alexander - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अलेक्जेंडर क्रू ने चुनाव में स्वीकारी अपनी पार्टी की हार
ब्रुसेल्स। बेल्जियम के प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर डी क्रू ने कहा कि उनकी ओपन फ्लेमिश लिबरल और डेमोक्रेट पार्टी संघीय और क्षेत्रीय संसद का चुनाव हार गई है और उन्होंने जल्द से जल्द नयी सरकार बनाने का आह्वान किया है। क्रू ने ब्रुसेल्स में एक सम्मेलन में कहा कि यह हमारे लिए बेहद कठिन शाम है। हम ये चुनाव हार गए हैं। यह वह परिणाम नहीं है, जिसकी हमें उम्मीद थी। मैं इसके लिए जिम्मेदार हूं। जब तक मेरा उत्तराधिकारी नियुक्त नहीं हो जाता मैं समसामयिक मामलों पर ध्यान केंद्रित करूंगा। मुझे यकीन है कि जितनी जल्दी हो सके। हमें एक नए सरकार की जरूरत है।

पार्टी नेता टॉम ओन्गेना ने कहा कि ओपन वीएलडी पार्टी की भविष्य की सरकार के गठन में भाग लेने की योजना नहीं है और वह विपक्ष में बैठेगी। फ्लेमिश राष्ट्रवादी पार्टी व्लाम्स बेलांग और न्यू फ्लेमिश एलायंस बेल्जियम संघीय संसद के चुनाव में आगे चल रहे हैं और 150 सीटों वाली संसद में उन्हें क्रमश: 20 और 24 सीटें मिलेंगी। ओपन वीएलडी को केवल सात सीटें मिलेंगी।

नडाल 14वीं बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में
पेरिस। लाल बजरी के बेताज बादशाह स्पेन के राफेल नडाल ने जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव के दो सेट के बाद टखने की चोट से रिटायर हो जाने से वर्ष के दूसरे ग्रैंड स्लेम फ्रेंच ओपन के फाइनल में 14वीं बार प्रवेश कर लिया। ज्वेरेव ने जब मैच छोड़ा तब नडाल 7-6, 6-6 से आगे थे।  मैच तीन घंटे से अधिक चला मुकाबला। तीन घंटे से अधिक चल चुका था और दूसरा सेट टाई ब्रेक में प्रवेश करने वाला था लेकिन ज्वेरेव ने मैच छोड़ दिया। जर्मन खिलाड़ी बेसलाइन के पीछे नडाल के फोरहैंड को पकड़ने की कोशिश में अपना दायां टखना चोटिल कर बैठै और उन्हें व्हीलचेयर में कोर्ट से बाहर जाना पड़ा।  36 साल के हो चुके नडाल ने इस तरह 14वीं बार फाइनल में जगह बना ली।

रूस ने दी प्रतिबंध बढ़ाने पर गैस आपूर्ति में कटौती की धमकी
मॉस्को। पश्चिमी देश रूसी तेल पर प्रतिबंध लगाते हैं, तो रूस जर्मनी के लिए अपनी मुख्य गैस पाइपलाइन को बंद कर देगा। रूस के उप प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक ने चेतावनी दी है कि रूसी तेल की अस्वीकृति का वैश्विक बाजार में विनाशकारी परिणाम दिखेंगे, जिससे तेल की कीमतें दोगुनी से अधिक बढ़कर 300 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच जाएंगी।

यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई के जवाब में रूस को सबक सिखाने के लिए अमेरिका और उसके सहयोगी रूस से तेल आयात पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहे हैं। जर्मनी और नीदरलैंड ने इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया। उल्लेखनीय है कि यूरोपीय संघ अपने उपयोग का लगभग गैस का 40 प्रतिशत और तेल का 30 प्रतिशत हिस्सा रूस से खरीदता है। रूस से आपूर्ति बाधित होने पर वैकल्पिक आपूर्ति का अन्य स्रोत नहीं है। नोवाक ने कहा कि यूरोपीय बाजार में रूसी तेल का विकल्प जल्दी से खोजना असंभव होगा। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें अन्य स्रोत मिल भी जाते हैं, तो वे काफी महंगा होंगे। रूस प्राकृतिक गैस का दुनिया का शीर्ष उत्पादक और कच्चे तेल का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है। यूक्रेन पश्चिमी देशों से रूस पर इस तरह के प्रतिबंध लगाने के लिए आग्रह कर रहा है।