youth strike - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बरात नहीं पहुंचने पर लड़की ने लड़के के घर पर दिया धरना
भरतपुर। यहां की एक युवती की शादी 4 मार्च को तय थी। तमाम व्यवस्थाएं हो चुकी थी लेकिन रात दो बजे तक इंतजार के बाद भी बरात नहीं पहुंचने पर लड़की खुद युवक के घर पहुंच गई और वहां धरना दे दिया। लड़की के पिता का आरोप है कि 11 लाख रुपए नगद नहीं दिए तो लड़के वाले बरात लेकर नहीं पहुंचे। अब लड़की की जिद है कि वह लड़के से मिलकर ही जाएगी। फिलहाल मामले को लेकर भरतपुर के मथुरा गेट थाने में लड़की के पिता की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शहर के हाउसिंग बोर्ड इलाके की रहने वाली खुशबू की शादी प्रिंस नगर के रहने वाले सेना के जवान कौशल से तय हुई थी। आरोप है कि लड़के वालों ने बरात लाने से पहले लड़की वालों से 11 लाख रुपए मांगे। पिता महेश ने पैसे देने से मना कर दिया तो लड़के वाले बरात लेकर नहीं आए।

लड़की बाहर, लड़के वालों ने लगाया ताला
लड़के के प्रिंस नगर स्थित घर के बाहर खुशबू धरने पर आ बैठी। लड़के के घर वालों ने अंदर से गेट पर ताला लगा लिया। लड़की काफी देर तक लड़के को आवाज देती रही। युवती को लड़के के घर के बाहर खड़ा देख भीड़ जमा हो गई।

यहां भी लड़की को ही बताया जा रहा है गलत
जब लड़की लड़के के घर के दरवाजे पर बैठी थी तो आसपास की महिलाएं उसे ही गलत बताते हुए उलझ गए। लड़की ने पुलिस को बुलाया, लेकिन पुलिस भी लड़की को घर जाने की सलाह देती रही। लड़की नहीं मानी और समाचार लिखे जाने तक वह मौके पर ही मौजूद थी।

18 लाख नकद और एक प्लाट दे चुके
खुशबू के पिता का कहना है कि शादी से पहले कौशल के घर वालों को 18 लाख रुपए, सोने चांदी के गहने, सामान और एक प्लॉट दिया था। शादी के दिन लड़के के परिजनों ने 11 लाख रुपए की मांdemand, ग रख दी। मना कर दिया  तो बरात लेकर नहीं पहुंचे। लड़की के पिता ने काफी मिन्नतें कीं, लेकिन उन्होंने यह कह कर पल्ला झाड़ लिया कि लड़के के सीने में अचानक दर्द उठा था इसलिए उसे मथुरा में एडमिट करा दिया है।