she - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

वर्जिनिटी टेस्ट में फेल होने पर दुल्हन को ससुराल से निकाला, कुकड़ी प्रथा से गुजरना पड़ा था युवती को
भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा से हैरान-परेशना करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दुल्हन को उसके ससुराल वालों ने इसलिए ससुराल से बाहर का रास्ता दिखा दिया, क्योंकि वो सुहागरात पर कौमार्य परीक्षण यानी वर्जिनिटी टेस्ट में फेल हो गई थी। दरअसल, राजस्थान के कुछ इलाकों में कुकड़ी प्रथा प्रचलन में है। इसके तहत ये पता चलता है कि लड़की वर्जिन है या नहीं। जब ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे तो लड़की ने बताया कि उसके साथ पड़ोसी ने बलात्कार किया था। घरवालों को बताने पर छोटे भाई की हत्या की धमकी दी थी।  लड़की ने डर की वजह से घरवालों को इस घटना की जानकारी नहीं दी। छह महीने बाद उसकी शादी हो गई। जिसके बाद कुकड़ी प्रथा से उसे गुजरना पड़ा, तब जाकर रेप मामले का खुलासा हुआ। घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि इस मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मामले में मां का ये है कहना

वहीं पूरे मामले का खुलासा होने के बाद पीड़िता की मां ने बताया कि 6 माह पहले उनकी बेटी के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक ने दुष्कर्म किया था। साथ ही उनके बेटों को जान से मारने की धमकी भी दी थी, इससे डरकर वो चुप रही थी। फिर हमने बेटी की 11 मई को शादी करा ससुराल भेज दिया। लेकिन ससुराल में सुहागरात से पहले उसका कौमार्य परीक्षण के लिए कुकड़ी की रस्में की गई। जिसमें वो फेल हो गई। तब उसने अपने साथ हुए दुष्कर्म के बारे में बताया। इसके बाद दुष्कर्म पीड़िता युवती के खिलाफ सामाजिक पंचायत बुलाकर अर्थ दंड देने की तैयारी की गई। जिसकी सूचना मिलते ही राज्य महिला आयोग ने संज्ञान लेते हुए इस संबंध में भीलवाड़ा जिला पुलिस से रिपोर्ट मांगी है।

पीड़िता का ये है कहना
मामले में बात करे पीड़िता की, तो उनका कहना है कि उसकी माता-पिता शादी में गए थे। वो रात के समय शौच के लिए गई थी। तभी पड़ोस के रहने वाले युवक ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया था। किसी को कुछ बताने पर उसके दोनों भाइयों को जान से मारने की धमकी भी थी। शादी के बाद जब वो कुकड़ी प्रथा में फेल हो गई तो उसे ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से भगा दिया। दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। बता दें, कुकड़ी प्रथा में शादी की पहली रात को नवविवाहित जोड़े को कच्चे सूत की एक कुकड़ी दे दी जाती है। उसी से कौमार्य परीक्षण का पता चलता है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
वहीं इस मामले पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्धू ने कहा कि यह सामाजिक कुप्रथा है। जिसे एनजीओ और सामाजिक संगठनों के माध्यम से पुलिस समाप्त करने का प्रयास करेगी। इस संबंध में किसी भी प्रकार की सामाजिक पंचायत को रोकने के भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं। युवती द्वारा पड़ोसी के खिलाफ दर्ज कराए गए दुष्कर्म के मामले में भी कार्रवाई की जा रही है।

बच्चियों की शिक्षा से जुड़ी राहत की ख़बर: अब बच्ची के जन्म से शिक्षा दिलाने तक सरकार करेगी निगरानी
जयपुर। बच्ची के जन्म लेने के बाद अब माता-पिता की टेंशन नहीं होगी। जन्म से स्कूल में शिक्षा दिलाने तक की जिम्मेदारी सरकार की होगी। इसकी नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। इसके लिए सरकार एक इंटीग्रेटेड सिस्टम तैयार कर रही है ताकि बच्ची को सभी सरकारी योजनाओं का स्वत: ही लाभ मिल सके। इस सिस्टम के बाद योजनाओं का लाभ लेने के लिए विभागों में बार-बार आवेदन नहीं करना पड़ेगा।

तीन अधिकारियों को जिम्मा
इंटीग्रेटेड सिस्टम की मॉनिटरिंग के लिए मुख्य सचिव ने तीन आईएएस अधिकारियों को जिम्मा सौंपा है। इसमें आईएएस डॉ. समित शर्मा, नवीन जैन और ओ.पी. बैरवा शामिल है। इस सिस्टम की क्रियान्विति को लेकर पूरा प्लान तैयार किया जा रहा है। फाइनल होने से पहले मुख्यमंत्री के समक्ष भी रखा जाएगा।

क्या है इंटीग्रेटेड प्लान
बच्ची के जन्म लेते ही उसे चिकित्सा विभाग की योजनाओं का लाभ स्वत: ही मिलेगा एवं उसे सभी टीकाकरण कराने की जिम्मेदारी चिकित्सा विभाग की होगी। जैसे ही बच्ची की उम्र बढ़ेगी तो महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं का स्वत: ही लाभ मिलेगा। बच्ची को स्कूल में दाखिला कराने के लिए शिक्षा विभाग अलर्ट रहेगा। स्कूल में दाखिला लेने के बाद उसे मिलने वाली स्कॉलरशिप या अन्य स्कीमों के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग बच्ची के माता-पिता से संपर्क कर योजनाओं का लाभ देगा। बच्ची के माता-पिता को इन योजनाओं के लिए विभागों में कोई आवेदन नहीं करना होगा।

अभी यह व्यवस्था
बच्ची के जन्म के बाद माता-पिता को समय का पता नहीं होने के कारण टीकाकरण भी पूरा नहीं हो पाता। पोषाहार जैसी योजनाओं के लिए आंगनबाड़ी केन्द्र, स्कूल में भर्ती कराने और शिक्षा के दौरान अन्य योजनाओं का लाभ लेने के लिए हर बार अलग-अलग विभागों में माता-पिता को आवेदन करना होता है। इसके चक्कर में बच्ची कई बार वंचित भी रह जाती है।

प्रदेश में बच्चियों की स्थिति

महिलाएं

32,994,268

0-6 वर्ष की बच्चियां

5,010,328

लिंग अनुपात

928

महिला साक्षरता

52.13%

साक्षर महिलाएं

14,586,870

2022 में महिलाओं की अनुमानित संख्या

38,266,753

जनगणना 2011 के अनुसार

सरकारी योजनाओं का वैसे भी बच्ची को जन्म के बाद से लाभ देना होता है, ऐसे में क्यों नहीं सभी विभाग एक प्लेटफार्म की तरह उसे सभी योजनाओं का लाभ दें। इसकी मॉनिटरिंग हो। इंटीग्रेटेड सिस्टम को लेकर चर्चा हुई है। यह एक अच्छी पहल होगी। -डॉ. समित शर्मा, शासन सचिव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग

राजस्थान के झुंझुनू जिले में विधवा के हक मारने का मामला आया सामने: विधवा को मृत बताकर पेंशन कर दी बंद
झुंझुनू। राजस्थान के झुंझुनू जिले से हम आपकों एक ऐसे मामले से रूबरू करना जा रहे है। जिस पर शायद किसी को विश्वास ना हो, लेकिन ये सच है। दरअसल झुंझुनूं जिले में एक विधवा महिला को मृत बताकर उसको सरकार से मिलने वाली विधवा पेशन बंद कर दी गयी है। विधवा महिला स्वयं को जिंदा साबित करने के लिये सरकारी कार्यालयों में कई दिनो से चक्कर काट रही है। मगर अभी तक उसको पेंशन मिलना शुरू नहीं हो पाया है। जिले के बगड़ कस्बे के वार्ड 12 की रहने वाली विधवा महिला अंगूरी देवी खटीक ने बताया कि जून 2021 के बाद उसको मिलने वाली पेंशन बंद हो गई। वह सबसे पहले नगर पालिका बगड़ में गई। जहां उसे बताया कि आपको हमारे रेकॉर्ड में मृत दिखा रखा है। इसलिए पेंशन बंद हो गयी है। इसके बाद उसने कई बार नगर पालिका के चक्कर लगाए। सम्पर्क पोर्टल पर भी शिकायत की। ई मित्र पर जाकर भी समस्या के समाधान के लिए शिकायत कार्रवाई करवायी। तब जाकर बगड़ नगर पालिका वालों ने कहा कि हमने हमारा रेकॉर्ड सही कर दिया। अब आगे की कार्रवाई झुंझुनू एसडीएम करेंगे।

हालांकि इतने से पीड़िता का काम बनता नजर नहीं आया। अनारी देवी ने बताया कि वह तीन बार एसडीएम के दफ्तर आकर अपनी पीड़ा बता चुकी है। लेकिन यहां कार्रवाई करना तो दूर की बात सही तरीके से उसकी पीड़ा सुनी भी नहीं जा रही है। सभी तरफ से परेशान होकर अंगूरी देवी एसडीएम साहब से कहती है कि मैं मरी नहीं हूं...। जिंदा हूं। आपके सामने खड़ी हूं। तीन बार आपको अपनी पीड़ा बता चुकी। मैं बहुत गरीब हूं। मेरे पति की पहले ही मौत हो चुकी। मजदूरी कर तीन बेटियों को पाल रही हूं। नौ माह हो गए अब तो चक्कर मत लगवाओ। जून 2021 के बाद से पेंशन नहीं मिली। अब तो पेंशन शुरू करवा दो।

इस बाबत झुंझुनू के उपखण्ड अधिकार शैलेष खैरवा का कहना है कि उक्त महिला तीन बार नहीं पहली बार ही मेरे पास आई है। उसे मृत दिखा दिया गया था। अब जल्द ही उसकी पेंशन शुरू करवा दी जाएगी।

राज्यसभा में रो पड़ीं रूपा गांगुली
नई दिल्ली। राज्यसभा में पश्चिम बंगाल से भाजपा सांसद रूपा गांगुली राज्य में हुई हिंसा की घटनाओं पर आहत होकर सदन में रो पड़ीं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य अब रहने लायक नहीं बचा है। ऐसे में वहां राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए। जिसका तृणमूण कांग्रेस सांसदों ने भारी विरोध किया। जिससे शून्यकाल में सदन की कार्यवाही दस मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी।

असल में, रूपा गांगुली ने शुक्रवार को शून्यकाल में राज्य के बीरभूम जिले की घटना का जिक्र किया था। जहां आठ लोगों को जिंदा जलाकर मार डाला गया। गांगुली ने आरोप लगाया कि बंगाल में सामूहिक हत्याएं हो रही हैं। लोग वहां से भाग रहे हैं। वह बोल नहीं सकते। सरकार हत्यारों को बचा रही है। गांगुली ने कहा कि देश में ऐसा कोई दूसरा राज्य नहीं है जहां सरकार चुनाव जीतने के बाद लोगों को मारती है। हम मनुष्य हैं। हम पत्थर दिल की राजनीति नहीं करते। बोलते-बोलते गांगुली भावुक हो गर्इं और रोने लगीं।

ऋचा चड्ढा उर्फ भोली पंजाबन फुकरे 3 के लिए पूरी तरह से तैयार
मुंबई।फुकरे और फुकरे 2 में भोली पंजाबन के किरदार को भुला पाना मुश्किल है। भोली पंजाबन के तेज-तर्रार डायलोग और अभिनय फिल्म में आज भी दर्शकों में पसंद किए जाते है। बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा का कहना है कि उन्हें फुकरे फ्रेंचाइजी की फिल्मों में भोली पंजाबन के किरदार को निभाने में बहुत मजा आता है।

चा चड्डा फुकरे फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म फुकरे 3 में भोली पंजाबन के रूप में अपनी भूमिका को फिर से निभाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।ऋचा का कहना है कि, भोली पंजाबन का किरदार बहुत ही प्रतिष्ठित है, वह एक कच्ची और साहसी गैंगस्टर है, जो जानती है कि चीजों को अपने तरीके से कैसे करना है, और मुझे बड़े पर्दे पर उसे चित्रित करने में बहुत मजा आता है। पिछले कई सालों में ये किरदार खासकर बच्चों के बीच काफी फेमस हुआ है और फिल्म के फैंस भी कई गुना बढ़ गए हैं। इस जर्नी में मैंने दो महत्वपूर्ण रिश्ते शुरू किए हैं।

गौरतलब है कि फुकरे फ्रैंचाइजी की पहली फिल्म वर्ष 2013 में रिलीज हुई थी। वहीं फुकरे रिटनर्स को वर्ष 2018 में रिलीज किया गया था। इन दोनों फिल्म का निर्देशन मृगदीप सिंह लांबा ने किया और वह ही फुकरे 3 का भी निर्देशन कर रहे हैं। फुकरे 3 में ऋचा चड्ढा के अलावा उनके मंगेतर अली फजल, पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा और मनजोत सिंह भी अपने-अपने किरदारों को निभाते हुए नजर आयेंगे।

महिला दिवस विशेष: बचपन से पायलट बनने का ख्वाब- वृषाली
जयपुर। इंडिगो एयरलाइन की कैप्टन वृषाली भंडारकर ने कहा कि बचपन से उसका पायलट बनने का सपना था। कड़ी मेहनत के बाद आज वह विमान उड़ा रही है।
सन 2006 से विमान का संचालन कारी जयपुर निवासी वृषाली भंडारकर ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के युग में महिलाएं हर क्षेत्र में काम कर रही है। शुरुआती दिनों में उन्हें विमान संचालन में काफी झिझक थी। लेकिन अब आसानी से विमान का संचालन करती है। इस कार्य में परिवार जनों का पूरा सहयोग रहा। पहले महिलाएं घर से बाहर नहीं निकलती थी। लेकिन आज के युग में महिलाए हर सेक्टर में काम कर रही है, चाहे वह सेना हो या अन्य विभाग हो।