rajasthangovernment - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सेवानिवृत्ति पर सेवामूल्यांकन और वित्तीय कार्रवाई का निर्देश, नियमों के तहत पूरी की जाएगी प्रक्रिया
जयपुर। राज्य सरकार ने तकनीकी अधिकारियों और सिविल सेवाओं से जुड़ी सेवानिवृत्ति प्रक्रियाओं के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सेवा समाप्ति के पूर्व कर्मचारियों के खिलाफ किसी भी लंबित जांच या आरोप के संबंध में स्पष्ट रूप से सेवामूल्यांकन करने का प्रावधान किया गया है।

सरकारी आदेश के अनुसार, यदि सेवानिवृत्ति के समय तक कर्मचारी पर कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई लंबित है, तो उनकी अंतिम सेवा रिपोर्ट के आधार पर निर्णय लिया जाएगा। इसके अलावा, यदि कर्मचारी ने नियमों के विरुद्ध अतिरिक्त धनराशि प्राप्त की है, तो उसे समय पर समायोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।

आदेश में यह भी बताया गया है कि यदि किसी अधिकारी ने निर्धारित राशि से अधिक प्राप्त कर ली है और समायोजन नहीं कराया गया है, तो यह राशि पेंशन ग्रेच्युटी से कटौती की जाएगी। यह प्रक्रिया नियमों के तहत पूरी की जाएगी। इस आदेश पर निदेशक एवं विशेष सचिव इंद्रजीत सिंह के हस्ताक्षर हैं, और यह राजस्थान सिविल सेवा नियम 1958 के तहत लागू किया गया है। यह कदम राज्य के कर्मचारियों की सेवा प्रक्रिया को पारदर्शी और नियमानुसार बनाए रखने के लिए लिया गया है।

अंतिम दर्शन के लिए इकट्ठा हुए सैकड़ों परिजन और मुख्यमंत्री समेत पक्ष-विपक्ष के नेता, हिंदू रीति-रिवाज से किया नीरज का अंतिम संस्कार
जयपुर। मालवीय नगर के मॉडल टाऊन में गुरुवार को सुबह सवा आठ बजे मृतक नीरज उद्धवानी के अंतिम संस्कार से पहले उनके निवास फॉरेस्ट व्यू अपार्टमेंट में पार्किंग एरिया में अंतिम दर्शन के लिए बने मंच के सामने बिछी जाजम पर भाजपा के दोनों उपमुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री समेत कैबिनेट मंत्री एक साथ बैठे। साथ ही नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली समेत पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधायक रफीक खान, गोविंद डोटासरा ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। ऐसे में पक्ष-विपक्ष एक ही जाजम पर बैठा। सभी ने शौककुल परिवार को सांत्वना दी।

ये पहुंचे सांत्वना देने
राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा, संसदीय मंत्री जोगाराम पटेल, गृह राज्य मंत्री जवाहर बेडम,विधायक कैलाश वर्मा, जयपुर जिला कलेक्टर जितेंद्र कुमार सोनी, गोपाल शर्मा, मंजू शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा समेत रिश्तेदार, समाज और कॉलोनी के सैंकड़ों लोगों ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।

शव यात्रा पहुंची झालाना मोक्ष धाम
नीरज की शव यात्रा मॉडल टाउन से अमरपुरा के मोक्ष धाम पहुंची। पत्नी आयुषी, भाई किशोर समेत रिश्तेदार भी झालाना स्थित मोक्ष धाम  पहुंचे, जहां हिंदू रीति-रिवाज से नीरज का अंतिम संस्कार किया गया। शव यात्रा अपेक्स सर्किल होते हुए मोक्ष धाम पहुंची, तो इसी बीच कॉलोनी वासियों और समाज के लोगों ने नीरज भाई अमर रहे के नारे लगाए। भाजपा-कांग्रेस के नेता समेत समाज के सैकड़ो लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

हमले का बदला लेगी सरकार : भजनलाल

मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा कि आतंकवादियों ने जिस तरह से जम्मू कश्मीर में पर्यटकों पर हमला किया। वह बहुत ही निंदनीय है। केंद्र और राज्य सरकार एक-एक हमले का बदला लेगी। आतंकवादी हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।

पंजाब में किसानों का प्रदर्शन तेज, 26 मार्च को बजट वाले दिन विधानसभा तक करेंगे पैदल मार्च
नई दिल्ली। पंजाब में किसानों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। हाल ही में मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ हुई किसानों की बैठक में हंगामा हुआ था, जिसके बाद सीएम बीच में ही बैठक छोड़कर चले गए थे। किसानों ने आरोप लगाया था कि उनकी मांगे अनसुनी कर दी गईं। इसके बाद, किसानों ने 16 मार्च को एक और बैठक बुलाने का ऐलान किया था, जिसमें मुख्यमंत्री को बुलाकर चर्चा करने की योजना थी, हालांकि, सरकार की ओर से इस पर कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली। बैठक में किसानों ने हाल ही में गांव लेले में हुए घटनाक्रम की कड़ी निंदा की, जहां किसानों के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया गया। किसानों का कहना है कि वे इस अन्याय के खिलाफ खड़े रहेंगे और इसका सख्त विरोध करेंगे। 26 मार्च को, जिस दिन पंजाब का बजट पेश किया जाएगा, किसान चंडीगढ़ के सेक्टर 34 ग्राउंड में इकट्ठा होंगे और वहां से पंजाब विधानसभा तक पैदल मार्च करेंगे।

महापंचायत और जनजागरूकता अभियान
किसान संगठनों ने पूरे पंजाब में बड़े स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने की योजना बनाई है। विभिन्न जिलों में पर्चे वितरित कर लोगों को इस आंदोलन से जोड़ने की कोशिश की जाएगी। इसके साथ ही, बरनाला, अमृतसर और जालंधर में किसान महापंचायतों का आयोजन किया जाएगा, जहां आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। किसानों का कहना है कि वे सरकार को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

सरकार पर अनदेखी का आरोप
किसानों का कहना है कि सरकार लगातार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। वे एमएसपी की गारंटी, कर्जमाफी और अन्य महत्वपूर्ण मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी आवाज सुनने को तैयार नहीं है। किसानों ने स्पष्ट कर दिया है कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं हुईं, तो वे अपने आंदोलन को और तेज करेंगे। उन्होंने पंजाब सरकार को चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो वे अगले कदम की घोषणा करेंगे। किसान संगठनों ने इस आंदोलन में भाग लेने के लिए पंजाब के हर जिले से किसानों से जुड़ने की अपील की है।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के 44 अपात्र लाभार्थियों को जारी किया नोटिस, हजारों परिवारों ने खाद्य सुरक्षा सूची से हटवाया अपना नाम
जयपुर। राजस्थान सरकार द्वारा गत तीन दिसम्बर से चलाये जा रहे गिव अप अभियान के तहत जयपुर जिला प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के 44 अपात्र लाभार्थियों को नोटिस जारी किया गया है। जिला रसद अधिकारी त्रिलोकचंद मीणा ने बताया कि जिला कलक्टर के निर्देशानुसार कार्यालय जिला रसद अधिकारी जयपुर प्रथम द्वारा 23 अपात्र लाभार्थियों एवं जिला रसद अधिकारी जयपुर द्वितीय द्वारा 21 अपात्र लाभार्थियों सहित कुल 44 अपात्र लाभार्थियों को नोटिस जारी किये गये हैं।

गिव अप अभियान के अन्तर्गत खाद्य सुरक्षा सूची की निष्कासन श्रेणी में सम्मिलित परिवार यथा ऐसे परिवार जिनमें कोई भी एक सदस्य सरकारी, अर्द्ध सरकारी, स्वायत्तशासी संस्थाओं में नियमित कर्मचारी या अधिकारी हो अथवा 1 लाख रुपये वार्षिक से अधिक पेंशन प्राप्त करता हो अथवा जिसके सभी सदस्यों की कुल आय 1 लाख रुपये वार्षिक से अधिक हो या निजी चौपहिया वाहन धारक या आयकरदाता हो सम्मिलित है, को प्रेरित कर खाद्य सुरक्षा सूची से अपना नाम स्वेच्छा से पृथक करवाए जाने हेतु आवेदन करवाया जा रहा है।

शहर में अब तक हजारों परिवारों द्वारा गिव अप अभियान के अन्तर्गत आवेदन कर अपना नाम खाद्य सुरक्षा सूची से हटवाया गया है। पूर्व में उक्त अभियान की अन्तिम तिथि 31 जनवरी निर्धारित थी परन्तु वर्तमान में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा उक्त अवधि को 28 फरवरी 2025 तक बढ़ाया जाकर अपात्र व्यक्तियों को स्वेच्छा से अपना नाम खाद्य सुरक्षा सूची से हटवाये जाने हेतु अवसर प्रदान किया गया है।

राजस्थान में होगा देश भर का जल मंथन : उदयपुर में होगा 'इंडिया वाटर विजन-2047' कार्यक्रम
जयपुर। राजस्थान में 18 और 19 फरवरी को 'इंडिया वाटर विजन-2047' कार्यक्रम के तहत जल मंथन का आयोजन किया जाएगा। उदयपुर में यह दो दिवसीय कार्यक्रम जल शक्ति मंत्रालय की ओर से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें राजस्थान सरकार का भी सहयोग रहेगा।
कार्यक्रम में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित कई राज्यों के जल प्रबंधन मंत्री और अधिकारी शिरकत करेंगे। पहले दिन तकनीकी सत्रों में जल प्रबंधन और संरक्षण से संबंधित जानकारी साझा की जाएगी, जबकि दूसरे दिन देशभर के अधिकारियों को फील्ड विजिट करवाई जाएगी।

उदयपुर के देवास प्रोजेक्ट और जयसमंद बांध का दौरा इन फील्ड विजिट्स का हिस्सा हो सकता है। जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम से जल प्रबंधन के नए दृष्टिकोण और समाधान पर चर्चा होगी, जो आने वाले वर्षों में जल संकट से निपटने में मददगार साबित हो सकते हैं।

ईसरदा बांध का काम तय समय पर पूरा नहीं, वादा पूरा नहीं कर सका जलसंसाधन विभाग
जयपुर। ईसरदा बांध के पहले चरण का कार्य तय समय पर पूरा नहीं हो सका है। जलसंसाधन विभाग और ठेका कंपनी ने वादा किया था कि 6 जनवरी 2025 तक बांध का काम पूरा कर लिया जाएगा। लेकिन अब विभाग और ठेका कंपनी ने इसे पूरा करने के लिए मई या जून तक का समय मांगा है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, किसानों को मुआवजे का भुगतान न होने और मानसून के बाद पानी के इनफ्लो में रुकावट आने के कारण परियोजना की समय सीमा में देरी हुई है।

विभागीय अधिकारियों ने इस देरी को प्राकृतिक कारणों और प्रशासनिक समस्याओं से जोड़ते हुए स्थिति स्पष्ट की। हालांकि, अब भी सरकार और विभाग के लिए यह चुनौती बनी हुई है कि वे इस महत्वपूर्ण परियोजना को जल्द से जल्द पूरा कर सकें और किसानों के लिए आवश्यक पानी की आपूर्ति सुनिश्चित कर सकें।

अशोक गहलोत का भजनलाल सरकार पर निशाना, कहा- हमने सुविधाएं मुहैया कराने की सोच से किया काम, इस निर्णय से सरकार की छवि हो रही खराब
जयपुर। नए जिले समाप्त करने के फैसले पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार पर निशाना साधा। कई जनकल्याणकारी योजनाओं को भी बंद करने पर गहलोत ने भजनलाल सरकार पर कई गम्भीर आरोप लगाए। अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए गहलोत ने कहा कि नए जिले बनाकर हमने लोगों को नजदीक सुविधाएं मुहैया कराने की सोच से काम किया। इस निर्णय से सरकार की छवि खराब हो रही है। इस सरकार ने एक साल में ही अपनी कार्यशैली जनता के बीच में खराब कर ली है।

योजनाओं के नाम बदलने की जल्दी में और समीक्षा के नाम पर लोगों को परेशान किया जा रहा है। किसानों को बिजली के कनेक्शन तक नहीं मिल रहे। कानून व्यवस्था इतनी बदहाल है कि आए दिन छोटी-छोटी बच्चियों के रेप हो रहे हैं। भाजपा का संविधान पर भरोसा नहीं है। अंबेडकर का अपमान करने के बाद संसद में विपक्षी सांसदों से धक्का-मुक्की करके मर्यादाएं तार-तार कर दी। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के मीराबाई पर टिप्पणी के बाद माफी मांगने पर कहा कि मेघवाल कांग्रेस पर आरोप लगा रहे हैं, उनका मीराबाई से क्या सम्बंध है।

कांग्रेस सरकार में नौकरियां बिकती थी, भजनलाल सरकार में नौकरियां मिलती है : राजेंद्र राठौड
जयपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सरकार ने पहली ही साल में हर वर्ग, हर समुदाय और समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के हितों को ध्यान में रखते हुए योजनाओं को मूर्त रूप प्रदान किया। इससे विपक्षी दल कांग्रेसी नेताओं को अपच हो गयी। कांग्रेसी नेता चंद कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन कर अलग ही फेक नेरेटिव बना रहे है। लेकिन पिछले आम चुनाव और विधानसभा उप चुनावों में जनता ने इनके फेक नेरेटिव को ध्वस्त करने का कार्य किया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भाजपा सरकार के मंत्रियों की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे है, जबकि वो भूल गए कि प्रदेश की पूर्ववर्ती सरकार 34 दिनों तक होटल में कैद रही। डोटासरा जब स्वयं शिक्षा मंत्री थे तब तत्कालीन मुख्यमंत्री गहलोत के समक्ष शिक्षकों ने भ्रष्टाचार को लेकर आवाज उठाई थी। पेपरलीक माफियाओं पर भाजपा सरकार ने लगाम कसने का काम किया, लेकिन डोटासरा को यह नजर नहीं आ रहा है। पहले जहां नौकरियां बिकती थी, वहीं अब भाजपा सरकार के कार्यकाल में योग्यताधारियों को नौकरी मिलती है। उन्होंने कहा कि विपक्ष पीकेसी ईआरसीपी पर सवाल उठा रहे है, जबकि भाजपा सरकार ने इस योजना का शिलान्यास करवाया गया और अब जल्द ही यह परियोजना मूर्त रूप लेगी।

35 लाख करोड़ के एमओयू से प्रदेश का युवा होगा सशक्त, अर्थव्यवस्था होगी मजबूतः बैरवा
उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पहले ही दिन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन से आगे बढ़े। राइजिंग राजस्थान समिट को 4 माह में मूर्त रूप देते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सरकार ने 9 से 11 दिसंबर तक सफल कार्यक्रम आयोजित किया। इस समिट में 32 देशों के प्रतिनिधियों के साथ देश-प्रदेश के निवेशकों द्वारा 35 लाख करोड़ से अधिक के एमओयू साइन किए। इससे प्रदेश के युवाओं के लिए जहां रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, वहीं प्रदेश की अर्थ व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। सरकार की ओर से निवेशकों की राह आसान करने के लिए जहां एकल विंडो शुरू करने का काम किया, वहीं प्रवासी लोगों के लिए 10 दिसंबर को प्रवासी दिवस मनाने की घोषणा की।

जयपुर : मोदी ने खुली गाड़ी से किया रोड़ शो, 46 हजार करोड़ की 24 परियोजनाओं का किया शिलान्यास
जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राजस्थान की एक दिवसीय यात्रा पर मंगलवार को जयपुर पहुंचे। मोदी करीब साढ़े ग्यारह बजे वायुसेना के विशेष विमान से जयपुर हवाई अड्डे पर पहुंचे। इसके बाद वह हेलीकाप्टर से जयपुर के दादिया गांव पहुंचे। इसके बाद वह खुली गाड़ी में सवार होकर मंच पर पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मदन राठौड़ गाड़ी में उनके साथ मौजूद थे। दोनों तरफ बड़ी संख्या में लोगों ने फूलों की वर्षा करके मोदी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाये। मोदी की गाड़ी के आगे जल ही जीवन का संदेश लेकर महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थी।

मोदी राजस्थान की भजनलाल सरकार के एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित 'एक वर्ष-परिणाम उत्कर्ष कार्यक्रम में भाग लेने जयपुर आये हैं। इस कार्यक्रम में वह राजस्थान में ऊर्जा, सड़क, रेलवे और जल से जुड़ी 46 हजार 300 करोड़ रुपये से अधिक की 24 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें 9 परियोजनाओं का उद्घाटन किया।  जिनका विकास कुल 11 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत से किया गया है। इनमें केंद्र सरकार की सात और राज्य सरकार की दो परियोजनाएं शामिल हैं। मोदी ने 35 हजार 300 करोड़ रुपये से अधिक की 15 परियोजनाओं की आधारशिला रखी, जिनमें नौ केंद्र सरकार की और छह परियोजनाएं राज्य सरकार की हैं। इसी तरह इस दौरान प्रधानमंत्री ने अन्य कई परियोजनाओं की सौगात दी।

फुलपुरी माइको सिंचाई परियोजना के लिए अवाप्त होगी भूमि, जल संसाधन विभाग ने की शुरुआत
जयपुर। राज्य सरकार ने फोर वाटर फुलपुरी माइको सिंचाई परियोजना के निर्माण के लिए बांसवाड़ा जिले के दूब क्षेत्र में शेष खरारों की भूमि अवाप्त करने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। जल संसाधन विभाग ने इसके लिए सार्वजनिक सूचना भी जारी की है। विभाग के अनुसार भूमि अवाप्ति का उद्देश्य सार्वजनिक प्रयोजनार्थ है, और यह प्रक्रिया भूमि अर्जन पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम, 2013 की धारा 11-12 के तहत की जाएगी।

जिन हितकारियों को इस प्रक्रिया से संबंधित कोई आपत्ति हो, वे 90 दिन के भीतर अपनी आपत्ति भूमि अवाप्ति अधिकारी (उपखण्ड अधिकारी), सज्जनगढ़, बांसवाड़ा के पास प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, राज्य सरकार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे इस क्षेत्र में प्रवेश कर, सर्वेक्षण करें और आवश्यक कार्यों को संपन्न करें। इस कदम से क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार होने की संभावना है, जो कृषि क्षेत्र में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हो सकती है।

विशेष योग्यजन बच्चों को पढ़ाने के लिए विशेष शिक्षा के व्याख्याताओं की कमी
जयपुर। प्रदेश के स्कूलों में विशेष योग्यजन बच्चों को पढ़ाने के लिए विशेष शिक्षा के व्याख्याताओं की कमी है, जिसके चलते बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। जबकि स्कूलों में दो टेस्ट के बाद अर्द्धवार्षिक परीक्षा होने वाली है। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पा रही है।

आधा सत्र बीता

व्याख्याता (विशेष शिक्षा) के नए पद सृजन गए हो, लेकिन शिक्षा विभाग द्वारा पद स्वीकृत नहीं करने से विशेष बच्चों को पढ़ाने के लिए व्याख्याता नहीं मिल पा रहे। जबकि आधा सत्र समाप्त हो चुका है, ऐसे शीघ्र व्याख्याता (विशेष शिक्षा) पदों पर पदोन्नति एवं सीधी भर्ती निकाली जानी चाहिए।

यह पद खाली
शिक्षा विभाग के द्वितीय श्रेणी विशेष शिक्षा में लगभग एक हजार पद खाली चल रहें है। तृतीय श्रेणी शिक्षकों की पदोन्नति कर पदों को भरा जा सकता है। वहीं, तृतीय श्रेणी विशेष शिक्षकों की सात हजार शिक्षकों की भर्ती होनी चाहिए।

कैडर बनाना श्रेयस्कर रहेगा
विशेष शिक्षकों की भर्ती के लिए राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विपिन प्रकाश शर्मा तथा विशेष शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष पवन शर्मा ने कहा कि विशेष शिक्षा में व्याख्याता सहित तृतीय श्रेणी एवं द्वितीय श्रेणी पदों की पदोन्नति एवं भर्ती निकलने का प्रसंज्ञान लेते हुए विशेष शिक्षा का कैडर बनाना श्रेयस्कर रहेगा।

बच्चों का ड्रॉप आउट रोका जा सके
नि:शक्तजन आयुक्त उमा शंकर शर्मा ने कहा कि शिक्षा निदेशक को पत्र लिखकर विशेष शिक्षा की समग्र जानकारी मांगी जाएगी तथा विशेष बच्चों को पढ़ने के लिए विशेष शिक्षक मिल सके तथा विभाग की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, जिससे इन बच्चों का ड्रॉप आउट रोका जा सके।

महिला दिवस पर राजस्थान सरकार ने महिलाओं को दिया रोडवेज में निशुल्क भ्रमण का तोहफा
जोधपुर। महिला दिवस के मौके पर राजस्थान की सरकार ने महिलाओं को एक विशेष तोहफा देते हुए रोडवेज में नि:शुल्क यात्रा का तोहफा दिया। महिलाओं ने सरकार की इस घोषणा का जमकर फायदा उठाया आज जोधपुर रोडवेज बस स्टैंड पर महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जयपुर से जोधपुर आई एक महिला ने सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि महिला दिवस और रक्षाबंधन के मौके पर सरकार द्वारा महिलाओं को नि:शुल्क यात्रा की घोषणा के बाद हमें राजस्थान के हर शहर में घूमने का मौका मिलता है मैं जयपुर से जोधपुर घूमने के लिए आई हूं सरकार का आभार व्यक्त करती हूं कि उन्होंने मुझे यह मौका दिया। सरकार द्वारा निशुल्क यात्रा की छूट दिए जाने के बाद जोधपुर की अधिकांश महिलाओं ने तीर्थ यात्रा करना पसंद किया और अधिकांश महिलाएं जोधपुर से रामदेवरा की ओर कूच करती नजर आई जिसके चलते रोडवेज प्रशासन को तीन अतिरिक्त बसें रामदेवरा के लिए लगानी पड़ी। सरकार द्वारा महिला दिवस पर महिलाओं को निशुल्क यात्रा की घोषणा के साथ ही है आज महिला दिवस के मौके पर रोडवेज में जाना नजर डालो महिला ही नजर आती है बसों में खचाखच भरी महिलाएं अपने-अपने लंबित यात्राओं का निशुल्क आनंद लेती नजर आईं।