volunteers - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कोरोना के बाद प्रदेश में एक साल में बढ़ी संघ की 5277 शाखाएं, कोरोना में संघ स्थल पर शाखा लगने के बजाय ऑनलाइन भी रहे सक्रिय
जयपुर। देश में कोरोना के कमजोर पड़ने के साथ ही राष्टÑीय स्वयंसेवक संघ की शाखाओं में तेजी से वृद्धि हुई है। मार्च, 2021 में प्रदेश में 55,652 शाखाएं लगती थी, जो मार्च, 2022 में बढ़कर 60,929 शाखा दर्ज हुई हैं। एक साल में शाखाओं में 5,277 वृद्धि हुई। देश में मार्च, 2020 में लगे लॉकडाउन में संघ ने पूरा फोकस सेवा कार्यों पर कर दिया था। लॉकडाउन हटने के बाद संघ स्थल पर शाखाएं लगने के बजाय आॅनलाइन शाखा लगने लगी, जिसमें मुख्य शिक्षक (शाखा लगाने वाला कार्यकर्ता) मोबाइल के जरिए शाखा लगाने लगे। मुख्य शिक्षक प्रमुख रूप से संघ की प्रार्थना, गीत और अनमोल वचन के माध्यम से शाखा लगाते थे। कोराना की दूसरी लहर के पीक के गुजरने के बाद और सरकार की गाइड लाइन में धीरे-धीरे एकत्रीकरण में छूट देने से संघ की शाखाओं में तेजी आई है। संघ की स्थापना का 2025 में शताब्दी वर्ष होने से भी संघ कार्यों में विस्तार होने लगा है।

कोराना के बाद संघ की शाखा, स्थान, साप्ताहिक मिलन और संघ मण्डली में वृद्धि-

गतिविधि

मार्च, 2021

मार्च, 2022

वृद्धि

शाखा

55,652

60,929

5277

साप्ताहिक मिलन

18,553

20,681

2128

संघ मण्डली

7655

7923

268

स्थान

34,569

38,390

3821

वर्ष में एक लाख गांवों तक संघ कार्यों को ले जाने का लक्ष्य-
संघ की स्थापना वर्ष 2025 में शताब्दी वर्ष होने से देशभर में एक लाख गांवों तक संघ कार्य को ले जाने का लक्ष्य तय किया है। कोविड संकट के बावजूद संघ कार्य 2020 की तुलना में देशभर में 98.6 प्रतिशत पुन: शुरू हो गया है।

डिजिटल प्लेटफार्म से भी जुड़ रहे संघ से युवा-
संघ के वर्ष 2017 से 2021 तक ‘जाइन आरएसएस’ के माध्यम से देशभर में चलाए अभियान के तहत 20 से 35 वर्ष के सवा लाख युवाओं ने संघ से जुड़ने की इच्छा जताई है।

इनक कहना है-
‘कोरोना में संघ ने डिजिटल शाखा लगाने के साथ ही सेवा कार्य किया। बाद के समय में शाखा लगने लगी, पिछले साल की तुलना में शाखा में वृद्धि हुई है।-महेन्द्र, क्षेत्र प्रचार प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,जयपुर

25 वालंटियर के साथ यूक्रेन के हर शहर में बनाया सर्किट, भारतीयों की कर रहे मदद
जयपुर। यूक्रेन और रूस के युद्ध के बीच भारत के कई नागरिक बुरी स्थिति में यूक्रेन के विभिन्न शहरों में फंसे हुए है। ऐसे में राजस्थान मूल के अजय सोनी जो बुडापेस्ट-हंगरी में रह रहे हैं, वे इस मुश्किल वक्त में भारतीयों की मदद के लिए आगे आए है। इसके तहत मंगलवार को पिंकसिटी की स्वयंसेवी संस्था ह्मूमन केयर सोसायटी, त्रिवेणी नगर में यूक्रेन से स्वदेश आए 6 राजस्थानी विद्यार्थियों का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में सोसायटी के संयोजक अजीत सोनी, गोपालपुरा बाईपास व्यापार संघ के अध्यक्ष पवन गोयल, एसजीएम आउटडोर के डायरेक्टर जे.डी. माहेश्वरी तथा महिपाल सिंह ने माल्यार्पण कर तथा साफा पहनाकर सम्मान किया। इन विद्यार्थियों ने रूस-यूक्रेन मामले में ताजा वास्तविक जानकारी देने के साथ ही अपने संघर्ष के अनुभव भी साझा किए। जयपुर से राकेश जीतरवाल, बाड़मेर से अशोक कुमार, सीकर से देवेश डिडवानिया, अवनीश शर्मा और लक्ष्मणगढ़ से अजय जांगिड़ ने कहा कि यूक्रेन प्रशासन भारत के छात्रों का कोई सहयोग नहीं कर रहा है। भारतीय छात्रों को यूक्रेन प्रशासन फंसाने का काम कर रहा है, जिससे कि रूस जिस शहर में भारतीय छात्र है वहां पर हमला ना करें। सोनी ने बताया कि हमारी संस्था की ओर से अब तक 130 भारतीय स्टूडेंट्स को बचाकर स्वदेश सुरक्षित लाने का कार्य किया गया है। यूक्रेन के हर शहर में 25 वालंटियर का सर्किट बनाकर भारतीयों की फोन से मदद कर रहे है।

10 हजार छात्र अभी भी फंसे
अजय बताते हैं कि यूक्रेन में हाल बहुत खराब है। यूक्रेन की 15 यूनिवर्सिटीज में लगभग 16 हजार हिंदुस्तानी स्टूडेंट्स पढ़ाई कर रहे थे, जिनमें से 5 से 6 हजार स्टूडेंट्स भारत लौट आए है। हाल में मौजूदा 10 हजार स्टूडेंट्स बंकरों में बड़ी परेशानियों के बीच छुपे हुए है, जहां उन्होंने हफ्ते भर से खाना तक नहीं खाया। इस मामले में मैं और मेरी पूरी टीम इंडियन एम्बसी आॅफिशल्स से लगातार संपर्क में है। भारत में इनके टोल फ्री नंबरों पर आने वाले कॉल्स को दिल्ली निवासी गुरप्रीत सिंह जुनेजा (1800 890 4113 ) एवं जयपुर निवासी अजीत सोनी (1800 890 4311) हंगरी के ग्रुप्स में भेज कर जानकारी प्राप्त कर वापस परिवारजनों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे है।