laptop - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

एआई की बढ़ती भूख से महंगे हो रहे स्मार्टफोन और लैपटॉप, बिजली और पानी के बाद अब रैम की खपत बढ़ी
जयपुर। अगर आपको लग रहा है कि नया स्मार्टफोन या लैपटॉप खरीदना पहले से ज्यादा महंगा हो गया है, तो यह सिर्फ महंगाई या कंपनियों की मार्केटिंग का नतीजा नहीं है। इसके पीछे एक बड़ी और छुपी हुई वजह है-आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)। एआई की तेज रफ्तार ने पूरी टेक इंडस्ट्री की सप्लाई चेन को अंदर से हिला दिया है और इसका सीधा असर आम उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ रहा है। पहले एआई ने बिजली और पानी की खपत को बढ़ा दिया है वहीं अब एआई ने रैम की खपत को भी बढ़ा दिया है।

क्यों बढ़ रही हैं कीमतें?

पिछले कुछ महीनों में बाजार में आए नए मोबाइल और लैपटॉप पर नजर डालें तो एक बात साफ दिखती है-कीमतें बढ़ रही हैं। कहीं रैम कम मिल रही है, तो कहीं हाई वेरिएंट अचानक काफी महंगा हो गया है। यूजर को लगता है कि कंपनियां जानबूझकर ऐसा कर रही हैं, लेकिन असल वजह मेमोरी की बढ़ती कमी है।

एआई और मेमोरी की जबरदस्त मांग

आज एआई सिर्फ एक फीचर नहीं रह गया है। चैटबॉट, इमेज और वीडियो जनरेशन, डेटा एनालिसिस जैसे टूल्स को चलाने के लिए बेहद ताकतवर सर्वर चाहिए। इन सर्वर्स की सबसे अहम जरूरत होती है हाई-एंड रैम और एडवांस स्टोरेज। इंडस्ट्री रिपोर्ट्स के मुताबिक एआई डेटा सेंटर्स इतनी बड़ी मात्रा में रैम इस्तेमाल कर रहे हैं कि आम मोबाइल और लैपटॉप कंपनियों के लिए मेमोरी मिलना मुश्किल और महंगा होता जा रहा है। यही वजह है कि रैम अब टेक इंडस्ट्री में सबसे कीमती संसाधनों में गिनी जा रही है।

सप्लाई चेन क्यों दबाव में है?

यह संकट पहले वाले चिप शॉर्टेज जैसा नहीं है। तब फैक्ट्रियां बंद थीं और सप्लाई रुक गई थी। अब फैक्ट्रियां चल रही हैं, लेकिन प्राथमिकताएं बदल गई हैं। बड़ी मेमोरी बनाने वाली कंपनियां अब आम ग्राहकों के लिए रैम बनाने की बजाय अपनी फैक्ट्रियों की ज्यादातर क्षमता एआई डेटा सेंटर्स को दे रही हैं। वजह साफ है-एआई सेक्टर में मुनाफा ज्यादा है, आॅर्डर लंबे समय के हैं और कीमत भी बेहतर मिलती है।

आम यूजर पर सीधा असर

मेमोरी महंगी होने का असर अब साफ दिखने लगा है। स्मार्टफोन और लैपटॉप की कीमतें बढ़ रही हैं। कम रैम वाले मॉडल लॉन्च हो रहे हैं। कुछ लैपटॉप बिना रैम के बेचे जा रहे हैं, जिसे बाद में लगवाना पड़ता है। पुराने मॉडल ज्यादा समय तक बाजार में टिके हुए हैं। यही कारण है कि मिड-रेंज फोन अब पहले जितने किफायती नहीं रहे।

क्रिप्टो बूम जैसी स्थिति

विशेषज्ञ इस हालात की तुलना क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग बूम से कर रहे हैं। उस समय हाई-एंड ग्राफिक्स कार्ड बाजार से गायब हो गए थे और कीमतें आसमान छूने लगी थीं। आज वही स्थिति रैम और मेमोरी के साथ बन रही है, बस वजह बदल गई है-अब एआई।

क्या कीमतें फिर कम होंगी?

एक्सपर्ट्स का मानना है कि निकट भविष्य में कीमतों में राहत मिलना मुश्किल है। जैसे-जैसे एआई मॉडल और बड़े होंगे, उनकी मेमोरी जरूरत भी बढ़ेगी। इसका सबसे ज्यादा असर एंट्री और मिड-सेगमेंट स्मार्टफोन और लैपटॉप पर पड़ेगा, खासकर भारत जैसे कीमत-संवेदनशील बाजारों में।

फीचर्स के नाम पर कीमतें जायज?

जब हार्डवेयर महंगा होता है, तो कंपनियां सॉफ्टवेयर के जरिए ज्यादा एआई फीचर्स बेचने लगती हैं। इससे यूजर को लगता है कि उसे ज्यादा स्मार्ट डिवाइस मिल रही है, जबकि असल में वह महंगी रैम और एआई इंफ्रास्ट्रक्चर की कीमत चुका रहा होता है।

अब इंडस्ट्री को चला रहा है एआई

पहले तय होता था कि फोन कैसा होगा और फिर उसके हिसाब से चिप बनाई जाती थी। अब पहले एआई की जरूरत तय होती है और बाकी टेक इंडस्ट्री उसी के अनुसार खुद को ढाल रही है। अगर मेमोरी सप्लाई और अक डिमांड के बीच संतुलन नहीं बना, तो सस्ता स्मार्टफोन भविष्य में एक सपना बन सकता है।

रैम कैसे बनती है और क्यों होती है महंगी

सिलिकॉन वेफर मशीन: शुद्ध सिलिकॉन से वेफर तैयार किए जाते हैं।
फोटो लिथोग्राफी मशीन: बेहद सूक्ष्म सर्किट डिजाइन छापे जाते हैं।
आयन इम्प्लांटेशन मशीन: इलेक्ट्रॉनिक गुण जोड़े जाते हैं।
एटचिंग और डिपॉजिशन सिस्टम: सर्किट की परतें बनाई जाती हैं।
टेस्टिंग मशीन: स्पीड, हीट और स्टेबिलिटी की जांच होती है।
एआई के लिए बनने वाली रैम ज्यादा एडवांस होती है, इसलिए इसकी लागत भी काफी ज्यादा होती है।

पांच-पांच किमी पैदल स्कूल जाने को मजबूर है बेटियां, दो साल से साइकिल मिलने का इंतजार
करवर। नैनवां ब्लॉक की राजकीय विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा 9 वीं की 2 हजार 847 बेटियों को दो साल से साइकिल का इंतजार है। साइकिल के अभाव में छात्राएं 5 से 6 किमी तक पैदल स्कूल जाने को मजबूर है। यहीं हाल मेधावी विद्यार्थियों के लैपटॉप का भी है। उत्कृष्ठ अंक पाने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पांच साल से लैपटॉप तक नहीं मिल रहे है। अधिकारियों के पास नहीं जवाब है कि साइकिल और लैपटॉप कब मिलेंगे। बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन करने के लिए सरकार की ओर से हर साल नि:शुल्क साइकिल वितरित शुरु किया गया था ताकि वे साइकिल से बेटियां स्कूल समय पर पहुंच सके। बूंदी जिले के नैनवां ब्लॉक के सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत 2 हजार 847 बेटियां सरकार की ओर से मिलने वाले मुफ्त साइकिल से वंचित है। छात्राएं विगत दो साल से साइकिल आने का इंतजार कर रहे है। वहीं लैपटॉप के लिए पांच सत्रों के मेधावी विद्यार्थी हैं। इन योजनाओं के लिए विद्यार्थियों को लगभग दो माह का अभी और इंतजार करना पड़ेगा। अब नई सरकार के गठन के बाद ही इन दोनों योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।

आवाजाही की सुगमता के लिए शुरू की थी योजना
साइकिल वितरण योजना की शुरूआत वर्ष 2007-08 में हुई थी। योजना के तहत 8वीं पास कर 9वीं कक्षा में प्रवेश पाने वाली बालिकाओं को सरकार की ओर से नि:शुल्क साइकिलें वितरित की जाती है। इसका उद्धेश्य स्कूल और घर की दूरी अधिक होने के चलते बालिकाएं स्कूल समय पर नहीं पहुंच पाती हैं। ऐसी बालिकाओं को सुगम आवागमन के लिए साइकिल उपलब्ध कराई जाती है। सरकारी स्कूल के सभी वर्गों के मेधावी विद्यार्थी, जिन्होंने कक्षा 8 वीं, 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 75 फीसदी अंक या इससे अधिक अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थी योजना में शामिल होंगे। उन्हें वरीयता के आधार पर लैपटॉप का वितरण किया जाता है। वर्ष 2019 से लेकर 2023 तक लैपटॉप वितरण नहीं हुआ है। वहीं साइकिल के लिए कक्षा 9 वीं में दाखिला लेने के साथ ही बालिकाओं को वितरण होता है, लेकिन अभी तक दो साल से बालिकाएं साइकिल के लिए तरस रही हैं।

इतनी बालिकाओं को है साइकिल का इंतजार
नैनवां ब्लॉक में कक्षा नौ में पढ़ाई करने वाली बालिकाओं में सत्र 2022-23 में एक हजार दो सौ 66और 2023-24 में  एक हजार 581 बालिकाएं हैं। जो साइकिल का इंतजार कर रही हैं। विभाग की ओर से इन बालिकाओं को साइकिल वितरण की जाएंगी। हालांकि अभी अधिकारी भी इसका जवाब नहीं दे पा रहे है कि साइकिल कब बांटी जाएगी।

छात्राओं का दर्द
मैं रोज 3 किलोमीटर दूर अरनेठा गांव से पैदल स्कूल जाती हूं। 4 माह बितने के बाद भी मुझे साइकिल नही मिली। यदि साइकिल दीपावली से पहले मिलती तो त्योहार के मौके पर खुशियां डबल हो जाती।
- नीलम नागर, छात्रा अरनेठा

कक्षा 9 में अध्यनरत
कक्षा 9 में प्रवेश पर हर बालिका  को साइकिल मिलती है।  पर मुझे 1 वर्ष और 4 माह व्यतीत होने पर भी अभी तक  भी साइकिल नही मिली। मैं हर रोज खुरी गांव से 6 किलोमीटर  पैदल  चलकर आंतरदा  विद्यालय आती हूं और 6 किलोमीटर पैदल  घर जाती हूं।
- निशा गुर्जर, छात्रा कक्षा 10 में अध्यनरत

लैपटॉप नहीं मिलने से डिजिटल शिक्षा से वंचित होना पड़ रहा है, सरकार यदि वितरण करने में असमर्थ हैं तो ऐसी योजनाओं को लागू ही क्यों करती हैं।
- मधुलता पोटर, छात्रा अरनिया निवासीइनका कहना है

प्रतिवर्ष सत्र की शुरूआत में ही साईकिलें मिलनी चाहिए। सरकार को जल्द ही दो साल की बकाया साइकिल और पांच सत्रों के बकाया लैपटॉप  वितरण करना चाहिए जिससे मेधावी छात्र-छात्राओं को डिजिटल शिक्षा मिलने में आसानी हो सके व बालिकाओं को दूर से विद्यालय में आने जाने में आसानी हो सके। जिससे उनकी पढ़ाई सुचारू रूप से जारी रह सके। इससे नामांकन में बढ़ोतरी होगी।
- पंकज जैन ,नैनवां शिक्षक संघराष्ट्रीय मीडिया प्रभारी

राज्य सरकार से विभाग को साइकिल प्राप्त होने पर नोडल विद्यालय राजकीय उच्च माध्यमिक  नैनवा में पहुंचा दी जाएगी। जहां से संबंधित विद्यालय को छात्राओं को वितरण के लिए दी जाएगी।
- अनिल गोयल, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नैनवां

लैपटॉप प्राप्त होने पर विभाग की गाइड लाइन के अनुसार हैं। पात्र लाभार्थियों को लैपटॉप वितरण किए जाएंगे।
- रामप्रसाद मीणा, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नैनवां

गिरवी रखा गर्ल फ्रेंंड का लैपटॉप छुड़ाने के लिए की लूट और चाकूबाजी
कोटा। शहर के दो पुलिस थाना क्षेत्रों में रविवार को चाकूबाजी व बाइक लूट की  तीनों वारदातों का सोमवार को पर्दाफाश करते हुए कोटा पुलिस ने छह घंटे में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना के समय उपयोग में ली गई बाइक को भी जब्त किया। आरोपियों ने गर्लफ्रेंड के गिरवी रखे गए लैपटॉप को छुड़ाने के लिए शहर में लगातार तीन वारदातों को अंजाम दिया। आरोपी विकास वनवानी पुत्र दुर्गेश निवासी गुलाब बाग बजरंग नगर बोरखेड़ा ने अपनी गर्ल फ्रेंड का लैपटॉप गिरवी रख दिया था। उसके पास रुपए नहीं होने से छुड़ा नहीं पा रहा था। वारदातों को करने में मोहित भालवाल पुत्र दिनेश निवासी महावीर नगर विस्तार योजना दादाबाड़ी ने सहयोग दिया। एसपी केसरसिंह शेखावत ने बताया कि बदमाशों ने सबसे पहले महावीर नगर थाना क्षेत्र में सुबह 7.10 बजे केशवपुरा मुक्तिधाम के पास ड्यूटी पर जाते समय पेट्रोलपंप सेल्समैन के साथ मारपीट कर चाकू की नोक पर बाइक को लूट लिया। उसी बाइक से दोनों बदमाशों ने नंबर प्लेट हटाकर दादाबाड़ी में सड़क किनारे सब्जी बेचने वाले रामकल्याण मेघवाल को चाकू दिखाकर पैसे मांगे। पैसे नहीं देने पर चाकू से हमला किया और फरार हो गए। शास्त्री नगर दादाबाड़ी में फ्लिपकार्ट डिलेवरी बॉय राजकुमार जागिड को चाकू दिखाकर पैसे मांगे थे। रुपए नहीं देने पर चाकू से वार किए और घायल कर फरार हो गए।

डेल ने दुनिया का सबसे छोटा लैपटॉप किया लांच
नई दिल्ली। डेल ने नया लैपटॉप लैटीट्यूड 9430 लांच किया है। इसमें 14 इंच 16:10 की डिस्प्ले है। इस लैपटॉप की कीमत 79,990 रुपए से शुरू है। इसमें कमर्शियल डिवाइस 12वीं जनरेशन के इंटेल कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें 5जी और इंटेल वाई-फाई 6ई सहित लेटेस्ट कनेक्टिविटी भी दी गई है।

कंपनी ने दावा किया है कि लैटीट्यूड 9430 एक अल्ट्रा-प्रीमियम लेपटॉप है, जो कि दुनिया का सबसे छोटा लेपटॉप है। यह लैपटॉप नए मैटेलिक ग्रेफाइट कलर में मिलेगा। इसके अलावा इसमें नया एफएचडी कैमरा भी दिया गया है। इसकी कीमत 1,45,990 रुपए है।

एलजी ने लांच किया सस्ता लैपटॉप
नई दिल्ली। एलजी ने एक सस्ता लैपटॉप लांच किया है, जो 360 डिग्री घूम सकता है। यह लैपटॉप 11टीसी50क्यू क्रोमबुक गूगल के क्रोमओएस पर काम करता है। इसमें 11.6 इंच की टच डिस्प्ले है। कंपनी ने कहा कि इसे छात्रों के लिए बनाया गया है।

नया क्रोमबुक इंटेल सेलेरॉन एन5100 सीपीयू से लैस है, जो इंटेल यूएचडी ग्राफिक्स, 4जीबी एलपीडीडीआर4एक्स रैम और 64जीबी इएमएमसी स्टोरेज के साथ है। क्रोमबुक में 1-मेगापिक्सल का फ्रंट और 5-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है।