election results - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पीएम मोदी का दावा : बंगाल में चार मई के बाद घोषित विस चुनाव परिणाम के बाद होगी नए युग की शुरूआत, टीएमसी पर बोला हमला
कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल में सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस पर अपना हमला तेज करते हुए ऐलान किया कि चार मई के बाद प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे घोषित होने के बाद एक 'नए युग' की शुरुआत होगी। पीएम मोदी ने हल्दिया से अपने अभियान को आगे बढ़ाते हुए औद्योगिक शहर आसनसोल में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, 'चार मई के बाद बंगाल में एक नया अध्याय शुरू होगा। तृणमूल कांग्रेस मुक्त बंगाल विकास की एक नयी दिशा दिखाएगा।' उन्होंने सत्तारुढ़ पार्टी पर 'माफिया राज' को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए इस इलाके में कोयला और रेत माफिया के कथित दबदबे को उजागर किया। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के राज में कोयला और रेत माफिया लोगों पर बोझ बन गए हैं। जबकि पूरे देश में विकास दिख रहा है, बंगाल इस माफिया सिस्टम के कारण पिछड़ रहा है।

पीएम मोदी ने हाल ही में मालदा कालियाचक में हुई घटना का ज़िक्र करते हुए आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस आने वाली हार को देखकर घबरा रही है। उन्होंने दावा किया कि यह पार्टी अपना दिमागी संतुलन खो चुकी है। मालदा में, उन्होंने डर के मारे बहुत बड़ी गलती की। यह घटना उनके जंगल राज के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी। पीएम मोदी ने केन्द्रीय बलों के खिलाफ कथित हमलों और टिप्पणियों की भी आलोचना करते हुए कहा,'तृणमूल कांग्रेस इतनी डरी हुई है कि वह देश के सुरक्षा बलों का गलत इस्तेमाल कर रही है। बंगाल के देशभक्त लोग अपने वोटों से इसका जवाब देंगे।' उन्होंने वाम मोर्चे के पतन से तुलना करते हुए कहा कि जैसे लोगों ने माकपा को सत्ता से हटाया था, वैसे ही वे अब तृणमूल कांग्रेस को भी हटा देंगे। उन्होंने भाजपा शासन के रिकॉर्ड पर ज़ोर देते हुए,कहा कि मतदाता अब वादों से ज़्यादा प्रदर्शन को आंकते हैं।

उन्होंने आगे कहा,'सिर्फ़ भाजपा में ही विकास करने की काबिलियत है।'उन्होंने एक साफ़ राजनीतिक समयसीमा तय करते हुए दोहराया कि चार मई के बाद राज्य में 'विकास पर आधारित राजनीति' की ओर बदलाव देखने को मिलेगा। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र के मतदाताओं से अपील की कि वे आसनसोल को 'माफिया-फ्री' बनाने और विकास को वापस लाने के लिए टीएमसी को सत्ता से हटाने को प्राथमिकता दें।

स्वयं-घोषित कोसोवो की संसद ने तीसरी बार अल्बिन कुर्ती को प्रधानमंत्री चुना, इन मंत्रालयों का संभालेंगे प्रभार
बेलग्रेड। कट्टरपंथी सेल्फ-डिटरमिनेशन मूवमेंट (एलवीवी) के नेता अल्बिन कुर्ती को स्वयं-घोषित कोसोवो की संसद ने मार्च 2021 के बाद तीसरी बार प्रधानमंत्री चुना है। कार्यवाहक प्रधानमंत्री कुर्ती के नेतृत्व वाले स्वनिर्धारण आंदोलन (एलवीवी) ने 28 दिसंबर को कोसोवो में हुए अचानक संसदीय चुनाव में निर्णायक जीत हासिल की। संसदी चुनाव के बाद बुधवार (11 फरवरी) को एलवीवी की अल्बुलेना हाक्सियू को अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा, पांच उपाध्यक्षों को भी मंजूरी दी गयी, जिनमें स्थानीय सर्बों की सबसे बड़ी पार्टी सर्ब लिस्ट के स्लावको सिमिक भी शामिल हैं।

सांसदों ने कल देर रात के दौरान अल्बिन कुर्ती द्वारा प्रस्तावित तीसरे कार्यकाल की मंत्रिपरिषद पर मतदान किया। उन्होंने एलवीवी सांसद एवं पूर्व अध्यक्ष ग्लाउक कोन्यूफ्का को प्रथम उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री, झेलाल स्वेचला को गृह मंत्री तथा एजुप माकेडोंसी को रक्षा मंत्री नामित किया। मंत्रिमंडल में एकमात्र सर्ब नेता नेनाद राशिच हैं, जो समुदाय एवं वापसी मंत्रालय का प्रभार संभालेंगे।

इस 120 सदस्यीय संसद में 66 के मुकाबले 49 मतों से मंत्रिमंडल को मंजूरी दी गयी, जबकि कोई भी सदस्य मतदान से अनुपस्थित नहीं रहा। संसद को संबोधित करते हुए कुर्ती ने कहा कि हेग स्थित अदालत में पूर्व कोसोवो लिबरेशन आर्मी (केएलए) नेताओं के खिलाफ चल रहे मुकदमों में अभियोजन पक्ष द्वारा प्रत्येक के लिए 45 वर्ष की सजा की मांग हमारी मुक्ति सेना की ऐतिहासिक उपलब्धि को नकारती है।

उन्होंने कहा, मेरा रुख स्पष्ट है: कोसोवो में नागरिकों के खिलाफ कोई अपराध नहीं हुआ,साथ ही उन्होंने 1998-99 के युद्ध अपराधों के लिए तत्कालीन यूगोस्लाव राष्ट्रपति स्लोबोदान मिलोसेविच को जिम्मेदार ठहराया। सर्ब लिस्ट ने सरकार के गठन और कार्यक्रम का समर्थन नहीं किया। पार्टी के उपाध्यक्ष इगोर सिमिक ने कहा कि सरकार में सर्बों का कोई वास्तविक प्रतिनिधित्व नहीं है।

केंद्रीय निर्वाचन आयोग (सीईसी) के अनुसार, दिसंबर 2025 के चुनाव में एलवीवी को 120 में से 57 सीटें मिलीं। डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ कोसोवो (पीडीके) को 22, डेमोक्रेटिक लीग ऑफ कोसोवो (एलडीके) को 15, पूर्व प्रधानमंत्री रामुश हारादिनाज की अलायंस फॉर द फ्यूचर ऑफ कोसोवो (एएके) को छह सीटें मिलीं। सर्ब लिस्ट ने सर्बों के लिए आरक्षित 10 में से नौ सीटें हासिल कीं, जबकि एक सीट'फॉर फ्रीडम, जस्टिस एंड सर्वाइवल पार्टी को मिली।

हेग स्थित कोसोवो विशेषज्ञ चैंबर्स ने पूर्व राष्ट्रपति हाशिम थाची, पूर्व संसद अध्यक्ष कादरी वेसली और याकुप क्रास्निकी तथा पूर्व सांसद रेक्शेप सेलिमी सहित चार पूर्व केएलए कमांडरों के लिए 1998-99 के युद्ध अपराधों और मानवता के खिलाफ अपराधों के 10 मामलों में 45-45 वर्ष की सजा की मांग की।

उल्लेखनीय है कि सर्बिया ने कोसोवो की स्वंय-घोषित स्वतंत्रता को मान्यता नहीं दी है और इसे अपना कोसोवो और मेतोहिजा क्षेत्र मानता है। कोसोवो के उत्तरी हिस्से में बड़ी संख्या में जातीय सर्ब रहते हैं, जो बेलग्रेड और प्रिस्टिना के बीच तनाव का खामियाजा भुगतते हैं और कथित भेदभावपूर्ण नीतियों के खिलाफ विरोध करते रहे हैं।

जापान संसद चुनाव परिणाम: सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी ने संसद चुनावों में शानदार जीत हासिल की, पीएम मोदी ने दी बधाई
टोक्यो। जापानी प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाली लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) ने संसद के महत्वपूर्ण निचले सदन के चुनावों में शानदार जीत प्राप्त की, जिसमें उसने दो-तिहाई से अधिक यानी 465 में से 316 सीटों पर जीत दर्ज की है, जो दो दशकों में एलडीपी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

इससे पार्टी को विधेयकों को पारित करने में मदल मिलेगी, भले ही वे ऊपरी सदन में वह खारिज हो जाएं जहां पार्टी के पास बहुमत नहीं है और इसके लिए उसे अन्य राजनीतिक दलों के सांसदों के वोटों पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं होगी।

स्पुतनिक द्वारा एलडीपी के परिणामों के विश्लेषण के आधार पर, यह पिछले 20 वर्षों में इसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले, पार्टी ने जुनिचिरो कोइजुमी के नेतृत्व में 2025 में (296 सीटें) और शिंजो आबे के नेतृत्व में 2012 में (294 सीटें) सीटें प्राप्त की थीं।

रविवार को हुए मतदान के लिए चुनाव आयोग के आंकड़े प्रमुख टेलीविजन नेटवर्कों पर लाइव प्रसारित किए गए। एलडीपी के सहयोगी जापान इनोवेशन पार्टी ने 36 सीटें जीतीं हैं जिससे एलडीपी के नेतृत्व वाले गठबंधन पास अब 465 सीटों में से 352 सीटें हो गई हैं।

बिहार विधानसभा सवर्ण विधायकों की संख्या में बढ़ोतरी : मुस्लिम हुए कम, 120 विधायक पिछड़े वर्ग की जातियों से जीते
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में नतीजों ने प्रदेश के सारे समीकरण को उलट-पलटकर रख दिया है। एनडीए का फॉमूर्ला नीतीश कुमार के लिए हिट रहा तो सवर्ण समुदाय के लिए सुपरहिट साबित हुआ है। एनडीए की सत्ता में वापसी के साथ-साथ सवर्ण समुदाय से आने वाले विधायकों की संख्या में भी जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है, तो कुर्मी और कुशवाहा जैसी ओबीसी जातियों के लिए भी यह मुफीद रहा।

वहीं, यादव और मुस्लिम विधायकों की संख्या घटकर इस बार आधी रह गई। बिहार में अब हर दूसरा विधायक पिछड़ी और अतिपिछड़ी जाति से है तो हर तीसरा विधायक अगड़ी जाति से है। जानते हैं बिहार में किस जाति के विधायकों की संख्या बढ़ी है या फिर घटी है।

किस जाति के कितने विधायक जीते ?

बिहार की कुल 243 विधानसभा सीटों में सबसे ज्यादा ओबीसी जातियों से जीतकर आए हैं जबकि मुस्लिम विधायकों की संख्या अब तक के सियासी इतिहास में कम है। पिछड़ी जातियों से 83 विधायक जीतकर आए हैं तो अतिपिछड़ी जाति से 37 विधायक ही चुने गए हैं। इस बार के विधानसभा चुनाव में 72 विधायक अगड़ी जाति से चुने गए हैं, जिसमें भूमिहार, राजपूत, ब्राह्मण और कायस्थ समुदाय से हैं। इसके अलावा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति से 40 विधायक चुनकर आए, ये एससी-एसटी विधायक आरक्षित सीटों से जीते हैं।

64 से 72 हुए अगड़ी जाति के विधायक :

2020 के चुनाव में अगड़ी जाति से 64 विधायक जीतकर आए थे जबकि 2025 में अगड़ी जाति के 72 विधायक जीते हैं। 2025 के चुनाव में राजपूत विधायक 32, भूमिहार विधायक 23, ब्राह्मण समाज से 14 और कायस्थ जाति से दो विधायक जीते हैं। 2020 चुनाव के नजरिए से देखें तो 28 राजपूत विधायक जीते थे, जो अब बढ़कर 32 हो गए हैं। भूमिहार 21 से बढ़कर 23 हो गए तो ब्राह्मण समाज के 12 विधायकों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है, तो कायस्थ समुदाय के विधायकों की संख्या 3 से घटकर 2 रह गई है।

बिहार में हर दूसरा विधायक ओबीसी-ईबीसी :

बिहार की 243 विधायकों में से 120 विधायक पिछड़े वर्ग की जातियों से जीते हैं या फिर अतिपिछड़ी जाति से आते हैं। ओबीसी जाति से 83 विधायक जीते हैं तो 37 विधायक ईबीसी से हैं। दिलचस्प बात यह है कि 2020 में 55 यादव विधायक जीते थे, जो घटकर 28 रह गए तो वैश्य 22 से बढ़कर 26 हो गए, कुर्मी समाज के 10 से बढ़कर 25 विधायक हो गए हैं। इसी तरह कुशवाहा जाति के विधायकों की संख्या भी 16 से बढ़कर 23 हो गई है। इसी तरह ईबीसी के विधायकों की संख्या 35 से बढ़कर 37 हो गई है।

दलित विधायक की स्थिति जस की तस :

बिहार में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए 40 विधानसभा सीटें आरक्षित हैं। इन्हीं 40 सीटों पर एससी और एसटी जाति से विधायक चुने गए हैं। बीजेपी से 12 दलित विधायक जीते हैं तो जेडीयू से सबसे ज्यादा 14 विधायक चुने गए हैं। चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (आर) से पांच दलित विधायक जीतने में सफल रहे हैं, जिसमें दो पासवान, एक धोबी और एक रविदास हैं। जीतन राम मांझी की पार्टी से चार दलित विधायक चुने गए हैं। वहीं, आरजेडी से तीन अनुसूचित जाति के विधायक चुने गए हैं जबकि कांग्रेस के जीतकर आए छह में एक दलित विधायक हैं।ॉ

बिहार में सबसे कम मुस्लिम विधायक :

बिहार में इस बार 11 मुस्लिम विधायक ही जीतकर आए हैं, ये अब तक के इतिहास का सबसे कम है। 2024 के विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा संख्या में मुस्लिम विधायक अकटकट से पांच जीते हैं, आरजेडी से 3 मुस्लिम विधायक चुने गए हैं तो कांग्रेस से दो मुस्लिम और जेडीयू से एक मुस्लिम विधायक चुनकर आए हैं। 2020 में 19 मुस्लिम विधायक अलग-अलग दलों से चुनकर आए थे, लेकिन इस बार सिर्फ 11 ही जीत सके हैं।

सीपीआई माले और चिराग पासवान की पार्टी से कोई भी मुस्लिम विधानसभा चुनाव नहीं जीत सका. बिहार के सियासी इतिहास में 1951 से लेकर अभी तक के जितने चुनाव हुए हैं, उसमें सबसे ज्यादा मुस्लिम विधायक 1985 के चुनाव में 34 जीतकर आए थे जबकि सबसे कम संख्या में 11 मुस्लिम विधायक इस बार के चुनाव में चुने गए हैं.

मिजोरम में विपक्षी एमएनएफ ने जीता डम्पा उपचुनाव, लालथंगलियाना ने वनलालसैलोवा को 562 मतों से हराया
आइजोल। मिजोरम में विपक्षी दल नेशनल फ्रंट ने डम्पा विधानसभा सीट के उपचुनाव में जीत हासिल की है। पार्टी उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री आर. लालथंगलियाना ने हुई मतगणना में सत्तारूढ़ जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के वनलालसैलोवा को 562 मतों से हराया।

लालथंगलियाना को हुए मतदान में 6,981 मत मिले, जबकि वनलालसैलोवा को 6,419 मत मिले।  कांग्रेस उम्मीदवार पूर्व मंत्री जॉन रोटलुआंगलियाना को 2,394 तथा  भाजपा के लालमिंगथांगा सैलो को 1,541 मत मिले। पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार के. जहमिंगथांगा को 50 मत मिले। वोट शेयर के लिहाज से लालथांगलियाना को 40 प्रतिशत, श्रीवनलालसैलोवा को 37 प्रतिशत, रोटलुआंगलियाना को 14 प्रतिशत और सैलो को नौ प्रतिशत वोट मिले। यह उपचुनाव एमएनएफ के मौजूदा विधायक लालरिन्टलुआंगा सैलो के 21 जुलाई को निधन के कारण कराया गया। मिजोरम के राजनीतिक इतिहास में केवल तीसरा अवसर है, जब किसी विपक्षी दल ने उपचुनाव में सीट पर कब्जा किया है। इससे पहले 1983 में कांग्रेस के लियानसुमा ने तत्कालीन फुलडुंगसेई निर्वाचन क्षेत्र में सत्तारूढ़ उम्मीदवार को हराया था। दूसरी बार 2021 में वर्तमान मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने सेरछिप सीट पर कब्जा किया, उन्होंने एमएनएफ उपाध्यक्ष और पूर्व लोकसभा सांसद वनलालजावमा को हराया।

डम्पा चुनाव के नतीजों के साथ सत्तारूढ़ जेडपीएम के पास 40 सदस्यीय विधानसभा में से 27 सीटें, एमएनएफ 10 एवं भाजपा और कांग्रेस क्रमश: दो और एक सीट पर बनी हुई हैं।

जाने राजकाज में क्या है खास
रहस्य भाईसाहब की चुप्पी का
सूबे में इन दिनों एक भाईसाहब की चुप्पी रहस्य बनी हुई है। भाईसाहब भी छोटे-मोटे नहीं, बल्कि भगवा से ताल्लुक रखते हैं और गुजरे जमाने में किताब की आड़ में पिंकसिटी से दिल्ली तक अपना लोहा मनवा चुके हैं। पपलाज माता के पक्के भक्त और मीणा हाईकोर्ट के जनक ने दिल्ली दरबार की जंग के बीच ऐलान किया था कि अगर उनके जिम्मे वाली एक भी सीट खिंसक गई, तो वे राज की कुर्सी त्याग देंगे। पीली लूगड़ी वाली के हमसफर डॉक्टर साहब ने कुर्सी तो नहीं छोड़ी बल्कि अपना मुंह जरूर बंद कर लिया। उनका अचानक मुंह बंद करना भी उन्हीं की पार्टी के भाई लोगों को भी रास नहीं आ रहा। हाथ वाले भाई लोगों के तो यह समझ के बाहर की बात है। राज का काज करने वाले में चर्चा है कि खेती बाड़ी महकमा संभाल रहे भाईसाहब ने कुर्सी छोड़ने का जो पैंतरा फेंका है, उसके पीछे का मकसद कुछ और ही है। अब इस पैंतरे को समझने वाले समझ गए, ना समझे वो अनाड़ी हैं।

नजरें कुर्सी की ओर
सूबे में जब से बड़े ओहदों पर नौकरी देने वाले कमीशन में चेयरमैन की कुर्सी खाली होने की चर्चाएं शुरू हुई है, तब से इस पर कइयों की नजर टिकी है। कुछेक साहब लोग तो इसकी तरफ टकटकी लगाए बैठे हैं। उनकी रातों की नींद और दिन का चैन तक गायब है। वे बंगला नंबर 51 के साथ भारती भवन का भी देवरा ढोक रहे हैं। और तो और अपने ईष्ट देव के सवामणी तक बोल चुके हैं। देवी-देवताओं को पूजने के साथ ही ख्वाजा की नगरी में कदम रखते ही दरगाह में चादर चढ़ाने और पुष्कर सरोवर में डुबकी लगाने की भी सोच रखी है। राज का काज करने वालों में इस कुर्सी के लिए कइयों का नाम चर्चा में भी है। आईएएस लॉबी में सबसे ज्यादा भारी नाम जल्द ही रिटायर होने वाले साहब का है, जो सूबे में शहरों का विकास भी कर चुके हैं।

जश्न के बीच चिंता की लकीरें
भगवा वाले भाई लोग जश्न की तैयारियों में जुटे हैं, मगर कइयों के चेहरों पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई दे रही हैं। उसका कारण भी खुली किताब की तरह है, जिसके पन्नों को हर कोई पढ़ रहा है। यह तो साफ है कि दिल्ली दरबार की चुनावी जंग के बाद सरदार पटेल मार्ग स्थित बंगला नंबर 51 में बने भगवा वालों के ठिकाने वालों का वजन कई किलो तक घटेगा। सो एबीवीपी ब्राण्ड वाले भाई लोगों की बांछे भी खिली हुई है। मई-जून की तपती दोपहर में होने वाले रिशफलिंग की खबरों के बाद उन रत्नों की नींद उड़ी हुई, जो जिनकी सीटें सांगानेर वाले भाईसाहब के एसीआर के फेर में फंसी हैं।

अब सिर्फ काम
अटारी वाले भाई साहब के दिल्ली से लौटने के बाद राज में काम करने की बढ़ती गति को देख काज करने वाले भी चकित है। गुजरे बुध को पिंकसिटी में कदम रखते ही भाई साहब ने बड़े साहब को मैसेज दे दिया कि अब तक जो हुआ, उसे भूलों और पूरी टीम के साथ काम पर लग जाओ। पहले तो बड़े साहब के समझ में नहीं आया, मगर जब गुरु को पानी वाले प्रजेंटेशन के दौरान भाई साहब ने अपने ज्ञान का भंडार खोला, तो राज का काज करने वालों की सारी इंद्रियां खुल गई। सचिवालय में चर्चा है कि अब गुजरात नहीं बल्कि मरु प्रदेश को मॉडल के रूप में पेश करने का सपना पूरा करना ही सारी समस्याओं का आखरी पड़ाव है।

-एल एल शर्मा

CWC Working Committee : राहुल गांधी को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाने का सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस वर्किंग कमेटी की आज दिल्ली की अशोका होटल में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कांग्रेस के नवनिर्वाचित सांसदों ने राहुल गांधी को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाने के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया है।

होटल अशोका में कांग्रेस की CWC की बैठक आयोजित की गई जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल समेत कांग्रेस के राज्यों के प्रदेशाध्यक्ष, सीएम, डिप्टी सीएम आदि मौजूद रहे।

बैठक के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि राहुल गांधी को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाने की मांग कांग्रेस के सांसदों द्वारा की गई है। राहुल जी ने इस पर विचार कर फैसला लेने के लिए कहा है। इस संबंध में बैठक में प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया गया है।

आज ही सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते है मोदी, पीएम आवास पर एनडीए की बैठक खत्म
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद नरेन्द्र मोदी आज फिर से सरकार बनाने का दावा राष्ट्रपति के सामने पेश कर सकते है। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में एनडीए को बहुमत मिला है। एनडीए 292 सीट पर जीत प्राप्त कर सरकार बनाने जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास पर एनडीए के घटक दलों की बैठक खत्म हो गई है।

एनडीए की बैठक में टीडीपी के चंद्रबाबू नायडू, जेडीयू के नीतीश कुमार, लोकजन शक्ति रामविलास पासवान पार्टी के चिराग पासवान समेत एनडीए के नेता मौजूद रहे थे।

चुनाव परिणाम से पहले कांग्रेस-बीजेपी के बयान: प्रताप सिंह दावा -पांच राज्यों में एग्जिट पोल के विपरीत आएंगे परिणाम, जबकि अरुण सिंह का कहना - पांच में से चार राज्यों में प्रचंड बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार
जयपुर। 10 मार्च बुधवार को पांच राज्यों के चुनाव परिणामों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। तमाम राजनीतिक पार्टियां एग्जिट पोल के बाद अपने-अपने स्तर पर जीत के दावें कर रही है। हालांकि पांच राज्यों के चुनाव परिणामों में मुख्य फोकस यूपी और पंजाब चुनाव परिणामों पर नजर आ रहा है। राजस्थान में भी मार्च में पांच राज्यों के चुनाव परिणामों से पहले बयानों की गर्मी महसूस की जा सकती है। जहां कांग्रेसी नेता और गहलोत सरकार में मंत्री प्रताप सिंह परिणाम एग्जिट पोल के विपरित बता रहे है, वहीं बीजेपी राजस्थान के प्रभारी  अरुण सिंह पांच में से चार राज्यों में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने का दावा कर रहे है। हालांकि स ये तो चुनाव परिणाम के बाद ही तय होगा कि परिणाम एग्जिट पोल के विपरित जाते है या फिर बीजेपी के दावे सच साबित होते है।

पांच राज्यों में एग्जिट पोल के विपरीत आएंगे परिणाम,जनता भाजपा को सिखाएगी सबक: खाचरियावास
केबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि पांचों राज्यों में एग्जिट पोल के विपरीत परिणाम आएंगे और भाजपा जनता को सबक सिखाएगी। वहीं, दिव्या मदेरणा के विधानसभा में मंत्री के खिलाफ दिए बयान पर खाचरियावास ने समर्थन किया है। खाचरियावास के अनुसार 5 राज्यों के चुनाव परिणाम गुरुवार को आएंगे। विधानसभा के बाहर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जनता ने अपने मताधिकार के जरिए तय कर लिया है की किसकी सरकार बनेगी और इसका खुलासा चुनाव परिणाम सामने आने के बाद हो जाएगा। चुनाव से हटकर बात करें तो सदन में कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा की ओर से अपनी ही सरकार के जलदाय मंत्री को रबर स्टैंप बताने और अधिकारियों के खिलाफ मुखर होने के मामले में खाचरियावास ने मदेरणा का समर्थन किया। खाचरियावास से कहा कि दिव्या मदेरणा जनता की आवाज सदन में उठाती है और यदि अधिकारियों के कारण किसी काम में कोई कमी रह गई है तो उसे दुरुस्त करवाने के लिए आवाज उठाना सही है। अधिकारियों को समझ लेना चाहिए कि विधायक और जनप्रतिनिधियों की बात सुने, क्योंकि वह जनता की बात कहते हैं और जनता के लिए लड़ते हैं।

पांच में से चार राज्यों में प्रचंड बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार: अरुण सिंह
वहीं भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने अपने जयपुर दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत में कहा है कि देश के 5 राज्यों में हुए चुनाव में से चार राज्यों में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बना रही है । उन्होंने कहा कि यूपी में 300 से ज्यादा सीटों पर भाजपा जीत रही है । वहीं उत्तराखंड गोवा और मणिपुर में भी भाजपा राज आ रहा है। हालांकि उन्होंने पंजाब चुनाव में भाजपा की एक तरह से हार होने के संकेत दे दिए हैं। पंजाब को लेकर केवल इतना कहा कि भाजपा वहां बढ़ोतरी कर रही है। अरुण सिंह बुधवार को भाजपा के विधानसभा चुनाव प्रवासी सदस्यों की बैठक लेने जयपुर आए हुए हैं। इस बैठक में यूपी सहित अन्य राज्यों में राजस्थान से गए भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं से फीडबैक लेकर रिपोर्ट तैयार की जा रही है कि इन पांच राज्यों में भाजपा की क्या स्थिति रहेगी ।यह रिपोर्ट बुधवार शाम को ही केंद्रीय आलाकमान को भेजी जाएगी ।बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और संगठन महामंत्री चंद्रशेखर भी मौजूद थे।