pannu - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

खालिस्तानी चरमपंथियों के निशाने पर दिलजीत दोसांझ : आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने दी धमकी, मेरा भारत महान नारे को लेकर जताई आपत्ति
चंडीगढ़। पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ का वर्तमान वैश्विक दौरा ऑरा-2026 खालिस्तानी चरमपंथियों के निशाने पर है। घोषित आतंकवादी और सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कलाकार को सीधी धमकी जारी की है। एक वीडियो संदेश में पन्नू ने दोसांझ को चेतावनी दी कि कनाडा में विरोध का सामना करने के बाद, अब उन्हें अमेरिका में अपने आगामी प्रदर्शनों के दौरान और भी तीव्र विरोध का सामना करना पड़ेगा। यह टकराव दोसांझ के वैंकूवर और कैलगरी के लाइव कंसर्ट के बाद बढ़ा, जहां उन्होंने उन खालिस्तान समर्थकों का सामना किया था, जिन्होंने झंडे और भारत विरोधी नारों के साथ उनके शो में बाधा डालने की कोशिश की थी। आतंकवादी पन्नू ने अपने संदेश में दोसांझ के देशभक्तिपूर्ण नारे मेरा भारत महान और अभिनेता अमिताभ बच्चन के प्रति उनके पहले व्यक्त किये गये सम्मान पर आपत्ति जतायी। गायक दोसांझ को भारतीय दोसांझ कहकर संबोधित करते हुए, एसएफजे प्रमुख ने दावा किया कि कलाकार की जमीर उसी दिन मर गया था, जिस दिन उन्होंने बच्चन का सम्मान किया था, जिन्हें यह चरमपंथी समूह 1984 के दंगों से जोड़ता है।

गत 30 अप्रैल को अपने कैलगरी शो के दौरान दोसांझ ने पोस्टर दिखाने वाले प्रदर्शनकारियों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने मंच से कहा था कि वह अपने कंसर्ट का माहौल खराब करने वाले किसी भी व्यक्ति को बर्दाश्त नहीं करेंगे, क्योंकि इसमें परिवार और बुजुर्ग भी शामिल होते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि हंगामा करने वाले किसी भी व्यक्ति को कार्यक्रम स्थल से बाहर निकाल दिया जायेगा। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पन्नू ने भयावह चेतावनी जारी की और कहा कि प्रदर्शनकारियों ने अब तक केवल झंडे दिखाये हैं लेकिन जल्द ही वे लाठियां लेकर आयेंगे। उसने आगे दावा किया कि दोसांझ का अहंकार अंतत: पश्चिमी देशों में बसे भारतीयों के बीच उनके पतन का कारण बनेगा।

अपने रुख के समर्थन में दोसांझ ने कहा कि उन्होंने पंजाब और इसके मुद्दों का प्रतिनिधित्व करने के लिए लगातार अंतरराष्ट्रीय मंचों का उपयोग किया है। उन्होंने अपने आलोचकों को याद दिलाया कि उन्होंने अपना ऑस्ट्रेलिया दौरा जैसे पेशेवर प्रतिबद्धताओं को रद्द करने की कीमत पर भी पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए महीनों जमीन पर बिताये। गायक ने कहा कि वह पंजाब के कल्याण के लिए बोलते हैं लेकिन साथ ही उन्हें अपनी राष्ट्रीय पहचान पर गर्व है और वह उन लोगों से नहीं डरेंगे, जो उनके कार्यक्रमों में खलल डालना चाहते हैं।

इस विवाद की शुरुआत 23 अप्रैल को वैंकूवर में हुई थी, जब सुरक्षाकर्मियों को प्रदर्शनकारियों के एक समूह को बाहर निकालना पड़ा था, जो भारत विरोधी नारे लगा रहे थे और सुरक्षा गार्डों के साथ भिड़ गये थे। तब से खालिस्तान समर्थक तत्वों ने दोसांझ को भारत सरकार और आरएसएस-भाजपा गठबंधन का समर्थक करार दिया है, और वे इस नैरेटिव का उपयोग अपने वल्र्ड टूर को बाधित करने के प्रयासों को सही ठहराने के लिए कर रहे हैं। खबरों के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर नजर रख रही हैं, क्योंकि गायक अमेरिका में अपने आगामी दौरे की तैयारी कर रहे हैं।

तापसी पन्नू ने अपनी नई फिल्म धक-धक की घोषणा
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू की फिल्म निर्माण कंपनी आउटसाइडर्स फिल्म्स और वायाकॉम 18 स्टूडियोज ने अपनी नई फिल्म धक-धक की घोषणा की है। तरुण डुडेजा के निर्देशन में बन रही धक-धक महिला प्रधान फिल्म है, जिसमें रत्ना पाठक और दीया मिर्जा के साथ संजना सांघी लीड रोल में हैं। बतौर निर्माता तापसी की यह दूसरी होम प्रोडक्शन फिल्म है।

तापसी पन्नू ने कहा कि आउटसाइडर्स फिल्म्स के बैनर तले हम ऐसी फिल्मों का निर्माण कर रहे हैं, जो अर्थपूर्ण और मनोरंजक हों। हम दर्शकों के लिए एक ऐसा सिनेमाई अनुभव देना चाहते हैं, जो उन्होंने शायद ही देखा हो। फिल्म धक-धक का निर्माण तापसी के साथ प्रांजल खनधड़िया और आयुष माहेश्वरी ने किया है। यह फिल्म पारिजात जोशी और तरुण डुडेजा ने लिखी है।

तापसी पन्नू ने फिल्म शाबाश मिट्‌ठू का पोस्टर किया शेयर
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने शाबाश मिट्‌ठू का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। तापसी पन्नू ने आने वाली फिल्म शाबाश मिट्‌ठू का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस पोस्टर में तापसी भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली के तौर पर प्रशंसको का अभिवादन करती हुई दिख रही हैं। पोस्टर में देखा जा सकता है कि वह लोगों का अभिवादन कर रही हैं।

पोस्टर को शेयर कर तापसी ने लिखा कि वह लाखों लोगों को प्रेरित करती रहती हैं। इस महिला दिवस पर पूर्वाग्रह को तोड़ने की लड़ाई में सबसे आगे दौड़ने वालों के लिए स्वयं को आनंदित महसूस कर रही हूं।