transport department - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राजस्व लक्ष्य की ओर परिवहन विभाग की मजबूत बढ़त : 7639 करोड़ पहुंचा राजस्व, सख्त निगरानी और डिजिटल व्यवस्था का असर
जयपुर। परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग ने चालू वित्त वर्ष में राजस्व अर्जन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। विभाग ने पिछले वर्ष की तुलना में 10.15 प्रतिशत अधिक राजस्व अर्जित कर अपनी कार्यक्षमता साबित की है। परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा के नेतृत्व में विभाग ने यह उपलब्धि हासिल की है।

आंकड़ों के अनुसार, बीते वर्ष 15 मार्च तक विभाग का कुल राजस्व 6935.86 करोड़ रुपए था, जबकि इस वर्ष इसी अवधि तक यह बढ़कर 7639.90 करोड़ रुपए पहुंच गया है। यानी विभाग ने पिछले साल की तुलना में करीब 704 करोड़ रुपए अधिक राजस्व अर्जित किया है, जो एक महत्वपूर्ण वृद्धि मानी जा रही है।

विभाग का चालू वित्त वर्ष के लिए कुल राजस्व लक्ष्य 9860 करोड़ रुपए निर्धारित किया गया है। अब तक की उपलब्धि को देखते हुए विभाग लक्ष्य के करीब पहुंचने की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहा है। अधिकारियों का मानना है कि सख्त प्रवर्तन, डिजिटल प्रक्रियाओं के विस्तार और बेहतर निगरानी के चलते यह बढ़ोतरी संभव हो पाई है।

परिवहन विभाग की कार्रवाई के खिलाफ बस ऑपरेटरों की हड़ताल जारी: 38 हजार बसों के थमें पहिए, 25 लाख यात्रियों के प्रभावित होने की आशंका
जयपुर। राजस्थान परिवहन विभाग की ओर से की जा रही कार्रवाई के विरोध में स्टेज कैरिज व कॉन्ट्रैक्ट कैरिज (स्लीपर) और लोकपरिवहन बस ऑपरेटरों ने सोमवार रात 12 बजे से हड़ताल शुरू कर दी। इसके चलते प्रदेशभर में करीब 38 हजार बसों का संचालन ठप है, जिससे लगभग 25 लाख यात्रियों के प्रभावित होने की आशंका है। सोमवार को ऑपरेटर्स की सीएम ओएसडी अखिल अरोड़ा से सीएमओ में वार्ता हुई, जिसमें कोई सहमति नही बनी। इस दौरान परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा मौजूद रहे। ऑल राजस्थान कॉन्ट्रैक्ट कैरिज बस ऑपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने बताया कि जांच के दौरान यात्रियों को जबरन रास्ते में उतार कर बसें जब्त कर ली जाती हैं और आरसी निलंबित कर दी जाती है, जिससे यात्रियों के साथ-साथ संचालकों को भी भारी परेशानी होती है।

कई बार ज्ञापन सौंपे, लेकिन समस्या जस की तस

एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि कार्रवाई के दौरान केवल एक दस्तावेज जब्त कर वाहन को छोड़ने, परिवहन पोर्टल को नियमित रूप से चालू रखने, ग्रामीण बसों के लगेज कैरियर पर अनावश्यक कार्रवाई बंद करने, प्रत्येक जिले में फिटनेस सेंटर शुरू करने तथा एटीएस की व्यवस्था विभागीय स्तर पर करने की मांग को लेकर कई बार ज्ञापन दिया जा चुका, लेकिन विभाग की और से अभी तक कार्रवाई बंद नही की गई।

परिवहन आयुक्त से वार्ता आज

मंगलवार को परिवहन आयुक्त के साथ वार्ता एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल की वार्ता प्रस्तावित है। ऐसे में यदि वार्ता में सहमति नहीं बनती है तो बस ऑपरेटरों की ये हड़ताल अनिश्चितकाल तक जारी रहेगी।

जयपुर आरटीओ प्रथम की बड़ी कार्रवाई: 493 वीआईपी नंबर वाहनों का पंजीयन निरस्त
जयपुर। जयपुर आरटीओ प्रथम ने बुधवार को थ्री डिजिट (वीआईपी नंबर) से जुड़े मामलों में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 493 वाहनों के पंजीयन (आरसी) निरस्त कर दिए हैं। यह कार्रवाई उन वाहनों पर की गई है, जिनका रिकॉर्ड या तो गायब पाया गया या फिर गलत तरीके से बैकलॉग में दर्ज किया गया था।

निरस्त किए गए वाहनों में से अधिकांश महंगी और लग्जरी गाड़ियां हैं, जिन पर आकर्षक वीआईपी नंबर दर्ज थे। आरटीओ प्रथम के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि इस कार्रवाई के दायरे में करीब 150 करोड़ रुपये मूल्य की लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं। अब इन सभी वाहनों को नए नंबर लेने अनिवार्य होंगे, और बिना वैध पंजीयन नंबर के वाहन का संचालन संभव नहीं होगा।

सभी प्रभावित वाहनों की आरसी ऑनलाइन माध्यम से निरस्त की जा चुकी है। इसके साथ ही, जिन कार्मिकों द्वारा इन वाहनों को गलत तरीके से बैकलॉग किया गया था, उनके खिलाफ गांधीनगर थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

यह कार्रवाई परिवहन विभाग में पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या राजस्थान के अन्य आरटीओ कार्यालय भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई करेंगे। सूत्रों के अनुसार इसमें कई राजनेताओं की भी गाड़ियां शामिल हैं, जिनके नम्बर निरस्त किए गए हैं।

परिवहन विभाग ने अपनाया सख्त रुख : राज्य में 4 लाख से अधिक वाहन बिना फिटनेस सड़कों पर दौड़ रहे, तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश
जयपुर। प्रदेश में बिना फिटनेस के संचालित हो रहे वाहनों को लेकर परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। परिवहन मुख्यालय ने प्रदेशभर के सभी आरटीओ और डीटीओ को निर्देश जारी करते हुए ऐसे वाहनों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने को कहा है। मुख्यालय के अनुसार राज्य में 4 लाख से अधिक वाहनों की फिटनेस अब तक नहीं हो पाई है, इसके बावजूद ये वाहन सड़कों पर धड़ल्ले से चल रहे हैं, जो नियमों के साथ-साथ सड़क सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा हैं।

ज्वाइंट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर (रूल्स) जगदीश बैरवा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बिना फिटनेस संचालित वाहनों की सूची तैयार कर मुख्यालय को भेजी जाए और नियमानुसार चालान, जब्ती व अन्य दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। विभाग का कहना है कि फिटनेस प्रमाण पत्र के बिना वाहन चलाना मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन है। इस अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाना है।

जयपुर आरटीओ प्रथम की बड़ी कार्रवाई, 1100 से अधिक आरसी निलंबित
जयपुर। परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग के आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा के भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस के सख्त आदेशों के बाद जयपुर आरटीओ प्रथम ने शुक्रवार को थ्री डिजिट नंबर वाहनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। आरटीओ प्रथम की ओर से भौतिक जांच के बाद 1100 से अधिक वाहनों के पंजीयन प्रमाण पत्र (आरसी) निलंबित किए गए हैं। यह कार्रवाई मुख्यालय के स्पष्ट निर्देशों के तहत की गई है।

आरटीओ प्रथम द्वारा कुल 2100 से अधिक थ्री डिजिट नंबर वाले वाहनों को भौतिक निरीक्षण के लिए बुलाया गया था। जांच के दौरान 500 वाहन रिकॉर्ड के अनुसार सही पाए गए। शेष लगभग 1600 वाहनों में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। इनमें से 500 वाहनों की आरसी मोटर वाहन अधिनियम की धारा 55(5) के तहत निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। वहीं, 1100 से अधिक ऐसे वाहन, जो भौतिक निरीक्षण के दौरान उपस्थित नहीं हुए, उनके पंजीयन प्रमाण पत्र निलंबित किए जा रहे हैं।

इस हाई प्रोफाइल मामले में खास बात यह है कि जिन वाहनों का पंजीयन निरस्त किया जा रहा है, उनमें से अधिकतर की कीमत करोड़ों रुपये में बताई जा रही है। आरटीओ राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि विभाग भविष्य में भी इस तरह की सघन जांच और कड़ी कार्रवाई जारी रखेगा, ताकि परिवहन व्यवस्था में पारदर्शिता और नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जा सके।

परिवहन विभाग में 7 डिजिट घोटाला : मुख्यालय की कार्रवाई के विरोध में प्रदेशभर में काली पट्टी बांधकर काम, आगामी दिनों में कार्य बहिष्कार जैसे कड़े कदम
जयपुर। परिवहन विभाग में सामने आए 7 डिजिट घोटाले को लेकर मुख्यालय स्तर पर की गई कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को प्रदेशभर के अधिकारी-कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर कामकाज किया। राजस्थान परिवहन सेवा परिषद से जुड़े अधिकारी और मंत्रालयिक कर्मचारी संघ से जुड़े कार्मिक इस विरोध में शामिल हैं। मुख्यालय सहित सभी संभागों और जिलों में कार्मिकों ने काली पट्टी बांधकर असंतोष जताया।
कार्मिकों का कहना है कि कार्रवाई एकतरफा है और बिना समुचित जांच के कर्मचारियों को निशाना बनाया जा रहा है। आरटीओ प्रथम द्वारा 39 कार्मिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने को लेकर भी तीखा विरोध दर्ज कराया गया है।

कर्मचारियों का आरोप है कि इससे विभागीय मनोबल प्रभावित हो रहा है। परिवहन कार्मिकों ने घोषणा की है कि आज और कल काली पट्टी बांधकर विरोध जारी रहेगा। यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आगामी दिनों में कार्य बहिष्कार जैसे कड़े कदम भी उठाए जा सकते हैं। विभाग में इस विरोध से प्रशासनिक गतिविधियों पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

उर्स मेले में जाने वाली बसों में सिलेंडर, आरटीओ ने की कार्रवाई
जयपुर। राजस्थान में एक बार फिर बड़े हादसे की आशंका सामने आई है। अजमेर में उर्स मेले के लिए उत्तर प्रदेश और बिहार से आ रही बसों में गंभीर सुरक्षा लापरवाहियां उजागर हुई हैं। कई बसों की छतों पर 2 से 3 फीट तक अनाधिकृत लगेज भरा हुआ था। इस लगेज के साथ-साथ जायरीन गैस सिलेंडर भी बसों की छत पर लेकर सफर कर रहे थे, जो किसी भी वक्त बड़े हादसे का कारण बन सकता था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए परिवहन विभाग ने तत्काल कार्रवाई की। शाहपुरा डीटीओ यशपाल यादव के नेतृत्व में परिवहन उड़नदस्तों ने उर्स मेले में जा रही बसों की जांच की। इस दौरान नियमों की अनदेखी करने वाली 4 बसों के चालान किए गए। साथ ही बसों की छतों पर रखे गए कुल 7 गैस सिलेंडर जब्त किए गए। परिवहन विभाग का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ताकि किसी संभावित हादसे को रोका जा सके।

नुक्कड़ नाटक से गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश, नियमों से जुड़ा जन-जागरूकता अभियान
जयपुर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान के तहत प्रादेशिक परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग की ओर से शहर में व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कला सागर सेवा संस्था के कलाकारों ने जयपुर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक किया। नाटकों के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि “सड़क के कायदे से चलोगे तो फायदे में रहोगे”, जिससे लोगों ने नियमों के महत्व को सहज रूप से समझा।

नुक्कड़ नाटक में सड़क दुर्घटना के बाद घायल व्यक्ति की समय पर मदद करने, ‘गुड सेमेरिटन’ बनने के फायदे और ऐसे मददगार नागरिकों के सम्मान से जुड़ी जानकारियां भी दी गईं। संस्था सचिव ने बताया कि महात्मा गांधी मेडिकल यूनिवर्सिटी, सात नंबर चौराहा जगतपुरा और डब्ल्यूटीपी मॉल जैसे व्यस्त स्थानों पर नाटकों का मंचन किया गया, जहां सैकड़ों नागरिकों ने कार्यक्रम देखा और यातायात नियमों की उपयोगिता को समझा।

कार्यक्रम में परिवहन निरीक्षक विनीता चतुर्वेदी ने कहा कि यदि वाहन चालक नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाएं तो दुर्घटनाओं की आशंका लगभग शून्य हो जाती है। वहीं निरीक्षक बानो ने दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट और चौपहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग की अपील की।

नाटक में कलाकार नितेश वर्मा, पुष्पेंद्र भारद्वाज, कृष्ण भार्गव, अनिल बैरवा और रोहन सिंह ने प्रभावशाली अभिनय किया। सभी कलाकार रंगमंच के साथ-साथ राजस्थानी व हिंदी सिनेमा और टीवी धारावाहिकों में भी अपनी पहचान बना चुके हैं।

राज्य में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए परिवहन विभाग का विशेष अभियान शुरू, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को सावधानी बरतने के लिए किया जाएगा प्रेरित
जयपुर। परिवहन विभाग आज से राज्यभर में सड़क सुरक्षा अभियान की शुरुआत कर रहा है। यह विशेष अभियान 11 से 25 दिसंबर तक चलेगा, जिसके तहत सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने के लिए अनेक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। पहले चरण में विभाग की टीमें वाहन चालकों को समझाइश देंगी और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को सावधानी बरतने के लिए प्रेरित किया जाएगा। वहीं नियमों का पालन करने वाले चालकों को फूल या चॉकलेट देकर सम्मानित किया जाएगा। इस अभियान में परिवहन विभाग के साथ पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीमें भी सक्रिय रहेंगी।

सभी सरकारी कार्यालयों के प्रवेश की ओर से पर बिना सीट बेल्ट या हेलमेट के आने वाले आगंतुकों को रोककर उन्हें यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसी अभियान के अंतर्गत 13 दिसंबर को राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समारोह आयोजित होगा। अमर जवान ज्योति पर सुबह 10 बजे होने वाले इस समारोह में करीब 3000 स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं को शामिल किया जाएगा। कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा शपथ दिलाने के साथ विभिन्न जागरूकता गतिविधियां भी संपन्न होंगी।

हरमाड़ा हादसे के बाद परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई : अलंकार कंस्ट्रक्शन कंपनी के वाहनों पर चला शिकंजा, आधा दर्जन वाहनों के बनाए चालान
जयपुर। हरमाड़ा क्षेत्र में हुए सड़क हादसे के बाद परिवहन विभाग हरकत में आ गया है। जयपुर आरटीओ द्वितीय की टीमों ने मंगलवार को अलंकार कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। बताया गया कि सोमवार को हुए हादसे में शामिल डंपर इसी कंपनी का था। इसके बाद विभाग ने विद्याधर नगर स्थित बालाजी टावर में कंपनी के अन्य वाहनों की जांच की। जांच के दौरान नियमों के विपरीत पाए गए करीब आधा दर्जन वाहनों के चालान बनाए गए।

साथ ही कंपनी को वाहन संचालन में मोटर वाहन अधिनियम और ट्रैफिक नियमों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं विभाग की अन्य टीमें भी क्षेत्र में उतरकर बिना परमिट, ओवरलोडिंग और फिटनेस संबंधी गड़बड़ियों की जांच कर रही हैं। जयपुर आरटीओ द्वितीय धर्मेंद्र चौधरी के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को लेकर लापरवाही पर अंकुश लगाना है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों और कंपनियों पर आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

जयपुर संभाग में परिवहन विभाग का राजस्व घटा : संभागीय आयुक्त ने आरटीओ कार्यालयों की कमजोर परफॉर्मेंस पर जताई नाराजगी, ठोस रणनीति अपनाने के दिए निर्देश
जयपुर। परिवहन विभाग के जयपुर संभाग में राजस्व अर्जन इस वर्ष उम्मीद के अनुसार नहीं हो पाया है। संभागीय आयुक्त ने संबंधित आरटीओ कार्यालयों की कमजोर परफॉर्मेंस पर नाराजगी जताई है। आंकड़ों के अनुसार अगस्त तक सबसे कम राजस्व अर्जन अलवर आरटीओ का रहा, जहां मात्र 78.75 प्रतिशत लक्ष्य ही हासिल हो सका। झुंझुनूं आरटीओ ने 79.77 प्रतिशत और जयपुर आरटीओ प्रथम ने 80.86 प्रतिशत तक का राजस्व अर्जन किया। पिछले वर्ष अगस्त में पूरे संभाग का राजस्व अर्जन 96.99 प्रतिशत था, जबकि इस वर्ष अगस्त तक यह घटकर केवल 84.41 प्रतिशत रह गया है। इसका सीधा असर विभाग की वित्तीय स्थिति पर देखा जा रहा है।

वहीं बकाया मांग वसूली में भी अधिकांश जिले पिछड़ते दिखे। इस मामले में केवल जयपुर द्वितीय और अलवर आरटीओ आगे रहे हैं, जबकि जयपुर प्रथम, दौसा और अन्य कार्यालय अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए। अधिकारियों का मानना है कि यदि समय पर वसूली और नई पंजीयन प्रक्रियाओं पर ध्यान नहीं दिया गया तो आगामी महीनों में और गिरावट दर्ज हो सकती है। संभागीय आयुक्त ने निर्देश दिए हैं कि लक्ष्यपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सख्त कार्रवाई और ठोस रणनीति अपनाई जाए।

राष्ट्रीयकृत मार्गों पर बसों के लिए अस्थाई परमिट जारी करेगा परिवहन विभाग
जयपुर। परिवहन विभाग ने लोक परिवहन बसों के लिए अस्थाई परमिट जारी करने की व्यवस्था की है। यह कदम परमिट आवेदनों की लंबित सुनवाई को देखते हुए उठाया गया है। बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन के अनुरोध पर विभाग ने निर्णय लिया कि जिन वाहनों का परमिट सरेंडर किया गया है, उन्हें स्पेयर वाहन के रूप में अस्थाई परमिट मिलेगा।

यह परमिट केवल आवेदन निस्तारण की अवधि तक मान्य होगा। इसके लिए वाहन पर पूर्व में जारी अनुज्ञापत्र का सरेंडर अनिवार्य है। 30 जून 2025 तक प्राप्त आवेदनों पर यह व्यवस्था लागू होगी। अस्थाई परमिट प्रक्रिया ऑफलाइन होगी। राज्य परिवहन प्राधिकरण की सचिव रेणु खंडेलवाल ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। इससे बस ऑपरेटरों को संचालन में अस्थाई राहत मिलेगी।