trends - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

‘पेट गाला’ ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम: स्टाइलिश परिधानों में कुत्ते-बिल्लियों ने किया रेंप वॉक, लोगों ने बताया-यह मेट गाला से भी ज्यादा दिलचस्प
नई दिल्ली। दुनियाभर में जहां मेट गाला के ग्लैमरस फैशन और सेलिब्रिटी लुक्स की चर्चा हो रही थी, वहीं सोशल मीडिया पर एक अनोखा फैशन शो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गया। इस शो का नाम ‘पेट गाला’ था, जिसमें पालतू कुत्ते और बिल्लियां स्टाइलिश परिधानों में रैंप वॉक करते नजर आए। इंटरनेट पर वायरल हुए इस वीडियो ने यूजर्स का खूब मनोरंजन किया और कई लोगों ने इसे मेट गाला से भी ज्यादा दिलचस्प बताया।

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में पालतू जानवरों को बेहद आकर्षक कपड़ों और एक्सेसरीज में सजाया गया था। किसी ने चमचमाता गाउन पहना था तो कोई बो टाई, टक्सीडो और छोटी टोपी में दिखाई दिया, वहीं दूसरी तरफ बिल्लियां भी सुंदर ड्रेस और मोतियों जैसे आभूषणों में कैमरे के सामने पोज देती दिखाई दी। इस शो में सबसे ज्यादा आर्कषण का केंद्र रहा एक छोटे कुत्ते का अंदाज, जो कि सोशल मीडिया पर खास चर्चा में रहा। उसके लुक की तुलना कई यूजर्स मशहूर हॉलीवुड सितारों के फैशन स्टाइल से करते नजर आए। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में पर्दे के पीछे के मजेदार दृश्य भी दिखाए गए, जहां पालतू जानवरों को गोद में उठाकर तैयार किया जा रहा था।

कई यूजर्स ने वीडियो के बारे में सोशल मीडिया पर लिखा, “मेट गाला को भूल जाइए, असली मजा पेट गाला में है।” यही लाइन लोगों को इतनी पसंद आई कि वीडियो तेजी से वायरल हो गया।

कर्नाटक उपचुनाव परिणाम : बागलकोट में कांग्रेस आगे, दावणगेरे में भाजपा एवं कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर
बेंगलुरु। कर्नाटक में सोमवार को हो रही विधानसभा उपचुनावों की मतगणना में कांग्रेस ने बागलकोट सीट पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है, जहाँ उसकी बढ़त का अंतर लगातार बढ़ता जा रहा है। दूसरी ओर, दावणगेरे दक्षिण सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच बेहद कड़ा और दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है, जहाँ भाजपा मामूली अंतर से आगे चल रही है। बागलकोट सीट पर 13 दौर की मतगणना के बाद कांग्रेस उम्मीदवार उमेश मेटी अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा के वीरभद्रैया चरंतिमठ से काफी आगे निकल गए हैं। श्री मेटी को अब तक 53,849 वोट मिले हैं, जबकि श्री चरंतिमठ को 43,528 वोट प्राप्त हुए हैं। इस तरह कांग्रेस यहाँ 10,321 वोटों की बड़ी बढ़त बनाए हुए है। बागवानी विज्ञान विश्वविद्यालय में चल रही इस मतगणना के रुझान लगातार कांग्रेस के पक्ष में बने हुए हैं। नौवें दौर तक कांग्रेस की यह बढ़त 11,000 वोटों को भी पार कर गई थी, जिससे भाजपा पर दबाव काफी बढ़ गया है।

दावणगेरे दक्षिण सीट की स्थिति इसके उलट है, जहाँ कांटे की टक्कर बनी हुई है। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार श्रीनिवास दसकरियप्पा ने कांग्रेस के समर्थ शमनूर पर 577 वोटों की बढ़त बनाई। दसकरियप्पा को 3,711 वोट मिले, जबकि शमनूर को 3,134 वोट मिले। यहाँ के परिणाम किसी भी पक्ष में जा सकते हैं। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में मतगणना सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। बागलकोट के बागवानी विज्ञान विश्वविद्यालय और दावणगेरे के डीआरआर स्कूल में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं ताकि पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

मतगणना की शुरुआत में एक छोटी बाधा तब आई जब ईवीएम के स्ट्रॉन्ग रूम की चाबी नहीं मिलने के कारण अधिकारियों को ताला तोड़ना पड़ा। हालांकि, इस समस्या को जल्द ही सुलझा लिया गया और मतगणना समय पर शुरू हो गई। बागलकोट में चुनाव अधिकारियों ने सर्विस वोटरों के पोस्टल बैलट की गिनती के लिए क्यूआर कोड स्कैनिंग सिस्टम का भी इस्तेमाल किया, जिसके लिए एक विशेष टीम तैनात की गई है।

निर्वाचन सदन के भीतर सुरक्षा और नियमों का सख्ती से पालन किया जा रहा है। उम्मीदवारों और उनके एजेंटों के लिए अलग पार्किंग व्यवस्था की गई है और मुख्य द्वार से केवल कर्मचारियों और मीडिया को ही प्रवेश दिया जा रहा है। चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार मतगणना हॉल के भीतर मोबाइल फोन ले जाने पर पूरी तरह पाबंदी है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, बागलकोट में 68.74 प्रतिशत और दावणगेरे दक्षिण में 68.43 प्रतिशत मतदान हुआ था। अधिकारियों का कहना है कि मतगणना के अगले दौर पूरे होने के साथ ही अंतिम नतीजों की तस्वीर साफ हो जाएगी।

दिल्ली भाजपा मुख्यालय में जश्न का माहौल: पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार सरकार बनाने की ओर अग्रसर, शाम को पीएम मोदी करेंगे कार्यकर्ताओं को संबोधित
नई दिल्ली। देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों को लेकर यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दफ्तर में जश्न का माहौल है और यहां पर करीब पांच सौ लोगों के खाने के लिए लजीज व्यंजन बन रहा है। मतगणना के रुझानों के अनुसार भाजपा जहां असम में लगातार तीसरी बार सरकार बनाते दिख रही है, वहीं पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार सरकार बनाने की ओर अग्रसर है।

पार्टी को मिले जन समर्थन से भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित है और जश्न मनाने की तैयारी में जुट गये हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां के दीन दयाल मार्ग पर स्थित भाजपा मुख्यालय में लगभग 400 से 500 लोगों के लिए भोजन बनाया जा रहा है। नाश्ते में सैंडविच, आलू पूरी, पोहा, जलेबी के साथ फ्रेश फ्रूट्स, लस्सी, रबड़ी और पारंपरिक मिष्टी दोई परोसा जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शाम करीब साढ़े छह बजे भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे और पार्टी को मिली जीत के जश्न में शामिल होंगे। श्री मोदी यहां पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे।

वहीं, भाजपा कार्यकर्ता असम और बंगाल में जगह-जगह मिठाइयां बांट कर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं। असम और पश्चिम बंगाल में भाजपा की भारी जीत तय दिख रही है। भाजपा कार्यकर्ता रंग-गुलाल उड़ा रहे हैं और एक-दूजे को बधाई दे रहे हैं।

पुड्डुचेरी विधानसभा चुनाव परिणाम LIVE : राज्य में BJP बहुमत के आंकड़ें के पार, जीत की ओर अग्रसर NDA, मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी जीते
नई दिल्ली। पुड्डुचेरी विधानसभा चुनाव के परिणाम को लेकर मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 8 बजे शुरू हुई। सबसे पहले पोस्टल बैलेट और उसके बाद ईवीएम की मतगणना की गई। मतगणना के बाद रुझान भी लगभग सभी सीटों के सामने आ चुके हैं। रूझानों को देखते हुए भाजपा नीत गठबंधन NDA बहुमत के आंकड़े के करीब है, जिससे सत्ता को लेकर तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है। पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगासामी ने थट्टनचावडी विधानसभा सीट जीत ली है। उन्होंने 4441 वोटों से जीत हासिल की। रंगासामी को कुल 10024 वोट मिले है।ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (एआईएनआरसी) के उम्मीदवार रंगासामी को 10,024 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी ई. विनायगम (नेयम मक्कल कझगम) को 5,583 वोट मिले।

चुनाव आयोग के अनुसार मतगणना के लिए सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गयी थी। सभी मतगणना केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर राष्ट्रव्यापी बहस के बीच विधानसभा के चुनावों में मतदाताओं ने मतदान में बढ़चढ़कर भाग लिया था। पुड्डुचेरी में वहां 30 सीटों के लिए 294 उम्मीदवार अपनी चुनावी किस्मत आजमाई। पुड्डुचेरी में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और कांग्रेस की अगुवाई वाले विपक्षी गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला रहा।

कुल सीट : 30                          बहुमत : 16

<colgroup><col style="width:25%;" /><col style="width:25%;" /><col style="width:25%;" /><col style="width:25%;" /></colgroup>

पार्टी

आगे

जीते

कुल

एनडीए

5

12

17

कांग्रेस

1

2

3

अन्य

2

3

5

थट्टनचावड़ी विधानसभा सीट से एन रंगास्वामी 4441 मतों से आगे

पुड्डुचेरी के थट्टनचावड़ी विधानसभा सीट से एआईएनआरकांग्रेस के उम्मीदवार एवं मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी एनएमके पार्टी के ई विनयागम से 4441 मतों से आगे चल रहे हैं।

एआईएनआरसी को बढ़त, मुख्यमंत्री रंगास्वामी विजयी

पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की मतगणना में अब तक के चुनाव परिणाम के मुताबिक ऑल इंडिया एन. आर. कांग्रेस (एआईएनआरसी) ने चार सीटों पर विजय हासिल कर ली है और पांच सीटों पर बढ़त बनाये हुये है। चुनाव आयोग के अनुसार केन्द्रशासित प्रदेश की 30 सीटों में से 17 सीटों के रूझान प्राप्त हुये है जहां एआईएनआरसी ने चार सीटों पर जीत हासिल की है और पांच पर बढ़त बनाये हुये है। थट्टनचावड़ी विधानसभा सीट से एआईएनआरसी उम्मीदवार एवं मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी विजयी हुये है। रंगास्वामी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी नेयम मक्कल कषगम (एनएमके) के ई विनयागम को 4441 मतों के अंतर से हराया। इसके अलावा एआईएनआरसी ने मुथियालपेट, एरियनकौप्पम और एमबलेम सीट पर भी विजय हासिल की है। वहीं भारतीय जनता पार्टी भी एक सीट जीत गयी है और एक पर बढ़त बनाये हुये है। भाजपा ने मन्नादिपेट सीट जीत ली है और नेरावी-टी.आर.पट्टिनम सीट पर बढ़त बनाये हुये है। इसके अलावा कांग्रेस, अन्नाद्रमुक और द्रमुक ने एक-एक सीट पर जीत हासिल की है। तीन अन्य सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार बढ़त बनाये हुये हैं।

अनबाझगन उप्पलम सीट से हुए विजयी

पुडुचेरी में अन्नाद्रमुक राज्य सचिव ए अनबाझगन ने सोमवार को उप्पलम सीट से टीवीके के एस शिवा को 1,026 वोटों के अंतर से हराया। गौरतलब है कि 09 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में अनबाझगन ने सत्तारूढ़ एआईएनआरसी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सहयोगी के रूप में चुनाव लड़ा। पिछले चुनाव में उन्हें द्रमुक उम्मीदवार अनिबल कैनेडी ने हराया था, जो इस बार तीसरे स्थान पर रहे। अन्नाद्रमुक ने इस बार उप्पलम और ओरलियनपेट सीटों से चुनाव लड़ा था। अनबाझगन ने उप्पलम सीट से विजय के नेतृत्व वाली टीवीके के अपने प्रतिद्वंद्वी शिवा को हराकर जीत हासिल की। अनबाझगन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी टीवीके के एस शिवा को 1026 मतों के अंतर से हराया। अनबाझगन को कुल 9099 मत पड़े जबकि शिवा ने 8073 मत हासिल किये। तीसरे स्थान पर द्रमुक के ए. केन्नेडी रहे जिन्हे 5327 मत पड़े। इसके अलावा नोटा में 151 वोट डाले गये। इस बार अन्नाद्रमुक ने द्रमुक से यह सीट छीन ली है।

मन्नादिपेट विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार ए नमशिवायम जीते

पुड्डुचेरी की मन्नादिपेट विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार ए नमशिवायम ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस उम्मीदवार टीपीआर सेल्वामे को 6110 मतों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की।

नेल्लिथोपे विधानसभा सीट से द्रमुक उम्मीदवार वी. कार्तिझुएयाने जीते

पुड्डुचेरी की नेल्लिथोपे विधानसभा सीट से द्रमुक उम्मीदवार वी. कार्तिझुएयाने ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय उम्मीदवार ओम शक्ति शेखर को 850 वोट से हराकर दर्ज की ।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव परिणाम LIVE : अभिनेता विजय की टीवीके को भारी बढ़त, पार्टी का राज्य में बड़ा उलटफेर; अन्नाद्रमुक को दी कड़ी टक्कर
नई दिल्ली। तमिलनाडु विधानभा चुनाव के परिणाम को लेकर मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 8 बजे शुरू हुई। सबसे पहले पोस्टल बैलेट पेपर और उसके बाद ईवीएम की मतगणना की गई। तमिलानाडु विधानसभा चुनाव को लेकर वोटों की गिनती जारी है। अब तक के रूझानों में अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके को बढ़त मिली है। दूसरे नंबर पर AIADMK-BJP गठबंधन है। वहीं, मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की पार्टी DMK तीसरे नंबर पर प्रदर्शन कर रही है। स्टालिन को चुनावी मैदान में हार का सामना करना पड़ा है। राज्य में विजय की पार्टी ने मजबूती से चुनाव लड़ा और मजबूत विपक्ष के रूप में अपनी पहचान बनाई है। विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया।

चुनाव आयोग के सूत्रों के अनुसार मतगणना के लिए सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गयी थी। सभी मतगणना केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर राष्ट्रव्यापी बहस के बीच तमिलनाडु की विधानसभा के चुनावों में मतदाताओं ने मतदान में बढ़चढ़कर भाग लिया था।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में 23 अप्रैल को एक चरण में हुए मतदान में सभी 234 सीटों पर कुल 84.93 प्रतिशत वोट पड़े। राज्य में कुल 4023 उम्मीदवार अपनी चुनावी किस्मत आजमाया। राज्य में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ द्रविण मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के नेतृत्व वाले गठबंधन और विपक्षी अन्ना द्रमुक- भाजपा गठबंधन के बीच रहा। इस बार अभिनय की दुनिया से तमिलनाडु की राजनीति के अखाड़े में उतरे सी जोसफ विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) ने कुछ सीटों पर मुकाबला त्रिकोणीय बनाया।

कुल सीट: 234                          बहुमत : 118

<colgroup><col style="width:25.0265%;" /><col style="width:25.0265%;" /><col style="width:25.0265%;" /><col style="width:25.0265%;" /></colgroup>

पार्टी

आगे

जीते

कुल

डीएमके+

59

4

63

अन्नाद्रमुक+

52

0

52

टीवीके

106

1

107

अन्य

10

0

10

टीवीके को जोरदार बढ़त

तमिलनाडु विधानसभा के चुनावों की मतगणना में पूर्वाह्न 11 बजे तक के प्राप्त रूझानों में तमिलागा वेट्ट्री कषगम (टीवीके) ने बड़ा उलटफेर करते हुए 109 सीटों पर बढ़त बनायी है। चुनाव आयोग के अनुसार पूर्वाह्न 11 बजे तक 234 में से 233 सीटों के रूझान प्राप्त हुये है जिनमें टीवीके 109 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं अन्नाद्रमुक 62 सीटों पर बढ़त बनाये हुये है। इस चुनाव में टीवीके ने अन्नाद्रमुक को कड़ी टक्कर दी है। द्रमुक 41 सीटों पर बढ़त बनाये हुये है। पीएमके छह सीटों पर, कांग्रेस पांच, भाजपा तीन, भाकपा दो, माकपा एक अन्य चार सीटों पर आगे चल रहे हैं।

तमिलनाडु में भी रूझानों में एग्जिट पोल के विपरीत भारी उलट फेर देखने को मिला है। राज्य में अभी तक रूझानों में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत के संकेत नहीं हैं लेकिन विधानसभा की 234 में से 224 सीटों के रूझानों में टी वी के अप्रत्याशित रूप से110 सीटों से साथ सबसे आगे है। अन्नाद्रमुक दूसरे स्थान पर 57 सीटों पर तथा सत्तारूढ द्रमुक 48 सीटों पर आगे रहते हुए तीसरे स्थान पर है। कांग्रेस 4 तथा पीएमके 5 सीट पर आगे है। पिछले चुनाव में द्रमुक गठबंधन को 158 जबकि अन्नाद्रमुक गठबंधन को 69 सीटें मिली थी।

टीवीके को 103 सीटों पर बढ़त

तमिलनाडु विधानसभा चुनावों की मतगणना में अब तक घोषित नतीजों और रूझानों में अभिनेता विजय की पार्टी तमिलागा वेट्ट्री कषगम (टीवीके) बड़ा उलटफेर के साथ 234 में से एक सीट जीत ली है और 103 सीटों पर बढ़त बनाये हुये है। टीवीके पहली बार विधानसभा चुनाव में उतरी है और बड़ा उलटफेर करते हुये दिखाई दे रही है। चुनाव आयोग के अनुसार अपराह्न तीन बजे तक सभी 234 सीटों के रूझान एवं नतीजों में द्रमुक ने तीन जीत ली हैं और 56 सीटों पर उसके उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। उसकी सहयोगी

कांग्रेस ने एक सीट जीत ली है और चार सीटों पर बढत बनाये हुये है। अन्नाद्रमुक 49 सीटों पर बढ़त बनाये हुये है। इसके अलावा पीएमके पांच सीटों पर, डीएमडीके, आईयूएमएल, भाजपा, वीकेसी, भाकपा दो-दो सीटों पर आगे चल रही है। माकपा और एक अन्य दल एक-एक सीट पर बढ़त बनाये हुये हैं। राज्य के काेलाथुर विधानसभा सीट में 22 मे से 16 राउंड की मतगणना के बाद द्रमुक अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री एम के स्टालिन अपने निकटतम प्रतिद्वंदी टीवीके के. वीएस बाबू से 7074 मतों से पीछे चल रहे हैं। एडापड्डी विधानसभा सीट पर 25 में से 20 राउंड की मतगणना पूरी होने तक अन्नाद्रमुक उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री और तमिलनाडु विधान सभा में विपक्ष के नेता ई पलानीस्वामी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय उम्मीदवार प्रेमकुमार के. से 78058 मतों से आगे चल रहे हैं।

केरल विधानसभा चुनाव परिणाम LIVE : जनता ने यूडीएफ के सिर सजाया जीत का ताज, कांग्रेस मुख्यालय में जश्न ; कांग्रेस की एक दशक बाद सत्ता में वापसी
नई दिल्ली। केरल विधानसभा चुनाव के परिणाम को लेकर मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 8 बजे शुरू हुई। सबसे पहले पोस्टल बैलेट पेपर और उसके बाद ईवीएम की मतगणना की गई। पुथुपल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक चांडी ओमन ने बड़ी जीत हासिल की। उन्होंने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के उम्मीदवार केएम राधाकृष्णन को पराजित किया। चांडी ने 52,907 मतों के अंतर से राधाकृष्णन को चुनावी मैदान में शिकस्त दी। चांडी को कुल 84,031 वोट मिले, जबकि राधाकृष्णन के हिस्से में 31,124 के वोट आए।

कांग्रेस करीब एक दशक बाद सत्ता में वापसी कर रही है। रूझान में जीत के संकेत को को देखतेह हुए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में जश्न का माहौल है। भवन में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। ढोल-नगाड़ों की आवाज और नारो से पूरा परिसर गूंज उठा।

चुनाव आयोग के अनुसार मतगणना के लिए सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गयी थी। सभी मतगणना केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर राष्ट्रव्यापी बहस के बीच केरल की विधानसभा के चुनावों में मतदाताओं ने मतदान में बढ़चढ़कर भाग लिया था। केरल में 78.17 प्रतिशत मतदान हुआ, जहां 140 सीटों के लिए 890 उम्मीदवारों ने चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमाया। राज्य में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ माक्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व वाले वाम लोकतांत्रिक मोर्चे (एलडीएफ) और कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा के बीच रहा।

कुल सीट : 140                                       बहुमत : 71

<colgroup><col style="width:25%;" /><col style="width:25%;" /><col style="width:25%;" /><col style="width:25%;" /></colgroup>

पार्टी

आगे

जीते

कुल

यूडीएफ

54

45

99

एलडीएफ

12

23

35

एनडीए

3

0

3

अन्य

2

1

3

अब तक की मतगणना के रुझानों में कांग्रेस आगे

केरल विधानसभा चुनावों की मतगणना के अब तक के रुझानों में कांग्रेस 56 सीटों पर बढ़त बनाये हुए हैं, जबकि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) 30 सीटों पर आगे है। चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग 23, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी 11 और अन्य पांच सीटों पर बढ़त बनाये हुए हैं। केरल कांग्रेस सात और रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी तीन सीटों पर बढ़त बनाये हुए है।

यूडीएफ सत्ता हासिल करने की ओर अग्रसर

केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाला संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) अब तक प्राप्त परिणामों और रुझानों के अनुसार सत्ता हासिल करने की ओर अग्रसर है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार कांग्रेस तीन सीटें जीत चुकी है और 59 सीटों पर आगे है। यूडीएफ में शामिल इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग 22 सीटों और रिवाेल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी तीन सीटों पर आगे है। दूसरी तरफ, सत्तारूढ़ वाम मोर्चा में शामिल मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने एक सीट जीती है और 26 पर आगे चल रही है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी नौ सीटों पर बढ़त बनाये हुए हैं। केरल कांग्रेस सात सीटों पर आगे है। भारतीय जनता पार्टी भी दो सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। निर्दलीय और अन्य उम्मीदवार 10 सीटों पर आगे चल रहे हैं ।

हरिपद विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार रमेश चेन्निथाला 23277 मतों से आगे

केरल की हरिपद विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार रमेश चेन्निथाला ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाकपा उम्मीदवार टीटी जिस्मोन को 23277 मतों के अंतर से हराया।

असम विधानसभा चुनाव परिणाम LIVE : भाजपा ने राज्य में तीसरी बार दर्ज की जीत, कांग्रेस की हालत खराब, जोरहाट सीट से गौरव गोगोई की करारी हार
गुवाहाटी। असम विधानसभा चुनाव के परिणाम को लेकर मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 8 बजे शुरू हुई। सबसे पहले पोस्टल बैलेट पेपर और उसके बाद ईवीएम मशीन की मतगणना की गई। मतगणना के बाद अब सभी सीटों के रूझान भी सामने आ चुके हैं। विधानसभा चुनाव 2026 में अहम मुकाबला सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन और कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन के बीच देखा गया। इस मुकाबले में भाजपा को शुरू से ही बढ़त मिलती दिखाई दी। जालुकबारी सीट से सीएम सरमा ने अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की विदिशा नियोग को करीब 63,029 वोटों से हराया और जीत दर्ज की। सीएम सरमा ने इस सीट से लगातार छठी बार जीत दर्ज की है। जैसे ही एनडीए ने जीत दर्ज की तो राज्य के भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया और एक-दूसरे को जीत की बधाई दी।

चुनाव आयोग के सूत्रों के अनुसार राज्य मतगणना के लिए सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गयी थी। सभी मतगणना केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर राष्ट्रव्यापी बहस के बीच असम विधानसभा के चुनावों में मतदाताओं ने मतदान में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। असम में 85.46 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। राज्य की कुल 126 सीटों के लिये 722 उम्मीदवार मैदान में है।

कुल सीट : 126                बहुमत : 64

<colgroup><col style="width:25.0269%;" /><col style="width:25.0269%;" /><col style="width:25.0269%;" /><col style="width:25.0269%;" /></colgroup>

पार्टी

आगे

जीते

कुल

भाजपा+

93

99

कांग्रेस+

27

27

अन्य

2

2

भाजपा का असम में तीसरी बार सत्ता पर काबिज होना तय

मतगणना के अब तक प्राप्त रुझानों से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का राज्य में तीसरी बार सत्ता पर काबिज रहना तय प्रतीत हो रहा है। चुनाव आयोग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 126 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा 79 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा की मुख्य प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस 25 सीटों पर ही बढ़त बनाये हुए है। बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट एक सीट जीत चुकी है और नौ सीटों पर आगे चल रही है। असम गण परिषद आठ सीटों पर और आल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) और रायजोर उल दो-दो सीटों पर बढ़त बनाये हुए है।

असम की अगली पीढ़ी के लिए महत्वपूर्ण हैं मतगणना के रुझान : पांडा

भाजपा सांसद बैजयंत जय पांडा ने असम विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझान पर प्रसन्नता व्यक्त  करते हुए  इसे असम की अगली पीढ़ी और देश के लिए महत्वपूर्ण बताया है। पांडा ने मतगणना रुझानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए यहां कहा, अभी के रुझान असम में भाजपा की जबरदस्त जीत की ओर इशारा कर रहे हैं। मैं असम की जनता का धन्यवाद करना चाहूँगा। उन्होंने हमारे सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और यहाँ की डबल-इंजन सरकार को जो समर्थन दिया है। वह असम के लिए, असम की अगली पीढ़ी के लिए और देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

असम में अब तक के रुझानों में भाजपा काफी आगे

असम विधानसभा चुनावों की मतगणना में अब तक के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी 79 सीटों और कांग्रेस 20 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीओपीएफ) 10 सीटों पर आगे हैं। असम गण परिषद नौ और अन्य तीन सीटों पर आगे है।

मणिपुर में प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल, मतगणना के रूझान दोपहर से पहले हो जाएंगे साफ
इम्फाल/मणिपुर।  मणिपुर में विधानसभा चुनावों की मतगणना कल 10 मार्च को होगी, जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैंं। सभी मतगणना केंद्र पर वोटिंग की प्रक्रिया सुचारू रूप से चले, इसको लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी और सभी मतगणना एजेंटों को निर्धारित समय से पहले मतगणना केंद्र पर पहुंचने के लिए कहा गया गया। मणिपुर में 28 और पांच मार्च को दो चरणों में वोटिंग हुई थी। राज्य के मुख्यमंत्री एन. बीरेंद्र सिंह, विधानसभा के अध्यक्ष वाई. खेमचंद टीएच. विश्वजीत, मंत्री टीएच राधेश्याम और विधायक निमचा किपगेन कई दिग्गज राजनेताओं की किस्मत का फैसला होगा।

कांग्रेस नेता एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ओ आईबोबी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एन. लोकेन, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गायंगम सहित कई अन्य नेताओं के भाग्य का भी गुरुवार को फैसला होगा। इसके अलावा नेशनल पीपुल्स पार्टी के नेता वाई. जॉयकुमार, राज्य के उपमुख्यमंत्री एल. जयेंत का भी फैसला आना है। मतगणना के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। सुरक्षा बलों के जवान वाहनों को रोक कर सघन जांच कर रहे हैं। निर्वाचन अधिकारियों ने बाताया कि मतगणना के रूझान दोपहर से पहले आ जाएंगे।