assembly seats - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अब प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर होंगे उपचुनाव
जयपुर। रामगढ़ विधायक जुबेर खान के निधन के बाद अब विधानसभा की सात सीटों पर उप चुनाव होंगे। छह सीटें पहले से खाली हैं। इनमें पांच सीटों से निर्वाचित विधायक लोकसभा सांसद बन गए। ये दौसा, देवली-उनियारा, चौरासी, झुंझुनूं और खींवसर हैं। 8 अगस्त को सलुम्बर से भाजपा विधायक अमृतलाल मीणा का निधन हो गया। राजस्थान में सवा महीने के भीतर ही दो विधायकों का निधन हो गया। जुबेर के निधन के बाद विस में कांग्रेस विधायकों की संख्या 65 रह गई है।

विधानसभा में दलीय स्थिति

<colgroup><col style="width:50.054%;" /><col style="width:50.054%;" /></colgroup>

भाजपा

114

कांग्रेस

65

निर्दलीय

8

बीएपी

3

बसपा

2

आरएलडी

1

रिक्त

7

5 विधानसभा सीटों के उपचुनाव से पहले प्रदेश भाजपा में संगठन स्तर पर बदलेंगे कई चेहरे
जयपुर। प्रदेश भाजपा में  संगठन स्तर पर होने वाले बदलाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। दूसरे राज्यों में प्रदेश प्रभारी नियुक्ति के बाद अब राजस्थान में भी जल्द बदलाव के आसार है।

बताया जा रहा है कि आने वाले कुछ समय में प्रदेश अध्यक्ष से लेकर अन्य बदलाव होने वाले है। इसके बाद संगठन का नया चेहरा सामने होगा, इसमें कई मोर्चा के चेहरे भी बदले जा सकते है। राजस्थान में भी प्रदेश प्रभारी की नियुक्ति होना बाकी है। आने वाले पांच विधानसभा सीटों के उपचुनाव से पहले यह सभी बदलाव हो सकते हैं।

कांग्रेस सेवादल को मिला 25 विधानसभा क्षेत्रों में जीत दिलाने का टास्क
जयपुर। विधानसभा चुनाव से डेढ़ साल पहले ही प्रदेश कांग्रेस चुनावी मोड़ में नजर आ रही है। कांग्रेस सेवादल को उन 52 विधानसभा सीटों में 25 सीटों पर जीत दिलाने का टास्क मिला है, जहां कांग्रेस पिछली तीन बार से चुनाव हार रही है। राजस्थान कांग्रेस सेवादल आगामी विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने के लिए अहम भूमिका निभाएगी। कांग्रेस सेवादल इन 25 सीटों पर चुनाव प्रचार और प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालेगी। इससे पहले सेवादल को 20 सीटों की जिम्मेदारी मिली थी, जिसमें से 11 सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी।

इसलिए सेवादल को मिला जिम्मा
सेवादल कांग्रेस का सबसे अनुशासित अग्रिम संगठन माना जाता है। आमजन के बीच पार्टी कार्यक्रमों में भी सेवादल हमेशा आगे रहता है। सेवादल आजादी गौरव यात्रा के जरिए राजस्थान के 300 गांव कस्बों और सात जिलों के 32 विधानसभा क्षेत्रों के लोगों से जुड़ाव बढ़ा रही है। इससे पहले सेवादल ने केन्द्र की किसान विरोधी नीतियों के विरोध में भी अभियान चलाया था।

छह महीने पहले दी जाएगी जिम्मेदारी
प्रदेश में 52 विधानसभा सीटें ऐसी हैं, जहां कांग्रेस लगातार तीन बार से विधानसभा चुनाव हार रही है। यह संख्या पिछले चुनाव में 60 से ज्यादा थी। इन 52 सीटों में से सेवादल को 25 सीटों पर जीत दिलाने की जिम्मेदारी दी जाएगी। सेवादल को छह महीने पहले चार्ज दिया जाएगा। जिम्मेदारी वाली विधानसभाओं में सेवादल 25-25 कार्यकर्ताओं की टीम बनाकर भेजेंगे, जो घर-घर जाकर पार्टी के लिए समर्थन मांगेंगे। इन सीटों पर सेवादल कार्यकर्ता ही जनता से मिले फीडबैक के आधार पर जिताऊ प्रत्याशी की रिपोर्ट पीसीसी को सौंपेगे। उसी आधार पर टिकट दिए जाएंगे।

उत्तराखण्ड की 70 विधानसभा सीटों से चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
देहरादून। उत्तराखण्ड की सभी 70 विधानसभा सीटों से चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला गुरुवार को होगा। राज्य की पांचवीं विधानसभा के गठन के लिये गत 14 फरवरी को 11,697 मतदेय स्थलों पर हुये मतदान के बाद, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में बंद कुल 632 प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा कल खुल जायेगा। इस बार राज्य में कुल 81 लाख, 72 हजार, 173 मतदाताओं में से 65.37 फीसदी ने ही मतदान किया, जो वर्ष 2017 के चुनावों से थोड़ा कम रहा है। वर्ष 2017 में मतदान प्रतिशत 65.56 रहा था। अभी इसमें पोस्टल बैलेट का आंकड़ा जुड़ेगा तो मतदान प्रतिशत में कुछ बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

इन कुल 632 प्रत्याशियों में से मात्र 70 भाग्यशाली राजनीतिज्ञों के नाम कल सुबह आठ बजे ईवीएम खुलने के लगभग तीन घण्टे बाद सामने आने लगेंगे। इनमें निवर्तमान मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (पार्टी) प्रत्याशी पुष्कर ङ्क्षसह धामी, पार्टी अध्यक्ष मदन कौशिक, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल सहित सभी मंत्रिमण्डल सदस्यों के अलावा, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व में मुख्यमंत्री रहे हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित अनेक पूर्व मंत्री और दर्जा प्राप्त मंत्री भी अपने भाग्य का फैसला सुनने को व्याकुल हैं। पहली बार आम आदमी पार्टी (आप) ने भी सभी 70 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं, जिनमें उसके मुख्यमंत्री पद के दावेदार सेवानिवृत्त कर्नल अजय कोठियाल और अन्य के भी भाग्य का फैसला हो जायेगा। इनके अलावा, कांग्रेस और भाजपा के विद्रोही और स्वतंत्र प्रत्याशियों की भी स्थिति साफ हो जायगी।

भाजपा और कांग्रेस के बागी भी परिणाम पर व्यापक असर डाल सकते हैं। इस चुनाव में भाजपा से 13 और कांग्रेस के छह बागी मैदान में हैं। दिलचस्प बात यह कि दोनों ही दल अब कड़े मुकाबले में फंसने के बाद अपने उन बागियों से संपर्क में जुट गए हैं, जो निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं और मुख्य मुकाबले का हिस्सा माने जा रहे हैं। यह कवायद इसलिए है ताकि जीतने की स्थिति में इन्हें अपने पाले में लाया जा सके।

राज्य गठन के बाद से ही, भाजपा और कांग्रेस दोनों में कांटे की टक्कर रही है। वर्ष 2017 में हुये चौथी विधानसभा चुनावों में तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दो सीटों से चुनाव लड़ा। दुर्भाग्य से वह दोनों जगह से खुद तो हार ही गये, कांग्रेस के मात्र 11 सदस्य ही विजय प्राप्त कर सके। यह पहली बार हुआ जब भाजपा ने रिकॉर्ड 57 सीटों पर विजय हासिल की। जबकि उससे पहले यहां मात्र एक अथवा दो सीटों के अंतर से ही वह कांग्रेस के आगे-पीछे रही।

उत्तराखण्ड राज्य का गठन अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्रित्व काल में हुआ। पहले मुख्यमंत्री के रूप में नित्यानन्द स्वामी को अंतरिम सरकार में मुख्यमंत्री बनाया गया। विडम्बना रही कि पहली विधानसभा के चुनावों में यहां कांग्रेस ने जीत हासिल कर सरकार बनायी। इसके बाद हुये सभी चार चुनावों में एक बार भाजपा, एक बार कांग्रेस की तर्ज पर सरकार बनीं। निवर्तमान भाजपा की पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार ने पहली बार इस मिथक को तोडऩे का संकल्प लिया है कि वह लगातार दूसरी बार सरकार बनाये। भाजपा अपने इस संकल्प को पूरा करने में कितना सफल होगी, यह तो गुरुवार तीसरे पहर तक साफ हो जायेगा। इस बीच, आये अधिकांश एक्जिट पोल में दोनों राष्ट्रीय दलों में वर्ष 2012 की तरह बहुत कम अंतर से हार-जीत का $फैसला होने के अनुमान लगाए गये हैं। अधिकांश में कांग्रेस को विजय पथ पर बढऩे के दावे भी हुये हैं। अब इन सब कयासों पर कुछ घण्टों के अंतराल पर तस्वीर साफ हो जाएगी। भाजपा और कांग्रेस के बागी भी परिणाम पर असर डाल सकते हैं। इस चुनाव में भाजपा से 13 और कांग्रेस के छह बागी मैदान में हैं। दिलचस्प बात यह कि दोनों ही दल अब कड़े मुकाबले में फंसने के बाद अपने उन बागियों से संपर्क में जुट गए हैं,जो निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं और मुख्य मुकाबले का हिस्सा माने जा रहे हैं। यह कवायद इसलिए,ताकि जीतने की स्थिति में इन्हें अपने पाले में लाया जा सके।

गोवा में विधानसभा की 40 सीटों के लिए 301 उम्मीदवार के भाग्य का फैसला कल, चुनाव अधिकारी मतगणना के लिए तैयार
पणजी। उत्तर और दक्षिण गोवा जिला प्रशासन ने मतगणना के लिए कमर कस ली है। राज्य में गुरुवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। जबकि विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी पार्टी के बहुमत का दावा किया है। अधिकारियों ने कहा कि 19 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतगणना पणजी में अल्टिन्हो के गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज, अल्टिन्हो में होगी जबकि 21 निर्वाचन क्षेत्रों की मतों की गिनती दक्षिण गोवा के कोम्बा, मडगांव में की जाएगी। उत्तरी गोवा जिला चुनाव अधिकारी (डीईओ) के अनुसार स्ट्रांग रूम सुबह 0600 बजे खोला जाएगा और मतगणना आठ बजे से शुरू होगी। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वोङ्क्षटग मशीन (ईवीएम) की गिनती साढ़े आठ बजे शुरू होगी और मतगणना 11 राउंड तक होगी।

पणजी में मतगणना केंद्र पर ईवीएम की त्रिस्तरीय सुरक्षा में निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों ने मतगणना की व्यवस्था की समीक्षा की और संतोष व्यक्त किया। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। मडगांव में मतगणना के लिए 600 से अधिक कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। दक्षिण गोवा के अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेंद्र नाइक के अनुसार, परिणाम 11 बजे तक जारी किए जाएंगे। मंगलवार को जिला प्रशासन और चुनाव आयोग के अधिकारियों ने मतगणना का पूर्वाभ्यास किया।

अधिकांश एग्जिट पोल ने राज्य में त्रिशंकु विधानसभा का पूर्वानुमान जताया गया है। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने पार्टी की गोवा इकाई के अध्यक्ष सदानंद शेत तनवड़े के साथ मंगलवार को नई दिल्लीका दौरा किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें राज्य के राजनीतिक माहौल के बारे में बताया।

एग्जिट पोल के सर्वे के मद्देनजर, आम आदमी पार्टी (आप) और तृणमूल कांग्रेस जैसी पार्टियों ने अपने वरिष्ठ नेताओं को मतगणना प्रक्रिया की निगरानी करने तथा किंगमेकर की भूमिका निभाने के लिए भेजा है। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और सांसद डेरेक ओ ब्रायन कल गोवा पहुंचे जबकि आप की नेता आतिशी पिछले तीन दिनों से राज्य में डेरा डाले हुई है। कांग्रेस ने अपने सभी उम्मीदवारों को अन्य राजनीतिक दलों के संपर्क से दूरी बनाए रखने के लिए  शहर के एक रिसॉर्ट में रखा है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गोवा के प्रवक्ता उरफान मुल्ला ने दावा किया कि पार्टी राज्य विधानसभा में 22 सीट के जादुई आंकड़े को पार करेगी। उन्होंने कहा, ''हम 22 से अधिक सीटें जीतेंगे और मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे।'' कांग्रेस की आलोचना करते हुए  उरफान ने कहा कि विपक्ष के नेता दिगंबर कामत की कुर्सी बचाने के लिए विधायकों को एक रिसॉर्ट में रखा गया है।

कांग्रेस प्रवक्ता अमरनाथ पंजीकर ने हालांकि दावा किया कि पार्टी निर्दलीय और गठबंधन सहयोगी के समर्थन से सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा,''हमें पूरा भरोसा है कि कांग्रेस सरकार बनाएगी और यह लोगों की सरकार होगी क्योंकि गोवा के लोगों ने भाजपा के खिलाफ वोट किया है। भाजपा गोवा को सुशासन देने में नाकाम रही है।'' कांग्रेस नेता ने कहा,'' हम सरकार बनाने को लेकर कल की मतगणना की रणनीति पर चर्चा करने के लिए बैठक कर रहे हैं। ऐसा नहीं है कि वे (पार्टी उम्मीदवार) रिसॉर्ट में बंद हैं। वो स्वतंत्र हैं। उनके मोबाइल चालू हैं, आप फोन कर देख सकते हैं।''

महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) नेता सुदीन धवलीकर ने विश्वास जताया है कि मतगणना के बाद गठबंधन किंग मेकर के रूप में उभरेगा।    गोवा में विधानसभा की 40 सीटों के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के 301 उम्मीदवार मैदान में हैं।