Weather Forecast - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

केरल चुनावों पर संकट के बादल : 9 अप्रैल गरज के साथ तूफान की चेतावनी; मतदान प्रतिशत को लेकर राजनीतिक दलों में बढ़ी चिंता, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
तिरुवनंतपुरम। केरल में आगामी नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से कुछ ही दिन पहले प्रतिकूल मौसम के पूर्वानुमान ने मतदान की संभावनाओं पर असर डाला है। राजनीतिक दलों ने चिंता जताई है कि गरज के साथ और छिटपुट बारिश पूरे राज्य में मतदाता प्रतिशत प्रभावित कर सकता है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एक विस्तृत चेतावनी जारी की है जिसमें बताया गया है कि पांच और छह अप्रैल को केरल में अलग-अलग स्थानों पर बिजली कड़कने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं चलने की प्रबल अनुमान है। मौसम का यह अनिश्चित स्वरूप सात और आठ अप्रैल को भी जारी रहने की उम्मीद है, जिसमें 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

महत्वपूर्ण बात यह है कि मतदान के दिन नौ अप्रैल को भी मौसम विभाग ने एक या दो स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ गरज के साथ बारिश का पूर्वानुमान जताया है। इससे संकेत मिलता है कि भले ही व्यापक रूप से भारी बारिश न हो लेकिन स्थानीय स्तर पर मौसम का व्यवधान कुछ क्षेत्रों में मतदाताओं की आवाजाही और मतदान प्रतिशत में बाधा डाल सकता है। मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है, जिसमें पांच और छह अप्रैल को अलग-अलग स्थानों पर 24 घंटों के भीतर सात सेंटीमीटर से 11 सेंटीमीटर तक बारिश होने की पूर्वानुमान है। इन दोनों दिनों के लिए पतनमतिट्टा, इडुक्की, पलक्कड़ और मलप्पुरम जिलों में 'येलो अलर्ट' घोषित किया गया है, जो भारी बारिश के अनुमान के कारण सामान्य जीवन और चुनाव पूर्व की व्यवस्थाएं प्रभावित हो सकती हैं।

मौजूदा अनुमान के मुताबिक हालोकि नौ अप्रैल तक बारिश की तीव्रता कम हो सकती है, फिर भी राजनीतिक दल सतर्क हैं। मतदान के दिन हल्की-फुल्की बारिश, गरज-चमक या बिजली गिरने की चेतावनी भी मतदाताओं के उत्साह में खलल डाल सकती हे, खासकर ग्रामीण, तटीय और पहाड़ी इलाकों में, जहां पहले से ही पहुंच एक चुनौती है। विभिन्न दलों के चुनावी रणनीतिकार मौसम के ताजा विवरणों पर बारीकी से नजर रख रहे हैं, क्योंकि केरल के इस कड़े मुकाबले वाले चुनाव में मतदान का प्रतिशत एक निर्णायक कारक माना जाता है। पिछले अनुभवों ने दिखाया है कि प्रतिकूल मौसम की स्थिति—भले ही वह स्थानीय स्तर पर हो-मतदाताओं की भागीदारी के रुझानों को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित कर सकती है।

इस बीच अधिकारियों ने जनता से गरज के साथ बारिश या तूफान आने के दौरान सावधानी बरतने का आग्रह किया है, विशेष रूप से बिजली गिरने और तेज हवाओं से बचने और आधिकारिक सूचनाओं के साथ अपडेट रहने को कहा है। चुनाव अधिकारियों से यह भी अपेक्षा की जाती है कि वे मौसम संबंधी किसी भी व्यवधान के बावजूद सुचारू मतदान सुनिश्चित करने के लिए तत्पर रहें।

जयपुर में देर शाम बारिश: रात तक बूंदाबांदी, आज भी कई जगह बारिश की संभावना
जयपुर। राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के असर से शनिवार को राजधानी जयपुर में देर शाम हल्की बारिश हुई। इसके बाद बूंदाबांदी देर रात तक चलती रही। दिनभर बादलों के बीच सूरज की आंखमिचोली भी देखने को मिली। जैसलमेर, बाड़मेर और आस-पास के हिस्सों में मामूली बूंदाबांदी हुई।  मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान में हल्की-मध्यम बारिश हुई है। जबकि, सर्वाधिक बारिश झुंझुनूं के मंडावा में 18 एमएम दर्ज हुई। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन और रात के तापमान में दो से लेकर चार डिग्री तक की गिरावट आई है। राजधानी जयपुर में दिन का तापमान 28.6 और रात का तापमान 16.7 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार रात राज्य में रात का सबसे कम तापमान माउन्ट आबू में 9.1 डिग्री दर्ज किया गया।

4-5 दिन मौसम शुष्क रहेगा

मौसम विभाग का मानना है कि एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में 22 मार्च को मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश और बूंदाबांदी होने की संभावना है। जबकि अधिकांश भागों में आगामी 4-5 दिन मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि प्रदेश में अभी एक सप्ताह तक हीटवेव की संभावना नहीं है।

गर्मी से राहत

पश्चिमी विक्षोभ से मौसम के बदले मिजाज से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। जबकि पिछले दिनों सूर्य की तल्खी के कारण चन्द दिनों में ही लोग गर्मी से खासे परेशान हो गए थे।

दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट! एक हफ्ते की गर्मी के बाद हल्की बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
नई दिल्ली। दिल्ली में रविवार सुबह हुई हल्की बारिश से पिछले एक सप्ताह की गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, दिन भर हल्की बारिश की संभावना है। इस कारण शहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि दोपहर और शाम को फिर से बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान दिल्ली में गरज के साथ 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की उम्मीद है। सुबह 8:30 बजे दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले सप्ताह के तापमान की तुलना में काफी कम है।सुबह आंशिक रूप से बादल छाये रहे जिससे शहर के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की बौछारें पडऩे के दौरान तापमान कम बना रहा।

मौसम विशेषज्ञों ने पश्चिमी हिमालय पर सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ को इस वर्षा का मुख्य कारण बताया है। इसके साथ ही मध्य पाकिस्तान और पंजाब तथा हरियाणा के सटे इलाकों में एक चक्रवाती परिसंचरण भी विकसित हुआ है, जिसके चलते अगले कुछ दिनों तक राष्ट्रीय राजधानी में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। एक और पश्चिमी विक्षोभ मंगलवार रात से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है, जिससे बुधवार को फिर से बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। इसके बाद इसमें धीरे-धीरे फिर से उतनी ही बढ़ोतरी दर्ज होने के आसार हैं।

गर्मी ने अभी से किया बेहाल: बाड़मेर-जैसलमेर में पारा 40 डिग्री के करीब पहुंचा, अब लू का अलर्ट
जयपुर। प्रदेश में गर्मी का सितम मार्च के पहले हफ्ते से ही शुरू हो गया है। इस समय ऐसी गर्मी पड़ रही जो कि अमूमन अप्रेल के मध्य में पड़ती है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि अरब सागर में बने एंटी साइक्लोन सिस्टम जो कि लंबे समय से एक्टिव है, उसके कारण राजस्थान समेत गुजरात, हरियाणा और मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों में समय से पहले गर्मी की शुरुआत हुई है। इस बीच पश्चिमी राजस्थान में पारा 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है।

शनिवार को बाड़मेर में सबसे ज्यादा 39.8 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं जैसलमेर में 39.3 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। ऐसे में यहां झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है और अब मौसम विभाग ने इन इलाकों में हीटवेव यानी लू का अलर्ट भी जारी किया है। ऐसे में आने वाले दिनों में गर्मी का असर तेजी से बढ़ेगा जो कि आमजन के लिए चिंता का कारण बन सकता है। इधर जयपुर सहित अधिकांश जिलों मे पारा 36 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जयपुर में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं पिलानी, चित्तौड़, जोधपुर, फलौदी, बीकानेर, श्रीगंगानगर और पाली में 38 डिग्री के पार तापमान दर्ज किया गया। जो की सामान्य से 4 से 9 डिग्री ज्यादा है।

अब चलेगी लू

मौसम विभाग केन्द्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार आने वाले दिनों तापमान और बढ़ेगा वहीं दक्षिण-पश्चिम भागों में 10-11 मार्च को हीटवेव की संभावना है। वहीं राज्य के शेष अधिकांश भागों में आगामी तीन-चार दिन अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 8 डिग्री ऊपर रहने की प्रबल संभावना है। वहीं 11-12 मार्च को उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ भागों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से कहीं कहीं बारिश हो सकती है और तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है।

प्रदेश में पारा 40 डिग्री के नजदीक: अभी और बढ़ेगा तापमान, जानें क्यों बढ़ी अचानक इतनी गर्मी ?
जयपुर। प्रदेश में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। पारा 40 डिग्री के पास पहुंच गया है और आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है। अरब सागर में एंटी साइक्लोन बनने से राजस्थान में गर्मी तेज हो गई। पश्चिम से तेज गर्म हवा चलने से राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में झुलसाने वाली गर्मी शुरू हो गई। बुधवार को बाड़मेर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के नजदीक आ गया। इधर जयपुर, अजमेर, चूरू, उदयपुर में भी अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ। वहीं, रात में इसके उलट ठंडक अच्छी है। कई शहरों का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हो रहा है। जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले दो से तीन दिनों में राज्य में तापमान में और बढ़ोतरी का अनुमान लगाया है। जिससे पश्चिमी जिलों में गर्म हवा चलने का अलर्ट है

क्यों बढ़ी अचानक इतनी गर्मी?

मौसम विशेषज्ञों ने बताया- राजस्थान में गर्मी बढ़ने के पीछे बड़ा कारण गुजरात-पाकिस्तान से लगते अरब सागर में एंटी साइक्लोन का बनना है। इस सिस्टम में हवाएं घड़ी की दिशा में घुमती हुई आसमान से धरती की तरफ तेजी से नीचे आती है।

इससे हाइ-प्रेशर क्रिएट होता है। इस सिस्टम के बनने से आसमान बिल्कुल साफ रहता है। अरब सागर में एंटी साइक्लोन का बनने से हवा भी घूमकर पाकिस्तान से होते हुए राजस्थान की तरफ सीधी प्रवेश कर रही है। जिसके कारण राजस्थान के साथ गुजरात और महाराष्ट्र के साथ-साथ मध्य प्रदेश में तापमान बढ़ रहा है।

अब आगे क्या?

वर्तमान में गुजरात व आसपास के लगने वाले अरब सागर क्षेत्र के ऊपर एक प्रति चक्रवाती (Anticyclonic circulation) तंत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने और तापमान में और 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है।  राज्य में आगामी एक सप्ताह के दौरान अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 8 डिग्री ऊपर जारी रहने तथा दक्षिण-पश्चिमी भागों में 8-10 मार्च के दौरान कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज होने की प्रबल संभावना है।

देश की राजधानी के तापमान में थोड़ी बढ़ोत्तरी, गुरुग्राम में भीषण ठंड, न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोत्तरी होने से पिछले चार दिनों से भीषण शीत लहर का सामना कर रहे लोगों को कुछ राहत मिली। लेकिन समीपवर्ती गुरूग्राम में न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में जैसे-जैसे दिन बढ़ा, तेज धूप से आसमान साफ़ हो गया, जिससे दृश्यता बेहतर हुई और ठंड कम हुई। दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो पिछले 24 घंटों में लगभग 1.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है ।

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी ) के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सुबह धुंध रही, हालांकि धीरे-धीरे कोहरा छंटने से दृश्यता में सुधार हुआ और सुबह 8:30 बजे तक दृश्यता लगभग 800 मीटर हो गयी थी।

मौसम विभाग के अनुसार सुबह छह बजे यहां के पालम में दृश्यता 800 मीटर थी, जो सुबह 7:30 बजे तक घटकर 150 मीटर पर आ गयी, जिससे यह 'हल्के' से 'बहुत घने' कोहरे में बदल गया। आठ बजे इसमें थोड़ा सुधार हुआ और दृश्यता बढ़कर 300 मीटर हो गई।

अरब सागर में उठा तूफानी चक्रवात, 18 मई को गुजरात के तट से टकरा सकता है ताऊ ते
अहमदाबाद। अरब सागर में उठे चक्रवाती तूफान ताऊ ते के अगले 12 घंटे में और तीव्र (सिवीयर) तथा 24 घंटे में अति तीव्र (वेरी सिवीयर) श्रेणी के तूफान में परिवर्तित होने तथा 18 मई को गुजरात के नलिया और पोरबंदर के बीच से तट से टकराने का अनुमान व्यक्त किया गया है। मौसम विभाग से शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार इसके अति तीव्र तूफ़ान में बदलने और गुजरात के तट से टकराने के दौरान हवाओं की रफ्तार 155 से लेकर 175 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। इसके साथ भारी से अति भारी वर्षा भी हो सकती है। फिलहाल इसके आसपास हवाओं की गति 85 से 95 किमी प्रति घंटा है जो देर रात तक 110 से 135 किमी प्रति घंटा और कल तक 155 किमी प्रति घंटा तक पहुंच जाएगी।

पूर्व मध्य और इससे लगे दक्षिण पूर्व अरब सागर में उठा यह तूफान सुबह 5.30 बजे गुजरात के वेरावल तट से 960 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व में स्थित था। इसके 18 मई की दोपहर से लेकर शाम तक गुजरात में पोरबंदर तथा नलिया के बीच तट से टकराने और गुज़रने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया कि गुजरात और दीव तटों को चक्रवात की निगरानी में रखा गया है। यह इस साल का पहला चक्रवाती तूफान है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन बल (एनडीआरएफ) की 50 से अधिक टीमों को 5 राज्यों केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात और महाराष्ट्र में लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने तथा राहत एवं बचाव अभियान के लिए तैनात किया गया है। संबंधित राज्यों ने तटीय भागों में राज्य आपदा प्रबंधन बल (एसडीआरएफ) की टीमों को भी तैनात किया है।

इन राज्यों के विभिन्न हिस्सों में रेड तथा ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। लक्षद्वीप के निचले इलाकों में बाढ़ आने की अनुमान है। मछुआरों को मंगलवार तक अरब सागर में नहीं जाने को कहा गया है, जबकि पर्यटन गतिविधियों पर रोक लगा दी गई और नौसैनिक अभियानों के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। केरल, कर्नाटक और गोवा के तटीय जिलों में रविवार तक बहुत भारी से अत्यधिक भारी वर्षा होने, अचानक बाढ़ और भूस्खलन होने के आसार हैं। मंगलवार और बुधवार को गुजरात के सौराष्ट्र, कच्छ में बारिश होने का अनुमान है। भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल की टीमों को भी अलर्ट पर रखा गया है।