clean - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

असर खबर का : एटीएम परिसर में सफाई से उपभोक्ताओं को मिली राहत, जानें पूरा मामला
रावतभाटा। शहर के नया बाजार स्थित स्टेट बैंक आॅफ इंडिया के एटीएम की बदहाल स्थिति को लेकर दैनिक नवज्योति में शुक्रवार को प्रकाशित समाचार का असर देखने को मिला है। खबर प्रकाशित होते ही बैंक प्रशासन हरकत में आया और एटीएम परिसर की समुचित सफाई करवाई। जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिली। उल्लेखनीय है कि एटीएम पर सुरक्षा कर्मी की अनुपस्थिति के कारण वहां आवारा मवेशियों का जमावड़ा हो गया था। जिसके चलते एटीएम के भीतर और बाहर गोबर व गंदगी फैल गई थी। अस्वच्छ माहौल और दुर्गंध के कारण एटीएम उपयोग करने आने वाले उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस गंभीर समस्या को दैनिक नवज्योति द्वारा प्रमुखता से उजागर किया गया था। खबर के प्रकाशन के बाद बैंक प्रबंधन ने तुरंत संज्ञान लेते हुए एटीएम परिसर की सफाई करवाई। सफाई के बाद वातावरण में काफी सुधार देखने को मिला और एटीएम उपयोग करने आए लोगों ने राहत की सांस ली। साथ ही उन्होंने मीडिया की सक्रिय भूमिका की सराहना की।

एटीएम पर स्थायी सुरक्षा गार्ड की हो तैनाती
हालांकि स्थानीय नागरिकों का कहना है कि केवल सफाई कर देना पर्याप्त नहीं है। भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने, इसके लिए एटीएम पर स्थायी सुरक्षा गार्ड की तैनाती, नियमित सफाई व्यवस्था तथा आवारा मवेशियों की रोकथाम के लिए ठोस इंतजाम किए जाना आवश्यक है। लोगों ने उम्मीद जताई है कि बैंक प्रशासन इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए स्थायी समाधान की दिशा में भी कदम उठाएगा। ताकि एटीएम जैसी आवश्यक सेवा आमजन के लिए सुरक्षित और स्वच्छ बनी रहे।

सुविधाघर हो रहे जीर्ण-शीर्ण, जिम्मेदार बेखबर
सीसवाली।  सीसवाली कस्बे में नगरपालिका होने के बावजूद भी स्वच्छता की धज्जियां उड़ रही है। प्रताप चौक बस स्टेण्ड पर सुविधाघर पिछले कई वर्षों से जीर्ण शीर्ण होने की वजह से दुकानदारों, यात्रियों सहित अन्य कस्बेवासियों को लघुशंका के लिए भटकना पडता है जबकि आसपास क्षेत्र के गांवों के लोग सीसवाली से बारां मांगरोल, कोटा, इटावा सहित अन्य शहरों की यात्रा करने के लिए बस स्टेण्ड पर बैठते है। वहीं कोटा, मांगरोल से आने वाली बसे भी सीसवाली प्रताप चौक बस स्टेण्ड पर रूकती है। जिससे यात्रियों को लघुशंका के लिए इधर-उधर भटकना पडता है। विशेषत महिला यात्रियों को सुविधा घर जीर्ण-शीर्ण होने से ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है।

स्कूल व आंगनबाडी के पास कचरे के ढेर, मृत पडे मवेशी
सीसवाली कस्बे के भैरुपुरा बस्ती में सरकारी स्कूल व आंगनबाडी केन्द्र के पास कई दिनों से गन्दगी के ढेर लगे हुए है। वहीं सरकारी स्कूल के पास मृत जानवर पडे रहते है। जिससे बदबू आती रहती है। गन्दगी के ढेर होने से वहां पढने आने वाले विद्यार्थी खेल नही पाते है। कई बार भैरुपुरा बस्ती के लोगों ने नगरपालिका प्रशासन को अवगत करवाने के बावजूद भी सफाई कर्मचारी  बराबर सफाई नहीं करते है। जबकि भैरुपुरा नगरपालिका सीसवाली का वार्ड है।

सब्जीमंडी में भी टॉयलेट जीर्ण-शीर्ण हालत में
वहीं सीसवाली की सब्जीमंडी मं भी सुविधाघर जीर्ण-शीर्ण होने से सब्जी विके्रता व ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी प्रकार श्रीराम बाजार गौल चबूतरा, पार्क के बालाजी के पास नाले में बने सुविधाघर को नगरपालिका द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। जिससे दुकानदारों व राहगीर खुले में लघुशंका करने में मजबूर है। कस्बेवासियों ने इन सुविधा घरों के नवनिर्माण के लिए नगरपालिका प्रशासन को कई बार अवगत करवा दिया गया है। मगर नगरपालिका प्रशासन द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

भैरुपुरा बस्ती नगरपालिका सीसवाली का वार्ड है। मगर यहां पर कोई सफाई कर्मचारी सफाई करने नहीं आते है। जिससे जगह-जगह गन्दगी के ढेर लगे हुए है। वहीं नालियां जाम होने से पानी रास्ते से निकल रहा है। जिससे कीचड़ होने से निकलने में बडी परेशानी उठानी पड़ रही है।
- चन्द्रप्रकाश कहार, भैरुपुरा निवासी।

प्रताप चौक बस स्टेण्ड पर सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा अतिक्रमण हटाने के दौरान सुविधा घर को भी ध्वस्त कर दिया गया था जिसके बाद प्रशासन ने अभी तक कोई सुविधा घर नही बनवाया है। जिससे यात्री व दुकानदार लघुशंका करने के लिए बडे परेशान होते है।
- प्रमोद नागर, कोषाध्यक्ष, व्यापार महासंघ, सीसवाली।

नवनिर्माण सुविधा घरों के लिए नगरपालिका प्रशासन को कई बार अवगत करवा दिया गया है, मगर इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
- प्रवीण चौरसिया, दुकानदार, सीसवाली।

भैरूपुरा बस्ती में चार सफाई कर्मचारी लगाए हुए है। अगर वहां पर सफाई नहीं हो रही है तो जमादार को अवगत करवाकर सफाई कर्मचारियों को पाबन्द कर नियमित सफाई करवाई जाएगी।
- महेश छंदक, सहायक प्रशासनिक अधिकारी, नगरपालिका सीसवाली।

सुविधा घरों की टेंडर प्रक्रिया चल रही है। स्टीमेट बना रखे है। जैसे ही टेंडर होंगे।  उसके बाद बहुत जल्दी सुविधा घरों का निर्माण कार्य चालू कर दिया जाएगा।
- एम ईदरिस खान, चेयरमैन, नगरपालिका

थोक फल सब्जी मंडी से हुआ स्वच्छता मार्च अभियान का शुभारंभ
कोटा। नगर निगम कोटा दक्षिण, शहर में संचालित सामाजिक संस्थाओं एवं जन सहयोग से स्वच्छता मार्च सफाई अभियान का आगाज शुक्रवार को एरोड्राम स्थित थोक फल-सब्जी मण्डी परिसर से हुआ। उपमहापौर पवन मीणा ने बताया कि सफाई अभियान की शुरूआत सम्भागीय आयुक्त उर्मिला राजौरिया, कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव अशोक माहेश्वरी, गोपाल राम मित्तल ने हरी झण्डी दिखाकर किया गया।

पवन मीणा ने बताया कि इस महाअभियान का उद्धेश्य शहर को स्वच्छ, सुन्दर एवं स्वच्छता रैंकिंग में प्रथम स्थान पर लाना है, इस अभियान में सफाई कार्य के साथ ही व्यापारियों एवं आमजन को कचरा नहीं फैलाने, कचरा डस्टबिन में ही डालने तथा प्रतिदिन सफाई कार्य के प्रति जागरूक करना है। इसी क्रम में फल-सब्जी मण्डी के पूरे परिसर में सफाई करवायी गयी एवं कृषि उपज मण्डी समिति के पुराने कार्यालय में भी वर्षो से एकत्रित कचरे के ढेरों को मौके पर ही पूरी तरह से साफ कराया गया तथा फल सब्जीमंडी के व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठान के बाहर कचरा पात्र रखने तथा आस-पास फल सब्जी विक्रेताओं को भी कचरा, कचरा-पात्र में ही डालने की शपथ दिलवायी गयी। सम्भागीय आयुक्त  ने आमजन से इस अभियान में जुड़ने तथा हर प्रकार से मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि इस अभियान से सम्भवत: ही शहर की स्वच्छ एवं सुन्दर छवि बनेगी।

भारत ने श्रीलंका को किया क्लीन स्वीप
पल्लेकेल। भारत ने कप्तान हरमनप्रीत कौर (75)  और पूजा वस्त्रकर (56) की अर्धशतकीय पारियों की मदद से श्रीलंका को तीसरे एकदिवसीय मैच में 39 रन से हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम की। भारत ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के सामने 50 ओवर में 256 रन का लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में श्रीलंका सिर्फ 216 रन पर आॅल आउट हो गई। भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने 49, यस्तिका भाटिया ने 30 और पूजा वस्त्रकर ने 56 रन बनाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सर्वाधिक 75 रन की पारी खेली।

88 गेंदों की अपनी पारी में उन्होंने सात चौके और दो छक्के लगाए। श्रीलंका की ओर से कप्तान चमारी अटापट्टू, रश्मी डि सिल्वा और इनोका राणावीरा ने दो-दो विकेट लिए।  श्रीलंका की ओर से कप्तान अटापट्टू ने 41 गेंदों पर आठ चौकों सहित 44 रन की पारी खेली।

इसके अलावा हसिनि परेरा 39 रन और निलाक्षी डि सिल्वा ने 48 रन बनाए। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज महत्वपूर्ण योगदान नहीं दे सका। कप्तान हरमनप्रीत को उनकी 75 रन की पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पूरी सीरीज में ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर आॅफ द सीरीज का पुरस्कार भी उन्हें ही दिया गया।

कोटा तो क्लीन हुआ नहीं, हजारों के डस्टबीन होने लगे गायब
कोटा । शहर को साफ रखने की जिम्मेदारी निभाने वाला नगर निगम अपनी उस जिम्मेदारी में तो अभी तक पूरी तरह से सफल नहीं हो सका है। लेकिन उनके द्वारा शहर में लगाए गए हजारों रुपए के डस्टबीन जरूर दुर्दशा के शिकार हो रहे हैं। नगर निगम कोटा दक्षिण द्वारा झालावाड़ रोड पर बैंकों के सामने समेत कई जगह पर स्मार्ट डस्टबीन लगाए थे। जिससे वे सुंदर भी दिखें और उनमें हल्का कचरा डाला जा सके। साथ ही उन्हें रोजाना खाली करना भी सुविधाजनक रहे। इस सोच के साथ लगाए गए डस्टबीन की देखभाल नहीं होने से उनकी दुर्दशा हो रही है।

ऐसा ही एक मामला है झालावाड़ रोड पर बैंक के सामने का है। निगम द्वारा छावनी चौराहे से लेकर कोटड़ी चौराहे के पास स्थित बैंक के सामने तक तीन स्थानों  पर स्मार्ट डस्टबीन लगाए गए हैं। जिनमें से अधिकतर की तो अभी तक प्लास्टिक की थैली तक नहीं हटी है। उससे पहले ही वे कबाड़ होने लगे हैं। बैंक आॅफ बड़ौदा के सामने लगे डस्टबीन में से एक डिब्बा ही गायब हो गया है। उसे कौन लेकर गया इसकी जानकारी तक किसी को नहीं है। मेन रोड पर होने के बावजूद उसे स्मैकची ले गए या चोर या फिर निगम के ही किसी कर्मचारी ने सफाई के लिए खोला किसी को पता नहीं है। उस डस्टबीन के ऊपर लिखा है क्लीन कोटा। लेकिन वह मकसद पूरा नहीं हो रहा है। 35 हजार रुपए के डस्टबीन का न तो उपयोग हुआ और न ही वह देखने में सुंदर लग रहा है। वरन् निगम द्वारा जनता के धन की बर्बादी की दास्ता बयां कर रहा है। जबकि अंदरूनी गलियों व इलाकों में लगे डस्टबीन की हालत का इससे अंदाजा लगाया जा सकता है। नगर निगम कोटा दक्षिण द्वारा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से मिले बजट में से 100 स्मार्ट डस्टबीन बनवाए थे। प्रत्येक डस्टबीन की कीमत करीब 35 हजार रुपए है।

इनका कहना है
प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड से मिले बजट से स्मार्ट डस्टबीन बनवाए थे। जिन्हें शहर में चुनिंदा स्थानों पर लगाना था। लेकिन निगम की तत्कालीन आयुक्त ने न तो मुझसे पूछा और न ही पार्षदों से। अपनी मर्जी से मेन रोड पर दिखावे के लिए उन डस्टबीन को लगा दिया। जिनकी सही ढंग से मॉनिटरिंग नहीं होने से उनकी दुर्दशा हो रही है। यदि सभी पार्षदों को एक-एक दो-दो डस्टबीन देते तो पूरे शहर में लगते और वे उनकी देखभाल भी करते।
-राजीव अग्रवाल, महापौर नगर निगम कोटा दक्षिण

चार राज्यों में बीजेपी और 1 में आप, कांग्रेस का सूपड़ा साफ
जयपुर। पांच राज्यों के चुनाव परिणाम के दिन बीजेपी के तमाम नेता और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। दरअसल उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में विधानसभा चुनाव के नतीजे सबके सामने है। रूझानों के अनुसार बीजेपी (BJP) एक बार फिर यूपी, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में सत्ता पर काबिज होते दिख रही है। यानी साफ लफ्जों में कहा जा सकता है कि चार राज्यों में बीजेपी सरकार बना रही है। जबकि पंजाब में बड़े धमाके के साथ आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार बनाने जा रही है।  पंजाब में आप को स्पष्ट बहुमत मिल गया है। वहीं उत्तर प्रदेश में बीजेपी को भी स्पष्ट बहुमत मिल गया है।  रूझान नतीजों में तब्दील होते है तो योगी एक बार फिर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में भाजपा बढ़त बनाए हुए है। प्रदेश विधानसभा की 403 में से 260 से ज्यादा सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर सदर सीट से और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव करहल सीट से तथा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सिराथू सीट से आगे चल रहे हैं। सपा के नेता मोहम्मद आजम खान रामपुर विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं।

बात पंजाब की करे तो, पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजे साफ है। पंजाब में आप 80 से ज्यादा सीटें लाकर सरकार बनाती नजर आ रही है। नतीजों से पहले ही आम आदमी पार्टी के मुख्यालय में जश्न शुरू हो गया है। पंजाब में आम आदमी पार्टी को बंपर जीत मिलती दिख रही है, तो अब चरणजीत सिंह चन्नी अपना इस्तीफा जल्द ही सौंप सकते हैं। खबर है कि चरणजीत सिंह चन्नी राज्यपाल से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप सकते है।

वहीं उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। रुझानों में बीजेपी ने बहुमत हासिल कर लिया है। लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी खटीमा सीट से पीछे चल रहे हैं। वे इस सीट से 2 बार के विधायक हैं। वहीं, कांग्रेस के सीएम चेहरा हरीश रावत भी लाल कुआं सीट से पीछे चल रहे हैं।

गोवा की 40 और मणिपुर की 60 सीटों के लिए मतगणना चल रही है. मणिपुर और गोवा में भाजपा बहुमत के करीब जाती दिखाई दे रही है। गोवा में 18 सीटों पर जीत के रुझान से बीजेपी आगे चल रही है। जबकि कांग्रेस को गोवा में 11 सीटों पर बढ़त का रुझान आ रहा है।  जबकि टीएमसी 4 और आप 2 और अन्य 5 रूझानों में बढ़त बनाए हुए है। इसी प्रकार मणिपुर में बीजेपी 31, कांग्रेस 07 और अन्य 22 रूझान आ रहे है।