fsl - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नाहरगढ़ पहाड़ी पर मिले कंकाल से हड़कम्प : एफएसएल टीम ने जुटाएं साक्ष्य, बड़ी संख्या में एकत्रित हुए लोग
जयपुर। नाहरगढ़ पहाड़ी पर एक युवक का कंकाल मिलने से हड़कंप हो गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस, एसडीआरएफ और एफएसएल की टीमों ने साक्ष्य जुटाकर शव को अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान घटनास्थल और पहाड़ी के नीचे आस-पास के क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। यह भीड़ इसलिए ज्यादा रही, करीब एक साल पहले गुम हुए 2 भाईयों में से एक का अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है, जबकि जो शव मिला है वह करीब एक माह पुराना बताया जा रहा है। शव को जानवरों ने बुरी तरह नोंच रखा है और वह तीन-चार टुकड़ों में है।

पुलिस ने पहचान के लिए कमिश्नरेट के आस-पास के थानों में हाल ही में दर्ज हुई गुमशुदगियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इसके साथ ही पूर्व में नाहरगढ़ पहाड़ी में गुम हुए राहुल के परिजनों से डीएनए जांच भी करवाई जाएगी। बताया जा रहा हैं कि एक दिन पूर्व एक बच्चा बच्चा पहाड़ी पर चला गया, उसने वापस आने के बाद घरवालों को बताया कि पहाड़ में काफी ऊपर की तरफ एक सिर और पैर पड़े हैं। इस पर टीम ने सर्च कर शव को निकाल लिया।

मृतकों के सैंपल को भिजवाया एफएसएल, डीएनए मिलान होने के बाद हो सकेगी मृतकों की पहचान
जयपुर। भांकरोटा थाना इलाके में अजमेर हाईवे स्थित डीपीएस पब्लिक स्कूल के पास हुए टैंकर ब्लास्ट मामले में अभी तक 14 मृतक ऐसे हैं जिनकी अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस इन सभी मृतकों के सैंपल लेकर एफएसएल भिजवा रही है वही एफएसएल ने शुक्रवार रात से सैंपलों की जांच करना शुरू कर दिया है डीएनए मिलान होने के बाद ही इन मृतकों की पहचान हो सकेगी। एफएसएल के निदेशक डॉ अजय शर्मा ने बताया कि टैंकर ब्लास्ट मामले में पांच मृतकों की हड्डियां सैंपल के तौर पर पुलिस ने भिजवाई हैं। इन सभी के सैंपलों की जांच करना शुरू कर दिया है जो भी व्यक्ति यह दावा कर रहा है कि यह हमारे परिचित रिश्तेदार का शव है उनके डीएनए लेकर जांच की जा रही है। अभी पुलिस ने पांच मृतकों के सैंपल भिजवाए हैं बाकी अन्य नौ सैंपल भिजवाने की तैयारी की जा रही है उनके आने के बाद ही सैंपलों की जांच शुरू कर दी जाएगी। माना जा रहा है कि अज्ञात मृतक शवों की जांच के लिए जितने भी सैंपल आ रहे हैं उन सभी की जांच की जाएगी। यह संख्या बड़ी भी हो सकती है। निदेशक शर्मा ने इन सैंपलों की जांच करने के लिए विशेष टीम का गठन किया है जो लगातार सैंपलों की जांच करने में जुटी हुई है।

24 घंटे से लेकर 3 दिन में हुआ खुलासा। एफएसएल भेजे गए सैंपलों की जांच शुक्रवार रात से ही शुरू कर दी गई है जितने भी सैंपल आएंगे उनकी जांच जारी रहेगी बताया जा रहा है कि एक दिन में लगातार डीएनए मिलान किया जाए तो 24 घंटे लगते हैं अगर गैप दिया जाता है या ज्यादा सैंपल हो जाते हैं तो 2 से 3 दिन लग जाते हैं ऐसे में माना जा रहा है कि दो से तीन दिन में सभी मृतकों के परिजनों की पहचान कर ली जाएगी।

बढ़ती पेंडेंसी की चिंता को लेकर एफएसएल ने मांगे थे संसाधन, बजट में मिली शराब की जांच के लिए कैमिस्ट्री लैब
जयपुर। प्रदेश में समय पर एफएसएल में नमूनों की जांच सही समय पर नहीं होने के कारण 15 हजार बच्चियों और महिलाओं को न्याय का इंतजार है। संसाधनों की कमी के कारण अब तक राजस्थान में डीएनए के 18 हजार केस और साइबर के चार हजार से अधिक केस पेण्डिंग हैं। जब समय पर हर रिपोर्ट नहीं मिलती तो कई केस में पुलिस अधीक्षक एफएसएल विभाग को डीओ लेटर जारी करते हैं और कोर्ट समय पर जांच रिपोर्ट नहीं भेजने के कारण एफएसएल अधिकारियों को तलब करते हैं। वहीं एफएसएल विभाग में डीएनए और साइबर जांच के मामलों की बात की जाए तो डीएनए और साइबर में स्टाफ जीरो है। डीएनए के 18 हजार केसों में से 15  हजार केस दुष्कर्म और पॉक्सो के हैं। 3000 मामले अज्ञात शव समेत अन्य प्रकरणों के हैं। हर माह 300 से अधिक केसों की पेंडेंसी बढ़ रही है। यानी न्याय की बात करें तो 15 हजार दुष्कर्म के केस सिर्फ एफएसएल रिपोर्ट नहीं आने पर पेंण्डिग चल रहे हैं और दरिंदगी करने वाले आरोपियों को सजा नहीं मिल सकी है।

एफएससएल ने क्या मांगा
पॉक्सो और दुष्कर्म के केस में डीएनए जांच की बढ़ती पेंडेंसी को लेकर विभाग ने गृह विभाग को प्रस्ताव बनाकर भेजा। इसमें डीएनए को मजबूत करने की बात कही गई और करीब 20 यूनिट शुरू करने के लिए प्रस्ताव भेजा। एक यूनिट में करीब छह एक्सपर्ट होते हैं। इस तरह करीब 20 डीएनए जांच करने वैज्ञानिकों को देने के लिए पत्र भेजा गया। इसके अलावा बढ़ते साइबर अपराधों की जांच के लिए भी एक भी एक्सपर्ट नहीं होने के कारण चार चार यूनिट करीब 25 एक्सपर्ट देने का प्रस्ताव भेजा गया। कहा गया कि यदि ये प्रस्ताव मान लिया जाता है तो एफएसएल डीएनए जांच की पेंडेंसी को बहुत कम सकती है।

ये कैसे हुआ
एफएसएल की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को नहीं माना गया और जानकारों के अनुसार बजट में कैमिस्ट्री विंग को मजबूत करने के लिए घोषणा की गई जबकि कैमिस्ट्री किसी भी तरह से प्राथमिकता में थी ही नहीं। कैमिस्ट्री में ज्यादातर केस शराब से संबंधित आते हैं, इसके अलावा काफी लम्बे समय में किसी केमिकल की जांच के लिए नमूने आ जाते हैं। बाकी समय एफएसएल का कोई अहम रोल कैमिस्ट्री में नहीं रहता। किसी भी जिला पुलिस अधीक्षक ने शराब की जांच  के लिए डीओ लेटर नहीं लिखा और कोर्ट ने किसी मामले में तलब नहीं किया।

FSL ने जली हुई हड्डियों और आरोपियों के कपड़ों से डीएनए मिलान कर बताया रेप के बाद की थी हत्या
जयपुर। भीलवाड़ा के बहुचर्चित कोटड़ी भट्टी कांड मामले में मुख्य दो आरोपी कालू और कान्हा को फांसी की सजा दिलाने में एफएसएल की चार सबूतों की रिपोर्ट अहम किरदार बनी है। मौके से कठिन साक्ष्यों को जुटाकर जांच के बाद तैयार की गई रिपोर्ट से तय हुआ आरोपियों ने किस दरिंदगी से नाबालिग को मौत के घाट उतारा था। इस केस के लिए सरकार ने एफएसएल निदेशक डॉ. अजय शर्मा के नेतृत्व में चार बड़े अधिकारियों की एक विशेष टीम बनाई। इस टीम ने क्राइम सीन रीक्रिएट किया और जुटाए साक्ष्यों के आधार पर रिपोर्ट तैयार की।

लापता नाबालिग मृतका के बारे में कैसे पता लगाया किसकी बेटी है?
एफएसएल ने भट्टी से निकाली लाश की जली हुई हड्डियों से डीएनए सैम्पल लिए। इसके बाद लापता किशोरी की मां और पिता के डीएनए सैम्पल लेकर जांच की तो इन सभी के डीएनए मैच कर गए। इससे साबित हुआ कि लापता किशोरी को ही भट्टी में डालकर जलाया था।

जली हुई हड्डियों से रेप कैसे साबित किया?
एफएसएल ने जली हुई हड्डियों से डीएनए प्रोफाइल निकाली थी। इसके बाद आरोपियों के कपड़ों से डीएएन लिया गया। इसके अलावा आरोपियों के प्यूबिक एरिया (यूरेथल स्वाब) लिया गया। पीड़िता के गुप्तांग का स्त्राव आरोपियों के अंडरगारमेंट पर मिला। इन सबकी जांच से प्रूव हुआ कि आरोपियों ने नाबालिग के साथ रेप किया था।

पीड़िता की मौत कैसे हुई?
आरोपी कालू और कान्हा ने नाबालिग को मरा हुआ समझकर भट्टी में डालकर जला दिया था। एफएसएल की जांच में नाबालिग मृतका के फेंफड़ों में कार्बन मोनो ऑक्साइड की मौजूदगी मिली। फेंफड़ों में कार्बन मोनो ऑक्साइड की मौजूदगी से तय होता है कि जिंदा जलाया गया था।

नाबालिग को जलाया कैसे?
पुलिस को मौके से लकड़ियां काटने की मशीन मिली। वह मशीन तेल से चलाई जाती है। पुलिस के जब्त पीपे से तेल के सैम्पल लिए। इसके अलावा भट्टी में रखे कोयलों से तेल के सैम्पल जुटाए। इन दोनों सैम्पल की जांच की तो पता चला कि दोनों सैम्पल एक ही हैं। इस तरह खुलासा हुआ कि इसी तेल को डालकर नाबालिग को जलाया था।

विशेष टीम का किया गठन रीक्रिएट था किया सीन
नाबालिग का रेप कर भट्टी में जलाकर हत्या करने के मामले में सरकार की ओर से एफएसएल निदेशक डॉ. अजय शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में डॉ. राजेश सिंह उप निदेशक, डॉ. राकेश रोशन शर्मा सहायक निदेशक अजमेर और राजवीर अतिरिक्त निदेशक अजमेर को शामिल किया। इन सभी ने पूरी घटना का सीन रीक्रिएट किया और साक्ष्य जुटाए।

कर्मचारी आधे, फिर भी दायित्वों को निभा रही ‘एफएसएल’
ब्यूरो/नवज्योति, जयपुर। हाल ही में कई हैवानों को फांसी और आजीवन कारावास की सजा तक पहुंचाने वाली राजस्थान विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) खुद कर्मचारियों की कमी से जूझ रही है। वर्तमान हालातों पर नजर डालें तो हालात बदतर हैं, लेकिन फिर भी एफएसएल टीमें गम्भीर केसों में परिणाम जल्द देकर आरोपितों को जेल तक पहुंचा रही है। हाल में 439 स्वीकृत पदों में से 218 पद रिक्त हैं। इनमें सबसे ज्यादा कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक के 49 और वरिष्ठ वैज्ञानिक सहायक के 46 पद खाली हैं।

वहीं कई एफएसएल की बिल्डिंग तो बनी हैं, लेकिन वहां पर्याप्त स्टाफ नहीं होने के कारण पुलिसकर्मियों को काफी लम्बी दूरी तय कर नमूनों की जांच लिए जाना पड़ता है। ऐसे में उनका समय और सरकार का पैसा खर्च होता है।

एफएसएल रिपोर्ट पर बडे फैसले
-जयपुर ग्रामीण के नरैना थाना इलाके में साढ़े चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर पानी में डुबोकर नृंशस हत्या के मामले में जले कपड़ों से डीएनए जांच कर रिपोर्ट दी गई। तीन दिन में दी गई रिपोर्ट पर कोर्ट ने आरोपितों को फांसी की सजा सुनाई।

-तीन वर्षीय अबोध बच्ची के साथ अजमेर के गंज थाना इलाके में दुष्कर्म किया गया। टीम ने छह दिन में रिपोर्ट दी, जिसे कोर्ट ने आरोपी को अंतिम सांस तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

-बूंदी के बसोली थाना इलाके में 15 साल की आदिवासी किशोरी से गैंगरेप, हत्या व शव के साथ दरिंदगी की गई। नाबालिग के शरीर पर 19 जगह दांतों से काटने, नाखूनों से 19 जगह घसीटने और पत्थर से मारने के निशाने मिले थे। टीम ने पीड़ितों के कपड़ों से डीएनए जरनेट कर जांच कर रिपोर्ट दी। कोर्ट ने आरोपितों को मृत्यु दंड की सजा सुनाई।

कचरे के ढेर में मिला युवक का शव
जयपुर। शिप्रापथ थाना इलाके में कचरे के ढेर में युवक का शव मिला। युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है। पुलिस के अनुसार सुबह करीब 9 बजे रीको इंडस्ट्रियल एरिया स्थित गैलेक्सी सिनेमा के पीछे एक युवक का शव पड़ा था। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल टीम की सहायता से साक्ष्य एकत्रित किए।

पुलिस की प्रथमदृष्टया जांच में सामने आया है कि युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है। माना जा रहा है कि गैलेक्सी सिनेमा के पीछे ही किसी बात को लेकर विवाद हुआ हो।