jewellery - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

चांदी और सोना कमजोर चांदी 3500 रुपए और शुद्ध सोना 600 रुपए सस्ता
जयपुर। वायदा बाजार की नरमी का असर जयपुर सर्राफा बाजार पर दिखा। शुक्रवार को चांदी 3500 रुपए कम होकर 2,48,000 रुपए प्रति किलो रही। शुद्ध सोना 600 रुपए फिसलकर 1,54,700 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। जेवराती सोना 500 रुपए टूटकर 1,44,700 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। हाजिर बाजार में खरीदारी की रफ्तार सामान्य रूप से चल रही है। जयपुर सर्राफा बाजार में अनुमानित भाव चांदी 2,48,000 शुद्ध सोना 1,54,700 जेवराती सोना 1,44,700 18कैरेट 1,20,700 14कैरेट 96,000

पंचायत, गहने और महिला स्वतंत्रता का सवाल
देहरादून के जौनसार-बावर इलाके में एक ऐसा फैसला हुआ है, जो पूरे देश में बहस का मुद्दा बन गया है। चकराता तहसील के कंदाड़ और इंद्रोली गांवों की पंचायतों ने तय किया है कि शादी-ब्याह या किसी भी सामाजिक समारोह में महिलाएं अब सिर्फ तीन सोने के गहने ही पहन सकेंगी मंगलसूत्र, नाक की बाली और कान के झुमके। और अगर किसी महिला ने इस नियम का उल्लंघन किया तो उस पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है। यह फैसला सुनकर पहली प्रतिक्रिया यही होती है कि क्या सचमुच किसी पंचायत को यह अधिकार है कि वह तय करे कि महिलाएं क्या पहनें और क्या नहीं। जौनसार-बावर का इलाका वैसे भी अपनी अनोखी पहचान के लिए जाना जाता है। यमुना और टोंस नदियों के बीच बसा यह जनजातीय क्षेत्र अपनी विशिष्ट संस्कृति, परंपराओं और रीति-रिवाजों के लिए प्रसिद्ध है। यहां के लोग खुद को पांडवों का वंशज मानते हैं और इनकी जीवनशैली अन्य पहाड़ी समुदायों से भिन्न है। यहां कभी बहुपति प्रथा का चलन था, लेकिन आधुनिकता के साथ यहां की कई परंपराएं बदल रही हैं।

बदलाव की एक कड़ी :

गहनों पर यह नया फरमान शायद उसी बदलाव की एक और कड़ी है। पंचायत का तर्क साफ है समाज में बढ़ते दिखावे और सोने की आसमान छूती कीमतों ने आम आदमी के लिए शादी-ब्याह को एक बोझ बना दिया है। कंदाड़ गांव, जिसकी आबादी लगभग 700 है, वहां के ग्रामीणों का मानना है कि कुछ महिलाएं सामाजिक कार्यक्रमों में भारी सोने के गहने पहनकर आती हैं, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं में हीन भावना पैदा होती है। स्थानीय निवासी अतर सिंह चौहान ने कहा कि इस फैसले से गांव में अब कोई तुलना नहीं होगी कि किसने कितने गहने पहने हैं। जब हर किसी के लिए समान नियम हैं, तो शादियां सादगी और समानता के साथ होंगी। यह तर्क सुनने में बेहद तर्कसंगत लगता है। सचमुच, भारतीय समाज में दिखावे की प्रवृत्ति ने शादी-ब्याह को एक प्रतियोगिता का रूप दे दिया है।

मौलिक अधिकार है :

एक परिवार दूसरे से आगे निकलने की कोशिश में अपनी आर्थिक हैसियत से कहीं अधिक खर्च कर देता है। कर्ज लेना, अपनी जमीन-जायदाद गिरवी रखना, यहां तक कि परिवार में कलह और तनाव यह सब इसी दिखावे की देन है। सोने के गहने तो इस प्रतिस्पर्धा का सबसे दिखने वाला हिस्सा हैं। जिनके पास ज्यादा गहने हैं, वे समाज में ज्यादा सम्मानित माने जाते हैं। और जो गहने नहीं खरीद सकते, उन्हें हीन भावना से जूझना पड़ता है। लेकिन क्या पंचायत का यह फैसला सचमुच समस्या का हल है या यह एक नई समस्या को जन्म दे रहा है,आखिर किसी को यह अधिकार कैसे मिल सकता है कि वह किसी महिला के कपड़ों और गहनों पर पाबंदी लगाए,यह प्रश्न केवल कानूनी नहीं है, बल्कि नैतिक और सामाजिक भी है। व्यक्तिगत स्वतंत्रता एक मौलिक अधिकार है।

एक गंभीर सवाल :

यह फैसला एक और गंभीर सवाल उठाता है क्या पुरुषों के वस्त्रों और आभूषणों पर भी ऐसी ही पाबंदियां लगाई जाएंगी,अगर नहीं, तो यह एक तरफा नियम क्यों,यह प्रश्न इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि ऐसे नियम अक्सर महिलाओं को ही निशाना बनाते हैं। उनकी आजादी पर अंकुश लगाने के लिए समाज की भलाई का तर्क दिया जाता है। लेकिन क्या समाज की भलाई व्यक्तिगत स्वतंत्रता की कीमत पर हो सकती है। पचास हजार रुपये का जुर्माना भी एक विचारणीय पहलू है। यह राशि इतनी बड़ी है कि लोग डर के मारे नियम का पालन करेंगे। लेकिन क्या डर से लाया गया बदलाव टिकाऊ होता है, इतिहास गवाह है कि जबरदस्ती लागू किए गए नियम कभी सफल नहीं होते। सामाजिक बदलाव तभी आता है जब लोग खुद उसकी जरूरत समझें और उसे अपनाएं। अगर समाज में दिखावे की प्रवृत्ति खत्म करनी है तो लोगों की सोच बदलनी होगी, न कि उन पर जुर्माने का डर थोपना होगा।

जागरूकता के माध्यम से :

गांव के बुजुर्गों और पंचायत सदस्यों का कहना है कि यह निर्णय सामाजिक एकता बनाए रखने और अनावश्यक खर्चों को रोकने के लिए लिया गया है। यह इरादा निश्चित रूप से प्रशंसनीय है। लेकिन क्या इसका यही तरीका था, क्या पंचायत शिक्षा और जागरूकता के माध्यम से यह बदलाव नहीं ला सकती थी, क्या लोगों को समझाया नहीं जा सकता था कि सादगी की अहमियत क्या है,क्या यह संभव नहीं था कि समुदाय के सभी लोग मिलकर स्वेच्छा से यह फैसला करते कि वे दिखावे से बचेंगे। दरअसल, समस्या सिर्फ गहनों की नहीं है। समस्या उस मानसिकता की है, जो गहनों को समृद्धि और सामाजिक स्थिति का प्रतीक मानती है। समस्या उस दबाव की है, जो समाज एक-दूसरे पर डालता है।

संस्कृति और परंपराएं :

जौनसार-बावर में महिलाओं को काफी सम्मान और आदर दिया जाता है। यह समुदाय अपनी संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित रखने में गर्व महसूस करता है। ऐसे में यह और भी जरूरी हो जाता है कि कोई भी बदलाव महिलाओं की सहमति से हो, न कि उन पर थोपा जाए। एक और पहलू है जो अक्सर नजरअंदाज हो जाता है। गहने सिर्फ दिखावा नहीं होते। कई परिवारों के लिए गहने एक निवेश भी हैं। महिलाओं के लिए गहने एक तरह की आर्थिक सुरक्षा का माध्यम हैं। यह सच है कि भारतीय समाज में दिखावे की प्रवृत्ति बढ़ रही है। यह भी सच है कि शादी-ब्याह में होने वाला अनावश्यक खर्च कई परिवारों को बर्बाद कर देता है। लेकिन इसका समाधान प्रतिबंध नहीं, बल्कि जागरूकता है।

-देवेन्द्रराज सुथार
यह लेखक के अपने विचार हैं।

इलेक्ट्रिक की दुकान पर साधा चोरों ने निशाना : पांच मिनट में 150 किलो चांदी और 20 तोला सोने के जेवरात पार, जेवरात गिरबी रखता था व्यापारी
कानोड़। उदयपुर जिले के कानोड़ में बस स्टेण्ड स्थित इलेक्ट्रिक की एक दुकान का शटर तोड़कर बदमाश 150 किलो ग्राम चांदी, 20 तोला सोने के जेवरात, ढाई लाख रुपए के साथ हिसाब-किताब के दस्तावेज चुरा ले गए। सीसीटीवी फुटेज में चार बदमाश भागते दिख रहे हैं। थानाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि बस स्टेण्ड पर स्थित लक्ष्मीलाल मेहता की अनुपम इलेक्ट्रिकल्स की दुकान में वारदात हुई। मेहता ने रिपोर्ट में बताया कि शनिवार शाम साढ़े छह बजे वह प्रतिष्ठान बंद कर घर गया था। तड़के चार बजे पड़ोसी ने सूचना दी कि दुकान का शटर खुला है। वह मौके पर गया तो देखा कि लॉकर में रखे दो लाख पचास हजार रुपए, गिरवी के जेवरात करीब 150 किलो चांदी, पत्नी के 20 तोला सोने की जेवरात चोरी हो गए। पुलिस ने बस स्टेण्ड स्थित एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चैक किए। इसमें रात 3.16 बजे चार युवक दुकान के पास नजर आए। वे 3.17 बजे शटर तोड़कर दुकान में घुसे तथा 3.22 पर चोरी की वारदात को अंजाम देकर दुकान से रवाना हो गए। दुकान से निकलते समय एक युवक के हाथ में बैग तथा एक युवक के सिर पर भरा कट्टा दिख रहा था।  आशंका जताई गई है कि कोई जानकार ही इतने कम समय में इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकता है।

बस स्टेण्ड पर मिली बाइक : वारदात के बाद सुबह बस स्टेण्ड पर एक संदिग्ध बाइक मिली। पुलिस ने उसे कब्जे में लिया एवं जांच की तो यह नगर के ही एक व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड पाई गई। पुलिस ने उसे मौके पर बुलाया, जहां उसने बताया कि उसकी बाइक 20 फरवरी 2025 को नृसिंह वाटिका कानोड़ के सामने से चोरी हो गई, जिसकी रिपोर्ट कानोड़ थाने में दे रखी है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि बदमाश चोरी की बाइक को लेकर आए और घटना के बाद यहीं छोड़ गए।

जेजेएस में रविवार को रिकॉर्ड 15 हजार विजिटर्स ने की शिरकत
ब्यूरो/नवज्योति, जयपुर। सीतापुरा स्थित जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में ‘एमरल्ड... टाइमलेस एलिगेंस’ थीम पर हो रहे जयपुर ज्वैलरी शो (जेजेएस) में रविवार का दिन जैम्स व ज्वैलरी के एग्जीबिटर्स के लिए सुपर संडे साबित हुआ। छुट्टी का दिन और क्रिसमस फेस्टिवल होने की वजह से तीसरे दिन रिकॉर्ड 15 हजार विजिटर्स जेजेएस के गवाह बने। इन्होंने यहां जैम्स व ज्वैलरी की विशेष श्रृंखला में से अपनी पसंदीदा ज्वैलरी की खरीददारी की।  इंडियन हाई कमिश्नर इन जाम्बिया, अशोक कुमार ने जेजेएस का दौरा किया व जयपुर जवाहरात उद्योग के बारे में व पन्ने के बारे में दिलचस्पी दिखाई।

एमरल्ड प्रमोशन ग्रुप सम्मानित
जयपुर ज्वैलरी शो के दूसरे दिन की शाम को होटल क्राउन प्लाजा में भव्य नेटवर्किंग ईवनिंग व ‘द फ्र ीक्वेंसी प्रोजेक्ट’ बैंड की लाइव परफ ॉर्मेंस हुई। कार्यक्रम में इस बार के जेजेएस की ब्रांड एंबेसडर और अभिनेत्री व मॉडल महक चहल भी उपस्थित थीं।

जेजेएस के 20वें वर्ष की थीम ‘एमरल्ड...टाइमलेस एलिगेंस’ के तहत गत छह माह से विभिन्न गतिविधियों के जरिए एमरल्ड को बढ़ावा दिया जा रहा है। यह क्रम आगामी मार्च माह तक चलेगा। नेटवर्किंग ईवनिंग के दौरान 13 सदस्यों के एमरल्ड प्रमोशन गु्रप को जेमफ ील्ड्स के इंडिया हेड गोपाल कुमार, कन्वीनर दिनेश खटोरिया, को-कन्वीनर कमल कोठारी एवं जेजेएस के सचिव राजीव जैन द्वारा ट्रॉफी प्रदान की।

इस अवसर पर विभिन्न श्रेणियों में बेस्ट बूथ व रनरअप के पुरस्कार जेजेएस की ब्रांड एंबेसडर महक चहल ने दिए। इस दौरान जेजेएस के सचिव राजीव जैन एवं वाइस चेयरमेन दिनेश खटोरिया भी मंच पर उपस्थित थे। 9 वर्ग मीटर के जैमस्टोन्स व ज्वैलरी बूथ श्रेणी में ट्रिस्टार इंटरनेशनल कॉर्पोरेशन को प्रथम विजेता का पुरस्कार, जबकि तिरूपति आर्ट ज्वैलरी को रनरअप घोषित किया गया। 9 वर्ग मीटर से अधिक की श्रेणी में बेस्ट जैमस्टोन्स बूथ का अवार्ड अलाइड जैम्स कॉर्पोरेशन को दिया गया। जबकि रीयल पर्ल्स बाय बंटी मोटावाला को रनरअप का पुरस्कार दिया गया। इसी प्रकार ज्वैलरी सेक्शन में 18 वर्गमीटर के बेस्ट बूथ का अवार्ड नाइन ज्वैलरी को दिया। इस श्रेणी में पर्पल ज्वैल्स प्राइवेट लिमिटेड रनरअप रहा। ज्वैलरी सेक्शन में 18 वर्गमीटर से अधिक के बेस्ट बूथ का अवार्ड श्री जीके चूड़ीवालाज को दिया गया। जबकि बिरधीचंद घनश्याम दास को रनरअप का पुरस्कार प्रदान किया गया।

संस्कृति के साथ विरासत का अनूठा संगम गहनों में समाया
ब्यूरो/नवज्योति/जयपुर। वीकेण्ड के दौरान जयपुर ज्वैलरी शो (जेजेएस) में शनिवार को विजिटर्स उमड़े, साथ ही जयपुर आए पर्यटकों ने कलर जेमस्टोन और ज्वैलरी के संसार को निहारा। हर बूथ विजिटर्स से लबरेज दिखे। एग्जीबिटर्स के चेहरे खिले दिखे। शो में इस बार विजिटर्स को पारंपरिक हैवी गोल्ड ज्वैलरी से लेकर लाइट वेट ज्वैलरी के नए ट्रेंड्स भी देखने को मिल रहे हैं।

टेम्पल ज्वैलरी के साथ डिजाइनर आभूषणों की धूम
शो में जड़ाऊ ज्वैलेरी, एमरल्ड, कुंदन, मीना और पोल्की की ज्वैलरी विजिटर्स को खासा लुभा रहीं है। वहीं साउथ की टैम्पल ज्वैलरी भी विजिटर्स के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। शो में भगवान की मूर्तियां भी विजिटर्स को काफी पसंद आ रही है। इसमें सोने-चांदी से बनी भगवान सालासर और खाटू श्याम की मूर्तियां, तिरूपति बालाजी का दरबार कुछ प्रमुख हैं। जेजेएस में करीब 67 प्रतिशत ब्रांड्स द्वारा डिजाइनर बूथ बनाए गए हैं, जो उन्हें दूसरे बूथ से अलग बनाते हैं। बूथ पर हैंडक्राफ्टेड जड़ाऊ कुंदन मीना, अन्य ज्वैलरी और पोल्की ज्वैलरी का काफी खूबसूरत कलेक्शन उपलब्ध है।

अलाइड मशीनरी भी प्रदर्शित
शो में जेमस्टोन्स और ज्वैलरी के साथ-साथ हर बार की तरह अलाइड मशीनरी और कॉस्ट्यूम ज्वैलरी एवं आर्टिफैक्टस के भी कई बूथ लगाए गए हैं।

यंग डिजाइनर्स को प्रतिभा साबित करने का मंच बना जेजेडीएफ
डिजाइनर्स को प्रोत्साहित करने के लिए जयपुर ज्वैलरी शो में इस वर्ष पांचवीं बार जयपुर ज्वैलरी डिजाइन फेस्टिवल (जेजेडीएफ) का आयोजन किया गया। थिंक ग्लोबल एक्ट लोकल थीम पर आयोजित जेजेडीएफ में 5-6 प्रमुख डिजाइनिंग संस्थानों के स्टूडेंट्स को मंच प्रदान किया गया, जहां इन यंग डिजाइनर्स ने अपनी क्रिएटिविटी व स्किल का बखूबी प्रदर्शन किया।  जेजेएस कमेटी के कन्वीनर विमल चंद सुराणा को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। राजस्थान स्मॉल इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन के चेयरमैन राजीव अरोड़ा द्वारा उनके परिवारजनों को यह अवार्ड दिया गया।

सर्राफा बाजार में युवक के बैग से नकदी व जेवरात उड़ाए
कोटा । कोटा शहर में चोरी, लूट, ठगी व हत्या के बढ़ते मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसा ही एक मामला कोतवाली थाना क्षेत्र में सामने आया । इस मामले में इटावा निवासी पीड़ित परमानंद सोनी ने थाने में रिपोर्ट दी है। पीड़ित परमानंद ने बताया  कि वह बुधवार को करीब चार बजे स्वर्ण रजत  मार्केट के सर्राफा बाजार में स्वर्ण आभूषण खरीदने के लिए आया था। उसके पास 1.95  लाख रुपए नकद व चार तोला सोने के जेवरात थे। यह सामान उसने बैग में रखा था। वह ज्यों ही  बाजार के गेट नंबर छह पर पहुंचा पीछे से एक युवक ने उसे आवाज देकर रोक लिया। इसके बाद युवक बोला कि तुम गांजा का धंधा करते हो, हमें सूचना मिली है। इस पर तुम्हारा बैग चेक करना पड़ेगा। युवक ने उसे रोक लिया और  फिर उसने एक ठेले पर बैग को रखा तथा चेन खोलकर चेक करने लगा। इसके बाद ठग युवक बैग की  चेन को बंद कर चला गया। बाद में वह ज्वैलर्स दिलीप कुमार की  दुकान पर  पहुंचा और बैग को खोला तो बैग से 1.95 लाख रुपए व करीब चार तोला सोने के आभूषण जो एक डिब्बी में रखे थे गायब मिले।
पुलिस निरीक्षक हंसराज मीणा ने बताया कि व्यापारी सुबह इटावा से दस बजे के करीब कोटा के लिए निकला था। बैग उसने अपनी गाड़ी में रखा था। इसके बाद वह पत्नी को दिखाने के लिए चिकित्सक के पास भी गया था। इसके बाद वह स्वर्ण रजत मार्केट में आया था। व्यापारी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। मौके से वारदात के बाद अब तक के सीसीटीवी फुटेज को देखा जा रहा है।  इस मामले में गुरुवार को मुकदमा दर्ज किया गया है।