bulldozer - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पेपर लीक माफिया भांभू के मकान पर चला बुलडोजर
चूरू। पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में एसओजी की ओर से गिरफ्तार विवेक भांभू के अवैध निर्माण पर सोमवार को नगर परिषद की टीम ने बुलडोजर चला दिया। भांभू पूनिया कॉलोनी में दो प्लॉटों पर अवैध रूप से पक्का निर्माण करा रखा था।

नगर परिषद के सहायक अभियंता रवि कुमार राघव के नेतृत्व में टीम जेसीबी और ट्रैक्टर लेकर पूनिया कॉलोनी स्थित गली नंबर-11 में भांभू के प्लॉट नंबर 114 और 115 पर कार्रवाई करने पहुंची। इन प्लॉटों में बिना परमिशन अवैध निर्माण किया हुआ था, जिन्हें ध्वस्त किया गया। प्लॉटों में एक कमरा, एक लेट बाथ, दो टीन शेड के बने छप्परे और चारों और चारदीवारी बनी हुई थी। उल्लेखनीय है कि आरोपी विवेक भांभू एसआई भर्ती पेपर लीक मामले के मास्टर माइंड यूनिक भांभू का छोटा भाई है। इसका भी एसआई भर्ती परीक्षा में चयन हुआ था।

सरकार के बुलडोजर पर राजस्थान हाईकोर्ट ने लगाई रोक
जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता पर साइबर अपराध से धन अर्जित करने का आरोप लगाकर उसके घर को तोड़ने की कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगा दी है। इसके साथ ही अदालत ने मामले में एसीएस गृह, डीजीपी, डीग कलक्टर और एसपी सहित अन्य को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। जस्टिस अनिल उपमन की एकलपीठ ने यह आदेश इरशाद व अन्य की याचिकाओं पर प्रारंभिक सुनवाई करते हुए दिए। याचिकाओं में वरिष्ठ अधिवक्ता नासिर अली नकवी ने अदालत को बताया कि एक याचिकाकर्ता के पिता ने वर्ष 2005 में जमीन खरीदी थी। इसके बाद जमीन पर घर बनाकर याचिकाकर्ता और उसका परिवार निवास करता आ रहा है। वहीं दूसरे याचिकाकर्ता ने आवासीय प्लॉट पर मकान बनाया है। याचिका में कहा गया कि गत 22 जून को नगर के सर्किल ऑफिसर ने संबंधित एसडीएम को पत्र लिखा। जिसमें कहा गया कि याचिकाकर्ता ने पोखर भूमि में मकान बनाया है और इसे बनाने में साइबर अपराध से अर्जित धन राशि काम में ली गई है। ऐसे में मकान को ध्वस्त किया जाए जबकि इससे पूर्व याचिकाकर्ता को विधिक प्रावधानों के तहत नोटिस नहीं दिया गया। याचिकाकर्ता के साथ-साथ उसका परिवार भी घर में रहता है। वहीं याचिकाकर्ताओं पर वर्तमान में कोई आपराधिक प्रकरण भी लंबित नहीं है। इसके अलावा जमाबंदी से साबित है कि याचिकाकर्ता ने पोखर की जमीन पर मकान नहीं बनाया है। ऐसे में उनके घरों को तोड़ने के लिए की जा रही कार्रवाई को रद्द किया जाए।

होटल ताज आमेर की बिल्डिंग पर चलेगा बुलडोजर
जयपुर। जयपुर में दिल्ली बाइपास पर बने होटल ताज आमेर की बिल्डिंग पर बुलडोजर चलेगा। होटल के खिलाफ वन विभाग और जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। होटल शहर के पास चिमनपुरा गांव में है।

इससे पहले 22 फरवरी को राष्टीय वन्यजीव बोर्ड की स्थायी समिति की 78वीं बैठक हुई थी, जिसमें दिल्ली बाइपास पर इको सेंसेटिव जोन में बने कान्हा होटल एंड स्पा प्राइवेट लिमिटेड (होटल ताज आमेर) को इको सेंसेटिव जोन में माना गया। बैठक में बिल्डिंग निर्माण को ध्वस्त कर हटाने का फैसला किया गया है। इसके बाद 18 जून को इको सेंसेटिव जोन मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक हुई। बैठक में निर्णय की पालना को लेकर जेडीए को कार्रवाई के लिए कहा गया।वन विभाग ने ही पहले आमेर तहसील के चिमनपुरा गांव के खसरा संख्या 54, 55 और 56 में 0.0845 हैक्टेयर क्षेत्र में कान्हा होटल्स एंड स्पा प्राइवेट लिमिटेड की परियोजना के निर्माण का प्रस्ताव भेजा था। इसमें होटल ताज समूह को लीज पर दिया गया था।

यह नाहरगढ़ वन्यजीव अभयारण्य की सीमा से 95 मीटर की दूरी पर स्थित है। ऐसे में अब इसे हटाने की तैयारी शुरू की जा रही है। होटल की बिल्डिंग का निर्माण कुछ साल पहले हुआ था। इसकी शुरुआत साल 2023 में हुई थी। इसके बाद इको सेंसेटिव जोन में निर्माण के खिलाफ  शिकायत मिलने पर राष्टीय वन्यजीव बोर्ड ने बैठक आयोजित की थी।

इस संबंध में दैनिक नवज्योति ने ताज होटल ग्रुप का पक्ष जानने के लिए उनके कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस की उपाध्यक्ष कीर्ति ढींगरा से संपर्क करने की कोशिश की। इसके लिए उन्हें मेल भी भेजा गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उनका कोई पक्ष नहीं मिला।

अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर
जयपुर। जेडीए के प्रवर्तन दस्ते ने जोन 12 में करीब 16 बीघा कृषि भूमि पर अवैध रूप से बसाई जा रही तीन कॉलोनियों को ध्वस्त किया। जोन 10 में सड़क सीमा में किए गए अतिक्रमणों को ध्वस्त कर रास्तों को सुचारू करवाया।

मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन महेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि जोन-12 में अवस्थित ग्राम पिंडोलाई, वृन्दावन विहार कॉलोनी के पास करीब आठ बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू-रूपान्तरण करवाए वैशाली नगर-द्वितीय नाम से अवैध रूप से बसाई जा रही कॉलोनी के निर्माणों को ध्वस्त किया। जोन-12 में अवस्थित ग्राम सिवार में जेडीए की भूमि खसरा नं. 922 के आंशिक भाग को सम्मिलित करते हुए करीब आठ बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर क्रमश: श्याम नगर विस्तार और माँ वैष्णो नगर-द्वितीय के नाम से बसाई जा रही दो अवैध कॉलोनियों को भी ध्वस्त कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।

कार्रवाई के दौरान हुए खर्चे की वसूली के लिए कॉलोनाइजरों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जोन-12 ग्राम बिन्दायका में गुरुकृपा विहार कॉलोनी से श्याम वाटिका-तृतीय में कृषि भूमि में विवादित रास्ते पर अवैध रूप से ग्रेवल सड़क दोनों साइड पर दीवार बनाकर अवरूद्ध किए जा रास्ते के निर्माणों को हटाकर विवादित रास्ते को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। जोन 10 अशोक विहार जगतपुरा की सेक्टर रोड सीमा व सुविधा क्षेत्र की भूमि पर गाड़ियां लोहारों द्वारा एक दर्जन से अधिक स्थानों पर पर अतिक्रमण कर रास्ता अवरूद्ध करने वालों पर कार्रवाई करते हुए रास्ते को यातायात के लिए सुचारू करवाया।

लाखों की अवैध शराब पर चला सुमेरपुर पुलिस का बुल्डोजर
जोधपुर। पाली जिले के सुमेरपुर थाना पुलिस ने अवैध रूप से शराब तस्करी के 28 मामलों में पकड़ी गई लाखों रुपए की शराब को कोर्ट के आदेश के बाद नष्ट कर दी। इस पूरी कार्रवाई की पुलिस ने फोटो और वीडियोग्राफी भी करवाई। सुमेरपुर थानाधिकारी भारतसिंह ने बताया कि 28 मामलों में पकड़ी गई अवैध शराब को नष्ट किया गया। जिसमें अंग्रेजी और देशी शराब की 1511 बोतल, 2480 अंग्रेजी और देश शराब के पव्वे, 655 बीयर की बोतल और केन को सुमेरपुर की आबादी क्षेत्र के बाहर पड़त भूमि पर ले जाकर नष्ट किया गया।इस दौरान जिला आबकारी अधिकारी विनोद वैष्णव, सहायक आबकारी अधिकारी प्रतापसिंह, आबकारी निरीक्षक सुमेरपुर बालकृष्ण, मालखाना प्रभारी बृजकिशोर भी मौजूद रहे। बता दे कि पंजाब, हरियाणा से निर्मित शराब अवैध रूप से चोरी-छीपे गुजरात सप्लाई की जाती है। समय-समय पर पुलिस मुखबिर की सूचना पर अवैध शराब पकड़ने की कार्रवाई करती है।इस शराब को पुलिस कोर्ट के आदेश पर नष्ट करती है। तब तक उसे थानों के मालखाने में रखा जाता है।

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड: शूटर रोहित राठौड़ की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर
जयपुर। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी हत्याकांड के शूटर रोहित सिंह राठौड़ के जयपुर के खातीपुरा इलाके में प्लाट नंबर-11 सुंदरवन कॉलोनी में किए गए अवैध निर्माण को गुरुवार को नगर निगम जयपुर ग्रेटर के प्रवर्तन दस्ते ने ध्वस्त कर दिया। इस मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा। सतर्कता दस्ते के साथ ही स्थानीय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचने पर आस पास भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिसकर्मियों ने लोगों को समझाइश कर मौके से हटाया और कार्रवाई शुरू की।

निगम ग्रेटर की सतर्कता उपायुक्त संध्या अग्रवाल ने बताया कि दस्ते के साथ ही विद्याधर नगर जोन की टीम व स्थानीय पुलिस बल ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया है। राठौड़ ने मौक पर सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर रास्ता अवरुद्ध कर रखा था। स्थानीय लोगों की मिली शिकायत के बाद निगम जोन से प्राप्त रिपोर्ट के बाद अतिक्रमण को हटाया गया। राठौड़ के मकान के आगे तारबंदी करने और रास्ते में दीवार बनाने के साथ ही गेट लगा था, जिसे मौके पर ही ध्वस्त किया गया। गौरतलब है कि बीती पांच दिसंबर को श्याम नगर इलाके में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की उनके घर पर ही दो हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर हत्या कर दी थी। अतिरिक्त महानिदेशक (पुलिस क्राइम एंड एजीटीएफ ) दिनेश एमएन ने बताया कि शूटर की पहचान रोहित सिंह राठौड़ निवासी गांव जूसरी थाना मकराना हाल जसवंत नगर जयपुर और नितिन फौजी निवासी थाना सदर महेंद्रगढ़ हरियाणा के रूप में हुई थी। इन दोनों बदमाशों को गठित एसआईटी ने दिल्ली पुलिस के सहयोग से 10 दिसंबर को चंडीगढ़ से दस्तयाब किया था। शूटर रोहित ने खातीपुरा इलाके में अवैध कब्जे की सूचना मिलने पर इस बारे में संबंधित नगर निगम को अवगत कराया गया। गुरुवार को पुलिस दल की मौजूदगी में नगर निगम ग्रेटर की सतर्कता शाखा ने खातीपुरा के सुंदर नगर में शूटर रोहित के किए अवैध निर्माण को तोड़ा गया है।

हिस्ट्रीशीटर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर
जयपुर। करणी विहार थाना इलाके में रहने वाले हिस्ट्रीशीटर की अवैध संपत्ति पर शुक्रवार सुबह बुलडोजर का पंजा चला। इससे पहले भी दो बदमाशों की अवैध संपत्ति पर कार्रवाई की जा चुकी।

एडिशनल कमिश्नर कैलाश बिश्नोई ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर मंजूर उर्फ  बाला मूलत: केकड़ी अजमेर का रहने वाला है। हाल में वह गिरधारीपुरा कच्ची बस्ती में रहता है। वह यहां पर एक आवासीय भूखंड पर व्यावसायिक और आपराधिक गतिविधियां संचालित कर रहा था। इसके खिलाफ करणी विहार, श्याम नगर, राम नगरिया, चित्रकूट, ब्रह्मपुरी, केकड़ी शहर और वैशाली नगर में 11 आपराधिक मामले दर्ज है। डीसीपी वेस्ट संजीव नैन एवं थाना प्रभारी लिखमाराम के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी की संपत्ति की जानकारी जुटाकर जेडीए से जांच करवाई। इसके बाद शुक्रवार को जेडीए टीम के साथ मिलकर अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चला दिया। बदमाश मंजूर का भाई नासिर भी हार्डकोर बदमाश है। इन्होंने कुछ लोगों का गिरोह बना रखा है जो स्थानीय लोगों को धमकी देकर परेशान करते हैं।
240 बदमाशों की संपत्ति की जांच जारी

जयपुर पुलिस ने गत दिनों जयपुर के 240 बदमाशों की संपत्ति
की जानकारी जुटाई है। इनकी संबंधित एजेंसी से जांच करवाई जा रही है। अवैध संपत्ति पर
जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले विद्याधर नगर में हिस्ट्रीशीटर राहुल मीणा एवं आदर्श नगर में हिस्ट्रीशीटर आनंद शांडिल्य की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलाया जा चुका है।

चलेगा बुलडोजर तो माफियाओं की सम्पत्ति होगी जमींदोज
ब्यूरो/नवज्योति, जयपुर। प्रदेश में अब जल्द ही घूसखोरी, अवैध वसूली, पेपर लीक करने समेत अन्य गलत रास्तों से इकट्ठा की गई काली कमाई से बनाए लग्जरी रिसोर्ट, होटल, मकान, अपार्टमेंट और अन्य भवनों पर बुलडोजर चलेगा। अभी तक प्रशासन ने घूसखोर दिव्या मित्तल का उदयपुर में स्थित अवैध लग्जरी रिसोर्ट को ध्वस्त किया जा चुका हैं। अब माफियाओं की अवैध रूप से बनी सम्पत्तियों पर भी बुलडोजर चलाया जाएगा। इसके लिए पुलिस और प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। हाल ही में एक बड़ी कार्रवाई माफिया के मकान पर की जाएगी, जिसकी पूरी तैयारी कर ली गई है।

बदमाशी नहीं होगी बर्दाश्त
कुछ समय पहले तक बदमाश पुलिस कस्टडी में पुलिसकर्मियों पर हमला कर फरार होने की कोशिश करते तो पुलिस एकबारगी जवाबी कार्रवाई करने से बचती थी, लेकिन अब पुलिस ने अपना तरीका बदल लिया है। पुलिस पर हमला करने वाले बदमाशों पर जवाबी कार्रवाई की है।

इन बदमाशों ने कर रखी है हद पार
बीकानेर के रोहित गोदारा ने इंटरनेट कॉल कर अवैध वसूली करने के मामले में सारी हद पार कर रखी है। अजरबेजान, कतर, यूएई समेत कुछ अन्य देशों में फर्जी पासपोर्ट से पहुंचकर वहां से आए दिन अवैध वसूली के फोन कर रहा है। कुछ लोग इसे हायर कर भी बदमाशी कर चुके हैं। वहीं रोहित बॉक्सर, अनमोल विश्नोई भी बड़ी वारदात कर चुके हैं। पुलिस मुख्यालय अपने स्तर पर जानकारी जुटाकर भी जिलों को टास्क देकर बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करवा रहा है। हाल में कोटा में और जोधुपर में हिस्ट्रीशीटरों के यहां दबिश दी गई।

पायलट के घर पर पहुंचा बुलडोजर, कर दी यह गलती
जयपुर। मुख्यमंत्री बनने की चर्चाओं के बीच पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के घर पर गेट के बाहर एक बुलडोजर आकर खड़ा हो गया और उसने घर में जाने की कोशिश की। बुलडोजर ड्राइवर को जब गलती से यहां पहुंचने का पता चला तो वापिस लौट गया।

दरअसल पायलट के निवास पर विधायक अमीन खान और खुशवीर जोजावर मिलने आए हुए थे। इसी दौरान उनके गेट के बाहर एक बुलडोजर आकर खड़ा हो गया और उसने सचिन पायलट के घर में जाने का प्रयास किया। पायलट निवास पर मौजूद लोगों ने उसे इसके लिए मना किया। हालांकि, बाद में पता लगा कि यह बुलडोजर राजभवन में सफाई के लिए जा रहा था, जो पायलट के आवास को राजभवन समझ गया और गलती से उसमें प्रवेश करने लगा। गलती का एहसास होने के बाद यह बुलडोजर वहां से रवाना हो गया।

प्रयागराज हिंसा : मुख्य आरोपी जावेद का घर जमींदोज, चार घंटे चला बुलडोजर
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गत शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद उपजी हिंसा और उपद्रव की वारदात के मास्टरमाइंड मोहम्मद जावेद अहमद उर्फ जावेद पंप के खुल्दाबाद थाना इलाके में मौजूद आलीशान घर को बुलडोजर से ध्वस्त किया है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने शनिवार को खुल्दाबाद के अटाला चौक इलाके में स्थित जावेद के मकान को बुलडोजर से ध्वस्त करने की औपचारिकताएं पूरी कर रविवार को दोपहर लगभग 12 बजे मकान की बाहरी दीवार गिराना शुरु कर दिया गया। घर में तलाशी के दौरान 12 बोर और 315 बोर की पिस्तौल मिली, कई कारतूस और दस्तावेज भी मिले। वहीं प्राथमिक सूचना के अनुसार प्रयागराज पुलिस ने अटाला मस्जिद के इमाम अली अहमद को गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने इससे इनकार किया है। प्रयागराज, सहारनपुर, मुरादाबाद और फिरोजाबाद सहित 9 जिलों में हिंसक वारदातों में अब तक 316 को गिरफ्तार किया है।

बंगाल में नहीं थमी हिंसा
कोलकाता। पैगंबर मोहम्मद पर नुपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी के खिलाफ बंगाल में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। रविवार शाम में एक समुदाय के लोगों ने नदिया जिले के बेथुआडहारी स्टेशन पर तांडव मचाया। स्टेशन पर जमकर तोडफोड़ की। यहां तक कि उपद्रवियों ने स्टेशन पर खड़ी राणाघाट-लालगोला लोकल ट्रेन को भी निशाना बनाया और जमकर तोडफोड़ की। पूर्व रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार, हमले के कारण रेलवे की संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं, इस घटना के कारण राणाघाट-लालगोला रेल खंड पर ट्रेन सेवा भी करीब दो घंटे बाधित है। हमले की सूचना के बाद जीआरपी, आरपीएफ व पुलिस भारी दल बल के साथ मौके पर पहुंची। इससे पहले उपद्रवी तांडव मचाने के बाद मौके से फरार हो गए।

UP में योगी एक्शन: कानपुर हिंसा मामले के आरोपी हयात के रिश्तेदार इश्तियाक की अवैध इमारत पर चला बुलडोजर, प्रयागराज सहित अन्य जिलों में उपद्रव से जुड़े 227 संदिग्ध गिरफ्तार
कानपुर। शुक्रवार को नमाज के बाद देशभर में हुई अराजकता से कई सवाल खड़े हो गए है। लेकिन उत्तर प्रदेश के कानपुर में पिछले सप्ताह शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हुये उपद्रव मामले के मुख्य आरोपी हयात जफर हाशमी के एक करीबी रिश्तेदार मो. इश्तियाक की एक इमारत के अवैध निर्माण पर शनिवार को सुबह बुलडोजर से हटाने की कार्रवाई शुरु की गईं।

कानपुर विकास प्राधिकरण (KDA) की ओर से शहर के बेना झाबर इलाके में स्थित इश्तियाक की इमारत के अतिक्रमण वाले हिस्से को तोडऩे की कार्रवाई की गई। केडीए के सचिव शत्रुघ्न वैश्य ने बताया कि बिल्डर कारोबारी इश्तियाक की इस इमारत में हुए अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण को हटाने का नोटिस पहले कई बार दिया गया। नोटिस पर अमल नहीं होने के बाद प्राधिकरण ने शनिवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की है। वैश्य ने बताया कि इस इमारत का आवासीय श्रेणी का नक्शा पारित कराया गया था लेकिन इसका व्यवसायिक इस्तेमाल होने की बात भी सामने आई थी। समझा जाता है कि इश्तियाक, कानपुर हिंसा मामले के मुख्य आरोपी का करीबी रिश्तेदार है।

चार बुलडोजर से अवैध इमारत धवस्त
कानपुर के किसी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी ने हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया है कि इश्तियाक का बेकन गंज हिंसा मामले से कोई संबंध है या नहीं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इश्तियाक की इमारत को अतिक्रमण मुक्त करने के अभियान को पूरा कराने के लिये केडीए के अनुरोध पर कार्रवाई के दौरान पीएसी और आरएएफ की एक एक कंपनी और कई थानों की पुलिस टीमों को तैनात किया गया है। इमारत के अतिक्रमण वाले हिस्सों को तोडऩे के लिये चार बुलडोजर तथा कई मजदूर लगाये गये हैं।

प्रयागराज सहित अन्य जिलों में उपद्रव से जुड़े मामलों में 227 संदिग्ध गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद प्रयागराज, सहारनपुर, मुरादाबाद और फिरोजाबाद सहित कुछ अन्य शहरों में उपद्रवी तत्वों द्वारा नारेबाजी और पथराव की घटनाओं के मामले में बीती रात गिरफ्तारियों का दौर चलता रहा। उपद्रव और हिंसा से जुड़े इन मामलों में पुलिस ने शनिवार को सुबह तक 227 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार की ओर से शनिवार को यह जानकारी दी गईं। उन्होंने बताया कि इन घटनाओं के बाद पुलिस ने उपद्रवग्रस्त इलाकों से अब तक 227 संदिग्ध लोगों को हिंसा फैलाने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। कुमार ने बताया कि रात भर चली धरपकड़ की कार्रवाई के दौरान सहारनपुर जिले में तीन अन्य को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही जिले में अब तक गिरफ्तार हुए लोगों की संख्या 48 हो गये हैं। इसके अलावा प्रयागराज में 68, हाथरस में 50, मुरादाबाद में 25, फिरोजाबाद में 08 और अंबेडकरनगर में 28 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रयागराज हिंसा मामले के मास्टरमांइड की पहचान किये जाने का पुलिस ने दावा किया है। सूत्रों ने बताया कि मोहम्मद जावेद नामक शख्स को प्रयागराज हिंसा का मास्टरमाइंड है। फिलहाल वह पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।

मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को प्रदेश के विभिन्न इलाकों में हुई हिंसा के मामले में पुलिस एवं प्रशासनिक कार्रवाई पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद नजर रखे हुए हैं। मुख्यमंत्री ने दो उच्च स्तरीय बैठकों में हिंसा से जुड़े आरोपियों की पहचान कर इनके सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये।  इस बीच राज्य सरकार के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को उपद्रव की घटनाओं का सामने करने वाले राज्य के विभिन्न शहरों में फिलहाल शांति है। पुलिस और सुरक्षा बल के जवान इन शहरों में स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए हैं।

गौरतलब है कि बीते दिनों भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कुछ नेताओं द्वारा पैगंबर मुहम्मद के बारे में की गईं विवादित टिप्पणी के विरोध में इन स्थानों पर उपद्रव हुए हैं। बीते सप्ताह शुक्रवार को कानपुर के बेकनगंज इलाके में जुमे की नमाज के बाद भाजपा नेताओं के खिलाफ नारेबाजी कर रहे प्रदर्शनकारियों ने पथराव कर हिंसा फैलाने की कोशिश की थी। इस घटना के बाद राज्य सरकार ने सभी जिलों में इस सप्ताह जुमे की नमाज के बाद कानपुर जैसी वारदात ना हो, इसके लिये पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किये थे।

शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद सबसे पहले उपद्रव फैलाने की कोशिश करने की रिपोर्ट दोपहर बाद प्रयागराज से मिली। प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रयागराज के खुल्दाबाद इलाके में अटाला बाग स्थित एक मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद कुछ लोगों के समूह ने पैगम्बर मुहम्मद के बारे में की गईं विवादित टिप्पणी के विरोध में नारेबाजी शुरु कर दी। इस बीच कुछ लोगों ने पथराव भी किया। इसके बाद सहारनपुर शहर और देवबंद, फिरोजाबाद और मुरादाबाद, अंबेडकरनगर और हाथरस में भी इसी तरह की घटनायें होने की जानकारी स्थानीय प्रशासन ने दी।

अलवर बुलडोजर घटना पर बोले डोटासरा: भाजपा को माहौल बिगाड़ने नहीं देंगे
जयपुर: अलवर जिले के राजगढ़ में मंदिर पर चले बुलडोजर मामले में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा नेताओं पर सरकार के खिलाफ गलत प्रचार करने का आरोप लगाया है। डोटासरा ने कहा कि राजगढ़ नगर पालिका में भाजपा का बोर्ड है और उन्होंने यह तोड़कर माहौल बिगाड़ने का काम किया है।

अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए डोटासरा ने कहा कि पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के समय जयपुर में मंदिर तोड़े गये। दिल्ली में भाजपा और आम आदमी पार्टी ने धार्मिक स्थल तोड़े हैं। गुजरात में भाजपा के शासन काल में मंदिर तोड़े गये। अलवर मंदिर तोड़े जाने के मामले में कहा कि भाजपा ग़लत तथ्यों के साथ बयान दे रही है। ये प्रकिया वसुंधरा राजे के समय इस अतिक्रमण को हटाने के समय शुरू हुई थी। वर्तमान में राजगढ़ नगरपालिका में भाजपा के बोर्ड की ओर से इसे हटाने का प्रस्ताव पारित किया गया। एक निजी मंदिर में लोगों ने खुद मूर्तियां हटा ली थी और दूसरे सरकारी मंदिर का गर्भग्रह भी सेफ़ है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया की कथनी करनी में अंतर है। डोटासरा ने कहा पीएम से मेरा सवाल है कि राजस्थान के लिए एक भी योजना की घोषणा नहीं हुई है। डोटासरा ने इआरसीपी के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत पर भी निशाना साधा। डोटासरा ने कहा कि भाजपा ने राजस्थान में मंदिर पर ही बुलडोज़र चला दिया है। बुलडोजर चलाने के मामले में भाजपा नेताओं को दिल्ली में डाँट पड़ी है। एमपी में शिवराज सिंह गरीब के घरों पर बुलडोज़र चला रहे हैं। अलवर मामले में सरकार की कोई भूमिका नहीं हैं।ज़िला कलेक्टर से मेने बात की है।मंदिर की मूर्तियों की वापस विधिवत स्थापना के निर्देश दिए हैं। इस मामले में कलेक्टर से कोई अनुमति नहीं ली है। भाजपा को धार्मिक माहौल नहीं बिगाड़ने देंगे।