Jaipur News - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

हाथी गांव में सजा शाही हाथी फैशन शो: विश्व हाथी दिवस पर पारंपरिक पोशाक और प्राचीन आभूषणों से सजे हाथियों ने किया रैंप वॉक, संरक्षण का दिया संदेश
जयपुर। विश्व हाथी दिवस पर आमेर स्थित हाथी गांव में बुधवार को अनूठा एलीफेंट फैशन शो आयोजित हुआ। पारंपरिक पोशाक और प्राचीन आभूषणों से सजे हाथी रैंप पर उतरे तो पर्यटकों के लिए यह नजारा आकर्षण का केंद्र बन गया। हथिनी चंदा और पुष्पा के साथ नर हाथी बाबू ने भी शाही अंदाज में जलवा बिखेरा। बाबू, पुष्पा और चंदा सहित अन्य हाथियों को करीब 62 किलो चांदी के पारंपरिक गहनों से सजाया गया। आभूषणों से सजे हाथियों ने रैंप वॉक कर सभी का ध्यान खींचा।

आयोजन के जरिए हाथियों के संरक्षण और उनके प्रति संवेदनशीलता का संदेश भी दिया गया। हाथियों के लिए विशेष स्टॉल लगाए गए, जहां उनके लिए करीब तीन हजार किलो विभिन्न प्रकार के फल रखे गए। हाथियों ने इन फलों का जमकर लुत्फ उठाया। इस दौरान हथनी जोनाली का केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। आयोजन देखने पहुंचे पर्यटक भी इस अनूठे नजारे को अपने कैमरों में कैद करते नजर आए। आर्मेनिया और सोमालिया से आए डिप्लोमेट्स भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

राजस्थान में रोबोटिक सर्जरी का नया रिकॉर्ड, जयपुर के CK बिरला हॉस्पिटल ने पूरी की 700 सफल सर्जरी
जयपुर। सीके बिरला हॉस्पिटल्स, (रुकमणि बिरला हॉस्पिटल), जयपुर राजस्थान में 700 रोबोटिक असिस्टेड सर्जरी करने वाला पहला प्राईवेट हॉस्पिटल बन गया है। यह उपलब्धि हॉस्पिटल में जनरल सर्जरी, ऑन्को-गायनेकोलॉजी, यूरोलॉजी और गैस्ट्रोइंटेस्टाईनल सर्जरी में पाँच प्रशिक्षित सर्जनों के साथ मल्टीडिसिप्लिनरी रोबोटिक सर्जरी टीम की मदद से मिली है, जिसमें डॉ. देवेंद्र शर्मा, डायरेक्टर, यूरोलॉजी एवं रीनल ट्रांसप्लांट, डॉ. सी.पी दधीच, डायरेक्टर, ऑब्सटेट्रिक्स एवं गायनेकोलॉजी और डॉ. राजेश शर्मा, डायरेक्टर, जनरल सर्जरी, मिनिमल एक्सेस और बेरियाट्रिक सर्जरी शामिल हैं।

इस हॉस्पिटल में अलग-अलग स्पेशियलिटीज में दा विंची सर्जिकल सिस्टम की मदद से रोबोटिक-असिस्टेड सर्जरी की जाती है, जिसमें किडनी कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर, गायनेकोलॉजिकल कैंसर, एंड-स्टेज रीनल डिजीज और कॉम्प्लेक्स एब्डॉमिनल वॉल डिसऑर्डर जैसी कई समस्याओं के लिए मिनिमली इन्वेजिव सर्जरी शामिल है। पिछले सालों में इस सिस्टम का काफी विकास हुआ है और इसकी मदद से जटिल से जटिल मामलों को संभालना भी संभव हुआ है। इस सिस्टम ने राजस्थान और पड़ोसी क्षेत्रों के मरीजों के लिए आधुनिक सर्जिकल केयर की उपलब्धता बढ़ाई है।

रोबोटिक सर्जिकल सिस्टम के बढ़ते उपयोग के बारे में डॉ. सी.पी दधीच, डायरेक्टर, ऑब्सटेट्रिक्स एवं गायनेकोलॉजी, सीके बिरला हॉस्पिटल्स, जयपुर ने कहा, ‘‘रोबोटिक असिस्टेड सर्जरी जटिल ऑपरेशन करने का तरीका बदल रही है। अब अलग-अलग स्पेशियलिटीज में सर्जन को बेहतर विज्युअलाईजेशन, प्रेसिजन और कंट्रोल मिलता है। गायनेकोलॉजी के क्षेत्र में इसने जटिल समस्याओं के लिए मिनिमिली इन्वेजिव सर्जरी का विस्तार किया है, जिससे मरीजों को ज्यादा तेज रिकवरी और बेहतर नतीजे प्राप्त करने में मदद मिली है। 700 रोबोटिक असिस्टेड सर्जरी पूरी होने से आधुनिक सर्जिकल टेक्नोलॉजी और बेहतर नतीजे देने की इसकी क्षमता में क्लिनिशियन और मरीजों का बढ़ता विश्वास प्रदर्शित होता है।

यह उपलब्धि विभिन्न स्पेशियलिटीज, जैसे गायनेकोलॉजिकल ऑन्कोलॉजी, यूरोलॉजी, रीनल ट्रांसप्लांटेशन और एडवांस्ड एब्डॉमिनल वॉल रिकॉन्सट्रक्शन में रोबोटिक असिस्टेड सर्जरी का योगदान प्रदर्शित करती है। हाल ही में हॉस्पिटल ने राजस्थान का पहला रोबोटिक किडनी ट्रांसप्लांट और बायोरिजॉर्बेबल मेश की मदद से पहला रोबोटिक असिस्टेड ईटीईपी-आरएस (एक्सटेंडेड टोटली एक्स्ट्रापेरिटोनियल रेट्रोमस्कुलर सबले) हर्निया रिपेयर करके इस प्रोग्राम की बढ़ती क्लिनिकल क्षमताओं को उजागर किया है।

रोबोटिक किडनी ट्रांसप्लांट एक 33 साल के मरीज का किया गया, जिन्हें एडवांस्ड किडनी डिजीज थी, जिसके कारण उन्हें नियमित तौर से हेमोडायलिसिस कराना पड़ता था। उन्हें उनकी माँ ने अपनी किडनी दी। डोनर किडनी की एनाटोमिकल बनावट काफी मुश्किल थी, जिसमें कई सारी नसें और यूरेटर शामिल थे। इसलिए ट्रांसप्लांट के लिए बहुत सतर्क योजना और सर्जिकल प्रेसिजन की जरूरत थी। यह सर्जरी एक छोटा सा चीरा लगाकर बहुत सटीकता से की गई। मरीज के शरीर में ग्राफ्ट ने बहुत जल्दी काम करना शुरू कर दिया और उन्हें पाँच दिनों में ही हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई।

डॉ. देवेंद्र शर्मा, डायरेक्टर - यूरोलॉजी एवं रीनल ट्रांसप्लांट, सीके बिरला हॉस्पिटल्स, जयपुर ने कहा, ‘‘किडनी ट्रांसप्लांट के हर मामले की अलग क्लिनिकल चुनौतियाँ होती हैं। इसलिए सबसे बेहतर नतीजे पाने के लिए सर्जरी का सबसे सही दृष्टिकोण चुनना बहुत जरूरी होता है। इस मरीज के मामले में डोनर किडनी की एनाटोमी में अंतर था। इसलिए बहुत सतर्क योजना और प्रेसिजन रखना बहुत जरूरी था। रोबोटिक प्लेटफॉर्म ने इस मुश्किल ट्रांसप्लांट के लिए जरूरी एक्युरेसी प्रदान की, जिससे मिनिमली इन्वेजिव प्रक्रिया संभव हो सकी। इस मामले से प्रदर्शित होता है कि मल्टीडिसिप्लिनरी टीम के सहयोग और एडवांस्ड सर्जिकल क्षमताओं द्वारा स्पेशियलाईज्ड ट्रांसप्लांट केयर की उपलब्धता बढ़ाई जा सकती है।’’

एक दूसरे मामले में सर्जिकल टीम ने राजस्थान का पहला रोबोटिक असिस्टेड ईटीईपी-आरएस हर्निया रिपेयर किया, जिसमें मरीज की एब्डॉमिनल वॉल के एक बड़े हिस्से के कमजोर हो जाने के कारण एक बायोरिजॉर्बेबल मेश का इस्तेमाल किया गया। इस तरीके की मदद से सर्जन बड़ा चीरा लगाए बिना ही एब्डॉमिनल वॉल को रिकॉन्स्ट्रक्ट करने और हर्निया रिपेयर करने में समर्थ बने। ऑपरेशन के बाद मरीज को बहुत कम दर्द हुआ और उन्होंने अच्छी रिकवरी की। सर्जरी के बाद 38 घंटों में ही उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई।

डॉ. राजेश शर्मा, डायरेक्टर, जनरल सर्जरी, मिनिमल एक्सेस एवं बेरियाट्रिक सर्जरी, सीके बिरला हॉस्पिटल्स, जयपुर ने कहा, ‘‘एब्डॉमिनल वॉल का बड़ा हिस्सा कमजोर होने पर केवल साधारण हर्निया रिपेयर काफी नहीं होता है। इस तरह के मामलों में हमारा उद्देश्य मरीजों पर सर्जरी का कम से कम प्रभाव डाले बिना उन्हें शक्ति, कार्यक्षमता और लंबे समय तक स्वास्थ्य प्रदान करना होता है। ईटीईपी-आरएस तकनीक एब्डॉमिनल वॉल का एनाटोमिकल रिकॉन्स्ट्रक्शन और ऑप्टिमल मेश प्लेसमेंट संभव बनाती है, जिससे बेहतर नतीजे प्राप्त करने में मदद मिलती है। मरीजों में बायोरिजॉर्बेबल मेश के इस्तेमाल से व्यक्तिगत सर्जिकल केयर में सुधार होता है।’’

अर्पित जैन, यूनिट हेड, सीके बिरला हॉस्पिटल्स, जयपुर ने कहा, ‘‘700 रोबोटिक-असिस्टेड सर्जरी पूरी होने से हमारी टीमों द्वारा विभिन्न स्पेशियलिटीज में सालों की मेहनत से हासिल की गई क्लिनिकल विशेषज्ञता, सहयोग और प्रतिबद्धता प्रदर्शित होती है। इससे राजस्थान में एडवांस्ड सर्जिकल केयर की उपलब्धता बढ़ी है, जिससे मरीजों को उनके घर के नजदीक ही स्पेशियलाईज्ड ट्रीटमेंट मिल पाया है। हम अपनी क्षमताओं को मजबूत बनाने और यह सुनिश्चित करने पर केंद्रित हैं कि बेहतर सर्जिकल नतीजों और रिकवरी का लाभ ज्यादा से ज्यादा मरीजों तक पहुँचे।’’रोबोटिक असिस्टेड सर्जरी का जैसे-जैसे विकास हो रहा है, वैसे-वैसे सीके बिरला हॉस्पिटल क्लिनिकल विशेषज्ञता बढ़ाने, सर्जन के प्रशिक्षण में निवेश करने और मल्टीडिसिप्लिनरी सहयोग का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि एडवांस्ड मिनिमली इन्वेजिव केयर क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा मरीजों तक पहुँच सके।

सावन में हरियाली की सौगात: आमेर महल परिसर में तीन दिन में लगे 72 पौधे, पर्यावरण संरक्षण के लिए चला विशेष पौधारोपण अभियान
जयपुर। पर्यावरण संरक्षण के साथ आमेर महल की प्राकृतिक सुंदरता को और अधिक समृद्ध बनाने के उद्देश्य से आमेर महल प्रशासन ने तीन दिवसीय विशेष पौधारोपण अभियान सफलतापूर्वक संपन्न किया। सावन माह के प्रथम सोमवार से शुरू हुआ यह अभियान बुधवार को सम्पन्न हुआ, जिसमें महल परिसर के विभिन्न हिस्सों में कुल 72 पौधे लगाए गए। महल अधीक्षक डॉ. राकेश छोलक ने बताया कि अभियान के दौरान जलेब चौक, राउंडिंग गेट के नीचे, परियों के बाग तथा मावठे के किनारे करीब 5 से 6 फीट ऊंचाई वाले पौधों का रोपण किया गया।

इनमें अशोक, सागवान, नीम, गुलमोहर, बिल्व पत्र, मोरछली और जामुन जैसी प्रजातियां शामिल हैं। वहीं परियों के बाग में विशेष रूप से फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए, जिससे आने वाले समय में परिसर की हरियाली और आकर्षण दोनों बढ़ेंगे। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि ऐतिहासिक धरोहर के पर्यावरणीय संतुलन को मजबूत करना और आगंतुकों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण उपलब्ध कराना भी है। पौधारोपण अभियान में आमेर महल के राजकीय कार्मिकों, होमगार्ड, हाउसकीपिंग कर्मचारियों तथा बागवानों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए इसे सफल बनाया।

जयपुर में करणी सेना की रैली पर बवाल: पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल, कई जगह धक्का-मुक्की
जयपुर। जयपुर। राजधानी जयपुर में सोमवार को श्री राजपूत करणी सेना द्वारा निकाली गई रैली के दौरान उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब प्रदर्शनकारी पुलिस बैरिकेड्स पार करने का प्रयास करने लगे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रैली में बड़ी संख्या में करणी सेना के कार्यकर्ता शामिल थे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने उन्हें निर्धारित मार्ग और सुरक्षा व्यवस्था का पालन करने के लिए समझाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ प्रदर्शनकारी आगे बढ़ने पर अड़ गए। इसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की में बदल गई।

स्थिति नियंत्रण से बाहर होती देख पुलिस ने पहले वाटर कैनन चलाकर भीड़ को तितर-बितर करने का प्रयास किया। इसके बावजूद प्रदर्शन जारी रहने पर पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कुछ प्रदर्शनकारियों के चोटिल होने की भी सूचना है। घटना के बाद पुलिस बल की अतिरिक्त टुकड़ियां मौके पर तैनात कर दी गईं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं, जबकि प्रदर्शनकारी पुलिस कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं।

हथिनी कुंड बैराज पर आज पहली बार जुटेंगे 7 राज्यों के ACS, राजस्थान के यमुना जल हिस्से पर होगी अहम चर्चा
जयपुर। जल शक्ति मंत्रालय के सचिव वी. एल. कन्थाराव के निर्देशन में शनिवार को हथिनी कुंड बैराज (ताजेवाला) का उच्चस्तरीय संयुक्त निरीक्षण होगा। पहली बार राजस्थान, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा सहित सात राज्यों के अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) और वरिष्ठ अधिकारी एक साथ बैराज का निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण में केंद्रीय जल आयोग (CWC) की टीम भी शामिल रहेगी। बैठक और निरीक्षण के दौरान राजस्थान को हथिनी कुंड बैराज से प्रस्तावित यमुना जल आवंटन पर विशेष रूप से चर्चा होगी। राजस्थान को इस परियोजना के तहत 577 एमसीएम (मिलियन क्यूबिक मीटर) यमुना जल मिलने का प्रस्ताव है।

इसके अलावा लखवार बहुउद्देशीय परियोजना से भी राज्य को 30.91 एमसीएम अतिरिक्त जल मिलने का प्रस्तावित प्रावधान है। वर्तमान में केंद्रीय जल आयोग यमुना जल परियोजना की संयुक्त डीपीआर का परीक्षण और तकनीकी निरीक्षण कर रहा है। निरीक्षण के दौरान विभिन्न राज्यों और केंद्र सरकार के 100 से अधिक अधिकारी मौजूद रहेंगे। राजस्थान की ओर से जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता भुवन भास्कर अपनी टीम के साथ निरीक्षण में भाग लेंगे। माना जा रहा है कि यह बैठक यमुना जल बंटवारे, डीपीआर की प्रगति और अंतरराज्यीय समन्वय को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।

रोडवेज अधिकारियों पर बड़ा एक्शन, 87% से कम यात्रीभार लाने वालों को चार्जशीट; खराब प्रदर्शन पर एमडी सख्त
जयपुर। राजस्थान रोडवेज के प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा ने शुक्रवार को रोडवेज मुख्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में खराब प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों पर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने लगातार कमजोर प्रदर्शन के चलते फालना, जयपुर आगार, जालौर और धौलपुर, गंगानगर, डीडवाना आगार के मुख्य प्रबंधकों को हटाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही 87 प्रतिशत से कम यात्रीभार लाने वाले करीब एक दर्जन मुख्य प्रबंधकों को कारण बताओ नोटिस (चार्जशीट) जारी करने के भी निर्देश दिए।

वहीं, फालना आगार के मैनेजर टेफिक को और हर माह दस से कम बसें चैक करने वाले अधिकारियों को चार्जशीट देने के निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न जोन और आगारों की कार्यप्रणाली, आय, डीजल ओसत और बस संचालन की विस्तार से समीक्षा की गई। एमडी ने जोधपुर जोन की खराब कार्यप्रणाली पर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई, जबकि बेहतर प्रदर्शन करने पर कोटा जोन की टीम की सराहना की। उन्होंने केकड़ी और वैशाली नगर आगार के मुख्य प्रबंधकों को बसों का डीजल औसत सुधारने तथा परिचालन दक्षता बढ़ाने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान हाल ही में हाईकोर्ट द्वारा चालक-परिचालकों से प्रति माह 3000 किलोमीटर बस संचालन सुनिश्चित करने संबंधी आदेशों की पालना करने पर भी जोर दिया गया। साथ ही ही यूनियन यूनियन से से जुड़े सभी पदाधिकारियों को भी नियमित रूप से निर्धारित रूटों पर बस संचालन कराने के निर्देश दिए गए।

विवाद का स्थायी समाधान एक-दूसरे की बात धैर्यपूर्वक सुनने से निकलता है: सूर्यकांत
जयपुर। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा है कि किसी भी विवाद का स्थायी समाधान केवल बोलने से नहीं, बल्कि एक-दूसरे की बात धैर्यपूर्वक सुनने से निकलता है। न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने राजस्थान में जयपुर के होटल द ललित में शुक्रवार को आयोजित तीन दिवसीय ‘राष्ट्रमंडल शांति मध्यस्थता और विधि का शासन’ (सीपीएमसी-2026) के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि चाहे मामला दो पड़ोसियों के बीच का हो या दो देशों के बीच का, संवाद और मध्यस्थता ही विवाद के समाधान का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि किसी एक पक्ष में संवाद की इच्छा ही नहीं हो, तो सबसे अच्छे प्रयास भी सफल नहीं हो पाते।

न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा कि शांति और कानून को अलग-अलग नहीं देखा जा सकता। कानून की सबसे बड़ी उपलब्धि स्थायी शांति स्थापित करना है। मध्यस्थता ऐसा मंच है, जहां प्रत्येक पक्ष को अपनी बात रखने का समान अवसर मिलता है और किसी एक की आवाज दूसरे पर हावी नहीं होती। कार्यक्रम में केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भारत के अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी, राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव प्रकाश शर्मा, सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता, कॉमनवेल्थ लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष स्टीवन थिरु और उच्चतम न्यायालय बार संघ के अध्यक्ष विकास सिंह सहित देश-विदेश के कई न्यायाधीश, विधि विशेषज्ञ और नीति निर्माता मौजूद रहे। सम्मेलन में 52 कॉमनवेल्थ देशों के प्रतिनिधि शिरकत कर रहे हैं।

न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने भारत की प्राचीन ग्राम पंचायत व्यवस्था का उल्लेख करते हुए कहा कि सदियों से समाज में विवादों का समाधान आपसी सहमति और संवाद के माध्यम से होता आया है। उन्होंने कहा कि मध्यस्थता केवल कानूनी प्रक्रिया नहीं, बल्कि सामाजिक विश्वास और रिश्तों को मजबूत करने का माध्यम भी है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि भारतीय परंपरा हमेशा टकराव से पहले संवाद की रही है। उन्होंने रामायण और महाभारत के उदाहरण देते हुए कहा कि भगवान राम ने युद्ध से पहले अंगद को शांति दूत बनाकर भेजा था और भगवान श्रीकृष्ण ने भी महाभारत युद्ध से पहले समझौते का प्रयास किया था।

राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव प्रकाश शर्मा ने कहा कि मध्यस्थता के माध्यम से मामलों के निस्तारण में राजस्थान देश में दूसरे स्थान पर है। वहीं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव हरिओम आत्री ने कहा कि मध्यस्थता से वर्षों तक चलने वाले मुकदमों का समाधान कुछ महीनों में संभव हो जाता है, जिससे समय, धन और आपसी संबंधों की भी रक्षा होती है। उद्घाटन सत्र में वरिष्ठ अधिवक्ता अरुणेश्वर गुप्ता की पुस्तक का भी विमोचन किया गया। सम्मेलन का समापन दो अगस्त को जयपुर शांति मध्यस्थता घोषणा-पत्र को अपनाने के साथ होगा।

PNB एटीएम का लॉक तोड़ कैश चोरी की कोशिश नाकाम, पुलिस गश्त देख बदमाश फरार
जयपुर। हरमाड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एटीएम में चोरी की कोशिश की गई। बदमाश एटीएम का लॉक तोड़कर कैश बॉक्स तक पहुंच गए, लेकिन उसी दौरान पुलिस गश्त टीम के पहुंचने की आहट मिलते ही वे बिना कैश ले जाए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि बुधवार देर रात करीब 12 बजे हरमाड़ा थाना इलाके में स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एटीएम को निशाना बनाते हुए बदमाशों ने कैश चोरी का प्रयास किया।

बदमाशों ने एटीएम का लॉक तोड़कर कैश बॉक्स तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन वारदात को अंजाम देने से पहले ही पुलिस गश्त टीम वहां पहुंच गई। पुलिस की मौजूदगी का आभास होते ही बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचे और जांच के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैंक मैनेजर को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बदमाशों ने एटीएम का लॉक तोड़कर कैश बॉक्स तक पहुंचने का प्रयास किया, लेकिन कैश चोरी करने में सफल नहीं हो सके।

जयपुर एयरपोर्ट पर एंटी-हाइजैक मॉक ड्रिल, आपातकालीन तैयारियों की परखी गई क्षमता
जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की ओर से बुधवार को एंटी-हाइजैक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य हवाई अड्डे की आपातकालीन तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और विभिन्न एजेंसियों की प्रतिक्रिया क्षमता का व्यापक आकलन करना था। मॉक ड्रिल के दौरान विमान अपहरण की काल्पनिक स्थिति तैयार की गई, जिसके आधार पर सीआईएसएफ, एयरपोर्ट प्रबंधन और अन्य संबंधित एजेंसियों ने निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत त्वरित कार्रवाई का अभ्यास किया। इस दौरान विभिन्न विभागों के बीच समन्वय, संचार व्यवस्था, संकट प्रबंधन प्रणाली और निर्णय लेने की क्षमता का परीक्षण किया गया।

अभ्यास के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि किसी भी वास्तविक आपातकालीन स्थिति में सभी एजेंसियां प्रभावी ढंग से और तय प्रक्रिया के अनुरूप कार्य कर सकें। मॉक ड्रिल के जरिए सुरक्षा बलों और संबंधित विभागों की तैयारियों को और मजबूत करने पर जोर दिया गया। सीआईएसएफ अधिकारियों के अनुसार, ऐसे नियमित अभ्यास सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के साथ-साथ यात्रियों की सुरक्षा एवं संरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह मॉक ड्रिल जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की उच्च स्तरीय सुरक्षा, निर्बाध समन्वय और यात्रियों के कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।

प्रेम मोटर्स वीकेआईए पर 'ऑल न्यू ब्रेज़ा' लॉन्च, बुकिंग शुरू
जयपुर। ऑटोमोबाइल शोरूम प्रेम मोटर्स (वीकेआईए) में मारुति सुजुकी की बहुप्रतीक्षित कार 'ऑल न्यू ब्रेज़ा' को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। इस भव्य लॉन्चिंग कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा सदस्य एवं रीको (वीकेआईए) के पूर्व निदेशक  सीताराम अग्रवाल  रहे, जिन्होंने रिबन काटकर गाड़ी को बाजार में उतारा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में वार्ड संख्या 6 के पार्षद  महेश अग्रवाल भी मौजूद रहे।

शोरूम में गाड़ी के अनावरण के साथ ही ग्राहकों की भारी भीड़ देखी गई। अत्याधुनिक फीचर्स और बोल्ड लुक के साथ आई 'ऑल न्यू ब्रेज़ा' को लेकर उपभोक्ताओं में खासा उत्साह है। प्रेम मोटर्स प्रबंधन के अनुसार, गाड़ी की बुकिंग उपलब्धता के आधार पर तुरंत शुरू कर दी गई है।इस गौरवपूर्ण अवसर पर प्रेम मोटर्स के सीजीएम (CGM) अरुण भास्कर, जीएम (GM) इमरान खान और एसएम (SM) अनुराग सुलाणिया सहित पूरी प्रेम मोटर्स टीम उपस्थित रही। टीम ने अतिथियों का स्वागत किया और नए मॉडल की खूबियों से ग्राहकों को रूबरू कराया।

राहत के फॉलोअप शिविरों में पसरा सन्नाटा, बिना सुविधा लौट रहे लोग
जयपुर। आमजन को मौके पर राहत प्रदान करने के लिए गत माह चलाए गए शहरी सेवा शिविरों में लाभ लेने से वंचित लोगों का राहत प्रदान करने के लिए राज्य सरकार की ओर से दुबारा शुरू किए गए फॉलोअप शिविर अधिकारियों की बेरूखी का शिकार हो रहे है। फॉलोअप शिविरों के नाम पर नगर निगम प्रशासन की खानापूर्ति सामने आ रही है। नगर निगम के मालवीय नगर जोन कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित शिविर में खानापूर्ति देखने को मिली जहां निर्धारित सीटों पर ना तो कोई अधिकारी कर्मचारी दिखे और ना ही कोई आवेदक ही वहां तक पहुंच पा रहे है। निगम अधिकारियों की मनमर्जी का आलम यह रहा कि शिविर को जोन कार्यालय की बिल्डिंग में प्रथम मंजिल पर शिविर लगा दिया, जिससे बुजुर्ग व विकलांग तो शिविर तक पहुंच ही नहीं पा रहे थे। मौके पर आए आए विकलांग कमल ने बताया कि राहत के शिविर का बिल्डिंग के प्रथम मंजिल लगा दिया ऐसे में वह पीएम स्वनिधि के लिए आवेदन ही नहीं कर पा रहे है अब दुबारा मौका मिलेगा तो आएंगे।

शिविर में नहीं थे जन्म मृत्यु व विवाह पंजीयक की डेस्क
जोन कार्यालय में शिविर के दौरान जन्म मृत्यु व विवाह पंजीयक की डेस्क नहीं थी और नियमित रूप से जहां प्रमाण पत्र बनाए जाते है वहीं पर प्रमाण पत्र बनाए जा रहे थे। मौके पर उपस्थित सुरेश कुमार ने बताया कि जब शिविर में सभी सुविधाएं देने का दावा किया जा रहा है। आश्चर्यजनक बात यह है कि कई शिविरों में जन्म.मृत्यु प्रमाण पत्र संबंधी कार्य के लिए अलग से काउंटर या टेबल तक नहीं लगाई गई। जिससे जानकारी लेने पहुंचे लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है।

अधिकांश लोगों के काम हो चुके
पूर्व में आयोजित शिविरों में अधिकांश लोगों के काम हो चुके है, इसके चलते फॉलोअप शिविरों में संख्या कम आ रही है। जन्म-मृत्यु व विवाह पंजीयन के काम तत्काल किए गए जा रहे है।
मुकुट सिंह, उपायुक्त, मालवीय नगर जोन।

श्वान एवं बिल्लियों का होगा रजिस्ट्रेशन, वैक्सीनेशन एवं एडॉप्शन का भी मिलेगा मौका
जयपुर। शहर की गलियों में घूमने वाले आवारा श्वानों को जीवन जीने का अच्छा अवसर उपलब्ध कराने के साथ ही पालतू श्वान एवं बिल्लियों का रजिस्ट्रेशन करने के लिए नगर निगम जयपुर फ्रेंडशिप डे के अवसर पर दो अगस्त को मेगा पेट कार्निवल आयोजित करने जा रहा है। इस दौरान पालतू श्वानों एवं बिल्लियों रजिस्ट्रेशन एवं वेक्सीनेशन करने के साथ ही गलियों में घूमने वाले श्वानों को अडॉप्ट करने वालों के लिए यह कार्निवल आयोजित करेगा। नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि मेगा पेट कॉर्निवल के माध्यम से की जा रही व्यवस्था किसी प्रकार की सख्ती के लिए नहीं, बल्कि पालतू पशुओं की सुरक्षा, उनके स्वास्थ्य और शहर को रेबीज मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। रजिस्ट्रेशन के माध्यम से प्रत्येक पालतू पशु के टीकाकरण और स्वास्थ्य का रिकॉर्ड नगर निगम के पास उपलब्ध रहेगा, जिससे पालतू पशुओं के साथ-साथ आम नागरिकों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी। उन्होंने बताया कि शहर में संचालित सभी पेट शॉप, डॉग एवं कैट ब्रीडर तथा केनल संचालकों के लिए एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया से पंजीयन अनिवार्य होगा।

इसके साथ ही किसी भी श्वान या बिल्ली को खरीददार को सौंपने से पहले उसका निगम में रजिस्ट्रेशन करवाना आवश्यक होगा। यदि तीन माह से कम उम्र का श्वान या बिल्ली का बच्चा बेचा जाता है तो प्रत्येक तीन माह में खरीदे-बेचे गए पशुओं का पूरा रिकॉर्ड निगम में जमा कराना होगा तथा खरीददार से रेबीज वैक्सीनेशन करवाने का शपथ पत्र लेना होगा। आयुक्त ने कहा कि पालतू श्वान और बिल्ली पालने वाले सभी लोगों के लिए नगर निगम में 30 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय सीमा के बाद बिना रजिस्ट्रेशन पाए जाने पर प्रति श्वान पांच हजार रुपए तक का जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक अगस्त से निगम की बेवसाइट पर ऑनलाइन रजिस्टे्रशन भी किया जा सकेगा।

यहां होगा कॉर्निवल
आयुक्त ने बताया कि फे्रंडशिप डे पर दो अगस्त को हैल्पिंग सफरिंग दुर्गापुरा में देश के सबसे बड़े म्युनिसिपल डॉग एंड कैट ऑन द स्पॉट लाइसेंस कैंप का आयोजन करेगा। इस दौरान पालतू पशुओं एवं बिल्लियों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। इनमें ऑन द स्पॉट डॉग एवं कैट लाइसेंस, नि:शुल्क रेबीज वैक्सीनेशन, हेल्थ चेकअप, डीवमिंर्ग, पप्पी एडॉप्शन, रजिस्ट्रेशन एवं माइक्रोचिपिंग, इंडी डॉग एडॉप्शन, कवह के लिए भोजन एवं रिफ्लेक्टिव कॉलर, नि:शुल्क मेटल नेम टैग, पेट हॉस्टल व ग्रूमिंग सेवाओं पर विशेष छूट तथा प्रत्येक रजिस्टर्ड पेट पर दो हजार रुपए तक के नि:शुल्क उपहार दिए जाएंगे।

फीस और जुर्माना
नया रजिस्ट्रेशन शुल्क 1000 प्रतिवर्ष।
वार्षिक नवीनीकरण 500 रुपए।
रजिस्ट्रेशन नहीं कराने पर 5000 रुपए तक जुर्माना।
नियमों के उल्लंघन पर 2000 रुपए जुर्माना।
अवरुद्ध श्वान के रखरखाव का शुल्क 100 रुपए प्रतिदिन।