shahabad - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पेड़ से लटका मिला वृद्ध का पुराना शव
शाहबाद। बारां जिले के शाहाबाद इलाके की घाटी में पुराने रोड के पास गुरुवार को वृद्ध का पेड़ पर फांसी के फं दे पर लटका शव मिला। शव मिलने की सूचना पर एसएचओ रणजीत सिंह मौके पर पहुंचे। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक के कुर्ते की जेब में एक कागज मिला जिसमें ओम नम: शिवाय लिखा हुआ है। एक पर्स मिला है जिसमें एक फ ोटो मिला है। जो मृतक का ही होना बताया जा रहा है। शव 10 दिन पुराना होने के कारण पहचान में नहीं आ रहा है। शाहाबाद क्षेत्र में यह पहली घटना नही है। पहले भी इस तरह के इस आदिवासी इलाके में कई शव मिल चुके है। कुछ दिन पूर्व ही पिंडावल घाटी में एक महिला की लाश बोरी में बंद मिली थी। यह लगभग तीसरी वारदात है।

बरसों से रास्ते की बाट जोह रहा विरमानी गांव
शाहाबाद। उपखंड मुख्यालय शाहाबाद ग्राम पंचायत के विरमानी गांव जिसमें लगभग 300 से अधिक लोग निवास करते हैं और यहां संपूर्ण सहरिया समाज के लोग निवास करते हैं। विरमानी गांव के आसपास लगभग 1000 बीघा से अधिक कृषि भूमि है और  मुख्यालय ग्राम पंचायत से जुड़ा होने के बाद भी इस गांव में रहने वाले लोग बरसात के 4 महीने परेशानियों में गुजारते हैं क्योंकि इस गांव के लिए रास्ता नेशनल हाईवे 27 से लगभग 3 किलोमीटर अंदर है। जिसमें लोग सिरसा नदी को पार करके लोग अपने गांव तक पहुंचते हैं, क्योंकि इस गांव के आसपास की भूमि अत्यधिक उपजाऊ है और शहडोल तालाब से लगी होने के कारण सिंचाई की भी पर्याप्त व्यवस्था है। ऐसे में बरसों से इस गांव तक पहुंचने के लिए रास्ता सही नहीं है। नदी पर पुलिया बनी हुई नहीं है। जिससे बरसात के समय में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई दिनों के लिए यह गांव टापू बन कर रह जाता है क्योंकि एक तरफ  से नदी और दूसरी तरफ  से तालाब इस गांव का रास्ता रोक लेता है। जिसके चलते मजबूरी में गांव के लोगों को जंगल के रास्ते से आना पड़ता है।

मंत्री विधायक तक लगा चुके हैं गुहार
विरमानी गांव के निवासी बारेलाल, बादामी बाबू, पप्पू आदि ने बताया कि हम बरसों से इस गांव में निवास कर रहे हैं परंतु अभी तक हमें आने जाने के लिए रास्ता नहीं बना है। बरसात के समय में आवश्यक वस्तुएं समाप्त हो जाने पर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जब तक नदी आती है कोई भी गांव से बाहर नहीं जा पाता। जब नदी में पानी कम होता है। जब ही शाहाबाद का से पहुंचकर खाने पीने का सामान ला पाते हैं क्योंकि हमारे द्वारा विधायक, मंत्री, सरपंच, अधिकारीगण आदि को कई बार हमारी समस्याओं के बारे में अवगत करा दिया परंतु किसी के द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जाता।

कई लोग इस गांव से भी बने है सरकारी कर्मचारी
यह गांव छोटा सा सहरिया जाति के लोगों का गांव है परंतु इस गांव से कई लोग पुलिसकर्मी, शिक्षक, पटवारी आदि बन चुके हैं लेकिन इस गांव के हालात जस के तस बने हुए हैं। इस गांव में कक्षा पांचवी तक स्कूल भी संचालित है। जिसमें शिक्षक को भी बरसात के समय में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

नदी को पार करके गांव पहुंचते है ग्रामीण
सबसे अधिक परेशानी बरसात में आती है। इस गांव तक पहुंचने के लिए सिरसा नदी को पार करके जाना पड़ता है।
यह गांव आज भी विकास की मुख्यधारा से जुड़ नहीं पाया है जबकि यह गांव खेती की दृष्टि से सबसे अधिक महत्वपूर्ण स्थान रखता है क्योंकि इस गांव के आसपास की भूमि सबसे अधिक उपजाऊ भूमि मानी जाती है।

चिकित्सा सुविधा के लिए भी तरस जाते हैं लोग
जब अधिक बरसात होती है और नदी नाले उफ ान पर होते हैं। ऐसी स्थिति में गांव के लोग चिकित्सा सुविधा के लिए भी तरस जाते हैं, क्योंकि बरसात के समय में यह गांव टापू का रूप ले लेता है। चारों तरफ  पहाड़ों के पानी की निकासी होती है। जिसके चलते नदी नाले आदि आने पर इस गांव के लोग अपना इलाज कराने के लिए भी शाहाबाद मुख्यालय तक नहीं आ पाते। जिससे कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

पुलिया नहीं होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बरसात के समय में आने जाने का रास्ता लगभग बंद हो जाता है। नदी पर पुलिया होना आवश्यक है। जब इतने विकास कार्य कराए जा रहे हैं तो इस नदी पर पुलिया का निर्माण कार्य कराया जाए।
- करण सहरिया, समाजसेवी, विरमानी

बरसात के समय में हम चिकित्सा सुविधा से वंचित रह जाते हैं गर्भवती महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हम खनन गोपाल मंत्री एवं विधायक से मांग करते हैं कि हमारे गांव के रास्ते को ठीक कराया जाए।
- तुलसा बाई, ग्रामीण महिला, विरमानी

बरसों से हमारे द्वारा रास्ते ठीक कराने की मांग की जा रही है। नदी पर पुलिया बनाने की मांग की जा रही है। अभी हालात ऐसे हैं कि 3 किलोमीटर का सफ र पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।
- बादामी सहरिया, निवासी, विरमानी

पुलिया निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर भेज रखा है। अभी कोई स्वीकृति नहीं मिली है। जब स्वीकृति मिलेगी तो काम शुरू किया जाएगा।
- हरिप्रसाद मीणा, एक्सईएन, सार्वजनिक निर्माण विभाग, शाहाबाद

पानी के लिए मच रहा हाहाकार
शाहाबाद। एक तरफ तो सरकार द्वारा स्वच्छ जल हर घर जल पहुंचाने के दावे किए जाते हैं। वहीं दूसरी ओर उपखंड मुख्यालय शाहाबाद पर पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। पीने का शुद्ध पानी लोगों को उपलब्ध नहीं हो पा रहा। दूषित एवं गंदा पानी नलों में आ रहा है। जिसमें से दुर्गंध एवं बदबू आ रही है परंतु जलदाय विभाग द्वारा कोई भी काम ऐसा नहीं किया जाता। जिससे शुद्ध पानी लोगों को मिल सके। दो दिनों में भी नलों में पानी की सप्लाई नहीं की जाती है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शाहाबाद मुख्यालय के लोग पानी की समस्या से जूझ रहे है परंतु विभागीय लापरवाही के चलते कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।

करोड़ों रुपए की लागत से डाली थी पाइपलाइन
शाहाबाद कस्बे की पानी की समस्या को देखते हुए  सरकार द्वारा 2002 के बाद स्थाई समाधान के लिए शहडोल तलेटी में दो कुआं का निर्माण करवाएगा एवं लगभग 6 किलोमीटर लंबी लाइन डलवाई गई। जिससे कि शाहाबाद कस्बे को पर्याप्त पानी मिल सके लाइन डालने के बाद देखरेख के अभाव में कई बार जेसीबी से खुदाई रोड निर्माण आदि में लाइन की टूट-फूट हो जाती है परंतु विभागीय लापरवाही के चलते हो कि टूट-फूट पर समय रहते ध्यान नहीं दिया जाता और समय से पहले लाइन की सफाई नहीं की जाती। जिससे गर्मियों में पानी की समस्या उत्पन्न हो जाती है।

जल दोहन करने वालों के खिलाफ नहीं हो रही कार्यवाही
शाहाबाद नदी से लगातार ट्रैक्टरों से पानी कम होने के बाद भी लगातार जल दोहन किया जाता रहा है और इसकी सूचना ग्राम पंचायत को भी दी गई परंतु ग्राम पंचायत द्वारा जल दोहन करने वालों पर रोक नहीं लगाने से नदी में कम पानी होने के बाद भी लगातार जल दोहन किया जाता रहा। जिसके चलते भी पानी की समस्या जानवरों के लिए उत्पन्न होती जा रही है। रोड निर्माण आदि के लिए लगातार टैंकरों से पानी नदी से लिया जा रहा है।

सरकारी कॉलोनी में 1 घंटा पानी की सप्लाई
जहां उपखंड कस्बे के लोग पानी को तरस रहे हैं। 10 से 15 मिनट सप्लाई दी जा रही है। जिसमें 10 मिनट गंदा पानी आता है ऐसी में लोग पीने का पानी भी नहीं भर पाते और वहीं दूसरी ओर सरकारी कॉलोनी जो अहिंसा सर्किल चौराहे पर बनी हुई है। उसमें 1 घंटे नल सप्लाई दी जा रही है जबकि कस्बे के लोग एक एक बूंद पानी को तरस रहे हैं। सरकारी कर्मचारियों के लिए कोई पानी की कमी नहीं एक घंटा नल दिए जा रहे हैं जबकि कस्बे के लोग पानी को तरसते रहते हैं। रामचंद्र माली, सुरेश सोनी, हरिशंकर शर्मा, मदनलाल शर्मा, सचिन शुक्ला ने बताया कि पंचायत समिति शाहाबाद क्षेत्र में पंचायत समिति में ग्राम पंचायतों द्वारा स्वच्छ जल अभियान के तहत मोटर एवं  टंकी लगवाई गई। उनमें भी कई खामियां हैं कई जगह टंकिया नहीं है तो कई जगह मोटर चालू नहीं है और कई मोटर तो प्रभावशाली के घर के बाहर लग चुकी हैं। ऐसे में पंचायत समिति द्वारा ग्राम पंचायतों पर कितनी मोटर लगवाई गई एवं कितनी टंकियां रखी गई हैं। इन सब की जांच  की जानी चाहिए।

बिना फिल्टर के कुओं में डाला जा रहा पानी
पाइप लाइन की सफाई व टूट-फूट की मरम्मत यह सब काम पहले भी हो सकते हैं परंतु विभाग सिर्फ कार्यालयों में बैठने के अलावा और कोई काम करता हुआ धरातल पर नजर नहीं आता जबकि पानी को बिना फिल्टर के ही सीधा  कुएं में डाला जाता है।  पानी का फिल्टर होना अधिक आवश्यक है। सरकार द्वारा करोड़ों रुपए की धनराशि पानी के ऊपर खर्च की गई है। उक्त राशि का लाभ लोगों को विभाग की अनदेखी की वजह से नहीं मिल पाता।

पानी समय पर नहीं मिलने से कस्बे के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पाइप लाइन टूटी फूटी पड़ी हुई है। उसको ठीक नहीं किया जाता। जब पता था गर्मियों पानी की समस्या आएगी तो पहले ही पाइपलाइन को क्यों सही नहीं करते।
- मनीष बंसल, निवासी शाहाबाद

दुर्गंध एवं बदबूदार पानी आता है। जिसको पीना भी संभव नहीं हो पाता। कई बार इस बात की सूचना जलदाय विभाग को दी जा चुकी है परंतु शुद्ध जल के लिए कोई प्रयास नहीं किया जाता।
- विमल श्रीवास्तव, निवासी, शाहाबाद

पानी की सप्लाई अब नियमित रूप से की जाएगी। पाइप लाइन को ठीक किया जा चुका है। कु एं में पाइप लाइन से पानी जा रहा है। एक-दो दिन के लिए सरकारी कॉलोनी की सप्लाई सुचारू नहीं हो पाएगी, क्योंकि अब सभी सप्लाई को कुएं से जोड़ा जाएगा।  जिससे सभी को समान रुप से पानी मिल सके। पर्याप्त मात्रा में प्रेशर मिल सके और जहां भी कोई समस्या है उसको हल करने का प्रयास हमारे द्वारा किया जा रहा है। किन्हीं परिस्थितियों पर कई बार समस्या आ जाती है।
- अजय जोरवाल, सहायक अभियंता, जलदाय विभाग, शाहाबाद

शादी विवाह की धूम में कहीं भूल ना जाएं सावधानी
शाहाबाद। उपखंड मुख्यालय शाहाबाद क्षेत्र में इन दिनों शादी विवाह की धूम दिखने लगी है। आखा तीज आने वाली है। आखातीज पर सम्मेलन आदि का आयोजन हो रहा है एवं  शादी विवाह के सावे भी चल रहे हैं। ऐसे में बाजारों में भीड़ दिखाई दे रही है एवं लोग अपनी खेती-बाड़ी फसल आदि से निपटकर अब शादी विवाह करने में लगे हुए हैं। ऐसे में शादी विवाह में पिछले 2 साल कोरोना वायरस चलते पाबंदियां होने के कारण ज्यादातर लोग ने शादी विवाह सीमित दायरे के अंतर्गत किए एवं सम्मेलन आदि का आयोजन भी नहीं हो पाया था। ऐसे में अब शादी विवाह आदि की सभी पाबंदियां हटने के बाद लोग शादी विवाह का आनंद लेने के लिए अपने साधनों से सफर कर रहे हैं परंतु इसमें लापरवाही भी बढ़ती जा रही है, क्योंकि शादी विवाह में वाहनों में आवश्यकता से अधिक लोग बैठकर सफर कर रहे हैं। जिससे दुर्घटना का खतरा लगातार बढ़ता रहता है और शादी विवाह आखातीज में सबसे अधिक शादी विवाह सम्मेलन आदि के आयोजन किए जाते हैं क्योंकि आखा तीज के पर्व पर किसी मुहूर्त की आवश्यकता नहीं होती। यह स्वयं सिद्ध मुहूर्त होता है, इसलिए इस पर अधिक शादी विवाह होते हैं।

ओवरलोड वाहनों की भरमार
2 साल बाद लोगों को शादी में जाने का अवसर मिल रहा है। इसके चलते ओवरलोड वाहन गुजर रहे हैं। देश में आॅटो ट्रैक्टर जीप एवं अन्य साधनों में लोग आवश्यकता से अधिक जा रहे हैं। जिससे दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ जाती है। ऐसे में लोगों को सतर्क एवं सावधान रहने की जरूरत होती है क्योंकि शादी विवाह है चल रहे हैं और हाईवे पर मुख्य बाजारों में आदि में अधिक भीड़ भाड़ के साथ जाम की स्थिति भी पैदा हो जाती है। ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्यवाही की जानी चाहिए, जिससे की दुर्घटनाएं कम हो।  शादी विवाह में जाते समय छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है क्योंकि ओवरलोड वाहनों में छोटे बच्चे भी ऐसी जगह बैठा भी जाते हैं। यहां से गिरने का खतरा अधिक होता है। ऐसे में छोटे बच्चों को विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता है क्योंकि ज्यादातर वाहनों में 10 से 15 साल के बच्चे ट्रैक्टर ट्रॉली आदि में बैठकर ओवरलोड वाहनों में सफर कर रहे हैं। शादी विवाह में जा रहे हैं जो बच्चों के लिए भी नुकसानदायक हो सकता है। छोटे बच्चों की सुरक्षा की परवाह किए बिना ट्रैक्टर ट्रॉली आॅटो अन्य वाहनों में आवश्यकता से अधिक लोग बैठकर जाते हैं एवं छोटे को भी बैठने की पर्याप्त जगह नहीं होती ऐसे में दुर्घटनाएं की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।

इनका कहना है
2 साल बाद लोगों को शादी विवाह में जाने का अवसर मिल रहा है, इसलिए ज्यादातर वाहन ओवरलोड जा रहे हैं परंतु ओवरलोड वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इससे दुर्घटनाएं की संभावना कम हो सके।
- भोलाराम यादव, सरपंच, ग्राम पंचायत मुंडियर।

अक्षय तृतीया आ रही है। जिसमें सबसे अधिक शादी विवाह होते हैं एवं सम्मेलन आदि का आयोजन भी किया जाता है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। शराब पीकर वाहन न चलाएं एवं ज्यादा सवारियां बैठाकर वाहन ना चलाएं।
- धर्मेंद्र यादव, पूर्व उपप्रधान, पंचायत समिति, शाहाबाद।

शादी विवाह खुशियों में शामिल होने जाते हैं, इसलिए सावधानी पूर्वक चलें यातायात नियमों का पालन करें। बाल विवाह आदि ना करें वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
- अरविंद शर्मा, मंडल महामंत्री, भाजपा, शाहाबाद।

अक्षय तृतीया के पर्व पर सम्मेलन सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाता है इसलिए आने जाने में अधिक सावधानी बरतें बच्चों का विशेष ख्याल रखें। यातायात नियमों का पालन करें।
- रेखा रानी, सरपंच, नाटई।

छोटे वाहन ओवरलोड भरे हुए जा रहे हैं इससे दुर्घटना का अंदेशा अधिक रहता है और अभी ट्रैफिक भी अधिक है। ऐसे में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए, जो यातायात नियमों का उल्लंघन करते हैं।
- राकेश होडी, पूर्व सरपंच, कस्बाथाना।

अब फसल अवशेष जलाना पडेगा भारी
शाहाबाद। खेतों में फसल कटाई के बाद फसल अवशेष जलाने वालों के खिलाफ अब कार्रवाई होगी और फसल अवशेष जलाने वालों पर सरकारी जुर्माना भी लगेगा। सहायक कृषि अधिकारी चेतन नागर ने बताया कि अपने खेत पर फसल कटाई उपरांत बचे फसल अवशेष में आग नहीं लगाए। आग लगाने से आपके खेत का फसल अवशेष तो जल जाएगा लेकिन इसके कई दुष्परिणाम भी होंगे।

फसल अवशेष जलाने से यह होते है दुष्परिणाम
फसल अवशेष जलाने से मिटी में उपस्थित अनेक लाभदायक जीव जैसे केंचुए, लाभदायक जीवाणु एवं अनेक अन्य जीव जो मिटी की उर्वरक क्षमता में वृद्धि करते हैं आदि नष्ट हो जाते हैं। मिटी का तापमान बढ़ जाएगा। पोषक तत्व नष्ट हो जाएंगे। मिटी की उपजाऊ क्षमता कम हो जाती है।

पर्यावरण को होता है नुकसान
फसल अवशेष जलाने से भूमि  के नुकसान के साथ पर्यावरण को भी नुकसान होता है क्योंकि तेजी से धुआं वायुमंडल में फैलता है और हमारे स्वास्थ्य के द्वारा हमारे शरीर में पहुंचकर नुकसान पहुंचाता है। साथ ही अचानक छोटी आग भयानक रूप ले लेती है। जिसके चलते नजदीकी गांव बस्ती में भी आग लगने का खतरा बना रहता है, क्योंकि गर्मियों में तेज हवा के साथ एक चिंगारी भी बड़ा रूप ले लेती है।

फसल अवशेष जलाने पर लगेगा अर्थदंड
फसल अवशेष जलाने पर सरकार ने अब जुर्माने का प्रावधान कर दिया है। जिसमें 2 एकड़ से कम जोत वाले किसान पर 2500 प्रति घटना, 2 से 5 एकड़ जोत वाले किसान पर 5000 प्रति घटना व 5 एकड़ से अधिक जोत वाले किसान पर 15000 प्रति घटना जुर्माना लगेगा।

किसानों को चाहिए कि वह अपनी फसल के अवशेष न जलाएं और अवशेष का भूसा निकलवाए या पशु पालकों के लिए दें जिसे पशुओं को भी चारे की व्यवस्था हो सकेगी।
- बालकिशन कश्यप, किसान, मुंगावली।

फसल अवशेष जलाने से बस्ती गांव में भी आग लगने का खतरा बना रहता है और मिट्टी के पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं, इसलिए फसल अवशेष को जलाए ना उसको गाय जानवरों के लिए खाने के लिए छोड़ दें।
- भूपेंद्र वैष्णव, समाजसेवी, शाहाबाद।

फसल अवशेष जलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कहीं भी कोई भी फसल अब से जलाता है तो तुरंत उसकी सूचना के संबंधित कृषि अधिकारी को दे। जिससे फसल अवशेष जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
- चेतन नागर, सहायक कृषि अधिकारी, शाहाबाद।

पशुओं के लिए चारे की होती है कमी
वहीं खेतों में फसल अवशेष जलाने के कारण पशुओं को चारे की कमी आती है। किसान भाई फसल अवशेष का प्रयोग पशुओं के लिए चारे के रूप में कर सकते हैं। खेत में गहरी जुताई करके फसल अवशेष को खेत में ही खाद के रूप मे प्रयोग लिया जा सकता है।

अतिक्रमियों ने छलनी की सड़कें, गड्ढे आमजन के लिए बने जानलेवा
शाहाबाद। उपखंड मुख्यालय शाहाबाद से मुंगावली मझारी कस्बा नोनेरा एवं दर्जनों गांव तक पहुंचने के लिए रोड बना हुआ है, इस रोड के दोनों तरफ अतिक्रमण इस कदर बढ़ चुका है कि वाहन चालकों को अब साइड लेने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, इसके चलते आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, परंतु सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा अतिक्रमण को लेकर ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है, जिससे अतिक्रमण के हौसले बुलंद हैं। जानकारी अनुसार शाहाबाद से मुगावली मझारी कस्बा नोनेरा एवं दर्जनों गांव तक पहुंचने के लिए सड़क मार्ग बना हुआ है जिसके समीप ही निर्माण कार्य आदि कर दिए हैं, जिससे राहगीरों को एवं वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है एवं दोनों तरफ खेत होने की वजह से किसानों द्वारा बीच-बीच में रोड को खोदकर पाइपलाइन एवं पत्थर डाल दिए जाते हैं, जिसके चलते रात्रि के समय कई दुर्घटनाएं हुई हैं। मुंगावली निवासी बाल किशन ने बताया कि मैं रात्रि के समय आ रहा था पाइप लाइन डालने के लिए को दी हुई जगह के बीच में पत्थर आदि पड़े हुए थे, इस कारण से मेरी मोटरसाइकिल स्लिप हुई और मैं गिर गया, मेरे यहां चोटे आई। आए दिन लोग चोटिल होते हैं, परंतु कोई कार्रवाई नहीं की जाती जो रोड को खोदकर पानी की पाइपलाइन डालते हैं पत्थर डालते हैं। सार्वजनिक निर्माण विभाग को इसके प्रति ठोस कार्रवाई करनी चाहिए एवं क्षेत्र के लोगों द्वारा बताया कि कई बार इसकी सूचना सार्वजनिक निर्माण विभाग को मौखिक एवं लिखित रूप में दी जा चुकी है, लेकिन फिर भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।

गड्ढों की वजह से दुर्घटना का खतरा बढ़ा
जगह-जगह गड्ढे होने के कारण दुर्घटना का खतरा अधिक बढ़ गया है, ऐसे में सभी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या का स्थाई समाधान किया जाना चाहिए और जो खेत मालिक एक तरफ से दूसरी तरफ पानी ले जाते हैं वह एक बार रोड खुदवा कर नीचे पाइप लाइन को डाल दें और ऊपर से रोड को ठीक किया जाए, जिससे रोड की खुदाई भी नहीं होगी और दूसरी तरफ किसानों का पानी भी पहुंचेगा और हर साल यह समस्या उत्पन्न होती है परंतु सार्वजनिक निर्माण विभाग का उदासीनपन लोगों को दुर्घटना का निमंत्रण दे रहा है।

जगह-जगह रोड को खोदकर छोड़ दिया है, जिससे दुर्घटना होने का डर लगा रहता है जबकि इस रोड पर 1 दर्जन से अधिक गांव लगे हुए हैं एवं यह रोड मध्य प्रदेश तक जाता है। रोड खोदने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
- राजू शर्मा निवासी मजारी

अतिक्रमण के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है , वाहन चालकों को साइड लेने परेशानियां आती हैं, साइड लेने पर यदि किसी के रखे हुए पत्थर कोट के पत्थर गिर जाते हैं तो लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
- महेंद्र जाटव मुंगावली

कई बार सार्वजनिक निर्माण विभाग को उक्त समस्या के बारे में अवगत कराया गया, परंतु विभाग का उदासीन रवैया अतिक्रमण को बढ़ावा दे रहा है, रोड के समीप अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
- आनंद गोयल मंडल अध्यक्ष भाजपा शाहाबाद

उक्त समस्या के बारे में कई बार संबंधित विभाग के अधिकारी को अवगत कराया परंतु कोई कार्यवाही नहीं की जाती, यदि शीघ्र ही अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो क्षेत्र के लोगों के तरफ से अधिशासी अभियंता कार्यालय सार्वजनिक निर्माण विभाग शाहाबाद पर धरना एवं प्रदर्शन किया जाएगा।
- बालकिशन कश्यप निवासी मुंगावली

खेतों में पानी देने के लिए पाइप लाइन का स्थाई समाधान किया जाना चाहिए। पाइपलाइन एक बार किसानों से कहकर स्थाई पाइप डलवाए जाएं और रोड के गड्ढों को भरा जावे। क्षेत्र के लोग चोटिल हो रहे हैं, रोड पर से अतिक्रमण हटाने के लिए ठोस कार्रवाई की जानी चाहिए।
- कलाबाई सहरिया, सरपंच शुभघरा पंचायत समिति शाहाबाद

आबादी में नल कनेक्शन नहीं होने से महिलाएं परेशान
शाहाबाद। उपखंड मुख्यालय शाहाबाद में राजपुर रोड मौहल्ल में लगभग 25 से 30 मकानों की आबादी है एवं निरंतर इस इलाके में नवीन निर्माण एवं भवन बन रहे हैं परंतु पानी की समस्या के चलते महिला एवं लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कभी हैंडपंप तो कभी कुएं का सहारा लेकर पानी की आपूर्ति हो पाती है। शाहाबाद कस्बे में हर गली मौहल्ले में पानी की पाइप लाइन डली हुई है नलों के द्वारा पानी जा रहा है परंतु इस मोहल्ले में बिल्कुल भी पानी की पाइप लाइन नहीं है। जिसके चलते सबसे अधिक महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं शौचालय को उपयोग करने के लिए पानी की आवश्यकता भी अधिक होती है। ऐसे में पानी की पाइप लाइन नहीं होने से पानी लाने में दूर से परेशानी आती है और उतना ही पानी लाते हैं। जिससे की आवश्यकताओं की पूर्ति होती रहे। साथ ही छोटे बच्चों का कुएं आदि पर जाने का डर भी लगा रहता है। उपखंड मुख्यालय पर सरकार को हर गली तक हर मौहल्ले तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था करनी चाहिए। पुराना पुलिस उप अधीक्षक निवास से कंकाली माता मंदिर तक लगभग 800 मीटर लंबी लाइन डाली आनी चाहिए। जिससे उस मोहल्ले में रहने वाले सभी लोगों को पानी मिल सके।

उपखंड अधिकारी को कराया समस्या से अवगत
वही राजपुर रोड मोहल्ला निवासी महिलाएं एकत्रित होकर उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंची और अपनी समस्या के बारे में उपखंड अधिकारी को अवगत कराया। जिस पर उपखंड अधिकारी राहुल   मल्होत्रा ने उक्त समस्या समाधान किए जाने के बारे में आश्वासन दिया।

वहीं महिलाओं ने बताया कि कई बार इस समस्या को लेकर पीएचडी जलदाय विभाग के उच्च अधिकारियों को तक अवगत कराया गया है परंतु फि र भी एक समस्या का समाधान नहीं होता। मोहल्ले के रामजीलाल यादव, जगदीश सेन, अशोक शर्मा, कमल श्रीवास्तव, जगदीश कश्यप आदि ने जिला कलक्टर से मांग की है कि पुलिस उप अधीक्षक निवास से कंकाली माता मंदिर तक पाइपलाइन पानी की डाली जाए। जिससे राजपुर रोड मौहल्ले में आ रही पानी की समस्या का समाधान हो सके।

हम कई सालों से राजपुर रोड मौहल्ले तरफ  पाइपलाइन डालने की मांग करते आ रहे हैं परंतु अभी तक पाइपलाइन नहीं होने की वजह से पानी के लिए हैंडपंप एवं कुआं पर ही निर्भर है। सरकार से मांग करते हैं कि शीघ्र पाइप लाइन डाली जाए।
- कांता खत्री, निवासी शाहाबाद राजपुर रोड मौहल्ला

सुबह -सुबह महिलाओं को काम अधिक होता है। ऐसे में हैंडपंप से या कुएं से पानी लाएं या अपने अन्य घर गृहस्थी के काम करें सबसे अधिक समस्या महिलाओं को आ रही है समस्या समाधान की मांग करती हूं।
- मालती यादव, निवासी, शाहाबाद

पानी की पाइप लाइन नहीं होने की वजह से नल कनेक्शन नहीं हो पाते इस कारण से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार से मांग करती हूं कि राजपुर रोड मौहल्ले में पानी की पाइप लाइन डाली जानी चाहिए।
- राजकुमारी सेन, निवासी शाहाबाद

सरकार से मांग करती हूं कि पुराना पुलिस उप अधीक्षक निवास से कंकाली माता मंदिर तक पाइप लाइन डाली जानी चाहिए और लोगों के नल कनेक्शन किए जाएं जिससे लोगों को पानी मिल सके।
- धापीबाई यादव, निवासी शाहाबाद

खस्ताहाल सड़क बनी विद्यार्थियों के लिए मुसीबत
शाहाबाद। उपखंड मुख्यालय शाहाबाद में आने जाने के लिए दो रास्ते बने हुए हैं। जिसमें से एक रास्ता सीधा घाटी के नीचे से हॉस्पिटल एवं अहिंसा सर्किल चौराहे तक पहुंचता है एवं दूसरा रास्ता वहीं से पंचायत समिति शाहाबाद अंदर कस्बे तक पहुंचता है। ऐसे में सरकार द्वारा सार्वजनिक निर्माण विभाग से रोड का चौड़ाईकरण कराया जा रहा है। जिसमें नवीन रोड का निर्माण ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है। ठेकेदार द्वारा एक तरफ के रोड को बिना पूर्ण किए दूसरी तरफ के रोड को भी खोद  दिया गया है। जिस रोड पर स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल एवं एक छात्रावास संचालित है एवं उसी रोड से दूसरी ओर बनने की दशा में कस्बे के लोगों के लिए आवागमन का प्रमुख साधन बना हुआ था परंतु ठेकेदार द्वारा लापरवाही का परिचय देते हुए दूसरी तरफ रोड को खोदकर डाल दिया। जिसमें छात्र-छात्राओं का स्कूल पहुंचना भी मुश्किल हो रहा है। छात्र-छात्राओं की साइकिल स्लिप हो जाती है एवं मोटरसाइकिल वाहन आदि भी स्लिप हो रहे हैं जबकि अभी एक तरफ का रोड संपूर्ण रूप से कंप्लीट नहीं हुआ। ऐसे में दूसरी तरफ का रोड को खोदा जाना छात्र-छात्राओं के लिए मुसीबत बना हुआ है एवं मजबूरी बस छात्राएं एवं अन्य आने जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कस्बेवासी दीनदयाल गर्ग, सुरेश सोनी, सचिन शुक्ला आदि ने बताया कि जब एक तरफ का रोड संपूर्ण रूप से कार्य पूर्ण नहीं हुआ है फिर दूसरी तरफ की सड़क की खुदाई करना गलत है। जिसमें छात्र-छात्राएं सबसे अधिक परेशानी हो रही है एवं लोगों के लिए आने जाने का मात्र एक ही रोड चालू हालत में था ऐसे में उसको भी ठेकेदार द्वारा जल्दबाजी करते हुए उखाड़ दिया गया है।

2 माह से खुदी है रोड
2 माह पूर्व इरोड खुद के डाल दिया गया। जिसके चलते छात्राओं को एवं अन्य लोग जो अंदर कस्बे में जाते हैं, उनको परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जबकि अभी एक्साइड का रोड संपूर्ण रुप से चालू किए बिना की दूसरी तरफ का रोड खोद दिया। जिसके चलते अंदर कश्मीर में लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खुदे हुए रोड पर परेशान होती हुई छात्रा साइकिल को पैदल ले जाना पड़ रहा है।