literature festival - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

साहित्य उत्सव: प्राथमिक रहेगा साहित्य तभी समाज की अभिव्यक्ति होगी
जोधपुर। शहर में साहित्य कुंभ-2023 के दूसरे दिन रविवार को कई संवाद सत्रों में अलग-अलग विषयों पर विचार मंथन का दौर चला। साहित्य और समाज के सरोकार विषय पर हुए संवाद सत्र में मंथन के दौरान सामाजिक सरोकार में साहित्य की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए यह निष्कर्ष उभर कर आए कि साहित्य प्राथमिक रहेगा तभी उसमें समाज की अभिव्यक्ति होगी। साहित्य समाज की संवेदना को व्यक्त करता है और यह समाज की समीक्षा भी है। नन्द भारद्वाज, जयपुर की अध्यक्षता में हुए सत्र का संचालन बीकानेर के शंकर सिंह राजपुरोहित ने किया। सत्र में बीकानेर के मालचन्द तिवाड़ी और मधु आचार्य, जोधपुर के मीठेश निर्मोही एवं प्रो. जहूर खां मेहर जैसे वरिष्ठ साहित्यकारों ने मंच साझा किया।

समकालीन लेखन के अभिनव प्रयोग, विषय पर संवाद सत्र: डॉ. दुर्गा प्रसाद अग्रवाल (जयपुर) के संचालन में समकालीन लेखन के अभिनव प्रयोग विषय पर हुए संवाद सत्र में डॉ. बृजरत्न जोशी (बीकानेर), डॉ. पल्लव (नई दिल्ली) ने अपने विचार रखे। डॉ. दुर्गा प्रसाद ने कहा कि भाषा का इतिहास बड़ा पुराना है, अगर गहनता के साथ विश्लेषण किया जाए तो देखने में आता है कि तब से लेकर आज तक हर भाषा में कई तरह के बदलाव हुए हैं और भाषा का बदलाव एक तरह का प्रयोग ही है।

गांधी-नेहरू की सार्वकालिकता आज भी प्रासंगिक:  राजस्थान साहित्य उत्सव के दूसरे दिन मीराबाई सभागार में दिन की शुरूआत गांधी-नेहरू दर्शन की सार्वकालिकता विषय पर चर्चा के साथ हुई। फारुख आफरीदी ने मंच संचालन की जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने कहा कि नेहरू गांधी इस दुनिया में हमेशा ही प्रासंगिक रहेंगे। खास तौर पर आज की युवा पीढ़ी को इस बात को जानना जरूरी है कि गांधी और नेहरू की धरोहर कितना महत्त्त्व रखती है।

सत्र में बनारस से आए प्रो. सतीश राय व जस्टिस गोविन्द माथुर ने भी अपने विचार रखे। वर्तमान परिप्रेक्ष्य में मीडिया का बदलता स्वरूप पर हुई सार्थक चर्चा: वर्तमान परिप्रेक्ष्य में मीडिया का बदलता स्वरूप विषय पर संवाद सत्र आयोजित किया गया। सत्र की अध्यक्षता ओम थानवी ने की। सत्र में पत्रकारिता जगत से जुड़े जाने माने नाम प्रो. सुधि राजीव, नारायण बारेठ, अमित वाजपेयी, मनोज वार्ष्णेय, डॉ. यश गोयल ने अपने विचार रखे।

दो-दिवसीय सागा 22 - दी एनुअल लिटरेटचर फेस्टिवल का शुभारंभ
जयपुर। कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय के अंग्रेज़ी विभाग द्वारा आज दो-दिवसीय सागा 22 - दी एनुअल लिटरेटचर फेस्टिवल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज की छात्राओं द्वारा दी गई नाटक प्रस्तुति ‘एसेंस ऑफ एक्ज़िस्टेंस’ से हुई, जिसे सभी ने खूब सराहा। नाटक में महाभारत के प्रमुख दृश्यों को प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में जानी-मानी इतिहासकार व लेखिका डॉ. रीमा हुजा से राजस्थान विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग की एसोसिएट प्रोफ़ेसर, डॉ. निकी चतुर्वेदी ने फे़स्टिवल की थीम ’मिथ एंड हिस्ट्री’ पर संवाद किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने स्वागत वक्तव्य में छात्राओं को अधिकाधिक पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। फेस्टिवल में आयोजित विभिन्न अन्तरमहाविद्यालय प्रतियोगिताओं में पहली प्रतियोगिता ‘एरीना ऑफ एथेना’ में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

ओटीटी पर दिखाया जा रहा है अच्छा कंटेंट : बाजपेयी
जयपुर। लिटरेचर फेस्टिवल के दौरान क्लार्क्स आमेर में अभिनेता मनोज बाजपेयी ने ओटीटी फिल्मों में दिखाई जा रही अश्लीलता के सवाल पर कहा कि वहां अच्छा कंटेंट भी दिखाया जा रहा है। अश्लील कंटेंट भी, लेकिन यह दर्शकों को तय करना चाहिए कि वह क्या देखेंगे। इसी के अनुसार उन्हें फिल्में देखने की स्वतंत्रता मिलनी चाहिए।

फेस्टिवल के एक सत्र में पीयूष पांडे द्वारा लिखित पुस्तक कुछ पाने की पर मनोज बाजपेयी ने कहा कि ऑटोबायोग्राफी कम देखता हूं। बाजपेयी ने कहा कि लिखने क रूचि है। ओटीटी ने देश को एकसूत्र में बांधा है।

लिटरेचर फेस्टिवल के 15वें संस्करण का हुआ आयोजन
जयपुर। लिटरेचर फेस्टिवल के 15वें संस्करण का ऑनग्राउंड आयोजन हुआ। होटल क्लार्क्स आमेर में 14 मार्च तक आयोजित होने वाले फेस्टिवल में 15 भारतीय भाषाएं शामिल होगी। इसमें 400 लोग भाग ले रहे है। योगा, मेडिटेशन और मॉर्निंग म्यूजिक के साथ फेस्टिवल की शुरुआत हुई। लेखक और फेस्टिवल डायरेक्टर्स गोखले और विलियम डेलरिम्पल के साथ टीमवर्क आर्ट्स के एमडी रॉय भी मौजूद रहे। समारोह में मुख्य वक्ता अनुवादक हरीश त्रिवेदी और यूएस डिप्लोमैट और यूएन रेजिडेंट को-ऑर्डिनेटर इन इंडिया शोम्बी शार्प थे। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लेखकों, कवियों और फिल्म निर्माताओं के साथ करीब 30 सत्र आयोजित होंगे।

फेस्टिवल के ऑनग्राउंड सेशन के दौरान बैठक में समाचार और विचार-विमर्श पर सत्र आयोजित हुआ। इसमें मुकेश माथुर, शिरीष खरे के साथ तसनिम खान ने चर्चा की। है। उन्होंने बताया कि एक न्यूज चैनल में अनोखे अंदाज में ब्रेकिंग न्यूज दिखाई जा रही थी। इस दौरान एंकर पुशअप लगते हुए जानकारी दे रहा था। अब न्यूज दिखाने में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। सरकार भी चैनल को ब्रेकिंग न्यूज देने को प्राथमिकता देने लगी है।