culvert - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नाला निर्माण में लापरवाही से आवागमन बाधित
भण्डेड़ा। क्षेत्र के बांसी कस्बे में देई रोड स्थित बांडी खाली पर सार्वजनिक निर्माण विभाग के संवेदक द्वारा नाला निर्माण कार्य किया जा रहा है। कार्यस्थल पर बाईपास नहीं बनाए जाने से पिछले  पखवाड़े से आमजन को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नवनिर्माण कार्य कछुआ चाल से होने के कारण लोगों को अस्पताल, स्कूल और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए दो किलोमीटर तक अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। इससे स्कूली बच्चों, कर्मचारियों, मरीजों एवं तीमारदारों को काफी दिक्कतें ही रही हैं।
जानकारी के अनुसार बांसी-देई मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुलिया की जगह उच्च पुलिया का निर्माण किया जा रहा है। करीब पंद्रह दिन पहले खुदाई के बाद कार्य शुरू हुआ, लेकिन अब तक बाईपास की व्यवस्था नहीं की गई है। मुख्य मार्ग को मिट्टी डालकर बंद कर दिया गया है, जिससे पैदल राहगीर खाई पार करते समय चोटिल हो रहे हैं। वाहन चालकों को रास्ता बंद मिलने पर लौटना पड़ रहा है। चौपहिया वाहनों को मोड़ने के लिए जगह नहीं होने से उन्हें पीछे जाकर बीओबी बैंक चौराहे तक जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने कई बार बाईपास निर्माण की मांग की, लेकिन विभागीय संवेदक और पीडब्ल्यूडी द्वारा समस्या को नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे लोगों में रोष व्याप्त है।

बांसी-देई मार्ग पर बांडी खाली पर पैदल राहगीरों के लिए बाईपास बनाया था। मगर मोटरसाइकिले के सवार राहगीर आवागमन करते है। जो यहां खतरा रहता है। मोके पर बाईपास को लेकर उच्चाधिकारी से बात करेंगे।
- रेवतीरमन शर्मा, जेईएन, सार्वजनिक निर्माण विभाग, नैनवां

असर खबर का : बांसी-भण्डेड़ा मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुलिया की सुरक्षा दीवार का निर्माण शुरू, पुलिया के पास चार से पांच फीट गहरे गड्ढे
भण्डेड़ा।  क्षेत्र में बांसी-भण्डेड़ा मुख्य मार्ग पर स्थित नाले की क्षतिग्रस्त पुलिया की सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा शुरू कर दिया गया है। लंबे समय से यह दीवार क्षतिग्रस्त होने के कारण यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों के लिए खतरा बना हुआ था। जानकारी के अनुसार दुगारी कनकसागर बांध तथा बांसी तालाब के ओवरफ्लो का पानी इसी नाले से होकर निकलता है। पिछले दो वर्षों से बरसात के दौरान लंबे समय तक पानी का तेज बहाव रहने के कारण पुलिया के ऊपर से पानी गुजरता रहा, जिससे सुरक्षा दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई। स्थिति यह थी कि पुलिया के पास चार से पांच फीट गहरे गड्ढे बन गए थे, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था। कई बार राहगीर और वाहन चालक इन गड्ढों में गिरकर घायल भी हुए।

ग्रामीणों ने जताया दैनिक नवज्योति का आभार
इस समस्या को दैनिक नवज्योति द्वारा प्रमुखता से उठाया गया था। 10 फरवरी और 7 मार्च को प्रकाशित खबरों के बाद विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए निर्माण कार्य शुरू करवाया। अब पुलिया की सुरक्षा दीवारों के पुनर्निर्माण और गड्ढों की मरम्मत से क्षेत्रवासियों को राहत मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों ने इस पहल के लिए दैनिक नवज्योति का आभार जताया है।

असर खबर का : बांडी खाली नाले पर उच्च क्षमता की नई पुलिया का निर्माण शुरू, जानें पूरा मामला
भंडेडा। क्षेत्र में बांसी-देई मुख्य मार्ग पर स्थित बांडी खाली नाले की क्षतिग्रस्त पुलिया के स्थान पर अब उच्च क्षमता की नई पुलिया का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। लंबे समय से खराब पड़ी इस पुलिया के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को खतरे के बीच आवागमन करना पड़ रहा था, लेकिन अब निर्माण कार्य शुरू होने से जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार भैरव बाबा के निकट स्थित इस पुलिया के ऊपर से लंबे समय तक बरसाती पानी बहने के कारण यह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके बावजूद लोग जोखिम उठाकर यहां से गुजरने को मजबूर थे। कई बार वाहन चालक नाले में गिरकर घायल भी हो चुके थे और लगातार अनहोनी का डर बना रहता था। बरसात के दौरान पुलिया पर तीन-चार फीट तक पानी का बहाव रहता था, जिससे मार्ग भी कई दिनों तक बंद रहता था। पूर्व में इसी नाले में तेज बहाव के दौरान जेसीबी सहित तीन लोग बह गए थे, जिनमें एक मजदूर की मृत्यु हो गई थी।

इस गंभीर समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित विभाग का ध्यान इस ओर आकर्षित हुआ। जनहित को देखते हुए विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए यहां उच्च क्षमता की पुलिया निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है। पुलिया के निर्माण के बाद इस मुख्य मार्ग से आवागमन करने वाले राहगीरों, गणेश कॉलोनी एवं बांसी क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। स्थानीय लोगों ने समस्या उठाने पर आभार व्यक्त किया है।

मेज नदी की पुलिया छह माह से क्षतिग्रस्त, पानी से होकर गुजरने पर मजबूर ग्रामीण
भण्डेड़ा। क्षेत्र के सादेड़ा से विषधारी मार्ग पर मेज नदी की पुलिया पिछले लगभग छह महीनों से क्षतिग्रस्त पड़ी है, जिससे इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। पुलिया टूटने के कारण राहगीरों और श्रद्धालुओं को तीन से चार फीट पानी से होकर गुजरने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। बावजूद इसके संबंधित विभाग अब तक समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा पाया है।जानकारी के अनुसार सादेड़ा से संगमेश्वर (समेला) महादेव होते हुए विषधारी जाने वाले मुख्य ग्रेवल मार्ग पर मेज नदी में एक छोटी पुलिया बनी हुई थी। इसी पुलिया के माध्यम से दोनों ओर से आने-जाने वाले ग्रामीण और वाहन चालक आवागमन करते थे। मेज नदी और बेजाण नदी में कम पानी का बहाव होने पर भी इसी पुलिया से पानी निकल जाता था और लोगों को आवागमन में सुविधा रहती थी। गत वर्ष लंबे समय तक हुई बारिश के कारण यह पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिया के क्षतिग्रस्त हिस्से पर गहराई बढ़ जाने से यहां से वाहन निकलना असंभव हो गया है। इसके बाद से ही यह मार्ग अवरुद्ध पड़ा है। अब लोगों को विषधारी पहुंचने के लिए कल्याणपुरा और कालानला होकर लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। पैदल राहगीर जब इस स्थान से गुजरते हैं तो उन्हें तीन से चार फीट पानी से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे कपड़े भी भीग जाते हैं और जान का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि पास ही स्थित धार्मिक स्थल संगमेश्वर (समेला) महादेव के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को भी इसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय ग्रामीणों का कहना है कि मेज और बेजाण नदी के ऊपरी क्षेत्रों में बड़े बांध बने हुए हैं, जिनसे नहरों में पानी छोड़ा जाता है। ऐसे में अचानक पानी बढ़ने का खतरा भी बना रहता है।

अस्थायी रास्ता बारिश की भेंट चढा
ग्रामीणों ने बताया कि पिछले वर्ष मिनी डैम निर्माण कार्य के दौरान पुलिया के क्षतिग्रस्त स्थान पर मिट्टी डालकर अस्थायी रास्ता बनाया गया था, लेकिन बारिश में वह भी बह गया। तब से यह मार्ग बंद पड़ा है, जिससे क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं को लगातार परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पुलिया का शीघ्र पुनर्निर्माण कराने की मांग की है।

इन गांवों से पहुंचते श्रद्धालु
नैनवां सहित हिण्डोली दोनों उपखंडों की ग्राम पंचायतों के निकट यह मंदिर है। यहां विषधारी, डाबेटा, दरा का नयागांव, भण्डेड़ा, सादेड़ा, बांसी, रामगंज, कल्याणपुरा, गुजरियाखेड़ा, दुगारी, उरांसी, मानपुरा, डोड़ी, सांवतगढ़, निमोद, भजनेरी, मरां, मुण्डली, कालानला सहित अन्य गांवों के श्रद्धालु भगवान के दर्शनार्थ पहुंचते है। भण्डेड़ा क्षेत्र से इस रुट द्वारा आवाजाही करने पर जिला मुख्यालय की दूरी कम हो जाती है। अभी भी सैकड़ों राहगीर शॉर्टकट की वजह से रोजमर्रा ही जानजोखिम में डालकर इस रुट पर अपना सफर तय करते है पर संगमेश्वर की पुलिया व रास्ते की वजह से परेशानी झेलनी पड़ती है।

पुलिया व रास्ते की वजह से श्रद्धालुओं की राह में बाधाएँ
श्रद्धालुओं ने बताया कि बारह गांव की मुख्य आस्था का केन्द्र संगमेश्वर (समेला) महादेव है। यहां पर बारिश के समय की खुबसूरती आनेवाले को आकर्षित करती है। यहाँ की हरियाली चतुदर्शी व अमावस्या पर श्रद्धालुओं की अच्छी भीड़ रहती है। मगर इसके रास्ते पर संगमेश्वर की टूटी पुलिया एवं अभी तक किसी ने डामरीकृत सड़क नही बनवा पाए है। जो श्रद्धालुओं के लिए बारिश के समय एक चुनौती से कम नही है। बूंदी के लिए आवाजाही हेतु शॉर्टकट रास्ता भी है। पर संगमेश्वर पुलिया की वजह से परेशानी होती है। क्षेत्रीय लोगों को अन्य रुट से जाने पर 10 किमी का अतिरिक्त फेरा लगता है।
-छोटूलाल जोशी, श्रद्धालु भण्डेडा, निवासी

हमारे क्षेत्र की मुख्य आस्था का धार्मिकस्थल है। यहां पर बारिश के समय कच्ची पुलिया व जगह-जगह पर नाले पड़ते है। फिर भी श्रद्धालु इस समस्या का सामना करते हुए भी आते जाते है। जो काफी खतरे भरी राह से गुजरना होता है।  आवाजाही को लेकर डामरीकृत व सीसी सड़क बनाने को लेकर लंबे समय से मांग उठा रहे है। ग्रेवल रास्ते के बावजूद भी हरवर्ष दिनोंदिन श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। लेकिन किसी ने सुध नहीं ली है।
-निखिल शर्मा, रामगंज निवासी

मेज नदी की संगमेश्वर पुलिया की वजह से क्षेत्रवासियों को परेशान झेलनी पड़ती है। बारिश के समय दोनों नदियों में पानी की लहरों का नजारा व हरियाली के कारण हर किसी को आकर्षित करती है।   लड्डू-बाटी चूरमा की गोट का नजारा आम होता है लेकिन बारिश के समय श्रद्धालुओं को नदी के पानी में अपनी जान जोखिम में डालकर निकलना पड़ता है।  समेला महादेव पहुंचने के लिए कच्चा रास्ता परेशानी का सबब बना हुआ है।
- नारायण सिंह हाड़ा, श्रद्धालु

क्षेत्र में बारह गांवों की मुख्य आस्था का सबसे बड़ा धार्मिक स्थल है। संगमेश्वर महादेव का स्थान पर यहा पर तीन ग्राम पंचायतों की सीमा जुड़ा है। बारिश के समय दोनों नदियों की तरफ से आनेवाले रास्ते कच्चे है, बारिश के समय गहरे गड्ढे व कीचड़ हो जाता है।  इस राह को पार कर भगवान शिव तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस पुलिया व कच्चे रास्ते की वजह से राहगीरों सहित श्रद्धालुओं को समस्या से जूझना पड़ता है।
- पदम कुमार जैन, बांसी निवासी

यह पुलिया लंबे समय से टूटी होने से क्षेत्रीय लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। समेला महादेव मंदिर के दर्शनार्थ श्रद्धालुओं को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व संबंधित विभाग इस आधुनिक युग में भी डामरीकरण सड़क को लेकर गंभीर नहीं है। हालांकि  बरसाती दिनों में यहां का मनमोहक नजारा श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करहीं होने से भक्तों को परेशानी होती है।
-रोहित कुमार शर्मा, भण्डेड़ा निवासी

इनका कहा है
यह पुलिया डामरीकृत सड़क नहीं है। मेज नदी की पुलिया का कार्य हमारे अधीन में नहीं है। हमारे अधीन में होती तो दुरूस्त करवाया जाता हो सकता है ग्राम पंचायत द्वारा किसी मद से पुलिया का निर्माण करवाया गया होगा।
- रेवतीरमन शर्मा, जेईएन, सार्वजनिक निर्माण विभाग देई-नैनवां

मुख्य ड्रेन की क्षतिग्रस्त पुलिया छह माह से अधूरी, हादसे का खतरा
कापरेन। शहर के शक्ति चौराहे पर मुख्य ड्रेन की क्षतिग्रस्त पुलिया छह माह बाद भी स्थायी रूप से निर्मित नहीं हो सकी है। अगस्त 2025 में आई बाढ़ के दौरान यह पुलिया बह गई थी। मुख्य मार्ग बाधित होने पर संबंधित विभाग ने तत्काल सीमेंट नाले दबाकर मिट्टी व ग्रेवल डाल आवागमन शुरू तो करवा दिया, लेकिन अब तक पक्की पुलिया का निर्माण नहीं कराया गया। वर्तमान में पुलिया के दोनों ओर सुरक्षा दीवार का अभाव है। स्थानीय नागरिकों के अनुसार बीते महीनों में कई मवेशी नाले में गिर चुके हैं, वहीं दो बाइक सवार संतुलन खोकर नीचे जा गिरे। गनीमत रही कि कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, लेकिन खतरा लगातार बना हुआ है। बारिश के दौरान अस्थायी पुलिया पर फिसलन बढ़ जाती है, जिससे राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ती है।

शक्ति चौराहा शहर का प्रमुख यातायात केंद्र है, जहां से दिनभर लोडिंग वाहन, ट्रैक्टर-ट्रॉली, स्कूली वाहन एवं आमजन का आवागमन रहता है। पुलिया संकरी होने से एक साथ दो बड़े वाहन आने पर जाम की स्थिति बन जाती है।पूर्व पार्षद द्वारका लाल मीणा, अशोक चौरसिया, कन्हैया लाल सेन एवं छगन बाबर ने चेतावनी दी कि शीघ्र पक्की पुलिया और सुरक्षा दीवार का निर्माण नहीं हुआ तो बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों ने नगरपालिका प्रशासन और पीडब्ल्यूडी विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

इनका कहना है
शक्ति चौराहे पर पुलिया निर्माण की  सेक्शन अभी आई है,एक -दो दिन में टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। संभवत: महीने भर में पुलिया निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा।
- चिराग जैन,एईएन पीडब्ल्यूडी विभाग

यह पुलिया शहर की जीवनरेखा है। छह महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी स्थायी निर्माण नहीं होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रशासन को किसी बड़े हादसे का इंतजार नहीं करना चाहिए।
- राजेंद्र पाटनी, पूर्व पालिका अध्यक्ष

सुरक्षा दीवार नहीं होने से सबसे ज्यादा खतरा रात के समय रहता है। कई बार मवेशी और बाइक सवार गिर चुके हैं। यहां तुरंत मजबूत रेलिंग लगाई जानी चाहिए।
- प्रवीण सिंह सिसोदिया, स्थानीय निवासी

दिनभर भारी वाहन निकलते हैं। पुलिया संकरी होने से जाम लगता है और हादसे की आशंका बनी रहती है। अस्थायी मरम्मत से काम नहीं चलेगा, पक्की पुलिया का निर्माण जरूरी है।
- सुनील गोयल, व्यापारी

यह मार्ग आसपास के गांवों को शहर से जोड़ता है। रोजाना स्कूली बच्चे और मरीज गुजरते हैं। प्रशासन को प्राथमिकता के आधार पर निर्माण कार्य शुरू करना चाहिए।
- संजय तिवारी, भाजपा नेता

असर खबर का - पीडब्ल्यूडी विभाग ने जर्जर खरेड पुलिया का मरम्मत कार्य शुरू किया, जानें पूरा मामला
नमाना। नमाना कस्बे से होकर गुजरने वाली घोड़ा पछाड़ नदी पर बनी खरेड पुलिया लंबे समय से जर्जर अवस्था में पड़ी है। गत वर्ष बरसात के दौरान पुलिया पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसके बाद से इस मार्ग से कोटा जाने वाले वाहन चालकों में दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। करीब पांच महीने पूर्व सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा मरम्मत कार्य कराया गया, लेकिन कार्य की गुणवत्ता पर अब प्रश्न उठ रहे हैं। पुलिया पर दो बड़े गड्ढे बने रहने के कारण उन्हें भरने के बजाय बड़े-बड़े पत्थर डाल दिए गए। रात्रि के समय प्रकाश व्यवस्था के अभाव में ये पत्थर वाहन चालकों के लिए और अधिक खतरनाक साबित हो रहे थे। कई बार दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक असंतुलित होकर गिरने से बाल-बाल बचे।

ग्रामीणों ने लगातार शिकायत दर्ज कराते हुए विभाग का ध्यान आकर्षित किया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि अंधेरे में गड्ढों से बचने के प्रयास में वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो सकते थे। इस समस्या को लेकर दैनिक नवज्योति समाचार पत्र में आठ फरवरी के अंक में खरेड पुलिया की मरम्मत लटकी, हादसे का खतरा शीर्षक से समााचार प्रकाशित कर विभाग का ध्यान आकर्षित करवाया था। यह समाचार प्रकाशित होने के बाद संबंधित विभाग हरकत में आया। सार्वजनिक निर्माण विभाग ने पुन: मौके पर पहुंचकर पुलिया की मरम्मत का कार्य प्रारंभ कर दिया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इस बार स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा ताकि आवागमन सुचारु और सुरक्षित रह सके।

खेडा बस्ती को जोड़ने वाली पुलिया छह माह से क्षतिग्रस्त, जानें पूरा मामला
अरण्डखेडा। अरण्डखेडा ग्राम पंचायत क्षेत्र में खेडा बस्ती को जोड़ने वाली पुलिया पिछले छह माह से क्षतिग्रस्त पड़ी है। मरम्मत नहीं होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। ग्राम पंचायत मुख्यालय गांव से जुड़ी खेडा बस्ती गांव की पुलिया पिछले करीब छह माह से क्षतिग्रस्त अवस्था में है। इस कारण ग्रामीणों को रोजमर्रा के आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय निवासी नंद किशोर प्रजापति ने बताया कि बरसात से पहले ही पुलिया की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस संबंध में स्थानीय लोगों द्वारा पंचायत प्रशासन और ग्राम विकास अधिकारी को भी अवगत कराया गया, इसके बावजूद अब तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया है।

ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
ग्रामीणों का कहना है कि क्षतिग्रस्त पुलिया से दुपहिया और पैदल राहगीरों को खासा जोखिम उठाकर गुजरना पड़ता है। ऐसे में यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द पुलिया की मरम्मत कराकर आवागमन को सुरक्षित बनाया जाए।

खेड़ा बस्ती में क्षतिग्रस्त पुलिया की स्वीकृति निकाल दी गई है। साथ ही ठेकेदार को भी कह दिया है। गुरुवार से कार्य शुरू हो जाएगा।
- महावीर जैन, ग्राम विकास अधिकारी, बनियानी

असर खबर का - खैराबाद में श्मशान मार्ग की पुलिया का निर्माण शुरू
रामगंजमंडी। खैराबाद में श्मशान जाने वाली पुलिया एवं सीसी रोड निर्माण कार्य को लेकर ठेकेदार की लापरवाही सामने आने के बाद अब स्थिति में सुधार देखने को मिला है। दैनिक नवज्योति में जनहित से जुड़ी खबर प्रकाशित होने के बाद श्मशान मार्ग की पुलिया का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। वहीं इसके पश्चात सीसी रोड का निर्माण कार्य भी जल्द प्रारंभ किया जाएगा।उल्लेखनीय है कि श्मशान जाने वाली पुलिया एवं सीसी रोड का ठेका स्वीकृत होने के बाद ठेकेदार द्वारा पुराना सीसी रोड और पुरानी पुलिया तोड़ दी गई थी। लेकिन इसके बाद कई दिनों तक निर्माण कार्य बंद रखा गया। इससे श्मशान मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया था और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। आकस्मिक मृत्यु की स्थिति में शव को श्मशान तक ले जाना भी अत्यंत कठिन हो गया था। बंद मार्ग के कारण वार्ड क्षेत्र के लोगों की दैनिक आवाजाही भी प्रभावित हो रही थी।

ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
दैनिक नवज्योति द्वारा इस गंभीर समस्या को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद संबंधित विभाग एवं ठेकेदार ने मामले का संज्ञान लिया और श्मशान जाने वाली पुलिया एवं सीसी रोड का निर्माण कार्य पुन: प्रारंभ कर दिया गया। कार्य शुरू होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

दैनिक नवज्योति का जताया आभार
ग्रामीणों ने जनहित में प्रकाशित खबर के लिए दैनिक नवज्योति का आभार जताते हुए कहा कि मीडिया की सक्रिय भूमिका से उनकी लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान संभव हो सका। साथ ही उन्होंने मांग की कि निर्माण कार्य को शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराया जाए। ताकि भविष्य में इस प्रकार की समस्या दोबारा उत्पन्न न हो।

बांसी-देई मार्ग पर सड़कें बदहाल, राहगीरों में चिंता
भण्डेड़ा। क्षेत्र के बांसी से देई मुख्य मार्ग की सड़कें बारिश के बाद गहरे गड्ढों में तब्दील हो गई हैं, जिससे वाहन चालक और पैदल राहगीर दोनों के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। भैरव बाबा के पास नाले की दीवार सहित मार्ग क्षतिग्रस्त हो चुकी है और डामरीकृत सड़क के कई हिस्सों पर मिट्टी बह जाने से गहरे गड्ढे बन गए हैं।

स्थानीय लोग बताते हैं कि इस मार्ग से चौपहिया वाहन गुजरते समय सामने से आने वाले वाहनों के लिए पर्याप्त जगह नहीं बचती। रात्रि में अनजान राहगीर इन गड्ढों में गिरकर घायल हो चुके हैं। जोगी कॉलोनी से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बांसी तक भी यह मार्ग खतरे भरा है। स्थानीय नागरिक सत्यनारायण, सोजीलाल सैनी, हरपाल माली आदि ने कहा कि विभाग बड़ा हादसा होने तक इंतजार कर रहा है। बरसात के बाद लगभग दो माह बीत गए हैं, लेकिन संबंधित विभाग ने अभी तक सड़क की सुध नहीं ली है। इससे क्षेत्रीय लोगों में विभाग के प्रति गहरा आक्रोश व्याप्त है और आमजन इस लापरवाही का प्रत्यक्ष रूप से सामना कर रहे हैं।राहगीरों का कहना है कि समय रहते उचित मरम्मत न होने से दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है और विभाग को तुरंत कार्यवाही करनी चाहिए।

इधर विभागीय अधिकारी का कहना है कि जलदाय विभाग द्वारा पाइपलाइन निकल जाए, जल्द ही नाले की पुलिया का निमार्ण कार्य शुरू करेगें। रही बात देई मार्ग पर सड़क की, तो जहाँ-जहाँ पर डामर के पास मिट्टी के गड्ढे अधिक है। पुलिया का कार्य शुरू होते ही उन्हें भी भरवाया जाएगा।
-रेवतीरमन शर्मा, जेईएन, सार्वजनिक निर्माण विभाग, देई-नैनवां

असर खबर का : पनवाड़ श्मशान घाट की बदहाली दूर, दीवार व पुलिया मरम्मत से मिली राहत
पनवाड़। पनवाड़ देवली-अरनिया स्टेट हाईवे पर स्थित पनवाड़ श्मशान घाट की जर्जर स्थिति को लेकर दैनिक नवज्योति में प्रकाशित समाचार का असर साफ दिखाई देने लगा है। खबर के प्रकाशन के बाद ग्राम पंचायत एवं प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए श्मशान घाट की क्षतिग्रस्त बाउंड्री वॉल और प्रवेश मार्ग पर बनी पुलिया का मरम्मत कार्य पूर्ण करा दिया है। इससे लंबे समय से चली आ रही ग्रामीणों की गंभीर समस्या का समाधान हो गया है। जानकारी के अनुसार करीब दो वर्ष पूर्व क्षेत्र में हुई अतिवृष्टि और नदी में आए तेज बहाव के कारण श्मशान घाट की सुरक्षा दीवार ढह गई थी। वहीं प्रवेश द्वार पर बनी पुलिया भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। हालात ऐसे हो गए थे कि विशेषकर बारिश के मौसम में शव यात्रा को श्मशान घाट तक ले जाना बेहद जोखिमभरा और पीड़ादायक हो गया था।

जनभावनाओं को देखते हुए शुरू हुआ कार्य
लाखों रुपए की लागत से निर्मित संरचनाओं के क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों में गहरा असंतोष व्याप्त था। स्थानीय लोगों द्वारा प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराने के बावजूद जब समस्या का समाधान नहीं हुआ तो इसे समाचार पत्र में प्रमुखता से उठाया गया। इसके बाद ग्राम पंचायत ने जनहित को प्राथमिकता देते हुए मरम्मत कार्य को स्वीकृति प्रदान की और निर्माण कार्य आरंभ कराया। मरम्मत कार्य के तहत श्मशान घाट की नई व मजबूत बाउंड्री वॉल का निर्माण किया गया है,वहीं जर्जर पुलिया को भी दुरुस्त कर सुरक्षित आवागमन योग्य बनाया गया है। अब अंतिम संस्कार के दौरान परिजनों और ग्रामीणों को कीचड़, जलभराव या टूटे रास्तों से होकर नहीं गुजरना पड़ेगा।

श्मशान घाट की व्यवस्थाओं में हुए सुधार पर कस्बेवासियों ने राहत की सांस ली है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस कार्रवाई से न केवल वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हुआ है,बल्कि श्मशान घाट की गरिमा और सम्मान भी पुन: स्थापित हुआ है। ग्रामीणों ने खबर के माध्यम से समस्या उठाए जाने और प्रशासन की तत्परता के लिए आभार व्यक्त किया है।

इन्द्रगढ़-मोहनपुरा लिंक रोड की टूटी पुलिया से जनजीवन प्रभावित, बारिश में क्षतिग्रस्त पुलिया महीनों से बंद
इन्द्रगढ़। इन्द्रगढ़ से मोहनपुरा जाने वाले लिंक रोड पर इंद्राणी नदी पर बनी पुलिया बारिश के दौरान तेज बहाव में टूट गई थी, जिसका सुधार कार्य अब तक शुरू नहीं हो पाया है। पुलिया बंद होने से मोहनपुरा के ग्रामीणों और इन्द्रगढ़ नगरवासियों को  असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग पुराना बस स्टैंड के पास स्थित भट्टे से होते हुए सार्वजनिक निर्माण विभाग कार्यालय को जोड़ता हुआ आगे मोहनपुरा ग्राम तक जाता है। इसी रास्ते से ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इन्द्रगढ़ में उपचार के लिए जाते हैं और कई सब्जी विक्रेता अपनी उपज इन्द्रगढ़ और सुमेरगंजमंडी ले जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिया टूटने के कारण उन्हें दो किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय कर श्रीराम चौराहा होकर इन्द्रगढ़ पहुंचना पड़ता है, जिससे चौराहे पर अनावश्यक भीड़भाड़ बढ़ गई है। ग्रामीणों ने बताया कि जुलाई और अगस्त की भारी बारिश में पुलिया टूटने के बाद से स्थिति जस की तस बनी हुई है। कई विभागीय कार्यालयों जैसे तहसील, विद्युत, जलदाय तक पहुँचने के लिए भी लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है, जिससे समय और श्रम दोनों की बबार्दीहो रही है।

ग्रामीणों की मांग है कि जब तक स्थायी पुलिया का निर्माण नहीं होता, तब तक मिट्टी डालकर अस्थायी रूप से मार्ग चालू किया जाए, ताकि आवागमन सुचारू हो सके। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही टूटी हुई रपट के स्थान पर स्थायी पुलिया निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। फिलहाल, स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि अस्थायी समाधान उपलब्ध होने पर रोजमर्रा का आवागमन कुछ हद तक सहज हो सकेगा।

संबंधित अधिकारी तुरंत पुलिया निर्माण का प्रस्ताव लें
तेज बारिश होने से इंद्राणी नदी मे आए तेज बहाव से रपट पुलिया टूट गई है संबंधित अधिकारियों से मिलकर जल्द ही बड़ी पुलिया निर्माण का प्रस्ताव तैयार करवाने की मांग करेंगे ताकि इसका स्थाई समाधान हो सकें एवं आमजन को राहत मिले
-गिरिराज जैन, अध्यक्ष भाजपा शहर मंडल, इन्द्रगढ़

दो किमी चक्कर, मुश्किल सफर
मोहनपुरा लिंक रोड की पुलिया टूटने से मोहनपुरा वासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है ग्रामीणों को 2 किमी. अतिरिक्त चक्कर लगा कर सरकारी कार्यालयों में पहुंचना पड़ता है ।
-लोकेश कुमार सैनी, भाजपा नेता व निवासी ग्राम मोहनपुरा

आवागमन बंद , आमजन परेशान
मोहनपुरा लिंक रोड पुलिया पर आवागमन बंद होने से इन्द्रगढ़ सब्जी मंडी व कटला बाजार में आने वाले व्यापारी व ग्राहक को परेशानी हो रही है। इसका समस्या का जल्द ही समाधान होना चाहिए, जिससे व्यापारी, ग्राहक व आमजन को राहत मिले
-नवीन कुमार राठौर, भाजपा नेता व व्यापारी इन्द्रगढ़।

आखिर जाम से कब मिलेगी निजात
पुलिया टूटने से भारी परेशानी हो रही अतिरिक्त चक्कर के साथ-साथ कई बार चौराहा के जाम लगने से कई समस्या का सामना करना पड़ता है जिससे अतिरिक्त समय लगता है। इसका जल्द समाधान होना चाहिए ।
-सत्यनारायण बंसल, स्थानीय व्यापारी इन्द्रगढ़।

इनका कहना है
तेज बारिश के कारण मोहनपुरा रोड की रपट पुलिया टूट गई थी। इसके स्थान पर नई कॉलम वाली पुलिया का निर्माण कराया जाएगा, ताकि समस्या का स्थाई हल हो सके एवं कुछ दिनों में अस्थाई रूप से आवागमन शुरू करवा दिया जाएगा ।
-बृज भूषण शर्मा,अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका इन्द्रगढ़

रपट पुलिया टूट जाने से मोहनपुरा से इन्द्रगढ़ में व्यापार करने आने वाले व्यापारियों के साथ सब्जी विक्रेताओ और ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है जल्द ही नई पुलिया का निर्माण करवाने का प्रयास किया जाएगा ।
-नीलम भारती, चेयरमैन, नगर पालिका, इन्द्रगढ़।

असर खबर का - तीन साल से टूटी पुलिया का निर्माण कार्य शुरू, किसानों को मिली राहत
नमाना रोड़। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में तीन वर्षों से टूटी हुई पुलिया के कारण किसानों को कृषि कार्य और धान मंडी आने-जाने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। दुपहिया वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर पुलिया पार करना पड़ता था, जबकि बड़े वाहन चार किलोमीटर का लंबा रूट तय करके ही क्षेत्र में प्रवेश कर पाते थे। इस वजह से बड़े हादसों की संभावना बनी हुई थी।  इस मामले को दैनिक नवज्योति ने 11 मई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित कर अधिकारियों का ध्यानाकर्षण कराया। खबर के प्रकाशन के बाद विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निर्माण के लिए टेंडर जारी किया और कार्य शुरू किया। सहायक अभियंता मनीष मीणा  ने बताया कि निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है और लगभग 20 दिवस में यह पूर्ण हो जाएगा।

प्रमुखता से मु्द्दा उठाने पर ग्रामीणों ने कहा थैंक्स
क्षेत्र के किसान कालूलाल मीणा, टीकम मीणा, भाजपा खटकड़ मंडल प्रतिनिधि बलराम यादव, विशाल, रोहित सहित अन्य ग्रामीणों ने दैनिक नवज्योति की ओर से किसानों की समस्या को प्रमुखता से उठाने पर थैंक्स कहा।