evacuation - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आर्मेनिया सरकार को जयशंकर ने दिया धन्यवाद: 550 से अधिक भारतीय नागरिकों को ईरान से निकालने में की मदद, बचाव अभियान जारी
नई दिल्ली। आर्मेनिया ने ईरान में फंसे 550 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने में भारत की मदद की है। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने सोमवार को ईरान से अब तक 550 से अधिक भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी में सहयोग के लिए आर्मेनिया सरकार और वहां के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, ईरान से अब तक 550 से अधिक भारतीय नागरिकों की सुरक्षित निकासी की सुविधा प्रदान करने के लिए आर्मेनिया की सरकार और लोगों को धन्यवाद। इन चुनौतीपूर्ण समय में उनके समर्थन की सराहना करता हूं।

छात्रों, तीर्थयात्रियों और व्यवसायियों सहित भारतीय नागरिक ईरान के विभिन्न शहरों से सड़क मार्ग के जरिए सीमा पार कर आर्मेनिया पहुँच रहे हैं। वहां से इन लोगों को येरेवन के शॉर्ट नोट्स अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डेसे व्यावसायिक उड़ानों (जैसे दुबई के रास्ते) के माध्यम से नयी दिल्ली वापस लाया जा रहा है।

हालांकि, अब तक 550 से अधिक लोगों को निकाला जा चुका है, लेकिन यह अभियान अभी भी जारी है। इसी मार्ग से 15 मार्च को मुख्य रूप से जम्मू-कश्मीर के 70 छात्रों का एक जत्था दिल्ली पहुँचा था। इस पूरे प्रयास का प्रबंधन तेहरान और येरेवन में स्थित भारतीय मिशनों द्वारा आर्मेनियाई अधिकारियों के साथ घनिष्ठ सहयोग से किया जा रहा है। सरकार ने 12 मार्च को कहा था कि वह उन भारतीय नागरिकों की सहायता कर रही है जो अजरबैजान और आर्मेनिया के रास्ते व्यावसायिक उड़ानों से घर लौटना चाहते हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, हम उन्हें वीजा और सड़क मार्ग से सीमा पार करने में सहायता कर रहे हैं। जायसवाल ने यह भी कहा कि सरकार ने तेहरान में रहने वाले कई भारतीयों को देश के अन्य सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया है और जो लोग आर्मेनिया या अजरबैजान के रास्ते वापस आना चाहते हैं, उन्हें वीजा संबंधी मदद दी जा रही है।

महाराष्ट्र विधानसभा बिल्डिंग को मिली बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस जांच शुरू, डॉग स्क्वॉड और साइबर सेल अलर्ट
मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा इमारत को बम से उड़ाने की धमकी वाला एक गुमनाम ईमेल मिलने के बाद अधिकारियों ने पूरे परिसर को खाली कराकर सभी स्थानों की गहन तलाशी ली है। गुरुवार सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होने से कुछ देर पहले यह ईमेल मिला था जिसे गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने परिसर को खाली करा लिया और पूरी सुरक्षा जांच शुरू कर दी।

जिस समय यह धमकी मिली, उस समय वहां विधानसभा और विधान परिषद के कई सदस्य, अधिकारियों के साथ परिसर में मौजूद थे। अलर्ट के बाद पुलिस कर्मियों ने सभी को परिसर से सुरक्षित बाहर निकाला और तुरंत एक श्वान दस्ते के साथ बम डिस्पोजल स्क्वॉड को तैनात किया। इमारत के सभी कमरों सहित पूरे परिसर में अभी एक व्यापक तलाशी अभियान चल रहा है।

विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को परिसर के अंदर और आसपास सुरक्षा कड़ी करने का भी निर्देश दिया है। इस बात की भी संभावना है कि विधानसभा में प्रवेश के लिए आगंतुक पास को एहतियात के तौर पर अस्थायी रूप से स्थगित किया जा सकता है।

अजमेर में पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, पोस्ट ऑफिस परिसर में स्थित कार्यालय पर आज दोपहर मिली चेतावनी; कलेक्ट्रेट, दरगाह और कोर्ट के बाद नया अलर्ट
अजमेर। अजमेर में कलेक्ट्रेट, दरगाह और कोर्ट के बाद अब पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी जयपुर ऑफिस में ईमेल के जरिए पहुंची है। जिनकी सूचना पर अजमेर के सीनियर पोस्ट मास्टर के.के. मीणा ने तुरंत ही ऑफिस में बैठे कर्मचारियों को तुरंत बाहर निकाल दिया और ऑफिस को खाली करते ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सूचना दी गई। जिस पर जिला पुलिस, सीआईडी, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड टीम भी मौके पर पहुंची।

जिन्होंने पासपोर्ट ऑफिस के चप्पे-चप्पे को चेक किया। इस दौरान जांच में पुलिस टीम को कोई भी विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई । पुलिस की जांच होने तक पासपोर्ट ऑफिस के सभी कर्मचारी ऑफिस के बाहर खड़े रहे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है।

कोलकाता के पासपोर्ट कार्यालयों और डाकघरों को बम से उड़ाने की धमकी मिली, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
कोलकाता। कोलकाता में बम धमकी वाले ईमेल का सिलसिला जारी है। गुरुवार को शहर के दो पासपोर्ट कार्यालयों और राज्य के कई डाकघरों को ईमेल के जरिए विस्फोट की धमकी मिली, जिसके बाद एहतियातन इमारतों को खाली कराया गया और व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोपहर के आसपास ब्रेबोर्न रोड और आनंदपुर स्थित पासपोर्ट कार्यालयों को ईमेल मिला, जिसमें परिसर में विस्फोटक लगाए जाने का दावा किया गया था। कर्मचारियों को तुरंत बाहर निकाला गया। पुलिस दल, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचे और गहन जांच शुरू की। खबर लिखे जाने तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई थी।

इसी दौरान राज्य के कई डाकघरों को भी इसी तरह के ईमेल भेजे गए। हावड़ा मैदान डाकघर को गुरुवार सुबह काम शुरू होने के तुरंत बाद धमकी मिली। भवन को खाली कराया गया और बम निरोधक दस्ते ने तलाशी ली। इसके बाद आसनसोल प्रधान डाकघर और बशीरहाट प्रधान डाकघर से भी समान ईमेल मिलने की सूचना है, जिससे आपात सुरक्षा व्यवस्था लागू करनी पड़ी।

यह घटनाक्रम पिछले दो दिनों से पश्चिम बंगाल की अदालतों को भेजे जा रहे बम धमकी ईमेल की श्रृंखला के बीच सामने आया है। मंगलवार को सबसे पहले सिटी सिविल कोर्ट और पश्चिम बर्दवान जिला एवं सत्र न्यायालय को ईमेल भेजे गए थे। इसके अलावा चिनसुरा कोर्ट में भी इसी तरह की धमकी से अफरा-तफरी मच गई थी, हालांकि दिनभर चली तलाशी में कोई विस्फोटक नहीं मिला।

बुधवार को आसनसोल के जिला जज को अदालत परिसर में बम लगाए जाने का ईमेल मिला। लगभग उसी समय सूरी जिला न्यायालय को भी आरडीएक्स रखे जाने की धमकी दी गई। विस्तृत जांच के बाद वहां भी कुछ संदिग्ध नहीं पाया गया। अब पासपोर्ट कार्यालयों और डाकघरों तक धमकी का दायरा बढऩे से जांच एजेंसियां इसे समन्वित साजिश मान रही हैं, जिसका उद्देश्य दहशत फैलाना और सार्वजनिक सेवाओं को बाधित करना हो सकता है।

पुलिस ने ईमेल के स्रोत का पता लगाने के प्रयास तेज कर दिए हैं और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। फिलहाल इन ईमेल का स्रोत अज्ञात है।

डच शहर के उट्रेच में विस्फोट होने से लगी आग, 4 लोगों की हालत गंभीर
द हेग। डच शहर उट्रेच में गुरुवार दोपहर एक विस्फोट के बाद आग लगने की घटना में चार लोग घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। उट्रेच की मेयर शैरन डाइकस्मा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि विस्फोट में घायल दो लोगों का इलाज मौके पर ही एंबुलेंस कर्मियों द्वारा किया गया, मामूली चोटों वाले एक व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जबकि चौथा व्यक्ति एक राहगीर है, जिसे घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति गंभीर रूप से घायल नहीं है और किसी के लापता होने की सूचना नहीं है।

उट्रेच सेफ्टी रीजन ने बताया कि शहर के केंद्र में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। विशेषज्ञ टीमें मलबे के नीचे किसी के दबे होने की जांच शुरू कर रही हैं, हालांकि अधिकारियों को किसी पीड़ति के मिलने की उम्मीद नहीं है। विस्फोट से आस-पास की कई इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है।

डच सार्वजनिक प्रसारक एनओएस के अनुसार, स्थानीय समयानुसार लगभग दोपहर 3:30 बजे एक जोरदार विस्फोट की आवाज सुनी गई, जिसके बाद एक आवासीय इमारत में भीषण आग लग गई। मेयर डाइकस्मा ने कहा कि विस्फोट से पहले गैस रिसाव हुआ था, हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि किस वजह से हुई। उन्होंने पुष्टि की कि गैस रिसाव को सील कर दिया गया है। उन्होंने कहा, सभी संभावित परिदृश्यों की जांच की जा रही है। हालांकि, इस समय किसी आपराधिक कृत्य की संभावना नहीं दिखती।

अमेरिकी सरकार का बड़ा फैसला, अपने नागरिकों से तुंरत ईरान छोड़ने का दिया आदेश, जानें क्यों?
वॉशिंगटन। ईरान में अमेरिका के ऑनलाइन दूतावास ने अपने नागरिकों से ईरान से तुरंत बाहर निकलने का आग्रह किया है। पूरे ईरान में इस समय विरोध प्रदर्शन बढऩे और उनके हिंसक रूप लेने पर यह चेतावनी जारी की गई हैं। ऑनलाइन दूतावास ने अपनी वेबसाइट पर जारी बयान में कहा, दूतावास ने प्रदर्शनों के कारण गिरफ्तारियां, सड़क अवरोध, परिवहन में बाधा और इंटरनेट सेवा बंद होने की आशंका जतायी है। दूतावास ने अमरीकी नागरिकों को आर्मेनिया और तुर्की के रास्ते सड़क मार्ग से ईरान छोडऩे को कहा है।

साथ ही बयान में यह भी कहा गया कि अमेरिकी-ईरानी दोहरी राष्ट्रीयता वाले नागरिकों को ईरानी पासपोर्ट का उपयोग करके ईरान छोडऩा होगा, क्योंकि ईरानी सरकार दोहरी नागरिकता को मान्यता नहीं देती। बयान में चेतावनी दी गई कि, अमेरिकी नागरिक ईरान में पूछताछ, गिरफ्तार और हिरासत में लिए जाने के गंभीर जोखिम में हैं। एयरलाइनों ने ईरान के लिए या वहां से आने-जाने वाली उड़ानों को सीमित या रद्द कर दिया है, और कई सेवाओं को शुक्रवार तक निलंबित कर दिया गया है।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने लंबे समय से ईरान को स्तर-4 यात्रा न करें। गंतव्य घोषित किया है। मंत्रालय ने चेतावनी दी कि अमेरिकी नागरिक किसी भी कारण से वहां यात्रा न करें और जो लोग ईरान में हैं उन्हें गंभीर सुरक्षा जोखिम के कारण तुरंत देश छोड़ देना चाहिए।

सोमवार को व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलाइन लीविट ने कहा कि कूटनीति अमेरिका के ईरान नीति में प्राथमिक दृष्टिकोण बनी हुई है, हालांकि, ट्रम्प प्रशासन ने जरूरत पडऩे पर सैन्य विकल्पों को भी खारिज नहीं किया। लीविट ने कहा, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का अगला कदम क्या होगा, केवल वही जानते हैं। इसलिए दुनिया को इंतजार और अनुमान लगाना होगा और हम उन्हें निर्णय लेने देंगे।

इससे पहले रविवार को ट्रंप ने कहा था कि उनका प्रशासन कुछ बहुत मजबूत विकल्पों पर विचार कर रहा है, जिसमें ईरान के खिलाफ संभावित सैन्य कार्रवाई शामिल है और ईरान अमेरिकी लाल रेखा पार करना शुरू कर रहा है। ईरान में कोई अमेरिकी दूतावास या कांसुलर कार्यालय नहीं है और तेहरान में स्विस दूतावास अमेरिकी हितों की रक्षा कर रहा है लेकिन उसकी सेवाएं सीमित हैं। ईरान के कई शहरों में राष्ट्रीय मुद्रा रियाल में भारी गिरावट और लंबे समय से चल रही आर्थिक कठिनाइयों के विरोध में दिसंबर के अंत से विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। अशांति में सुरक्षा बलों और नागरिकों दोनों की मौतों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

आंध्र प्रदेश में भीषण हादसा, ओएनजीसी कुएं से भारी गैस रिसाव, पूरे इलाके में मची सनसनी
राजोल। आंध्र प्रदेश से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि कोनासीमा जिले के इरुसुमंडा गांव में सोमवार को ONGC के एक तेल कुएं में मरम्मत कार्य के दौरान अचानक हुए विस्फोट हो गया, जिसके कारण बड़े पैमाने पर गैस और कच्चे तेल का रिसाव शुरू हो गया और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई और आनन फानन में पूरे इलाके को खाली करवाना पड़ा। इस हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन अलर्ट मोड़ पर आ गया।

अधिकारियों के अनुसार, यह तेल का कुआं कुछ समय से बंद था और 'वर्कओवर रिग' के जरिए इसकी मरम्मत की जा रही थी। देखते ही देखते अचानक दबाव बढ़ने लगा और एक जोरदार धमाके के साथ गैस और तेल का रिसाव शुरू हो गया। रिसाव इतना शक्तिशाली था कि आसपास के इलाकों में गैस और धुएं का घना बादल छा गया। धुएं के इस बादल को देखते ही स्थानिय लोगों ने प्रशासन को इसकी सूचना दी और उसके बाद प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर गांवों को खाली कराया।

प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति काट दी गई है और लोगों को चूल्हा न जलाने या किसी भी प्रकार के बिजली उपकरण का उपयोग न करने की सख्त हिदायत दी गई है। फिलहाल, ओएनजीसी की तकनीकी टीमें और दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर तैनात हैं। हालांकि, अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन संपत्ति और पर्यावरण को भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, चलती बस बनी आग का गोला, जनहानि नहीं
कन्नौज। उत्तर प्रदेश में कन्नौज के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर चलती स्लीपर बस में भीषण आग लग गई। बस के अंदर धुआं भरते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। अफरा-तफरी के बीच आगे बैठे यात्री गेट से उतरकर दूर भाग गए। भीड़ देखकर पीछे बैठे यात्रियों ने खिड़कियां तोड़ दीं और बाहर कूदकर जान बचाई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची।

करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि बस में 130 यात्री सवार थे, सभी सुरक्षित हैं। कुछ को हल्की चोट कूदने से लगी हैं। यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया गया। बस हरियाणा के पानीपत से बिहार जा रही थी। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग की बात सामने आई है। हादसा मंगलवार देर रात 11 बजे तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में हुआ।

सभी यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। सीओ ने बताया कि आग का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन शार्ट सर्किट का अनुमान है। बस को एक्सप्रेस-वे से हटवा कर रास्ता साफ करवाया गया।तिर्वा कोतवाली प्रभारी संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि ड्राइवर और कंडक्टर मौके से भाग निकले। उनका अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। जब बचाव दल पहुंचा तो बस जल रही थी। इसलिए यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया कि बस किस ट्रैवल एजेंसी की थी।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि घटना के समय बस में लगभग 130 यात्री सवार थे। बस में क्षमता से अधिक सवारियों के मामले की जांच की जाएगी और आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

चंडीगढ़ जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, खाली कराया गया परिसर, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
चंडीगढ़। चंडीगढ़ के सेक्टर-43 में स्थित जिला कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई। धमकी की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं और पूरे कोर्ट परिसर को एहतियातन खाली करा लिया गया। इस दौरान कोर्ट में मौजूद वकील, कर्मचारी, फरियादी और आम लोग सुरक्षित बाहर निकाले गए।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोर्ट परिसर के दोनों मुख्य गेट बंद कर दिए गए और पूरे क्षेत्र को चारों ओर से सील कर दिया गया। किसी भी व्यक्ति को कोर्ट के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई है। एंट्री और एग्जिट प्वाइंट्स पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

पुलिस और बम स्क्वॉड की टीमों द्वारा कोर्ट परिसर के भीतर गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। हर कोने की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते निष्क्रिय किया जा सके। आसपास के इलाकों में भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

सूत्रों के अनुसार, यह धमकी ई-मेल के माध्यम से भेजी गई है। ई-मेल में धमकी देने वाले ने ड्रोन के जरिए बम विस्फोट कर कोर्ट परिसर को उड़ाने की बात कही है। पुलिस साइबर सेल ई-मेल की जांच कर रही है और धमकी भेजने वाले की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।फिलहाल, कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। जांच पूरी होने तक कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त रखी गई है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

राजस्थान हाईकोर्ट परिसर को बम से उडाने की फिर धमकी, सुनवाई हुई बाधित
जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट परिसर को बम से उड़ाने को लेकर हाईकोर्ट प्रशासन को एक बार फिर धमकी मिली है। बीते चार दिन में यह दूसरा मौका है, जब हाईकोर्ट में बम धमाका करने की धमकी दी गई है। इससे पूर्व गत 31 अक्टूबर को भी यहां बम ब्लास्ट की धमकी का मेल मिल चुका है, हालांकि राहत की बात है कि अभी तक तलाषी में कुछ संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार को भेजे गए इस मेल में हाईकोर्ट परिसर को बम से उडाने की बात कही गई है। मेल की जानकारी मिलने ही उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई और पूरे हाईकोर्ट परिसर को खाली करवाया गया। वहीं न्यायाधीशों ने भी प्रकरणों की सुनवाई बीच में बंद कर दी।

यूक्रेन से 40 हजार लोगों की निकासी करने में रहे है सफल : जेलेंस्की
कीव। यूक्रेन के कई अलग-अलग शहरों से करीब 40 हजार लोगों की निकासी हुई है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने कहा कि प्रमुख कार्यो में से एक सुमी, ट्रॉस्टियनेट्स, क्रास्नोपिल्या, इरपिन, बुका, होस्टोमेल, ईज्यूम में मानवीय गलियारों का निर्माण करना था। पोल्टावा, कीव, चर्कासी, जापोरिज्जिया, निप्रो, ल्वीव में लोगों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए लगभग 40 हजार लोगों की निकासी करने में सफल रहे है।