Harmanpreet Kaur - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास : सर्वाधिक मैच खेलने वाली खिलाड़ी बनी, सूजी बेट्स को छोड़ा पीछे
कैनबरा। भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इतिहास रच दिया। वह सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने वाली शीर्ष महिला खिलाड़ी बन गईं। इस मामले में उन्होंने न्यूजीलैंड की दिग्गज खिलाड़ी सूजी बेट्स को पीछे छोड़ दिया।

भारतीय टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है और तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही है। दूसरा मुकाबला कैनबरा में खेला गया, जिसमें मेजबानों ने भारत को 19 रनों से हराकर सीरीज 1-1 की बराबरी पर पहुंचा दी। इससे पहले टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को शुरूआती मुकाबले में मात दी थी।

हरमनप्रीत ने बनाया विश्व रिकॉर्ड :

दूसरे टी-20 मुकाबले में उतरते ही भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली दुनिया की पहली महिला खिलाड़ी बन गईं। यह उनका 356वां अंतरराष्ट्रीय मुकाबला था। इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स (355 ) के नाम दर्ज था।

एसबीआई लाइफ की पहल: उदयन एनजीओ की बच्चियों ने महिला क्रिकेट टीम से की मुलाकात
भोपाल। वित्तीय सुरक्षा से इतर सपनों को सशक्त बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, भारत के सबसे भरोसेमंद जीवन बीमाकर्ताओं में से एक और बीसीसीआई के आधिकारिक भागीदार, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने कोलकाता के ‘उदयन एनजीओ’ की पाँच युवा लड़कियों के लिए एक विशेष ‘मीट एंड ग्रीट’ का आयोजन किया। एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापत्तनम में आयोजित इस कार्यक्रम ने इन बच्चियों को राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम के सदस्यों के साथ आमने-सामने बातचीत करने का एक दुर्लभ और प्रेरणादायक अवसर प्रदान किया।

उदयन एनजीओ की इन पाँच लड़कियों- सुपर्णा महतो (9), एंजेल बाउरी (10), रोशनी कर्मकार (10), मिनाती बास्के (10) और अनुराधा मांडी (11) ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कुछ सबसे प्रसिद्ध खिलाड़ियों, जिनमें हरमनप्रीत कौर, स्नेह राणा, शेफाली वर्मा और हरलीन देओल शामिल थीं, के साथ एक यादगार दिन बिताया। एसबीआई लाइफ और बीसीसीआई द्वारा सुलभ कराए गए इस मंच पर इन बच्चियों ने दिग्गज क्रिकेटरों के साथ प्रैक्टिस नेट्स में भी कदम रखा। हँसी-मजाक, उत्साह और विश्व चैंपियनों के साथ हुई आत्मीय बातचीत ने इस दिन को वास्तव में यादगार बना दिया, जिससे लड़कियों के मन पर एक अमिट छाप पड़ी और उन्हें साहस व आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्यों को पाने की प्रेरणा मिली।

एसबीआई लाइफ का निरंतर चलने वाला कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) कार्यक्रम वंचित बच्चों की शिक्षा, समग्र विकास और उनके सपनों का समर्थन करके उन्हें आगे बढ़ने में मदद करता है। राष्ट्रीय खेल आइकन से मिलने का अवसर देकर, इस पहल का उद्देश्य बच्चियों में आत्मविश्वास पैदा करना, उनकी आकांक्षाओं को व्यापक बनाना और इस विश्वास को मजबूत करना है कि कोई भी सपना बहुत बड़ा नहीं होता।

एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के चीफ ऑफ ब्रांड, कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन और सीएसआर रवींद्र शर्मा ने कहा, “एसबीआई लाइफ में हमारा मानना है कि वास्तविक सशक्तिकरण केवल वित्तीय सुरक्षा तक सीमित नहीं है, यह सपनों को संजोने, आत्मविश्वास बढ़ाने और साहस को प्रेरित करने के बारे में है। हमें गर्व है कि हम एक ऐसा अनुभव दे सके जिसे ये लड़कियाँ जीवन भर अपने साथ रखेंगी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम के साथ यह मुलाकात उन्हें रोल मॉडल्स के साथ जुड़ने, अपनी आकांक्षाओं को जीवंत होते देखने और इस संदेश को अपनाने का मौका देती है कि वे निडर होकर सपने देख सकती हैं।”

उदयन के निदेशक के.एल. जॉर्ज ने कहा, “एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस उदयन के बच्चों के लिए लंबे समय से समर्थक रहा है। इस तरह के अवसर बच्चे के आत्मविश्वास और भविष्य के प्रति उनके दृष्टिकोण को आकार देने में शक्तिशाली भूमिका निभाते हैं। यह मुलाकात हमारी लड़कियों को उन प्रेरणादायक रोल मॉडल्स और अनुभवों से रूबरू कराती है, जो अन्यथा उनकी पहुँच से बाहर होते। हम एसबीआई लाइफ के इस विचारशील सहयोग के लिए आभारी हैं।“

वेदांता पिंक सिटी हाफ मैराथन में 15 हजार से अधिक लोगों ने लिया भाग, सीएम भजनलाल समेत इन दिग्ग्जों ने लिया हिस्सा
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में वेदांता ङ्क्षपक सिटी हाफ मैराथन (वीपीसीएचएम) के 10वें संस्करण में रविवार को 15 हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया। वेदांता लिमिटेड की नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की चेयरपर्सन प्रिया अग्रवाल हेब्बार और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन और वीपीसीएचएम 2025 की इंटरनेशनल ब्रांड एंबेसडर हरमनप्रीत कौर ने मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना किया।

वेदांता के माध्यम से नंद घर के बच्चों के लिए एक लाख पौष्टिक भोजन पैकेट जुटाए गए। यह नंद घर पहल वेदांता की प्रमुख सामाजिक परियोजना है, जो देशभर में आंगनबाड़ी केंद्रों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर बच्चों के स्वस्थ और पोषित भविष्य को सुनिश्चित करने की दिशा में काम करती है। इस पहल के तहत प्रतिभागियों द्वारा दौड़े गए प्रत्येक किलोमीटर को नंद घर के बच्चों के लिए एक 'पोषण पैक' या न्यूट्रिशन सप्लीमेंट में परिवर्तित किया गया।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सहयोग से विकसित नंद घर परियोजना बच्चों के लिए पोषण, स्वास्थ्य सेवाएं और प्रारंभिक बाल शिक्षा प्रदान करती है वहीं महिलाओं को कौशल विकास और उद्यमिता के अवसर भी उपलब्ध कराती है। 16 राज्यों में 10 हजार से अधिक नंद घर संचालित है।

इस अवसर पर प्रिया अग्रवाल हेब्बार ने कहा, वेदांता पिंक सिटी हाफ मैराथन केवल एक खेल आयोजन नहीं बल्कि एक स्वस्थ भारत के लिए जन-आंदोलन का स्वरूप ले चुका है। आज का दिन इसलिए विशेष है क्योंकि हर धावक द्वारा उठाया गया हर कदम एक बच्चे के पोषण में योगदान देता है। राजस्थान हमारे नंद घर मिशन का केंद्र है, और हम राज्य में 25 हजार नंद घर विकसित करने के लक्ष्य के साथ इसे और विस्तार देने के लिए प्रतिबद्ध हैं ताकि प्रत्येक बच्चे और प्रत्येक महिला को पोषण, शिक्षा और अवसर प्राप्त हो सके।

हरमनप्रीत कौर ने कहा हजारों लोगों को सिफर फिटनेस के लिए नहीं बल्कि एक ऐसे उद्देश्य के लिए दौड़ते देखना बेहद प्रेरणादायक है जो पूरे भारत के नंद घरों में बच्चों के जीवन को छूता है। जब खेल एक सकारात्मक परिवर्तन की शक्ति बन जाता है, तो उसकी प्रभावशीलता और बढ़ जाती है। मैं वेदांता ङ्क्षपक सिटी हाफ मैराथन का हिस्सा बनकर और अभियान का समर्थन करके गर्व महसूस करती हूँ।

मैराथन में 21 किलोमीटर पुरुष वर्ग में बबलू सिसोदिया विजेता रहे जबकि वर्सीराम द्वितीय और योगेश तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह महिला वर्ग में उजाला विजेता रही, जबकि कुमारी पारुल द्वितीय और भूमि नेगी तीसरे स्थान रही। 10 किलोमीटर पुरुष वर्ग में पवन कुमार विजेता रहे जबकि हुकुम सिंह द्वितीय और संकेत कादयान तीसरे स्थान रहे। महिला वर्ग में सलोनी पहले और उषा शर्मा दूसरे जबकि ममता चौधरी तीसरे स्थान रही। इस अवसर विजेता धावकों ने बताया कि वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन दौडऩा सच में एक यादगार और प्रेरणादायक अनुभव था।

जयपुर वैक्स म्यूजियम : वैक्स म्यूजियम में लगेगा भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत का पुतला, अगले साल अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर किया जाएगा अनावरण
जयपुर। जयपुर के नाहरगढ़ फोर्ट स्थित जयपुर वैक्स म्यूजियम में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर की वैक्स प्रतिमा स्थापित की जाएगी। यह प्रतिमा भारत के ऐतिहासिक महिला विश्व कप जीत को समर्पित होगी और इसका अनावरण अगले साल अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च पर किया जाएगा।

म्यूजियम के फाउंडर डायरेक्टर अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि हरमनप्रीत कौर की वैक्स प्रतिमा न सिर्फ उनके क्रिकेटिंग योगदान का सम्मान होगी, बल्कि महिलाओं को सामर्थ्ययुक्त करने का भी प्रतीक बनेगी। जयपुर वैक्स म्यूजियम में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एम.एस.धोनी, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे क्रिकेटरों की प्रतिमाएं मौजूद हैं। हरमनप्रीत कौर की प्रतिमा के साथ अब दो विश्व कप विजेता कप्तान एक ही मंच पर होंगे।

डब्ल्यूपीएल के व्यस्त कार्यक्रम के कारण टेस्ट की तैयारी का मौका नहीं: हरमनप्रीत कौर
नई दिल्ली ((एजेंसी))। हरमनप्रीत कौर ने कहा कि महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूपीएल) के व्यस्त कार्यक्रम के कारण दिसंबर में तीन टी-20 और उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच की तैयारी का मौका नहीं होगा।

हरमनप्रीत दिसंबर के दो सप्ताह में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुंबई में दो टेस्ट क्रिकेट खेलने वाली हैं। अपने 14 वर्षों के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने केवल एक ही टेस्ट भारत में खेला है। उन्होंने करियर का एकमात्र घरेलू टेस्ट 2014 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। उस टेस्ट में उन्होंने नौ विकेट हासिल किया था। साथ ही भारतीय टीम ने उस मैच में बड़ी जीत दर्ज की थी। उस टेस्ट के अलावा हरमनप्रीत ने अपने करियर में केवल दो और टेस्ट मैच खेले है।

ऑस्ट्रेलियाई टी-20 लीग डब्ल्यूपीएल खेलने के बाद जब हरमनप्रीत स्वदेश लौटेंगी तो उनके पास दो टेस्ट मैचों की तैयारी के लिए केवल 10 दिन का समय होगा। पहले उन्हें तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलने है और फिर 14 दिसंबर को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच। हरमनप्रीत कौर ने 285 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और वह वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया में डब्ल्यूबीबीएल में खेलने वाली एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हरमनप्रीत ने कहा , ''टेस्ट सीरीज का हम बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि मैंने (2014 से) घरेलू दर्शकों के सामने कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है। इसलिए मैं काफी उत्साहित हूं। हमारे लिए चुनौती यह है कि हमने काफी समय से लाल गेंद से नहीं खेला है। हम इतने सालों से सफेद गेंद से खेल रहे हैं। यहां तक कि घरेलू क्रिकेट में भी लाल गेंद की कोई सीरीज नहीं खेली जाती है। इसलिए हमारे लिए चुनौती यह है कि हमें स्वयं को इतने कम समय में तैयार करना होगा।"

उन्होंने कहा, ''मैंने लाल गेंद से अभ्यास करने के बारे में सोचा था, लेकिन क्योंकि यह इतना व्यस्त कार्यक्रम है कि आप दो ची•ाों को एक साथ मिला ही नहीं सकते। हम टी20 क्रिकेट खेल रहे हैं और टेस्ट खेल बिल्कुल अलग तरह का खेल है। इसलिए मैं इसमें किसी तरह का मिश्रण नहीं करना चाहती। जब मैं वापस भारत जाऊंगी तो मेरे पास खु़द को तैयार करने के लिए दस दिन होंगे।"

उन्होंने कहा, ''यहां विश्व के सबसे अच्छे स्टेडियमों में से एक में खेलना हमेशा सम्मान की बात है। हमने यहां टी20 विश्व कप फाइनल खेला था और उससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुछ मैचों में हम यहां आए थे। यहां खेलने का अनुभव हमेशा अदभुत रहा है। अब इस सी•ान में हमें फिर से यहां खेलने का मौक़ा मिल रहा है।"

भारत ने श्रीलंका को किया क्लीन स्वीप
पल्लेकेल। भारत ने कप्तान हरमनप्रीत कौर (75)  और पूजा वस्त्रकर (56) की अर्धशतकीय पारियों की मदद से श्रीलंका को तीसरे एकदिवसीय मैच में 39 रन से हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम की। भारत ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के सामने 50 ओवर में 256 रन का लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में श्रीलंका सिर्फ 216 रन पर आॅल आउट हो गई। भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने 49, यस्तिका भाटिया ने 30 और पूजा वस्त्रकर ने 56 रन बनाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सर्वाधिक 75 रन की पारी खेली।

88 गेंदों की अपनी पारी में उन्होंने सात चौके और दो छक्के लगाए। श्रीलंका की ओर से कप्तान चमारी अटापट्टू, रश्मी डि सिल्वा और इनोका राणावीरा ने दो-दो विकेट लिए।  श्रीलंका की ओर से कप्तान अटापट्टू ने 41 गेंदों पर आठ चौकों सहित 44 रन की पारी खेली।

इसके अलावा हसिनि परेरा 39 रन और निलाक्षी डि सिल्वा ने 48 रन बनाए। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज महत्वपूर्ण योगदान नहीं दे सका। कप्तान हरमनप्रीत को उनकी 75 रन की पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पूरी सीरीज में ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर आॅफ द सीरीज का पुरस्कार भी उन्हें ही दिया गया।

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, शेफाली वर्मा पहली बार वनडे टीम में शामिल
नई दिल्ली। युवा भारतीय महिला बल्लेबाज शेफाली वर्मा को पहली बार भारतीय महिला वनडे टीम में जगह मिली है। आगामी इंग्लैंड दौरे के लिए उन्हें सभी प्रारूपों (टेस्ट, वनडे, टी-20) में टीम में शामिल किया गया है। वहीं अनुभवी ऑलराउंडर शिखा पांडे और विकेटकीपर बल्लेबाज तानिया भाटिया की भी टीम में वापसी हुई है। दोनों हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू वनडे और टी-20 सीरीज से टीम से बाहर थी। राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने इंग्लैंड दौरे के लिए 2 टीमों की घोषणा की है। इकलौते टेस्ट और 3न मैचों की वनडे सीरीज के लिए मिताली राज के नेतृत्व में 18 सदस्यीय टीम बनाई गई है और टी-20 के लिए अलग 17 सदस्यीय टीम घोषित की गई है, जिसकी कमान हरमनप्रीत कौर को दी गई है।

शेफाली के अलावा अनकैप्ड विकेटकीपर इंद्राणी रॉय ने भी दोनों टीमों में जगह बनाई है, जबकि कोरोना से उबर नहीं पाने के कारण लेग स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ को ड्राप आउट किया गया है। गौरतलब है कि भारतीय महिला टीम 16 जून को ब्रिस्टल में टेस्ट मैच के साथ अपना अभियान शुरू करेगी। इसके बाद वह तीन वनडे और तीन टी-20 खेलेगी। इस दौरे पर रमेश पोवार दो साल बाद भारतीय महिला टीम के मुख्य कोच के रूप में वापसी करेंगे।

भारत की महिला टेस्ट एवं वनडे टीम-: मिताली राज (कप्तान), स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर (उप कप्तान), पूनम राउत, प्रिया पूनिया, दीप्ति शर्मा, जेमिमाह रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, स्नेह राणा, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), इंद्राणी रॉय (विकेटकीपर), झूलन गोस्वामी, शिखा पांडे, पूजा वस्त्रकर, अरुंधति रेड्डी, पूनम यादव, एकता बिष्ट, राधा यादव।

भारत की महिला टी-20 टी-: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, जेमिमाह रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, ऋचा घोष, हरलीन देओल, स्नेह राणा, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), इंद्राणी रॉय (विकेटकीपर), शिखा पांडे, पूजा वस्त्रकर, अरुंधति रेड्डी, पूनम यादव, एकता बिष्ट, राधा यादव, सिमरन दिल बहादुर।