tourism minister - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बजट घोषणाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता - पर्यटन मंत्री
जयपुर। पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने कहा कि बजट घोषणाओं का क्रियान्वयन और लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही यहां की कला, संस्कृति और प्राचीन विरासत को देश दुनिया में नई पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

पर्यटन मंत्री सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय स्थित मंत्रालय भवन में पर्यटन विभाग की बजट घोषणाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि राजस्थान में पर्यटन के विकास की अपार संभावनाएं हैं। राज्य सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। साथ ही पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा पर्यटन को उद्योग का दर्जा, नई पर्यटन नीति और पर्यटन विकास कोष की राशि में इजाफा सहित कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए है।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के लिए कई ऐतिहासिक निर्णय लिए है। इन निर्णयों से राज्य में पर्यटन गतिविधियों को न केवल गति मिल रही है बल्कि निवेश के नए द्वार भी खुले है। साथ ही लाखों लोगों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार भी मिल रहा है। उन्होंने अधिकारियों को मुख्यमंत्री की बजट घोषणाओं को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे समयबद्ध रूप से लंबित प्रकरणों का निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

पर्यटन विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पर्यटन क्षेत्र के लिए अनेक सुविधाएं और रियायतें प्रदान की है। पर्यटन क्षेत्र को और अधिक विकसित करने के लिए सरकारी और गैर सरकारी दोनों क्षेत्रों द्वारा रचनात्मक प्रयास किये जा रहे है। उन्होंने कहा की पर्यटन विभाग द्वारा घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राजस्थान डोमेस्टिक ट्रेवल मार्ट का आयोजन किया जा रहा है।

राठौड़ ने कहा कि राजस्थान डोमेस्टिक ट्रेवल मार्ट का तीसरा संस्करण 14 से 16 जुलाई तक जयपुर में आयोजित किया जाएगा। इस बार आरडीटीएम की थीम 'सस्टेनेबल टूरिज्म' होगी। मार्ट को सफल और यादगार बनाने के लिए पर्यटन विभाग ने अपनी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है। उन्होंने कहा कि आने वाले सालों में हम घरेलू पर्यटन को उच्च स्तर पर ले जाना चाहते हैं। इस मार्ट में देश भर के ट्रैवल प्लानर और टूर ऑपरेटर पहुंचेंगे। यह डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट  होटल व्यवसायियों, ट्रैवल एजेंटों और टूर ऑपरेटरों सहित देश के ट्रैवल एजेंटों को अपने उत्पादों का प्रदर्शन करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा।

बैठक में प्रदेश के प्राचीन स्मारकों व पर्यटन स्थलों के जिर्णोद्धार के लिए किये जा रहे कार्यो की प्रगति, बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन और उनकी वर्तमान स्थिति, विभाग की योजनाओं की प्रगति, RTDM के आयोजन की तैयारियों, विभाग द्वारा किये गये और आगे किये जाने वाले कार्यों, आगे होने वाले कार्यक्रमों के इवेंट मैनेजमेंट, 12 क्रियेटिव्स फिल्में, टी.वी. चैनल टेंडर प्रक्रिया, लघु फ़िल्में, ट्रेन रैप विज्ञापन प्रस्ताव, स्काई डाइविंग प्रस्ताव, महाराजा सूरजमल पैनोरमा डीग, महाराजा सूरजमल म्यूजियम डीग, जलमहल डीग और लोहागढ़ फोर्ट में लाइट एंड साउंड शो की प्रगति सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में पर्यटन विभाग की पर्यटन निदेशक डॉ. रश्मि शर्मा, विशिष्ठ सहायक संजय शर्मा, मुख्य लेखाधिकारी  गार्गी सिंह, संयुक्त निदेशक (निवेश)  पवन कुमार जैन, संयुक्त निदेशक (विकास) राजेश कुमार शर्मा, संयुक्त निदेशक (प्रचार) सुमिता सरोच सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

समोसे में कंकड़, गुलाब जामुन में कीड़े और मक्खनबड़ों में चींटियां
जयपुर। सचिवालय जहां से पूरे प्रदेश में शासन चलाया जाता है, वहां स्थित एक कैंटीन से मंगलवार को चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। गुलाब जामुन में कीड़े तैर रहे थे। समोसे में कंकड़ मिले। हालात इतने खराब थे कि मक्खन बड़ों में चींटियां लगी हुईं थीं और चूहे घूम रहे थे। मौके पर पहुंचे कर्मचारी संघ ने कैंटीन में ताला लगा दिया। सचिवालय में सीएम समेत मंत्रियों के साथ ही अफसरों के ऑफिस हैं और इन दफ्तरों में यहां से सर्विस की जाती है। इस कैंटीन का संचालन सचिवालय कर्मचारी संघ की देखरेख में किया जाता है। इसके लिए संचालक नियुक्त किया जाता है। इस समय सचिवालय में अलग-अलग कर्मचारी संघों की पांच कैंटीन है।

ऐसे हुआ खुलासा

पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह के कार्यालय में सेक्शन ऑफिसर संजय चौधरी, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर महेश कटारिया और क्लर्क राकेश मीणा ने मंगलवार को सचिवालय कर्मचारी संघ की कैंटीन से समोसा मंगवाया था। खाने के दौरान समोसों में कंकड़ निकले। अफसर और कर्मचारियों ने राजस्थान कर्मचारी संघ के अध्यक्ष को मौके पर बुलाया, लेकिन नहीं आने से कर्मचारी गुस्से में कैंटीन पहुंच गए।

कैंटीन में रखे खाने के सामान की जांच की तो पता चला कि सभी मिठाई घटिया है। गुलाब जामुन में कीडें मिले। मक्खन बड़ों में चींटियां लगी थी और चूहे घूमते दिखाई दिए। कर्मचारियों ने कैंटीन संचालक को देखा तो वह मौजूद नहीं था। कर्मचारी संघ के महामंत्री कपिल वर्मा ने सभी की मौजूदगी में कैंटीन पर ताला लगा दिया।

कुछ लोगों ने इसे राजनीतिक रंग दे दिया और माहौल को गरमा दिया। सोशल मीडिया पर गुलाब जामुन की जो फोटो दिखाई जा रही है, वह भी पुरानी है। कैंटीन में कुछ अव्यवस्थाएं जरूर थीं, जिनमें सुधार कर लिया गया है। -कपिलदेव, अध्यक्ष राजस्थान सचिवालय कर्मचारी संघ

पिछले कई दिनों से कैंटीन में खाने को लेकर शिकायत मिल रही थी। कई बार कैंटीन संचालक को चेतावनी भी दी गई, लेकिन उसके बाद भी क्वालिटी को सुधारा नहीं गया। मंगलवार को कैंटीन में बने समोसे में फिर से कंकड़ निकले। मौके पर आकर देखा तो यहां पर गंदगी का अंबार मिला है। इससे कर्मचारियों में आक्रोश हो गया। इस पर कैंटीन के ताला लगाया गया था।- कपिल वर्मा, महामंत्री, राजस्थान सचिवालय कर्मचारी संघ

जो गुलाब जामुन बताए जा रहे हैं, वे पुराने हैं और पीछे की तरफ रखे हुए थे। बरसात के मौसम में कुछ अव्यवस्था हो जाती है, जिसे रोजाना सुधारा जाता है। कर्मचारियों की राजनीति के चलते हमें बदनाम किया जा रहा है। कैंटीन को लेकर जिस तरह प्रचारित किया जा रहा है, वह गलत है।-हरिओम राजपुरोहित, संचालक, सचिवालय कर्मचारी संघ कैंटीन

श्री गंगा माता मंदिर और श्री बिहारी जी मंदिर में अब होगा साप्ताहिक महाआरती कार्यक्रम
जयपुर।पर्यटन विभाग द्वारा धार्मिक और घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भरतपुर जिले के श्री गंगा माता मंदिर और श्री बिहारी जी मंदिर में प्रत्येक सप्ताह साप्ताहिक महाआरती कार्यक्रम होगा। प्रत्येक मंगलवार को श्री बिहारी जी मंदिर और प्रत्येक गुरुवार श्री गंगा माता मंदिर में स्थानीय भजन गायकों और भजन मंडलियों के माध्यम से संकीर्तन कार्यक्रमों, महाआरती और फूल-बंगला झांकियों का आयोजन किया जाएगा।

पर्यटन विभाग के उपनिदेशक अनिल राठौड़ ने बताया कि 8 अगस्त से श्री बिहारी जी मंदिर पर सांय 5 बजे से भजन संध्या और महाआरती का शुभारंभ होगा। कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह मुख्य अतिथि और भरतपुर जिला कलेक्टर आलोक रंजन विशिष्ट अतिथि होंगे।

पर्यटन मंत्री की फर्जी डिजायर से करवा लिया तबादला
जयपुर। सोडाला थाना इलाके में पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह का फर्जी डिजायर पत्र तैयार कर सहायक अभियंता शैलेन्द्र कुमार शर्मा का तबादला करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह के निजी सचिव संजय शर्मा ने सोडाला थाने में रिपोर्ट दी है।

थानाप्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि दर्ज रिपोर्ट में बताया गया है कि मंत्री का फर्जी डिजायर पत्र तैयार किया गया। उसके बाद ऊर्जा विभाग में तैनात सहायक अभियंता शैलेन्द्र कुमार शर्मा का तबादला करा दिया गया। अभी रिपोर्ट मिली है। जांच से पता चलेगा कि तबादला डिजायर से हुआ है कि नहीं। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विश्वेंद्र सिंह के बयान से सियासी गलियारों में फिर से एक नई चर्चा का दौर शुरू, विधानसभा में पर्यटन मंत्री ने कहा मैं एक साल से था छुट्टी पर
जयपुर। विधानसभा में शुक्रवार को महाराणा प्रताप से संबंधित स्थलों के विकास पर पिछले 3 साल में एक भी पैसा खर्च नहीं होने का मामला उठा तो पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने सदन में बड़ा बयान देकर प्रदेश की राजनीति में फिर से एक नई हलचल शुरू कर दी है। नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि सरकार के तीन साल में एक नया पैसा खर्च नहीं हुआ, यह विभाग कैसे चल रहा? जवाब में पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह बोले मैं  एक साल की छुट्टी पर था, उस दौरान यह विभाग मुख्यमंत्री जी के अधीन था, अब मैं वापस आ गया हूं अब देखता हूं क्या कर सकते हैं।

दरअसल, विधायक धर्म नारायण जोशी ने प्रश्नकाल में महाराणा प्रताप से संबंधित स्थलों के विकास का मुद्दा उठाते हुए कहा कि  महाराणा प्रताप की जन्मस्थली पर बनी समाधि निजी खातेदारी भूमि पर है, तीन साल में इस पर एक पैसा भी खर्च नहीं किया गया, कुंभलगढ़ के आसपास भी अतिक्रमण है। सवाल पर हस्तक्षेप करते हुए नेता प्रतिपक्ष कटारिया ने भी पिछले कुछ समय में संरक्षण कार्यो पर कोई पैसा खर्च नहीं करने का मामला उठाया। जवाब में विश्वेन्द्र सिंह ने कहा मैं एक वर्ष की छुट्टी पर था मंत्री पद से, तब मेरा विभाग मुख्यमंत्री गहलोत के अंडर में था। अब मैं फिर से काम पर लौट आया हूं अब काम में तेजी आएगी। यह बयान सुनकर सदन में तेज हंसी फूटी।

सवाल का मंत्री ने यह दिया जवाब
उदयपुर एवं राजसमन्द जिले में महाराणा प्रताप से संबंधित कुम्भलगढ़, गोगुन्दा, दिवेर मायरा की गुफा, छापली, चावण्ड, हल्दीघाटी आदि स्थल स्थित है। इन स्थलों के विकास के लिए  विगत पांच वर्षों में मेवाड़ कॉम्लेक्स फेज ॥ के अन्तर्गत हल्दीघाटी में 4.03 करोड़, गोगुन्दा में 1.34 करोड़, छापली में 46 लाख, चावण्ड में 69 लाख, दिवेर में 1.39 करोड़ के विकास कार्य करवाए गए हैं। बजट 2021-22 में उदयपुर में पर्यटकों की सुविधा एवं आकर्षण के लिए  फतेहसागर में स्थित नेहरू पार्क, रानी-रोड तथा मायरा की गुफा (महाराणा प्रताप शस्त्रागार), गोगुन्दा के जीर्णोद्धार एवं सौन्दर्यीकरण के कार्यों पर 19 करोड़ खर्च किए जाएंगे। जिसके अन्तर्गत मायरा की गुफा के विकास के लिए 5.40 करोड़ के प्रस्ताव अनुमोदन के लिए  प्रक्रियाधीन है। विभाग की बी.एफ.सी. वित्तीय वर्ष 2021-22 में मेवाड़ कॉम्पलेक्स उदयपुर/ राजसमंद, फेज-3 प्रोजेक्ट अन्तर्गत  2 करोड़ का प्रोजेक्ट प्रावधित किया गया है । विभाग की ओर से मेवाड़ कॉम्पलेक्स योजनान्तर्गत निर्मित परिसम्पत्तियों (चावण्ड, गोगुन्दा, दिवेर, छापली एवं हल्दीघाटी) का संचालन एवं रख-रखाव उपखण्ड अधिकारी की अध्यक्षता में गठित उपखण्ड स्तरीय पर्यटन विकास समिति वर्ष 2017 से गठित है, जो कार्य करती है। स्थलवार भी गठित उपखण्ड स्तरीय समितियों का गठन किया गया है। जिला कलक्टर, राजसमन्द एवं उदयपुर से रिपोर्ट प्राप्त कर ली गई है। प्राप्त सूचना अनुसार महाराणा प्रताप से जुड़े उक्त स्थलों पर वर्तमान में किसी प्रकार का अवैध नहीं है।