leader of opposition - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

टीकाराम जूली का सरकार पर हमला, बोले- स्कूल की शिकायत दबाने के लिए मीडिया पर पोक्सो और आईटी एक्ट की धमकी
जयपुर। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने आरोप लगाया है कि एक स्थानीय विद्यालय में बच्चों द्वारा सोशल मीडिया पर शिकायत के बाद जब वे स्कूल पहुंचे तो प्रशासन ने 15 दिन में समस्या सुलझाने का वादा किया। लेकिन 15 दिन बाद स्कूल पहुंचने पर नया आदेश लगा मिला जिसमें मीडिया को अंदर जाने से रोक दिया गया। आदेश में पोक्सो, आईटी एक्ट और राजकार्य में बाधा डालने जैसे आरोप लगाने की धमकी दी गई है।

जूली ने कहा कि यह अपने पाप छुपाने का तरीका है।उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग करते हुए कहा कि आज 26 प्रतिशत ग्रेजुएट बेरोजगार हैं। सरकार बेरोजगारी के आंकड़ों में हेरफेर कर रही है। वह उनको ही बेरोजगार मानती है जिन्हें 12 महीने में 30 दिन या पिछले सात दिनों में एक घंटे भी काम न मिला हो। बेरोजगारी बढ़ रही है, सरकार ध्यान नहीं दे रही। शिक्षा के साथ कौशल विकास पर जोर देना होगा तभी युवाओं की लड़ाई जीती जा सकेगी।

आधी आबादी अपना हक और हिस्सेदारी पाने के लिए इंदिरा फेलोशिप से जुड़ें: राहुल
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महिलाओं के सशक्तीकरण को आवश्यक बताते हुए राजनीति में दिलचस्पी रखने वाली महिलाओं से 'इंदिरा फेलोशिप' से जुड़कर महिला केंद्रित राजनीति का हिस्सा बनने का आह्वान किया।

गांधी ने कहा कि एक साल पहले, महिला राजनीति को केंद्र में रखकर हमने 'इंदिरा फेलोशिप' की शुरुआत की थी। आज यह पहल महिला नेतृत्व के एक सशक्त कारवां में बदल चुकी है। राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाए बिना समाज में समानता और न्याय मुमकिन नहीं है। आधी आबादी, पूरा हक़ - हिस्सेदारी, कांग्रेस पार्टी की सोच और संकल्प का प्रतीक है।

उन्होने कहा कि मैं एक बार फिर ज़मीनी स्तर पर काम करने की चाहत रखने वाली महिलाओं से 'शक्ति अभियान' से जुडऩे और महिला केंद्रित राजनीति का हिस्सा बनने का आह्वान करता हूँ। 'शक्ति अभियान' से जुड़कर महिलाएँ ब्लॉक स्तर पर सशक्त संगठनों का निर्माण कर रही हैं। उन्हें सीखने, आगे बढऩे और बदलाव लाने का अवसर मिल रहा है।

कांग्रेस नेता ने महिलाओं से अभियानों से जुडऩे का आह्वान करते हुए कहा कि आप भी इस बदलाव का हिस्सा बनें और'इंदिरा फेलोशिप'के माध्यम से'शक्ति अभियान'से जुडऩे के लिए शक्तिअभियान.इन पर रजिस्टर करें। साथ मिलकर स्वराज लाएंगे और गांव से लेकर देश तक बदलाव लाएँगे।

भादरा में हुआ घटनाक्रम नौकरशाही के लिए काला धब्बा: जूली
जयपुर। भादरा नगरपालिका अध्यक्ष उपचुनाव घटनाक्रम पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने नौकरशाही को भी आड़े हाथ लिया है।

जूली ने कहा है कि भादरा में जो कुछ हुआ वो सरकार से ज़्यादा नौकरशाही के लिए काला धब्बा है। हम कल ही ये अंदेशा जाहिर कर चुके थे कि भाजपा अपने राष्ट्रीय नेताओ के पदचिन्हों पर चलते हुए संविधान की हत्या करने का कुंठित प्रयास करेगी। आख़िर हमारे ऑफिसर एक अदद पोस्टिंग के लिए कितना गिरेंगे ? अच्छा होता ऐसे अधिकारी व्यापारी बन जाते।

हाथरस जाएंगे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, भगदड़ में जान गंवाने वाले के परिजनों से करेंगे मुलाकात
नई दिल्ली। हाथरस में भोलेबाबा सत्संग भवन में मची भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी मुलाकात करेंगे।

कांग्रेस पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जानकारी दी कि राहुल गांधी हाथरस में भगदड़ में जान गंवाने वालो के परिवारजनों से मुलाकात करेंगे।

गौरतलब है कि हाथरस में भोलेबाबा सत्संग भवन में मची भगदड़ में 123 लोगों ने जान गंवाई थी और सैकड़ों लोग घायल हुए थे।

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने की स्पीकर ओम बिड़ला से भेंट
नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को सदन के अध्यक्ष ओम बिरला से भेंट की।

गांधी के साथ विपक्षी दलों का एक प्रतिनिधिमंडल भी था। गांधी की बिरला से यह भेंट लोकसभा अध्यक्ष के कक्ष में हुई। इस दौरान विपक्ष के कई अन्य सांसद भी मौजूद रहे। इन सांसदों में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी- शरद की सुप्रिया सुले, समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव, राष्ट्रीय जनता दल की मीसा भारती, द्रविड मुनेत्र कषगम की कनिमोझी, रिपब्लिकन सोशलिस्ट पार्टी के एन के प्रेमचंद्रन, तृणमूल कांग्रेस के कल्याण बनर्जी, और कांग्रेस के गौरव गगोई, के. सुरेश, के. सी. वेणुगोपाल और शशि थरुर तथा अन्य विपक्षी दलों के सदस्य शामिल रहे।

लोकसभा में विपक्ष का नेता बनने के बाद राहुल गांधी की ओम बिरला के साथ पहली शिष्टाचार भेंट थी।

कांग्रेस की शेडो केबिनेट करेगी विधानसभा में सरकार का घेराव
जयपुर। राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस एक दर्जन से अधिक मुद्दों पर भजनलाल सरकार को घेराव करेगी। कांग्रेस के करीब एक दर्जन विधायकों की शेडो केबिनेट सभी प्रमुख मुद्दों पर सरकार पर हमले बोलेगी। विधानसभा शुरू होने से पहले कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शेडो केबिनेट बनाकर जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।

कांग्रेस में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट प्रमुख रूप से सरकार को घेरेंगे। इसके अलावा कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी, रुपिंदर कुन्नर, रोहित बोहरा, शांति धारीवाल, रफीक खान, अशोक चांदना, हरिमोहन शर्मा, रीटा चौधरी, श्रवण कुमार, राजेन्द्र पारीक, मनीष यादव, मुकेश भाकर आदि विभागवार मुद्दे उठाकर भजनलाल सरकार को घेरेंगे।

प्रमुख मुद्दों में इंग्लिश मीडियम स्कूलों को बंद करने, चिरंजीवी योजना, इंदिरा रसोई, बेरोजगारी भत्ता, 100 यूनिट फ्री बिजली योजना, ईआरसीपी, पानी संकट, बिजली कटौती, कानून व्यवस्था, विश्वविद्यालयों में बैक डोर एंट्री कर राजनीतिक लोगों को नियुक्ति देने का प्रयास, अग्निवीर योजना, गांधी वाटिका म्यूजियम बंद करने जैसे मुद्दों पर सरकार पर हमला बोलेंगे।

CWC Working Committee : राहुल गांधी को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाने का सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस वर्किंग कमेटी की आज दिल्ली की अशोका होटल में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कांग्रेस के नवनिर्वाचित सांसदों ने राहुल गांधी को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाने के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया है।

होटल अशोका में कांग्रेस की CWC की बैठक आयोजित की गई जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल समेत कांग्रेस के राज्यों के प्रदेशाध्यक्ष, सीएम, डिप्टी सीएम आदि मौजूद रहे।

बैठक के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि राहुल गांधी को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाने की मांग कांग्रेस के सांसदों द्वारा की गई है। राहुल जी ने इस पर विचार कर फैसला लेने के लिए कहा है। इस संबंध में बैठक में प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया गया है।

सात मंत्रियों और नेता प्रतिपक्ष को सिविल लाइंस में बंगला आवंटित
जयपुर। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर 7 मंत्रियों और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली को आवास आवंटित किया है। आदेश के अनुसार मंत्री मदन दिलावर, बाबूलाल खराडी, सुरेश रावत, विजय सिंह चौधरी, हेमंत मीणा, कन्हैया लाल चौधरी, झाबर सिंह खर्रा को आवास आवंटित किया है।

मंत्री झाबर सिंह खर्रा का आवास बदला गया है। मंत्रियों के अलावा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली को भी आवास आवंटित किया गया है।

टीकाराम जूली को बनाया गया राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष, डोटासरा बने रहेंगे पीसीसी चीफ
जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हार के बाद विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चुनाव को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। आज टीकाराम जूली को कांग्रेस ने अपने विधायक दल का नेता चुन लिया है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने आदेश जारी कर टीकाराम जूली को कांग्रेस का विधायक दल का नेता नियुक्त किया हैं।

डोटासरा बने रहेंगे पीसीसी चीफ
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष के रूप में गोविंद सिंह डोटासरा ही बने रहेंगे। डोटासरा को अगस्त 2020 में सचिन पायलट के मानेसर प्रकरण के बाद प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया था। कई दिनों से गोविंद सिंह डोटासरा के नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने के कयास जगाए जा रहे थे। जिस पर आज रोक लग गई हैं।

अलवर ग्रामीण से है विधायक
टीकाराम जूली कांग्रेस की टिकट पर अलवर ग्रामीण से विधायक का चुनाव जीत कर आए हैं। कांग्रेस विधानसभा चुनावों में 200 मेेें से 70 सीटों पर चुनाव जीती थी।

19 जनवरी से शुरू हो रहा विधानसभा सत्र
राजस्थान विधानसभा का सत्र 19 जनवरी से शुरू हो रहा है जिससे पहले कांग्रेस को नेता प्रतिपक्ष के नाम की घोषणा करनी थी आज पार्टी ने आदेश जारी कर टीकाराम जूली के नाम पर मुहर लगा दी हैं।

नेता प्रतिपक्ष घोषित करने के लिए कांग्रेस के पास तीन दिन बचे, ये हो सकता है फॉर्मूला
ब्यूरो/नवज्योति, जयपुर। राजस्थान विधानसभा सत्र 19 जनवरी से प्रस्तावित है। इसलिए कांग्रेस के पास नेता प्रतिपक्ष घोषित करने के लिए महज तीन ही दिन बचे हैं। विधानसभा सचिवालय ने भी कांग्रेस को 18 जनवरी तक नाम तय करने का आग्रह कर दिया है। नेताओं की गुटबाजी से पशोपेश में पड़ी कांग्रेस अगले दो या तीन दिन में कभी भी नाम का ऐलान कर सकती है। विधानसभा चुनाव के बाद 45 दिन में नेता प्रतिपक्ष का नाम घोषित करना होता है और सत्र को देखते हुए कांग्रेस के पास अब ज्यादा समय बचा नहीं है, लिहाजा पार्टी को नाम को लेकर अपने पत्ते जल्दी खोलने ही पड़ेंगे। नेता प्रतिपक्ष के साथ उपनेता प्रतिपक्ष, सचेतक जैसे पदों पर भी नामों का ऐलान होगा। वहीं कांग्रेस के अंदर बडेÞ नेताओं की गुटबाजी के चलते नाम अभी तक अटका हुआ है। गहलोत और पायलट गुट के अलावा दिल्ली के वरिष्ठ नेता अपने-अपने नामों को लेकर फिर से एक दूसरे के सामने खड़े हैं। नेता प्रतिपक्ष के लिए प्रमुख नामों में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व मंत्री हरीश चौधरी, महेंद्रजीत मालवीय, टीकाराम जूली, राजेंद्र पारीक, शांति धारीवाल, मुरारीलाल मीणा, हरिमोहन शर्मा जैसे नाम भी चर्चाओं में बने हुए हैं। गहलोत गुट की तरफ से महेंद्रजीत मालवीया का नाम प्रमुख है, लेकिन पायलट खेमा इस पर सहमत नहीं है। पूर्व मंत्री हरीश चौधरी की लॉबिंग एआईसीसी के कुछ नेता कर रहे हैं। वहीं पायलट खेमा भी हरीश चौधरी के नाम पर सहमत है। दोनों गुटों की तरफ से राजेंद्र पारीक, टीकाराम जूली, गोविंद डोटासरा, शांति धारीवाल, मुरारीलाल मीणा, हरिमोहन शर्मा जैसे नामों की अलग-अलग सिफारिशें भी की गई हैं।

आखिरी वक्त पर कर सकते हैं घोषणा
कांग्रेस भी भाजपा की तरह फॉर्मूला अपनाते हुए आखिरी वक्त में नाम का ऐलान कर सकती है। पहले फॉर्मूले में भाजपा के ब्राह्मण सीएम चेहरे को देखते हुए ब्राह्मण चेहरों में राजेंद्र पारीक और हरिमोहन शर्मा के नाम चर्चाओं में हैं। दूसरे फॉर्मूले में ओबीसी वर्ग या एससी वर्ग से और तीसरे फॉर्मूले में चौंकाने वाला फैसला करते हुए किसी महिला विधायक को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी दी जा सकती है, ताकि भाजपा को लोकसभा चुनाव में महिला आरक्षण मुद्दे पर टक्कर दी जा सके। एक अन्य फॉर्मूले में नेता प्रतिपक्ष और पीसीसी चीफ पद पर जातिगत समीकरण बिठाने के हिसाब से भी रणनीति बनाई जा रही है।

नेता प्रतिपक्ष और पीसीसी चीफ : ब्राह्मण, राजपूत या ओबीसी समाज के चेहरों को मिल सकती है जगह
जयपुर। कांग्रेस के मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में नेता प्रतिपक्ष और पीसीसी चीफ के चेहरे बदलने के बाद अब राजस्थान में भी एक हफ्ते में निर्णय लिया जा सकता है। कांग्रेस आलाकमान राजस्थान में दोनों पदों के लिए ब्राह्मण, राजपूत या ओबीसी चेहरों पर दाव चल सकती है। वहीं पूर्व सीएम अशोक गहलोत के नेता प्रतिपक्ष बनने की संभावनाएं कम आंकी जा रही हैं।

सूत्रों के अनुसार राजस्थान कांग्रेस में नेता प्रतिपक्ष और प्रदेशाध्यक्ष पद पर ब्राह्मण, राजपूत या ओबीसी वर्ग के नेता की नियुक्ति हो सकती है। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त होने की संभावनाए हैं। मध्य प्रदेश में आदिवासी वर्ग के उमंग सिंघार को नेता प्रतिपक्ष और ओबीसी वर्ग के जीतू पटवारी को प्रदेशाध्यक्ष बनाने के बाद राजस्थान में भी जातिगत समीकरण साधने के कवायद की जा रही है। चूंकि मध्य प्रदेश में आदिवासी समाज के नेता को मौका मिल चुका, इसलिए राजस्थान में आदिवासी नेता महेन्द्रजीत मालवीय के नेता प्रतिपक्ष बनने के कम आसार हैं। कांग्रेस आलाकमान से जुड़े सूत्रों की माने तो राजस्थान में अब पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जगह वरिष्ठ विधायक राजेन्द्र पारीक या हरीश चौधरी को नेता प्रतिपक्ष पद पर मौका मिल सकता है। पीसीसी चीफ पद पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी या पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास जैसे नामों को मौका दिया जा सकता है। अगले एक हफ्ते में इन नियुक्तियों पर फैसला लेने की संभावना जताई जा रही है।

प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी से मुक्त होना चाहते हैं सुखजिंदर रंधावा
सूत्रों के अनुसार प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा अब पंजाब कांग्रेस और अपने निर्वाचन क्षेत्र में व्यस्त हो गए हैं। नेता प्रतिपक्ष और पीसीसी चीफ पदों पर नियुक्ति मामले में रंधावा खुद को अलग रखने की राय कांग्रेस आलाकमान को दे चुके हैं। पंजाब से लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारियों को लेकर रंधावा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पद से मुक्त होना चाहते हैं और अपनी राय से हाईकमान को अवगत करा चुके हैं।

भाजपा के सीएम घोषित करने के बाद कांग्रेस ले सकती है नेता प्रतिपक्ष पर फैसला
जयपुर। राजस्थान कांग्रेस में अभी नेता प्रतिपक्ष की घोषणा नहीं की गई है। भाजपा के राजस्थान का सीएम घोषित करने का इंतजार कांग्रेस कर सकती है। राजनीतिक और जातिगत समीकरण साधते हुए कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष का चयन करने की रणनीति पर काम कर रही है। भाजपा ने छत्तीसगढ़ में आदिवासी वर्ग के चेहरे विष्णुदेव साय और मध्यप्रदेश में ओबीसी वर्ग के चेहरे मोहन यादव को सीएम बनाया है। आदिवासी वर्ग का चेहरा रखकर भाजपा ने बिहार और झारखंड जैसे राज्यों में संदेश दिया है तो एमपी में ओबीसी वर्ग में यादव चेहरे पर दांव खेलकर यूपी, बिहार और राजस्थान जैसे राज्यों में राजनीतिक संदेश भी दे दिया है। अब राजस्थान में भी सामान्य वर्ग या महिला वर्ग से कोई सीएम घोषित करने की चर्चाएं बनी हुई हैं। भाजपा के इस निर्णय से कांग्रेस को भी अपना नेता प्रतिपक्ष चुनने में रणनीति बनाने पर मजबूर होना पड़ा है। अब कांग्रेस संभवत: भाजपा के राजस्थान सीएम घोषित होने के बाद ही नेता प्रतिपक्ष पद पर अपना निर्णय ले सकती है।

कांग्रेस के वोट बैंक में भाजपा की सेंधमारी का डर
हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में आदिवासी और ओबीसी वर्ग को साधने की रणनीति पर काम किया था। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई स्टार प्रचारकों ने बार-बार आदिवासियों और ओबीसी वर्ग को साधने से जुडेÞ भाषण दिए। राजस्थान में भी राहुल गांधी ने आदिवासी जिलों बांसवाड़ा, डूंगरपुर में तो ओबीसी सीटों वाले जिलों में कई बड़ी सभाएं की। ओबीसी वर्ग को साधने के लिए जातिगत जनगणना का बड़ा दांव भी चला। अब भाजपा ने इन वर्गों के सीएम बनाए तो कांग्रेस को राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष चुनने पर अपनी रणनीति बदलनी पड़ी है। कांग्रेस अब आदिवासी या ओबीसी वर्ग का नेता प्रतिपक्ष बनाकर भाजपा पर उनकी अनदेखी का आरोप नहीं लगा पाएगी। लिहाजा अब भाजपा की राजस्थान को लेकर रणनीति पर नजर बनी हुई है। भाजपा ने राजस्थान में सामान्य वर्ग या महिला वर्ग से सीएम बनाया तो कांग्रेस को अपने वोट बैंक को साधते हुए नेता प्रतिपक्ष को लेकर निर्णय लेना होगा। राजस्थान में ओबीसी वोट बैंक में बाहुल्यता वाली जाट जाति, आदिवासी या एससी-एसटी वर्ग से नेता प्रतिपक्ष बनाने की रणनीति रहेगी।