Sikar News - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पीडब्ल्यू के आरबीएसई Wallah ने राजस्थान बोर्ड में कक्षा 10 और 12 दोनों में नंबर 1 रैंक हासिल की: कक्षा 10 में प्रियंशी सुंडा ने 99.8% अंक और ऋषिता ने कक्षा 12 में 99.8% के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया
जयपुर । राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2026 के कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस वर्ष पीडब्ल्यू के आरबीएसई Wallah से जुड़े विद्यार्थियों ने राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किए हैं। सीकर के एक किसान की बेटी, प्रियंशी सुंडा, ने आरबीएसई कक्षा 10वीं परीक्षा में 600 में से 599 अंक प्राप्त कर 99.8% हासिल किए। सांगलिया गाँव की निवासी प्रियंशी ने छह में से पाँच विषयों में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय निरंतर परिश्रम और मज़बूत सहारे को दिया।

उन्होंने कहा, “मैं अपने माता-पिता और शिक्षकों की आभारी हूँ, जिन्होंने हमेशा मुझ पर विश्वास किया। मैंने लगातार अभ्यास किया और आरबीएसई Wallah के शिक्षकों ने मुझे विषयों की कॉन्सेप्ट क्लैरिटी दी। मैंने प्रतिदिन अनुशासित रहकर तैयारी की, और मेरे अंक उसी प्रयास का परिणाम हैं।” आरबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा में सीकर की ऋषिता ने 500 में से 499 अंक प्राप्त कर विज्ञान संकाय में 99.8% अंक अर्जित किए। उन्होंने चार मुख्य विषयों में पूरे अंक प्राप्त किए। अपनी सफलता के बारे में ऋषिता ने कहा, “मेरे माता-पिता और शिक्षकों ने हर कदम पर मेरा साथ दिया। स्व-अध्ययन के लिए ऑनलाइन रिविज़न ने मुझे डिसिप्लिन बनाए रखने और बेहतर परफॉर्म करने में मदद की। बोर्ड में फर्स्ट रैंक प्राप्त करना रोज़ किए गए प्रयासों का परिणाम है।”

छात्रों को बधाई देते हुए अलख पांडेय, शिक्षक एवं संस्थापक फिजिक्सवाला ने कहा, “हमें अपनी छात्राओं और उनकी सफलता पर अत्यंत गर्व है। ये अंक उनके निरंतर परिश्रम और डिटरमिनेशन का प्रतिबिंब हैं। हमारे संस्थान में हम सदैव छात्रों को कॉन्सेप्ट क्लैरिटी और नियमित अभ्यास पर ध्यान देने के लिए प्रेरित करते हैं। मैं उन्हें इस सक्सेस पर बधाई देता हूँ और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।” इन परिणामों से स्पष्ट होता है कि अनुशासित तैयारी और संरचित शैक्षणिक सहयोग से राजस्थान भर के विद्यार्थी उत्कृष्टता की ओर अग्रसर हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया 539 करोड़ के विकास कार्यो का लोकार्पण, कहा- शेखावाटी की 600 हवेलियों को संरक्षित करेगी सरकार
सीकर। फतेहपुर शेखावाटी में बुधवार को लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कहा कि शेखावाटी की हवेलियों के सरक्षण लिए जल्द नया कानून लेकर आएंगे। शेखावाटी की 600 हवेलियों के सरक्षण का संकल्प सरकार ने लिया है, देश दुनिया के लोग शेखावाटी की हवेलियों को देखने के लिए यहां आएंगे। इस मौके पर उन्होंने सीकर व झुंझुनूं जिले में 539 करोड़ रुपए के विकास कार्यो का रिमोट से बटन दबाकर लोकार्पण-शिलान्यास किया। धन्यवाद सभा को सम्बोधित करते उन्होंने कहा कि पंजे ने गंजा करने का काम किया है। 70 साल कांग्रेस ने लोगों को ठगने का काम किया। कांग्रेस के लोग खुद ही अपने आदमियों को चोरी करने के लिए भेज देते हैं और फि र पुलिस को कहते हैं कि चोर आ रहा है। इनका गठबंधन दोनों से चल जाता है, लेकिन हमारी सरकार में ऐसा नहीं चलता।

हमने जो संकल्प लिया उसे हम पूरा कर रहे हैं। ट्विटर पर बयान देने वाले नेताओं को पता चल जाएगा कि शेखावाटी के लोगों ने अभी ट्रेलर देखा है, फि ल्म अभी बाकी है।  हम सरकार का 1 साल पूरा होने पर भी जनता के बीच अपने कामों का हिसाब देने के लिए आए और अब 2 साल होने पर भी जनता के बीच आए हैं। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने रामगढ़ शेखावाटी की हवेलियों और कलाकृतियों का जिक्र करते कहा कि ये यहां की ओपन आर्ट गैलरी हैं।  कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, यूडीएच मंत्री झाबर खर्रा, सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर समेत कई विधायक मौजूद रहे।

जहरीली गैस रिसाव का रहस्य बरकरार : 3 दिन बाद भी नहीं हुआ खुलासा, प्रशासन के कयास जांच में खरे नहीं उतरे
सीकर। 22 नवंबर की रात शहर के शांति नगर क्षेत्र में जहरीली गैस फैलने के प्रकरण का 3 दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन खुलासा नहीं कर पाया है कि आखिरकार जहरीली गैस का रिसाव कहां से हुआ। गैस का असर करीब 300 मीटर एरिया में ही हुआ था, जो करीब 1 घंटे तक रहा। इस दौरान ही उसके रिसाव होने और कारणों का पता चल सकता था। लेकिन सीकर में पॉल्यूशन डिपार्टमेंट के पास पॉल्यूशन एनालाइजर ही नहीं है। ऐसे में यह तक पता नहीं चल सका कि आखिर वह गैस कौनसी थी। बता दें कि सीकर में 22 नवंबर की रात को शांति नगर एरिया में जहरीली गैस का रिसाव हुआ था। यहां स्थित लाल बहादुर शास्त्री स्कूल के 24 से ज्यादा बच्चे सहित स्थानीय लोग इसकी चपेट में आए थे। जिन्हें सांस लेने में तकलीफ और अस्थमा जैसी प्रॉब्लम हुई थी। उन्हें इलाज के लिए सीकर के एस के अस्पताल में एडमिट करवाकर ऑक्सीजन सपोर्ट भी दिया गया था।

पहले पुरानी साड़ियों की फैक्ट्री के धुआं कयास लगाया
प्रारंभिक तौर पर प्रशासन ने माना था कि शांति नगर एरिया में स्थित प्रहलाद सोनी की फैक्ट्री, जहां पुरानी साड़ियों को जलाकर उनसे तांबा निकालने का काम होता था। उससे यह गैस निकली थी। इसके बाद रात को ही उस फैक्ट्री को सीज कर दिया गया था। अंदेशा जताया गया कि फैक्ट्री के पास स्थित लाल बहादुर शास्त्री स्कूल के लैब से यह धुआं निकला हो, लेकिन वहां भी जांच करने पर ऐसा कुछ सामने नहीं आया।

न मायके-ना ससुराल ने लिया शव, 24 घण्टे बाद मां और चार बच्चों के शव लेने को राजी हुआ दूसरा पति
सीकर। पालवास रोड स्थित अनिरूद्ध रेजिडेंसी में शनिवार को मिले मां और चार बच्चों के शव पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद दूसरे पति को सौंप दिए। पांचों शव 24 घंटे से ज्यादा समय से श्री कल्याण हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखे हुए थे। सदर थानाधिकारी इंद्रा मरोड़िया ने बताया कि रविवार को मूंडवाड़ा गांव जाकर मृतका के पीहर पक्ष में मां-भाई और ससुराल पक्ष में पहले पति नेमीचंद बाजिया के परिवार से बात की थी, लेकिन उन्होंने दूसरे दिन भी शव लेने से मना इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने महिला के लिव इन पार्टनर झुंझुनूं जिले के पिपली निवासी शैलेष झाझड़िया को भी फोन किया, लेकिन उसने मां के बीमार होने की बात कह आने से इंकार कर दिया। रविवार शाम मृतका का लिव इन पार्टनर शैलेष श्री कल्याण हॉस्पिटल आया। पुलिस ने शैलेष व सीकर तहसीलदार के आने पर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करा रात 7.30 बजे पाचों शव उसे सौंप दिए।

बुरी तरह सड़ गए थे शव
श्री कल्याण हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखे महिला व उसके चारों बच्चों के शवों को डीप फ्रिज से निकाला गया तब भी उनके शवों से तेज दुगंर्ध आ रही थी। शव पिछले 11 दिन से अनिरूद्ध रेजीडेंसी के फ्लेट में पडे़ थे और फूलकर सड़ांध मारने लगे। श्री कल्याण हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखे महिला व उसके चारों बच्चों के शवों को डीप फ्रिज से निकाला गया तब भी बहुत तेज दुगंर्ध आ रही थी।

निजी स्कूल में बढ़ी नजदीकियां
पालवास स्थित एक निजी स्कूल में नौकरी के दौरान पिंकी व शैलेष के बीच नजदीकियां बढ़ी थी। शैलेष से पिंकी को दो बेटे आयु और अवनीश हुए। पिछले एक साल से विवाद व अनबन होने के चलते पिंकी ने शैलेष के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करवाया था। जबकि पहले पति नेमीचंद बाजिया निवासी मूंडवाड़ा से उसके एक बेटा व एक बेटी थे।

एक चिता पर पांच शवों का अंमित संस्कार
सामूहिक सुसाइड करने वाली मां और चार बच्चों का रविवार को एक ही चिता पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार के दौरान महिला दूसरा पति शैलेश, सास, ससुर और ननद मौजूद रहे।

रोटी में खिलाया था विषाक्त
मृतका किरण उर्फ पिंकी चौधरी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती थी, उसने करीब डेढ़ साल पहले अपना यू-ट्यूब चैनल शुरू किया था। बेटा सुमित बाजिया व बेटी स्नेहा चौधरी भी मां के साथ सोशल मीडिया पर डांस की रील्स और फोटो डालते थे। अनिरूद्ध रेजीडेंसी में दूसरे दिन भी चर्चा रही कि अपने बच्चों को पिंकी चौधरी अपनी जान से ज्यादा चाहती थी और उनकी हर इच्छा पूरी करती थी, उन्हें अपने हाथों से रोटी में विषाक्त पदार्थ खिलाकर कैसे हमेशा के लिए सुला दिया।

कोटा फिर चर्चा में : मेडिकल में चयन न होने से तनावग्रस्त छात्र आत्महत्या के इरादे से सीकर से पहुंचा कोटा, जानें पूरा मामला
कोटा। तनाव से ग्रस्त सीकर की कोचिंग का छात्र मंगलवार को आत्महत्या के इरादे से कोटा पहुंच गया। लेकिन भीमगंजमंडी पुलिस ने उसे आत्महत्या करने से पहले ही सकुशल बचा लिया। बाद में काउंसलिंग के बाद उसे माता-पिता को सौंप दिया गया। कोचिंग छात्र सीकर में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था और तनाव में था। एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि मंगलवार को एक कोचिंग स्टूडेंट के तनाव में होने व कोटा जंक्शन के पास आत्महत्या की सोशल मीडिया पर वायरल होने की सूचना पुलिस कन्ट्रोल रूम के सोशल मीडिया प्रभारी एएसआई मोहम्मद रफीक को मिली। इस पर भीमगंजमण्डी कोटा शहर को सूचना दी गई। थानाधिकारी रामकिशन गोदारा ने टीम गठित कर कोचिंग स्टूडेन्ट को रेलवे स्टेशन कोटा जंक्शन से दस्तयाब किया। काउंसलिंग करने पर सामने आया कि स्टूडेंट नीमकाथाना सीकर निवासी है, जो सीकर में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था।

सलेक्शन नहीं होने से तनाव में था
पुलिस निरीक्षक राम किशन गोदारा ने बताया कि कोचिंग छात्र का मेडिकल में सलेक्शन नहीं हुआ था, जिसके कारण तनाव में था। परिजनों को छात्र के मानसिक तनाव में होने व स्टूडेंट द्वारा आत्महत्या करने की आशंका की सूचना परिजनों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी।
रेलवे ट्रैक के पास से किया दस्तयाब-थानाधिकारी ने बताया कि स्टूडेंट को समय पर दस्तयाब नहीं किया जाता तो वह आत्महत्या या अन्य कोई घटना कारित कर सकता था। वह मानिसक तनाव में था। स्टूडेंट को काउन्सलिंग के बाद माता-पिता को सुपुर्द किया गया।

खांसी की सीरप पिलाते ही बेहोश हुए बच्चे : जेके लोन हॉस्पिटल में कराया भर्ती, सीरप की सप्लाई पर लगाई रोक
सीकर। भरतपुर के बाद अब सीकर में सरकारी अस्पताल से मिली खांसी की दवा पीने से दो बच्चों की तबीयत खराब होने का मामला प्रकाश में आया है। दोनों बच्चों को जयपुर के जेके लोन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। दोनों की तबीयत फिलहाल ठीक बताई जा रही है। मामला श्रीमाधोपुर के अजीतगढ़ स्थित मंडा हाथी देह गांव के प्राइमरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का है। मंडा हाथी देह गांव निवासी अनिल सिंह ने बताया कि भतीजों किट्टू (3) और टिंकू (डेढ़ साल) को सर्दी जुकाम होने पर 25 सितंबर को बच्चों की मां सोनम ने गांव की पीएचसी में डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर ने बच्चों को खांसी की सीरप डेक्सट्रोमेथॉरफन हाइड्रोब्रोमाइड और कुछ दवाएं दी।

दवा पीते ही दोनों बच्चे बेहोश हो गए। इसके बाद दोनों बच्चों को शाहपुरा के प्राइवेट हॉस्पिटल में लेकर गए, तबीयत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने बच्चों को जयपुर जेके लोन हॉस्पिटल रेफर कर दिया। ड्रग कंट्रोलर अजय फाटक ने बताया कि मामला सामने आने के बाद राजस्थान मेडिकल सर्विस कॉरपोरेशन लिमिटेड ने डेक्सट्रोमेथॉरफन हाइड्रोब्रोमाइड सीरप की सप्लाई पर रोक लगा दी गई है। साथ ही इसके अलग-अलग बैच के सैंपल लिए हैं, जिन्हेंं जांच के लिए लैब भिजवाया गया है। यह जयपुर की कंपनी है, जिसकी सरना डूंगर स्थित औद्योगिक क्षेत्र में मैन्युफेक्चरिंग यूनिट है।

भरतपुर में भी बीमार हुए थे बच्चे
भरतपुर के बयाना में भी 27 सितंबर को इसी तरह का मामला सामने आया था। यहां भी सरकारी हॉस्पिटल से मिली खांसी की दवा पीने से दो बच्चों और एक डॉक्टर की तबीयत बिगड़ गई थी। भरतपुर सीएमएचओ गौरव कपूर ने भी माना कि संबंधित डॉक्टर ने खुद भी वही दवा ली थी, जिससे उनकी तबीयत भी खराब हो गई थी।

गार्ड को बंधक बना एटीएम उखाड़ ले गए बदमाश : एक दिन पहले डाली थी 18 लाख 24 हजार 400 रुपए की नकदी
श्रीमाधोपुर। अजीतगढ़ कस्बे में गुरुवार देर रात अजितगढ़-चौमूं मार्ग स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के बाहर लगे एटीएम को आधा दर्जन से ज्यादा नकाबपोश बदमाश उखाड़ कर ले गए। वारदात बीती रात्रि करीब 2:20 बजे की बताई जा रही है। बदमाश ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर आए थे और महज 7-8 मिनट में घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

इससे पूर्व सुरक्षा गार्ड गजेंद्र सिंह को बंधक बना लिया एवं सीसीटीवी कैमरे और इंटरनेट के तार काट दिए। घटनास्थल पर पहुंची एसबीआई एटीएम एजेंसी की टीम ने जांच के बाद बताया कि एटीएम में एक दिन पूर्व ही कैश डाला गया था। मशीन में कुल 18 लाख 24 हजार 400 रुूपए की राशि मौजूद थी, जिसे लूटकर ले गए।

बीडीओ समेत चार जनों की हालत गम्भीर : कार-बोलेरो की भिड़ंत में तीन की मौत
सीकर। भीषण सड़क हादसे में एडिशनल ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं पंचायत समिति के बीडीओ सहित पांच लोग घायल हो गए। हादसा सीकर के दादिया थाना क्षेत्र में हुआ था। दादिया थानाधिकारी अशोक झाझड़िया ने बताया कि नीमकाथाना पंचायत समिति के बीडीओ मानसिंह पूनिया जिला परिषद की बैठक में भाग लेने स्टाफ के साथ सीकर गए थे। बोलेरो से नीमकाथाना लौटते समय सामने से आ रही आई कार से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बोलेरो में सवार एडिशनल बीडीओ प्रेम कुमार वर्मा (57) (निवासी चला, नीमकाथाना) और ड्राइवर बलदेव सैनी (55) (निवासी मावंदकला, नीमकाथाना) और कार का चालक पंकज की मौत हो गई।

वहीं बोलेरो सवार बीडीओ मानसिंह पूनिया, अशोक कुमार, नरेश कुमार और धर्मपाल घायल हो गए। थानाधिकारी ने बताया कि दोनों वाहनों की आमने-सामने की टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को निकालकर हॉस्पिटल लेकर गए। एडिशनल बीडीओ प्रेम कुमार वर्मा और बोलेरो के ड्राइवर बलदेव सैनी (55) निवासी मावंदाकला को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया था, लेकिन दोनों ने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहींकार के ड्राइवर पंकज की एसके हॉस्पिटल में मृत घोषित किया गया। घायलों में बीडीओ मानसिंह पूनिया, अशोक कुमार, नरेश कुमार और धर्मपाल शामिल हैं। चारों को सीकर के एसके हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

घोड़ा गाड़ी बचाने के प्रयास में पलटी क्रूजर, बच्चे और महिला की मौत, 16 घायल
सीकर। सीकर में घोड़ा गाड़ी को बचाने के चक्कर में क्रूजर गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में एक बच्चे और महिला की मौत हो गई और 16 लोग घायल हो गए। घायलों को पिकअप से अस्पताल लेकर गए। इनमें एक बच्चे समेत तीन की हालत गंभीर है। हादसा सीकर-हनुमानगढ़ हाईवे पर फतेहपुर थाना इलाके में रामगढ़ बस स्टैंड के पास दोपहर करीब 1 बजे हुआ। क्रूजर में एक परिवार के 18 लोग सवार थे। ये सीकर के जीण माता मंदिर में जड़ूला चढ़ाकर नोहर (हनुमानगढ़) लौट रहे थे।

जीण माता मंदिर से लौट रहा था परिवार
एस आई मूलाराम ने बताया कि क्रूजर में सवार परिवार हनुमानगढ़ के नोहर का रहने वाला है। ये लोग मोहित (12) पुत्र गुगनराम का जड़ूला चढ़ाने के लिए सीकर के जीण माता मंदिर आए थे। कार्यक्रम पूरा होने के बाद वे नोहर लौट रहे थे। फतेहपुर पार करने के बाद रामगढ़ बस स्टैंड के पास हाईवे पर अचानक घोड़ा गाड़ी आ गई। ड्राइवर ने उसे बचाने की कोशिश की, जिससे क्रूजर बेकाबू होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। वहां से गुजर रहे एक पिकअप ड्राइवर ने गाड़ी रोककर लोगों की मदद की। सभी 18 लोगों को धानुका सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक को सुचारू करवाया।

बच्चे सहित तीन की हालत गंभीर
एएसआई मूलाराम ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टर ने रोहित (7) पुत्र सुभाष और सुनीता (37) पत्नी खेताराम को मृत घोषित कर दिया। सुनीता मोहित की मौसी जबकि रोहित, मोहित की बुआ का पोता था। कपिल (8) पुत्र दिनेश कुमार, मंजू (46) पत्नी बोदूराम और दीवान (40) पुत्र मोटूराम को गंभीर हालत में सीकर रेफर किया गया है। घायलों गुगनराम (43), उनकी बेटी स्नेहा (18), गीतांजलि (16), सुभाष (37) पुत्र हीरालाल, बबलू (20) पुत्र खेताराम, निशा (18) पुत्री खेताराम, गोविंदराम (43) पुत्र दुलाराम, अनीता (40) पत्नी गोविंदराम, नीतू (21) पत्नी विकास और वंदना (30) पत्नी सुभाष शामिल हैं। तीन को मामूली चोट आई थीं, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी।

अचानक सड़क पर आए पशु से टकराई स्कॉर्पियो : कार का दरबाजा खुला, बाहर गिरे सरकारी शिक्षक समेत दो की मौत
बाड़मेर। बाड़मेर में बीच सड़क पर अचानक पशु आने से स्कॉर्पियो बेकाबू होकर पलटी खा गई। कार का गेट खुलने से सरकारी शिक्षक समेत 2 बाहर गिरे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला सहित 4 लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हादसा बाड़मेर जिले के सदर थाना इलाके कुर्जा फांटा पर दोपहर करीब 3.30 बजे हुआ। वृत बाड़मेर वृताधिकारी रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि हादसे में सरकारी शिक्षक मुकेश उम्र 30 वर्ष और बस ड्राइवर फूसाराम उम्र 30 वर्ष की मौत हो गई, जबकि महिला रामू, पुरखाराम, हनुमानराम, डालूराम गंभीर रूप से घायल हैं।

सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला रामू के पति की 20 दिन पहले मौत हुई थी, आज उसके पीहर वाले उसे देरासर से हाथीतला ले जा रहे थे। पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतकों के शवों को जिला अस्पताल की की मॉच्युर्री में रखवाया गया, जहां उनके शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजानों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सूदखोरों से आहत व्यापारी ने खाया जहर, मौत
सीकर। सूदखोरों से परेशान होकर शहर के व्यापारी के जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस के अनुसार एस.के. कॉलेज के निकट रहने वाले व्यापारी के बेटे पुनीत रावत ने पुलिस रिपोर्ट में बताया कि उसके पिता पवन रावत कपड़ों का कारोबार करते थे। उनको कुछ लोगों ने सूदखोरी के जाल में फंसा लिया। आरोपियों में रेनू दीवान, आयुषी दीवान, रणवीर सिंह बाबूलाल खीचड़, पृथ्वी सिंह, मूलचंद सैनी, जावरमल, मास्टर संजय शर्मा, वीरेंद्र सिंह, अंबिका शर्मा निवासी सीकर और सुशील निवासी उदयपुरवाटी और अन्य उन्हें रुपए देने के लिए परेशान करने के साथ जान से मारने की धमकी दे रहे थे, आरोपियों से दुखी होकर उसके पिता ने 5 दिसंबर की रात जहरीला पदार्थ खा लिया।

पिता ने आरोपियों को नामजद कर सुसाइड नोट अपनी जेब में रख लिया था जो कि बाद में परिजनों को अस्पताल से बरामद हुई। जांच अधिकारी सीआई विद्याधर सिंह का कहना है कि सुसाइड नोट में मृतक लिखा कि उसने सारे रुपए चुका दिए गए थे। बावजूद इसके यह लोग पुलिस का दबाव दिखाकर उससे और अधिक पैसे वसूलना चाह रहे थे इससे परेशान होकर ही उसने जहरीला पदार्थ खा लिया।

भाजपा से जुड़ी महिला का नाम भी आया
जानकारी के अनुसार सुसाइड मामले में भाजपा के कार्यक्रमों में देखे जाने वाली एक महिला नेत्री का नाम भी शामिल है। नेत्री पर पहले से भी कई मामले दर्ज है। भाजपा नेत्री अंबिका शर्मा के अनुसार उनका पवन रावत सुसाइड मामले से कोई लेना-देना नहीं है, उनका मामला तो उनके पुत्र पुनीत के साथ 4 साल से कोर्ट में चल रहा है। इधर भाजपा के एक पदाधिकारी ने बताया कि अंबिका का भाजपा से कोई लेना-देना नहीं है।

नीट की तैयारी कर रहे एलन कोचिंग के छात्र ने की आत्महत्या
सीकर। एलन कोचिंग के छात्र ने निजी हॉस्टल के कमरे में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। सोमवार को दोपहर करीब 1:30 बजे करौली निवासी छात्र कौशल मीणा (16) खाना खाने के पश्चात हॉस्टल के कमरे में गया और पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।

उसके साथ रहने वाले छात्र ने जब हॉस्टल के कमरे का दरवाजा खटखटाया तब अंदर से कोई आवाज नहीं आई। उसके बाद छात्र ने घटना की सूचना वार्डन को दी। जब कमरे का दरवाजा खोला गया तब छात्र पंखे पर लटका हुआ मिला। छात्र कौशल मीणा नीट की तैयारी कर रहा था।