siakr news - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ट्रैक्टर यूनियन का सातवें दिन भी धरना जारी
सीकर। ट्रैक्टर यूनियन सीकर का सातवें दिन भी धरना जारी है। धरने की सभा को संबोधित करते हुए माकपा जिला सचिव किशन पारीक ने कहा कि राज्य सरकार का खान विभाग जबरन किसान की ट्रॉली का रजिस्ट्रेशन कर रेवेन्यू बंद करना चाहती है जो किसी सूरत में नहीं करने देंगे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश की प्रति दिखाते हुए पारीक ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने केवल अवैध बजरी परिवहन पर रोक लगाई है कहीं भी ट्रॉली शब्द कोर्ट ने नहीं लिखा है। उसके बावजूद राज्य सरकार का खनन विभाग जबरन किसान को कोर्ट को झूठा बहाना बनाकर लूटने पर तुली है जो नहीं करने देंगे।

सभा को अखिल भारतीय किसान सभा के प्रांतीय अध्यक्ष और पूर्व विधायक पेमाराम ने कहा कि राज्य का किसान लावारिस नहीं है। उनके हकों की लड़ाई हम लड़ते रहेंगे। सभा को एसएसआई की प्रांतीय अध्यक्ष सुभाष जाखड़, महावीर सिंह जांगू, किशन पारीक, महिपाल गुर्जर, बनवारी नेहरा, कानाराम ढाका, गोविन्द सिंह राठौड़, बलदेव सिंह, सूबेदार अमर सिंह आदि ने संबोधित किया।

युवक ने पत्नी-बेटे को मारा और फिर झूल गया फंदे पर
सीकर। नीमकाथाना सदर के गांवडी गांव में पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस को एक मकान में तीन शव मिले हैं। महिला और बच्चे का शव पलंग पर और उसी कमरे में युवक फांसी के फंदे पर लटका था।
पुलिस प्रथम दृष्टया मान रही है कि युवक संपत कुमावत (28) ने पहले अपनी पत्नी का बेटे की हत्या की और इसके बाद उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। शनिवार शाम को ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस के अनुसार संपत का शव कमरे में पंखे से फंदे पर झूलता हुआ मिला। उसकी पत्नी पूजा (24) और बेटे चीनू (2) के शव पलंग पर थे। मौत के कारणों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। पुलिस को महिला के शरीर पर कई जगह जलने के निशान मिले हैं। पुलिस ने घर को सीज कर दिया है। मृतक युवक अपने परिवार के साथ मुंबई रहता था और वहां टाइल्स लगाने का ठेकेदार था। होली पर ही वह अपने गांव आया था।

श्याम बाबा निकले नगर भ्रमण पर, बाबा के शिखरबंद पर लहराया सूरजगढ़ का निशान
खाटूश्यामजी। नीले घोड़े पर सवार होकर पगड़ी पहने बाबा श्याम अपने भक्तों को दर्शन देने के लिये सोमवार को नगर भ्रमण के लिए निकले। रथ यात्रा बाबा श्याम के दरबार से रवाना हुई। रथयात्रा के सामने नाचते गाते भक्त इस श्याम के रंग मे रंगे हुए दिखाई दे रहे थे तो वही बाबा श्याम के रथ को छूने को आतूर श्याम दीवाने मनमस्त दिखे। साथ ही रथयात्रा मे प्रसाद लेने के लिये भी भक्तों मे होड लगी रही। बाबा श्याम की रथयात्रा मंदिर से आरम्भ होकर श्याम कुंड, अस्पताल चौराहे, पुराने बस स्टैंड होते हुए मुख्य बाजार पहुंची जहां बाबा की पूजा अर्चना के साथ यात्रा का समापन किया गया। उधर, बाबा श्याम के लक्खी मेले मे एकादशी के अवसर पर नवें दिन श्याम भक्तों का तांता लगा रहा। रींगस से खाटूधाम के बीच नाचते गाते श्याम प्रेमी श्याम प्रभु का दीदार करने के लिये बेताब नजर आए।

खाटू श्याम जी का लक्खी मेले का समापन

राजस्थान के सीकर जिले के रींगस के खाटू श्याम जी का लक्खी मेले का मंगलवार को समापन हो गया। ये मेला 6 मार्च से शुरू हुआ था जो 15 मार्च तक चला। 374 वां निशान उल्लास उमंग और हर्ष के साथ मंदिर प्रांगण में नाच गाने के साथ श्रद्धा भाव के साथ चढ़ाया गया। आज सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर बाबा श्याम को सूरजगढ़ का निशान चढ़ाया गया। इसी के साथ खाटू श्याम जी के लक्खी मेले का समापन हुआ। जैसे ही निशान चढ़ा श्याम भक्तों में खुशी की लहर छा गई। मंदिर प्रांगण में बड़ा उल्लास था निशान चढ़ने के साथ ही मेले समापन की घोषणा की गई। बाबा के इस मेले में करीब 35 लाख भक्तों ने बाबा के दर्शन किए और मनोकामनाएं मांगी। खाटूश्यामजी  में 2 दिन बाद श्याम प्रभु के साथ होली खेलगे।

हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा को नहीं मिली अनुमति
श्याम भक्तों के द्वारा बाबा श्याम के लक्खी मेले में एकादशी के दिन कस्बे में हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा व इत्र की बौछार के लिए अनुमति मांगी थी। प्रशासन ने पहले तो अनुमति प्रदान कर दी थी लेकिन देर रात एक आदेश जारी कर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर रखते हुए अनुमति नहीं दी।

आज खाटू में श्याम बाबा का मुख्य मेला
खाटूश्यामजी। जन-जन की आस्था के केन्द्र बाबा श्याम का मुख्य मेला सोमवार को आयोजित हो रहा है। एकादशी को श्याम प्रभु के अलौकिक दर्शन करके देश के कोने-कोने से आने वाले श्याम भक्त मनोकामना मांग रहे है।  बाबा श्याम का रथ आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है। बाबा श्याम नीले घोड़े पर विराजमान होकर मुख्य मार्गों से नगर भ्रमण कर भक्तों को दर्शन देंगे। इससे पहले रविवार को लाखों श्याम भक्त हाथों में निशान लेकर रींगस से खाटूश्यामजी नाचते गाते पदयात्रा करते हुए बाबा श्याम के दर पर पहुंचे और कतारबद्ध होकर श्याम बाबा के जयकारे लगाते हुए बाबा चरणों तक पहुंचे। श्याम बाबा के दरबार के सामने पहुंचते ही बाबा की बंगाली कारीगरों द्वारा आकर्षक सजायी गयी हवेली का अद्भुत नजारा देखकर मंत्रमुग्ध हो गए।

केसरिया रंग में रंगा खाटू का दरबार
खाटूश्यामजी। हाथ में निशान, मुख पर जय बाबा की, चाहत बाबा श्याम के दरबार में धोक लगाने और मनोकामना मांगने की। ना मीलों के सफर की थकान और ना ही पैरों में पड़े छालों की परवाह। हर कोई आस्था की डोर के सहारे खाटू दरबार की ओर खिंचा चला आ रहा है। केसरिया रंग में रंगे बाबा के इन भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है। ऐसे नजारे बाबा श्याम के फाल्गुनी लक्खी मेले के दौरान खाटूधाम की ओर जाने वाले हर रास्ते में पग-पग पर नजर आ रहे हैं। मेले के पांचवें दिन गुरुवार को एक लाख श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दरबार में मत्था टेककर परिवार की खुशहाली की कामना की। मेले के पांचवें दिन भी हारे के सहारे का अलौकिक शृंगार किया। श्याम भक्तों ने बाबा श्याम के दर पर प्रसाद चढ़ाकर धोक लगायी। रींगस रोड पर पदयात्रियों के जत्थों की रेलमपेल लगी हुई है। स्वयसेवी संस्थाओं की ओर से लगाए भण्डारों में भक्तों को भोजन की मनुहार की जा रही है।

बाबा की मोरछड़ी में है जादू
बाबा श्याम के लक्खी मेले में लाखों की तादाद में श्याम भक्त खाटूनगरी में पहुंचते हैं। बाबा श्याम के दरबार में श्रद्धालु शीश नवाकर मनौतयां मांगते हैं। बाबा श्याम के दरबार में मोरछड़ी का भी बहुत महत्व है। बाबा के दर पर मोरछड़ी के झाड़े से ना केवल दु:ख दूर होते हैं, वहीे मनोकामना भी पूरी होती है। कहते हैं कि झुक गए बड़े बड़े सरकार तेरी मोरछड़ी के आगे....।