dirt - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

असर खबर का - खस्ताहाल सड़क की हुई मरम्मत, राहगीरों को मिली राहत, कस्बे को जोड़ती है यह सड़क
चौमहला।  चौमहला कस्बे के बिलावली रोड से चौमहला तक की सड़क काफी क्षतिग्रस्त हो रही है तथा सड़क के बीचों बीच जगह जगह घर गड्ढे हो रहे है।  सोमवार को दैनिक नवज्योति में खबर प्रकाशित होने के बाद सार्वजनिक निर्माण द्वारा सड़क पर हो रहे गड्ढों पर ग्रेवल डलवा कर सही करवाया गया। दैनिक नवज्योति ने 3 नवम्बर सोमवार को बिलावली रोड से चौमहला तक की क्षतिग्रस्त को लेकर खस्ताहाल सड़क बनी राहगीरों के लिए मुसीबत शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था,समाचार प्रकाशित होने के बाद सोमवार देर शाम सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा सड़क पर हो रहे गड्ढों में मटेरियल डाल कर सही करवाया गया। कस्बेवासियों ने बताया था कि सड़क पर गड्ढे होने के  कारण आए दिन दुपहिया वाहन चालक गिर कर घायल हो रहे है। यह चौमहला कस्बे को जोड़ने वाली मुख्य सड़क है।

कस्बे के बिलावली रोड  से चौमहला तक की सड़क काफी क्षतिग्रस्त हो रही है। इस सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे हो रहे है जिससे हमेशा दुर्घटना होने का भय बना रहता है ,गत तीन चार दिन से बरसात होने से इन गड्ढों में पानी भरा हुआ है। साथ ही सड़क पर कीचड़ ही कीचड़ हो रहा है। गंदगी के कारण आसपास के रहवासियों को परेशानी हो रही है, कीचड़ फिसलन के कारण दो पहिया वाहन चालक गिर कर घायल हो रहे है। शनिवार को दो दुपहिया वाहक इन गड्ढों में गिर गए उनके पीछे महिलाएं बैठी थी गिरने से उनके कपड़े कीचड़ में गंदे हो गए। यह मार्ग चौमहला के लिए मल्हारगंज बिलावली बाई पास मार्ग का हिस्सा है जो चौमहला को जोड़ता है इस मार्ग से बड़े बड़े ट्राले, ट्रक भी भरे हुए गुजरते है सार्वजनिक निर्माण द्वारा मटेरियल डालने के बाद कस्बे वासियों ने दैनिक नवज्योति का आभार प्रकट किया।

सड़क पर हो रहे गड्ढों में आज मटेरियल डाला गया,सड़क में अन्य जगह शीघ्र पेचवर्क कराया जाएगा,सड़क के नवीनीकरण का प्रस्ताव बना कर भिजवा रखे है।
- शंकर सिंह सहायक अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग चौमहला

कैसे जाए पाठशाला, रावनगुराडी विद्यालय में अव्यवस्थाओं का आलम
चौमहला। गंगधार उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रावनगुराड़ी में बिजली सड़क पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। छात्र छात्राओं को कच्ची डगर कीचड़ गंदगी से सने रास्ते से स्कूल जाना पड़ रहा है, जिससे खफा ग्रामीणों ने सोमवार को छात्र छात्राओं को स्कूल जाने से रोका तथा बीच सड़क पर प्रदर्शन किया। ग्रामीण क्षेत्र का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रावनगुराड़ी दो भवनों में संचालित होता है पुराने स्कूल भवन में कक्षा 1 से 8 तक कक्षाएं संचालित है नए भवन में कक्षा 9 से 12 तक कक्षाएं संचालित होती है, नया भवन गांव से आधा किमी दूर बनाया गया है गांव से स्कूल जाने का रास्ता कच्चा है रास्ते के दोनों ओर झाड़ियां ही झाड़ियां उग रही है। रास्ते में बरसात के कारण जगह - जगह पानी भरा हुआ है तथा कीचड़ ही कीचड़ हो रहा है जिससे छात्र छात्राओं को विद्यालय आने जाने में काफी परेशानी हो रही है विद्यालय में 225 छात्र छात्रा अध्यनरत है। विद्यालय गांव से बाहर होने के कारण इसमें चार दिवारी, बिजली पानी जैसी सुविधाएं नहीं है, गागरिन पेयजल योजना का कनेक्शन है लेकिन उसमें पानी नहीं आता, विद्यालय द्वारा बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया लेकिन एक लाख सत्ताविस हजार का डिमांड नोटिस जारी किया गया जो स्कूल जमा करने में सक्षम नहीं है। सोमवार को अव्यवस्थाओं से खफा होकर ग्रामीणों ने छात्र छात्राओं को स्कूल नहीं जाने दिया तथा करीब दो घंटे तक विद्यालय के रास्ते पर प्रदर्शन किया, सोमवार को कोई छात्र छात्रा विद्यालय नहीं गए। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल की समस्या को लेकर उन्होंने कई बार उच्च अधिकारियों व विधायक को अवगत कराया लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।

विद्यालय तक सड़क नहीं होने से बच्चों को बरसात के दिनों में काफी परेशानी होती है पूरा रास्ता खराब हो रहा।
- कालुसिंह, पूर्व सरपंच रावनगुराड़ी

स्कूल में बिजली पानी सड़क की समस्या है बिजली विभाग 127000 रु का डिमांड जारी किया गया ,स्कूल के पास फंड नहीं है।
- ईश्वर सिंह ग्रामीण

स्कूल में बिजली पानी सड़क चार दिवारी की शीघ्र उचित व्यवस्था करवाई जावे,खराब सड़क के कारण बच्चो को स्कूल जाने में परेशानी होती है।
- कमल सिंह सिसोदिया ग्रामीण

स्कूल में बिजली पानी सड़क चार दिवारी को लेकर कई बार उच्च अधिकारियों जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
- बालू सिंह वार्ड पंच

बिजली पानी,सड़क,चार दिवारी के लिए उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है।
- चंद्रगुप्त बुनकर, प्रधानाचार्य, उच्च माध्यमिक विद्यालय रावनगुराडी

बिजली के लिए फाइल लगा रखी है, चार दिवारी के प्रस्ताव बनाकर भेज रखे है,सड़क का मामला शिक्षा विभाग के अधीन नहीं है।
- रमेश चंद वर्मा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी डग

शिविर के दौरान एसडीएम के साथ इस सड़क का मौका देखा था,विकास अधिकारी को गिट्टी ग्रेवल सड़क को सही करवाने के निर्देश दिए है ।
- कालूराम वर्मा, विधायक डग

कीचड़ व गंदगी की मारामारी, सरे बाजार बीच बिक रही तरकारी
कोटा । शहर के बीच स्थित थोक फलसब्जी मंडी में बारिश के मौसम में इन दिनों कीचड़ और गंदगी की भरमार हो रही है। इससे विक्रेताओं और ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी के बीच ही फल और सब्जियों की खरीद फरोख्त का कारोबार किया जा रहा है। बारिश के कारण मंडी परिसर में पानी भर जाता है। जिसमें मच्छर और मक्खियां भिनभिनाती रहती है। ऐसे में थोक मंडी में खरीदी गई सब्जियों के साथ बीमारियां भी घर तक प्रवेश कर सकती है। मंडी में करीब 8 से 10 हजार बड़े, छोटे व्यापारी, सब्जी विक्रेताओं और ग्राहकों की रोजाना आवाहाजी होती है। मंडी में तड़के चार बजे ही कारोबार शुरू हो जाता है। रात को बारिश के बाद मंडी में कीचड़ और गंदगी की समस्या व्याप्त हो जाती है। जिससे कई बार कीचड़ के बीच फलों और सब्जियों की बिक्री का कारोबार करना पड़ता है।

थोड़ी सी बरसात में भर जाता है पानी
थोक मंडी के फल और सब्जी विक्रेताओं ने बताया कि मंडी परिसर में थोड़ी सी बरसात में ही पानी भर जाता है। ऐसे में व्यापारियों को कीचड़ में ही कारोबार करना पड़ता है। कई बार तो कीचड़ और गंदगी के कारण सब्जी विक्रेता और ग्राहक फिसल भी जाते हैं। एक बार बरसात होने के बाद कीचड़ की समस्या काफी समय तक बनी रहती है। हालांकि मंडी की सफाई के लिए प्रशासन ने कर्मचारी लगा रखे हैं, लेकिन वह सही तरीके से मंडी परिसर की सफाई नहीं करते हैं। जिससे कीचड़ की समस्या बरकरार रह जाती है। इस दौरान कई बार परिसर में खराब सब्जियों और फलों को फेंक दिया जाता है। जिससे मंडी परिसर में दुर्गध तक आती रहती है। यहां पर सफाई व्यवस्था की प्रभावी मॉनिटरिंग होनी चाहिए ताकि व्यापारियों और ग्राहकों को बारिश के मौसम में कीचड़ की समस्या से निजात मिल सके।

मंडी के अंदर बाहर ट्रैफिक जाम
थोक मंडी में आने के लिए कुल तीन गेट हैं। जिनमें से मंडी में प्रवेश के लिए अधिकतर वाहन गेट नंबर एक से ही आते जाते हैं। इस वजह से यहां सुबह छह बजे से दस बजे तक जाम के हालात बने रहते हैं। वहीं मंडी के अंदर भी बेतरतीब वाहन खड़े रहने व बाहर से आने वाली गाड़ियों के कारण जाम के हालात बने रहते हैं। कई बार तो लोगों को निकलने तक की जगह नहीं मिल पाती है। पैदल सब्जी खरीदने आए लोग वाहनों के बीच फंस तक जाते हैं। बारिश के दिनों में तो समस्या और बढ़ जाती है। एक तरफ तो कीचड़ में ग्राहकों को फिसलने का खतरा बना रहता है वहीं दूसरी तरफ वाहनों के जाम के कारण आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। सुबह के समय जाम की समस्या के समाधान के लिए मंडी कर्मचारियों की तैनाती करना अनिवार्य है।

इन दिनों बरसात का मौसम होने के कारण सुबह के समय मंडी परिसर में कीचड़ व गंदगी की भरमार हो जाती है। इस दौरान फल और सब्जी की खरीदारी करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। बरसाती मौसम में तो मंडी में लगातार सफाई करवाने की जरूरत है।
-सुमन देवी, ग्राहक

मंडी परिसर की नियमित रूप से सफाई करवाई जाती है। इसके लिए कर्मचारी लगा रखे हैं। बरसात के मौसम में कीचड़ की समस्या अधिक होती है। इसके चलते फल और सब्जियों का कारोबार समाप्त होने के बाद परिसर की सफाई करवाई जाती है।
-विश्वजीत सिंह, सचिव, थोक फलसब्जी मंडी

गंदगी से अटा शौचालय, सफाई व्यवस्था चौपट
पनवाड़। भारत सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम को लेकर प्रचार प्रसार किया जा रहा है। सफाई के नाम पर लाखों रुपए खर्च किया जा रहा है। वहीं पनवाड़ कस्बे के बस स्टैंड पर पानी की खेळ के पास बना सार्वजनिक शौचालय अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है, इसकी साफ सफाई नियमित नहीं होने के कारण गंदगी से अटा पड़ा हुआ है, जहां पर कचरा, पॉलीथिन गंदगी से दुर्गंध आती रहती है। नशेडियों ने शौचालय को अड्डा बना रखा है, जहां पर शराब पीकर बोतले वही फेंक जाते हैं। नशेड़ियों ने इसका दरवाजा तक चुरा लिया है, ऐसे में इसका उपयोग करे तो कैसे करे , जैसे तैसे लोग को उपयोग में ले लेते है पर महिलाओं के लिए परेशानियों का सबब बना हुआ है। कस्बे के दीपेश सोनी ने बताया कि सरकार स्वच्छ भारत अभियान के नाम पर लाखों रुपए खर्च कर रही है। ग्राम पंचायतों में वर्ष के 12 लाख रुपए साफ सफाई के लिए दे रही है। वहीं दूसरी ओर इसकी धज्जियां उड़ रही है, इसका उदाहरण है कस्बे के बस स्टैंड पर पानी की खेळ के पास सार्वजनिक शौचालय जिसकी नियमित साफ सफाई नहीं होने के कारण गंदगी से अटा पड़ा हुआ है, जिससे दुर्गंध आती रहती है। कस्बे के मैंन बस स्टैंड होने से बसों का ठहराव होने से बड़ी संख्या में यात्री आते जाते हैं। वहीं मैन मार्केट होने से लोगों का आना जाना लगा रहता है, इसको देखते हुए ग्राम पंचायत द्वारा सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया था, जिससे यात्रियों एवं आमजन को सुविधा मिल सके, लेकिन साफ सफाई पर ध्यान नहीं देने के कारण यहां गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इससे फैलने वाली दुर्गंध के कारण लोग इसका उपयोग नहीं करते और खुले में शौच के लिए मजबूर है। यही नहीं सार्वजनिक शौचालय में गेट नहीं होने के कारण काफी परेशानी उठानी पड़ती है। आमजन के लिए ग्राम पंचायत द्वारा लाखों रुपए खर्च कर सार्वजनिक शौचालय तो बना दिया लेकिन कुछ महीने पहले पानी की खेळ का ऊंचाई बढ़ाने के कारण शौचालय की ऊंचाई कम हो गई जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर कस्बेवासी की मांग है कि सार्वजनिक शौचालय की ऊंचाई बढ़ाकर कर निर्माण कराया जाए एवं समय पर साफ सफाई कराई जाए।

इनका कहना है
शौचालय में सफाई नहीं होने के कारण दुर्गंध से कस्बेवासियो ंको परेशानी उठानी पड़ रही है, शौचालय में नियमित रूप से सफाई होनी चाहिए।
-भंवरलाल रेगर, ग्रामीण

नशेडियों का आतंक इतना है कि शौचालय का गेट तक तोड़ कर ले गए और शराब की बोतलें पीकर शौचालय में फैंक जाते है।
-उमेश सोनी, ग्रामीण

शौचालय में नियमित सफाई होनी चाहिए तथा गेट लगवाना चाहिए ताकी किसी प्रकार की कोई समस्या कस्बेवासियों को ना हो।
- भरत सेन, ग्रामीण

बस स्टैण्ड पास में होने के कारण सुविधा के लिए बस स्टैण्ड बनाया गया था लेकिन सफाई नहीं होने के कारण यात्री व कस्बेवासी परेशानी का सामना कर रहे है।
- इकबाल पठान, ग्रामीण

साफ सफाई के लिए ठेकेदार को अवगत करा दिया गया है। शौचालय के कई बार गेट लगवा दिया गया है नशेडी तोड़ कर ले जाते हैं। जो भी समस्या है उसका जल्द से जल्द समाधान करा दिया जाएगा।
- देवराज सिंह सोलंकी, प्रशासक ग्राम पंचायत पनवाड़

गंदगी से परेशान बस्तीवासी, जिम्मेदार बेपरवाह
केबलनगर। केबल नगर (जगपुरा) नगर निगम दक्षिण वार्ड 10 जगपुरा राजपूत कॉलोनी में आम रास्ते बरसात के पानी से भर गए हैं। यहां स्कूल व रहागिरो बस्तीवासी को आने जाने मे काफी परेशानी का जमकर सामना करना पड़ रहा है। बस्तीवासी ने बताया कि जगपुरा क्षेत्र विकास की राह तख रहा है। यहां राजनेता झूठी वाही वाही लुटने के लिए कुछ स्थानो व अपने कार्यकर्ताओ को खुश करने के लिए उनके बताए स्थान पर विकास कार्य करवा देते हैं हकीकत तो यह है कि नगर निगम दक्षिण वार्ड 10 जगपुरा अभी भी विकास कार्य के लिए पिछडा हुआ है। यहां के वाशिंदो ने विधायक, सांसद, पार्षद सहित स्थानीय नेताओ को भी अवगत करवाया लेकिन समस्या का समाधान नही हो सका है। कॉलोनी मे जाने के लिए एक मात्र मूल रास्ता है। जिसमें बरसात का पानी भर गया। यहां किचड हो गया। जिससे आने जाने में गिरकर घायल हो रहे हैं।

प्रशासन को हम कई बार इस सूचना से अवगत कर चुके हैं मगर हमें झूठा आश्वासन ही मिला है।
-  विजेंद्र सिंह शेखावत, कस्बानिवासी।

हम सब बस्ती वाले सांसद को भी कई बार अवगत करा चुके हैं, मगर सांसद में हमारी समस्या को नकारा छोड़ दिया।
-  मानसिंह, समाजसेवी।

हमने कहीं बार वार्ड पार्षद कमल मीणा को इस बारे में सूचना दी। नगर वार्ड पार्षद हमारी सूचना पर कोई ध्यान नहीं देते हैं।
- हनुमान सिंह राठौड़, वार्डवासी।

चुनाव के समय सभी सांसद, वार्ड पार्षद आदि को समस्या को सुनते हैं। उसका समाधान करने का आश्वासन देते हैं मगर चुनाव खत्म होने के बाद समस्या जस की जस बनी हुई है।
-  परमार सिंह, कस्बाानिवासी।

भरे हुए पानी से कीचड़ फैल रहा है। विद्यालय जाने के लिए कीचड़ में निकल कर व गंदा जाते हैं और फैल रहे किचड़ फिसल कर नीचे गिर जाते हैं तो उनके विद्यालय की सामग्री भी गंदी हो जाती है फिर उन्हें घर को लौटना पड़ता है।
-  हनुमान सिंह हाड़ा, मौहल्लावासी।

मैंने प्रस्ताव भेज रखा है, मगर इस पर अभी कोई ध्यान नहीं दिया। आचार संहिता के पहले मैंने एक प्रस्ताव रखा था। मगर आचार संहिता के बाद यह प्रस्ताव खारिज कर दिया गया मैं फिर भी इसका प्रयास कर रहा हूं ताकि उनकी परेशानी का  समाधान कर सकूं।
- कमल मीणा, वार्ड पार्षद।

दो माह से सफाई नहीं होने से जगह-जगह लगे कचरे और गंदगी के ढेर
कनवास। आदर्श ग्राम पंचायत कनवास में पिछले दो माह से सफाई नहीं हो रही है। जिससे स्वच्छ भारत अभियान की  हवा निकलती नजर आ रही है।  सफाई कर्मचारियों के पिछले दो माह से वेतन नहीं दिए गए और वेतन टाइम पर देने की मांग व 10 प्रतिशत वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल की वजह से  मेन मार्केट से लेकर धार्मिक जगह मंदिर, मस्जिद, स्कूल इन सब जगह पर कचरों के ढेर लगे रहे हैं। श्रीकर्णेश्वर महादेव मंदिर, गणेश चबूतरा, श्रीसत्यनारायण  मंदिर, इंग्लिश मीडियम महात्मा गांधी स्कूल की तरफ होकर काल भेरुजी वाले रास्ते पर आधे रोड पर गंदगी व कचरा होने की वजह से हर रविवार आने वाले भक्तों और स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों का गंदगी और बदबू का सामना करना पड़ रहा है।  गंदगी और कचरे से बीमार होने की संभावनाग्राम कनवास में गंदगी और कचरे से बीमार होने की संभावना बनी हुई है। वहीं मंदिर पर आने जाने वाले श्रद्धालु परेशान हो रहे हैं। ग्राम पंचायत कनवास में उपखंड कार्यालय,तहसील, आदर्श ग्राम पंचायत कॉलेज, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, वन विभाग, सिंचाई विभाग  सांगोद पंचायत समिति में 36 ग्राम पंचायत में जनसंख्या की दृष्टि से ग्राम पंचायत कनवास की ही सबसे ज्यादा जनसंख्या और इतने बड़े-बड़े विभाग होने के बावजूद  फिर भी यह दिन देखने को मिल रहे हैं। कस्बेवासियों ने जल्द से जल्द कचरा उठाया जाने और कचरा गाड़ी चालू कराने की मांग की है।  ग्राम पंचायत कनवास में रामनगर टपरिया, बालापुरा, इंदिरा कॉलोनी, मामा बस्ती, बालाजी नगर, प्रभु नगर, कान्हा नगर, करीब आधा दर्जन से भी ज्यादा कॉलोनिया बसी हुई है। वहीं सुभाष सर्किल का सौंदर्यकरण भी खत्म हो रहा है। सुभाष सर्किल का सौंदर्यकरण किया जाए और कचरा उठाया जाए।

पिछले दो माह से सफाई नहीं होने की वजह से मंदिर के आगे गंदगी एवं कचरे के ढेर लगे रहते है। रोज सफाई नहीं होने की वजह से बदबू मार रहे हैं।
- परशुराम, पुजारी, श्रीकर्णेश्वर महादेव मंदिर।

सुभाष सर्किल पर तो पिछले 2 साल पहले रिपेयरिंग के लिए खोली गई सेफ्टी जाली को ग्राम पंचायत ने अभी तक ना तो वापस लगाया है और न ही ग्राम पंचायत में जमा की हैं। इस जाली की वजह से यहां कचरो के ढेर व गंदगी रहती  हैं।  शासन प्रशासन से मांग की है कि इस जाली को या तो वापस लगाई जाए या फिर ग्राम पंचायत कनवास यहां से उठाकर ले जाए।
- कुशाल नामा, व्यापारी।

मेरा और सफाई कर्मचारियों का आदर्श ग्राम पंचायत कनवास ने पिछले दो ढाई  माह से वेतन का भुगतान नहीं देने की वजह से इस बरसात में सफाई कर्मचारियों ने अपना काम बंद कर दिया और पिछली बार भी ग्राम पंचायत कनवास ने  आश्वासन दिया था कि 10 प्रतिशत वेतन बढ़ाएंगे। वेतन बढ़ाने की छोड़कर तो हमें किए हुए काम का भुगतान भी नहीं दिया जा रहा है। घर में पैसें नहीं होने की वजह से इस महंगाई के जमाने में घर चलाना बहुत मुश्किल हो रहा है।
- रेवड़ीलाल, जमादार।

ग्राम पंचायत कनवास के पास वर्तमान में बजट नहीं होने के कारण भुगतान नहीं हो पाया है। जल्दी ही सफाई कर्मचारियों को भुगतान करवाकर सफाई कार्य सुचारू रूप से कराया जाएगा।
- बीरधीलाल मेरोठा, विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत  कनवास।

25 साल से गंदगी हटाने को संघर्ष कर रही जनता
अरनेठा। कस्बे के वार्ड 3 होली का गेट मोहल्ले वासियों ने पिछले 25 साल से कीचड़ में रहने को मजबूर है। गंदे पानी की निकासी के अभाव में यह स्थिति बनी हुई है। हैरत की बात तो यह है कि जिम्मेदार जान कर भी अनजान बने हुए है। मोहल्ले वासी पिछले 25 सालों से पानी निकासी नहीं होने की समस्या है। पूरे में मोहल्ले में कीचड़ एवं गंदा पानी भरा रहता है। बड़े, बुजुर्ग,महिला,पुरुष बच्चे, गर्भवती महिलाएं सभी को पैदल निकलने में भी परेशानी आती हैं। गंदा पानी बुरी तरह सडांध मारता है। मच्छरों का भारी प्रकोप रहता है । साथ ही मच्छर जनित बीमारियों का खतरा बना हुआ हैं। जिम्मेदारों से मोहल्ले में पानी निकासी कर नाली एवं इंटरलॉकिंग निर्माण कर राहत दिलाने की मांग की है।

ग्रामीणों ने एसडीएम से भी लगाई गुहार
कीचड़ से राहत को लेकर गुरुवार को आयोजित हुई उपखंड स्तरीय जनसुनवाई में एक दर्जन मोहल्लेवासी पहुंचे । जिन्होंने एसडीएम दीपक महावर को समस्या निस्तारण के लिए ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मुकेश कुमार राठौर, विदेश मालव,गोविंद गोचर, बंसीलाल मालव, कृष्ण मुरारी मालव,कुंज बिहारी मालव, मांगी बाई गुर्जर, विष्णु कर्ण, धनकंवर मालव, प्रेमलता राठौर, सुमन राठौर, शांति सेन, सावित्री मालव, ममता मालव ने बताया ग्राम पंचायत अरनेठा के वार्ड 3 होली का गेट इलाके में गंदा पानी रास्ते में फैलकर परेशानी का कारण बन गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर गंदगी से हमारा आवागमन बाधित हो गया है। गंदे पानी से बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं । उधर उपखंड अधिकारी ने पटवारी और सचिव को मौका स्थिति पर भेजने के निर्देश देते हुए  शाम 4 तक मौका स्थिति की  रिपोर्ट समस्या के निस्तारण उपाय  प्रस्तुत करने के लिए निर्देश प्रदान किए।  फि लहाल दोपहर बाद पटवारी चंद्र शेखर नागर और सचिव रामप्रकाश गोचर मौका स्थिति पर पहुंचे जिन्होंने माौहल्ले वाशियों से विस्तृत चर्चा की और वर्तमान स्थिति का सामूहिक ग्रामीणों के साथ अवलोकन किया। साथ ही मामले के निस्तारण का प्रयास किया फि लहाल राजस्व रिकार्ड चेक के दौरान खसरा संख्या 1384 में साढ़े तीन बीघा के लगभग चरागाह भूमि निकली जिस पर मोहल्ले वाशियो को गंदे पानी और कीचड़ से आजादी का विकल्प मिला। फि लहाल भूमि पर अतिक्रमण हैं।

क्षेत्रवासियों का यह है पीड़ा
25 साल से हमारे मोहल्ले वार्ड 3 में निकाली के अभाव में गंदा पानी रोड पर भरने की समस्या है। अभी तक समस्या का निस्तारण नहीं हुआ है। सरकारी जमीन है जिसपर अतिक्रमण हो रहा है। प्रशासन से आग्रह है समस्या का समाधान कर सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कर राहत प्रदान करें।
- मुकेश कुमार राठौर, ग्रामीण

हमारे मोहल्ले में किसी प्रकार का पानी निकास नही है। पानी निकास के लिए किसी प्रकार का कोई रास्ता भी नहीं है । अतिक्रमण बना हुआ है। लंबे समय से आमजन बुरी तरह परेशान है। नाली निर्माण कर पानी निकासी की उचित व्यवस्था करने की आवश्यकता है।
- युगल किशोर मालव, ग्रामीण

मुझे अरनेठा आए हुए 10 वर्ष से अधिक हो गया हैं। मेरा पूरा परिवार सड़क पर फैली गंदगी की समस्या से परेशान हैं। बच्चों को लेकर पैदल निकलना भी चुनौती भरा हैं। इस कीचड़ ने पूरे मोहल्ले का जीवन कष्टमय बना दिया हैं । पंचायत, उपखंड अधिकारी, कलक्टर तक समस्या निस्तारण के लिए आग्रह कर चुके हैं लेकिन हमारा अभी तक समाधान नहीं हुआ हैं।
- सुमन राठौर गृहणी, अरनेठा

इनका कहना है
पटवारी के साथ आज मौका स्थिति का अवलोकन कर लिया हैं। सरपंच और खातेदारो के साथ आपस में बैठक कर मामले का शांतिपूर्वक उचित निस्तारण करने का प्रयास करेंगे। उपखंड अधिकारी को मामले से अवगत करा रहे हैं।
- रामप्रकाश गोचर, सचिव ग्राम पंचायत अरनेठा

अरनेठा वार्ड 3 होली का गेट मोहल्लेवासियों की समस्या मेरी जानकारी में है। इस समस्या के निस्तारण के लिए प्रयास शुरू कर दिया है।
- बजरंगलाल मेघवाल, ग्राम पंचायत अरनेठा

पटवारी और सचिव को मौका स्थिति अवलोकन के लिए भेज दिया हैं। उन्होंने अवलोकन भी कर लिया हैं। अभी मेरे पास मौका स्थिति रिपोर्ट आई नही हैं। आते ही समस्या के निस्तारण का उचित प्रयास करेंगे।
- दीपक महावर, एसडीएम केशवराय पाटन

सफाई को लेकर निगम हेरिटेज एक्शन मोड में, गंदगी फैलाने पर लगेगा भारी जुर्माना
जयपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की तैयारी एवं सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से परेशान निगम प्रशासन अब गंदगी फैलाने वालों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी कर रहा है। निगम प्रशासन के गंदगी फैलाने पर 50 हजार रुपए तक का जुर्माना लगाने के साथ ही खुले मेंपेशाब करने, नहाने और गोबर डालने वालों पर भी सख्त कार्रवाई करेगा। नगर निगम जयपुर हेरिटेज सफाई को लेकर एक्शन मोड में आ गया है। निगम हैरिटेज आयुक्त अभिषेक सुराणा ने बताया कि गंदगी और कचरे के निस्तारण को लेकर सख्त नियम बनाए हैं। खुले में थूकने, नहाने और पेशाब करने के साथ ही गोबर डालने पर जुर्माना वसूलने के आदेश जारी किए है। प्रतिदिन 100 किलो से ज्यादा कचरा उत्पन्न करने वाले होटल, रेस्टोरेंट और धार्मिक स्थलों को अब स्वयं के स्तर पर कचरे का निष्पादन करना होगा।

रोजाना 90 हजार के चालान
आयुक्त सुराणा ने बताया कि आमजन के साथ ही अधिकारी-कर्मचारियों पर शिकंजा कसने के लिए अब चालान एप के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए निगम हेरिटेज ने एप तैयार कर दिया है। वर्तमान में प्रतिदिन करीब 80 से 90 हजार रुपए के चालान किए जा रहे है और सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद इसे सख्ती से लागू किया जाएगा।

यह होगा जुर्माना

खुले में नहाने पर 300 रुपए का जुर्माना

सार्वजनिक जगहों पर थूकने पर 200 रुपए का जुर्माना

खुले में पेशाब करने पर 200 रुपए का जुर्माना

पालतू जानवरों द्वारा खुले में गंदगी करने पर 1000 रुपए का जुर्माना

रोड पर कचरा फैलाने पर 100 रुपए का जुर्माना

व्यावसायिक प्रतिष्ठानों दुकानदारों, रेस्टोरेंट द्वारा कचरा डालने पर 1000 रुपए का जुर्माना

सैलून की गंदगी फैलाने पर 500 रुपए का जुर्माना

खुले में शौच करने पर 500 रुपए का जुर्माना

सार्वजनिक स्थानों पर गोबर डालने पर 5000 रुपए का जुर्माना

खुले में कचरा जलाने पर 500 रुपए का जुर्माना

दुकानों पर कचरा पात्र नहीं होने पर 5000 रुपए का जुर्माना

होटल मालिकों द्वारा खुला कचरा डालने पर 2000 रुपए का जुर्माना

सार्वजनिक स्थान पर पोस्टर, बैनर लगाकर शहर को बदरंग कर करने पर प्रत्येक पोस्टर और बैनर के लिए 2000 रुपए का जुर्माना

बिना अनुमति रोड कट करने पर 5000 रुपए का जुर्माना

मीट की दुकानों की गंदगी सड़क पर फैलाने पर 4000 रुपए का जुर्माना

विवाह स्थलों द्वारा कचरा फैलाने पर 5000 रुपए का जुर्माना

खुले में मांस मछली पकाने पर 3000 रुपए प्रतिदिन जुर्माना

सुलभ शौचालयों में गंदगी और अव्यवस्थाओं पर आयोग ने लिया प्रसंज्ञान
जयपुर। राज्य मानवाधिकार आयोग ने जोधपुर नगर निगम निगमों के 160 वार्डों में बने सुलभ शौचालयों में गंदगी और अव्यवस्थाओं के मामले में स्वप्रेरणा से प्रसंज्ञान लिया है। इसके साथ ही आयोग ने मामले में नगर निगम उत्तर और दक्षिण के आयुक्तों से प्रकरण की जांच कर तथ्यात्मक रिपोर्ट पेश करने को कहा है। आयोग अध्यक्ष जस्टिस जीके व्यास ने यह आदेश दैनिक नवज्योति में इस संबंध में प्रकाशित समाचार पर स्वप्रेरित प्रसंज्ञान लेते हुए दिए। समाचार में बताया गया था कि जोधपुर के उत्तर और दक्षिण नगर निगम में कुल 160 वार्ड बनाए हुए हैं, लेकिन इन वार्डों में बने सुलभ शौचालय के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। इन शौचालयों में इतनी गंदगी है कि कोई भी यहां जाना पसंद नहीं करता।

वहीं बदबू, कचरे व गंदगी से भरपूर यह शौचालय सफाई की व्यवस्था की पोल खोलते नजर आते हैं। समाचार में यह भी बताया गया था कि अधिकांश क्षेत्रों में सुलभ शौचालय का निर्माण इसलिए किया गया था कि आमजन को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े, लेकिन आमजन के लिए सुलभ शौचालय में जाना ही परेशानी को मोल लेना है। क्योंकि वहां जाने पर गंदगी और मच्छरों से जाने वाले व्यक्तियों को उल्टे पांव वापस आना पड़ता है। यहां पर शराब की बोतलें, गुटके के कचरे और जगह जगह पीक थूकी हुई मिलती है। कुछ सुलभ शौचालय में तो पानी की सुविधा तक मौजूद नहीं है। शौचालय में इतनी गंदगी और कीचड़ है कि यहां से गुजरने वालों पर बीमारी होने का खतरा बना हुआ रहता है। इन क्षेत्रों में न तो फॉगिंग हो रही है और ना ही सफाई हो रही है। जिससे स्थिति और भी भयावह हो जाती है।

कोटा दक्षिण वार्ड 23 : अतिक्रमण, गंदगी और अनियमित सफाई व्यवस्था से परेशान वार्डवासी
कोटा। शहर के नगर निगम दक्षिण के वार्ड 23 में अतिक्रमण, गंदगी और अनियमित सफाई व्यवस्था से वार्डवासी परेशान है। वार्डवासियों का कहना है। भाजपा का वार्ड प्रतिनिधि होने का दंश वार्डवासियों को  झेलना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि वार्ड में  ऐसी कई छोटी बड़ी समस्याएं है जिनका समाधान कभी का हो जाना चाहिए था लेकिन आज तक  इन समस्याओं से जूझ रहे हैं। वार्ड के लोगों का कहना है वार्ड में मूलभूत सुविधा भी आधी अधूरी मिली है। नियमित सफाई नहीं होने से लोगों को गंदगी से गुजरना पड़ता है।  निगम प्रशासन को देखना चाहिए कि भाजपा का हो या कांग्रेस का पार्षद लेकिन आमजन तो परेशान ना हो। मसलन वार्ड में साफ-सफाई तो समय पर हो, नालियां तो ढ़की जाए आदि।

वार्ड में ये इलाके आते है
नगर निगम दक्षिण के इस वार्ड में रामतलाई कच्ची बस्ती, झूलेलाल मंदिर, तिकोना पार्क, सूरजपोल गेट, महिला थाना, श्रीपुरा गर्ल्स स्कूल, कृष्णा दूध डेयरी, बाबरा पाड़ा, साबरमति हरिजन बस्ती, छोटा गाड़ी खाना, बैसिक मॉडल स्कूल तथा पशु टेÑनिंग सेंटर आदि इलाकें आते हैं। इन इलाकों के कुछ लोग बताते हैं कि वार्ड में पार्षद ने काम करवाएं हंै, चल भी रहे हंै लेकिन वार्ड बड़ा है और निगम की ओर से पर्याप्त लेबर नहीं दिए जाने के कारण वार्ड के कई हिस्सों में सफाई व्यवस्था बिल्कुल ठीक नहीं है। वार्ड पार्षद प्रयास भी करती है कि लोगों को सभी सुविधाएं मिले लेकिन निगम के अधिकारी उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लेते है। जिससे वार्डवासी परेशान हो रहे है। वार्डवासी बताते हैं कि वार्ड में सालों पुरानी पाइप लाइन को निकालकर नई बड़ी पाइप लाइन डाली गई है। कुछ स्थानों पर नाली पटान के काम भी हुए हैं, रोड लाइट भी नई लगवाई गई है। कुछ पुरानी क्षतिग्रस्त सड़क के स्थान पर सीसी रोड बनावाए गए हंै लेकिन उनकी सफाई ही समय पर नहीं होती तो रोड बनने का फायदा क्या। पार्षद की कार्यशैली अच्छी है। बिना किसी भेदभाव के सबके काम करवाने का प्रयास भी करती है।

वार्ड की कुछ सड़कों पर अतिक्रमण की बड़ी समस्या है। समझाईश और चेतावनी के बाद भी लोग नहीं सुधरते हैं।  वार्ड के कुछ लोगों का कहना है कि वार्ड के कई हिस्सों में कचरे के ढ़ेर लगे रहते है। ना नियमित टिपर आते हैं और ना रोजाना सफाई। वार्ड की कई गलियों की सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। कई हिस्सों में आज भी पानी की पूर्ति पर्याप्त नहीं होती है। कुछ जगह पाइप लाइन डाली गई है, कुछ जगह पर नहीं। वार्ड में आवारा मवेशियों और श्वानों का बहुत आतंक है। सड़कों और गलियों में ये मवेशी डेरा जमाए रहते हैं, लड़ते रहते हैं। कई बार लोग गिर चुके हैं। कई गलियों में रात को अंधेरा पसरा रहता है। वार्ड पार्षद का कहना है कि वो जितना संभव होता है लोगों की परेशानियों को दूर करने का प्रयास करती हंू। वार्ड में कई स्थानों पर कार्य करवाएं है। पीने के पानी की पाइप लाइन की जो समस्या बरसों से बनी हुई थी उसे समाप्त किया है। नाली पटान का काम करवाया है। पार्क का जीर्णोद्धार करवाया है। इंटरलाकिंग का काम करवाया है।

वार्ड के कुछ हिस्सों में सीसी रोड बनवाई है। पुराना कचरा पांइट हटवाया है। बीजेपी का होने के कारण निगम में भेदभाव किया जाता है। छोटे-छोट कार्याें के लिए ही लड़ना पड़ता है। सुनवाई ही नहीें करते हैं। वार्ड में अभी भी कई काम होने शेष हैं। - आरती शाक्यवाल, वार्डपार्षद

पार्षद ने राधाकृष्ण मंदिर के पार्क का कार्य करवाया है। हमारे यहां सीसी रोड का काम नहीं हुआ है। पार्षद की कार्यशैली ठीक है। आवारा जानवर हैं लेकिन श्वानों की इतनी समस्या नहीं है। अगर 100 मीटर वाला नियम हटा दे तो हमें पट्टा मिल जाए।
- अजय झांझोट, वार्डवासी

कई समस्याओं का समाधान हुआ है। पुरानी पाइप लाइन हटवाकर नई डलवा दी गई है। पार्क का जीर्णोद्धार हुआ है। जहां जरूरत थी वहां रोड लाइट भी लगाई गई है। नाली पटान का काफी काम हुआ है। फर्नीचर मार्केंट में हुए अतिक्रमण को लेकर स्वयं पार्षद ने ज्ञापन भी दिया है, समझाइश भी की है।
- संदीप राजानी, वार्डवासी

संभलकर चलें जरा कोटा दक्षिण के वार्ड 61 की सड़कों पर
कोटा । जहां नजर डालो वहां की नालियां गंदगी और पत्थरों से भरी हुई, सड़कें खुदी हुई और सफाई व्यवस्था बिगड़ी हुई, उस पर भी लोगों का ये कहना कि अगर पार्षद को कुछ कहो तो जवाब मिलता है कि निगम में मेरी कोई सुनता ही नहीं। ये कोई कहानी नहीं बल्कि जमीनी हकीकत है नगर निगम दक्षिण के वार्ड नम्बर 61 की। वार्ड के लोग बताते है कि निगम से ज्यादा कुछ नहीं तो क्षेत्र में सफाई की उम्मीद तो कर ही सकते हैं लेकिन वो तक भी नहीं हो पा रही है। दक्षिण नगर निगम के वार्ड 61 में पूरा दादाबाड़ी सेक्टर 1 तथा 2 एवं पीएन्डटी कॉलोनी आदि क्षेत्र आते हैं। इन क्षेत्रों की अधिकांश गलियों में सड़कें टूटी-फूटी हैं, सड़क में से निकल रही गिट्टी के कारण वाहन चालकों को स्लीप होकर गिरने का डर लगा रहता है। वार्ड के नागरिक बताते है कि सीवरेज का काम तो चला लेकिन हमारे लिए परेशानियों का कारण भी बन गया। सड़कें खोदी गई जो आज तक मरम्मत की बाट जोत रही है। पत्थरों को नालियों में डाल दिया गया जिससे वे हमेशा भरी रहती है। उनकी कभी सफाई हो ही नहीं पाती। नालियों में भरा गंदा पानी सड़कों पर फैलता है और कीचड़ के रूप में घर में जाता है। लगभग 5000 मतदाताओं वाले इस वार्ड के कुछ लोगों का कहना है कि निगम में बोर्ड चाहे किसी का भी हो काम करवाने वाले के हर जायज काम होते हैं। हम तो केवल मूलभूत सुविधाओं की मांग कर रहे हैं।

वार्ड में टिपर जरूर आते हैं अब उनमें हम हमारे घरों का तो कचरा डाल सकते हैं लेकिन सड़क पर फैला कचरा नहीं। उधड़ी हुई सड़कों के कारण वाहनों के टायर खराब होते हंै, जानवर के अचानक सामने आने के बाद अगर जल्दबाजी में आगे के बे्रक लग जाए तो गिर पड़ते हैं। वार्डवासी बताते है कि बड़े-बड़े श्वान गलियों में घूमते रहते हैं। रात ढलने के बाद तो काफी संभलकर घर से निकलना पड़ता है। पहले की सड़कों को खोदा गया और उसी मलबे पर सड़क बना दी गई तो मकान नीचे और सड़कें ऊपर हो गई अब बारिश का पानी सीधा घरों में घुसेगा। कुछ भी योजना से नहीं हो रहा है। चुनाव के दौरान वोट मांगने के लिए जरूर पार्षद उनके पास आए थे लेकिन अब सुनते ही नहीं। ये बात सही है कि पार्षद भाजपा के और निगम में बोर्ड कांग्रेस का लेकिन शहर के और भी कई वार्ड ऐसे है जहां के पार्षद भाजपा के है लेकिन वहां तो काम हो रहा है।

इनका कहना है
कोई सफाई नहीं करता हैं। महीनों से नालियां भरी हुई हैं। हरदम जाम रहती है। मेरे हिसाब से तो वार्ड में कोई विकास कार्य नहीं हुआ हैं, ये सीवरेज का काम भी समस्या का कारण बना हुआ हैं। सड़कों के गड्ढों के कारण पैदल तब चलने में दिक्कत होती है।
- बी.एल.सुथार, वार्डवासी।

गलियों में आवारा जानवर और श्वान दिनभर घूमते हैं। इनके कारण कई बार लोग चोटिल हो जाते हैं। वोट लेने के लिए ही ये लोग आते हैं उसके बाद कुछ याद नहीं रहता है। रोड लाइट ठीक हैं लेकिन वार्ड में सफाई व्यवस्था सुधारने और सड़कों की दशा सुधारने की सख्त जरूरत है।
- हरिमोहन शर्मा, वार्डवासी।

इस समय वार्ड की सबसे बड़ी समस्या टूटी और जाम हुई नालियों की हैं। नालियों का ढलान भी सही है जो बारिश के दिनों में परेशानी पैदा करती है। वार्ड पार्षद को लोग अपनी समस्याए बताने के लिए फोन करते है। लेकिन वो वार्डवासियों के फोन नहीं उठाते है। वार्डवासी मेरे पास समस्याएं लेकर आते है।  वार्ड में वो सभी कार्य होने चाहिए जिससे हमारा वार्ड शहर के अन्य वार्डों की अपेक्षा सुन्दर नजर आए।  - राजेश बुद्धराजा, वार्डवासी।

वार्ड पार्षद राम बाबू सोनी को कई बार फोन किए। लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।

नाले के अभाव में सड़क पर फैला कीचड़, मंडराया बीमारियों का खतरा
सुनेल। सुनेल बाइपास मार्ग पर झालरापाटन की ओर बायपास मार्ग पर आबादी क्षेत्र है, लेकिन यहां पर बाइपास निर्माण के दौरान सड़क के दोनों ओर नालियों का निर्माण नहीं किया गया है, जिसकी वजह से लोगों के घरों का पानी निकल कर सड़कों पर बह रहा है। जिससे वहां पर गंदगी व बदबू फैल रही है। जिससे मोहल्लेवासियों को बीमारियों का खतरा भी सदैव बना रहता है। हालत यह है कि सड़क के समीप नाला निर्माण नहीं होने की वजह से आसपास के खेतों का पानी भी बरसात में बहकर सड़क पर आता है, जिसकी वजह से आने जाने वाले राहगीरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार तो सड़क पर कीचड़ होने से राहगीर गिरकर चोटिल हो जाते है। वहीं सड़क पर पानी भरा रहने की वजह से मोहल्लेवासियों को भी परेशानी उठानी पड़ती है।  मोहल्लावासी मांगीलाल नागर, रामबाबू , उदयराम ,किशोर किशन लाल ने बताया कि इस सड़क के किनारे नालियों का निर्माण नहीं किया गया। जिसकी वजह से हमारे घरों व पीछे से खेतों का पानी सड़कों पर बहता रहता है। जिसकी वजह से गंदगी व कीचड़ बना रहता है। वहीं इसकी वजह से बीमारियां भी फैल रही है। हमारी मांग है कि बायपास मार्ग पर नाले का निर्माण किया जाए, ताकि पानी की निकासी सही तरीके से हो सके।

बाइपास मार्ग का निरीक्षण कर वहां का प्रस्ताव व एस्टीमेट बनाकर भिजवाया जाएगा तथा जल्द से जल्द समस्या का समाधान करवाने का प्रयास करेंगे।
- विक्रम, सहायक अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग सुनेल।