create - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस - बनेगी करियर की नई संभावनाएं
कोटा। वर्तमान में आर्टिफिशियल इंटेलीजेस(एआई)की भूमिका हर क्षेत्र में बढ़ती जा रही है। एआई कंप्यूटर विज्ञान का एक क्रांतिकारी क्षेत्र है। हेल्थ, ऑटो, डिफेंस,एंड सिक्योरिटी, मैन्युफैक्चरिंग, एजुकेशन, इंटरटेनमेंट, वर्चुअल रिएलिटी, बैंकिंग एंड फाइनेंस, वर्क प्लेस आदि कई क्षेत्रों में एआई का विकास एक नई क्रांति लाने वाला है। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को समझे तो एक मशीन में सोचने समझने और निर्णय लेने की क्षमता का विकास करना है। इसे कंप्यूटर साइंस का सबसे एडवांस रूप माना जाता है। इसमें एक ऐसा दिमाग बनाया जाता है जो इंसानों की भांति सोच सके। मानव व्यवहार की भांति नकल कर सके। जैसे-जैसे कंप्यूटर अधिकांश क्षेत्रों में बेहतर होते जाएंगें ऐसे में संभावना बनती है कि ज्यादातर कामों में कंप्यूटर इंसानों को पीछे छोड़ते हुए इंसानों को अनावश्यक बना देगें। आज कई सारे मानवीय कामों में रोबोट कंप्यूटर और अन्य मशीनों का उपयोग किया जा रहा है। लेकिन तकनीक की यह नई प्रगति, नई करियर संभावनाएं भी पैदा कर रही है। खासकर रोबोटिक्स और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में। हालांकि एम्प्लॉइज की जरूरत कम हो जाएगी लेकिन ऐसे लोगों की जरूरत भी बढ़ेगी जो इन मशीनों को संभाल सकें और उनका निर्माण भी कर सकें।

ऐसे में हाई स्किल्ड जॉब्स की डिमांड बढ़ेगी। यदि समय के साथ चलना हैं तो एआई तकनीक को सीखना होगा। हर मशीन को चलाने के लिए इंसान की जरूरत होती है। इसलिए ऐसे कोर्सेस चुनकर नई तकनीक के साथ चलने के लिए अपग्रेड करना होगा। क्योंकि एआई तकनीक में स्किल्ड प्रोफेशनल्स की डिमांड बढ़ती रहेगी। एआई न केवल प्रोडक्टिविटी बढ़ा देगा बल्कि गलतियों की संभावना को भी कम कर देगा। ऐसे लोगों की जरूरत पड़ेगी जो इन स्किलफुल मशीनों को मैनेज कर पाए। ऐसे में अपनी उपयोगिता बनाए रखने के लिए तकनीकी कौशल पर ध्यान देना होगा। हेल्थ केयर में एआई का विकास मरीजों की जटिल सर्जरी करने में सक्षम होगा। मैन्युफैक्चरिंग, यूनिट में एआई अकेले ही प्रोडक्ट को बनाने,जांचने और क्वालिटी चेक आदि कामों को करेगें। ऐसे बहुत से सेक्टर्स है जहां एआई काम करेगा। यह इंसानों के लिए चुनौती होगा।

फिर भी मशीनें बुद्धिमता में हमसे आगे कितना भी निकल जाए लेकिन मनुष्य की कुछ विशेषताएं ऐसी हैं जिनकी नकल कर पाना एआई के लिए  असंभव है । जैसे चेतना, संवेदना और भावना । वह मानव चेतना (ह्यूमन कॉन्रिायसनेस) को दोहराने में सक्षम नहीं होगा। कुछ  स्किल्स ऐसी है जिन्हें एआई रिप्लेस नहीं कर सकेगी।  एआई कितना भी विकसित हो जाए  उसके पास भावनात्मक स्तर पर अन्य मनुष्यों से जुड़ने और समझने की क्षमता नहीं होगी।

-क्रिएटिव माइंड-एक क्रिएटिव माइंड और इमेजिनेशन रखने का मतलब है कि आपके पास नए अविष्कारों और विचारों के सपने देखने की क्षमता है।
-निर्णय लेने की क्षमता- यह कॉन्सेप्ट रोबोट मास्तिष्क में मौजूद नहीं है। किसी भी बात का निर्णय लेने और निर्णय आधारित तार्किक तर्क करने की क्षमता रोबोट में नहीं होगी।
-बदलती परिस्थितियों और नई सूचनाओं के जवाब में हमारे दिमाग, योजनाओं, विचारों और कार्यों को बदलने में मनुष्य रोबोट से बेहतर रहता है। भले ही एआई फील्ड में बेहतर होगा। फिर भी उतना रिफाइंड नहीं हो सकता कि यह मानव जागरूकता की नकल कर पाए। कोई भी तकनीकी प्रगति कमी भी हमारी भावनाओं को समझने और उनका पूरी तरह से जवाब देने में सक्षम नहीं होगी।
-किसी भी डिजिटल सिस्टम को हमेशा मानव डिजाइन और रखरखाव की आवश्यकता होगी। इसी तरह तकनीकी प्रबंधन के क्षेत्र में किसी कंपनी की देखभाल एआई सिस्टम द्वारा की जा रही है। फिर भी प्रबंधन, सुधार निर्णय की क्षमता वाले मनुष्यों और मार्केटिंग एक्सपटर््स की आवश्यकता हमेशा रहेगी। रोबोट और ऑटोमेशन से रोजगार खत्म नहीं होगें बल्कि उनमें बदलाव आएगा।
विशेषज्ञों की राय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते हुए इस्तेमाल से तकनीकी  विस्तार होगा और ऐसे प्रोफेशनल्स की डिमांड बढ़ेगी जो इन मशीनों की देखरेख करने के साथ ही इन मशीनों का निर्माण भी कर सकें। दैनिक नवज्योति ने कम्प्यूटर विज्ञान के विशेषज्ञों से जाना कि आर्टिफिशियिल इंटेलिजेंस(एआई) से भविष्य में किस तरह की जॉब्स की डिमांड रहेगी।

टेक्नोरिलेटेड जितनी भी जॉब्स है उनकी डिमांड रहेगी। जो बच्चे टेक्नोफेयरी है उनके लिए जॉब्स आएगी। इसमें नंबर आॅफ जॉब्स इस तकनीक में बहुत ज्यादा है। इस तकनीक के बाद रोबोट वगैरह आने से लेबर क्लास में जॉब्स की कमी आएगी। लेकिन टेक्नोफेयरी के लिए जॉब्स बढ़ेगी ही। इसमें कंप्यूटर की भाषाओं की आवश्यकता होती है। कोर लैग्वेजिस या पाइथन इस तरह की भाषाओं की आवश्यकता होती है। स्टूडेन्ट कंप्यूटर की लैग्वेज को सीखे।  इसके अलावा एआई से संबंधित कोर्सेज करेगें तो उसमें उन्हें फायदा मिलेगा। इसके लिए जरूरी नहीं है कि वो कंप्यूटर साइंस से ही बी.टेक किए हो। अगर उन्होंने कंप्यूटर साइंस से बी.टेक कर रखा है तो उनके लिए इसे सीखना आसान रहेगा। जो कंप्यूटर साइंस से बी.टेक नहीं है वह भी बी.सीए., एम.सीए करने के बाद इसे कर सकते है। इंजीनियरिंग कॉलेजों में इनके कोर्सेज की डिमांड भी बढ़ी है। राजस्थान भी इसके लिए तैयार हो रहा है। - डॉ. दीपक सक्सेना, भूतपूर्व डायरेक्टर स्टूडेन्ट एडवाईजरी ब्यूरो, राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर

भविष्य में जॉब्स संबंधी देखें तो उन लोगों की डिमांड रहेगी जो क्रिएटिविटी प्लस प्रोग्रामिंग पार्ट से संबंधित है। ऐसे में वह लोगों चाहिए जो सिस्टम को इंटेलीजेंट बनाने में मदद करें। उनके लिए नौकरी के अवसर ज्यादा होगें जो प्रोग्रामिंग पार्ट को लेकर करियर बनाना चाहते है। उनके लिए बड़ी संख्या में जॉब्स के अवसर रहेगें। एआईडीएस (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस डेटा साइंस) का सिस्टम जो बनता है वह इंट्राडिसिप्लिनरी ब्रांचेज का बनता है। इसमें इलेंक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, मकैनिकल पार्ट भी होगा।  एआई सिर्फ इंजीनियरिंग नहीं है यह इंट्राडिसिप्लिनरी कॉम्बीनेशन है। मैनेजमेंट , मेडिकल, मैकेनिकल आदि सभी पार्ट को कवर कर लेता है। सभी के लिए जॉब के अवसर इसमें होंगे । -विष्णु मालवीय, असिस्टेंट प्रोफेसर, कंप्यूटर साइंस विभाग, मोदी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी

एआई अलग तरह की टेक्नोलॉजी है। इससे जॉब्स कम नहीं होंगी बल्कि नेचर आॅफ जॉब्स बदल जाएगा। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। नए जॉब्स क्रिएट होगें। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस केवल रोबोट के लिए काम नहीं आ रही। मेडिकल डायग्नोस्टिक में, डिसिजन मेकिंग आदि में भी काम आती है। एआई को इम्प्लीमेंट करने के लिए बहुत सारे लोगों की आवश्यकता होगी। रोबोट उसकी एक एप्लीकेशन है। बहुत ही एक्सपर्ट सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स और प्रोग्रामर चाहिए जो एआई को लागू कर सकें। रोबोट बनाने में बहुत अच्छे मैकेनिकल इंजीनियर्स की जरूरत होगी। उसमें इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियर्स की जरूरत होगी। इसके लिए मुख्य रूप से कंप्यूटर इंजीनियर चाहिए जो आर्टिफिशियल इंटेलीजेंसी प्रोग्राम करते हो। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंसी, इमेज प्रोसेंसिंग और बिग डेटा, सोशल मीडिया ये सब आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और बिग डेटा का पार्ट है। बी.टेक के साथ आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का स्पेशलाइजेशन कर सकते है। आगे जाकर एम.टेक इन आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस भी कर सकते है। एआई का कोर्स इलेक्ट्रिकल, सिविल इंजीनियर, इलेक्ट्रिकल , मैकेनिकल के स्टूडेंट भी कर सकते है। कई निजी यूनिवर्सिटी बी.टेक इन आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस  का कोर्स भी करा रही है। -डॉ. आर. के. बायल, एसोसिएट प्रोफेसर, कंप्यूटर साइंस इजीनियरिंग , आरटीयू कोटा

राजनीतिक प्रतिशोध की ऐसी कार्यवाहियों से पाकिस्तान जैसे हालात बन जाएंगे: डोटासरा
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बड़े भाई अग्रसेन गहलोत के जोधपुर आवास पर सीबीआई की छापेमारी पर सियासत गरमा गई है। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा दे केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहां है कि सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर केंद्र सरकार अपना राजनीतिक प्रतिशोध पूरा करने के लिए देश में पाकिस्तान जैसे हालात बनाना चाहती है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राहुल गांधी के समर्थन में दिल्ली में लगे हुए थे इसलिए यह कार्यवाही जानबूझकर कराई गई है।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रेसवार्ता करते हुए डोटासरा ने कहा कि मोदी ने प्रधानमंत्री बनने से पूर्व सभी वर्गों से बड़े-बड़े वादे किए थे। अच्छे दिनों का वादा किया था। अब किसानों के हितों पर कुठाराघात हो रहा है। अग्निपथ योजना को लाकर तो सारी हदें पार कर गए। सेना के साथ बहुत बड़ा धोखा है। केंद्र सरकार में 62.29 लाख पद रिक्त पड़े हैं। आज पूरे देश में आग लगी हुई है। जिन युवाओं और किसानों के वोट से प्रधानमंत्री बने। अब उन्हें बख्शा नहीं जा रहा। संसद के अंदर अग्निपथ योजना की इसकी चर्चा क्यों नहीं की गई टारगेट कर ईडी के नोटिस दिलवाए जा रहे हैं।केंद्र सरकार का यही काम रह गया है। देश में युवा आक्रोशित है।

युवाओं से हिंसा में शामिल नहीं होने की अपील है। राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं को टारगेट किया जा रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली में थे। यहाँ उनके भाई अग्रसेन गहलोत के घर सीबीआई भेजकर डराने का काम कर रहे हैं। ये डरा-धमकाकर अपने राजनीतिक विरोधियों को खत्म करना चाहते हैं। आने वाले 2-4 साल में लोकतंत्र नाम की चीज नहीं बचेगी। अंजाम कुछ भी हो। यह सीने पर गोली कहा सकते हैं, पीठ पर गोली नहीं खाएंगे। हम महात्मा गांधी की विचारधारा को आगे बढ़ाने वाले हैं। गोडसे की विचारधारा को नहीं। अग्निपथ योजना को केंद्र सरकार वापस ले।

सेना में आरएसएस के लोगों को भरने की आशंका
डोटासरा ने कहा कि सेना क्या एक्सपेरिमेंट के लिए है क्या? इसमें भी आरएसएस को लोगों को भरने की आशंका है। ऐसा इसलिए है क्योंकि पहले केंद्र में आईएएस की पे स्केल देकर आरएसएस के लोग लगा दिए।सीबीआई के पास 15-20 लोगों की लिस्ट बनी हुई है। बस वो आने ही वाले हैं, हम तो इंतज़ार कर रहे है।वो आदेश मिलने का इंतजार कर हैं।

मंत्रियों ने भी साधा निशाना
मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि अग्निपथ सेना को कमजोर करने की साजिश है। सेना हमारा गौरव और स्वाभिमान है। सीएम गहलोत के भाई पर सीबीआई छापेमारी पर कहा कि राजस्थान सरकार से बिना परमिशन सीबीआई रेड नहीं कर सकती। इस बारे में मुख्यमंत्री और अधिकारियों से बात करेंगे। राहुल गांधी को जेल भेज कर उनकी आवाज बंद नहीं कर सकते। लाठी-गोली के दम पर यदि आवाज बंद करोगे तो विद्रोह होगा। इनका विरोध करते ही सीबीआई आ जाती है। राजस्थान इनके आंख की किरकिरी बना हुआ है। कयोंकि राज्यसभा चुनाव में तीनों सीटें जीत गए। जनता से किए 80 प्रतिशत वादे पूरे हो गए।

मंत्री डॉ महेश जोशी ने कहा कि आनन-फानन में सेना के स्ट्रक्चर से छेड़छाड़ करना गंभीर मामला है। देश का युवा उद्वेलित है। प्रधानमंत्री ने अपनी विश्वसनीयता खो दी है। ऐसा ही चलता रहा तो देश में अराजकता हो जाएगी। अग्निपथ स्कीम को वापस लेना चाहिए। मुख्यमंत्री के भाई को सीबीआई के छापे से डराने की साजिश हो रही है।यह बंद होना चाहिए। कांग्रेस के कार्यकर्ता डरने वाले नहीं है। प्रधानमंत्री संवैधानिक एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहे हैं। लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है।

स्पाइसजेट का सर्वर डाउन, विमान संचालन में देरी, यात्रियों ने किया हंगामा
जयपुर। स्पाइसजेट के सर्वर के चलते  बुधवार को विमानों का संचालन देरी से हुआ। इसके चलते जयपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों ने हंगामा किया।
जयपुर से सुबह 6:15 बजे अहमदाबाद, सुबह 6:25 बजे दिल्ली और सुबह 8:35 बजे मुंबई जाने वाली फ्लाइट सर्वर डाउन होने की वजह से उड़ान नहीं भर सकी। इसके चलते जयपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों ने हंगामा किया।
इसी प्रकार एयर एशिया की जयपुर से सुबह 10:25 बजे मुंबई जाने वाली फ्लाइट का संचालन रद्द रहा। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

'नो एंट्री' के सीक्वल सलमान मचाएंगे डबल धमाल, डबल रोल में नजर आयेंगे खान
मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान सुपरहिट फिल्म 'नो एंट्री' के सीक्वल में डबल रोल में नजर आयेंगे।बॉलीवुड निर्देशक अनीस बज्मी वर्ष 2005 में प्रदर्शित फिल्म 'नो एंट्री' का सीक्वल 'नो एंट्री में एंट्री' बनाने जा रहे हैं।अनीस बज्मी ने बताया है कि 'भूल भुलैया 2' की रिलीज के बाद उनकी अगली फिल्म 'नो एंट्री में एंट्री' है। इसके लिए उन्हें सलमान खान से भी हरी झंडी मिल गई है।अनीस बज्मी ने बताया है कि सलमान खान और सलीम खान को 'नो एंट्री में एंट्री' की स्क्रिप्ट पसंद आई है। फिल्म पर काम शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि 'नो एंट्री' के सीक्वल में सलमान खान का डबल रोल होगा।

'नो एंट्री में एंट्री' में सलमान खान के अलावा अनिल कपूर और फरदीन खान नजर आएंगे। इन तीनों की जोड़ी 'नो एंट्री' में भी थी। अनीस बज्मी ने बताया,'मेरी अगली फिल्म 'नो एंट्री में एंट्री' होगी। हाल ही मैं सलमान भाई से मिला था और उन्होंने मुझे फिल्म पर काम शुरू करने के लिए कहा है। हाल ही मैंने उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई थी और उन्हें पसंद आई। इस फिल्म पर काम शुरू हो गया है। 50 फिल्में लिखने के बाद मेरा मकसद अच्छा काम करने और अच्छी फिल्में बनाने का है। यह मूवी कमाल की एंटरटेनर होगी।' अनीस बज्मी ने बताया कि सीक्वल की कहानी का एक बेसिक आइडिया उनके पास काफी साल से था, लेकिन वह उसे स्क्रीनप्ले में तब्दील नहीं कर पाए थे। इसीलिए दूसरे पार्ट यानी 'नो एंट्री में एंट्री' को बनने में इतना वक्त लगा।

विधायक दल के नेता चुने गए योगी, बाबा की ताजपोशी कल
लखनऊ। यूपी चुनाव जीतने के बाद गुरूवार को बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई। योगी आदित्यनाथ को विधायक दल का नेता चुना गया।  गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री पद के लिए योगी के नाम का ऐलान किया। जिसके बाद राजभवन पहुंचकर राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया।

करीब 37 साल के लंबे अंतराल के बाद लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने का इतिहास रचने जा रहे योगी आदित्यनाथ की ताजपोशी का गवाह शुक्रवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत 50 हजार से अधिक मेहमान बनेंगे। शपथ ग्रहण समारोह कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में 25 मार्च को शाम चार बजे से शुरू होगा। इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिये भाजपा और प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। कार्यक्रम में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ ङ्क्षसह के अलावा कई केन्द्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

राजधानी लखनऊ को इस खास मौके के लिये विशेष रूप से सजाया संवारा गया है। तिरंगे की रोशनी से सजे चौक चौराहे, दुकानों पर भगवा रंग से लहराते झंडे,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के बड़े बड़े कटआउट, फूलों से सजे मंदिर भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार की तस्कीद करते दिखायी दे रहे हैं। इसके अलावा अयोध्या,वाराणसी, मथुरा समेत अन्य जिलों में भी यही नजारा दिख रहा है। लखनऊ के सभी मंदिरों में शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए विशेष पूजा अर्चना की जाएगी, वहीं व्यापार मंडल ने शपथ के बाद मिष्ठान वितरण की व्यवस्था की है।

योगी आदित्यनाथ लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले 1985 में कांग्रेस ने यह कारनामा कर दिखाया था जब 1980 के बाद प्रदेश की सत्ता में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार दोबारा आयी थी।  योगी के अलावा कई अन्य नवनिर्वाचित विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में कई नये चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह दिये जाने की प्रबल संभावना है जबकि पहले कार्यकाल में मंत्री रहे कुछ नेताओं को पार्टी संगठन की जिम्मेदारी दी जा सकती है हालांकि इसकी तस्वीर कल शपथ ग्रहण समारोह के बाद साफ हो सकेगी। कल के शपथ ग्रहण समारोह में हजारों निगाहें यह भी देखेंगी कि योगी सरकार के पहले कार्यकाल में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को क्या इसी पद पर दोबारा मौका मिलेगा क्योंकि मौर्य कौशांबी के सिराथू से विधानसभा चुनाव हार चुके हैं। कयास लगाये जा रहे हैं कि जिस तरह उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी को हार के बावजूद मुख्यमंत्री की कुर्सी मिली है, वह नजारा यहां भी दोहराया जा सकता है।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश के पूर्व राज्यपाल रामनाईक, भाजपा की सहयोगी अपना दल (एस) की अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और निषाद पार्टी के अध्यक्ष के अलावा मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) संरक्षक मुलायम सिंह यादव, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) अध्यक्ष जयंत चौधरी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को न्योता भेजा गया है।

इसके अलावा 11 राज्यों के मुख्यमंत्री और पांच राज्यों के उपमुख्यमंत्री इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिये आयोजन स्थल पर मौजूद रहेंगे। इनमे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हरियाणा के सीएम मोहन लाल खट्टर, अरूणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, मणिपुर के मुख्यमंत्री एम बिरेन सिंह, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, त्रिपुरा के सीएम बिप्लव कुमार देब, गोवा के मुख्यमंत्री डा प्रमोद सांवत, असम के सीएम हिम्मत बिस्वा शर्मा, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और गुजरात के सीएम भूपेन्द्र पटेल शामिल हैं। इसके अलावा बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद एवं रेणु देवी समेत अरूणाचल प्रदेश,त्रिपुरा और नगालैंड के उप मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल की शोभा बढायेंगे।  शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश भर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। इकाना स्टेडियम की क्षमता करीब 55 हजार दर्शकों की है। इसके अलावा मैदान पर भी अतिविशिष्ट मेहमानों, विधायकों के बैठने की व्यवस्था की गयी है।

शपथ ग्रहण का भव्य नजारा स्टेडियम पर लगी विशाल स्क्रीन पर देखा जा सकेगा जबकि स्टेडियम के बाहर और शहर के कई हिस्सों में शपथ ग्रहण समारोह का सजीव प्रसारण दिखाने की व्यवस्था की गयी है। इस दौरान स्टेडियम और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बलों के जवान तैनात किये गये है। शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने आने वाले अतिथियों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने के लिये कुछ स्थानों पर रूट डायवर्जन किया जा रहा है मगर इससे यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों को कोई असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा गया है। व्यवधान की स्थिति में छात्र छात्राओं के लिये विशेष टोल फ्री नम्बर जारी किये गये है।

शपथ ग्रहण समारोह में टाटा ग्रुप के एन चन्द्रशेकरन, अम्बानी ग्रुप के मुकेश अम्बानी, आदित्य बिरला ग्रुप के कुमार मंगलम बिरला, अडानी ग्रुप के गौतम अडानी, महिन्द्रा ग्रुप के आन्नद मङ्क्षहद्रा जैसे बड़े उद्योगपति शामिल होंगे। इसके अलावा कश्मीर फाइल्स की पूरी टीम के साथ बालीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, कंगना राणावत समेत कई जानेमाने चेहरे भी शपथ ग्रहण समारोह में आकर्षण का केन्द्र बनेंगे।

स्टेडियम के मुख्य प्रवेश द्वार के दोनों तरफ 200-200 मीटर का क्षेत्र  नरेंद्र मोदी,  जेपी नड्ढा,  राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ की होर्डिंग्स से पट गया है। अमौसी एयरपोर्ट से स्टेडियम तक 150 वर्टिकल गार्डन व स्टेडियम के आसपास चार हजार गमलों की व्यवस्था की गई है।  मुख्य प्रवेश द्वार के बाएं तरफ मोदी की एक साथ मीन होर्डिंग्स को लगाया गया है। पहली होर्डिंग्स में मोदी ग्रे कलर की सदरी, दूसरी में बंद गले के सूट एवं तीसरी में भगवा कुर्ता पहने शपथ ग्रहण समारोह में आने वाले लोगों की अभिवादन की मुद्रा में थे।

शपथ को लेकर सोशल मीडिया पर मोदी योगी के साथ कई आर्कषक हैशटैग चल रहे हैं। जिसमें आ गए महाराज जी छा गए महाराज जी, यूपी में फिर से भाजपा सरकार, योगी मय हुआ यूपी, योगी ही उपयोगी, जय भाजपा आ गई भाजपा जैसे हेशटैग वहीं योगी जी आए हैं, जो राम को लाए हैं, बाबा का बुलडोजर जैसे गीत लोगों में और भी उत्साह भर रहे हैं।

पेटीएम पेमेंट्स बैंक नहीं बना सकेगा नए ग्राहक
नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने निजी क्षेत्र की कंपनी पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड पर बड़ी कार्रवाई करते हुए, नए ग्राहकों को शामिल करने पर रोक लगा दी है। आरबीआई ने बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 35ए के तहत यह कदम उठाया है। आरबीआई ने बताया कि भारतीय रिज़र्व बैंक ने शुक्रवार को अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 35ए के तहत पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को तत्काल प्रभाव से नए ग्राहकों को शामिल करने पर रोक लगाने का निर्देश दिया है। आरबीआई ने बैंक को अपने आईटी सिस्टम का व्यापक सिस्टम ऑडिट करने के लिए एक आईटी ऑडिट फर्म नियुक्त करने का भी निर्देश दिया है। पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड द्वारा नए ग्राहकों को शामिल करना आरबीआई की विशिष्ट अनुमति के अधीन होगा, जोकि आईटी लेखा परीक्षकों की रिपोर्ट की समीक्षा के बाद प्रदान की जाएगी।