swimming - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मुट्ठी में समंदर : 7 साल के इशांक ने रचा इतिहास, 9 घंटे 50 मिनट में Palk Strait तैरकर पार कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
रांची। महज सात वर्ष की उम्र में झारखंड के नन्हे तैराक इशांक ने अद्भुत साहस और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए Palk Strait को तैरकर पार कर इतिहास रच दिया। इशांक ने श्रीलंका के तलाईमन्नार से भारत के धनुषकोड़ी तक लगभग 29 किलोमीटर की दूरी महज 9 घंटे 50 मिनट में पूरी की।

यह उपलब्धि उन्होंने 30 अप्रैल 2026 को हासिल की, जिसके साथ ही इशांक दुनिया के सबसे कम उम्र के तैराक बन गए, जिन्होंने इस चुनौतीपूर्ण समुद्री मार्ग को पार किया। इस सफर के दौरान तेज धाराएं, समुद्री लहरें और बदलते मौसम जैसी कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए इशांक ने असाधारण धैर्य और अनुशासन का परिचय दिया।

इशांक की इस ऐतिहासिक उपलब्धि को खेल जगत में बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। उनकी मेहनत और समर्पण ने न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि के पीछे उनके परिवार और प्रशिक्षकों का भी अहम योगदान रहा, जिन्होंने उन्हें निरंतर मार्गदर्शन और समर्थन दिया।

इशांक की इस सफलता पर विभिन्न क्षेत्रों से बधाइयों का सिलसिला जारी है। खेल प्रेमियों और विशेषज्ञों का मानना है कि इतनी कम उम्र में हासिल की गई यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

सीनियर नेशनल तैराकी 22 जून से भुवनेश्वर में, युग सहित राजस्थान की 6 सदस्यीय टीम हिस्सा लेगी
जयपुर। 78 वीं सीनियर नेशनल तैराकी 22 से 26 जून तक भुवनेश्वर (उड़ीसा) में आयोजित की जाएगी। दो वर्ष पूर्व भारत के जूनियर चैंपियन रहे राजसमंद के युग चेलानी समेत राजस्थान का 6 सदस्यीय दल नेशनल तैराकी चैंपियनशिप में हिस्सा लेगा।

6 तैराक 13 र्स्पधाओं में हिस्सा लेंगे: राजस्थान तैराकी संघ के अध्यक्ष अनिल व्यास ने शुक्रवार को यहां राजस्थान  तैराकी टीम की घोषणा करते हुए कहा कि राजस्थान की 6 सदस्यीय टीम में 4 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल है। राजस्थान के तैराक कुल 13 में शिरकत करेंगे। इनमें पुरुष खिलाड़ी 8 व महिला तैराक 5 स्पर्धाओं में चुनौती पेश करेंगे। अनिल व्यास ने बताया कि  राजस्थान टीम का चयन सीनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। इसमें उन्हीं खिलाड़ियों को शामिल किया गया है जिन्होंने फेडरेशन द्वारा निर्धारित क्वालीफाइंग समय हासिल किया है या जिन्होंने अपनी स्पर्धा में  नया राज्य स्तरीय रिकॉर्ड बनाया है। अनिल व्यास के अनुसार युग चेलानी (राजसमंद) और भीलवाडा के  मोहम्मद अनस व योग्या खींची  तीन-तीन स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे, जबकि जयपुर की रतिका खाटा दो एवं अभिनंदन खंडेलवाल ओर कृष्णादित्य सिंह एक-एक स्पर्धा में मुकाबला करेंगे।

युग से पदक की उम्मीद

व्यास ने बताया कि इस सीनियर नेशनल में राजस्थान की पदक उम्मीद युग चेलानी  भुवनेश्वर में ही 2023 में हुई जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में पांच स्वर्ण पदक जीतकर नेशनल चैंपियन बने थे। उसने गत  वर्ष सीनियर नेशनल में भी प्रदेश के लिए स्वर्ण पदक जीता था।

राजस्थान की तैराकी टीम

पुरुष वर्ग- युग चेलानी (200 मी. व्यक्तिगत मेडले, 200 मी. फ्रीस्टाइल, 200 मी. बटरफ्लाई), मोहम्मद अनस (50 मी. ब्रेस्टस्ट्रोक, 100 मी. ब्रेस्टस्ट्रोक व 200 मी. ब्रेस्टस्ट्रोक), अभिनंदन खंडेलवाल ( 200 मी. ब्रेस्टस्ट्रोक) व कृष्णादित्य सिंह (100 मी. ब्रैकस्ट्रोक)।

महिला वर्ग- योग्या खींची (100 मी. फ्रीस्टाइल, 200 मी. फ्रीस्टाइल एवं 50 मी. ब्रैकस्ट्रोक ), एवं रतिका खाटा (100 मी. ब्रेस्टस्ट्रोक व 200 मी. ब्रेस्टस्ट्रोक) एवं हिमांगी गुप्ता टीम की मैनेजर होगी।

तैराकी में नई ताकत बन रहा है मरु प्रदेश
जयपुर। भुवनेश्वर में संपन्न हुई 40वीं सब जूनियर और 50वीं जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राजस्थान के तैराकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, चार रजत और पांच कांस्य सहित कुल दस पदक जीते। राजस्थान ने पहली बार लड़कों की चार गुणा 50 मीटर मेडले रिले में भी रजत पदक हासिल किया है। प्रतियोगिता में राजस्थान के बीस सदस्यीय दल ने हिस्सा लिया जिसमें 11 लड़कियां और नौ लड़के शामिल हैं।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद राजस्थान टीम सोमवार को जयपुर लौटी। राजस्थान तैराकी संघ के अध्यक्ष अनिल व्यास ने टीम के शानदार प्रदर्शन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों में राष्ट्रीय तैराकी में राजस्थान एक ताकत के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में तैराकी की सीमित सुविधाओं के बावजूद प्रदेश के तैराक राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। राजस्थान के राजसमन्द के युग चेलानी ने तो पिछली जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अकेले ही 5 स्वर्ण पदक जीत नया इतिहास रच दिया था। इस बार हमने पहली बार दस पदक हासिल किए हैं। अनिल व्यास ने कहा कि प्रदेश में तैराकी के लिए अच्छी सुविधाएं और अच्छे कोच उपलब्ध हों, तो राजस्थान के तैराकों को ट्रेनिंग के लिए दूसरे राज्यों में नहीं जाना पड़े।

प्रतियोगिता में राजस्थान के लिए एकमात्र स्वर्ण पदक जयपुर की दक्षिणा जोशी ने लड़कियों के ग्रुप-2 की 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में जीता। मोहम्मद अनस ने लड़कों के ग्रुप-1 की 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक, सिरजन सिंह ने ग्रुप-2 की 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक, हर्षदित्य सिंह ने ग्रुप-3 की 100 मीटर बैक स्ट्रोक स्पर्धा में रजत पदक जीता, वहीं पहली बार हर्षदित्य सिंह, हृदय भोजवानी, प्रतीक कुरिया और अमन सामोता की चौकड़ी ने 4 गुणा 50 मीटर मेडले रिले में भी राजस्थान को रजत पदक दिलाया। राजस्थान के लिए प्रतीक कुरिया ने 200 मीटर फ्रीस्टाइल, रिसजन सिंह ने 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक, मोहम्मद अनस ने 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक, सिरजन सिंह देओल ने 20 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक और प्रतीक कुरिया ने 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले में कांस्य पदक भी हासिल किया।

छोटे-छोटे हाथों से बड़ा नाम कमाया है तैराकी में कोटा की बेटियों ने
कोटा। दूसरे खेलों की तरह ही हमारे शहर लड़कियों ने तैराकी में भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ी हैं। कोटा की बेटियां बीते करीब 15 सालों से तैराकी में अपने हाथ दिखा रही हैं। ये अलग बात है कि इन लड़कियों को भी सरकारी सुविधा के नाम पर नेशनल या स्टेट खेलने वाली लड़कियों को तरणताल की फीस में कुछ प्रतिशत की छूट मिल रही है। अगर कोटा की इन तैराक लड़कियों को विशेषज्ञ कोच और सरकारी प्रोत्साहन मिले तो ये बेटियां अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना सकती है। कोटा में तैराकी के लिए फिलहाल 3 स्थान है। श्रीनाथपुरम, नयापुरा स्थित तरणताल और एक 25 मीटर का पुल अन्य स्थान पर है। इन स्थानों पर ही कोटा की तैराक लड़कियां तैराकी का अभ्यास कर रही है। बताया जाता है कि यहा की करीब 50 लड़कियां हर वर्ष तैराकी प्रतियोगिता में शामिल होती हैं। ये प्रतियोगिताएं स्कूली और ओपन दोनों तरह की होती है। कोटा 4-5 लड़कियां अब तब नेशनल और करीब 40 लड़कियां स्टेट लेवल पर आयोजित प्रतियागिता में अपनी छाप छोड़ चुकी हैं।

इन लड़कियों को प्रशिक्षण देने वाले बताते हैं कि तैराकी में यहां की बच्चियों ने खूब नाम कमाया है। तैराकी में कोटा को पहला मैडल साल 2013 में रियट डिसिल्वा ने दिलवाया था। इसके अलावा अक्षी किराड़ ने भी मेडल जीता है। इनके अलावा वर्णिता सैन, मितांशी खारौल, परी, हंसी शर्मा, जिया जनार्दन, भावना हाडा, अंबिका सोनी, नंदनी शर्मा, श्रेया गुपता, समृद्धि, सानवी कालरा तथा कृतिका भंडारी ये वो लड़कियां है जिन्होंने तैराकी में अपना ही नहीं वरन इस शहर और राज्य का भी नाम रोशन किया है। तैराकी सीखने वाली इन लड़कियों को तैराकी का गुर सिखाने वाले बताते हैं कि यहां की बेटियों ने तैराकी में खूब मेहनत की है और कर रही हैं। इन लड़कियों में बहुत आत्मविश्वास हैं। अच्छी बात तो ये है कि इन लड़कियों के परिजन इनको सपोर्ट कर रहे हैं। जो किसी भी लड़की को किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ाने में बहुत महत्वपूर्ण होता हैं। प्रशिक्षकों का कहना हैं कि इनके लिए एक विशेषज्ञ प्रशिक्षक की व्यवस्था सरकार यानि खेल परिषद की ओर से हो जाए तो ये और अच्छा प्रदर्शन कर सकती है।

सरकार की ओर से तैराकी सीख रही लड़कियों के लिए कोई सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई गई है। ये बच्चियां जो भी कर रही है अपने ही लेवल पर प्रशिक्षकों के सहयोग से कर रही हैं। इस क्षेत्र में लड़कियों का भविष्य बहुत अच्छा है।
- रामगोपाल खारौल, शारीरिक शिक्षक।

यहां की लड़कियां तैराकी में खूब मेहनत कर रही हैं। इनकी मेहनत रंग लाई भी है। राजस्थान में कोटा में सबसे ज्यादा तरणताल हैं लेकिन अभ्यास करवाने के लिए कोई सरकारी कोच नहीं है।अगर खिलाड़ियों को पूरी सुविधाएं मिले तो यहां की लड़कियां तैराकी में कई कीर्तिमान स्थापित कर सकती हैं।
- प्रमोद यादव, सचिव, कोटा जिला तैराकी संघ।

मैं बीते 5-6 साल से तैराकी का रोजाना लगभग 3 घंटे अभ्सास कर रही हंू। पापा खुद एक अच्छे तैराक है तो इसमें रूचि बढ़ी। मम्मी-पापा पूरा सपोर्ट कर रहे हैं। पढ़ाई पर मेरी प्रैक्टिस का कोई फर्क नहीं पड़ता है।
- मितांशी खारौल, खारौल, तैराक।

मैं 5 साल से तैराकी कर रही हूं। स्कूल में मम्मी ने तैराकी की क्लास ज्वाइन करवाई थी तभी से तैराकी का शौक लगा। लगभग 4 घंटे रोज अभ्यास करती हूं। नेशनल खेल चुकी हूं। मम्मी-पापा पूरा सपोर्ट करते हैं। पढ़ाई पर प्रैक्टिस का कोई फर्क नहीं पड़ता है।
- हंसी शर्मा, तैराक।

शाहपुरा में राज्य सीनियर तैराकी प्रतियोगिता शुरू
जयपुर। शाहपुरा (भीलवाड़ा) में मंगलवार को शुरू हुई 71वीं राज्य सीनियर तैराकी प्रतियोगिता के पहले ही दिन उदयपुर के युग चेलानी और भीलवाड़ा की फिरदोस कायमखानी ने नये रिकॉर्ड बना दिए। जूनियर नेशनल में एक स्वर्ण समेत चार पदक जीत सुर्खियों में आए युग चेलानी ने चार सौ मीटर व्यक्तिगत मेडले में 4:44.38 सै. के नये रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। उदयपुर के ही चिन्मय शर्मा ने रजत और भीलवाड़ा के आदित्य लक्षकार ने कांस्य पदक हासिल किया।  भीलवाड़ा की फिरदोस ने 400 मीटर व्यक्तिगत मेडले और 100 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा नये रिकॉर्ड के साथ जीती। फिरदोस ने 400 मीटर व्यक्तिगत मेडले में 5:17.62 के समय से नये रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण जीता। जयपुर की प्रणीति सिंह चौधरी ने रजत और उदयपुर की उत्सवी दवे ने कांस्य पदक जीता। फिरदोस ने 100 मीटर बटरफ्लाई में भी 1:07.03 का नया रिकार्ड बनाया। इस स्पर्धा का रजत जयपुर की इनिको अग्रवाल और कांस्य उदयपुर की चारू शर्मा ने हासिल किया।  इससे पूर्व नगर पालिका चेयरमेन रघुनंदन सोनी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। समारोह की अध्यक्षता पुलिस उपाधीक्षक करणसिंह ने की। समारोह में राजस्थान तैराकी संघ के अध्यक्ष अनिल व्यास, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष नमन ओझा भी मौजूद रहे।

जयपुर के मनु ने 800 मीटर फ्रीस्टाइल में जीता सोना
जयपुर के मनु वशिष्ठ ने पहले दिन 800 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। जयपुर के ही आदित्य  शर्मा को रजत और उदयपुर के पर्व पालीवाल को कांस्य पदक मिला। उदयपुर की विधि सनाढ्य ने 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में स्वर्णिम सफलता हासिल की। जयपुर की मनस्वी शर्मा ने रजत और टोंक की लक्षिता चौधरी ने कांस्य पदक जीता।

तैराकी में सफलता हासिल कर रहीं कोटा की जलपरियां
कोटा। कुछ कर गुजरने की इच्छा हो तो इंसान क्या नहीं कर सकता। इतिहास गवाह है कि जब-जब महिलाओं को आगे आने का मौका मिला है। तब-तब महिलाओं ने अपनी सफलता के झंड़े गाडे हैं। महिलाओं को अपनी पहचान बनाने के लिए कड़ी मेहनत और बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। कोटा की अनेक बेटियों ने इन्हीं मुसीबतों का सामना करते हुए तैराकी में भी राष्टÑीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। तैराकी शब्द सुनने में जितना आम है, उतना आसान है नहीं। लेकिन बेटियों ने इस सोच को मात दी है। कोटा में दर्जनों ऐसी जलपरियां हैं जिन्होंने राष्टÑीय व राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर गोल्ड मेडल हासिल किए हैं और कोटा का मान बढ़ाया है। सुविधाओं के अभाव में भी जलपरियां लगातार मेहनत करने में जुटी हुई हैं। पिछले 2 वर्षों से कोरोना का असर भी इस ख्ोल पर देखने को मिला है। यही वजह है की पिछले दो वर्षों से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी कोटा में कोई जिला व स्टेट लेवल की प्रतियोगिता आयोजित नहीं हुई। 3 साल बाद खुले तरणताल कोरोना के कारण पिछले 3 साल से बंद पड़े तरण ताल अब फिर से खुल जाने के बाद महिला तैराकी खिलाड़ियों को राहत मिली है। कोटा में तीन तरणताल है जिनपर अब महिला खिलाड़ियों को तैराकी का अभ्यास करते हुए देखा जा सकता है। तरणताल पर रोजाना करीब 70 से अधिक महिला तैराक अभ्यास करती हैं। नहीं मिल रही सुविधाएं खेलों को बढ़ावा देने के लिए केन्द्र व राज्य सरकारें भले ही लाख दावे करें, लेकिन हकीकत कुछ और ही होती है। इन खिलाड़ियों को पूरी सुविधाएं नहीं मिल पाती। खिलाड़ी सुविधाओं के अभाव में ही खेलते हैं। कोटा में महिला तैराकी खिलाड़ियों के लिए अलग से तरणताल नहीं होने की वजह से महिला खिलाड़ियों को मजबूरन पुरुषों के साथ ही तैराकी करनी पड़ती है। जिसमें वह खुद को असहज महसूस करती है। कोटा में तैराकी की कोई महिला कोच न होने के बावजूद भी महिला खिलाड़ियों में तैराकी सीखने की इतनी ललक है की वह रोजाना अभ्यास के लिए आती हैं। नेशनल लेवल की महिला खिलाड़ी कोटा में अनेक ऐसी महिला खिलाड़ी है जिन्होंने नेशनल लेवल पर तैराकी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर व मेडल जितकर शहर का नाम रोशन किया है। इन खिलाड़ियों में विर्णिता सेन, हंसी शर्मा, भावना हाड़ा, पूर्वी मूंदड़ा, नव्या मिश्रा, जिया जनार्दन, श्रेया गुप्ता, कृतिका भंडारी, परी सिंह ने पहचान बनाई है। इनका है कहना कोटा में महिला तैराकी खिलाड़ियों का कारवां दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। हालांकि कोरोना के कारण पिछले तीन वर्षों से कोटा में कोई प्रतियोगिता आयोजित नहीं करवाई गई। इसके बावजूद भी महिला खिलाड़ियों में इसको लेकर उत्साह कम नहीं हुआ। इस खेल को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। - नरेन्द्र बिडला, अध्यक्ष जिला तैराकी संघ

तैराकी में पदकों की बौछार कर रहे कोटा के खिलाड़ी
कोटा। खेल तो हजारों की संख्या में खिलाड़ी खेलते हैं लेकिन मुकाम वहीं हासिल करते हैं, जो कड़ी मेहनत और लगन से तैयारी करते हैं। कुछ इसी तरह की कड़ी मेहनत ही कोटा तैराकी के खिलाड़ी कर रहे हैं। कोटा के खिलाड़ी पानी में अपनी काबिलियत का लोहा मनवा रहे हैं। तैराकी के खिलाड़ियों के पास भले ही सुविधाओं का आभाव हो, या फिर कोई कोच ना हों लेकिन खिलाड़ी पानी में अपना दम दिखाएं बिना नहीं रहते । खिलाड़ियों के इस हौंसले व कड़ी मेहनत की बदौलत ही कोटा ने नेशलन व स्टेट लेवल पर पानी में अपने झंड़ें गाडे हैं। कोटा में अनेक ऐसे खिलाड़ी है जिन्होंने प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल हासिल किए हैं। कोटा में तीन तरणताल राजस्थान में तैराकी खिलाड़ियों के लिए कोटा में यूआईटी द्वारा सबसे ज्यादा तरण ताल बनाएं गए है। कोटा में कुल तीन तरण ताल है। जो इंदिरा गांधी अंतरराष्टÑीय तरण ताल 50 मिटर, नयापुरा, विजया राजे सिंधियां तरण ताल 50 मिटर ,श्रीनाथपुरम , श्यामा प्रसाद मुखर्जी तरण ताल 25 मिटर, तलवंड़ी में स्थित है। 50 मिटर के तरण ताल में कोई भी अंतरराष्टÑीय प्रतियोगिता करवाई जा सकती है। नेशनल लेवल के खिलाड़ी कोटा में एक दर्जन से ज्यादा तैराकी के खिलाड़ी है जिन्होनें नेशनल लेवल की प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल हासिल कर कोटा का मान बढ़ाया है। इन खिलाड़ियों में यशराज यादव, अनिकेत बिड़ला, शुभम खारोल, आरश गौतम, बीओन डिसल्वा, डिवेल डिसल्वा, कनिश्क नागर, रजत गौरी सहित अनेक खिलाड़ी है। साथ ही यशराज को राजस्थान में बेस्ट तैराकी का अवार्ड दो बार मिला हुआ है। राजस्थान में कोटा के पास सबसे ज्यादा तरण ताल है। लेकिन खिलाड़ियों के पास अभ्यास करवाने के लिए कोइ सरकारी कोच नहीं हैं। अगर खिलाड़ियों को पूरी सुविधाएं मिले तो वह तैराकी में नया कीर्तिमान रचकर कोटा का नाम रोशन कर सकते है। पिछले दो वर्षों से कोरोना के प्रभाव के कारण भी तैराकी पर असर पड़ा है। -प्रमोद यादव, सचिव , जिला तैराकी संघ

बच्चों के लिए बहुत फायदेमंद है स्विमिंग
गतिहीन जीवनशैली कई स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को बढ़ाती है। इन दिनों बच्चे भी घर से बाहर जा कर खेलने के बजाए, मोबाइल फोन या टीवी की स्क्रीन से चिपके रहते हैं। यह उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए नुकसानदायक है,उन्हें ऐसे खेलों के लिए प्रोत्साहित करें जिससे खेल-खेल में उनकी एक्सरसाइज भी होती रहे और वे सेहतमंद रहें। ऐसी एक बेहतरीन एक्सरसाइज है स्विमिंग। स्विमिंग करने से पूरे शरीर की एक्सरसाइज होती है।

स्विमिंग बच्चे काफी उत्साह के साथ करते हैं। स्विमिंग से बच्चों के शरीर पर ज्यादा जोर नहीं पड़ता है जैसे कि अन्य खेलों और एक्सरसाइज के साथ होता है। स्विमिंग करने से शरीर एंडोर्फिन जारी करता है जो कि एक हैप्पी हार्मोन है। जिससे यह बच्चों को शांत और खुश महसूस कराता है।

इससे जोड़ों की भी एक्सरसाइज होती है और हड्डियों की ताकत बढ़ती है। इससे बच्चों के शारीरिक विकास में बहुत मदद मिलती है। बच्चों के लिए स्विमिंग करने के अनेक लाभ हैं।

बच्चों में मोटापे की समस्या काफी बढ़ रही है,स्विमिंग करने से वजन को नियंत्रण में रखने में मदद मिल सकती है। शरीर में ताकत बढ़ती है, लचीलापन आता है और संपूर्ण शरीर फिट रहता है।

मांसपेशियों टोन और मजबूत होती हैं।

स्विमिंग बच्चों की त्वचा को हाइड्रेशन प्रदान करता है, जिससे उनकी त्वचा कोमल, नरम और चिकनी महसूस होती है। साथ ही ड्राईनेस से भी छुटकारा मिलता है।

यह एक कार्डियोवैस्कुलर व्यायाम भी है जिससे यह हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। जिससे चिंता, तनाव जैसी समस्याओं से बच्चे दूर रहते हैं। बच्चों को आत्मविश्वास बढ़ता है, क्योंकि स्विमिंग से बच्चों के मन से डर निकालने में मदद मिलती है।

जब बच्चे स्विमिंग जैसी मजेदार गतिविधियों से जुड़ते हैं तो वे मोबाइल स्क्रीन और टीवी से दूरी बनाते हैं।
यह भी ध्यान रखें : अगर आप बच्चे को स्विमिंग करा रहे हैं तो उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है। स्विमिंग पूल हो या सार्वजनिक प्लेस आपको कुछ जरूरी बातों को जरूर ध्यान रखना चाहिए।

सब जूनियर और जूनियर तैराकी में जीता चौथा स्वर्ण पदक
जयपुर। जयपुर की हरिका अलग ने पूल में अपनी बादशाहत साबित करते हुए राज्य सब जूनियर और जूनियर तैराकी में शुक्रवार को 100 और 800 मीटर फ्रीस्टाइल में भी नये रिकार्ड के साथ दो और स्वर्ण जीते। हरिका इससे पहले 400 और 200 मीटर की फ्रीस्टाइल भी रिकॉर्ड समय से जीत चुकी है। गर्ल्स ग्रुप-2 की 800 मीटर फ्रीस्टाइल में हरिका ने 11:00.41 के रिकॉर्ड समय के साथ स्वर्ण जीता। हरिका ने इसके बाद 100 मीटर फ्रीस्टाइल में भी स्वर्णिम सफलता हासिल की। राजस्थान क्रिकेट संघ के अध्यक्ष वैभव गहलोत ने शुक्रवार को हुई स्पर्धाओं के विजेताओं को पदक प्रदान किए।

अभिनन्दन खण्डेवाल ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड

शुक्रवार को जयपुर के अभिनन्दन खंडेलवाल और उदयपुर की कीर्ति टांक ने भी नये रिकॉर्ड कायम किए। अभिनन्दन ने बॉयज ग्रुप-1 में 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में 2 मिनट 26.28 सै. से नया रिकार्ड बनाया। अभिनन्दन का यह तीसरा व्यक्तिगत स्वर्ण पदक है। मोहम्मद अनस ने रजत और आर्यन ने कांस्य पदक जीता। उदयपुर की कीर्ति टांक ने भी गर्ल्स ग्रुप-1 में 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्पर्धा 3 मिनट 03.74 सै. के नये रिकॉर्ड के साथ जीती।

परिणाम

गर्ल्स ग्रुप-1 में 1500 मीटर फ्रीस्टाइल : शौर्य राणावत (उदयपुर) ने स्वर्ण, बॉयज ग्रुप-2 की 400 मीटर व्यक्तिगत मेडले में सौम्या खमेसरा ने स्वर्ण, गर्ल्स ग्रुप-2 की 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में विधि सनाढ्य ने स्वर्ण, 50 मीटर बैकस्ट्रोक में उत्सवी दवे ने स्वर्ण, बॉयज ग्रुप-3 में 50 मीटर बैकस्ट्रोक में मोहित सामोता ने स्वर्ण, गर्ल्स ग्रुप-3 में 100 मीटर फ्रीस्टाइल में मिष्टी शर्मा ने स्वर्ण, बॉयज ग्रुप-2 की 100 मीटर फ्रीस्टाइल में कृष्णादित्य सिंह ने स्वर्ण, बॉयज ग्रुप-3 की 100 मीटर फ्रीस्टाइल में मोहित सामोता ने स्वर्ण पदक जीता।

21वीं नेशनल पैरा-स्विमिंग कॉम्पिटिशन उदयपुर में 25 से 27 मार्च
उदयपुर। पैरालिंपिक कमेटी ऑफ इण्डिया के तत्वावधान में 21वीं राष्ट्रीय पैरा-स्विमिंग कॉम्पिटिशन का आयोजन 25 से 27 मार्च 2022 को उदयपुर के महाराणा प्रताप खेलगांव में होगा। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में भारत भर के विभिन्न श्रेणीयों के 400 से अधिक दिव्यांग तैराक हिस्सा लेंगे। इससे पूर्व संस्थान ने 2017 में प्रथम बार राष्ट्रीय पैरा-स्विमिंग कॉम्पिटिशन आयोजित किया था जिसमें 18 राज्यों के दिव्यांग प्रतिभागियों ने अपनी क्षमताओं का परचम लहराया था। जिसका जिक्र भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी 'मन की बात' कार्यक्रम में किया था।