shekhawat - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

विकसित भारत निर्माण के सारथी बनें युवा, शेखावत ने कहा- युवाओं की सफलता के पीछे परिवारों का संघर्ष और इच्छाओं का त्याग
जोधपुर। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा है कि आज का भारत केवल बदल नहीं रहा, बल्कि तेज गति से विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है और इस परिवर्तन के सबसे बड़े सहभागी देश के युवा हैं। शेखावत ने शनिवार को जोधपुर में आयोजित 19वें रोजगार मेले में यह बात कही। उन्होंने कहा कि रोजगार मेले केवल नियुक्ति पत्र वितरण के कार्यक्रम नहीं, बल्कि लाखों परिवारों के सपनों, संघर्षों और वर्षों की तपस्या के साकार होने का उत्सव हैं। देशभर के 47 स्थानों पर एक साथ आयोजित कार्यक्रमों में लगभग 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल एक संख्या नहीं है, बल्कि उन लाखों परिवारों की आकांक्षाओं की जीत है जिन्होंने अपने बच्चों को इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए कठिन संघर्ष किया।

उन्होंने कहा कि सामान्य परिवारों से आने वाले युवाओं के माता-पिता अपने बच्चों को पढ़ाने और प्रतियोगी परीक्षाओं के योग्य बनाने के लिए अनेक त्याग करते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी अभिभावक के लिए अपने बेटे-बेटी को पढ़ाना केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जीवन का सबसे बड़ा सपना होता है। उन्होंने भावुक अंदाज में कहा कि युवाओं की सफलता के पीछे उनकी माताओं की अनगिनत प्रार्थनाएं और परिवारों का संघर्ष छिपा होता है। कितनी माताओं ने वर्षों तक दीपक जलाकर भगवान से अपने बच्चों की सफलता की प्रार्थना की होगी। कितने परिवारों ने अपनी इच्छाओं का त्याग किया होगा, तब जाकर यह दिन आया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में रोजगार सृजन को मिशन मोड में आगे बढ़ाया जा रहा है। अब तक आयोजित 18 रोजगार मेलों के माध्यम से देशभर में 12 लाख से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब सरकारी भर्तियों में वर्षों लग जाते थे और प्रक्रियाओं पर सवाल उठते थेÞ लेकिन अब पारदर्शी और तेज भर्ती प्रक्रिया से युवाओं को समय पर अवसर मिल रहे हैं। शेखावत ने कहा कि केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में लंबे समय से रिक्त पड़े पदों को भरने के लिए प्रधानमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि युवाओं से शेखावत ने कहा कि आज नियुक्ति पाने वाली पीढ़ी सबसे सौभाग्यशाली पीढ़ी है, क्योंकि उसे उस कालखंड में काम करने का अवसर मिल रहा है जब भारत अमृतकाल में प्रवेश कर चुका है और वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि आज 25-27 वर्ष की आयु में सरकारी सेवा में प्रवेश करने वाले युवा अगले दो दशकों तक भारत के परिवर्तन के प्रत्यक्ष साक्षी होंगे। आने वाले समय में आप गर्व से कह सकेंगे कि आपने विकसित भारत के निर्माण में योगदान दिया। शेखावत ने कहा कि सरकारी सेवा केवल नौकरी नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का अवसर है। उन्होंने महात्मा गांधी के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि कोई भी निर्णय लेते समय सबसे गरीब व्यक्ति को ध्यान में रखना चाहिए। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपने हर निर्णय और कार्य को समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने की भावना के साथ करें। उन्होंने कहा कि तेजी से बदलती वैश्विक परिस्थितियों और तकनीकी बदलावों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल गवर्नेंस, साइबर सिक्योरिटी और इनोवेशन का है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में परिवर्तन की गति और अधिक तेज होगी, इसलिए युवाओं को निरंतर सीखते रहने और स्वयं को नई तकनीकों के अनुरूप ढालने की आवश्यकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री की ÞआईगॉटÞ और Þकर्मयोगीÞ जैसी पहलों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार कर्मचारियों को लगातार प्रशिक्षण और उन्नत कौशल के अवसर उपलब्ध करा रही है।

शेखावत ने युवाओं से कहा कि जीवन में विद्यार्थी भाव कभी समाप्त नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति सीखना छोड़ देता है, वह समय के साथ पीछे छूट जाता है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे अपने पूरे सेवाकाल में स्वयं को बेहतर बनाने और नई क्षमताएं विकसित करने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है और इसकी सबसे बड़ी ताकत देश की युवा आबादी है।  उन्होंने कहा कि भारत आज स्टार्टअप्स और यूनिकॉन्र्स का देश बन चुका है तथा महिलाएं भी हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। कार्यक्रम के अंत में केंद्रीय मंत्री ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में जब विकसित भारत का इतिहास लिखा जाएगा, तब आज की युवा पीढ़ी का नाम भी उस गौरवगाथा का हिस्सा होगा।

शेखावत ने मोंडियाकल्ट में रखा भारत का मजबूत पक्ष : सांस्कृतिक अधिकारों एवं सांस्कृतिक अर्थव्यवस्था पर की चर्चा, कहा- एआई से सांस्कृतिक विविधता को बचाना होगा
जोधपुर। सांसद व केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत ने बार्सिलोना में यूनेस्को की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन मोंडियाकल्ट 2025 में दुनिया के कई देशों के संस्कृति मंत्री और विशेषज्ञ शामिल हुए। सम्मेलन में भारत की ओर से केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने हिस्सा लिया।

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने जापान, ऑस्ट्रेलिया और कांगो के मंत्रियों व सचिवों के साथ सांस्कृतिक अधिकारों एवं सांस्कृतिक अर्थव्यवस्था पर चर्चा की। शेखावत ने कहा, नई तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के इस दौर में हमें सांस्कृतिक विविधता को बचाना होगा। शेखावत ने स्पेन के संस्कृति मंत्री एर्नेस्ट उतार्सुन से द्विपक्षीय मुलाकात की। इस दौरान भारत और स्पेन के बीच बड़ा समझौता हुआ। दोनों देशों ने वर्ष 2024-28 सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम पर हस्ताक्षर किए और वर्ष 2026 को भारत-स्पेन संयुक्त सांस्कृतिक वर्ष घोषित किया।

गजेंद्र शेखावत का गहलोत पर निशाना : कुर्सी का मोह त्याग देते तो अभी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष होते, कहा- सही या गलत का फैसला नहीं कर पाए
जयपुर। केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि अशोक गहलोत उस समय कुर्सी को मोह त्याग देते तो, अभी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष होते। वे थोड़ा सा राजनीतिक विचलन में चले गए और सत्ता के मोह में अपने भविष्य के लिए सही या गलत का फैसला नहीं कर पाए। उन्होंने पीएम मोदी की मां को गाली देने पर उठे सियासी विवाद को लेकर कांग्रेस के साथ पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर निशाना साधा। शेखावत ने शनिवार को जयपुर में मीडिया से बातचीत में कहा कि मां एक संस्था है,उसके लिए इस तरह की ओछी टिप्पणी करना दुर्भाग्यपूर्ण है। मुझे लगता है कि मां को गाली देना यह भी कांग्रेस के डीएनए का हिस्सा है।

गहलोत ने भी इस तरह की टिप्पणियां मेरी मां के लिए की थी। पीएम की मां को गाली दी गई। मां किसी की भी हो, उसके लिए इस तरह की टिप्पणी की जाए तो यह दुर्भाग्यपूर्ण, अनुचित और निंदनीय है। पीएम की लोकप्रियता से विपक्षी नेताओं के पेट में दर्द होता है। शेखावत ने कांग्रेस नेताओं पर पलटवार करते हुए कहा कि देशहित में कोई भी फैसला हो, विपक्ष के नेताओं के पेट में दर्द होता है। प्रधानमंत्री की लोकप्रियता बढ़ाने के चलते उनके पेट में दर्द होना स्वाभाविक है। राजनीतिक फायदे के लिए इस तरह की टिप्पणियां करना, हर विषय में अपना राजनीतिक फायदा खोजना, यह इनकी चाल और चरित्र का हिस्सा है। उनके चेहरों को देश की जनता पहचान चुकी है और मुझे नहीं लगता कि अब इन पर जनता भरोसा करना चाहेगी।

गजेंद्र शेखावत का कांग्रेस पर हमला : संविधान को बदलने और धर्म के आधार पर आरक्षण लागू करने की चुनौती दे रही कांग्रेस, उनके लिए केवल सत्ता मायने रखती है
जयपुर। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कर्नाटक में धर्म के आधार पर आरक्षण देने पर कांग्रेस पार्टी पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक कांग्रेस सरकार अब हमारे संविधान को बदलने और धर्म के आधार पर आरक्षण लागू करने की चुनौती दे रही है। यह उनके अपने मानकों के हिसाब से भी बहुत ही घटिया स्तर है और इससे उनकी पोल खुल गई है।

शेखावत ने कहा कि कांग्रेस के लिए न तो हिंदू मायने रखते हैं, न ही भारत मायने रखता है, न ही संविधान मायने रखता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए केवल सत्ता मायने रखती है।

दिल्ली में आ रही डबल इंजन की सरकार : आम आदमी पार्टी जा रही, शेखावत ने कहा- झूठ नैरेटिव गढ़ने वालों को जनता ने जान लिया
नई दिल्ली। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर बयान जारी कर कहा कि दिल्ली में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। दिल्ली में डबल इंजन की सरकार आ रही है और आम आदमी पार्टी जा रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर तंज कसते हुए शेखावत ने कहा कि गमछा घूमाने से न तो सीटें जीती जाती हैं, ना सरकार बनती है और न ईआरसीपी बनती है। कहा कि दिल्ली में 10 साल की अमावस की रात समाप्त होने वाली है। उसका आखिरी और निर्णायक दिन है। मैं पूरी जिम्मेदारी से कह रहा हूं, जैसे मैंने हरियाणा और महाराष्ट्र चुनाव से पहले यहीं खड़े होकर कहा था। जब मैं हरियाणा में मतदान के बाद आया था, तब आप लोगों ने मुझसे पहले आए हुए यात्री द्वारा दिए गए जवाब के आधार पर कहा था कि भाजपा की अब उल्टी गिनती शुरू हुई है, पता नहीं उसके बाद में क्या-क्या कहा था, लेकिन जिस दिन परिणाम आएंगे, उस दिन सभी कुद वापस याद आएगज्ञ। शेखावत ने कहा कि अब देश की जनता ने झूठ नैरेटिव गढ़ने वालों को जान लिया है।

अशोक गहलोत की एक टिप्पणी से जुड़े सवाल पर शेखावत ने कहा कि भारत और भारतवासी जब भी किसी विषय पर गर्व करते हैं, तब इस तरह के संदेह के बादल खड़े कर अशोभनीय और अनावश्यक टिप्पणी की जाती हैं। उनके लिए अपने राजनीतिक लाभ और महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए टिप्पणी करना कोई नया विषय नहीं है। शेखावत ने कहा कि भारत जिस गति के साथ प्रगति कर रहा है, आने वाले समय में जिस तरह से कीर्तिमान रचे जाएंगे, वो 'खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे' जैसी टिप्पणी करते रहेंगे।

टूरिज्म का बजट बढ़ने पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत में टूरिज्म की संभावनाएं बढ़ी हैं। भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था और विकसित भारत बनाने में टूरिज्म बड़ी भूमिका का निर्वहन करेगा। अभी फॉर्मल इकोनॉमी में टूरिज्म का योगदान 5.6% है। फॉर्मल इकोनॉमी में अगर मैं इनफॉर्मल टूरिज्म को जोड़ता हूं, तो वो 10% तक होता है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में टूरिज्म को प्रोत्साहित करने के लिए जिस तरह से वित्त मंत्री ने बजट प्रस्तुत किया है, जिस तरह से 50 आईकॉनिक डेस्टिनेशन को डेवलप करने के लिए प्राइवेट इन्वेस्टमेंट को प्रोत्साहित करने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर का स्टेटस दिया है, मैं मानता हूं कि एक बड़ा बूस्ट टूरिज्म को इसके माध्यम से मिलेगा।

शेखावत ने कहा कि जिस तरह से बजट में 12 लाख की इनकम को टैक्स फ्री किया है। हम सब लोग सैलरी क्लास लोग हैं। हमको 12.75 लाख तक इनकम पर कोई टैक्स नहीं देना पड़ेगा। यह मध्यम वर्ग के लिए बड़ी सौगात है। जैसा, वित्त मंत्री ने कहा, 25 लाख तक इनकम वालों को सालाना 1.30 लाख की बचत होगी। यह बचत या तो निवेश होगी या घर में नया गैजेट खरीदा जाएगा या फिर ट्रैवल एवं टूरिज्म पर खर्च से इकोनॉमी को बढ़त मिलेगी।

संसद में कांग्रेस नेताओं का कृत्य अक्षम्य : शेखावत
जयपुर। केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने संसद में दो दिन पहले घटे घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने जो आचरण किया, वो अनवांटेड, अनावश्यक, अप्रत्याशित, अनपेक्षितद्ध है। वो किसी भी तरह से स्वीकार नहीं किया जा सकता। भारत में जब लोकतंत्र 75 वर्ष का हो गया है, तब इस तरह का कृत्य अक्षम्य है। शेखावत शनिवार को मीडिया से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। अजमेर रोड पर भांकरोटा में घटी दुर्घटना पर उन्होंने गहरा दु:ख जताते हुए कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दर्दनाक, दु:खद और कभी न भुलाने वाली है। जो पीड़ित हैं, अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं, भगवान उनके दु:खों को दूर करें। उन्हें शीघ्र ही स्वस्थ करें।, जो लोग चले गए हैं, उनके परिजनों को धीरज प्रदान करें। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर ऐसा हादसा दोबारा ना हो, इसके लिए जो भी कदम उठाए जाने हैं, उन सब कदमों पर काम कर रहे हैं।

महाकुंभ में 45 करोड़ लोग आएंगे
अगले माह से प्रयागराज में होने जा रहे महाकुंभ मेले को लेकर पूछे सवाल पर शेखावत ने कहा कि प्रयागराज में विश्व का सबसे बड़ा मानवों का एकत्रीकरण होगा। ऐसा अनुमान है कि 45 दिन के महाकुंभ में 45 करोड़ से ज्यादा लोग आएंगे। चीन और भारत को छोड़कर इतनी आबादी दुनिया के किसी देश में नहीं है, जितने लोगों का एकत्रीकरण मेले में होगा। उन्होंने कहा कि महाकुंभ को लेकर उत्तर प्रदेश और भारत सरकार, दोनों मिलकर काम कर रही हैं। देश-विदेश से आने वाले लोग एक भारत, श्रेष्ठ भारत का अनुभव करें, इसके लिए हम सब काम कर रहे हैं।

राजस्थान से मेघवाल और शेखावत का मंत्री बनना तय, भागीरथ और भूपेंद्र के नाम की भी चर्चा
जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी सरकार में राजस्थान से 2 सांसदों को मंत्री बनना तो लगभग तय हो गया है। वहीं प्रधानमंत्री की टी पार्टी में शामिल अजमेर के सांसद भागीरथ चौधरी और अलवर के सांसद भूपेंद्र यादव को भी बुलाया गया था, ऐसे में उन दोनों के भी मंत्री बनने की पूरी संभावना है, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

मोदी की दूसरी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे अर्जुनराम मेघवाल और गजेंद्र सिंह शेखावत पर मोदी ने फिर से भरोसा जताते हुए उन्हें अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया है। मेघवाल बीकानेर से सांसद हैं और शेखावत जोधपुर से सांसद है।

कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे बैंचमार्क तोड़े: शेखावत
जयपुर। केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि कांग्रेस सरकार में पनप रहे भ्रष्टाचार के मामलों की सही जांच हो तो कई सफेद कुर्ते वाले भी चपेट में आ जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाए कि इस सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे बैंचमार्क तोड़ दिए।

शेखावत सोमवार को एमएनआईटी में मीडियाकर्मियों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि योजना भवन में डीओआईटी के जिस अधिकारी के पास कैश मिलने की संपूर्ण और गहराई से जांच होनी चाहिए। आरोपी अधिकारी किसके निर्देश पर स्टोर कीपर का काम कर रहा था। बहुत सारे प्रश्न जनता के मन में आ रहे हैं। कौन-कौन लोग कितने वर्षों से इनवॉल्व थे? कहां-कहां ऐसा काला धन छिपाया गया? इस सबका खुलासा होना चाहिए। पहले तो अधिकारियों और नेताओं के घरों से ही नकदी बरामद होती थी। अब तो सरकारी कार्यालयों से भी कालाधन मिलने लगा है। इसकी जांच होनी चाहिए।

दबाव में सरकार ने कदम बढ़ाया
शेखावत ने पेपर लीक प्रकरण में कहा कि भाजपा के आंदोलनों से दबाव में आकर सरकार ने एक कदम बढ़ाया। उसका नतीजा निकला कि आरपीएससी तक एसीबी पहुंच गई। इससे आगे भी सरकार जांच करती तो सफेद कुर्ते पहन कर लोग घूम रहे हैं, उनके कारनामे भी सामने आ जाते।
सांगानेर से हिंदुओं के पलायन
सांगानेर से हिंदुओं के पलायन के मामले में शेखावत ने कहा कि राजस्थान सरकार अपने वोट बैंक को बचाने के लिए तुष्टीकरण कर रही है। तुष्टीकरण को खाद-पानी दे रही है। अनेक शहरों में ऐसी घटनाएं हो रही हैं। ईआरसीपी के मुद्दे पर शेखावत ने कहा कि दुर्भाग्य से राजस्थान सरकार पानी लाने के बजाय राजनीति कर रही है। 13 जिलों में राजस्थान सरकार साढ़े तीन साल तक राजनीति करती रही। एक कदम आगे नहीं बढ़ाया।

चौदह हजार करोड़ रुपए का घोटाला हुआ
प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा बार-बार संजीवनी मामले में उनका नाम लेने पर उन्होंने कहा कि संजीवनी के इनवेस्टर्स ने मेरे से पूछकर इनवेस्ट नहीं किया। मुख्यमंत्री इसमें राजनीति कर रहे हैं, क्योंकि घोटाला करने वाली संजीवनी एकमात्र ऐसी सोसायटी नहीं है। आदर्श क्रेडिट कॉ-आॅपरेटिव सोसायटी इससे बड़ी है। उसमें चौदह हजार करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है। इस प्रकार के मामलों की जांच के लिए भारत सरकार का कानून है, उसके तहत इनके फर्जीवाड़े की जांच सीबीआई के माध्यम से होनी चाहिए। मध्य प्रदेश इसकी जांच सीबीआई को दे चुका, लेकिन राज्य सरकार इसका विरोध कर रही है। सुप्रीम कोर्ट में भी विरोध कर चुकी। इस कानून के तहत जांच नहीं करने के कारण यदि आरोपी छूट जाए तो आरोपी को छुड़ाने और निवेशकों के पैसे डुबाने के षड़यंत्र के भागीदार अशोक गहलोत उनकी सरकार होगी।

संजीवनी मामले में एसओजी ने शेखावत को माना आरोपी
जोधपुर। बहुचर्चित संजीवनी क्रेडिट कॉ-आॅपरेटिव सोसायटी में घोटाले के आरोप में घिरे केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत को हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद एसओजी व राज्य सरकार यकायक सक्रिय हो गए और तत्काल हाईकोर्ट के आदेश में संशोधन के लिए प्रार्थना पत्र पेश कर दिया गया है। हाईकोर्ट में एएजी अनिल जोशी के सहयोगी पल्लव शर्मा की ओर से 13 अप्रेल के आदेश में संशोधन के लिए प्रार्थना पत्र पेश करने के साथ ही कहा गया कि एसओजी की पूरी तथ्यात्मक रिपोर्ट में केन्द्रीय मंत्री शेखावत पर आरोप प्रमाणित है। एसओजी के जांच अधिकारी भी कोर्ट में मौजूद थे, लेकिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी व सिद्धार्थ लूथरा ने पैरवी की तो तालमेल का अभाव रहा और ऐसे में यह रिपोर्ट कोर्ट के समक्ष उजागर नहीं हो पाई।

अधिवक्ता ने आधे-अधूरे तथ्य ही पेश किए
प्रार्थना पत्र में कहा गया कि एसओजी की तथ्यात्मक रिपोर्ट व केस डायरी में उजागर तथ्यों को शामिल करें क्योंकि मंत्री शेखावत के खिलाफ आरोप प्रमाणित है और संशोधित आदेश जारी किया जाए। एसओजी ने अपनी तथ्यात्मक रिपोर्ट में केन्द्रीय मंत्री शेखावत पर आरोप प्रमाणित माने हंै, लेकिन सरकार की ओर से पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता ने आधे अधूरे तथ्य ही पेश किए थे जिसमें कहा गया कि केन्द्रीय मंत्री शेखावत के खिलाफ  कोई प्रकरण दर्ज नहीं है और न ही अनुसंधान में उन्हें अब तक आरोपी माना गया है तो गिरफ्तारी का सवाल ही नहीं उठता है। एसओजी ने वरिष्ठ अधिवक्ता के इन तथ्यों को संशोधित करने के लिए तथ्यात्मक रिपोर्ट कोर्ट में आॅनलाइन पेश की जिसमें केन्द्रीय मंत्री शेखावत सहित अन्य के खिलाफ  आरोप प्रमाणित माने हैं।

हाईकोर्ट की गिरफ्तारी पर रोक के बाद एसओजी ने गजेंद्र सिंह को आरोपी बनाया है। ऐसे में एसओजी गजेन्द्र  सिंह से पूछताछ तो कर सकती है, लेकिन उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकती।
-दीपक चौहान, एडवोकेट आपराधिक मामलों के विशेषज्ञ

एसओजी की ओर से आरोपी मानने के बाद गजेन्द्र सिंह को नए सिरे से हाईकोर्ट में याचिका दायर करने की जरूरत नहीं है। हाईकोर्ट उन्हें पूर्व में ही गिरफ्तारी पर रोक का आदेश देकर संरक्षित कर चुका है।
-सीसी रत्नू व विपुल शर्मा, अधिवक्ता

मानहानि का दावा करने के बाद सियासत तेज
जयपुर। केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की ओर से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ मानहानि का दावा करने के बाद संजीवनी घोटाले को लेकर सियासत तेज हो गई है। गहलोत सोशल मीडिया के जरिए हर रोज शेखावत पर हमला बोल रहे है। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को भी पीड़ितों के वीडियो शेयर करते हुए कहा कि सरकार पीड़ितों के साथ है। गहलोत ने ट्वीट किया कि संजीवनी ने शिक्षण जैसा पुण्य कार्य करने वाले इन बुजुर्ग के आजीवन श्रम की कमाई को ठग लिया। रिटायरमेंट के बाद जीवन निर्वहन के इस संशय का दर्द व्यथित करता है। न्याय की इस लड़ाई में सरकार की संवेदना व सहयोग आपके साथ है। भ्रष्टाचार के शिकार हुए परिवार की कहानी दुखद है, जहां बच्चों की शिक्षा के लिए इकठ्ठा किए गए पैसे फरेबियों की जेब में चले गए। आर्थिक, सामाजिक व पारिवारिक विपदा उत्पन्न करने वाले विश्वासघातियों को बख्शा नहीं जाएगा।

9 महीने तक कलक्टर की रिपोर्ट पर कुंडली मारकर बैठी रही गहलोत सरकार : शेखावत
जयपुर। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री पर पलटवार करते हुए कहा कि अपने हर पाप के लिए भारतीय जनता पार्टी को दोष देने में अशोक गहलोत को बताने के लिए संत बाबा विजय दास को अपने प्राणों की आहुति देनी पड़ी, लेकिन मुद्दे के बजाय मुख्यमंत्री मौत की परिस्थितियों की जांच सेक्रेटरी से कराने के बहाने सच से बचने की कोशिश कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गहलोत सरकार की देखरेख में हिंदुओं की आस्था के प्रतीक कनकालचल और आदिब्रदी पहाड़ों को अंधाधुंध तरीके से छलनी किया जा रहा था, जिसके विरोध में साधु-संत संघर्ष कर रहे थे, लेकिन अब गहलोत साहब सफाई दे रहे हैं कि वहां कोई अवैध खनन नहीं हो रहा था। लीज पर खदानें चल रही थीं, जबकि सच्चाई यह है कि वहां बड़े स्तर पर अवैध रूप से खनन हो रहा था, जिसके खिलाफ सैकड़ों एफआईआर दर्ज हैं। शेखावत ने कहा कि मीडिया ने भी इस बात को उजागर किया है कि माफिया 60 से अधिक स्थानों पर अवैध खनन कर रहा था। मात्र 9 महीनों में 10 प्रतिशत पर्वतों को माफिया खा गया। साधु-संतों ने सत्तारूढ़ सरकार के नेताओं और अधिकारियों पर खनन माफिया से गठजोड़ के गंभीर आरोप तक लगाए थे। शेखावत ने कहा कि मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि मैंने साधु-संतों को मैसेज करा दिया था। 1 अक्टूबर 2021 को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के हस्तक्षेप के बाद मुख्यमंत्री  ने साधु-संतों और आंदोलनरत लोगों से मुलाकात कर आश्वासन दिया था कि खनन की गतिविधियों को बंद कर दिया जाएगा। 2 अक्टूबर 2021 को भरतपुर कलेक्टर को जांच के आदेश दिए थे, जिसने अपनी रिपोर्ट 12 अक्टूबर 2021 को सौंप दी थी। फिर आखिर क्या कारण थे, जो 9 महीने तक गहलोत सरकार कलेक्टर की रिपोर्ट पर कुंडली मारकर बैठी रही। जब इतने दिनों आपकी सरकार ने कलेक्टर की रिपोर्ट पर कुछ नहीं किया तो मीडिया के माध्यम से पहुंचाए आपके संदेश पर साधु-संत कैसे भरोसा कर लेते।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सच्चाई यह है कि अवैध खनन को रोकने में गहलोत सरकार की रुचि नहीं थी। उसके ढुलमुल रवैये ने संत बाबा विजय दास जी को आत्मदाह के लिए विवश किया। गहलोत सरकार ही संत की मौत के लिए पूरी तरह जिम्मेदार है। केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के प्रिय खान मंत्री के संरक्षण में खनन माफिया प्रदेश में काम कर रहा है। सत्ता पक्ष के विधायक चीख-चीख कर इस बात को कह रहे हैं, लेकिन जाने कौन सी मजबूरी है, लालच है, जो मुख्यमंत्री आंखों पर पट्टी बांधकर बैठे हैं या दिल्ली से कोई इशारा है। दो दिन पहले अवैध खनन को लेकर कांग्रेस विधायक भरत सिंह कुंदनपुर मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर संत बाबा विजय दास जी की भांति आत्मदाह तक की चेतावनी दे चुके हैं। मुख्यमंत्री ने अब तक भरत सिंह के आरोपों का जवाब नहीं दिया है। शेखावत ने कहा कि ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (ईआरसीपी) पर मुख्यमंत्री जी की मंशा साफ नहीं है। वो ईआरसीपी को लागू करने के प्रति गंभीर नहीं हैं, वो इस योजना के बहाने जनता को गुमराह करना चाहते हैं। उनका उद्देश्य असल मुद्दों से जनता को भटकाना है, जबकि ईआरसीपी पर वो भलीभांति जानते हैं कि 75 प्रतिशत डिपेंडबिलिटी पर ही प्रोजेक्ट कंसीव किया जा सकेगा। ईआरसीपी पर राजनीति कर वे 13 जिलों की जनता के साथ अन्याय कर रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले साढ़े तीन साल से गहलोत साहब कुर्सी कैसे बची रहे, ऐन-केन-प्रकारेण से इसी में लगे हुए हैं। अपनी पार्टी के युवा नेता के साथ उन्होंने क्या व्यवहार किया है, यह जगजाहिर है। बसपा पार्टी के विधायकों का केस सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। मैं मुख्यमंत्री से पूछना चाहता हूं कि इसमें भी क्या भारतीय जनता पार्टी का दोष है। शेखावत ने कहा कि मुख्यमंत्री बार-बार ईडी के दुरुपयोग का रोना रोते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी नेशनल हेराल्ड केस में जमानत पर हैं। जांच में ईडी का सहयोग करने के बजाय कांग्रेस पार्टी जो राजनीति और हंगामा खड़ा करना चाहती है, वो भी देश देख रहा है। आखिर भ्रष्टाचार के मामलों की जांच से ऐसा क्या डर है, मुख्यमंत्री जी को जवाब देना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि सुशासन और शानदार परफॉर्मेस जैसी बातें मुख्यमंत्री जी आपके मुख से अच्छी नहीं लगतीं। बेरोजगार, युवा, किसान, माताएं-बहनें, छात्र, आमजन आपके सुशासन से परिचित हैं। प्रदेश में लूट, बलात्कार, हत्या जैसी घटनाएं रोजाना अखबारों की सुर्खियां बनती हैं। स्वास्थ्य सेवाओं का हाल तो यह है कि प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल एसएमएस में दवाएं नहीं मिल रही हैं। डाई खत्म होने से एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी अटक गई। बेरोजगार सड़कों पर संघर्ष कर रहा है। रीट जैसी परीक्षाओं की व्यवस्था सभी को पता वाकिफ हैं।
शेखावत ने कहा कि मुख्यमंत्री आपके भारतीय जनता पार्टी को दोष देने से जनता संतुष्ट नहीं होने वाली। प्रदेश की जनता सब देख रही है। वह जानती है कि तुष्टीकरण की राजनीति का असली चैंपियन कौन है।

महेश जोशी ने ईआरसीपी को लेकर फिर केंद्रीय मंत्री शेखावत पर बोल हमला
जयपुर। जलदाय मंत्री डॉ महेश जोशी ने ईआरसीपी को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत पर निशाना साधा है। जोशी ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि  शेखावत ईआरसीपी को लेकर प्रधानमंत्री मोदी के भाषण की विडियो क्लिपिंग मुहैया कराने की मांग की है। जोशी ने कहा कि शेखावत जी मै अब तक इन्तजार कर रहा हूं मोदी जी के भाषण की उस विडियो क्लिपिंग का जिसके बारे में आपने कहा था कि मोदी जी ने ईआरसीपी के बारे में कोई शब्द नहीं कहा। आपने यह दावा करते हुए राजनीति से संन्यास लेने तक की बात कह डाली थी। अब आप या तो वीडियो क्लिपिंग भेज कर हमें झूठा साबित करें अथवा राजनीति से संन्यास लेकर आदर्श राजनीति की मिसाल पेश करे।