raveena tandon - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रवीना टंडन बनीं ‘गार्नियर कलर नेचुरल्स’ की ब्रांड एंबेसडर : नए कैंपेन की होगी शुरूआत, जानें अभिनेत्री ने क्या कहा
मुंबई। ‘गार्नियर’ ने पहली बार अभिनेत्री रवीना टंडन को ब्रांड की बालों का पोषण करने वाली हेयर कलर रेंज, ‘गार्नियर कलर नेचुरल्स’, का ब्रांड एंबेसडर बनाया है। इस साझेदारी के साथ एक नया कैंपेन शुरू हो रहा है, जिसमें रवीना टंडन नजर आएंगी। यह कैंपेन, ब्रांड की प्राकृतिक दिखने वाले और चमकदार हेयर कलर्स में भरोसेमंद विशेषज्ञता को रवीना की टाइमलेस अपील के साथ जोड़ता है, जो हर उम्र के लोगों की पसंद है।

रवीना टंडन ने कहा- मैं ‘गार्नियर कलर नेचुरल्स’ के साथ जुड़कर बहुत खुश हूँ, क्योंकि यह ब्रांड उस भरोसे और आत्मविश्वास की अहमियत को समझता है, जिसकी हर महिला अपने रोजमर्रा के रूटीन में तलाश करती है। मुझे यह बहुत पसंद है कि ‘गार्नियर कलर नेचुरल्स’ घर पर ही बालों को रंगना कितना आसान बना देता है और इसका नतीजा भी बेहद नैचुरल और शानदार होता है। यह तेज और सुविधाजनक उपाय मेरी जिंदगी में आसानी से घुल-मिल जाता है।

डेलवॉक्स के पेरिस फैशन वीक लॉन्च में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित हुई रवीना टंडन और राशा थडानी
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन और उनकी बेटी राशा ठडानी को डेलवॉक्स के पेरिस फैशन वीक लॉन्च में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। प्रतिष्ठित लक्जरी हैंडबैग ब्रांड डेलवॉक्स, पेरिस फैशन वीक में अपने नवीनतम संग्रह का अनावरण करने के लिए तैयार है। इस साल, भारत की एक विशेष मां-बेटी की जोड़ी, रवीना टंडन और राशा थडानी पर सुर्खियां चमकती हैं, जिन्हें इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।

डेलवाक्स, जो उत्कृष्ट लक्जरी हैंडबैग और त्रुटिहीन डिजाइन की अपनी विरासत के लिए प्रसिद्ध है, हमेशा विरासत की शक्ति और पीढिय़ों के माध्यम से पोषित संपत्ति को नीचे पारित करने की सुंदरता में विश्वास करता है। यह दर्शन रवीना टंडन और राशा थडानी में एक आदर्श अवतार पाता है, जिनके बंधन और कालातीत फैशन के लिए साझा प्यार उन्हें ब्रांड के नए संग्रह के लिए आदर्श अतिथि बनाता है।

रवीना टंडन, एक प्रसिद्ध अभिनेत्री और स्टाइल आइकन है, वहीं उनकी बेटी, राशा थडानी, उन्हीं के नक्शेकदम पर चल रही हैं, जो फैशन और फिल्मों की दुनिया में एक नया और युवा द्दष्टिकोण ला रही हैं। कलेक्शन लॉन्च में विशेष अतिथि के रूप में रवीना और राशा विरासत के विषय, माताओं और बेटियों के बीच स्थायी संबंध पर प्रकाश डालेंगे।

फिल्म 'पटना शुक्ला' से महिलाएं होंगी प्रेरित: रवीना टंडन
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन का कहना है कि उनकी फिल्म 'पटना शुक्ला' में उनके किरदार तन्वी शुक्ला से कई महिलायें प्रेरित होंगी और जुड़ाव महसूस करेंगी।

विवेक बुडाकोटी के निर्देशन में फिल्म 'पटना शुक्ला 'में रवीना टंडन वकील तन्वी शुक्ला के किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म को सलमान खान के छोटे भाई अरबाज खान के प्रोडक्शंस हाउस ने बनाया है।

रवीना टंडन ने कहा, तन्वी शुक्ला एक ऐसा किरदार है जिससे हर कोई जुड़ाव महसूस करेगा। मैं तन्वी जैसे कई लोगों से मिली हूं, इसलिए मुझे यह रोल परिचित लगा, जिससे मैं तुरंत उसकी कहानी से जुड़ गई। तन्वी की जड़ें शहर में हैं, इसलिए मैंने पटना लहजा और लोगों की मानसिकता को समझने में समय बिताया।मुझे उम्मीद है कि तन्वी की कहानी देखने के बाद कई महिलाएं इससे प्रेरित होंगी।

फिल्म 'पटना शुक्ला' में रवीना टंडन के अलावा अनुष्का कौशिक, मानव विज, चंदन रॉय सान्याल, जतिन गोस्वामी और दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक भी हैं।फिल्म 'पटना शुक्ला' 29 मार्च को  डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाली है।

रवीना टंडन ने उज्जैन में ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल का किया दर्शन
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने उज्जैन में प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल का दर्शन किया। रवीना टंडन ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए उज्जैन पहुंचीं। उनके आने की जानकारी महाकालेश्वर मंदिर समिति को पहले ही लग गई थी। इसी के चलते मंदिर समिति ने रवीना के दर्शन को लेकर विशेष इंतजाम किए गए थे। रवीना टंडन ने नंदी हॉल में बैठकर ध्यान भी लगाया। रवीना ने गर्भग्रह में बाबा महाकाल की पूजा अर्चना कर उनकी आरती की। इस दौरान रवीना टंडन बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आईं जिन्होंने अपने सिर पर तिलक भी लगवाया था। मस्तक पर तिलक, गले में हार पहने नजर आई रवीना ने सभी के कल्याण की मनोकामना की है।

बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद रवीना टंडन ने कहा कि नई फिल्म सफल हो यह तो हम चाहते ही हैं, लेकिन आज बाबा महाकाल से कामना किए कि सब खुशहाल रहें। और सभी का भला हो।

रवीना टंडन ने कानपुर के चिड़ियाघर में भेजे हीटर और दवाईयां
मुंबई ((एजेंसी))। बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने कानपुर के चिड़यिाघर में बेजुबान जानवरों के लिए हीटर और दवाईयां भेजी हैं। रवीना टंडन एनिमल लवर्स है। वह अक्सर एनिमल्स को देखने के लिए जंगलों का दौरा करती रहती हैं। अब हाल ही में रवीना ने बेजुबानों के प्रति बड़ा दिल दिखाया है। रवीना ने कानपुर के चिड़ियाघर में बेजुबान जानवरों के लिए हीटर और दवाईयां भेजी हैं, जिसके बाद वाइल्डलेंस ईको फाउंडेशन की टीम ने रवीना का धन्यवाद किया और बताया कि टीम ने एक 6 माह के बाघ शावक का नाम रवीना के नाम पर रखने का फैसला लिया है।

रवीना के सराहनीय कदम पर वाइल्डलेंस ईको फाउंडेशन ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर लिखा- बड़े दिल वाली रवीना टंडन का धन्यवाद। इस कड़कड़ाती सर्दी में आप बेजुबान जानवरों की मदद के लिए आगे आई। हीटर और दवाईयों की जरुरत को आपने समझा। चिड़यिाघर की पूरी टीम ने आपके नाम पर एक 6 महीने के बाघ शावक का नाम रखा है।

Great initiative @WildLense_India ! Good Going Kanpur zoo with all the rescue and rehabilitation work you doing! ♥️🙏🏻 #kanpurzoo https://t.co/7AdBWJkwCI

— Raveena Tandon (@TandonRaveena) January 4, 2023

इस वीडियो को रीट्वीट करते हुए रवीना ने लिखा- कानपुर चिड़यिाघर की पहल शानदार है।

48 साल की हुई 'मस्त-मस्त गर्ल' रवीना टंडन
मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री रवीना टंडन आज 48 वर्ष की हो गयी। रवीना टंडन का जन्म 26 अक्टूबर 1974 को मुंबई में हुआ। पिता रवि और मां वीणा टंडन के नाम को मिलाकर उनका नाम रवीना टंडन रखा गया। रवीना को अभिनय की कला विरासत में मिली। उनके पिता जाने-माने फिल्म निर्माता थे। रवीना ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मुंबई के जमनाबाई स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने मुंबई के मशहूर मिट्ठीभाई कॉलेज में दाखिला लिया। इस दौरान उनकी मुलाकात निर्देशक शांतनु शोरी से हुयी। उन्होंने रवीना को फिल्मों में काम करने की सलाह दी। इसके बाद कॉलेज में पढ़ाई छोड़कर रवीना फिल्मों में अभिनेत्री बनने का ख्वाब देखने लगी।

रवीऩा ने अपने सिने करयिर की शुरूआत वर्ष 1991 में प्रदर्शित फिल्म 'पत्थर के फूल' से की। जी.पी. सिप्पी निर्मित इस फिल्म में नायक की भूमिका सलमान खान ने निभाई थी। यह फिल्म हालांकि टिकट खिड़की पर सफल नहीं हो सकी लेकिन रवीना टंडन के अभिनय को दर्शकों ने काफी सराहा। इसके साथ ही वह नवोदित अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित की गयी। वर्ष 1994 रवीना के सिने करियर के लिये अहम वर्ष साबित हुआ। इसी वर्ष उनकी 'मोहरा', 'लाडला', 'दिलवाले' और 'अंदाज अपना -अपना' जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुयी। 'लाडला' में दमदार अभिनय के लिये रवीना अपने करियर में पहली बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिए नामांकित की गयीं।

वर्ष 1994 में ही प्रदर्शित फिल्म 'मोहरा' रवीना टंडन के करियर की सर्वाधिक सुपरहिट फिल्म साबित हुयी। मारधाड़ और एक्शन से भरपूर इस फिल्म में रवीना पर फिल्माया यह गीत 'तू चीज बड़ी है मस्त मस्त' उन दिनों श्रोताओं के बीच क्रेज बन गया था। इसके बाद रवीना फिल्म इंडस्ट्री में 'मस्त-मस्त गर्ल' के नाम से मशहूर हो गयीं।
वर्ष 1995 में प्रदर्शित फिल्म 'रक्षक' रवीना की एक और महत्वपूर्ण फिल्म साबित हुयी। अशोक होंडा के निर्देशन में सुनील शेट्टी और करिश्मा कपूर की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म में यूं तो रवीना ने अतिथि कलाकार के तौर पर काम किया था लेकिन फिल्म में उन पर फिल्माया गीत 'शहर की लड़की' श्रोताओं के बीच काफी क्रेज बन गया था और वह दर्शकों के बीच शहर की लड़की के नाम से मशहूर हो गयी।

वर्ष 2001 में प्रदर्शित फिल्म 'दमन' रवीना के करियर की उल्लेखनीय फिल्मों में शुमार की जाती है। कल्पना आजमी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उन्होंने दुर्गा नामक एक ऐसी महिला का किरदार निभाया था जिसे उसका पति बेहद प्रताड़ति करता है। फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिये रवीना सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित की गयी। वर्ष 2001 में ही रवीना के करियर की एक और अहम फिल्म 'अक्स' प्रदर्शित हुयी। इस फिल्म में उनका किरदार ग्रे शेड्स लिये हुये था। वह दर्शकों का दिल जीतने में सफल रही और वह फिल्म फेयर के विशेष पुरस्कार से सम्मानित की गयीं।

वर्ष 2003 में प्रदर्शित फिल्म 'सत्ता' भी रवीना के करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक है। राजनीति से प्रेरित मधुर भंडारकर निर्मित इस फिल्म में रवीना अपने सशक्त अभिनय से दर्शकों के साथ ही समीक्षकों का भी दिल जीतने में सफल रहीं। वर्ष 2003 में रवीना ने फिल्म 'स्टंपड' के जरिये फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी कदम रख दिया। फिल्म ने टिकट खिड़की पर औसत व्यापार किया । इस दौरान वह फिल्म वितरक अनिल थडानी की तरफ आकर्षित हो गई और 2004 में रवीना ने अनिल से शादी कर ली। इसके बाद रवीना ने 'पहचान' फिल्म का निर्माण किया लेकिन यह फिल्म टिकट खिड़की पर नकार दी गयी ।

वर्ष 2003 में रवीना 'बाल फिल्म सोसाइटी' की अध्यक्ष बन गयी। इस दौरान हालांकि उन पर आरोप लगने लगे कि वह अपने काम में ध्यान नहीं दे रही हैं। वर्ष 2005 में रवीना ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। वर्ष 2006 में प्रदर्शित फिल्म 'सैंडविच' की असफलता के बाद रवीना ने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। वर्ष 2017 में रवीना की फिल्म मातृ प्रदर्शित हुयी जिसमें उनके अभिनय को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। रवीना के सिने करियर में उनकी जोड़ी अभिनेता अक्षय कुमार और गोविंदा के साथ काफी पसंद की गयी। रवीना ने अपने दो दशक लंबे सिने करियर में 75 से अधिक फिल्मों में काम किया है।

वरिष्ठ अभिनेत्रियों के लिए अभिनय का नया युग
फिल्म कभी कभी 1976 में आयी थी जिसमें राखी गुलजार अमिताभ बच्चन की प्रेमिका की भूमिका में थीं, जिनके लिए वह कभी कभी मेरे दिल में ख्याल आता है,गाते हैं। इसके छह वर्ष बाद यानी 1982 में फिल्म शक्ति आयी जिसमें राखी गुलजार अमिताभ बच्चन की मां की भूमिका में थीं।

इससे यह अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है कि बॉलीवुड में एक अदाकारा के लिए हीरोइन या प्रमुख केंद्रीय भूमिका में बने रहने की अवधि कितनी कम होती है,जैसे ही वह 35-40 वर्ष की होती है उसके लिए बहन, भाभी या मां की भूमिकाएं ही रह जाती हैं, जबकि एक अभिनेता 55-60 की उम्र पार करने के बाद भी हीरो बना रहता है। मसलन, माधुरी दीक्षित, जूही चावला, रवीना टंडन आदि ने 25-30 वर्ष पहले जिन पुरुषों- आमिर खान, शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन, गोविंदा- के साथ बतौर हीरोइन काम किया था,वह आज भी स्टार बने हुए हैं, अपनी बेटी की आयु की आलिया भट, सारा अली खान, दिशा पटानी आदि के साथ हीरो आ रहे हैं, लेकिन माधुरी, जूही आदि को फिल्मों में हीरोइन के रूप में कोई नहीं ले रहा है, वह पेड़ों के इर्दगिर्द या पार्कों में नाचते हुए इलू इलू नहीं गा रही हैं। बहरहाल, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स के आने से स्थिति में परिवर्तन भी आ रहा है।  भारतीय अभिनेत्रियों के लिए भी नया युग आ ही गया है। द फेम गेम सीरीज में माधुरी दीक्षित की केंद्रीय भूमिका है। वह बॉलीवुड सुपरस्टार अनामिका आनंद के रोल में हैं। अनामिका अचानक गायब हो जाती है और फिर उसके तथाकथित परफेक्ट जीवन की गहरी सच्चाई सामने आने लगती है। माधुरी दीक्षित जब 35 प्लस की हो गईं थीं तो उन्हें बॉलीवुड ने बड़े पर्दे पर अभिनय व नृत्य के लिए लेना बंद कर दिया था, लेकिन अब स्ट्रीमिंग प्लार्फोर्म्स उनकी प्रतिभा व विशाल अनुभव का लाभ उठा रहे हैं।

दरअसल, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स अनेक पुरानी अदाकाराओं को उनकी लय व ख्याति लौटाने का अवसर प्रदान कर रहे हैं। रवीना टंडन अरण्यक (2021) में चमकीं, पांच वर्ष के अंतराल के बाद  सुष्मिता  सेन ने आर्य (2020-21) के दो सीजन में गजब ढाया, दो दशक बाद पूजा भट्ट अभिनय के क्षेत्र में बॉम्बे बेगम्स (2021) में रानी बनकर लौटीं, करिश्मा कपूर भी 10-एपिसोड की मेंटलहुड (2020) सीरीज में मातृत्व की समस्याओं से जूझती हुई महिला के रूप में दिखायी दीं और लारा दत्ता की नवीनतम स्ट्रीमिंग शो हिककप्स एंड हुकअप्स (2021) को दूसरे सीजन के लिए रीन्यू किया गया है।