malaika arora - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कार्तिक आर्यन और मलाइका अरोड़ा ने फिल्म माय मेलबर्न की स्पेशल स्क्रीनिंग में की शिरकत
मंबई। बॉलीवुड के जाने-माने सितारे कार्तिक आर्यन और मलाइका अरोड़ा ने बहुप्रतीक्षित एंथोलॉजी फिल्म माय मेलबर्न की स्पेशल स्क्रीनिंग में शिरकत की। फिल्म माय मेलबर्न का निर्देशन फिल्म इंडस्ट्री के चार बेहतरीन फिल्ममेकर कबीर खान, इम्तियाज अली, ओनिर और रीमा दास ने किया है। इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में फिल्म की निर्माता मितु भौमिक लैंगे, पूरी कास्ट और क्रू, और चारों निर्देशक कबीर खान, इम्तियाज अली (अपने भाई आरिफ अली के साथ), ओनिर और रीमा दास मौजूद थी। इस खास मौके पर कई बॉलीवुड सितारे भी नजर आए जिनमें शूजीत सरकार, रसिका दुगल, आहाना कुमरा, अमित साध, निमृत कौर अहलूवालिया, करण टैकर, अंशुमन झा, अरुषि शर्मा, विजय कृष्ण आचार्य, ऋत्विक धंजानी, मेधा शंकर और कई अन्य शामिल थे। फिल्म माय मेलबर्न में चार अनोखी कहानियां शामिल हैं, जो प्रवासन, पहचान, और जिजीविषा जैसे विषयों को दर्शाती हैं।

यह फिल्म भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई सिनेमा की बेहतरीन प्रतिभाओं को एक मंच पर लेकर आती है। कार्तिक आर्यन ने कहा फिल्म माय मेलबर्न भारत के सबसे पसंदीदा फिल्ममेकर्स द्वारा बनाई गई एक बेहद अहम फिल्म है। मैं बहुत खुश हूं कि मुझे यह फिल्म देखने का मौका मिला। यह एक ऐसी फिल्म है जो विनम्र, सहानुभूति और दयालुता को दिखाती है। मुझे लगता है कि हर किसी को यह फिल्म देखनी चाहिए और इसे प्यार देना चाहिए। माय मेलबर्न एक ऐसी फिल्म है, जिससे आप पहली ही बार में प्यार कर बैठेंगे। इस फिल्म की पूरी टीम के लिए मेरे दिल में बहुत सारा प्यार है। खासकर मितु, जो इस फिल्म की रीढ़ हैं और उन्होंने इसे बनाने में अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है। साथ ही कबीर सर, इम्तियाज सर, ओनिर सर, और रीमा मैम, और सभी कलाकारों ने शानदार काम किया है। फिल्म माय मेलबर्न भारत में 14 मार्च को रिलीज होने वाली है।

हिप हॉप इंडिया 2 को जज करेंगी मलाइका अरोड़ा, दूसरे सीजन में नोरा फतेही को किया रिप्लेस
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा डांस रियालिटी शो हिप हॉप इंडिया 2 को जज करती नजर आयेंगी। एमएक्स प्लेयर ने अपने कई नए शोज की अनाउंसमेंट की है। इसमें से एक हिप हॉप इंडिया 2 है, जिसे मलाइका अरोड़ा और रेमो डिसूजा जज करते हुए नजर आएंगे। हिप हॉप इंडिया के पहले सीजन को रेमो डिसूजा के साथ नोरा फतेही ने जज किया था। अब दूसरे सीजन में मलाइका ने नोरा को रिप्लेस कर दिया है।

एमएक्स प्लेयर ने सोशल मीडिया पर इस शो का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ग्रूव करने के लिए रेडी हो जाइए इंडिया। हिप हॉप इंडिया 2 जल्द ही एमएक्स प्लेयर पर आ रहा है। मलाइका अरोड़ा इन दिनों इंडियाज बेस्ट डांसर वर्सेज सुपर डांसर में जज करती नजर आ रही हैं। उनके साथ गीता कपूर और रेमो डिसूजा शो को जज करते हुई नजर आ रहे हैं।

ऐसा क्या हुआ डांस रियलिटी शो में मलायका और गीता में हुई झड़प
मुंबई। डांस रियलिटी शो इंडियाज् बेस्ट डांसर वर्सेस सुपर डांसर: चैंपियंस का टशन में मलायका अरोड़ा और गीता कपूर के बीच परफ़ॉर्मेंस स्टाइल की झड़प देखने को मिलेगी। इस वीकेंड, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का डांस रियलिटी शो, इंडियाज् बेस्ट डांसर वर्सेस सुपर डांसर: चैंपियंस का टशन अपने दमदार एपिसोड के साथ मंच पर धूम मचाने के लिए तैयार है। हर्ष लिंबाचिया की मेजबानी वाले, इस शो में टीम की मालकिन मलायका अरोड़ा इंडियाज बेस्ट डांसर की बेहतरीन प्रतिभाओं का समर्थन करती नजर आ रही हैं, जबकि टीम की मालकिन गीता कपूर सुपर डांसर की युवा प्रतिभाओं का सपोर्ट कर रही हैं, जिनके साथ वे इस अल्टीमेट डांस प्रतियोगिता में एक-दूसरे से भिड़ रही हैं।'डांस के भगवान रेमो डिसूजा इस जज पैनल के शीर्ष पर बैठे हैं, जिनके साथ यह शो बारह बेहतरीन डांसर्स को पेश करता है - छह इंडियाज बेस्ट डांसर से और छह सुपर डांसर से। इन्हें दो प्रतिद्वंद्वी टीमों में बांटा गया है, और हर टीम का नेतृत्व तीन प्रसिद्ध कोरियोग्राफऱ कर रहे हैं।

इस प्रतियोगिता में जोश अपने चरम पर होगा क्योंकि रेमो डिसूजा का विशेष पहिया, पहिया-ए-परेशानी, रोमांचक ''गाना एक, डांस अनेक लेंज के साथ दोनों प्रतिद्वंद्वी टीमों को एक अनूठी चुनौती देगा। नियम? दोनों ही टीमों के इन प्रतिभाशाली डांसर्स को फिल्म ''जिस देश में गंगा रहता है के गाने ''प्रेम जाल पर परफ़ॉर्म करना होगा, लेकिन अपने परफ़ॉर्मेंस में दो बहुत अलग स्टाइल्स का प्रदर्शन करना होगा। इसके बाद जज यह तय करेंगे कि गाने के साथ सबसे अच्छा न्याय किसने किया। मलायका ने अपनी टीम की बोनलेस वंडर, देबापर्णा को चुना, जबकि सुपर डांसर टीम की मालकिन गीता कपूर ने अपनी टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए तुषार और रूपसा को चुना, जिन्हें तुरूप के नाम से भी जाना जाता है।
देबपर्णा ने एक ड्रामैटिक एन्ट्री लेकर शुरुआत की और कई स्टंट किए जो देखने में बेहतरीन थे।

रेमो डिसूजा उनके अनूठे दष्टिकोण से हैरान थे। उन्होंने कहा, ''आपने जो स्पाइडरमैन का किरदार निभाया वह शानदार था। आपने जिस तरह से सेमी-क्लासिकल पहलू को पेश किया, वह प्रभावशाली था। आपने दी गई चुनौती के साथ न्याय किया। हालांकि, गीता उतनी प्रभावित नहीं थी। उन्होंने कहा, ''आपकी एंट्री बहुत बढिय़ा थी, लेकिन मुझे डांसिग बिट्स में स्पष्टता नहीं दिखी। स्टंट अच्छे थे, लेकिन डांसिग के हिस्से पाट्स में बारीकी कम थी। कोशिश की गई, लेकिन यह पर्याप्त स्पष्ट नहीं था, खासकर ट्रांजशिन में। जैसी कि उम्मीद थी, मलायका ने गीता के समीक्षा पर असहमति जताई और जवाब दिया, ''मैं गीता से सहमत नहीं हूं। उन्हें क्या लगता है, इसे मैं समझती हूं, लेकिन मेरे लिए यह परफ़ॉर्मेंस दमदार था। देखते हैं कि आगे क्या होता है।

इसके बाद तुषार और रूपसा थे, जिन्होंने इसी गाने पर अपना अनोखा अंदाज पेश किया। परफ़ॉर्मेंस में हाई एनर्जी और बोल्ड स्टंट थे, लेकिन तुषार की एनर्जी लेवल से मलायका खुश नहीं थीं। उन्होंने तीखी टिप्पणी की, ''रूपसा, आप एनर्जी से भरी हुई थी, और डांस करते समय आप बहुत परिपक्व लग रही थी। लेकिन तुषार, आज आपकी एनर्जी कम लग रही थी। आप धुएं, रोशनी, आग और हवा जैसे प्रॉप्स के पीछे छिप नहीं सकते-ये केवल परफ़ॉर्मेंस को बढ़ा सकते हैं लेकिन यह आधार है; हमें असली ब्लू डांस दिखाओ। गीता ने अपनी टीम का बचाव करते हुए जवाब दिया, ''अगर आप प्रॉप्स को आधार कहेंगे, तो मैं कहूंगी कि आप ट्रिक्स के पीछे नहीं छुप सकते। उनका परफ़ॉर्मेंस सिर्फ स्टंट से कहीं ज्यादा डांस के बारे में था।

इस गरमागरम बहस में मध्यस्थता करने की कोशिश करते हुए, रेमो ने दोनों टीमों की मालकिनों के साथ अपनी असहमति व्यक्त की और कहा, ''दोनों परफ़ॉर्मेंस के अपने-अपने अनूठे दष्टिकोण थे। फ़ॉर्म और कॉन्सेप्ट भिन्न थे, लेकिन मुख्य बात यह है कि गाने के साथ किसने बेहतर ढंग से न्याय किया। कंटर्शन डांस का ही एक रूप है, आप इसे स्टंट नहीं कह सकते और देबापर्णा ने अच्छा परफ़ॉर्म किया। दोनों टीमों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, लेकिन मैं व्यक्तिगत रूप से तुषार को लेकर मलायका की राय से असहमत हूं। मुझे लगा कि उनका परफ़ॉर्मेंस शानदार था।अल्टीमेट डांस बैटल 'आईबीडी वर्सेस एसडी: चैंपियंस का टशन शनिवार और रविवार शाम 7:30 बजे, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होगा।

हरनाज संधू और मलाइका अरोड़ा का छैयां-छैयां
मुंबई। मिस यूनिवर्स हरनाज संधू 2021 ने मलाइका अरोड़ा के साथ उनके सुपरहिट डांस नंबर 'छैयां-छैयां' पर डांस किया है।  मिस यूनिवर्स हरनाज संधू, एक इवेंट में मलाइका अरोड़ा के साथ नजर आयी। इस इवेंट में मलाइका और हरनाज स्टेज पर छैयां छैयां गाने पर डांस करती दिखी। यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। मलाइका ने ब्लैक कलर का खूबसूरत सा गाउन पहना था, जिसमें वह काफी स्टाइलिश लगी, जबकि हरनाज व्हाइट आउटफिट में बेहद हसीन लग रही है।

वीडियो में मलाइका अरोड़ा, हरनाज संधू को छैयां छैयां गाने के स्टेप्स सिखाती दिख रही है और हरनाज उसे बखूबी करते दिख रही है। यह वीडियो सेलिब्रिटी फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

सोशल मीडिया से दूर भागते बॉलीवुड सेलेब्स
हाल ही में अपनी निजी जिंदगी के बारे में विस्तार से बात करते हुए अर्जुन कपूर ने कहा है कि मलाइका अरोड़ा के साथ उनकी रिलेशनशिप को लेकर सोशल मीडिया ने उनकी निजी जिंदगी को नरक बना दिया है। अर्जुन के मुताबिक हमारी जिंदगी को इस कदर सोशल मीडिया ने नुकसान पहुंचाया है कि कई बार हम डिप्रेशन में जाते जाते बचे हैं। अर्जुन कहते हैं,मैं मलाइका की तारीफ करता हूं कि उसने इस सबसे जरा भी प्रभावित हुए बिना हमारे रिश्ते को लगातार नई ऊंचाईयां दी है, वरना तो सोशल मीडिया हमें हर हालत में एक दूसरे से अलग करने में जुटा था।

सोशल मीडिया को लेकर यह दर्द अकेले अर्जुन कपूर का ही नहीं है,सच तो यह है कि बॉलीवुड का हर लोकप्रिय कलाकार इसका भुक्तभोगी है और सोशल मीडिया से बेहद खफा है। चाहे आमिर खान हों,ऋतिक रोशन हों,अनुष्का शर्मा हों या शाहरुख खान, हर कोई सोशल मीडिया से आज बुरी तरह से बिफरा हुआ है। सोशल मीडिया पर एक जमाने में बहुत सक्रिय रहने वाले ऋतिक रोशन आज इससे बेहद खफा हैं। उनके मुताबिक, इस मीडिया में ऐसे उदंड लोगों का कब्जा हो गया है, जो अगर आपको पसंद नहीं करते तो वे आपको नुकसान पहुंचाने की किसी भी हद तक जा सकते हैं।

वो कहते हैं, कृष-3 दर्शकों की उदासीनता से नहीं, सोशल मीडिया के दुष्प्रचार से असफल हुई। ऋतिक रोशन सोशल मीडिया पर आरोप लगाते हैं कि इसने उनकी छवि को धूमिल करने का जबरदस्त प्रयास किया है।ट्वीटर और फेसबुक से बॉलीवुड सेलेब्स की इन दिनों इसी वजह से भगदड़ मची हुई है, क्योंकि इन मंचों पर लोग उन्हें अपनी प्राइवेट जिंदगी नहीं जीने दे रहे। पिछले दिनों बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी सोशल मीडिया की ऐसी ही शिकायत कर चुके  हैं। तो अनुष्का शर्मा तो इस सबसे इस कदर हताश हो गई हैं कि वो कहती हैं, पता नहीं मैंने ऐसा क्या गुनाह कर दिया है कि लोग सोशल मीडिया पर लगातार मेरा मजाक बना रहे हैं, मुझ पर बनाये गये चुटकलों की बाढ़ आ गई है।

एक जमाने में ओमपुरी पर भी ऐसे ही चुटकलों की बाढ़ आ गई थी, जिनमें उनका जमकर मजाक उड़ाया जाता था, उन्हें जलील किया जाता था और उनकी एक बदतमीज छवि उभारने की कोशिश की जाती थी। हालांकि अनुष्का शर्मा ने इस पूरे मामले में ज्यादा रिएक्शन नहीं किया, उसने चुपचाप अपने आपको इन तमाम हमलों से बचाने के लिए सोशल मीडिया से दूरी बना ली है। लेकिन सलमान खान को तो इसके लिए अदालत तक जाना पड़ा था और देश की सर्वोच्च अदालत में उनके आलोचक को यह सख्त हिदायत दी थी कि वह उनकी आलोचना न करें।

यह अजीब संयोग है कि एक जमाने में सेलिब्रिटी खास करके बॉलीवुड के सेलिब्रिटी जिस सोशल मीडिया के पीछे भाग रहे थे, आज उनमें से ज्यादातर इससे पीछा छुड़ा रहे हैं। शायद इसकी वजह यह है कि बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने इसे सिर्फ अपनी लोकप्रियता के लिए, अपनी कारोबारी सफलता के लिए भुनाने की सोची थी,इसे महज अपने फायदे के लिए एक कामयाब मंच बनाने की कोशिश की थी। उन्होंने कभी यह नहीं सोचा था कि सोशल मीडिया एक दुधारी तलवार की तरह भी काम कर सकती है, जो अगर उन्हें लोकप्रिय करेगी, तो अलोकप्रिय भी कर सकती है।