Underpass - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बदहाली का शिकार हुआ करोड़ों का अंडरपास, हादसों का भी बढ़ा खतरा
कोटा। शहर के बीच से निकल रहे झालावाड़ रोड हाइवे पर करोड़ों की लागत से बना गोबरिया बावड़ी अंडरपास बदहाली का शिकार हो रहा है। यह अंडरपास अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। इसकी नालियों से लोहे की जाली और दीवारों से सजावटी लाइटें तक गायब हो गई है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय में तत्कालीन नगर विकास न्यास द्वारा करीब 25 से 30 करोड़ रुपए की लागत से गोबरिया बावड़ी चौराहे पर अंडरपास का निर्माण कराया गया था। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बने इस अंडरपास से एरोड्राम से अनंतपुरा की तरफ वाहनों का आवागमन आसानी से हो रहा है। वहीं इस चौराहे पर इस तरह से अंडरपास बनाया गया है जिससे इंडस्ट्रीयल एरिया से नए कोटा शहर में भी वाहनों का आवागमन आसानी से हो सके। कोरोना काल में करीब 5 साल पहले बना यह अंडरपास आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है।

सरकार व केडीए की ओर से शहर को ट्रैफिक सिग्नल फ्री बनाने की दिशा में यह एक बेहतर प्रयास किया गया। शहर वासियों के साथ ही इस हाइवे से निकलने वाले वाहनों का आवागमन सुविधा जनक हो सके। लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों व नशा करने वालों को यह रास नहीं आया। अंडरपास से वाहनों के साथ ही यहां बरसात के समय पानी नहीं भरे इसके लिए नालियां भी बनाई गई। उन नालियों को लोहे की जालियों से ढका गया। जिससे उन नालियों में कचरा व गंदगी नहीं जा सके। साथ ही वाहनों को भी परेशानी नहीं हो। लेकिन हालत यह है कि अंडरपास के दोनों तरफ एरोड्राम से अनंतपुरा जाने वाले व अनंतपुरा से एरोड्राम आने वाले रास्ते पर आधे से अधिक हिस्से की नालियों की जालियां गायब हो गई है। कई जगह पर तो टुकड़ों में बीच-बीच से जालियां चोरी हो गई है।

कचरे से अटी, पत्थर भी टूटे
हालत यह है कि नालियों की जाली चोरी करने वाले असामाजिक तत्वों व नशेडिय़ों ने उन जालियों को इस तरह से चोरी किया कि उन्हें उखाडऩे के लिए उसके आस-पास के पत्थर तक उखड़े हुए हैं। पूरी नालियां क्षतिग्रस्त हो गई है। साथ ही नालियां खुली होने से ये कचरे से अटी पड़ी हैं। इनकी हालत देखने से ऐसा लग रहा है मानो बरसों से इनकी सफाई ही नहीं हुई हो। मानसून सीजन शुरु होने वाला है। ऐसे में अंडरपास की नालियों से पानी की निकासी नहीं होने पर यहां पानी भरने और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

हादसों का भी बढ़ा खतरा
इधर नालियों के बीच-बीच में उनकी सफाई के लिए जोड़ भी छोड़े गए थे। लेकिन उन्हें भी लोहे की जालियों से ढका गया था। हालत यह है कि उन जोड़ तक के ढकान से लोहे की जालियां गायब हो गई। जिससे इन जोड़ का बड़े-बड़े हिस्से खुले पड़े हैं। कई जगह पर तो उनमें लोगों ने गद्दे, कपड़े व अन्य कचरा तक भरा हुआ है। ये जोड़ खुले होने से अचानक व तेज गति से आने वाले वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने से इनमें गिरने पर बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है।

सजावटी लाइटें गायब होने से अंधेरा
नालियां ही नहीं अंडरपास के दोनों तरफ दीवारों पर लगाई गई सजावटी लाइटों में से कई लाइटें गायब हो गई है। उन लाइटों को चोरी करने के लिए लगाए गए फ्रेम तक तोड़ दिए हैं। वहीं दीवारों पर लाइटों की चमक के लिए लगाए गए फ्रेम तक की हालत खराब हो रही है। विशेष रूप से अनंतपुरा से एरोड्राम जाने वाले रास्ते पर अंडरपास के मुहाने की हालत अधिक खराब हो रही है। लाइटें गायब होने से यहां रात के समय अंधेरा तक रहने लगा है।

सुरक्षा के हो इंतजाम
लोगों का कहना है कि केडीए की ओर से करोड़ों रुपए खर्च कर शहर में आमजन व वाहन चालकों की सुविधा के लिए बेहतर चीज बनाई है। लेकिन लोग उसे नुकसान पहुंचा रहे हैं। अनंतपुरा निवासी मोहम्मद रईस खान का कहना है कि केडीए ने काम अच्छा कराया है। शुरुआत में यहां सुरक्षा के लिए गार्ड भी लगाए थे। लेकिन सरकार बदलने के बाद गार्ड हट गए। जिससे नशेडिय़ों व चोरों को मौका मिल गया। नशे की एक पुडिय़ा के लिए व असामाजिक तत्वों द्वारा नुकसान पहुंचाने का मौका मिल गया। ऐसे में केडीए को यहां सुरक्षा के इंतजाम करने चाहिए।

विज्ञान नगर निवासी विवेक नायक का कहना है कि लोगों को समझना होगा कि शहर में जो भी काम हो रहे हैं वह जनता के पैसे से ही हो रहे है। उनकी सुरक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है। लेकिन चीज की कद्र करने वाले कम और नुकसान पहुंचाने वाले लोग अधिक हैं। जो चीज एक बार बन गई उसे दोबारा बनाना मुश्किल है। लेकिन जो नुकसान हुआ है उसे सही करवाने के साथ ही यहां सुरक्षा के लिए गार्ड व सीसीटीवी कैमरे भी लगाने चाहिए।

इनका कहना है
शहर में छावनी व विज्ञान नगर फ्लाई ओवर से लाइटें चोरी होने की शिकायत मिल रही थी। इस पर संबंधित थानों में रिपोर्ट दी है। गोबरिया बावड़ी अंडरपास से जाली व लाइटें चोरी होने की रिपोर्ट एसपी को दे रखी है। वहीं एक रिपोर्ट संबंधित थाने में भी दे देंगे। जिससे वहां चोरी करने वालों पर निगाह रखी जा सके। साथ ही केडीए की ओर से भी यहां गार्ड लगाए जाएंगे।
- मुकेश कुमार चौधरी, सचिव केडीए

ये हटा रहे, वो लगा रहे, शहर को बदरंग करने वालों पर नहीं हो रही सख्ती
कोटा। एक तरफ तो शहर को पर्यटन नगरी के रूप में विकसित किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ शहर को बदरंग करने वालों के खिलाफ सख्ती नहीं की जा रही है। जिससे नगर निगम द्वारा बार-बार हटाने के बाद भी संस्थाओं द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से पोस्टर व बैनर लगाए जा रहे हैं।शहर में किसी भी सार्वजनिक स्थान चाहे वह फ्लाई ओवर हो या अंडरपास। बुर्ज की दीवार हो या निजी व सरकारी भवन की दीवार।शौचालय या अन्य किसी भी स्थान पर चाहे डिवाइडर पर लगे बिजली के खम्बे ही क्यों न हो वहां बिना अनुमति के किसी भी तरह की प्रचार सामग्री लगाना अवैध है। ऐसा करने वालों के खिलाफ सम्पति विरूपण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाती है।

शहर का कोई इलाका या सार्वजनिक स्थान ऐसा नहीं है जहां निजी संस्थाओं, होटल, कोचिंग, डॉक्टर व व्यवसायिक प्रतिष्ठान संचालक ने विज्ञापन के पोस्टर व बैनर नहीं लगा रखे हों। जन्म दिन की बधाई से लेकर रक्तदान शिविरों तक के विज्ञापन अवैध रूप से लग रहे हैं। एक बार लगने के बाद उन्हें काफी समय तक हटाया भी नहीं जा रहा। संबंधित विभागों के अधिकारी भी देखकर अनजान बने हुए हैं। हालांकि नगर निगम की ओर से टीमें लगाकर लगातार अवैध रूप से चस्पा विज्ञापनों को हटाया जा रहा है। पहले यह कार्रवाई निगम के राजस्व अनुभाग के माध्यम से करवाई जा रही थी। जबकि वर्तमान में जन स्वास्थ्य अनुभाग के माध्यम से पोस्टर, बैनर व फ्लेक्स को हटाया जा रहा है। हालत यह है कि एक तरफ नगर निगम की टीमें पोस्टर, बैनर व फ्लेक्स हटाकर आती है। वहीं दूसरी तरफ संस्थाएं फिर से उसी जगह पर दोबारा से विज्ञापन चस्पा कर रही है। हालांकि कई संस्थाएं तो बार-बार ऐसा कर रही है और कई जगह पर हर बार नई संस्था का विज्ञापन नजर आ रहा है।

हर जगह लगे हैं विज्ञापन
वर्तमान में एरोड्राम अंडरपास हो या छावनी फ्लाई ओवर। गुमानपुरा फ्लाई ओवर हो या दादाबाड़ी फ्लाई ओवर। यहां तक कि पुराने शहर में बुर्ज की दीवारों पर और डिवाइडरों के बीच बिजली के खम्बों पर अभी भी बड़ी संख्या में ऐसे पोस्टर, फ्लेक्स व बैनर लगे हुए हैं। जिन पर नगर निगम की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

बिना सख्ती मेनपावर का दुरुपयोग
जानकारों का कहना है कि नगर निगम द्वारा एक या दो बार विज्ञापन हटाना तो किसी हद तक सही है। लेकिन बार-बार विज्ञापन लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं करना और फिद्दर से उन्हें अपने स्तर पर ही हटाना मेन पावर का दुरूपयोग है। तलवंडी निवासी अनिल जैन का कहना है कि जब तक नगर निगम की ओर से सम्पति विरूपण अधिनियम के तहत सख्ती नहीं की जाएगी। भारी जुमार्ना या मुकदमा दर्ज नहीं कराया जाएगा तब तक किसी पर कोई असर नहीं हो रहा।

महावीर नगर निवासी कैलाश शर्मा का कहना है कि निजी संस्थाएं विज्ञापन एजेंसी या फर्म के माध्यम से अपना प्रचार कर रही है। एजेंसी मनमर्जी की जगह पर विज्ञापन चस्पा कर कमाई कर रही है। ऐसे में दोनों का काम हो रहा है। जबकि नुकसान नगर निगम को और शहर गंदा होने से छवि शहर की खराब हो रही है। जबकि ऐसा करने वालों के खिलाफ केवल कहने से नहीं सख्ती करने से ही असर होगा।

नोटिस देने की तैयारी
नगर निगम की स्वास्थ्य अधिकारी रिचा गौतम ने बताया कि निगम आयुक्त के आदेश से जन स्वास्थ्य अनुभाग की टीमें अवैध पोस्टर, बैनर व फ्लेक्स हटा रही है। साथ ही जो बार-बार लगा रहा है उनकी सूची तैयार कर राजस्व अनुभाग को दी जा रही है। राजस्व अनुभाग व आयुक्त के आदेश पर बार-बार विज्ञापन लगाने वालों के खिलाफ नोटिस जारी करने व जुमार्ना समेत सख्त कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है।

अंडरपास नाली की महंगी जालियां हुई चोरी
कोटा। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए तत्कालीन नगर विकास न्यास की ओर से करोड़ों रुपए खर्च कर अंडरपास का निर्माण कराया गया था। देखरेख के अभाव में इसकी दुर्दशा होने लगी है। अंडरपास की नाली पर लगाई गई लोहे की जालियां तक चोरी हो गई है। जिससे यहां के पत्थर उखड़ने के साथ ही हादसों का भी खतरा बना हुआ है। यह स्थिति है झालावाड़ रोड हाइवे पर बने गोबरिया बावड़ी अंडरपास की। न्यास द्वारा करीब 25 करोड़ रुपए की लागत से  गोबरिया  बावड़ी चौराहे पर अंडरपास का निर्माण कराया गया था। जिससे चौराहे पर जाम नहीं लगे और कोटा से झालावाड़ व झालावाड़ से कोटा की तरफ आने वाले वाहन आसानी से निकल सके। अंडरपास के अंदर के हिस्से व दीवारों को आकर्षक रूप से सजाया गया था। वहीं अंडरपास के दोनों तरफ पानी निकासी के लिए फुटपाथ व दीवार के बीच नालियां बनाई गई थी। उन नालियों पर लोहे की जालियों से ढकान किया गया था। जालियां भी काफी मजबूत व भारी भरकम लगाई गई थी। जिससे इन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा सके। लेकिन हाइवे व 24 घंटे व्यस्त रहने वाले इस अंडरपास को भी चोरों ने नहीं बक्शा।

दोनों तरफ की नालियां बदहाल
अंडरपास में एरोड्राम से अनंतपुरा और अनंतपुरा से एरोड्राम की तरफ आने-जाने वाली सड़क के दोनों तरफ नालियां बनी हुई है। इन नालियों के दोनों तरफ की आधी से ’यादा जालियां गायब हो चुकी है। जिससे ये नालियां खुली पड़ी है। चोरों ने जालियों को इस तरह से निकाला जिससे नालियों के पत्थर तक टूट चुके हैं। ये पत्थर नालियों में पड़े होने से पूरी नाली जाम हो रही है। उसमें से पानी निकासी की जगह ही नहीं है।

फुटपाथ के जोड़ भी खुले
चोरों ने न केवल नालियों की जालियां चोरी की। वरन. फुटपाथ पर नालियों की सफाई के लिए लोहे की जालियों से जो जोड़ दिया था। उन जोड़ तक की जालियां चोरी की जा चुकी है। जिससे वे खुली पड़ी है। काफी बड़े व चौड़े जोड़ होने से उनमें किसी के भी गिरने या हादसा होने का खतरा बना हुआ है।  इतना ही नहीं करोड़ों की लागत से बना अंडरपास  दुर्दशा का शिकार भी हो रहा है।

दीवार की तरफ मुंह कर चुरा रहे जालियां
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अक्सर सुबह जल्दी अंडरपास से जाना होता है। उस समय कई बार ऐसा देखा कि कुछ लोग दीवार की तरफ मुंह करके नाली से जाली खोद रहे हैं। उनमें ’यादातर स्मैकची लगे।  उन्हें टोकने का प्रयास भी किया लेकिन डर के कारण हिम्मत नहीं जुटा पाए।

लोग चुराते देख रहे, रोक नहीं रहे
जानकारों के अनुसार हाइवे व व्यस्त रोड का अंडरपास होने के बावजूद जहां  की नालियों से लोहे की भारी भरकम व मजबूत जालियां चोरी हो गई। यह एक दो दिन में नहीं काफी समय सो रहा है। लोहे की जालियां चोरी करते हुए कई लोगों ने चोरों को देखा भी होगा लेकिन किसी ने भी उन्हें रोकने व टोकने का प्रयास तक नहीं किया। जिससे चोरों के हौंसले बुलंद होते रहे और धीरे-धीरे-अंडरपास की जालियां गायब होती गई।

सुरक्षा गार्ड तक नहीं
कांग्रेस सरकार के समय में विकास कार्य व चौराहों पर सुरक्षा गार्ड तैनात  किए गए थे। जिससे उनकी सुरक्षा हो रही थी और कोई नुकसान भी होता था। लेकिन वर्तमान में अधिकतर जगह पर गार्ड ही नहीं है। जिससे यहां से आए दिन चोरियां हो रही है।

इनका कहना है
गोबरिया बावड़ी अंडरपास पर पूर्व में सुरक्षा गार्ड लगे हुए थे। लेकिन काफी समय से यहां गार्ड नहीं है। हालांकि समय-समय पर इसकी देखरेख की जाती है। लेकिन हर समय वहां नहीं रह सकते। स्मैकची सुबह जल्दी व रात के समय ऐसा करते हैं। जिससे वे पकड़ में नहीं आ पाते।
- सतोश तोमर, सहायक अभियंता,  केडीए

पेयजल की पाइप टूटने से अंडरपास बना जी का जंजाल, आए दिन होते है हादसे
पेच की बावड़ी। कस्बे से लकड़ेश्वर महादेव होते हुए पगारा जाने वाली संपर्क सड़क पर हाइवे 52 के अंडरपास में पानी भरा हुआ है। पेयजल की पाइप लाइन डालने के दौरान लापरवाही के कारण यह इन अंडरपास में भरा पानी आमजन एवं वाहन चालकों के लिए जी का जंजाल बना हुआ है। पिछले कई माह से अंडर पास के नीचे गहरा गड्ढा बन गया है जिसमें पानी भरा होने के चलते वाहन चालकों को गड्ढे की गहराई का अनुमान नहीं लगा पाते जिसके चलते दुपहिया और चौपहिया वाहन चालक चोटिल हो रहे है  या फिर वाहनों में नुकसान हो रहा है लेकिन समस्या को लेकर जिम्मेदार लोगों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।

आए दिन हो रहे है हादसे
इस अंडर पास पर पिछले रविवार को बरूंधन निवासी विष्णु राठौर अपनी पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर शाम के समय अपने ससुराल कालामाल आए थे जिनकी बाइक असंतुलित होकर गड्ढे में गिर गई । वो तो बच गए लेकिन बाइक का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया जिसको वेल्डिंग करवाकर सही करवाया गया। इसी प्रकार इस अंडरपास में आए दिन विद्यार्थी, ग्रामीण एवं लकड़ेश्वर महादेव आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

इनका कहना है
पेच की बावड़ी से लकड़ेश्वर महादेव जाने वाले मार्ग पर अंडरपास के समीप नल योजना की पाइपलाइन जो ग्राम पंचायत द्वारा संचालित है। उसी स्थान पर चंबल परियोजना के संवेदक द्वारा पाइप लाइन डाली जाने के दौरान पुरानी लाइन क्षतिग्रस्त कर दी जिसकी वजह से दो से तीन जगहों पर से पानी लीकेज होकर अंडरपास के नीचे जमा हो जाता है । संबंधित विभाग को कई बार सूचित कर दिया लेकिन अभी तक समाधान नहीं किया गया है । जल्द प्रयास कर समस्या का समाधान किया जायेगा।
- सीमा मीणा ,सरपंच ,ग्राम पंचायत ,पेच की बावड़ी

लकड़ेश्वर महादेव रोड हाइवे 52 पर बने  अंडर पास पर विभागीय कर्मचारी को भेजकर मौका दिखवाया गया है। जहां पर आसपास से पानी आना पाया गया है  जिसकी वजह से गहरा गड्ढा बन गया है जिसमे वाहन चालकों को गहराई  का अनुमान नहीं लगा पाते । वहां पर स्थानीय निकाय ग्राम पंचायत का सहयोग लेकर पानी की समुचित निकासी करवाकर उसमें गिट्टी कंक्रीट या जो भी उचित होगा  करवाकर जल्द समाधान करवाया जाएगा।
- गोविंद सिंह ,साइड इंचार्ज ,एनएचएआई

अंडरपास से निकलते ही भारी वाहनों के चपेट में आने से हो रहे हादसे
कसार। कसार में सर्विस रोड पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे। इस कारण सर्विस रोड एवं अंडर पास क्रॉशिंग पर सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। कसार के अंडर पास एवं प्रमुख सर्विस रोड पर दुर्घटना संभावित स्थानों पर रिफ्लेक्टर व स्पीड ब्रेकर नहीं होने से आए दिन राहगीर और ग्रामीण दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। जबकि प्रशासन को ऐसे स्थानों को चिन्हित कर यहां रोड रिफ्लेक्टर या स्पीड ब्रेकर लगाने चाहिए। ताकि सड़क हादसों में कमी आ सके। इन जगह पर रात्रि के समय अधिक दुर्घटनाएं होती है और लोग गंभीर रूप से घायल हो जाते है। कस्बे के सर्विस रोड एवं अंडर पास पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी हंै। सर्विस रोड पर तेज रफ्तार से दौड़ने वाले वाहन एक दम अंडर पास से निकलने वाले वाहन से भिड़ जाते हैं। इसके बावजूद भी विभाग का ध्यान नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को ऐसे स्थानों पर मुख्य सड़क पर सफेद पट्टी के साथ रिफ्लेक्टर व स्पीड बंप लगाना चाहिए। यह संकेतक उन स्थानों पर लगाए जाने चाहिए जहां अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इससे रात्रि में वाहनों की रोशनी से रिफ्लेक्टर का रेड लाइट चमकने लगेगा और इससे वाहन चालक होने वाले हादसे से बच सकेंगे।

कसार के सर्विस रोड पर स्पीड ब्रेकर नही होने के कारण भारी वाहन भी मौत के यमदूत बनकर तेज गति से गुजरते है और जिस कारण ग्रामीणों में भी दुर्घटना होने का भय बना हुआ है। लेकिन हाइवे बनने के बाद भी एन एच आई विभाग ने सर्विस रोड पर स्पीड बंप नही बनाए।
-अमित चौहान, समाजसेवी

स्पीड ब्रेकर नहीं होने के कारण अंडर पास से निकलते समय आए दिन कई राहगीर दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं।
-डॉक्टर सुरेश सुमन

अंडर पास के सर्विस रोड के दोनों ओर ब्रेकर नही होने के कारण सर्विस रोड से वाहन तेज गति से गुजरते हैं। जिससे अंडर पास से निकलने वाले वाहन चालक भीड़ जाते हंै। कभी बडी दुर्घटना भी हो सकती है।
-शंकर लाल भाट, ग्रामवासी

जल्द ही टीम को समस्या वाली लोकेशन पर भेज कर दिखाता हूं। जल्द से जल्द स्पीड ब्रेकर एवं संकेत चिन्ह लगवाकर समस्या का समाधान करवाता हूं।
-दशरथ सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर, एनएचआई

संवेदक की लापरवाही से अंडरपास की हो रही दुर्दशा
कोटा। नगर विकास न्यास की ओर से करोड़ों रुपए की लागत से बनाए गए अंडरपास में संवेदक की लापरवाही से उसकी दुर्दशा होने लगी है। अंडरपास के पाथवे की जाली क्षतिग्रस्त होने से कई दिन से रास्ता बंद है। नगर विकास न्यास ने करीब 50 करोड़ रुपए की लागत से अंडरपास का निर्माण कराया है। जिससे चौराहे के यातायात को सुगम बनाया जा सके। साथ ही उसके सौन्दयीकरण पर भी अलग से खर्चा किया। इतना ही नहीं अंडरपास की देखभाल व मरम्मत के लिए(ओ एण्ड एम) भी किया। जिसके लिए संवेदक को एक निर्धारित समय तक अंडरपास का प्रबंधन व संचालन करना होगा। उसके लिए उसे न्यास की ओर से अलग से करोड़ों रुपए का भुगतान किया गया है। लेकिन हालत यह है कि अभी अंडरपास को बने अधिक समय नहीं हुआ है। उससे पहले ही इसकी दुर्दशा होने लगी है। कभी अंडरपास से सीपेज का पानी सड़क पर आकर परेशानी का कारण बन रहा है तो कभी नाली की जाली टूटने से वाहन चालकों को परेशान होना पड़ रहा है। वहीं अब हालत यह है कि अंडरपास के एक तरफ के पाथ वे की जाली ही क्षतिग्रस्त हो गई है। जिससे पिछले कई दिन से उसका रास्ता ही बंद किया हुआ है।

संवेदक की जिम्मेदारी, जाली सही करवाए
लोगों का कहना है कि अंडरपास बनाने में न्यास ने करोड़ों रुपए खर्च किए हैं और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी संवेदक को दी है। ऐसे में संवेदक की जिम्मेदारी है कि उसे सही करवाए। यदि छोटी-छोटी कमियों को समय पर नहीं सुधारा तो वह बड़ी हो जाएंगी। कंसुआ निवासी दीपसिंह ने बताया कि वे पाथ वे से पैदल निकलकर सड़क पार करने के लिए आए थे। लेकिन बीच रास्ते में आकर जाली टूटी होने का पता चला। ऐसे में वापस घूमकर जाना पड़ा। अधिकािरयों को भी इस पर ध्यान देना होगा।

पैदल सड़क पार करने वालों की सुविधा
अंडरपास के दोनों तरफ साइड में पाथवे बनाया हुआ है। इसका मकसद पैदल सड़क पार करने वाले इस पाथ वे से नीचे उतरकर बिना चौराहे से घूमे सीधे नीचे होकर निकल सकते हैं। हालांकि उस रास्ते से कई बार दो पहिया वाहन चालक तक निकल जाते हैं। हालत यह है कि घोड़ा चौराहे  से धानमंडी वाली साइड के पाथवे की जाली बीच से क्षतिग्रस्त हो रही है। उसे क्षतिग्रस्त हुए कई दिन हो गए। संवेदक फर्म द्वारा उस जाली को सही करने की जगह बेरीकेडिंग लगाकर उस रास्ते को ही बंद कर दिया।  ऐसे में जैसे ही लोग पैदल या दो पहिया वाहन लेकर वहां से निकल रहे हैं तो बीच रास्ते में आकर उन्हें जाली टूटने व रास्ता बंद होने का पता चल रहा है। जिससे उन्हें वापस मुड़कर जाना पड़ रहा है। पैदल वालों की तुलना में दो पहिला वाहन चालकों को उसमें अधिक परेशानी हो रही है। जगह सकंरी होने से वापस बाइक मोड़कर जाने में गिरने का खतरा बना हुआ है।

संवेदक से कहकर जल्दी ठीक करवाएंगे
अंडरपास बनाने के बाद संवेदक को उसका ओ एण्ड एम किया हुआ है। ऐसे में संवेदक की जिम्मेदारी है कि वह समय-समय पर उसकी मरम्मत करे। पाथवे की जाली टूटने की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा हो रहा है तो संवेदक से कहकर उसे जल्दी ही सही करवा दिया जाएगा।
- रविन्द्र माथुर अतिरिक्त मुख्य अभियंता, नगर विकास न्यास

असर खबर का - अंडरपास नाले को लेकर विभाग हरकत में आया
चौमहला। कस्बे में निर्माणधीन अंडरपास के समीप बह रहे नाले को डायवर्ट को लेकर नवज्योति टीम ने 31 जनवरी को प्रमुखता से मुद्दा उठाया था जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया। विकास अधिकारी ने अधिकारियों के साथ नाले का निरीक्षण किया। चौमहला कस्बे के मध्य से गुजर रही दिल्ली मुंबई रेल लाइन की रेल फाटक को स्थाई रूप से हटा कर अंडरपास का निर्माण किया जा रहा है,लेकिन अंडरपास के समीप ही बह रहे नाले के पानी को डायवर्ट नहीं करने से अंडर पास के लिए लगाए गए बक्सों में पानी भरने लगा था। नवज्योति टीम ने इसी आशय को लेकर मुद्दा उठाया था जिसके बाद विकास अधिकारी भानु मोली मौर्य ,सरपंच प्रतिनिधि अशोक भंडारी, उप सरपंच प्रतिनिधि विक्रम सिंह, कनिष्ठ अभियंता अशोक मीणा,वार्ड पंचों व टीम के साथ नाले का निरीक्षण किया। विकास अधिकारी ने बताया कि नाला डायवर्ट का कार्य रविवार से शुरू कर दिया जाएगा। कार्य शुरू करने को लेकर रेलवे, आसपास के मकान वालों तथा जलदाय विभाग को सूचित कर दिया गया है। यहां 200 मीटर नाले का निर्माण होगा। नाले का कार्य ग्राम पंचायत द्वारा कराया जाएगा।

गुरुवार को अंडरपास के पास बह रहे नाले का निरीक्षण किया गया। रविवार से नाले का कार्य शुरू होगा,200 मीटर नाले को डायवर्ट किया जाना है। रेलवे व जलदाय विभाग को भी सूचना कर दी गई है। मौके पर रेलवे की केबल व जलदाय विभाग का चेंबर है उन्हे हटाने के लिए लिखित में दिया है।
- भानु मोली मौर्य,  विकास अधिकारी डग

हाइवे पर बने अंडरपास में हादसों का खतरा
कोटा। नगर विकास न्यास ने शहर को ट्रैफिक सिग् नल  फ्री बनाने के लिए झालावाड़ रोड पर अनंतपुरा से अंटाघर तक ल्लाई ओवर व अंडरपास निर्माण पर करोड़ों रुपए तो खर्च कर दिए। लेकिन हालत यह है कि कुछ ही समय में उनकी गुणवत्ता सामने दिखने लगी है। यह हालत है झालावाड़ रोड स्थित गोबरिया बावड़ी चौराहे पर बने अंडरपास की। करीेब 25 करोड़ से अधिक की लागत से इस अंडरपास का निर्माण कराया गया। साथ ही इसके सौन्दर्यीकरण पर भी करीब 5 करोड़ रुपए खर्च किए गए। जिससे एरोड्राम से अनंतपुरा और अनंतपुरा से एरोड्राम की तरफ जाने वाले वाहन इस अंडरपास से बिना रूके निकल सके। साथ ही जिन वाहनों को को भामाशाह मंडी व महावीर नगर की तरफ जाना है वे अंडरपास के ऊपर की सड़क से निकल सके। वर्तमान में इस अंडरपास की हालत इतनी अधिक खराब है कि यहां पहले अनंतपुरा से एरोड्राम की तरफ जाने वाली अंडरपास की एक तरफ की सड़क पर नाली के ढकान का जाल टूट गया था। जिससे वाहन चालकों को निकलने में हादसों का खतरा बना हुआ था। ऐसे में न्यास ने उस रास्ते को  बेरीकेडिंग लगाकर बंद कर सड़क व जाल को सही करने का काम शुरू किया। जाल की जगह पर आरसीसी करवाई गई। यह काम पूरा नहीं हुआ और रास्ता अभी चालू भी नहीं हुआ। उससे पहले ही दूसरी सड़क का जाल भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।

बड़े-बड़े पत्थर से तेज रफ्तार वाहन गुजर रहे
विज्ञान नगर से अनंतपुरा की तरफ जाने वाला अंडरपास का रास्ता अभी चालू है। जिस पर से तेज रफ्तार से वाहन दिन भर निकल रहे हैं। लेकिन हालत यह है कि उस रास्ते पर भी नाली का जाल पूरी तरह से टूट चुका है। उस नाली के जाल को सही करने की जगह उसके स्थान पर बड़े-बड़े पत्थर डाले हुए हैं। हाइवे होने से यहां रोजाना दिनभर चार पहिया वाहन इतनी तेजी से निकल रहे हैं कि उन्हें इस जगह के क्षतिग्रस्त होने का अंदाजा भी नहीं है। ऐसे में कई वाहन दिन में दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। कई वाहन चालक उससे बचने के प्रयास में साइड से निकाल रहे हैं। जिससे वहां से निकलने वाले अन्य वाहनों के टकराने का खतरा बना हुआ है। दो पहिया वाहन चालक तो उस पर से निकल भी नहीं पा रहे हैं। वे साइड से ही निकल रहे हैं।

एरोड्राम अंडरपास भी नहीं हुआ ठीक
गोबरिया बावड़ी की तरह ही एरोड्राम व अंटाघर अंडरपास की सड़कों पर ही हादसों का खतरा मंडरा रहा है। नवज्योति ने कुछ दिन पहले उन दोनों अंडरपास की बदहाली के बारे में न्यास अधिकारियों को अवगत भी कराया था। लेकिन करीब एक सप्ताह बाद भी अधिकारियों ने उन्हें ठीक नहीं कराया है। जिससे यहां भी कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

पहले सीपेज होने से खोदकर दोबारा बनाई भी सड़क
जानकारों के अनुसार एरोड्राम व अंटाघर अंडरपास से गोबरिया बावड़ी अंडरपास  सही बना हुआ है। लेकिन इसकी गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया गया। यही कारण है कि यह बार-बार खराब हो रहा है। लोगों ने बताया कि बनने के कुछ दिन बाद ही यहां सीपेज की समस्या हो गई थी। जिससे पूरे अंडरपास में गंदा पानी भरा रहता था। ऐसे में न्यास ने अंडरपास के दोनों तरफ की सड़क को पूरी तरह से खोदकर नया बनाया था। जिससे अंडरपास का रास्ता दोनों तरफ का काफी समय तक बंद रहा था। लेकिन उसका भी फायदा नहीं मिला। कुछ समय बाद अब फिर से वही समस्या हो गई। जिससे हादसों का खतरा कम होने की जगह बढ़ गया।

नाली की जालियां तक गायब
नगर विकास न्यास ने नए प्रोजेक्ट बनाने के बाद उन्हें ओ एण्ड एम के तहत संवेदकों को ही उनके रखरखाव व मरम्त की जिम्मेदारी दी है। जिसके लिए संवेदकों को निर्धारित समय के लिए अतिरिक्त राशि का भी भुगतान किया गया है। साथ ही वहां सुरक्षा गार्ड भी लगाए थे। लेकिन हालत यह है कि न तो संवेदक का ध्यान है और न ही न्यास अधिकारियों का। यही कारण है कि अंडरपास बार-बार खराब हो रहे हैं। यहां तक कि इस अंडरपास की नालियों के जालियां तक गायब हो गई है। लेकिन इस पर भी किसी का ध्यान नहीं है।

दीवार से टकराने पर जा सकती है जान
स्थानीय लोगों का कहना है कि न्यास ने अंडरपास की दीवारों को सजाने पर करोड़ों रुपए खर्च किए हैं। वहां डिजाइन बनाई गई है। लेकिन सड़क की गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया गया। जबकि सड़क सही होना सबसे जरूरी है।  लोगों ने बताया कि सड़क पर चलना सुरक्षित होगा तभी तो दीवारों की डिजाइन का फायदा है। लोगों का कहना है कि जिस तरह की स्थिति वर्तमान में है। ऐसे में वहां तेजी से निकलने वाले वाहन यदि दुर्घटनाग्रस्त हुए तो अंडरपास की दीवार से टकराने पर वाहन तो क्षतिग्रस्त होगा ही कई लोगों की जान भी जा सकती है।

इनका कहना है
गोबरिया बावड़ी अंडरपास की नाली का जाल टूट गया था। जिसे सही करने का काम किया जा रहा है। अंडरपास से रोजाना सैकड़ों वाहन निकलते हैं ऐसे में टूट फूट होती रहती है। लेकिन उसे समय-समय पर ठीक भी करते रहते हैं। अभी भी काम चल रहा है।
- मानसिंह मीणा, सचिव, नगर विकास न्यास

यह कैसी गुणवत्ता, साल भर में ही कहीं फेली गिट्टी तो कहीं उखड़ा डामर
कोटा। नगर विकास न्यास की ओर से शहर में करवाए गए हजारों करोड़ रुपए के विकास कार्यों में इतनी जल्दबाजी की गई कि उनमें गुणवत्ता पर ध्यान ही नहीं दिया गया। जिसका खामियाजा सुरक्षित सड़कों के स्थान पर दुर्घटनाग्रस्त सड़कों के रूप में लोगों को भुगतना पड़ रहा है। ट्रैफिक सिग् नल फ्री शहर बनाने के लिए झालावाड़ रोड पर अनंतपुरा चौराहे से लेकर रेलवे स्टेशन तक के क्षेत्र में आने वाले सभी चौराहों का विकास व सौन्दर्यीकरण किया गया। जिन चौराहों पर ट्रैफिक सिग् नल लाइटें लगी हुई थी उन्हें हटा दिया गया। उनके स्थान पर चौराहों पर फ्लाई ओवर व अंडरपास बनाए गए। जिससे वाहन चालक बिना रूके आसानी से निकल सके। लेकिन उन अंडरपास व फ्लाई ओवर को पूरा करने का समय 18 माह का तय किया गया था। जिसमें काम पूरा करने का ऐसा दबाव बनाया गया कि निर्माण में गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए काम समय पर पूरा करना था। संवेदकों ने भी काम तो किया लेकिन समय पर काम करने के प्रयास में इतनी जल्दबाजी कि उसका खामियाजा कुछ ही समय में लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

सिटी मॉल के सामने  फ्लाई ओवर का उखड़ा डामर
नगर विकास न्यास की ओर से झालावाड़ रोड पर सिटी मॉल के सामने फ्लाई ओवर(एलिवेटेड रोड) का निर्माण किया गया। करीब 47 करोड़ की लागत से बने इस ल्लाई ओवर को बनाने का मकसद इस क्षेत्र में आने वाले कोचिंग व उनके विद्यार्थियों को सुरक्षित वातावरण देना था। जिससे बड़े वाहन ल्लाई ओवर से निकल सके और नीचे सड़क से कोचिंग विद्यार्थी आसानी से निकल सके। फ्लाई ओवर निर्माण के दौरान इसके नीचे के पिलर व दीवारों को तो इतना सजाया गया कि वे अभी भी अपनी चमक बनाए हुए हैं। लेकिन फ्लाई ओवर  पर चलने वाली सड़क निर्माण में जो गुणवत्ता होने चाहिए वह नजर नहीं आ रही। लोगों ने बताया कि सिटी मॉल के सामने ल्लाई ओवर पर चढ़ते ही सड़क पर गड्ढ़ा हो रहा है। यहां डामर उखड़ गया। जिससे अचानक आने वाले वाहन उससे बचने के प्रयास में दिन में कई बार दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। वहीं पूरे फ्लाई ओवर की सड़क पर बीच-बीच से डामर उखड़ने से दरार सी हो गई है। जिससे वह कभी भी बड़ा रूप ले सकती है।

संकेतक भी नहीं
लोगों का कहना है कि झालावाड़ रोड हाइवे है। यहां तेजी से वाहन निकलते हैं। ऐसे में इस ल्लाई ओवर पर संकेतक भी नहीं लगाए गए हैं। न तो धीमा चलो के बोर्ड हैं और न ही गति सीमा के।

फ्लाई ओवर पर गिट्टी व मिट्टे के ढेर
न्यास ने झालावाड़ रोड पर ही अनंतपुरा चौारहे पर करीब 67 करोड़ की लागत से फ्लाई ओवर बनाया है। जिससे एरोड्राम से झालावाड़ की तरफ जाने वाले वाहन सीधे निकल जाते हैं। वहीं भामाशाह मंडी से आने वाले वाहन ल्लाई ओवर के ऊपर से एरोड्राम की तरफ आ रहे हैं। फ्लाई ओवर पर संकेतक लगे हैं लेकिन यहां कई जगह पर गिट्टी फेली हुई है। मिट्टी के ढेर लगे हुए हैं। खास तौर पर भामाशाह मंडी से एरोड्राम की तरफ आने वाली सड़क की चढ़ाई और मोड़ पर ऐसा होने से वाहनों के फिसलने व दुर्घटना ग्रस्त होने का खतरा बना हुआ है। लोगों ने बताया कि इस मार्ग से अधिकतर भारी वाहन निकलते हैं। ऐसे में दो पहिया वाहन के दुर्घटना ग्रस्त होने पर बड़ा हादसा हो सकता है।

बाइक सवार की गिरने से मौत
लोगों ने बताया कि कुछ समय पहले अनंतपुरा फ्लाई ओवर के मोड़ पर टकराने से एक बाइक सवार ऊपर से नीचे गिर चुका है। जिससे हादसे में उसकी मौत हो गई थी। इस तरह के भी हादसे यहां कई बार हो चुके हैं। लोगों का कहना है कि ल्लाई ओवर पर मोड़ खतरनाक है। जिससे हादसे होने का खतरा अधिक रहता है।

कमियां सुधार देंगे
इधर नगर विकास न्यास अधिकारियों का कहना है कि दोनों ल्लाई ओवर नए बने हैं। ऐसे में वहां अभी से सड़क खराब नहीं होनी चाहिए। लेकिन यदि कहीं कोई कमी है तो उसे सही करवा दिया जाएगा।

असर खबर का - पेच की बावड़ी से लकडेश्वर महादेव रोड अंडरपास को किया दुरुस्त
पेच की बावड़ी। क्षेत्र के एनएच 52 पेचकी बावड़ी, लकड़ेश्वर महादेव पगारा जाने वाले अंडरपास के क्षतिग्रस्त सड़क का मामला दैनिक नवज्योति के 10 दिसंबर को प्रकाशित अंक में उठाया था। पेच की बावड़ी से पगारा तक की 12 किमी सड़क खस्ताहाल...शीर्षक से प्रमुखता से इस सड़क की समस्या को उठाया था। उसके बाद गुरुवार को अधिकारी मौके पर पहुंचे जेसीबी लगाकर अंडरपास पर हो रहे गड्ढे को भरा है, यहां पर एक-दो दिन में सीसी करने का भरोसा दिलाया। जानकारी के अनुसार एन एच 52 पेच की बावड़ी से लकड़ेश्वर महादेव, पगारा जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित अंडरपास पर  कई माह  से कीचड़ व पानी भरा हुआ था। यहां पर दिन व रात के समय गुजरने वाले श्रद्धालु व ग्रामीण गड्ढे में गिरकर घायल हो चुके हैं, लेकिन एन एच आई के अधिकारी बेखबर रहे। दैनिक नवज्योति में समाचार प्रकाशित करने के बाद यहां पर एन एच आई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर के निर्देश पर साइड आॅफिसर गोविंद सिंह पंवार को मौके पर भेजा एवं वहां पर जेसीबी लगाकर अंडरपास की सड़क पर हो रहे गड्ढे को पाटा। पास की साफ सफाई करवाई। सिंह ने बताया की  एक-दो दिन में मिट्टी सूखने पर यहां पर सीसी सड़क बनाई जाएगी ताकि यहां से गुजरने वाले यात्रियों व श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं हो। उन्होंने बताया कि आस पास की समस्या को तत्काल प्रभाव से दुरुस्त किया जाएगा। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हुए एवं  ग्रामीणों ने यहां पर काफी समय से हो रही परेशानी के चलते श्रद्धालु व ग्रामीण परेशान हो रहे हैं । अब अंडरपास ठीक होने पर लोगों को सुविधा मिलेगी यहां पर ग्रामीणों ने ओवरब्रिज के दोनों और सर्विस रोड बनाने की भी मांग की।

बरसात में अंडरपास से निकलना बड़ी चुनौती
कोटा। क्षेत्र में दुकान है। उन्हें अपने घर से रोजाना दुकान जाने के लिए अंडरपास हे ही निकलना पड़ रहा है। वहां ढलान होने से सीपेज के अलावा बरसात का पानी बहकर आने से  पानी अधिक हो गया है। जिससे उसमें से निकलना कष्ट दायक है। राजेन्द्र हाड़ा का कहना है कि उन्हें रोजाना अंडरपास से निकलना पड़ रहा है। यहां पिछले कई सालों से सीपेज का पानी भरा हुआ है। बरसात में यह पानी अधिक बढ़ने पर वाहन से निकलना तक मुश्किल हो रहा है। बाबूलाल मीणा व अक्षय वाल्मीकि का कहना है कि औद्योगिक क्षेत्र के हजारों लोग रोजाना इस अंडरपास से परेशानी झेलते हुए निकल रहे हैं लेकिन उसके स्थायी समाधान पर किसी का ध्यान ही नहीं है। यहां से निकलते समय रोजाना कई वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त भी हो रहे हैं।

अधिकारियों को बताया लेकिन समाधान नहीं
स्थानीय पार्षद गिर्राज महावर का कहना है कि गोविंद नगर अंडरपास रेलवे के अधिकार क्षेत्र में है। इस अंडरपास के बनने से समय से ही तकनीकी खामी के कारण सीपेज का पानी भरता है। इस संबंध में कई बार रेलवे के अधिकारियों को अवगत करवा दियाहै लकिन कोई समाधान अभी तक नहीं हुआ है। बरसात के समय में यहां से निकलने पर लोगों के वाहन बीच में ही बंद हो रहे हैं। कई लोग गिरने से चोटिल हो रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को झेलनी पड़ रही है।

अंडरपास में पानी की निकासी नहीं होने से फैला कीचड़, राहगीर परेशान
सुल्तानपुर। क्षेत्र में चल रहे एट लाइन के कार्य के दौरान सुल्तानपुर से झोटोली गांव में जा रही मुख्य सड़क को जोड़ने के लिए अंडरपास बनाया गया था, अंडर पास सड़क से नीचा होने के कारण उसमें बारिश का पानी भर गया, जिससे लोगों को निकलने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश में पानी भरने से आसपास की मिट्टी भरकर आने से उसमें कीचड़ भी हो गया है, जिससे भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, अंडरपास बनाते समय पानी की सुचारू निकासी नहीं होने के कारण उसमें से पानी नहीं निकल पा रहा है। पानी निकालने की खानापूर्ति के लिए अंडरपास के समय जेसीबी की सहायता से नालों का निर्माण किया गया था, लेकिन उन्हें सुचारू रूप से नहीं बना पाने के कारण पानी नहीं निकलने से अंडरपास में पानी भरा रहता है, जिसके चलते लोगों को पैदल निकलने में एवं बाइक सवारों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसी मार्ग से होकर के बाबा मानशाह वली की दरगाह पर भी श्रद्धालु जाते हैं, उन्हें भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही इस मार्ग से होकर के नैनवां दूदू हाईवे मार्ग भी जुड़ता है, जिसमें भी लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। झोटोली गांव के ग्रामीणों ने अंडरपास बनाते समय है, एट लाइन के अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया था, लेकिन उन्होंने लोगों की एक ना सुनते हुए अंडरपास का कार्य किया जो सड़क से करीब 2-3 फीट नीचे होने के कारण उसमें बारिश का पानी भर जाने से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो गांव का संपर्क भी नगर पालिका से कट सकता है, जबकि नगरपालिका बनने के बाद झोटोली गांव नगर पालिका क्षेत्र में ही आ रहा है। पिछले वर्ष भी बारिश के दिनों में समस्या आने पर समस्या के स्थाई समाधान के लिए इसमें गिट्टी वह मिट्टी दिलाई गई थी, लेकिन वह प्रयास नहीं होने के कारण एक साइड पर ही बढ़ाई गई है, दूसरी साइट पर गड्ढा बना हुआ है, बारिश आने पर पानी भर जाने की स्थिति में एक साइड गड्ढा उतार बन गया है जो वाहन चालकों को दिखाई नहीं देता है, जिसके चलते बड़ी दुर्घटना होने की आशंका है, समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

झोटोली निवासी राजू गुर्जर का कहना है कि प्रोजेक्ट के तहत चल रहे आठ लाइन निर्माण कार्य के दौरान गांव को जोड़ने के लिए अंडरपास बनाया गया था। अंडर पास बनाते समय उसमें सुचारू पानी की निकासी नहीं होने से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिस समय अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू हुआ था उस समय भी लोगों ने आंदोलन करते हुए पानी भरने की समस्या बताई थी लेकिन उस समय लोगों को पानी निकासी की सुचारू व्यवस्था करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन कोई कार्य नहीं किया गया जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।

इनका कहना
मुश्किल हुई आस्था की डगर
बाबा मानशाह वली दरगाह के सदर मांगीलाल उर्फ मांगू अली ने कहा कि दरगाह पर प्रत्येक गुरुवार को सैकड़ों श्रद्धालु पैदल एवं अपने वाहनों से जाते हैं, ऐसे में लोगों की आस्था को तगड़ा झटका लगा है, क्योंकि पानी एवं कीचड़ भरा होने के कारण अंडरपास से गुजरते हुए लोगों के कपड़े गंदे हो जाते हैं, जिससे उन्हें परेशानियां होती है। दरगाह पर पहुंचने के लिए इसी मार्ग से होकर गुजरना पड़ता है। श्रद्धालु रवि शर्मा का कहना है कि सर्वाधिक परेशानी है पैदल यात्रियों को होती है जब पैदल यात्री अंडर पास में होकर गुजरते हैं तो उन्हें पानी व कीचड़ में होकर गुजरना पड़ता है दरगाह पर दर्शन करने के लिए जब लोग अपने घरों से स्नान कर कर आते हैं तो उनके कपड़े एवं सभी कीचड़ और पानी के कारण गंदा हो जाता है समस्या समाधान की मांग की है। श्रद्धालु शुभम शर्मा, अब्दुल जाकिर, सुरेश बेरवा आदि ने बताया कि बाबा मान शाह वली दरगाह एकता का प्रतीक है जहां पर गुरुवार को श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहता है यहां पर सभी धर्मों लोग दर्शन करने के लिए आते हैं ऐसे में आस्था की डगर मुश्किल बड़ी हो गई है।

इस समस्या के मामले में संबंधित विभाग के अधिकारियों से बातकर समस्या का समाधान शीघ्र कराया जाएगा, जिससे आम जनता को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।
- एचडी सिंह, एसडीएम