procession - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र
जयपुर। राजधानी जयपुर के सांगानेर स्थित ऐतिहासिक मालपुरा गेट क्षेत्र में शनिवार को मुहर्रम का जुलूस पूरे धार्मिक सम्मान, अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए और कर्बला के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मातमी धुनों के बीच श्रद्धालु हाथों में धार्मिक परचम लिए अनुशासित ढंग से आगे बढ़ते रहे।

जुलूस का मुख्य आकर्षण स्थानीय कारीगरों द्वारा तैयार किए गए भव्य और कलात्मक ताज़िये रहे। ताज़ियों पर की गई आकर्षक सजावट और बारीक नक्काशी ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। इन्हें देखने के लिए मालपुरा गेट और आसपास के बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

संवेदनशील क्षेत्र को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए। पूरे मार्ग पर पुलिस बल तैनात रहा और वरिष्ठ अधिकारी लगातार निगरानी करते रहे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। आयोजन ने एक बार फिर धार्मिक सौहार्द, अनुशासन और गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल पेश की।

एटा: हाइटेंशन लाइन के सपंर्क में आया ताजिया, एक की मौत, 7 अन्य झुलसे
एटा। उत्तर प्रदेश में एटा जिले के अलीगंज कस्बे में मुहर्रम के जुलूस के दौरान शुक्रवार तड़के हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में ताजिया आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग झुलस गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई गई है, जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार हादसा पुरानी तहसील चौराहे के पास उस समय हुआ, जब गश्त का ताजिया जुलूस अपने निर्धारित मार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान ताजिया एक ओर झुक गया और ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन के संपर्क में आ गया। इसके बाद ताजिए में करंट दौड़ गया, जिससे उसे उठाए हुए लोग उसकी चपेट में आ गए।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और प्रशासन की टीम ने तत्काल घायलों को अलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सैफ (19), पुत्र शाकिर, निवासी मोहल्ला मेवातियान, को मृत घोषित कर दिया। हादसे में साहिल (18) पुत्र शहजाद, अली हसन (18) पुत्र मोहम्मद शफीक, आमिर (22) पुत्र अरबाज, खुर्शीद (30) पुत्र रहीश, असरफ (15) पुत्र असगर, निवासी चमन नगरिया तथा नसीम (30) पुत्र इरशाद सहित सात लोग झुलस गए। इनमें एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए और विद्युत विभाग की कथित लापरवाही को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जुलूस के दौरान विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं थे। सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडे मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मामले में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। बाद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इला मारन भी अलीगंज पहुंचे और अधिकारियों के साथ घटनास्थल तथा अस्पताल का निरीक्षण किया। एहतियात के तौर पर क्षेत्र में कई थानों की पुलिस और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने लोगों से शांति एवं संयम बनाए रखने की अपील की है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

मुहर्रम से पहले महबूबा मुफ्ती की अपील, PSA के तहत हिरासत में लिए गए युवाओं को तुरंत रिहा करे प्रशासन
श्रीनगर। मुहर्रम का महीना शुरू होने जा रहा है। इस मौके पर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को प्रशासन से अपील की, कि जन सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत हिरासत में लिए गए युवाओं को तुरंत रिहा किया जाए। साथ ही उन्होंने इस पवित्र महीने को शांतिपूर्वक मनाने के लिए सभी जरूरी इंतजाम करने की भी मांग की। एक बयान में महबूबा ने कहा कि मुहर्रम केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह जम्मू-कश्मीर की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत का एक अहम हिस्सा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को मुहर्रम के जुलूसों और मजलिसों में शामिल होने वाले लोगों के लिए यातायात व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं, साफ-सफाई, पीने का पानी, बिजली और अन्य जरूरी सुविधाएं मुहैया करानी चाहिए।

ईरान की हाल की घटनाक्रमों को लेकर हुए प्रदर्शनों में शामिल कई युवाओं को पीएसए के तहत मामला दर्ज कर जम्मू-कश्मीर से बाहर की जेलों में बंद किए जाने की खबरों पर उन्होंने चिंता जताई। उन्होंने इस कदम को 'बेहद परेशान करने वाला' बताते हुए चेतावनी दी कि ऐसी कार्रवाइयों से युवाओं में नाराजगी और दूरी और बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि युवाओं के खिलाफ ऐसे सख्त कानूनों का इस्तेमाल करना, खासकर मुहर्रम के पवित्र महीने के दौरान, असंवेदनशील और नुकसानदेह है।

महबूबा ने कहा, "मुहर्रम वह समय है जब लोग कर्बला की कुर्बानियों को याद करते हुए शोक मनाते हैं। यह आत्मनिरीक्षण, सहानुभूति और पीड़ितों के प्रति एकजुटता दिखाने का समय है। ऐसे संवेदनशील वक्त में सरकार को लोगों से बात करनी चाहिए, उनकी चिंताओं को सुनना चाहिए और उनके जख्मों पर मरहम लगाना चाहिए, न कि दंडात्मक कार्रवाई करके उनका दर्द बढ़ाना चाहिए।" पीडीपी नेता ने प्रशासन से इन सभी मामलों की तुरंत समीक्षा करने, हिरासत में लिए गए लोगों को रिहा करने और आगे ऐसी सख्त कार्रवाई न करने का आग्रह किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि जनता की भावनाओं और शिकायतों को दूर करने का सबसे सही तरीका बातचीत है।

इसके साथ ही महबूबा ने आशुरा के जुलूसों और मुहर्रम की पारंपरिक रस्मों को सम्मानजनक और शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित करने की अनुमति देने की भी मांग की। एकता और धैर्य की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि न्याय, बलिदान और मानवीय सम्मान के जो मूल्य इमाम हुसैन ने सिखाए हैं, वे आज भी पीढ़ियों को प्रेरित कर रहे हैं।

शोभायात्रा : गुलाबी नगरी में गूंजे भगवान परशुराम के जयकारे; पौराणिक झांकियां आकर्षण का केन्द्र रहीं, सबसे आगे प्रथम पूज्य की झांकी
जयपुर। गुलाबी नगरी का परकोटा इलाका गुरुवार को भगवान परशुराम के जयकारों से गूंज उठा। अवसर था राजस्थान ब्राह्मण महासभा की जलेब चौक से निकली भगवान परशुराम की शोभायात्रा का। उत्सवी माहौल में बैंडबाजे की स्वर लहरियों के बीच निकली शोभायात्रा में दो दर्जन झांकियां आकर्षण का केन्द्र रहीं। शोभायात्रा को ब्रह्मपीठाधीश्वर काठिया परिवाराचार्य स्वामी रामरतन देवाचार्य महाराज के सान्निध्य में रवाना किया। केसरिया साफे में विप्रगणों के काफि ले के साथ शोभायात्रा बड़ी चौपड़ पहुंचीं। शोभायात्रा संयोजक हनुमान सहाय शर्मा और महासभा महामंत्री शिव कुमार भारद्वाज ने बताया कि शोभायात्रा में 1100 महिलाएं एक समान गणवेश में मंगल गीत गाती चल रही थीं। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा और आरती कर स्वागत किया गया। छोटी चौपड़ पर प्रसाद वितरण के साथ समापन हुआ।

इन झांकियों ने मोहा मन

शोभायात्रा में विविध धार्मिक एवं पौराणिक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केन्द्र रहीं। सबसे आगे प्रथम पूज्य गणपति की झांकी थी। उसके बाद शिव परिवार, ताण्डव करते भगवान शिव, त्रिमुखी शिव, श्रीराधा गोविन्द, भगवान परशुराम की झांकी सहित शेरावाली मां, हनुमान जी के कंधे पर राम-लक्ष्मण, शिव जी की हथेली पर विराजित गणेशजी की झांकियों सहित भगवान परशुरामजी का मुख्य रथ की झांकी आकर्षक रही।

जनप्रतिनिधियों व संगठनों ने किया स्वागत

बड़ी चौपड़ पर सामाजिक, व्यापारिक और राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोभायात्रा की आरती उतारकर स्वागत किया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, सांसद मंजू शर्मा, राज्य देवस्थान बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष एसडी शर्मा, पूर्व मंत्री बृजकिशोर शर्मा, राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

गाड़ियों में तोड़फोड़ करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस
जयपुर। दिनांक 23 दिसंबर 2024 को जयपुर पुलिस ने हसनपुरा क्षेत्र में वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी कर दहशत फैलाने वाले सात बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इस सभी का जुलूस निकाला है। आरोपियों ने चार वाहनों और पाइप, सरिये आदि का उपयोग कर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस उपायुक्त पश्चिम, अमित बुड़ानिया ने बताया कि 27 सितंबर 2024 को तोड़फोड़ की वारदात मुजम्मिा के घर के पास हिंसक वारदात हुई थी। गिरफ्तार आरोपियों में प्रमुख नाम मुजीब मियां और राहुल नंदा के हैं। ये आरोपी पूर्व में भी अपराधों में शामिल रहे हैं। राहुल पर व्यास कॉलोनी में आगजनी और फायरिंग जैसे मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने इनकी तलाश में कई टीमें बनाईं और हिंसापुरा क्षेत्र के निवासियों की मदद से सभी आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से वाहन तोड़फोड़ की घटनाओं को अंजाम दिया। पुलिस ने घटनास्थल से दो वाहन, पाइप और अन्य सामग्री भी बरामद की। इस कार्रवाई में जयपुर पुलिस की टीम के विशे

प्रथम नंदा कामधेनु की ऐतिहासिक भव्य शोभायात्रा
नागौर। नागौर विश्व स्तरीय गौ चिकित्सालय की प्रथम नन्दा कामधेनु जिन्होंने हजारों भक्तों की मनोकामना पूर्ण की वो आज हमारे बीच नहीं रही, मंगलवार को सुबह 07:15 बजे महाआरती के बाद शरीर छोड़ दिया।

गौ चिकित्सालय के मुख्य व्यवस्थापक श्रवणराम बिश्नोई ने बताया कि संस्थापक महामण्डलेश्वर स्वामी कुशालगिरी, प्रसिद्ध कथा वाचिका देवी ममता के सानिध्य में व हजारों गोभक्तों की उपस्थिति में नन्दा कामधेनु की ऐतिहासिक अन्तिम शोभायात्रा निकाली गई। नन्दा कामधेनु के अन्तिम दर्शन हेतु विभिन्न जगहों से गोभक्तों का जन सैलाब उमड़ा। पुष्प व गुलाल की वर्षा करते हुए शोभायात्रा समाधि स्थल पहुंची। इस दौरान नन्दा कामधेनु को पुष्प, पुष्पमाला अर्पित कर, विशेष पूजा-अर्चना व महाआरती की। इसके बाद गौ चिकित्सालय में संपूर्ण क्रिया विधि द्वारा नन्दा कामधेनु को समाधि दी गई। चूरू से आये पं. चन्द्रप्रकाश शास्त्री ने मन्त्रोच्चारण किया।
नन्दा कामधेुन ने हजारों भक्तों की अलग-अलग मनोकामनाएं पूर्ण की। किसी को पुत्र रत्न की प्राप्ति, किसी की शादी की मन्नत पूर्ण तो किसी को सरकारी नोकरी इत्यादि विभिन्न प्रकार के चमत्कार देकर लोगों की मन्नत पूर्ण की।

नन्दा कामधेनु से आशीर्वाद लेने हेतु मुख्यमंत्री, केन्द्रीय मंत्री, अन्य मंत्री,सांसद, विधायक व बड़े- बड़े पदाधिकारी भी आते थे और वे विधिवत पूजा-अर्चना करते थे। इस नन्दा कामधेनु को महामण्डलेश्वर कुशालगिरी महाराज 2008 को पाली से लेकर आये थे और प्रतिदिन सुबह व सायं को महाआरती होती थी। महामण्डलेश्वर ने बताया कि नन्दा कामधेनु ने लम्पी स्किन महामारी से नागौर व जोधपुर में भर्ती 2500 गोवंश को बचाकर यह जिम्मेवारी अपने ऊपर लेकर शरीर छोड़ दिया है। भारत की यह ऐसी पहली कामधेनु होगी। जिसकी 21 लाख रू. की भव्य समाधि बनाई जायेगी। नन्दा कामधेनु की समाधि पर प्रतिदिन  महाआरती व पूजा-अर्चना होगी।

एक लाख से ज्यादा हिन्दू कल करेंगे प्रदर्शन, कन्हैयालाल हत्याकांड के विरोध में निकालेंगे जुलूस
जयपुर। कन्हैयालाल हत्याकांड के विरोध में 30 जून को जयपुर बंद सफल होने के बाद अब सर्व हिन्दू समाज शहर में बड़ा प्रदर्शन करेगा। लोगों से सुबह 10 बजे बड़ी चौपड़ पर एकत्रित होने का आह्वान किया है। इस कार्यक्रम में एक लाख से ज्यादा लोगों के जुटने का अनुमान है। बड़ी चौपड़ पर पहले सभा होगी। इसके बाद मौन यात्रा निकलेगी। अम्बाबाड़ी स्थित आदर्श विद्या मंदिर में हिन्दू समाज, संगठनों की बैठक हुई, इसमें आरएसएस, विहिप, बजरंग दल, कई समाज व धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए। सेवा सदन सहित अन्य जगह पर भी विभिन्न संगठनों की बैठक हुई। लोगों से अनुशासित रहने और किसी तरह की नारे नहीं लगाने की अपील की है। मौन रहने का आहृवान किया है।

शहर में चला बैठकों का दौर, मैसेज भेजे
सभा और प्रदर्शन में ज्यादा लोग आएं। इसके लिए बैठकों का दौर चला। भाजपा में मण्डल स्तर पर बैठकें हुई और सभी लोगों से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील करने के लिए कहा गया। व्यापारिक, सामाजिक संगठनों ने भी बैठकें की। शनिवार को भी अलग-अलग संगठनों ने बैठक बुलाई है।

आंदोलनात्मक रणनीति पर विचार
बड़े प्रदर्शन की तैयारी और लोगों से सम्पर्क किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग एकत्र होंगे। कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र में लोगों से बात कर बंद का आह्वान करने के निर्देश दिए। लोगों से समझाइश की जाए कि व्यापारी प्रतिष्ठान खोलने नहीं आए, जिससे की बंद कराने की नौबत ही नहीं आए। वहीं कार्यकर्ताओं और समाज प्रतिनिधियों को कार्यक्रम को लेकर जिम्मेदारी दी है। इसके साथ ही लोगों और समाज प्रतिनिधियों को मोबाइल से मैसेज भेजे जा रहे है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग प्रदर्शन में शामिल हो।

तुलसी विवाह में सालिगराम भगवान की निकली बैण्ड बाजे के साथ बारात
डिग्गी।  कस्बे के प्राइवेट बस स्टैंड पर स्थित राजपूत भवन में रविवार को भवण सोनी परिवार सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में तुलसी का विवाह कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न करवाया गया। हुआ यूं कि प्रात श्री शालिग्राम भगवान की बारात कस्बे के कल्याण धनी के दरबार परिसर से बैंड बाजे के साथ रवाना हुई जिसमें बाराती नाचते कूदते हुए बैंड बाजे की मधुर धुन में विवाह स्थल पहुंचे।

जहां पर कैलाश चंद, गोपाल भवण सोनी के परिवार ने बारातियों का माला पहनाकर स्वागत करते हुए तुलसी विवाह में उपस्थित हुए। इस मौके को पर आचार्य पं राजेन्द्र प्रसाद शास्त्री के नेतृत्व में पंडितों द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार के साथ मुख्य यजमान सह पत्नी कैलाश चंद,गोपाल सोनी ने तुलसी का कन्यादान लेते हुए तुलसी विवाह संस्कार की रस्म संपन्न करवाई। उसके बाद ठाकुर सालग्राम सहित सभी बारातियों को भोजन करवाकर बारातियों की विदाई दी।

इस मौके पर उप प्रधान मूल शंकर शर्मा ने कहा कि अपनी कमाई में से बचे हुए धन को  ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजनों में खर्च कर पुण्य कमाना चाहिए। आचार्य पंडित राजेन्द्र प्रसाद शास्त्री ने उपस्थित लोगों से कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजनों से क्षेत्र का वातावरण तो शुद्ध होता ही है साथ ही क्षेत्र के लोगों के आपस के मनमुटाव भी दूर होकर समरसता का भाव पैदा होता है। जिसमें सभी लोगों को बढ़.चढ़कर भाग लेना चाहिए। जिससे आपस के मनमुटाव दूर हो सके। इस मौके पर दिनेश सोनी एवं नरेंद्र सोनी सहित डिग्गी कस्बे के अनेक समाजसेवी व क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर व जिंदल की गिरफ्तारी के लिए हजारों मुसलमानों ने निकाला शांतिपूर्वक जुलूस
अजमेर। पैगम्बर मौहम्मद साहब के बारे में मिथ्या बयान देकर उनकी शान में गुस्ताखी करने व उनके मानने वालों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा एवं नवीन जिंदल की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को हजारों मुसलमानों ने काली पट्टी बांधकर मौन जुलूस निकाला और कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलक्टर को राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन दिया। जुलूस में शामिल लोग ज्ञापन देने के बाद तत्काल अपने ठिकानों को लौट गए।

मौन जुलूस के घोषित कार्यक्रम के अनुसार दरगाह क्षेत्र की दुकानें बंद रहीं। अधिकांश लोग घरों से काली पट्टी बांधकर निकले। सुबह से जगह-जगह काली पट्टी बांधना शुरू हो गया था। जुमा की नमाज से पहले और बाद में जुलूस में शामिल होने वालों के हाथों में काली पट्टी बांधी गई। जुलूस में शामिल अनेक लोगों ने अपनी मांग लिखी तख्तियां ले रखी थीं। जुमा की नमाज के बाद दरगाह के निजामगेट पर जुलूस के संबंध में कुछ लोगों ने बयानबाजी की। जुलूस शांतिपूर्वक दरगाह बाजार से प्रारंभ होकर देहली गेट, महावीर सर्किल, आगरा गेट से सूचना केन्द्र चौराहा होकर कलेक्ट्रेट पहुंचा। कलेक्ट्रेट के बाहर कुछ लोगों ने नारे लगाने का प्रयास किया, किंतु उपस्थित अन्य लोगों ने रोक दिया। जुलूस में आठ हजार से अधिक लोगों के शामिल होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

शहर काजी तौसिफ अहमद, दरगाह दीवान के प्रतिनिधि सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती, यादगार अंजुमन के सदर सुब्हान चिश्ती, पूर्व विधायक कय्यूम खान आदि अनेक लोगों ने कलक्टर को राष्टÑपति के नाम का ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने के तत्काल बाद ही जुलूस में शामिल लोगों की रवानगी शुरू हो गई। करीब एक घंटे में कलेक्ट्रेट परिसर के आसपास जमा भीड़ छट गई। आयोजकों ने जुलूस में शामिल होने व सहयोग करने वालों का आभार व्यक्त किया।

जिला व पुलिस प्रशासन ने जुलूस की भीड़ का अनुमान लगाते हुए उसके रास्ते को पहले से ही खाली करवाकर शहर की यातायात व्यवस्था में अस्थाई परिवर्तन किया था, जिससे जुलूस के कारण आवाजाही प्रभावित नहीं हुई। संपूर्ण जूलूस पर निगरानी रखने के लिए सख्त सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। ड्रोन से भी नजर रखी गई।

एक विवाह ऐसा भी: धूमधाम से रवाना हुई बछड़े की बारात
नरेना।  अभी तक आपने कई ऐसी शादी देखी होगी लेकिन आज हम आपको ऐसी शादी के बारे में बताने जा रहे हैं। जो बिल्कुल हटके है। ऐसी शादी के बारे में न तो आपने कभी सुना होगा और ना ही ऐसी शादी में कभी आप गए होंगे। जयपुर जिले के दूदू विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गैजी में नेशनल हाईवे पर स्थित खेजड़ी वाले बालाजी से गाय का बछड़ा परिणय सूत्र में बंधने जा रहा है। बछड़े के पिताजी पुजारी मालीराम ने बताया कि अजमेर जिले की ग्राम पंचायत रलावता के ग्राम गुंदली में देवनारायण महाराज के मंदिर की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के 1 दिन पूर्व बछड़ा और बछडी की शादी होगी। जिसकी बारात ग्राम गैजी के खेजड़ी वाले बालाजी से शुक्रवार प्रात: 7:15 बजे बछड़े का दूल्हा श्रंगार कर गांव में चार भुजा मंदिर से बिंदौरी निकालकर रवाना हुई। यह शादी बिल्कुल आम शादियों जैसी है जिसमें बाराती नाचते गाते बरात में शामिल हुए। वर पक्ष की ओर से वधु के लिए सोने चांदी के आभूषण एवं संपूर्ण श्रंगार ले जाया जाएगा। ग्वाला रतन वैष्णव ने बताया की बछड़े और बछिया की शादी धूमधाम से रलावता पंचायत के ग्राम गुंदली में देवनारायण मंदिर में कराई जाएगी। इस शादी में वर-वधू दोनों पक्ष के लोग शामिल होंगे और बारातियों का धूमधाम से स्वागत भी किया। बछड़े को शादी के बाद देवनारायण मंदिर में रहने के लिए छोड़ दिया जाएगा। यह शादी बिल्कुल हटके थी। सिर पर साफा बांधे दूल्हा बने बछड़े को देख हर कोई आश्चर्य से भरा हुआ था। उसे नए-नए कपड़े पहनाए गए थे। वर के रूप में बछड़े का नाम कृष्ण है जबकि वधू के रूप में बछिया का नाम राधा है। दोनों की शादी देवनारायण मंदिर में होगी। वहां मंडप तैयार किया गया। दोनों पक्ष के लोग उस मंडप में बैठें व मंगल गीत गाकर पंडित मंत्रोच्चार कर दोनों की शादी संपन्न करवाई।

केकड़ी में सैकड़ों मुस्लिमोें ने निकाला मौन जुलूस
केकड़ी। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब पर अशोभनीय टिप्पणी से आक्रोशित मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोगों ने शुक्रवार को भाजपा की निलंबित राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर मौन जुलूस निकाला तथा राष्ट्रपति के नाम उपखंड कार्यालय में ज्ञापन दिया।

मौन जुलूस भट्टा कॉलोनी स्थित मदीना मस्जिद प्रारंभ हुआ जो नगर के प्रमुख मार्ग घंटाघर, सदर बाजार, खिड़की गेट, बस स्टैंड होते हुए उपखंड कार्यालय पहुंचा जहां पर भट्टा कॉलोनी के पेश इमाम मौलाना रुकमूद्दीन ने संबोधित किया। मुस्लिम समाज के लोगों ने विरोध जताते हुए नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल की फोटो युक्त तख्तियां जलाई तथा बाद में एसडीएम आॅफिस में ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया कि हिंदुस्तान एक शांतिप्रिय देश है और सभी हिंदू मुस्लिम अपनी एकता की मिसाल कायम रखते हुए अपना साधारण जीवन यापन करते आ रहे हैं। पिछले दिनों भाजपा नेत्री नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल ने मोहम्मद साहब की शान में आपत्तिजनक टिप्पणी की है जिससे मुस्लिम धर्मावलंबियों की भावनाओं को ठेस पहुंची है।

ज्ञापन देने के दौरान भट्टा कॉलोनी मस्जिद के पेश इमाम मौलाना रुकनुद्दीन, बस स्टैंड मस्जिद के मौलाना मोहम्मद सईद रजा,रिसाला मस्जिद के मौलाना अहमद रजा, कटला मस्जिद के पेश इमाम मौलाना अशरफ अजमेरी,शहर काजी मौलाना निसार अहमद सहित मुस्लिम समाज के मोहम्मद सईद नकवी, जुबीन खान, सरफराज गोरी, इंसाफ अली शोरगर, अब्दुल खलील हमाल, हबीब पठान, अब्दुल जब्बार मंसूरी, अल्ताफ रंगरेज, एडवोकेट मोहम्मद सलीम गोरी, पीर मोहम्मद, वफाती मोहम्मद अली, पार्षद मोहम्मद आसिफ सहित सैकड़ों की तादाद में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे।

वाहन रैली व शवयात्रा निकाल प्रदर्शन, फूंका पूतला
उदयपुर। नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया द्वारा बीते दिनों रावण को लेकर की गई अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में वार्ड 50 के कांग्रेस पार्षद गौरव प्रतापसिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर में वाहन रैली निकाली जिसके कलक्ट्रेट पहुंचने पर शवयात्रा निकाल कर प्रदर्शन किया गया। बाद में पुतला फूंक कर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें कटारिया के विरुद्ध धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में कार्रवाई की मांग की गई। उल्लेखनीय है कि कटारिया ने गत दिनों चित्तौड़गढ़ के बोहेडा में हुए एक आयोजन में कहा था कि रावण ने सीताजी का अपहरण कर कोई बड़ा अपराध नहीं किया। यदि वे उन्हें छूते तो जुर्म होता। कटारिया के इस बयान से विभिन्न सामाजिक संगठनों में रोष व्याप्त है। कटारिया ने इससे पूर्व भगवान श्रीराम, महाराणा प्रताप को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणियां कर चुके हैं।