tharoor - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

शशि थरूर ने की मोदी की अमेरिकी बैठक की प्रशंसा : ट्रंप से आमंत्रण पाने वाले पहले नेता, इस बात की प्रतीक्षा कि मुलाकात में किन मुद्दों पर की चर्चा
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं तिरुवनंतपुरम से लोकसभा सदस्य शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह बहुत बड़ी बात है कि मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से आमंत्रण पाने वाले दुनिया के पहले नेताओं में शामिल हैं। थरूर ने कहा कि यह एक अच्छा संकेत है कि हमारे प्रधानमंत्री राष्ट्रपति ट्रंप से निमंत्रण प्राप्त करने वाले पहले विश्व नेताओं में से हैं। पहले यही सबसे महत्वपूर्ण बात है कि मोदी निमंत्रण पाने वाले पहले नेताओं में हैं। अब हम सभी को इस बात की प्रतीक्षा हैं कि ट्रंप और मोदी के बीच हुई मुलाकात में किन-किन मुद्दों पर चर्चा हुई है।

दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर चर्चा होनी है और क्या विचार-विमर्श इनमें हुआ, उसका इंतजार सभी को है। थरूर ने कहा कि भारत तथा अमेरिका के बीच व्यापार, आतंकवाद जैसे कई मुद्दों के समाधान पर बात होनी है और दोनों नेताओं की मुलाकात में इन सब मुद्दों का क्या चर्चा हुई इसकी प्रतीक्षा है। मोदी का यह अमेरिकी दौरा भारत के लिए काफी खास माना जा रहा है। अब तक मोदी और ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जो भी कहा वह बहुत उत्साहजनक है और इससे कुछ बड़ी चिंताओं का समाधान हुआ है। अवैध प्रवासी भारतीयों की वापसी, व्यापार और शुल्क के सवाल पर उन्होंने गंभीर बातचीत करने का फैसला किया है।

भाजपा का 400 पार का नारा कल्पना से परिपूर्ण : थरूर
नई दिल्ली। कांग्रेस के नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अब की बार 400 पार के नारे को कल्पना से परिपूर्ण बताते हुए कहा कि अब तक पांच चरणों में संपन्न चुनावों के दौरान इस पार्टी के अपने गढ़ों में भी मतदान के आंकड़ों में जबरदस्त गिरावट देखी गयी है। थरूर ने यहां दिल्ली प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कहा कि मुझे गोवा, पुणे, मुंबई, वडोदरा, अहमदाबाद और मेरे अपने राज्य केरल सहित देश के बड़े हिस्सों में चुनावी माहौल को देखने तथा प्रचार करने का अवसर मिला है। मैं कुछ विश्वास के साथ कहूंगा कि यह पहले से ही स्पष्ट था कि भाजपा का अब की बार 400 पार का नारा कल्पना से परे कुछ नहीं है।

उन्होंने कहा कि दूसरी ओर  कांग्रेस राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और यहां तक कि उत्तर प्रदेश में भी पिछली बार की तुलना में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने कहा कि सकारात्मक रुझानों को देखकर हमारा आत्मविश्वास और भी बढ़ गया है। हम चुनाव के अंतिम दो पड़ावों पर सही दिशा में चल रहे हैँ। उन्होंने कहा कि चुनाव का मुख्य उद्देश्य केंद्र में सरकार को बदलना है। उन्होंने दावा किया कि अब तक के रुझानों से पता चला है कि भाजपा के गढ़ों में मतदान के आंकड़ों में महत्वपूर्ण गिरावट देखी गई है। दूसरी ओर कांग्रेस और इंडिया समूह के उम्मीदवारों में उत्साह है और लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करने खासी संख्या में सामने आ रहे हैं।

प्रतीश विश्वनाथ ने शशि थरूर पर बिटकॉइन ईटीएफ रखने को लेकर पाखंड करने का लगाया आरोप
तिरुवनंतपुरम। हिंदू सेवा केंद्रम के संस्थापक प्रतीश विश्वनाथ ने कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ उम्मीदवार डॉ. शशि थरूर पर बिटकॉइन ईटीएफ रखने को लेकर पाखंड का आरोप लगाया है। प्रतीश ने कहा कि बिटकॉइन के खिलाफ सार्वजनिक बयान देने वाले डॉ. थरूर ने अपने नामांकन हलफनामे में खुलासा किया है कि उनके पास बिटकॉइन ईटीएफ है। उन्होंने कहा कि बिटकॉइन की अपनी पिछली आलोचना के बावजूद थरूर द्वारा बिटकॉइन ईटीएफ रखना उनके दोहरे रुख को उजागर करता है। उनके सार्वजनिक बयानों और निजी निवेश के बीच विरोधाभास है जो उनकी ईमानदारी और पारदर्शिता पर सवाल खड़े करता है।

वह तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे डॉ. थरूर के इस खुलासे पर प्रतिक्रिया दे रहे थे कि उनके पास 5,11,314 रुपये मूल्य का बिटकॉइन ईटीएफ है। उन्होंने प्रतिबंधित आतंकी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की राजनीतिक शाखा सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) की हालिया घोषणा पर भी चिंता व्यक्त की है कि वह केरल में अगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को वोट देगी। भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर के खिलाफ निराधार आरोप लगाने के लिए भी थरूर की आलोचना की। उन्होंने थरूर के इन आरोपों का भी जोरदार खंडन किया कि चंद्रशेखर ने ईसाई समुदायों के कुछ नेताओं को चुनावी समर्थन प्रदान करने के लिए पैसा देने का वादा किया है।

निराश करने वाला है अंतरिम बजट, बेरोजगारी के बारे में नहीं की कोई बात : थरूर
नई दिल्ली। कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने अंतरिम बजट को निराश करने वाला करार देते हुए कहा कि इसमें बेरोजगारी और गरीबी को दूर करने के बारे में कोई बात नहीं की गई है। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने अंतरिम बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बहुत निराश करने वाला बजट है। इसमें बेरोजगारी और युवा बेरोजगारी को दूर करने का लेकर कोई बात नहीं की गई है।

थरूर ने कहा कि बजट से जनता को कुछ नहीं मिला। एक तरफ गऱीबी बढ़ रही है और लोगों के पास पैसे नहीं है, लेकिन इसे दूर करने के लिए बजट में कोई प्रावधान नहीं किया गया है। सरकार विभिन्न मोर्चे पर लगातार विफल है लेकिन इस बारे में कोई बात नहीं की गई है।

उदारीकरण के बाद कांग्रेस की विचारधारा में आया परिवर्तन : थरूर
जयपुर। लिटरेचर फेस्टिवल में द एसेंशियल शशि थरूर में लेखक और राजनयिक शशि थरूर ने साहित्य यात्रा, राजनीति, लेखन तथा निजी जीवन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। थरूर ने कहा कि लेखन की शुरुआत की थी और पुस्तकों के साथ एक परिवार के सदस्य की तरह दोस्ताना व्यवहार किया, लेखन ने पाठकों से जोड़े रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। लघु कथाएं लिखना शुरू किया। टीवी के अभाव में पत्रिकाओं में लेखन करना उनके लिए पाठकों से जुड़ने का एक सशक्त माध्यम रहा। राजनीतिक दर्शन पर शशि थरूर ने कहा कि उदारीकरण के बाद कांग्रेस की विचारधारा में परिवर्तन आया। गांधी परिवार से अलग हटकर कांग्रेस दिखाई दी, लेकिन कांग्रेस किन्हीं मायनों में वास्तविक स्थिति से अलग नजर आती है।

राजनीति कॅरिअर नहीं
दल-बदल की राजनीति पर कटाक्ष करते हुए शशि थरूर ने कहा कि कई लोग 2014 के बाद मोदी लहर के कारण दूसरे दलों में शामिल हुए, लेकिन मतदाताओं के प्रति पूर्ण समर्पित हूं और वह ऐसेट है। राजनीति में कुछ विचारधाराओं और मूल्यों का त्याग करना फितरत में नहीं है। राजनीति एक करियर नहीं है। यह लोगों से जुड़ने का एक माध्यम है।