missile attack - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

हाइफ़ा में भीषण गोलीबारी के बाद हवाई हमले के बजे सायरन : IDF ने ईरान से मिसाइल प्रक्षेपण का लगाया पता, 1300 से ज़्यादा लोगों की मौत
हाइफ़ा। इजरायल की होम फ्रंट कमांड ने ईरान से उसकी तरफ मिसाइलें दागे जाने की प्रारंभिक चेतावनी भेजी है। रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तरी इजरायली शहर हाइफ़ा में हवाई हमले के सायरन बज रहे हैं। इजरायल पर बुधवार को भारी गोलाबारी के बावजूद, पिछले दिन हाइफ़ा में हवाई हमले के कोई सायरन नहीं बजे थे। लेबनान की ओर से हालांकि हुई गोलाबारी के कारण मंगलवार शाम को तीन बार सायरन बजाए गये थे। इससे पहले, इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने कहा कि इजरायल ने ईरान से मिसाइल प्रक्षेपण का पता लगाया है। आईडीएफ ने टेलीग्राम पर कहा, "कुछ समय पहले, आईडीएफ ने ईरान से इजरायल की तरफ दागी गई मिसाइलों का पता लगाया है। मिसाइलों को रोकने के लिए रक्षा प्रणालियां काम कर रही हैं।"

गौरतलब है कि, अमेरिका-इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान पर संयुक्त सैन्य अभियान शुरू किया। इसके जवाब में ईरान ने भी इजरायली क्षेत्र और पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किये। सैन्य कार्रवाई के पहले दिन ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गये थे और दक्षिणी ईरान में लड़कियों के एक स्कूल पर बमबारी की गई थी। ईरान ने मरने वालों की संख्या 1,300 से अधिक बताई है। अमेरिका-इजरायल ने शुरू में दावा किया था कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम से उत्पन्न खतरे से निपटने के लिए उनकी पूर्व-निवारक कार्रवाई आवश्यक थी लेकिन जल्द ही उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि वे ईरान में सत्ता परिवर्तन देखना चाहते हैं।

इजरायल पर ईरानी मिसाइलों की बारिश के बीच ट्रंप का विवादित बयान, बोले-विश्व के नक्शे से मिटा देंगे ईरान का नामोनिशान
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका ने "ईरान को नक्शे से मिटा दिया है" और यह लक्ष्य तय समय से "कई सप्ताह पहले" हासिल कर लिया गया। ट्रंप ने यह बयान अपने सोशल मीडिया मंच पर दिया है। यह प्रतिक्रिया उस समय आयी है जब ईरान ने इजरायल के डिमोना और अराद स्थित परमाणु ठिकानों पर मिसाइल हमले किए। ईरान ने इसके अलावा डिएगो गार्सिया स्थित अमेरिका-ब्रिटेन के ठिकानों पर भी मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जिससे उसकी लंबी मारक क्षमता का संकेत मिला।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एक प्रमुख अमेरिकी अखबार की आलोचना करते हुए कहा कि उसके " मामूली विश्लेषक" यह कह रहे हैं कि उन्होंने अपने लक्ष्य हासिल नहीं किए। वह न्यूयॉर्क टाइम्स के पत्रकार डेविड सैंगर का जिक्र कर रहे थे, जो व्हाइट हाउस और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग करते हैं।

ट्रंप और सैंगर के बीच मतभेद लंबे समय से रहे हैं, जिसमें सैंगर ने ट्रंप प्रशासन की नीतियों, विशेषकर "अमेरिका फर्स्ट" नीति और ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की आलोचनात्मक रिपोर्टिंग की है। ट्रंप ने अपने दावे को दोहराते हुए कहा, "हां, मैंने ऐसा किया है, और तय समय से कई सप्ताह पहले।" उन्होंने कहा कि ईरान का नेतृत्व समाप्त हो चुका है, उसकी नौसेना और वायुसेना "खत्म" हो चुकी है और उसके पास "कोई रक्षा क्षमता नहीं बची" है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी दावा किया कि ईरान अब समझौता करना चाहता है, लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि वह इसके पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने कहा, "वे समझौता करना चाहते हैं, मैं नहीं।" उन्होंने फिर दोहराया कि अमेरिका अपने लक्ष्यों को तय समय से "कई सप्ताह पहले" हासिल कर चुका है।

ईरान का जबरदस्त पलटवार: इजरायल के डिमोना स्थित परमाणु संयंत्र पर लगातार बरसाई मिसाइलें, 100 से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर
तेल अवीब। ईरान और इजरायल के बीच जारी संघर्ष ने शनिवार रात एक खतरनाक मोड़ ले लिया, जब ईरान ने इजरायल के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण दक्षिणी शहरों डिमोना और अराद पर भीषण मिसाइल हमला किया। इन हमलों में 100 से अधिक लोग जख्मी हो गए जिनमें से 11 की हालत गंभीर है। इन शहरों पर हुए हमलों का मुख्य उद्देश्य डिमोना के पास स्थित 'शिमोन पेरेज नेगेव परमाणु अनुसंधान केंद्र' को निशाना बनाना था। ईरान ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई इजरायल द्वारा नतांज परमाणु केंद्र पर किए गए हमलों के प्रतिशोध में की गई है।

ईरान के इन मिसाइल हमलों में दो बच्चों सहित 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 11 की हालत नाजुक बताई जा रही है। इजरायली मीडिया के अनुसार, देश की अत्याधुनिक वायु रक्षा प्रणाली कम से कम दो बैलिस्टिक मिसाइलों को रोकने में विफल रही, जिसकी अब उच्च स्तरीय जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि, डिमोना और अराद शहर नेगेव रेगिस्तान में स्थित हैं और इजरायल के संवेदनशील ढांचे का हिस्सा हैं। डिमोना को विश्व स्तर पर इजरायल के संदिग्ध परमाणु हथियार कार्यक्रम के केंद्र के रूप में जाना जाता है। अराद शहर कई प्रमुख इजरायली रक्षा बलों के ठिकानों के पास स्थित है और परमाणु संयंत्र में काम करने वाले कर्मियों का आवासीय केंद्र भी है। ईरान ने इन दोनों शहरों को इसलिए चुना क्योंकि ये परमाणु बुनियादी ढांचे और सैन्य रसद की एक साझा श्रृंखला बनाते हैं।

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस स्थिति को "भविष्य के अभियान की एक बहुत कठिन शाम" करार दिया है। उन्होंने और आईडीएफ के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल एयाल ज़मीर ने संकल्प लिया है कि इजरायल सभी मोर्चों पर अपने दुश्मनों के खिलाफ मजबूती से लड़ना जारी रखेगा। नेतन्याहू ने प्रभावित शहरों के महापौरों से बात कर उन्हें सुरक्षा और जवाबी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

होर्मुज संकट: यूएई पर 300 मिसाइल और 1600 ड्रोन हमले; ब्रिक्स को खुद बर्बाद कर रहा ईरान, भारत पर बना रहा दबाव
अबूधाबी। ईरान ने 28 फरवरी से युद्ध शुरू होने के बाद से इजरायल पर करीब 550 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया है। ईरान ने इजरायल पर करीब 1000 ड्रोन भी दागे हैं। जबकि इजरायल से उसका सीधा युद्ध चल रहा है। दूसरी तरफ ईरान ने अभी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पर 298 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं और 1600 ड्रोन हमले किए हैं। यानि, इजरायल से करीब 200 मिसाइल हमले ही कम यूएई पर किए गए हैं जबकि करीब 600 ड्रोन ज्यादा यूएई पर दागे गए हैं। ईरान ने युद्ध शुरू होने के बाद सऊदी अरब पर सिर्फ 34 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया है और करीब 150 ड्रोन हमले किए हैं।

ब्रिक्स के आर्थिक सहयोग का सपना क्या टूट जाएगा?

ईरान ने मार्च की शुरूआत से ही जहाजों पर हमले करके होर्मुज जलडमरूमध्य को ब्लॉक कर दिया है। जिससे 1000 से ज्यादा जहाजों की आवाजाही में देरी हुई है या उन्हें दूसरे रास्ते से गुजरने के लिए मजबूर होना पड़ा है। इस जलडमरूमध्य से आम तौर पर दुनिया का लगभग 20 प्रतिशत समुद्री तेल, एलएनजी, उर्वरक, अनाज और अन्य सामानों को एक हिस्से से दूसरे हिस्से में भेजा जाता है। ईरान के इस कदम से तेल और गैस की कीमतें आसमान छू गईं हैं टैंकरों का किराया तेजी से बढ़ा है। शिपिंग कंपनियों ने जहाजों को केप आॅफ गुड होप के रास्ते से भेजना शुरू कर दिया जिससे गंतव्य तक समाना पहुंचने में 10 से 14 दिनों की देरी हो रही है।

भारत के लिए जो ब्रिक्स का एक अहम सदस्य है उसकी अर्थव्यवस्था के लिए ये देरी नुकसान पहुंचाने वाला है। उर्वरक बाजार इस व्यवधान से परेशान है। गैस की कीमतों में भारी उछाल और शिपिंग में देरी की वजह से वैश्विक स्तर पर उर्वरक की लागत लगभग 20-30 प्रतिशत तक बढ़ गई। हालांकि भारत ने घरेलू अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले इस प्रभाव को कम करने के लिए कदम उठाए हैं। सरकार का कहना है कि खरीफ 2026 के मौसम से पहले उर्वरक का पर्याप्त भंडार मौजूद है और यूरिया का स्टॉक पिछले साल की तुलना में अधिक है।

ईरानी जवाबी कार्रवाई: अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर सटीक मिसाइल हमला, दुश्मन के रडार सिस्टम पहले ही हो चुके हैं नष्ट
तेहरान। ईरान ने दक्षिणी क्षेत्र में स्थित एक समुद्री जल शोधन संयंत्र पर हमले के बाद अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर मिसाइल हमला करने का दावा किया है। ईरान के सरकारी समाचार प्रसारक प्रेस टीवी ने रविवार को यह जानकारी दी।

रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के सर्वोच्च परिचालन कमान खातम अल-अनबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल इब्राहिम जोलफक़ारी ने शनिवार को कहा कि यह कार्रवाई अमेरिकी नौसेना के बहरीन स्थित नेवल सपोर्ट एक्टिविटी बहरीन अड्डे से कथित हमले के बाद की गयी। यह अड्डा अमेरिकी नौसैनिक बलों की केन्द्रीय कमान और पांचवें बेड़े का मुख्यालय है।

जोलफक़ारी ने कहा कि जुफैर स्थित अमेरिकी अड्डे से क़ेश्म द्वीप के क़ेश्म डिसेलिनेशन प्लांट पर हमले के बाद इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) ने सटीक ठोस ईंधन वाली मिसाइलों से उस अमेरिकी ठिकाने को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि यह हमला क़ेश्म द्वीप स्थित जल शोधन संयंत्र पर हुए हमले के सीधे जवाब के रूप में किया गया। प्रवक्ता ने ईरान द्वारा पहले किए गए जवाबी हमलों का भी उल्लेख करते हुए कहा कि उन कार्रवाइयों में विरोधी पक्ष की निगरानी प्रणालियों को काफी नुकसान पहुंचाया गया था। उनके अनुसार दुश्मन के रडार सिस्टम पहले की कार्रवाई में नष्ट हो जाने के कारण अब लक्ष्यों को निशाना बनाना अपेक्षाकृत आसान हो गया है।

दुबई में दहशत: ईरान, इजरायल और अमेरिका युद्ध के तनाव के बीच हवाई अड्डे पर फंसे पीवी सिंधु और मंचू विष्णु, बोलीं- सच में 'डरावना है यह सब'
हैदराबाद। ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते युद्ध तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय बैडमिंटन स्टार पी वी सिंधु, अभिनेता मंचू विष्णु और कई तेलुगु हस्तियां दुबई हवाई अड्डे पर फंसी हुई हैं। सिंधु और विष्णु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के माध्यम से इसकी जानकारी दी।

सिंधु तीन मार्च से शुरू होने वाली अखिल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बर्मिंघम जा रही थीं, हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों और सुरक्षा चिंताओं के कारण हवाई अड्डे का संचालन निलंबित होने के बाद दुबई में रुकने के लिए मजबूर हो गईं। वह अपने कोच इरवान्सिया आदि प्रतामा के साथ वहीं फंसी हुई है। अपनी पोस्ट में सिंधु ने कहा कि वे जानलेवा स्थिति से बाल-बाल बची। उन्होंने पास में हुए एक विस्फोट और आकाश में मिसाइलों की आवाजो का वर्णन किया, जो दहशत फैला रही थी।

उन्होंने कहा कि दुबई अधिकारियों और भारत सरकार की समयबद्ध कार्रवाई से उनकी टीम को सुरक्षित स्थान पर पहुंचने में मदद मिली। सिंधु ने दुबई हवाई अड्डे के कर्मचारियों और दुबई स्थित भारतीय उच्चायोग को उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। अपने परिवार के साथ दुबई में मौजूद अभिनेता मंचू विष्णु ने भी वीडियो और पोस्ट साझा किया और आसमान में तेज आवाजों और मिसाइलों से मची दहशत का वर्णन किया। स्थिति सामान्य होने का इंतजार करते हुए हजारों यात्री हवाई अड्डे पर फंसे हुए हैं।

ईरानी मीडिया का दावा: अमेरिका-इजरायल हमले में खामेनेई की मौत, अब कौन बनेगा ईरान का अगला सुप्रीम लीडर?
तेहरान। इजराइल ने अमेरिका के साथ मिलकर शनिवार सुबह ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर हमला कर दिया। इन हमलों में दक्षिणी ईरान में स्थित एक स्कूल की 85 छात्राओं की मौत हो गई और 45 घायल हैं। इजराइल ने ईरान के खुफिया मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, सुप्रीम लीडर खामेनेई का ऑफिस और ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन को निशाना बनाया। दावा किया जा रहा है कि इन हमलों में 200 से अधिक लोगों की जान गई है। हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई का ऑफिस पूरी तरह तबाह हो गया।

हालांकि, खामेनेई सुरक्षित हैं। उन्हें सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है। ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई की और करीब 400 मिसाइलें दागीं हैं। ईरान ने इजराइल के अलावा कुवैत, कतर, बहरीन और सऊदी अरब में मौजूद अमेरिकी बेस पर भी हमला किया है। ईरान ने यूएई के सबसे ज्यादा आबादी वाले शहर दुबई को भी निशाना बनाया है। दुबई में हमलों के बाद उड़ानों पर रोक लगा दी जिससे कई भारतीयों सहित बहुत से लोग एयरपोर्ट पर फंस गए। इजराइल ने इस अभियान को  एपिक फ्यूरी (शेर की दहाड़) और ईरान ने जवाबी कार्रवाई को फतह-ए-खैबर नाम दिया है। हमलों के बाद ईरान में स्कूलों-कॉलेजों को बंद कर दिया गया है। हालांकि सरकारी कार्यालय और बैंकों में आधे कर्मचारी काम करेंगे।

ईरान की सत्ता वहां की जनता को दी जाएगी : ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार की रात ईरान पर सैन्य कार्रवाई शुरू करने के बाद एक संबोधन में कहा कि इस कार्रवाई का उद्येश्य वहां की ‘आतंकवादी सरकार से’ अमेरिका और उसके सहयोगियों की रक्षा करना है और उस सरकार को हटा कर वहां की शासन व्यवस्था ईरान की जनता को सौंपना है। उन्होंने ईरानी सेना को हथियार डालने या तबाही के लिए तैयार रहने की अपील करते हुए साफ साफ कहा कि अमेरिका ईरान को कभी परमाणु हथियारों से लैस नहीं होने देगा और उसको ऐसी लम्बी दूरी की मिसाइलें नहीं बनाने देगा जो अमेरिका तक पहुंच सकती हैं। उन्होंने ईरान की मौजूदा सरकार को कुछ क्रूर और खतरनाक लोगों का गिरोह बताया। उन्होंने ईरान की जनता से सुरक्षित घरों में बने रहने की सलाह देते हुए कहा है कि इस अभियान के खत्म होने के बाद ईरानी जनता को अपनी सरकार अपने हाथ में संभालने का अवसर मिलेगा।

हेल्पलाइन नम्बर जारी किए

हालात को देखते हुए ईरान, इजराइल और कतर स्थित भारतीय दूतावासों ने वहां मौजूद भारतीय नागरिकों को अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह दी है और एक परामर्श जारी कर आपात स्थिति में दूतावासों से आपात टेलीफोन नम्बरों तथा इमेल पर संपर्क करने को कहा है।  दोहा में भारतीय नागरिक दिन-रात काम करने वाले हेल्पलाइन नंबर 00974-55647502 और दूतावास के ईमेल पर संपर्क कर सकते हैं। तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने लोगों से आपात स्थिति में  989128109115,  989128109109,  989128109102 और  989932179359 पर संपर्क करने के लिए कहा गया है। तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास ने किसी भी आपात स्थिति के लिए दो हेल्पलाइन नंबर  972-54-7520711 और  972-54-2428378 जारी किए गए हैं।

ईरान ने दावे को नकारा खामेनेई मारा गया: नेतन्याहू

हालांकि, नहीं दिए संकेत:  हमलों के बाद देर रात इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का बड़ा बयान आया। उन्होंने कहा कि बहुत से ऐसे संकेत मिले हैं कि ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई मारा गया है। हालांकि उन्होंने कोई सबूत नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान को इस हमले से हुए नुकसान से उबरने के लिए कई साल लगेंगे। हमने ईरान के तमाम एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह तबाह कर दिए हैं। इसके बाद ईरान की तरफ से भी बयान आया। ईरान की तरफ से कहा गया कि खामेनेई पूरी तरह सुरक्षित हैं। इससे पहले भी ईरान की तरफ से कहा गया था कि खामेनेई को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है।

Russia- Ukraine War : रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन के सात नागरिकों की मौत
कीव। यूक्रेन के पूर्वी शहर पोक्रोव्स्क में आवासीय इमारतों पर रूसी मिसाइल हमले में कम से कम सात लोग मारे गए और कई लोग घायल हो गए।रूस द्वारा दो मिसाइलों ने पोक्रोव्स्क शहर पर हमला किया। इस हमले में करीब सात लोगों की मौत हो गयी और पुलिस अधिकारियों, बचावकर्मियों सहित कई लोग घायल हो गए। घायलों में दो बच्चे भी हैं। यहां बचाव प्रयास जारी हैं।

दोनेत्सक क्षेत्र के प्रमुख पावलो क्रिलेंको ने बताया कि पहले हमले में पांच नागरिकों की मौत हो गई और दूसरे हमले में आपातकालीन सेवाओं का एक अधिकारी तथा एक सेना का एक जवान भी मारा गया। उन्होंने कहा कि नष्ट हुईं ऊंची इमारतें, निजी घर, प्रशासनिक भवन, रेस्टोरेंट और होटल थीं।यूक्रेनी अधिकारियों ने एक टेलीग्राम पर लिखा कि रूस एक आतंकवादी राज्य है। उसे उसके अपराधों के लिए दंडित किया जाना चाहिए! उन्होंने कहा कि दूसरी मिसाइल पहली मिसाइल के 40 मिनट बाद गिरी, जिसमें सात लोग मारे गए और बचावकर्मी सहित कई लोग घायल हो गए।

यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख एंड्री यरमक ने कहा कि कल शाम को खार्किव क्षेत्र में निजी घरों पर रूसी मिसाइल हमले में करीब दो नागरिक मारे गए। उन्होंने कहा कि इस हमले में पांच लोग घायल हो गए। यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार, ये हमले उत्तर-पूर्वी यूक्रेन में एक रक्त स्थानांतरण केंद्र पर रूसी निर्देशित बम हमले के एक दिन बाद हुए, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।

रूसी सेना ने यूक्रेनी ईंधन डिपो पर मिसाइल हमला किया : रक्षा मंत्रालय
मास्को। रूस की सेना ने लिसिचांस्क में यूक्रेन के सैनिकों पर मिसाइल हमला किया और बखमुत के निकट यूक्रेनी ईंधन डिपो को निशाना बनाया। रूस के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दक्षिणी समूह बलों की मिसाइल इकाई ने यूक्रेन के सशस्त्र बलों की 54 वीं मैकेनाइज्ड ब्रिगेड की अस्थायी तैनाती के केन्द्र पर हमला किया, इसके अलावा कोन्स्टेंटिनोव्का में 17 वीं ब्रिगेड के एक ईंधन गोदाम और एक उपकरण ईंधन भरने वाले केन्द्र पर हमला किया।

प्रवक्ता के मुताबिक रूसी सेना ने डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक (डीपीआर) में नोवोकालिनोव के पास यूक्रेनी नौसैनिकों को हमला कर नुकसान पहुंचाया।

पोलैंड पर मिसाइल हमला संभवत यूक्रेन ने किया : नाटो
ब्रसेल्स। पोलैंड में दो लोगों की मौत संभवत: यूक्रेन के मिसाइल हमले से हुई थी। नाटो महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने मीडिया को यह जानकारी दी। उन्होंने यूक्रेन की सीमा के पास विस्फोट की जांच के दौरान बताया कि यह यूक्रेन की वायु रक्षा मिसाइल हो सकती है। यूक्रेन का कहना है कि वास्तव में यह मिसाइल रूस ने दागी थी। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने टेलीविजन टिप्पणी में कहा कि मुझे कोई संदेह नहीं है कि यह हमारी मिसाइल नहीं है। हमारी सैन्य रिपोर्टो के आधार पर मुझे विश्वास है कि यह एक रूसी मिसाइल थी। यूक्रेन की वायु रक्षा प्रणाली सक्रिय हो गई जब रूस ने 24 फरवरी के आक्रमण के बाद से मिसाइल हमलों की अपनी सबसे बड़ी श्रृंखला शुरू की।

स्टोलटेनबर्ग ने कहा कि नाटो ने यूक्रेन को अधिक उन्नत वायु रक्षा प्रणाली की आपूर्ति करने का वादा किया है। यूक्रेन गठबंधन का सदस्य नहीं है। उन्होंने कहा कि आज मैंने यूक्रेन के लिए एक सहायता समूह की बैठक में भाग लिया जहां नाटो सहयोगियों और भागीदारों ने अधिक उन्नत वायु रक्षा प्रणालियों के लिए नई प्रतिज्ञा की ताकि हम रूस की मिसाइल को मार गिराने में मदद कर सकें। लेकिन भविष्य में इस तरह की किसी भी घटना को रोकने का सबसे अच्छा तरीका रूस के लिए युद्ध को रोकना है।

उन्होंने नाटो के मुख्यालय से बोलते हुए कहा कि हमें कोई संकेत नहीं मिला है, कि यह रूस की ओर से जानबूझकर किया गया हमला है। पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा ने पहले कहा था कि मिसाइल हमले का दोष रूस को देने की अधिक संभावना थी लेकिन इसका कोई सबूत नहीं था कि इसे रूस ने दागा था। स्टोलटेनबर्ग ने मॉस्को और कीव के बीच शांति (एजेंसी) की संभावना के बारे में पूछे जाने पर कहा कि पिछले प्रयासों से पता चला है, कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की समझौता और बातचीत करने की कोई इच्छा नहीं थी।

यूक्रेन के एक स्कूल पर मिसाइल हमला
कीव। यूक्रेन के लुहान्स्क क्षेत्र में एक स्कूल पर हुए मिसाइल हमले में 60 लोगों के मारे जाने की आशंका है। रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आयी है। एक अधिकारी ने कहा कि एक स्कूल में हवाई हमला हुआ, जहां 90 लोगों ने शरण ली थी। लुहान्स्क क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख सेरही हेयडे ने कहा कि स्कूल से 30 लोगों को बचाया गया है, जिनमें 7 घायल भी शामिल है। उन्होंने कहा कि मलबे में से दो शव भी बरामद हुए हैं।

ऐसी संभावना है कि स्कूल की इमारत के मलबे में दबे सभी 60 लोगों की मौत हो गयी है। रूसी विमान ने बिलोहोरिवका गांव में स्कूल पर बम बरसाया थे, जिससे इमारत में आग लग गयी। आग पर काबू पाने में अग्निशमन कर्मियों को करीब चार घंटे का समय लगा।

रूस ने विमान कारखाने पर दागी कई मिसाइले
कीव। रूसी मिसाइलों ने ल्वीव में एक विमान कारखाने पर हमला किया। मेयर एंड्री सदोवी ने यह जानकारी दी। मेयर ने कहा कि विमान कारखाने पर कई मिसाइले को दागी गयी, जो लवीव हवाई अड्डे के करीब है और मिसाइल हमलों में कारखाना नष्ट हो गया है। विमान कारखाने पर रूसी मिसाइलें दागी गयी है। कारखाने का संचालन पहले बंद कर दिया गया था। इसलिए इसमें कोई नुकसान नहीं हुआ है।

इससे पहले उन्होंने कहा कि ल्वीव हवाईअड्डे के पास के इलाके में मिसाइलें दागी गई। वास्तविक स्थान के बारे में नहीं बता सकता, लेकिन यह निश्चित तौर पर एक हवाई अड्डा नहीं है।