uploaded - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

30 दिन में शिक्षकों की शैक्षणिक योग्यता अपलोड नहीं की तो लगेगी पैनल्टी
कोटा। सीबीएसई द्वारा जारी किए गए निर्देशों की पालना न होने पर मान्यता प्राप्त स्कूलों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। बोर्ड ने 30 दिन का समय देते हुए स्कूलों को चेताया कि निर्धारित दिनों में शिक्षकों की शैक्षणिक योग्यता व संबंधित दस्तावेज वेबसाइट पर अपलोड किए जाएं। यदि, निर्देशों की अवहेलना की जाती है तो संबंधित स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पेनल्टी लगाई जाएगी। ...तो स्कूलों पर लगेगी पैनल्टी: एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि आवश्यक सूचना सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध कराए जाने के दिशा निदेर्शों की अनुपालना नहीं किए जाने पर सेंट्रल बोर्ड आॅफ सेकेंडरी एजुकेशन सीबीएसइ ने सम्बद्ध विद्यालयों को कड़े दिशा निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड ने 4 वर्ष पूर्व 5 मार्च, 2021 को सम्बद्ध विद्यालयों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिए विद्यालय की आॅफिशियल वेबसाइट का निर्माण किए जाने तथा उस पर दिए गए फॉर्मेट में सभी आवश्यक सूचनाओं एवं दस्तावेजों को अपलोड किए जाने की दिशा निर्देश जारी किए गए थे। इन दिशा निदेर्शों की पालना के  लिए एक रिमाइंडर नोटिफिकेशन 21 मई, 2021 को फिर से जारी किया गया। बोर्ड से संबंधित कई विद्यालयों ने बोर्ड के इन दिशा निदेर्शों की आंशिक-पालना की या फिर नहीं की। जिसके चलते सीबीएसई ने अब अंतरिम आदेश जारी करते हुए 30 दिन के भीतर दिशा निदेर्शों की पालना की अंतिम सूचना जारी की है तथा तय समय-सीमा में पालना नहीं किए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही एवं पेनल्टी लगाए जाने के प्रावधान का भी उल्लेख किया है।

सीबीएसई स्कूलों को यह जानकारी करनी होगी अपलोड
शर्मा ने बताया कि सीबीएसई द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन में विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों की सूची मय शैक्षणिक-योग्यता तथा आवश्यक दस्तावेजों के स्कूल की वेबसाइट पर दिए गए फॉर्मेट में अपलोड किए जाने का विशेष उल्लेख किया गया है। जिसमें बोर्ड-परीक्षा का पिछले 3 वर्षों का परिणाम, फीस स्ट्रक्चर, स्पेशल एजुकेटर्स तथा वैलनेस टीचर्स की विस्तृत जानकारी अपलोड करना अनिवार्य है। वहीं, स्कूल इंफ्रास्ट्रक्चर, बिल्डिंग सेफ्टी सर्टिफिकेट तथा फायर-सेफ्टी सर्टिफिकेट के अतिरिक्त भी कई शैक्षणिक एवं वित्तीय जानकारियां भी सम्मिलित है।

निर्देशों की अवमानना तो होगी कार्रवाई
उन्होंने बताया कि नोटिफिकेशन के साथ संलग्न 'मैंडेटरी पब्लिक डिस्क्लोजर'  के तहत स्कूलों को पिछले तीन-वर्षों के 10वीं एवं 12वीं बोर्ड के परीक्षा-परिणाम, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की संख्या, शिक्षकों की शैक्षणिक-योग्यता, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का अनुपात, स्पेशल-एजुकेटर्स तथा वैलनेस-टीचर्स की विस्तृत जानकारी 30-दिन की तय समय सीमा में स्कूल वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी। यदि, निर्धारित दिनों में उपरोक्त जानकारी उपलोड नहीं की गई तो संबंधित स्कूलों के खिलाफ बोर्ड द्वारा कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

NTA ने नीट यूजी परीक्षा का सेंटरवाइज डाटा किया अपलोड
नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित करवाई जाने वाली नीट यूजी परीक्षा का परिणाम एंजेसी ने वेबसाइट पर सेंटरवाइज अपलोड कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा एजेंसी को दिए आदेश के बाद एनटीए ने यह रिजल्ट जारी किया है।

सुप्रीम कोर्ट में मामले की अगली सुनवाई सोमवार 22 जुलाई को होगी। सुप्रीम कोर्ट ने 18 जुलाई को अलग-अलग 40 से अधिक याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया था। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जे. बी. पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की बैंच सुनवाई कर रही है।

गौरतलब है कि एनटीए द्वारा मेडिकल की यूजी में पढ़ाई में प्रवेश के लिए 5 मई को एग्जाम करवाया था जिसके नतीजे 4 जून को लोकसभा चुनावों के साथ आए थे।

खादिम सलमान चिश्ती गिरफ्तार, अजमेर में नूपुर शर्मा के गला काटने को लेकर विवादित वीडियो किया था अपलोड
अजमेर। नफरत का जहर उगलने वाले और मकान इनाम में देने वाले हिस्ट्रीशीटर खादिम सलमान चिश्ती अब सरकारी मेहमान बन गए है। राजस्थान में अजमेर दरगाह थाना पुलिस ने विवादित वीडिओ अपलोड करने के मामले में हिस्ट्रीशीटर खादिम सलमान चिश्ती को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने इस मामले में मंगलवार शाम सलमान को उसके खादिम मोहल्ला स्थित निवास से गिरफ्तार किया। प्रथम दृष्टया उसने पुलिस को नशे में वीडियो बनाने की बात कही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, दरगाह सीओ सारस्वत, सीआई दलबीर सिंह ने विवादास्पद वीडियो जारी करने के बाद भूमिगत हुए इस खादिम को गिरफ्तार किया।

उल्लेखनीय है कि सलमान चिश्ती ने वीडियो अपलोड कर भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपूर शर्मा का गला काटकर लाने वाले को अपना घर गिफ्ट मे देने का एलान किया था। इस वीडियो के बाद मुस्लिम एवं गैर मुस्लिम समाज में तीखी प्रतिक्रिया हुई। इसके बाद खादिमों की संस्था अंजुमन कमेटी व दरगाह कमेटी को शांति व सौहार्द बनाए रखने का संदेश जारी करना पड़ा।

फादर्स डे : राजनीतिक दिग्गजों ने सोशल मीडिया पर अपलोड की पिता की फोटो, बताया संघर्ष की प्रेरणा
जयपुर। फादर्स डे पर समाज के हर वर्ग के लोगों ने सोशल मीडिया पर अपने पिता के साथ पुरानी फोटो शेयर करते हुए अनुभव लिखे। राजनीतिक जगत के कई दिग्गजों ने भी अपने पिता के साथ फोटो शेयर की। भाजपा-कांग्रेस सहित अन्य दलों के नेताओं ने भी ऐसे फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड किए।

कांग्रेस के इन नेताओं के फोटो रहे चर्चित

पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने पिता वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेश पायलट के साथ पुराना फोटो शेयर करते हुए लिखा कि पिता-पुत्र का बंधन एक बहुत ही खास है। मैं वास्तव में एक पिता के लिए धन्य था, जो मेरे सबसे अच्छे दोस्त भी थे। उनकी याद हर रोज आती है।

विधायक दिव्या मदेरणा ने पिता महिपाल मदेरणा के साथ बचपन की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि आज फादर्स डे है, लेकिन मेरे और मेरी बहन रूबल के लिए हर दिन फादर्स डे है। हमारी दुनिया हमारे पिता में है और हमेशा रहेगी। मेरी बहन हर दिन मेरे पिता के लिए पत्र लिखती है। दिव्या ने पत्र का एक अंश भी शेयर किया।

खेल मंत्री अशोक चांदना ने अपने पिता देवा गुर्जर के साथ फोटो शेयर कर लिखा कि सत्य के लिए लड़ना, उसके लिए जीवन में हमेशा संघर्ष करना और निर्भयता के साथ हमेशा सेवा करना, पिता द्वारा दिया गया संकल्प ही मेरे जीवन की प्रेरणा है। इस दौरान चांदना ने अपने पिता के अनुभव को भी बताया।

शिक्षा राज्यमंत्री जाहिदा खान ने अपने पिता चौधरी तैय्यब हुसैन की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि आपके ही नाम से जानी जाती हूं वालिद, भला इससे बड़ी शोहरत मेरे लिए क्या होगी। अल्लाह मेरे वालिद मरहूम चौधरी तैय्यब हुसैन को जन्नतुल फिरदौस में आला मुकाम आता फरमाए। इस तरह से उन्होंने अपने अनुभवों को शेयर किया।

वसुन्धरा राजे

पूर्व सीएम एवं भाजपा की राष्टÑीय उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे ने इस मौके पर अपने पिता जीवाजीराव सिन्धिया और खुद के बचपन को याद किया। उन्होंने ट्वीटर पर खुद की पांच-छह साल की उम्र में पिता के साथ की फोटो अपलोड कर फादर्स डे पर अपनी भावनाओं को जाहिर किया है। सभी को फादर्स डे की बधाई भी दी है।

गजेन्द्र सिंह शेखावत

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री एवं जोधपुर सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत ने अपने पिता और परिजनों की खुद के साथ फोटो ट्वीटर पर शेयर की है। पिता की अहमियत बताते हुए लिखा है कि पिता जिम्मेदारियों के सर्वोच्च प्रतीक की संज्ञा है। वे समयानुसार व्यवहार कर परिस्थितियों की परख कराते हैं। संतान की सफलता में वस्तुत: पिता का प्रयास छिपा होता है। आज उनके समक्ष अंतर्मन की कृतज्ञता समर्पित करने का विशेष दिवस है। यह लिखते हुए सभी को फादर्स डे की शुभकामनाएं दी है।

कैलाश चौधरी

केन्द्रीय राज्यमंत्री और बाड़मेर सांसद कैलाश चौधरी ने अपने ट्वीटर पर पिता का आशीर्वाद लेते हुए फोटो अपलोड की है। साथ ही लिखा है कि मेरे जीवन के अमूल्य व्यक्ति मेरे पिताजी ने हमेशा मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उनकी दी हुई शिक्षा हर कठिन घड़ी में मेरा मार्ग प्रशस्त करती है। आज पितृ दिवस पर मैं उनके चरणों में प्रणाम करता हूं।

मेरे पिता स्वर्गीय श्री जीवराज सोनी (अगरोया) संत प्रवृति के इंसान थे। भगवान के अनन्य भक्त थे। वे मेरे लिए गुरु और भगवान दोनों ही थे। उनकी प्रेरणा से हर सफलता अर्जित की। 1982 में ब्रेन ट्यूमर होने के कारण अस्पताल में भर्ती हुए। मैं उस समय फर्स्ट ईयर में था। 13 दिन तक उन्होंने जीवन का शाश्वत सत्य बताया। मैं आज भी खुद को उनके बिना अकेला महसूस करता हूं। उन्होंने साफ-सुथरा जीवन जीना सिखाया। -भगवान लाल सोनी, महानिदेशक

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो राजस्थानुंमेरे पिता श्री अमरनाथ सिंह गरीब घर से थे। उन्होंने बाबू की नौकरी से शुरुआत की और कलक्टर पद से सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने बड़ी कठिनाइयों का सहज और धैर्य से सामना किया। सही रास्ते पर चलना हमने उनसे विरासत में सीखा है। सत्य के साथ खड़े रहना और सही बात बेबाकी से बोलना उनसे ही सीखा है। ये दोनों ही सीख आज मेरी भी ताकत है। आज अपने पैसों से अपना पेट पाल रहा हूं, मेरी हर ख्वाहिश मेरे पापा ने पूरी की है।
-विकास कुमार, महानिरीक्षक पुलिस राजस्थान

सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा: आयोग ने अपलोड किए साक्षात्कार पत्र
अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने मंगलवार को सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा 2022 के तीन विषयों के साक्षात्कार पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए। सहायक आचार्य के लोक प्रशासन एवं दर्शन शास्त्र के विषयों के पदों के लिए साक्षात्कार 16 मई को और वनस्पति विज्ञान के पदों के लिए साक्षात्कार 17 मई से 20 मई तक होंगे।

आरएएस मुख्य परीक्षा के प्रवेश-पत्र अपलोड
अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने रविवार को राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा 2021 के प्रवेश-पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए। परीक्षा 20 व 21 मार्च को सभी संभागीय जिला मुख्यालयों पर सुबह 9 बजे से 12 बजे एवं दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी अपना प्रवेश-पत्र आयोग की वेबसाइट  rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक पर जाकर आवेदन-पत्र क्रमांक व जन्म दिनांक प्रविष्ट कर डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा कुल 988 पदों के लिए आयोजित की जा रही है।

मूल फोटो आईडी के बिना प्रवेश नहीं
अभ्यर्थियों को एक पासपोर्ट साइज फोटो एवं मूल फोटो पहचान-पत्र साथ लेकर परीक्षा समय से एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा। मूल फोटो पहचान-पत्र के अभाव में अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।