electronic - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ईरान का बड़ा कदम: जहाजों के अनुरोधों पर होगी त्वरित कार्रवाई, 60 दिन तक नहीं वसूला जाएगा शुल्क
तेहरान। ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने घोषणा की है कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने के लिए जहाजों के अनुरोधों पर तेजी से कार्रवाई करने का आदेश जारी किया है। यह कदम ईरान और अमेरिका के बीच हाल ही में हस्ताक्षरित एक समझौते के उद्देश्यों को पूरा करने के तहत उठाया गया है। एसएनएसई ने यह घोषणा ईरानी मीडिया की ओर से जारी एक बयान में की है। यह बयान ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा इलेक्ट्रॉनिक रूप से इस समझौते पर हस्ताक्षर किये जाने के कुछ घंटे बाद आया है।

परिषद ने कहा कि इस समझौते के तहत, होर्मुज जलडमरूमध्य को पार करने का अनुरोध करने वाले जहाजों से 60 दिनों तक कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा और इसका पूरा खर्च ईरान सरकार उठाएगी। बयान में कहा गया है कि इस जलमार्ग से गुजरने के इच्छुक जहाजों को अपने अनुरोध ‘फारस की खाड़ी जलडमरूमध्य प्राधिकरण’ (पर्शियन गल्फ स्ट्रेट अथॉरिटी) को भेजने होंगे। परिषद ने कहा, “विशेष परिस्थितियों और मार्ग में कुछ सुरक्षा खतरों को देखते हुए तथा सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने और समुद्री दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जहाजों का घोषित मार्ग और घोषित समय पर ही गुजरना आवश्यक है।” इसके साथ ही परिषद ने भरोसा दिलाया कि इस जलमार्ग में जहाजों की आवाजाही धीरे-धीरे बढ़ेगी।

संस्था ने कहा कि इस जलडमरूमध्य से गुजरने के प्रशासनिक प्रबंधों और तकनीकी विवरणों की घोषणा ‘फारस की खाड़ी जलडमरूमध्य प्राधिकरण’ के माध्यम से की जाएगी। ईरान, अमेरिका और पाकिस्तान ने सोमवार तड़के लेबनान सहित सभी मोर्चों पर संघर्ष को समाप्त करने के उद्देश्य से इस समझौते को अंतिम रूप देने की घोषणा की थी। पेज़ेशकियन और ट्रंप ने गुरुवार तड़के इलेक्ट्रॉनिक रूप से इस समझौते पर हस्ताक्षर किये।

रेल भर्ती बोर्ड परीक्षाओं में इलेक्ट्रोनिक सामान पर प्रतिबंध : परीक्षार्थियों को हाथों पैरों में मेहंदी लगा कर आने पर भी रोक, जानें कौन-कौन से सामान पर प्रतिबंध
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने रेल भर्ती बोर्ड की परीक्षाओं में इलेक्ट्रोनिक सामान के अलावा पेन, पेंसिल, टोपी, पर्स एवं पानी की बोतल लाने को भी प्रतिबंधित कर दिया है और परीक्षार्थियों को हाथों पैरों में मेहंदी लगा कर आने पर भी रोक रहेगी। रेल मंत्रालय ने सभी रेल भर्ती बोर्डों के अध्यक्षों को एक परिपत्र भेजा है जिसमें कॉल लेटर में दिए गए निर्देशों में संशोधन किया गया है। इसमें परीक्षा केन्द्रों में प्रवेश के लिए प्रतिबंधित वस्तुओं की नई सूची जारी की गई है।

परिपत्र में कहा गया है कि आरआरबी द्वारा आयोजित परीक्षाओं में कुछ निश्चित नियम होते हैं, जिसके कारण परीक्षा केन्द्रों में कुछ वस्तुओं को ले जाने पर प्रतिबंध लगाया जाता है। हालांकि किसी भी धार्मिक भावना को ठेस न पहुंचे इसके लिए सक्षम प्राधिकारी ने कॉल लेटर में दिए गए निर्देशों के पैरा 7 को संशोधित करने का निर्णय लिया है।

उम्मीदवारों को दिए गए निर्देशों के पैरा 7(1) में कहा गया है कि प्रतिबंधित वस्तुएं/इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जैसे मोबाइल फोन, पेजर, घड़ियां, ईयरफोन, ब्लूटूथ युक्त डिवाइस, माइक्रोफोन, हेल्थ बैंड, कैलकुलेटर, पुस्तक, पेन, कागज, पेंसिल, ई-यूजर, पाउच, स्केल, राइटिंग-पैड, बेल्ट, हैंडबैग, टोपी, पर्स, कैमरा, पानी की बोतल, पैक/खुले खाद्य पदार्थ आदि परीक्षा केन्द्र के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं है।

परिपत्र के अनुसार परीक्षा केन्द्र के अंदर केवल ई-कॉल लेटर की अनुमति होगी। उम्मीदवार को परीक्षा केन्द्र के अंदर कोई पेन/पेंसिल नहीं ले जाना चाहिए। परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों को पेन उपलब्ध कराया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने हाथों/पैरों पर मेंहदी न लगाएं, क्योंकि इससे बायोमेट्रिक्स कैप्चर करने में बाधा आती है।

परिपत्र में कहा गया है कि पैरा 7(2) के तहत तलाशी के दौरान, धातु के वस्त्र, धार्मिक प्रतीक, चूड़ियाँ, आभूषण, मंगल सूत्र, कंगन ले जाते/पहने हुए पाए जाने वाले अभ्यर्थियों को उनके कॉल लेटर में उपयुक्त पुष्टि के साथ परीक्षा हॉल के अंदर जाने की अनुमति दी जाएगी ताकि निरीक्षक ऐसे अभ्यर्थियों के प्रति अतिरिक्त सतर्क रहें। रेल मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार इन बदलावों को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

जेहादी साहित्य, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य सामग्री जब्त
भोपाल। संदिग्ध गतिविधियों की सूचनाओं के आधार पर मध्यप्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने बांग्लादेश से संबंधित प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जमात ए मुजाहिद्दीन (जेएमबी) के चार सक्रिय सदस्यों को यहां से गिरफ्तार कर लिया। एटीएस की ओर से मुहैया कराई गई जानकारी के अनुसार चारों को कल मध्य रात्रि में यहां सघन आबादी वाले क्षेत्र में छापेमारी की कार्रवाई के दौरान हिरासत में लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ के बाद एटीएस की ओर से अन्य कदम भी उठाए जाने की संभावना है। सूत्रों ने कहा कि जेएमबी के चारों सक्रिय सदस्य बांग्लादेश के निवासी बताए गए हैं, जो भोपाल में निवास कर रहे थे। इनके कब्जे से इलेक्ट्रानिक उपकरण, आपत्तिजनक साहित्य और अन्य सामग्री जब्त की गई है। चारों सदस्य ‘जेहादी गतिविधियों’ में संलिप्त थे और भोपाल में वे ‘रिमोट बेस स्लीपर सेल’ तैयार कर रहे थे।

इनकी योजना भविष्य में देशविरोधी घटनाओं को अंजाम देने की थी। गिरफ्तार संदिग्ध आतंकवादियों में फजहर अली, मोहम्मद अकील, जहूरउद्दीन उर्फ इब्राहिम और फजहर जैनुल शामिल। सूत्रों ने कहा कि आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में जेहादी साहित्य, इलेक्ट्रानिक उपकरण और संदिग्ध दस्तावेज मिले हैं। इन्हीं के आधार पर आरोपियों की पहचान जमात ए मुजाहिद्दीन, बंग्लादेश (जेएमबी) के सक्रिय सदस्य के रूप में हुई है। जेएमबी ने वर्ष 2005 में बंग्लादेश के 50 शहरों और कस्बों में लगभग 300 स्थानों पर लगभग 500 बम विस्फोट किए थे।

भोपाल से पकड़े गए चार संदिग्धों के मामले की जांच के लिए बनाई जा रही एसआईटी : गृह मंत्री

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि भोपाल से पकड़े गए चार संदिग्धों के मामले में जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) बनाया जा रहा है। डॉ मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया कि पकड़े गए संदिग्धों के पास से जेहादी साहित्य, संदिग्ध दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए हैं। मामले की तह में जाने की जरूरत है। अभी एसआइटी बनाई जा रही है, जो मामले की गंभीरता से जांच करेगी। उन्होंने बताया कि चार में से तीन ने बांग्लादेश का निवासी होना स्वीकार कर लिया है। कौन कितने समय से यहां था, इस बारे में अभी अलग-अलग जानकारी मिल रही हैं। सभी से अलग-अलग पूछताछ कर स्थितियां स्पष्ट हो जाएंगी। इसी के साथ उन्होंने बताया कि सभी पुलिस थानों को अलर्ट किया गया है। पुलिस को संदिग्धों की जानकारी एकत्रित करने को कहा है।

संदिग्ध गतिविधियों की सूचनाओं के आधार पर मध्यप्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने बांग्लादेश से संबंधित प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जमात ए मुजाहिद्दीन (जेएमबी) के चार सक्रिय सदस्यों को कल यहां से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार संदिग्ध आतंकवादियों में फजहर अली, मोहम्मद अकील, जहूरउद्दीन उर्फ इब्राहिम और फजहर जैनुल शामिल हैं। उनके कब्जे से जेहादी साहित्य, इलेक्ट्रानिक उपकरण और संदिग्ध दस्तावेज जब्त हुए हैं।

कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद के चार सहयोगी गिरफ्तार
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर पुलिस ने रविवार को पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद के चार सक्रिय सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले में आतंकवादी कृत्यों को अंजाम देने के लिए रसद, परिवहन और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने वाले जैश-ए-मोहम्मद के चार सक्रिय सहयोगियों को दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में गिरफ्तार किया गया।

सीआरपीएफ जवान की हत्या में शामिल आतंकी समेत दो गिरफ्तार
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान की हत्या में शामिल एक आतंकवादी और उसके साथी को गिरफ्तार किया गया है। शोपियां जिले के पुलिस अधीक्षक अमृत पॉल सिंह ने बताया कि सीआरपीएफ के जवान मुख्तार अहमद डोई पर पीछे से हमला किया गया था। उन पर तीन राउंड गोलियां चलाई गईं। मुख्तार के मारे जाने के बाद पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान पुलिस ने एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया जिसकी पहचान रुखसार अहमद थोकर के रूप में हुई है। एसएसपी ने कहा, उसके खुलासे पर, एक पिस्तौल बरामद की गई और आमिर अहमद दीवान के रूप में पहचाने जाने वाले एक ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) को भी गिरफ्तार किया गया। वारदात में प्रयुक्त बाइक भी जब्त कर ली गई है। यह हमला लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के कमांडर आबिद रमजान शेख के इशारे पर किया गया था।