material - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पितृपक्ष की परंपरा से कारोबार को मिली संजीवनी
कोटा। पितृ पक्ष में भी कोटा के बाजारों में रौनक बनी हुई है। परंपरागत रीति-रिवाजों के निर्वाह के लिए लोग बड़ी मात्रा में मिठाई, सूखे मेवे और पूजन सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं। इसका सीधा असर कारोबार पर पड़ रहा है। व्यापारियों का कहना है कि इस बार पिछले साल की तुलना में बिक्री में 20 से 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी होने का अनुमान है। कोटा के घंटाघर, छावनी, गुमानपुरा, तलवंडी सहित अन्य बाजारों में मिठाई की दुकानों पर पितृ पक्ष के दौरान अच्छी बिक्री हो रही है। लड्डू, पेड़ा, बूंदी और बेसन की मिठाइयों की सबसे अधिक मांग है। श्राद्ध के दौरान ब्राह्मणों को भोजन करवाया जाता है। ऐसे में भोजन में मिष्ठान सामग्री को भी परोसा जाता है। ऐसे में श्राद्ध पक्ष में भी मिठाई कारोबार रफ्तार पकड़ रहा है। अधिकांश ग्राहक लड्डू और पेड़े की अधिक खरीदारी कर रहे हैं।

पूजन सामग्री की खरीदारी में भी उछाल
किराना व्यापारी योगेश भारद्वाज ने बताया कि श्राद्ध पक्ष में तिल, चावल, आटा, घी, गुड़, तेल, काला कपड़ा, लौंग, सुपारी, अगरबत्ती, दीपक और पीतल-तांबे के बर्तन की बिक्री में भी जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है।  श्राद्ध पक्ष के दौरान ही इस साल 30 लाख रुपए का कारोबार सिर्फ पूजन सामग्री से होने का अनुमान है। किराना व्यापारियों का कहना है कि श्राद्ध पक्ष के दौरान दान देने की परम्परा है। इसके चलते पीतल और तांबें के बर्तनों की भी खरीदारी हो रही है। श्राद्ध पक्ष में पितरों को देवता तुल्य माना जाता है। इसलिए इन दिनों पूजन सामग्री की भी खरीदारी बढ़ी है।

खीर के लिए सूखे मेवों की डिमांड
श्राद्ध पक्ष में तर्पण और भोजन सामग्री में सूखे मेवों का विशेष महत्व है। कोटा के प्रमुख बाजार में काजू, किशमिश, बादाम व पिस्ता की खरीदारी जोरों पर है। व्यापारियों का कहना है कि श्राद्ध पक्ष के दौरान पितरों के लिए अधिकांश घरों में खीर बनाई जाती है। खीर में सूखे मेवों का भी इस्तेमाल किया जाता है। इसके चलते अन्य दिनों की तुलना में अभी सूखे मेवे की बिक्री अधिक हो रही है। वर्तमान में काजू और किशमिश की मांग सबसे आगे है। क्योंकि  खीर को स्वादिष्ट बनाने के लिए इनका इस्तेमाल किया जाता है। अभी त्यौहारी सीजन नहीं होने से भावों में ज्यादा तेजी नहीं हो रही है। इस कारण भी सूखे मेवों की बिक्री में इजाफा हो रहा है।

इनका कहना
पितृ पक्ष हमारे पूर्वजों की स्मृति में किया जाने वाला विशेष कर्म है, इसमें शुद्ध सामग्री से व्यंजन बनाकर पितरों को अर्पण किया जाता है। इसलिए बाजार से कई तरह की चीजें लेनी ही पड़ती हैं।
-मनोज कुमार, निवासी रायपुरा

श्राद्ध पक्ष के पहले सप्ताह में ही मिठाई की बिक्री करीब 10 लाख रुपए तक पहुंच चुकी है। अगर यही रफ्तार रही तो पूरे पखवाड़े में अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।
-महावीर अग्रवाल, मिठाई व्यवसायी

हर साल श्राद्ध पक्ष पर मिठाई और पूजन सामग्री की खरीदारी करते हैं। साल में एक बार ही पितरों को तृप्त करने का अवसर मिलता है। ऐसे में उनकी पसंद ख्याल करते हुए व्यंजन बनाते हैं।
-मंजू देवी, निवासी बंगाली कॉलोनी

ईडी ने प्लैटिनम हर्न मामले में मारे छापे : तलाशी के दौरान मिले 6.3 करोड़ रुपए नकद, आपत्तिजनक सामग्री एवं दस्तावेज किए जब्त
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालाय ( ईडी) की मुंबई शाखा ने ‘टॉरेस ज्वेलरी’ ब्रांड नाम से कारोबार कर रही कंपनी मेसर्स प्लैटिनम हर्न प्रा. लि. के खिलाफ जांच के सिलसिले में छापे और तलाशी के दौरान 6.3 करोड़ रुपए नकद तथा आपत्तिजनक सामग्री एवं दस्तावेज जब्त किए हैं।

ईडी ने कहा कि इस मामले में चल रही जांच में धनशोधन निवारक अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत मुंबई और सूरत में चार परिसरों में तलाशी अभियान चलाया गया। ईडी ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और  6.30 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की गई है। मामले की जांच चल रही है।

कश्मीर में आतंकवाद के महिमा मंडन के आरोप में एक गिरफ्तार, युवाओं में राष्ट्रविरोधी भावनाएं भड़काने वाली सामग्री करता था साझा
जम्मू। कश्मीर पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर विभाग ने श्रीनगर में  एक व्यक्ति को सोशल मीडिया पर आतंकवाद का महिमामंडन करने और युवाओं में राष्ट्रविरोधी भावनाएं भड़काने वाली सामग्री साझा करने के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कहा कि विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर और सोशल मीडिया निगरानी के दौरान, सीआईके की एक टीम ने फेसबुक पर शैडी कश्मीर ड्रायफ्रूट्स नाम के सोशल मीडिया हैंडल चलाने वाले एक व्यक्ति की पहचान की और उसे गिरफ्तार किया, जिसका इस्तेमाल शांति भंग करने के इरादे से चरमपंथी सामग्री प्रसारित करने के लिए किया जा रहा था।

गिरफ्तार व्यक्ति श्रीनगर के शालीमार के दूध मोहल्ला निवासी शौकत अहमद डार है। जांचकर्ताओं ने पाया कि युवक आतंकवाद और आतंकवादी कमांडरों का महिमामंडन करने तथा युवा मन में राष्ट्र-विरोधी भावनाओं को भड़काने के उद्देश्य से सामग्री पोस्ट करने और साझा करने में सक्रिय था। उन्होंने बताया कि शौकत का कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने का इतिहास रहा है और उसे पहले भी वर्ष 2019 में श्रीनगर के हरवन थाना ने पथराव की घटनाओं में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया था।  इससे पहले, वर्ष 2022 में उसे साइबर पुलिस स्टेशन श्रीनगर ने कट्टरपंथी सामग्री के ऑनलाइन प्रसार में शामिल होने के आरोप में हिरासत में लिया था। जम्मू-कश्मीर में खुफिया एजेंसियों के अनुरोध पर सभी सोशल मीडिया सेवा प्रदाताओं ने कट्टरपंथी प्रचार पर नज़र रखने के लिए विशेष इकाइयां स्थापित की हैं, खासकर जम्मू-कश्मीर में।

विदेशों की तर्ज पर कोटा में भी मशीनों से हो भवन निर्माण
कोटा। विदेशी तकनीक को अपनाकर भारत में कई कार्य किए जा रहे हैं। लेकिन भवन निर्माण के कार्य को अभी भी देशी तरीके से ही किया जा रहा है। जिससे निर्माण सामग्री सड़क पर डालने से ट्रैफिक बाधित होने के साथ ही आमजन को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि विदेशी तर्ज पर आधुनिक मशेनों से कोटा में भी भवन निर्माण किया जाए तो भवन निर्माण में समय भी कम लगेगा और लोगों को परेशानी भी नहीं होगी। 21 वीं सदी में अधिकतर काम मशीनों से होने लगे हैं। भारत में भी आधुनिक मशीनों का उपयोग कर कई काम किए जा रहे हैं। लेकिन भवन निर्माण कार्य में अभी भी देश में अधिकतर देशी तरीके से ही कार्य किया जा रहा है। विशेष रूप से छोटे मकानों को बनाने में। देश के महानगरों और कोटा में भी बहुमंजिला इमारतों के निर्माण में तो अधिकतर मशीनों का उपयोग किया जाने लगा है। लेकिन छोटे मकान बनाने में अभी तक मशीनों का उपयोग नहीं हो रहा है। ऐसे में भवन निर्माण करने वाले अपने मकान में उपयोग की जाने वाली निर्माण सामग्री पत्थर, ईंट, बजरी, सीमेंट, सरिया और मकान का मलबा तक या तो सड़क पर बीच राह डाल रहे हैं या पड़ौसी के घर के आस-पास। जिससे शहर में कई जगह तो ऐसी हैं जहां इस कारण से एक चौथाई से आधी तक सड़क घिरी रहती है। ऐसा एक दो दिन या महीने के लिए नहीं वरन पूरे साल देखा जा सकता है। निर्माण सामग्री सड़क के बीच में पड़ी होने से या तो निर्माण कर्ता उस दौरान आम रास्ते को ही बंद कर देता है या फिर वहां वाहनों को निकलने की जगह बहुत कम होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गली मौहल्ले ही नहीं मेन रोड तक पर इसी तरह के दृश्य आए दिन देखे जा सकते हैं। इससे उस मकान के आस-पास रहने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि नगर निगम द्वारा ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्ती का कोई प्रावधान नहीं होने से कार्रवाई भी नहीं हो पा रही है। जिससे इस तरह  के कार्यों की संख्या दिनों दिन एक दूसरे को देखकर बढ़ती जा रही है।

विदेशों में मशीनों का अधिक उपयोग
विदेशों में चाहे जापान हो या दुबई। वहां अधिकतर भवन निर्माण के काम मशीनों से किए जा रहे हैं। ऐसे में निर्माण सामग्री को सीधे मशीनों में डाला जा रहा है। जिससे प्रेशर से उस सामग्री को काफई ऊंचाई तक भेजा जा रहा है। जिससे निर्माण सामग्री को न तो सड़क पर डालना पड़ रहा है और न ही पड़ौसी के मकान के सामने। ऐसे में मकान भी आसानी से व कम समय में तैयार हो रहे हैं। साथ ही किसी को परेशानी का सामना भी नहीं करना पड़ रहा।

प्राइवेट ही नहीं सरकारी निर्माण से भी परेशानी
शहर में प्राइवेट निर्माण कार्य की सामग्री सड़क पर बीच राह पड़ी होने से परेशानी तो हो ही रही है। जबकि सरकारी निर्माण कार्य के दौरान भी अधिकतर समय निर्माण सामग्री को बीच राह ही डाली जा रही है। जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में भी शहर का कोई क्षेत्र ऐसा नहीं है जहां इस तरह निर्माण सामग्री के बीच राह में पड़े होने से परेशानी नहीं हो रही हो। फिर चाहे वह वल्लभ नगर व तलवंडी जैसी पॉश कॉलोनी हो या फिर नयापुरा व खेड़ली फाटक का क्षेत्र। हर जगह पर भवन निर्माण के दौरान बीच राह डाली जा रही निर्माण सामग्री लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है।

तैयार ब्लॉक व स्ट्रक्चर से भी निर्माण संभव
जिस तरह से शहर में कई सरकारी निर्माण कार्य किए जा रहे हैं।  उसी तरह से प्राइवेट निर्माण भी किए जा सकते हैं। सरकारी निर्माण में ब्लॉक व स्ट्रक्चर को किसी अन्य स्थान पर तैयार किया जा रहा है। वहां से तैयार सामग्री को लाकर सिर्फ चुनाई कर निर्माण किए जा रहे हैं। जिससे किसी को भी परेशानी नहीं हो रही है। उसी तरह से प्राइवेट निर्माण भी किए जा सकते हैं।

भवन निर्माण में आधुनिक मशीनों की तकनीक का उपयोग किया जाए तो इससे बेहतर कोई उपाय नहीं है। इस तकनीक से निर्माण कार्य में तो सुविधा होगी ही साथ ही आमजन को भी परेशानी नहीं होगी। जबकि भवन निर्माण के दौरान बीच सड़क पर निर्माण सामग्री डालना गलत है। लेकिन छोटे निर्माण व कम जगह में निर्माण करने पर मशीनों का उपयोग करना संभव नहीं हो पाता। जिससे मजबूरी में निर्माण सामग्री को सड़क पर या आस-पास डालना पड़ रहा है। मशीनों से निर्माण महंगा होने से इसका उपयोग बहुत कम लोग कर रहे हैं। हालांकि बड़े बिल्डर तो मशीनों से ही निर्माण कर रहे हैं।
- आई.एल. सैनी, निदेशक, सुमंगलम् ग्रुप

मशीनों से निर्माण महंगा
बिल्डर द्वारा मल्टी स्टोरी का निर्माण करने के दौरान इस तरह की परेशानी कम होती है। इसका कारण मल्टी स्टोरी वाला प्लॉट बड़ा होने से निर्माÞण सामग्री बाहर नहीं डालकर उसी प्लॉट पर डाली जा रही है। साथ ही बहुमंजिला इमारतों का निर्माण होने से बड़ी-बड़ी मशीनों का उपयोग किया जा रहा है। मशीनों का उपयोग महंगा पड़ता है। ऐसे में यह छोटे भवन निर्माण में संभव नहीं हो पा रहा है। वैसे प्रयास किए जाएं तो आधुनिक मशीनों से भवन निर्माण किया जा सकता है। जिससे कम समय में निर्माण होगा और लोगों को परेशानी भी नहीं होगी।
- अभिषेक गुप्ता, निदेशक, आकांक्षा दीप हाइट्स

छोटे निर्माण में मशीनों का उपयोग संभव नहीं
दुबई में पूरी प्लानिंग करने के बाद निर्माण कार्य किया जाता है। जिसे सरकार भी नहीं बदल सकती है। विदेशी तकनीक पर महानगरों में मल्टी स्टोरी बनाने में मशीनों का उपयोग किया जा रहा है। जबकि कोटा जैसे शहर में और छोटे भवन निर्माण में मशीनों का उपयोग संभव नहीं है। इसका कारण बड़ी-बड़ी मशीनों की उपलब्धता नहीं हो पाती है। साथ ही मशीनों का खर्चा ही इतना महंगा होता है कि हर कोई उसे हायर नहीं कर पाता है। वैसे मशीनी तकनीक का उपयोग किया जाए तो बेहतर है। इससे परेशानी से बचा जा सकेगा।
- सुशील जैन, निदेशक, ओरियंट बिल्डर्स

बड़े निर्माण में आरसीसी का काम करने के लिए तो आरएमसी तकनीक का उपयोग किया जाने लगा है। जिसमें मशीनों से मिक्सर को कई मंजिल उपर तक पहुंचाकर छत डाली जा रही है। उसके लिए पेड़े बांधने की जरूरत नहीं है। लेकिन छोटे निर्माण में ऐसा संभव नहीं है। भवन निर्माण करने वाले को निर्माण सामग्री सड़क पर डालना मजबूरी है। हालांकि निगम द्वारा सड़क पर निर्माण सामग्री डालकर रास्ता बाधित करने वालों के खिलाफ जुर्माना लगाने का प्रावधान है। संबंधित जमादार व निरीक्षक जुर्माना लगा सकता है। लेकिन इस तरह की कार्रवाई बहुत कम हो रही है। छटे निर्माण में मशीनों का उपयोग महंगा होने से संभव नहीं हो पा रहा है। आरसीसी के अलावा अन्य निर्माण सामग्री को मशीनों से तैयार नहीं किया जा सकता। यदि भवन निर्माण में आधुनिक मशीनों का उपयोग किया जाए तो इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता।
- राजीव अग्रवाल, महापौर, नगर निगम कोटा दक्षिण

भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त, 2 गिरफ्तार
कोटपूतली। सरूण्ड थाना पुलिस ने अवैध खनन में उपयोग ली जाने वाली भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक सामग्री जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी इन्द्राज सिंह ने बताया कि बुधवार को मुखबिर द्वारा भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक सामग्री का परिवहन किए जाने की सूचना मिली थी। इत्तला पर गठित पुलिस टीम ने शुक्लावास-नारेहड़ा रोड़ पर बन्द बॉडी एक मिनी ट्रक को रूकवाकर चालक से पूछताछ की तो वाहन में विस्फोटक सामग्री भरा होना बताया गया, किन्तु उनके पास विस्फोटक सामग्री व परिवहन संबंधी कोई कागजात नहीं मिले। इस पर पुलिस ने मिनी ट्रक समेत उसमें भरी 1885 जिलेटिन की छड़, 82 डेटोनेटर फ्यूज वायर, 82 कनेक्शन वायर व 92 फिट सैफ्टी फ्यूज वायर आदि को जब्त कर लिया और वाहन चालक   भीमसिंह पुत्र श्योसहाय यादव निवासी ग्राम रामबास, थाना नारनौल सदर (हरियाणा) व खलासी रणजीत कुमार पुत्र विश्वेशर महत्तो निवासी बाघमरा, जिला धनबाद (झारखण्ड) को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया।

अल सूफा संगठन से जुड़े हुए हैं तीनों आतंकी जुबेर, सैफुल्ला और अल्तमस गिरफ्तार, आरोपियों के पास से बम बनाने की सामग्री बरामद
जयपुर। चित्तौड़गढ़  के निंबाहेड़ा में तीन आतंकियों के पकड़े जाने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। ये तीनो आतंकी अलसुफ़ा संगठन से जुड़े है।रतलाम में इस संगठन के करीब एक दर्जन से ज्यादा आतंकी पहले पकड़े जा चुके हैं। यह संगठन आईएसआईएस से जुड़ा हुआ है। तीनों आतंकियों जुबेर, सैफुल्ला और अल्तमस हैं।

आतंकियों के पास से आर डी एक्स टाइमर और बम बनाने के सामान बरामद किये है। एटीएस से मिली जानकारी के अनुसार  30 मार्च 2022 को पुलिस थाना सदर निम्बाहेड़ा, जिला चित्तौडगढ़ में की जा रही नाकाबन्दी के दौरान एक संदिग्ध कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी लेने पर एक बैग से  आरडीएक्स जैसा मटैरियल, फ्यूज वायर व टाइमर सेट करने के लिए घड़ी के साथ नकदी बरामद की गई।

दरअसल कार में सवार व्यक्तियों से पूछताछ की गई तो उनके कब्जे से दो पारदर्शी थैलियों में सिल्वर रंग का विस्फोटक पदार्थ कुल 6 किलोग्राम, दो पारदर्शी थैलियों में स्लेटी दानेदार विस्फोट पदार्थ कुल 6 किलोग्राम कुल विस्फोटक पदार्थ 12 किलोग्राम, तीन आरपेट घड़ी, ड्यूरासैल बैट्री, तीन कनेक्टर मय वायर, एक प्लास्टिक शीशी  छोटे बल्ब व वायर, एक बोलेरो कार वाहन संख्या MP-43-CA-7091 बरामद की गई।

गिरफ्तार अभियुक़तों से की गई प्रारम्भिक पूछताछ के आधार पर तीन संदिग्ध व्यक्तियों को राजस्थान के जिला टोंक एवं चित्तौडगढ़ से तथा दो संदिग्ध व्यक्तियों को रतलाम में एटीएस, मध्यप्रदेश की मदद से दस्तयाब किया गया।  समस्त गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण और राजस्थान में दस्तयाब किए गए व्यक्तियों को पूछताछ के लिए जयपुर लाया जाकर एवं मध्यप्रदेश एटीएस द्वारा दस्तयाब किए गए दो व्यक्तियों से एटीएस, मध्यप्रदेश द्वारा पूछताछ की जा रही है।  तीनों ने खुद को मध्यप्रदेश के रतलाम शहर का निवासी बताते हुए आतंकवादी संगठन अलसफा से जुड़ा होना बताया तथा वे यह सामग्री जयपुर में किसी व्यक्ति को सौंपने वाले थे। किसे सौंपते उसे यह नहीं जानते लेकिन इनके आकाओं के निशाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्र होना बताया जा रहा है।

पुलिस ने इन लोगों को अफीम तस्करी के संदेह में रोका और तलाशी ली लेकिन इनके आतंकवादी होने का पता लगने पर राज्य की एटीएस सहित केंद्रीय एजेंसियों को सूचना दी गई जिनका देर रात से निम्बाहेड़ा में जमावड़ा हो गया। मामले में अब तक तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा चुकी है और पांच संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ के लिए दस्तयाब किया गया। इस टेरर मॉड्यूल के षड़यन्त्र, किस आतंकवादी गिरोह से सम्पर्क हैं, और कौन-कौन आतंकवादी इसमें सम्मिलित हो सकते हैं। इस सम्बन्ध में गहन पूछताछ की जा रही है। अब तक की गई कार्यवाही के सम्बन्ध में (NIA) राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण और आसूचना ब्यूरो (IB) के अधिकारियों से निरन्तर समन्वय रखा जा रहा है।

जेहादी साहित्य, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य सामग्री जब्त
भोपाल। संदिग्ध गतिविधियों की सूचनाओं के आधार पर मध्यप्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने बांग्लादेश से संबंधित प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जमात ए मुजाहिद्दीन (जेएमबी) के चार सक्रिय सदस्यों को यहां से गिरफ्तार कर लिया। एटीएस की ओर से मुहैया कराई गई जानकारी के अनुसार चारों को कल मध्य रात्रि में यहां सघन आबादी वाले क्षेत्र में छापेमारी की कार्रवाई के दौरान हिरासत में लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ के बाद एटीएस की ओर से अन्य कदम भी उठाए जाने की संभावना है। सूत्रों ने कहा कि जेएमबी के चारों सक्रिय सदस्य बांग्लादेश के निवासी बताए गए हैं, जो भोपाल में निवास कर रहे थे। इनके कब्जे से इलेक्ट्रानिक उपकरण, आपत्तिजनक साहित्य और अन्य सामग्री जब्त की गई है। चारों सदस्य ‘जेहादी गतिविधियों’ में संलिप्त थे और भोपाल में वे ‘रिमोट बेस स्लीपर सेल’ तैयार कर रहे थे।

इनकी योजना भविष्य में देशविरोधी घटनाओं को अंजाम देने की थी। गिरफ्तार संदिग्ध आतंकवादियों में फजहर अली, मोहम्मद अकील, जहूरउद्दीन उर्फ इब्राहिम और फजहर जैनुल शामिल। सूत्रों ने कहा कि आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में जेहादी साहित्य, इलेक्ट्रानिक उपकरण और संदिग्ध दस्तावेज मिले हैं। इन्हीं के आधार पर आरोपियों की पहचान जमात ए मुजाहिद्दीन, बंग्लादेश (जेएमबी) के सक्रिय सदस्य के रूप में हुई है। जेएमबी ने वर्ष 2005 में बंग्लादेश के 50 शहरों और कस्बों में लगभग 300 स्थानों पर लगभग 500 बम विस्फोट किए थे।

भोपाल से पकड़े गए चार संदिग्धों के मामले की जांच के लिए बनाई जा रही एसआईटी : गृह मंत्री

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि भोपाल से पकड़े गए चार संदिग्धों के मामले में जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) बनाया जा रहा है। डॉ मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया कि पकड़े गए संदिग्धों के पास से जेहादी साहित्य, संदिग्ध दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए हैं। मामले की तह में जाने की जरूरत है। अभी एसआइटी बनाई जा रही है, जो मामले की गंभीरता से जांच करेगी। उन्होंने बताया कि चार में से तीन ने बांग्लादेश का निवासी होना स्वीकार कर लिया है। कौन कितने समय से यहां था, इस बारे में अभी अलग-अलग जानकारी मिल रही हैं। सभी से अलग-अलग पूछताछ कर स्थितियां स्पष्ट हो जाएंगी। इसी के साथ उन्होंने बताया कि सभी पुलिस थानों को अलर्ट किया गया है। पुलिस को संदिग्धों की जानकारी एकत्रित करने को कहा है।

संदिग्ध गतिविधियों की सूचनाओं के आधार पर मध्यप्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने बांग्लादेश से संबंधित प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जमात ए मुजाहिद्दीन (जेएमबी) के चार सक्रिय सदस्यों को कल यहां से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार संदिग्ध आतंकवादियों में फजहर अली, मोहम्मद अकील, जहूरउद्दीन उर्फ इब्राहिम और फजहर जैनुल शामिल हैं। उनके कब्जे से जेहादी साहित्य, इलेक्ट्रानिक उपकरण और संदिग्ध दस्तावेज जब्त हुए हैं।

कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद के चार सहयोगी गिरफ्तार
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर पुलिस ने रविवार को पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद के चार सक्रिय सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले में आतंकवादी कृत्यों को अंजाम देने के लिए रसद, परिवहन और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने वाले जैश-ए-मोहम्मद के चार सक्रिय सहयोगियों को दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में गिरफ्तार किया गया।

सीआरपीएफ जवान की हत्या में शामिल आतंकी समेत दो गिरफ्तार
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान की हत्या में शामिल एक आतंकवादी और उसके साथी को गिरफ्तार किया गया है। शोपियां जिले के पुलिस अधीक्षक अमृत पॉल सिंह ने बताया कि सीआरपीएफ के जवान मुख्तार अहमद डोई पर पीछे से हमला किया गया था। उन पर तीन राउंड गोलियां चलाई गईं। मुख्तार के मारे जाने के बाद पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान पुलिस ने एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया जिसकी पहचान रुखसार अहमद थोकर के रूप में हुई है। एसएसपी ने कहा, उसके खुलासे पर, एक पिस्तौल बरामद की गई और आमिर अहमद दीवान के रूप में पहचाने जाने वाले एक ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) को भी गिरफ्तार किया गया। वारदात में प्रयुक्त बाइक भी जब्त कर ली गई है। यह हमला लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के कमांडर आबिद रमजान शेख के इशारे पर किया गया था।