RUHS - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आरयूएचएस अस्पताल में जल्द शुरू होगी सिटी एमआरआई की सुविधा, मरीजों को राहत
जयपुर। आरयूएचएस अस्पताल में जल्द ही सीटी एमआरआई जांच की सुविधा शुरू हो जाएगी। अस्पताल में अत्याधुनिक तकनीकी की सीटी स्कैन सुविधा इसी माह और एमआरआई जांच की सुविधा अगले माह तक शुरू करने की कवायद शुरू हो गई है। अस्पताल प्रशासन टेण्डर फाइनल करके सेवा प्रदाताओं को वर्कऑर्डर दे चुका है। फिलहाल, मशीनों के इंस्टॉलेशन को लेकर युद्धस्तर पर काम चल रहा है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. अनिल गुप्ता के निर्देशन में टीम काम कर रही है।

डॉ. गुप्ता ने बताया कि अभी आरयूएचएस और कैंसर हॉस्पिटल में आने वाले मरीजों को सीटी स्कैन और एमआरआई जैसी जांच कराने के लिए बाहर जाना पड़ता है या 14 किमी दूर एसएमएस अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ती है लेकिन आरयूएचएस में जल्द सीटी स्कैन के लिए मॉडर्न टेक्नोलॉजी की मशीन लगेगी। डॉ. गुप्ता के मुताबिक पहली बार हॉस्पिटल ने 1.5 टेस्ला की एमआरआई मशीन लगेगी, इन सेवाओं के शुरू होने के बाद मरीजों को जांच के लिए इधर उधर चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

हौसलों में पास यूनिवर्सिटी के सिस्टम में फेल मूक-बधिर, जीत की जिद बरकरार
जयपुर। 27 साल की मनीषा हाथ में कुछ दस्तावेज लिए इन दिनों आरयूएचएस यूनिवर्सिटी और जयपुरिया अस्पताल के चक्कर काट रही है। वो सुन-बोल नहीं सकती है। इशारों में बात करती है। कान्फिडेंस इस दौरान चहेरे से झलकता है, लेकिन साथ में दर्द भी। हौंसलों में पास मूक-बधिर मनीषा के साथ में आए ससुर श्याम बाबू से पूरा माजरा पूछा।

मनीषा ने वर्ष 2020-21 में आरयूएचएस यूनिवर्सिटी में बैचलर ऑफ रेडिएशन टेक्नोलॉजी का एन्ट्रेस एक्जाम देकर प्रवेश को क्वालिफाई हुई थी। पहली मूक-बधिर छात्रा थी, जो चयनित हुई। बस तब से ही उसका सिस्टम से लड़ने का संघर्ष शुरू हुआ। पहले यूनिवर्सिटी ने मूक-बधिर को आरक्षित सीट पर प्रवेश देने से मना कर दिया। कहा कि उसे पढ़ाई की सुविधा नहीं दे सकते। कोर्ट में याचिका दायर की तो सुनवाई पहले ही मूक-बधिर को शिक्षा और आरक्षण संबंधित नियम को देखकर यूनिवर्सिटी ने उसे प्रवेश की हामी भर दी। तब वह खुश थी शायद जंग जीत गई। लेकिन आगे लड़ाई यूनिवर्सिटी के मूक-बधिर छात्रों के तय नियम कायदे नहीं मानने से शुरू हुई जिसके चलते वह लगातार पहले फर्स्ट ईयर में फेल हुई। पांच पेपर ड्यू हो गए। फिर सैकंड ईयर में पांच पेपर और जुड़ गए। कुल 10 पेपर की परीक्षा हुई,लेकिन फिर फेल हो गई। अब तीसरी बार जीत की जिद बरकरार है। तैयारी में जुटी है।

एक्ट की पालना नहीं की, ना सिलेबस बदला और ना फुल टाइम इन्टरप्रेटर मिला
केन्द्र सरकार के राइट ऑफ पर्सन विद डिसएब्लिटी एक्ट-2016 के तहत मूक-बधिर छात्र-छात्राओं को प्रवेश पर सिलेबस में उसके अनुरूप बदलाव करना होता है। पेपर भी उसके तय सिलेबस के अनुरूप बनाया जाता है लेकिन मनीषा को यह सब सुविधा नहीं मिली। यूनिवर्सिटी ने एक्ट का पालना नहीं किया। वहीं सुनने और बोलने की क्षमता नहीं होने कारण क्लॉस में इन्टरप्रेटर उपलब्ध कराना होता है। उसे फर्स्ट ईयर में यह उपलब्ध नहीं कराया गया। वह फेल हो गई। सैकंड ईयर में मूक-बधिर पति अभिषेक रावत ने उसके साथ नियमों की लड़ाई लड़ी तो यूनिवर्सिटी ने आखिरी तीन माह के लिए एक घंटे यानी एक कक्षा में समझाने के लिए 400 रुपए प्रतिदिन का इन्टरप्रेटर रखा। जबकि रोज 4 कक्षाएं होती थी। वह केवल एक पेपर समझ पाई। परिणामत: वह फिर फेल हो गई।

पति भी मूक-बधिर, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी
मनीषा के पति अभिषेक रावत भी मूक-बधिर हैं। खास यह है कि मूक-बधिर की भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हैं। टीम के कप्तान भी रहे हैं। पंचायती राज विभाग में कार्यरत हैं। रावत इशारों में अपने पिता के मार्फत बताते हैं कि वे दोनों यूनिवर्सिटी में प्रशासन से कई बार मिले, कहीं सुनवाई नहीं हुई। इस बार वे हाईकोर्ट में अपील करेंगे। यूनिवर्सिटी को मूक-बधिर छात्रा को एक्ट के तहत तय सुविधा देनी ही पड़ेगी। यूनिवर्सिटी के नियमों को नहीं मानने से वह फेल हुई तो मैं निराश था, लेकिन मनीषा ने कहा कि वह फिर परीक्षा देगी और सबको पास होकर दिखाएगी।

मामले की पूरी जानकारी लूंगा। वैसे नियमों के अनुसार सभी सुविधाएं दी जाती है और भी कहीं उसके अनुरूप सुविधा देने की गुंजाइश होगी तो दी जाएगी।
-डॉ.धनंजय अग्रवाल, वाइस चांसलर, आरयूएचएस यूनिवर्सिटी।

पहली बार किसी मूक-बधिर छात्रा ने प्रवेश लिया। यूनिवर्सिटी के अध्यादेश में सिलेबस में उसके अनुरूप बदलाव का नियम नहीं है। इसके लिए हमने एकेडमिक काउंसिल में प्रस्ताव भेजा है। उच्च स्तर पर पास होने के बाद इसे लागू करेंगे। इन्टरप्रेटर को जैसे-तैसे राजी कर पढ़ाने के लिए बुलाया था। छात्रा के परिजन उसे घर आकर पढ़ाने का दबाव बनाते थे।
-डॉ.रेशु गुप्ता, प्रोफेसर, फिजियोलॉजी, आरयूएचएस।

Health Infrastructure Mission: 15 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे, प्रदेश के अस्पतालों का होगा कायाकल्प
जयपुर। राजस्थान में मेडिकल कॉलेज से जुड़े अस्पतालों और चिकित्सा विभाग के अस्पतालों में मरीजों-परिजनों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार आगामी तीन साल में 15 हजार करोड़ रुपए खर्च करेगी। इसके लिए सरकार मेडिकल शिक्षा और चिकित्सा विभाग के कोर्डिनेशन से मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन चलाएगी। इसके जरिये अस्पतालों में सुपर स्पेशयलिटी यूनिट्स, भवन निर्माण, उनकी रिपेयरिंग-मेंटनेंस, चिकित्सा सेवा उपकरण-मशीनें, अस्पतालों के क्रमोन्नयन को सुविधाएं विकसित करने के काम होंगे। आगामी दो साल में 150 करोड़ रुपए तो केवल जिला, उपजिला अस्पताल, सीएचसी में रिपेयरिंग-मेंटनेंस पर ही खर्च होंगे।

अस्पतालों को क्रमोन्नत कर सुविधाएं देंगे
चौहटन, नदबई, बाली, सोजत, लोहावट में जिला अस्पताल होंगे। जयपुर के सांगानेर, झालावाड़ के झालारापाटन के सैटेलाइट अस्पताल जिला अस्पताल बनेंगे। उदयपुर के भिंडर सीएचसी को जिला अस्पताल में बदला जाएगा। चूरू के गढ, जोधपुर के सूरसागर में शहरी पीएचसी को सैटेलाइट अस्पताल में बदला जाएगा। एक दर्जन जिलों में सीएचसी को सैटेलाइट अस्पताल में विकसित करेंगे। इसी तरह 300 करोड़ की लागत से 7 जिलों के जिला अस्पतालों, 10 उप जिला अस्पतालों, 9 सीएचसी के भवन निर्माण होंगे।

एसएमएस में आईपीडी टॉवर में 200 करोड़
एसएमएस अस्पताल में आईपीडी आयुष्मान टॉवर में सुविधाओं पर 200 करोड़ खर्च होंगे। राशि से उपकरण, सुविधाएं, वाहन पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

RUHS सहित अन्य में सुपर स्पेशयलिटी सेवाओं पर 200 करोड़
यहां सुपर स्पेशयलिटी सेवाएं विकसित होंगी। इस पर 200 करोड़ खर्च होंगे। इसके अलावा विभिन्न मेडिकल कॉलेज में भी यह सेवाएं विकसित होंगी।

अस्पतालों में सभी जांचों को ओएसएम मॉडल लागू होगा
मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में अभी भी कई जांचों की सुविधाएं नहीं है। इनके लिए मरीजों को अन्यत्र पैसे खर्च करने पड़ते हैं। यहां प्राइवेट प्लेयर्स के जरिये आउट सोर्स मॉडल यानी ओएसएम पर जांच लैबें चालू की जाएगी।

पांच मेडिकल कॉलेज में स्पाइनल इंजरी सेंटर बनेंगे
पांच मेडिकल कॉलेजों बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर, भरतपुर, कोटा में स्पाइनल इंजरी सेंटर स्थापित किए जाएंगे। इससे स्पाइनल इंजरी का इलाज वहीं उपलब्ध हो सकेगा। इसपर 10 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

अजमेर में सुपर स्पेशयलिटी ब्लॉक बनेगा
जयपुर में एसएमएस मेडिकल कॉलेज की तर्ज पर अजमेर के जेएलएन मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आधुनिक सुपर स्पेशयलिटी ब्लॉक बनेगा। इससे संभाग के मरीजों को जयपुर रैफर करने की जरुरत नहीं पड़ेगी।

दुर्लभ बीमारी इलाज को जेके लोन में सेंटर
बच्चों में कई दुर्लभ बीमारियों के इलाज के लिए अभी मरीजों को दिल्ली, मुंबई जाना पड़ता है। जयपुर के जेके लोन अस्पताल में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर मेडिकल जेनेटिक्स बनेगा। इसके लिए 22 करोड़ खर्च होंगे।

SMS में रूमेटोलॉजी लैब, जोधपुर में सुविधाएं
एसएमएस मेडिकल में गठिया सहित जोड़ दर्द यानी रूमेटोलॉजी इलाज जांच को लैब व पैलियेटिव लैब बनेगी। ईएनटी विंग एडवांस होगी। जोधपुर के मथुरादास अस्पताल में मरीजों की बेसिक सुविधाओं को विकसित किया जाएगा।

गंगानगर में कैंसर विंग, कुचामन में कार्डियक यूनिट
बीकानेर संभाग में कैंसर की बीमारी बड़ी तदाद में है। श्रीगंगानगर में इलाज को कैंसर विंग खोली जाएगी। बीकानेर में प्रसव वार्ड, अलवर में शिशु विभाग, कुचामन में कार्डियक यूनिट खुलेगी।

29 अस्पतालों में मां के दूध की यूनिट्स बनेगी
जेके लोन अस्पताल में नवजात बच्चों को मां का दूध मिल सके, इसके लिए प्रसव के बाद गर्भवती से मां का दूध बैंक संचालित है। ऐसे ही लक्टेशन मैनजमेंट यूनिट्स प्रदेश के 29 अस्पतालों में खोले जाएंगे।

RUHS: एसएमएस मेडिकल कॉलेज से भेजे 16 सीनियर डॉक्टर्स, चिकित्सा विभाग ने लिया एक्शन, कार्य व्यवस्था के तहत लगाए डॉक्टर्स
जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने हाल ही में राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय यानी आरयूएचएस की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए वहां का दौरा किया था। इस दौरान आरयूएचएस में डॉक्टर्स की कमी की बात सामने आई।
इस पर मुख्यमंत्री ने यहां डॉक्टर्स लगाने और व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए थे। चिकित्सा विभाग ने एक्शन लेते हुए एसएमएस मेडिकल कॉलेज से 16 डॉक्टर्स को आरयूएचएस भेजा है। जो कार्य व्यवस्था के तहत वहां मरीजों का इलाज करेंगे। इस संबंध में विभाग के संयुक्त शासन सचिव जगदीश सिंह मोगा ने जारी किए हैं।

इन डॉक्टर्स को भेजा एसएमएस से आरयूएचएस
मेडिसिन डिपार्टमेंट से डॉ. लीनेश्वर हर्षवर्धन, डॉ. आराधना शर्मा, डॉ. सुचित्रा गढ़वाल, कॉर्डियोलॉजी से डॉ. सोहन कुमार शर्मा, गेस्ट्रोलॉजी से जयनाथ, सर्जरी से डॉ. हनुमान राम, डॉ. रामबाबू मीना, न्यूरोसर्जरी से डॉ. रोहित बाबेल, ईएनटी से डॉ. विकास रोहिला, आॅर्थोपेडिक से डॉ. अरुण कुमार शर्मा, पीडियाट्रिक मेडिसिन से डॉ. आलोक उपाध्याय, डॉ. चेतन मीना, टीबी एंड चेस्ट से डॉ. गोविंद सिंह राजावत, गायनी से डॉ. सुमन बाला, डॉ.ज्योति सैनी और डॉ. अलका बत्रा को कार्य व्यवस्था के तहत आरयूएचएस भेजा है।

राजस्थान में भी हुई मंकिपॉक्स कि एन्ट्री! जयपुर के RUHS हॉस्पिटल में करवाया भर्ती
जयपुर। राजस्थान में भी अब मंकी पॉक्स की एंट्री हो गई है। हालांकि अभी मंकीपॉक्स के संदिग्ध केस सामने आए है  और जाँच में अभी पुष्टि नही हुई है। अजमेर के किशनगढ़ से रैफर होकर आए इस व्यक्ति के फीवर होने के साथ ही शरीर पर चिकनपॉक्स जैसे दाने दिखने के बाद उसे रैफर किया गया गया। वहीं एक बच्चा को भी संदिग्ध मानते हुए जयपुर में RUHS में बने डेडिकेटेड आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।

RUHS के अधीक्षक डॉ. अजीत सिंह की माने तो मरीज देर रात रैफर होकर आया था और उसे देखने के बाद प्रथमदृश्या चिकनपॉक्स देखने में लग रहे है। उन्होंने बताया कि फिर भी हमने सतर्कता बरतते हुए मरीज को आइसोलेट किया है और उसके सैंपल लेकर SMS मेडिकल कॉलेज भिजवाए है। मरीज की अभी कोई ट्रेवल हिस्ट्री भी सामने नहीं आई है। डॉ. सिंह ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद ही कंफर्म होगा कि मंकीपॉक्स का वायरस है या चिकनपॉक्स। ऐसे में हमने सामान्य ट्रीटमेंट शुरू कर दिया है।

संदिग्ध बच्चा भी भर्ती
RUHS से मिली रिपोर्ट के मुताबिक एक बच्चा भी आज हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है, उसके भी चिकनपॉक्स जैसे लक्षण दिख रहे है। बच्चे को संदिग्ध मानते हुए भर्ती करके उसके सैंपल SMS मेडिकल कॉलेज भिजवाए गए है।

6वीं मंजिल पर बना है वार्ड
जयपुर के RUHS हॉस्पिटल में प्रशासन ने ओमिक्रॉन वाले मरीजों की तर्ज पर अलग से आईसोलेशन वार्ड बनाया है। यह हॉस्पिटल की 6वीं मंजिल पर है। इस मंजिल पर वार्ड के अलावा कुछ सैपरेट रूम्स भी है। इन्ही जगहों पर मरीजों को भर्ती किया जा रहा है।

कोरोना की तरह हवा में नहीं फैलता ये संक्रमण
जयपुर एसएमएस मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन डिपार्टमेंट के सीनियर प्रोफेसर डॉ. रमन शर्मा की माने तो ये संक्रमण कोरोना की तरह हवा में नहीं फैलता। लेकिन उन लोगों को खास बचने की जरूरत है जो विदेश से यात्रा करके आए है। उन्होंने बताया कि वे लोग ज्यादा सतर्क रहे, जो अफ्रीकी देशों से यहां आ रहे है।

जयपुर के RUHS में ढाई साल के बच्चे की गई कोरोना से जान, 31 जुलाई को गंगानगर में हुई थी आखिरी मौत
जयपुर। कोरोना के संक्रमण के बढ़ने के साथ ही चिंता की बात यह भी है कि प्रदेश में कोरोना से मौतें भी फिर से होना शुरू हो गई है। गुरुवार को जयपुर के आरयूएचएस अस्पताल में चौमंू के एक ढाई साल के बच्चे की कोरोना से मौत हुई है। बच्चा मंगलवार को जेकेलोन में भर्ती हुआ था बाद में हालत बिगड़ने पर आरयूएचएस रैफर किया गया था। प्रदेश में 109 दिन बाद कोरोना से यह पहली मौत है। इससे पहले प्रदेश में 31 जुलाई को आखिरी मौत गंगानगर में हुई थी। प्रदेश में अगस्त, सितम्बर, अक्टूबर माह में एक भी मौत कोरोना से नहीं हुई थी। संक्रमण भी नगण्य  हो गया था, लेकिन अब शनै-शनै बढ़ने के साथ मौत भी होने लगी है। गुरुवार को प्रदेश में फिर से बढ़कर 18 नए रोगी मिले हैं। अकेले जयपुर में 12 नए केस हैं। इसके अलावा अजमेर में 4, बारां-पाली में 1-1 नए केस हैं। शेष 29 जिलों में हालांकि नया केस नहीं आया है। प्रदेश में एक्टिव केस अब बढ़कर सौ के करीब 95 जा पहुंचे हैं। इनमें अकेले जयपुर में ही 61 एक्टिव केस हैं। अजमेर में 19, बाडमेर में 5, नागौर में 3, पाली, उदयपुर, भीलवाड़ा, अलवर, बारां, कोटा, जोधपुर में 1-1 एक्टिव केस हैं। अभी प्रदेश के 22 जिले कोरोना फ्री हैं।

प्रदेश में अब तक सर्वाधिक मौतें जयपुर में हुई
प्रदेश में अब कुल कोरोना से मौतें 8955 हो गई है। इनमे सर्वाधिक मौतें जयपुर में 1971 है। जोधपुर में 1103, उदयपुर में 753, बीकानेर में 545, कोटा में 449, अजमेर में 410, सीकर में 335, अलवर में 307 मौतें हैं। सबसे कम मौतें धौलपुर में 48 है।

कोरोना मामलों में एक बार फिर से बढ़ोतरी देखी जा रही है। नियंत्रण को गाइडलाइन को सख्ती से लागू करने और फाइव फोल्ड स्ट्रेटजी जिसमें टेस्ट, ट्रेकर, ट्रीट, वैक्सीनेट और बिहेवियर की नीति क्रियान्वयन के निर्देश दिए हैं।
- डॉ.रघु शर्मा, चिकित्सा मंत्री

18 नए रोगी आए
जयपुर    12
अजमेर    4
बारां    1
पाली    1

प्रदेशभर में कोविड ड्यूटी में लगे रेजीडेंट्स और इंटर्न ने किया 2 घंटे पूर्ण कार्य बहिष्कार
जयपुर। विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत रेजीडेंट्स डॉक्टर्स और इंटर्न डॉक्टरों ने शुक्रवार सुबह 8 से 10 बजे तक दो घंटे का सम्पूर्ण कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान कोविड, आईसीयू सहित सभी तरह की सेवाएं प्रभावित रही। जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल और आरयूएचएस के ही करीब 1750 रेजीडेंट्स और इंटर्न इस कार्य बहिष्कार में शामिल हुए। जयपुर एसोसिएशन ऑफ रेजीडेंट्स डॉक्टर्स (जार्ड) के उपाध्यक्ष डॉक्टर प्रशांत पाराशर ने बताया कि हम लंबे समय से 7 हजार मासिक स्टाइपेंड को बढ़ाकर 14 हजार करने, पीजी बैच 2018 की परीक्षा मई माह के अंत तक करवाने या वन टाइम रिलेक्सेशन देते हुए सभी को इंटरनल असेसमेंट के आधार पर प्रमोट करने सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे है। सरकार के अधिकारियों से कई स्तर पर बात हो रही है, लेकिन केवल आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिल रहा।

पाराशर ने बताया कि सरकार वार्ता कर रही है, लेकिन हमारी मांगों पर कोई फैसला नहीं कर पा रही। जबकि हम लगातार कोरोना महामारी में भी दिन-रात ड्यूटी दे रहे है। उन्होंने बताया कि अपनी मांगों को लेकर हम पिछले 4 दिन से नॉन कोविड ड्यूटी का भी कार्य बहिष्कार कर रहे है, लेकिन सरकार ने तब भी हमारी मांगों पर कोई एक्शन नहीं लिया। इस कारण मजबूरन हमें कोविड, आईसीयू और इमरजेंसी सेवाओं में भी दो घंटे का कार्य बहिष्कार करना पड़ा। उन्होंने बताया कि जयपुर में लगभग 1750 और पूरे प्रदेश में करीब 5500 डॉक्टर्स इस आंदोलन में शामिल हुए है।

ये है प्रमुख मांगें
पीजी बैच 2018 की परीक्षा मई माह के अंत तक करवाने या वन टाइम रिलेक्सेशन देते हुए सभी को इंटरनल असेसमेंट के आधार पर प्रमोट किया जाए। इसके अलावा रेजीडेंट्स को मिलने वाला स्टाइपेंड रिवाइज्ड किया जाए और एक कमेटी का गठन करें, जो हर 3-4 साल में स्टाइपेंड को रिवाइज्ड करें। सरकार की ओर से घोषित कोविड इंसेन्टीव राशि 5 हजार रुपए के आदेश शीघ्र जारी किए जाए। कोविड महामारी में ड्यूटी के बाद 7 दिन क्वारेंटाइन लीव दिया जाए।

RUHS में फिर मानवता शर्मसार, बैड दिलाने के नाम पर कर्मचारी और दलाल 10 हजार रुपए लेते गिरफ्तार
जयपुर। प्रदेश का सबसे बड़ा कोविड हॉस्पिटल आरयूएचएस दलाल और घूसखोरों का अड्डा बन चुका है। इसका खुलासा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की ओर से शनिवार शाम को आरयूएचएस में की गई दूसरी कार्रवाई में हुआ है। एसीबी ने आईसीयू में बैड दिलाने समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के नाम पर 10 हजार रुपए लेने वाले दलाल व इलेक्ट्रीशियन को गिरफ्तार किया है। टीम देर रात तक इनसे पूछताछ कर रही थी। एसीबी के महानिदेशक बीएल सोनी ने बताया कि टीम को सूचना मिली की आरयूएचएस में रुपए लेकर आईसीयू में बैड समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस सूचना पर एसीबी ने डिकॉय का आयोजन किया और एसीबी के कांस्टेबल पन्नालाल को कोरोना मरीज के परिजन के रूप में बोगस ग्राहक बनाकर भेजा। इस टीम का नेतृत्व एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बजरंग सिंह शेखावत ने किया।

बोगस ग्राहक बनकर गए कांस्टेबल से आरयूएचएस में कार्यरत संविदाकर्मी पवन डागुर निवासी करौली और ओमवीर निवासी करौली को 10 हजार रुपए की घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की टीम पिछले शनिवार को मेल नर्स अशोक कुमार गुर्जर को घूस लेते हुए आरयूएचएस में गिरफ्तार कर चुकी है। उसने भी आईसीयू में बैड दिलाने के नाम पर घूस की रकम मांगी थी। एसीबी एसपी शेखावत ने बताया इन दोनों आरोपियों ने आईसीयू में बैड दिलाने के नाम पर एक लाख की मांग की थी, सौदा 30 हजार में तय किया था। जनरल बैड दिलाने के नाम पर 30 हजार रुपए की अलग से मांग की गई और ऑक्सीजन के लिए प्रतिदिन दो हजार अलग से लेना तय किया था।

पेटीएम और फोन पे से भी लेते थे घूस
एसीबी की जांच में सामने आया है कि यह घूसखोर पवन और ओमवीर कोरोना पीड़ित मरीज के परिजनों से घूस के रुपए पेटीएम और फोन पे के माध्यम से भी लेते थे। इनके फोनों में घुस के रुपए लेने का ट्रांजेक्शन मिला है। एसीबी की टीम अब उन सभी ट्रांजेक्शन की तस्दीक कर रही है।

मुर्गे से 20 हजार लेने हैं
एसीबी ने जब सत्यापन किया तो पवन और ओमवीर आपस में कोड वर्ड में बात करते थे। यह कोरोना पीड़ित मरीज के परिजनों को मुर्गा कहकर बुलाते थे। पवन ने ओमवीर से कहा था कि मुर्गे से 20 हजार रुपए लेने हैं। इसके बाद वह भी 20 हजार रुपए की मांग करता है। जब परिवादी ने रुपए कम करने को कहा तो ओमवीर ने कहा कि साहब से बात करूंगा। वह कम कर देंगे तो मैं रुपए कम कर सकता हूं। अब एसीबी की टीम उस साहब को तलाश रही है, जिसके कहने पर ओमवीर और पवन रुपए कम करने वाले थे। ओमवीर 12 साल से इलेक्ट्रीशियन है। इसकी ड्यूटी आरयूएचएस में लगी हुई थी, पवन हाल ही कुछ दिनों पहले आरयूएचएस पहुंचा है।