wooden - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दो पल के सुकून का मिटा दिया नामो-निशां, जानें पूरा मामला
कोटा। तत्कालीन नगर विकास न्यास(केडीए) की ओर से राहगीरों की सुविधा के लिए सड़क किनारे फïुटपाथ पर लगाई गई लकड़ी की अधिकतर बैंचे गायब हो गई है। हालत यह है कि बैंचों को चोरी करने वालों ने उनके नामो निशां तक मिटा दिए हैं। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय में तत्कालीन नगर विकास न्यास की ओर से शहर में विकास व सौन्दर्यीकरण के कार्य करवाए गए थे। जिसके तहत चौराहों व मुख्य मार्गों पर भी आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जहां रोशनी के लिए डेकोरेटिव लाइटें लगाई थी। वहीं राहगीरों को कुछ समय आराम से बैठने के लिए फुटपाथ पर लकड़ी की बैंचे भी लगाई थी। जिनका फ्रेम लोहे का था। स्टेशन रोड पर सर्किट हाउस से सूचना केन्द्र व राजकीय महाविद्यालय के सामने से होते हुए आकाशवाणी कॉलोनी मुख्य मार्ग से बड़ तिराहे तक और किशोर सागर तालाब के किनारे समेत कई जगह पर ऐसी दर्जनों बैंच लगाई गई थी। जिन पर उस समय लाखों रुपए खर्च किए गए थे।

धीरे-धीरे हुई दुर्दशा
इन बैंचों को लोहे की एंगल से जमीन में गाड़कर फिïक्स किया गया था। जिससे कोई इन्हें नुकसान नहीं पहुंचा सके। लेकिन इनके लगने के कुछ समय तक तो ये सभी रही। लोगों ने इन बैंचों पर दोनों तरफ बैठने का आनंद भी लिया। तालाब किनारे तो लोग इन बैंच पर बैठकर पानी की लहरों, फव्वारों व तालाब में तैरे घोड़ों तक का आनंद लेते रहे हैं। कुछ समय तक तो ये बैंचे सही रही। लेकिन समय के साथ धीरे-धीरे इनकी दुर्दशा होने लगी। सबसे पहले तालाब किनारे लगी बैंचों के पहले एक दो लकड़ी के पाटे गायब हुए। फिर उनकी एंगल गायब हुई। कई जगह से तो आधी बैंच गायब हुई। लेकिन इस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। नतीजा रह रहा है कि शहर का मुख्य व व्यस्ततम मार्ग होने के बावजूद स्टेशन रोड पर सर्किट हाउस से बड़ तिराहे तक और केएसटी के फुटपाथ पर लगी सभी बैंचें फ्रेम समेत जड़ से ही गायब हो गई हैं। इन्हें चोरी करने वालों ने इनके नामों निशां तक मिटा दिए हैं। जिससे पहले इन बैंचों पर बैठने का आनंद ले चुके लोग तक हैरान हैं।

अनदेखी के चलते हुए जनता के धन की हुई बर्बादी
लोगों का कहना है कि कोटा विकास प्राधिकरण ने तो शहर वासियों को बैठने व कुछ देर आराम करने की सुविधा दी थी। जिससे सुबह के समय गार्डन में सैर करने आने वाले लोग तक इन बैंचों पर बैठने का आनंद लेते थे। लेकिन शुरुआत में इनकी दुर्दशा होने पर ही ध्यान नहीं दिया गया। जिससे अनदेखी के चलते जनता की कमाई से खर्च किए गए लाखों रुपए बर्बाद हो गए।

आकाशवाणी कॉलोनी निवासी महेश शर्मा ने बताया कि नगर निगम व कोटा विकास प्राधिकरण लोगों की सुविधा पर व शहर को सुनदर बनाने पर लाखों-करोड़ों रुपए खर्च कर रहा है। लेकिन लोग विशेष रूप से असामाजिक तत्व व स्मैकची इन्हें नुकसान पहुंचा रहे हैं।

नयापुरा निवासी लालचंद नागर ने बताया कि उन्होंने इन बैंचों पर कई बार बैठकर आराम किया है। लेकिन अब वे नजर ही नहीं आ रही है। पुलिस व प्रशासन को चाहिए कि सीसीटीवी कैमरों के आधार पर सरकारी सप्ति को नुकसान पहुंचाने वालों का पता लगाकर उन्हें दंडित किया जाए। साथ ही उनके नाम सार्वजनिक किए जाएं। जिससे लोगों को पता चले कि आखिर ऐसा कौन कर रहे हैं।

कई बार पुलिस को दी शिकायत
कोटा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि सरकारी सम्पति को विशेष रूप से लोहे की रैलिंग,डेकोरेटिव लाइटें व बिजली की केबल समेत अन्य को चोरी व नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस अधिकारियों को कई बार लिखित शिकायत दी जा चुकी है। लेकिन अभी तक किसी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। जिससे ऐसा करने वालों को हौंसले बुलंद हो रहे हैं।

अधिकारियों ने साधी चुप्पी
शहर के मुख्य मार्गों व फुटपाथ पर लगाई गई बैंचों के गायब होने के बारे में जब केडीए अधिकारियों से बात करनी चाहिए तो किसी ने भी स्पष्ट जानकारी नहीं दी। सभी ने इस संबंध में चुप्पी साध ली।

लकड़ी के गोदाम में लगी भीषण आग
जयपुर। झोटवाड़ा थाना इलाके में कालवाड़ रोड स्थित लता सिनेमा के पास एक लकड़ी के गोदाम में भीषण आग लग गई। हादसे की सूचना पर पहुंची करीब आधा दर्जन दमकलों ने आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू कर लिया गया।

इससे पहले लोगों ने स्वयं की आग पर काबू करने का प्रयास किया, लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पुलिस ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे लकड़ी के गोदाम में आग लग गई। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दमकल की मदद से आग पर काबू किया गया।

सिकंदराबाद के भोईगुड़ा में लकड़ी के गोदाम में लगी भीषण आग, 11 प्रवासी मजदूरों की मौत
हैदराबाद। सिकंदराबाद के भोईगुड़ा में बुधवार तड़के एक लकड़ी के गोदाम में भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर बिहार के कम से कम 11 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आग तड़के चार बजे लगी। वहीं गोदाम में शॉट सर्किट होने की वजह से आग लगना माना जा रहा है। मौके पर दमकल विभाग की पांच गाड़यिां तैनात रही और दमकलकर्मियों द्वारा इस आग पर काबू पाने के हरसंभव प्रयास किए गए।

करीब 15 मजदूर गोदाम में सो रहे थे, इनमें से 11 आग की चपेट में आकर जिंदा जले
उललेखनिय है कि बीती रात करीब 15 मजदूर गोदाम में सो रहे थे, इनमें से 11 आग की चपेट में आकर जिंदा जल गए और बाकी भागने में सफल रहे। हादसे के बारे में जानकारी मिलने के बाद तेलंगाना के मंत्री तलसानी श्रीनिवास यादव मौके पर पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। यादव ने कहा कि चूंकि आग काफी सुबह लगी इसलिए राहत कार्यों के शुरू होने में कुछ देरी हो गई। उन्होंने कहा कि घटना की पूरी जांच की जाएगी। इसके साथ ही मंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

सीएम ने किया 5 लाख रुपये की सहायता राशि का ऐलान
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने बुधवार तड़के भोईगुड़ा में स्थित एक लकड़ी के गोदाम में आग लगने की वजह से मारे गए लोगों के परिवार के सदस्यों को सहायता राशि के रूप में 5-5 लाख रुपये देने की घोषणा की है।  उन्होंने हादसे के शिकार हुए बिहार के श्रमिकों के प्रति शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव सोमेश कुमार को निर्देश दिया है कि वह दुर्घटना में मारे गए बिहार के प्रवासी मजदूरों के शवों को उनके पैतृक स्थानों पर पहुंचाने का इंतजाम करें। दुघर्टना में मारे गये लोगों की पहचान सिकंदर (40) बिट्टू (23), सतेंद्र (35) गोलू (28), दामोदर (27) राजेश (25) , दिनेश (35) राजू (25) चिंटू (25) दीपक (26) और पंकज (26) के रूप में की गयी है।

गौरतलब है कि भोईगुडा में स्थित एक लकड़ी के गोदाम में भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर बिहार के कम से कम 11 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई है।

विश्व की 1.50 MM (मिलीमीटर) की लकड़ी की चम्मच !
जयपुर। आपको सुनने में भला अजीब लगे  पर ऐसा यूनिक  कारनामा किया है, जयपुर के गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर मूर्तिकार नवरत्न  प्रजापति ने। जयपुर के  अनोखे  कहे जाने वाले मूर्तिकार नवरत्न प्रजापति ने इस बार 1.50 एमएम की लकड़ी की चम्मच बनाई है, वह भी लकड़ी के एक छोटे से टुकड़े में, नवरत्न को 1.50 एमएम की लकड़ी की चम्मच बनाने में तकरीबन  1 दिन का समय लगा!

इस नए यूनिक कार्य को नवरत्न जल्दी ही गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड  में दर्ज होने के लिए भेज रहे हैं । नवरत्न प्रजापति इससे पहले पेंसिल की लीड पर (ग्रेफाइट)गणेश जी,  महाराणा प्रताप, भीमराव अंबेडकर ,बल्लभ भाई पटेल, भगवान महावीर, वे पेंसिल की लीड पर 101 कड़ी चेन की भी बना चुके हैं, जिसे गले मैं भी पहन सकते हैं।