nagaur news - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

टूटे तार से हादसा : डिस्कॉम पर लापरवाही का आरोप, ग्रामीणोें ने किया प्रदर्शन
नागौर। जिले के मुंदियाड़-कड़लू गांव के मार्ग पर करंट की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत विद्युत आपूर्ति कटवाकर पुलिस को सूचना दी। भावंडा एसएचओ मानवेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 12 बजे मुंदियाड़ निवासी पीथाराम देवासी, कालूराम देवासी व जेठाराम देवासी एक बाइक पर मुंदियाड़ से कड़लू जा रहे थे। रास्ते में 11 हजार केवी बिजली का तार टूटा हुआ था। उसके संपर्क में आते ही तीनों झुलस गए। ग्रामीणों ने बिजली निगम की लापरवाही को लेकर आक्रोश जताया है और तीनों के शव घटनास्थल पर रखकर प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर परिजनों के साथ ग्रामीणों ने मौके पर धरना दिया।

सूचना मिलने पर खींवसर विधायक रेवंतराम डांगा भी मौके पर पहुंचे तथा उचित कार्रवाई व मदद का आश्वासन दिया। वहीं धरने पर मौजूद परिजनों ने मृतक परिवारों को 15-15 लाख रुपए की आर्थिक सहायता व अजमेर डिस्कॉम के मूण्डवा सहायक अभियंता को निलंबित करने की मांग की। यही मांग सांसद हनुमान बेनीवाल ने की है। देर शाम तक प्रशासन, पुलिस अधिकारियों व परिजनों के साथ मांगों को लेकर वार्ता जारी रही।

जताई संवेदना, मदद का आश्वासन
हादसे पर सांसद हनुमान बेनीवाल,पूर्व सांसद डॉ. ज्योति मिर्धा व विधायक रेवंतराम डांगा ने शोक जताया है। सूचना मिलने पर पूर्व सांसद डॉ. मिर्धा ने पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

जाखेड़ा गौशाला की 100 से अधिक गायों की मौत
डेगाना। निकटवर्ती ग्राम जाखेड़ा में संचालित दो गौशाला में पिछले कुछ दिनों के अंतराल में लगभग 100 से भी अधिक गायों की मौत हो चुकी है और गायों के मरने का सिलसिला आज दिन तक जारी है। लेकिन इस पर किसी ने भी ध्यान नहीं देकर मृत गायों को दफना कर मामले को रफा दफा करने का प्रयास किया गया। शनिवार को गायों की मौत के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने से लोगों में रोष पनप गया और अनेक गौभक्तों ने इसे संचालकों द्वारा जानबूझ कर बरती गई घौर लापरवाही बताया।  साथ ही इसकी जांच करवा कर दोषी लोगो के खिलाफ सख्त कार्रवाही की मांग की गई।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार गायों के मौत के पीछे घटिया और हल्के किस्म का चारा होना बताया जा रहा है, जो गायों के लिए आहार की जगह जहर बन गया और गौशाला की शारीरिक रूप से कमजोर थकी हारी गाये इस चारे को पचा नहीं पाई और एक एक कर मौत का ग्रास बनती गई। आश्चर्य इस बात का रहा कि इतनी बड़ी संख्या में हो रही गायों की मौत के पीछे का कारण जानने के बजाय  गौशाला के संचालकों ने  बिना किसी चिकित्सक को अथवा प्रशासन को जानकारी दिये बिना ही गायों को गौशाला के आस पास ही खड्डा खोद कर दफना दिया गया। लेकिन शुक्रवार को अचानक कई गायों की मौत होने के समाचार मिलने पर ग्रामीणों ने गायों की मौत के फोटो और वीडियो बनाकर वायरल किए तब जाकर लोगों के अलावा प्रशासन तक ये बात पहुंची।  अब जिला और स्थानीय प्रशासन के साथ पशुपालन महकमा भी चेता और गायों की मौत होने के कारणों का पता लगाने मे जुट गया है। दूसरी ओर पशु चिकित्सक श्रीकांत खोडवें भी शनिवार को अपनी टीम के साथ जाखेडा गौशालाओं में पहुंचे जिन्होंने बताया कि मृत गायों का पोस्टमार्टम किया जाएगा,  जिसके बाद ही गायों की मौत का असली कारणों को पता लगेगा। जानकारी के अनुसार जाखेड़ा में दो गौशाला है। जिसमें एक को नागपुर प्रवासी जाखेडा का मालु परिवार तथा दूसरी ओर जाखेड़ा के ग्रामीणों द्वारा चलाई जा रही है। गायों की मौते दोनों ही गौशालाओं में लगातार हो रही है।  इसमें पशुपालन विभाग की भी घौर लापरवाही सामने आ रही है। पूर्व  मंत्री अजय सिंह किलक ने पूरे मामले की विस्तृत जांच करवा कर दोषी को दंडित कर गायों को न्याय दिलाने की मांग की है। सूत्रों के अनुसार गायों की इतनी बड़ी मात्रा में हुई मौतों का कारण प्रथम दृष्टया दूषित चारा खाना से हुई है। बाकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लगेगा।

इनका कहना है

जाखेडा की गौशालाआें में संचालकों की लापरवाही के चलते एक साथ सौ से भी अधिक गायों की मौत होना दुखद समाचार है। जिला कलक्टर को पत्र लिखकर पूरे मामले की जांच कराने तथा  गायों की मौत के जिम्मेवार लोगों  तथा घटिया किस्म का चारा लाकर गायों को खिलाने के इस कृत्य में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाही करने की मांग की है। गौशाला में अनुदान को लेकर भी भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है गौशाला में गाय कम है और मिली भगती से अनुदान  ज्यादा गायों का उठाया जा रहा है। -अजय सिंह किलक पूर्व मंत्री

मीडिया के जरिए आज जाखेड़ा की गौशाला में गायों की मौतें होने के समाचार मिला है।  जिस पर पशुपालन विभाग व जिला प्रशासन को सूचित कर मामले की जांच करने तथा गौशाला में शेष रहे गौवंश को बचाने के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश दिए है। साथ ही मृत गौवंश का पोस्टमार्टम करवा कर मौत के कारणों को पता लगाने के निर्देश दिए हैं। -विजयपाल मिर्धा, विधायक डेगाना

पिछले 25 वर्षो से हमारे परिवार द्वारा गांव में गौशाला का खर्च उठाया जा रहा है। गौशाला में लगभग 400 गायों की सेवा की जा रही  है। गायों की सेवा में खर्च होने वाली राशि हमारे परिवार द्वारा भेजी जाती है। हाल ही 25 लाख रुपए चारा पानी के लिए दिए थे। इस समय हमारी भी आर्थिक  स्थिति खराब है। गौशाला को स्थानीय लोग ही संभालते है। मुझे गायों की मौत होने के दुखद  समाचार मिले थे। मालु ने बताया कि आजकल  गौशाला की  आथर््ििक स्थिति भी कमजोर है और सरकार द्वारा अनुदान भी समय पर नहीं मिल रहा है। जिससे स्थिति और खराब हुई है। -लालचंद मालु नागपुर प्रवासी जाखेडा

सरकार द्वारा डेगाना की गौशालाओं को समय पर अनुदान नहीं दिया जा रहा हे। आर्थिक स्थिति खराब है। चारा महंगा होने से खरीद पाना मुश्किल है। जाखेडा ही नहीं अन्य गौशालाओं में भी बिना चारा पानी के गायों की स्थिति खराब है। ऊपर से भीषण गर्मी व पौष्टिक चारे के अभाव में गायों की लगातार मौतें हो रही है। गौवंश को बचाने के लिए सरकार से आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए। -गिरवर सिंह, गौशाला तहसील अध्यक्ष

दुराचार के तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
डीडवाना। डीडवाना पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए मात्र दो दिन में तीनों नामजद आरोपीयों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर 2 वर्षो तक नाबालिक के साथ दुष्कर्म किया। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ने रिपोर्ट दी कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ गैंगरेप किया गया है। जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया था। रिपोर्ट में बताया कि आरोपी छोटूसिंह, कुलदीप सिंह व विनोद बिजारणियां ने पिछले दो साल से सामूहिक बलात्कार किया है, तथा धमकियां दी कि किसी को बताया तो फोटो वायरल कर देगें। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमलसिंह व उप अधीक्षक गोमाराम के सुरपविजन में अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु थानाधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया और आरोपियों की तलाश शुरू की गई। अभियुक्तगण के छुपने के सम्भावित स्थानों पर दबिश दी गई और छोटूसिंह, कुलदीपसिंह व विनोद बिजारणियां को टीम द्वारा शनिवार को उक्त प्रकरण मे गिरफ्तार किया गया है।

भाजपा तुष्टिकरण की राजनीति अपना रही है -गहलोत
रेण।  राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हमारी कांग्रेस सरकार ने हिंदुस्तान में पहली बार किसानों के लिए अलग से बजट पेश कर एक नई मिसाल कायम की है। वहीं सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन भी लागू की गई हैं। वे रविवार को नागौर जिले के रेण कस्बे में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ रामस्नेही संप्रदाय की प्रधान पीठ रामधाम देवल में ब्रह्मलीन पीठाधीश्वर आचार्य डॉ. हरिनारायण शास्त्री की पहली बरसी पर चल रहे आठ दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों के समापन समारोह में बोल रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री गहलोत हेलीपैड से सीधे रामधाम देवी पहुंचे जहां ब्रह्मलीन हरिनारायण शास्त्री के नवनिर्मित मंदिर का लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने सीसी ब्लॉक, सीसी सड़क टीन शेड, घाट निर्माण व मनरेगा अंतर्गत सीसी सड़क निर्माण का भी लोकार्पण किया।

तुष्टीकरण की नीति अपना रही भाजपा

मुख्यमंत्री गहलोत ने गत दिनों करौली व जोधपुर में हुए दंगों पर चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा तुष्टीकरण की राजनीति अपना रही है। धार्मिक आयोजनों को राजनीतिक रंग दे रही है। भाजपा वाले हिंदू-मुसलमान में आपस में झगड़ा करवाकर अपना स्वार्थ सिद्ध करने में लगे है। उनके शासनकाल में करौली व जोधपुर में दंगे हुए जिसमें एक भी व्यक्ति की जान नहीं गई उस पर काबू पा लिया गया। उन्होंने लोगों का आपस में भाईचारा व प्रेम से रहने का संदेश दिया।

महिलाओं को मुफ्त मिलेगा स्मार्ट फोन

उन्होंने राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी व लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में संक्षिप्त रूप में बताते हुए कहा कि चिरंजीवी योजनाओं के तहत दस लाख का बीमा फ्री करवाया जाएगा। जिसमें सभी गरीब व निर्धन व्यक्तियों को लाभ मिलेगा। वही परिवार के मुखिया महिला को स्मार्टफोन फ्री दिया जाएगा। जिसमें इंटरनेट भी फ्री रहेगा। इंटरनेट से चिकित्सा, बिजली-पानी आदि के विभागों में शिकायत भी दर्ज करवा सकते हैं। जिसमें महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा व महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों पर रोकथाम लगेगी।

साधु-संतों का बधावणा लिया

मुख्यमंत्री ने यहां ब्रह्मलीन पीठाचार्य डॉ. शास्त्री की चरण पादुकाओं की पूजा कर नमन किया। इसके बाद उन्होंने रामस्नेही संप्रदाय के संस्थापक आदि आचार्य दरियाव महाराज के समाधि स्थल पर भी मत्था टेका। मुख्यमंत्री ने रेण पीठाधीश्वर आचार्य सज्जनराम महाराज, नरेना पीठाधीश्वर गोपालदास महाराज, सिंहथल पीठाधीश्वर क्षमाराम महाराज, शाहपुरा पीठाधीश्वर रामदयाल महाराज, खेड़ापा पीठाधीश्वर पुरुषोत्तमदास महाराज सहित साधु-संतों का बधावणा लिया। सज्जन महाराज ने मुख्यमंत्री गहलोत को स्मृति चिह्न भेंट कर गर्मजोशी से  स्वागत किया।

कार्यक्रम में यह रहे मौजूद

कार्यक्रम में पर्वू सांसद बद्रीराम जाखड़, पूर्व विधायक रिछपाल सिंह मिर्धा डेगाना, पूर्व विधायक रामचंद्र जारोड़ा मेड़ता ने भी अपने विचार अभिव्यक्त किए। मंच पर डीडवाना विधायक चेतन डूडी नागौर जिला प्रभारी राजेंद्र यादव डेगाना विधायक विजयपाल मिर्धा कांग्रेस जिला अध्यक्ष गैसाबाद समेत कई कांग्रेसी नेता उपस्थित थे। इस दौरान धाम के उत्तराधिकारी बस्तीराम शास्त्री, चाडी महंत रामभरोस महाराज, टांकला महंत मोती महाराज, डेह उत्तराधिकारी संत श्री राम, संत रामभरोसे, रामस्वरूप आदि उपस्थित रहे। मंच का संचालन संत श्रवणराम ने किया ।

नमक की बोरियों में डोडा चूरा की तस्करी
नागौर।सदर पुलिस टीम ने रविवार को अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ जिले में पिछले 10 वर्षों में सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 2508 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त चूरा बरामद कर एक ट्रक को जब्त किया है। बरामद अवैध डोडा पोस्त चूरा की बाजार में कीमत करीब 80 लाख रुपए बताई जा रही है। नमक के बैग के बीच छिपाकर ले जाए जा रहे डोडा पोस्त को सदर पुलिस टीम तथा डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नेशनल हाईवे 89 पर गोगेलाव के समीप एक होटल पर खड़े ट्रक की तलाशी लेकर अवैध मादक पदार्थ पकड़ा।

सदर पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई की जानकारी रविवार को मीडिया को देते हुए वृताधिकारी विनोद कुमार सीपा ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बीती रात सदर थानाधिकारी रुपाराम चौधरी के नेतृत्व में गश्त कर रही सदर पुलिस टीम तथा डीएसटी टीम ने नागौर-बीकानेर रोड नेशनल हाईवे 89 पर गोगेलाव स्थित वीर तेजा गार्डन एवं रेस्टोरेंट पर पहुंचकर वहां खड़े एक 12 चक्का ट्रक नंबर आरजे 19 जीजी 8287 में भरे नमक के कुल 325 बैग के बीच छुपाए हुए 125 प्लास्टिक के बैग में छुपाकर ले जाया जा रहा डोडा पोस्त चूरा बरामद किया। पुलिस टीम ने ट्रक को जब्त कर सदर थाने लाकर अवैध मादक पदार्थ की जांच करने पर कुल वजन 2508 किलोग्राम मिला। उन्होंने बताया कि सदर पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर जांच खींवसर थानाधिकारी गोपालकृष्ण को सौंपी है।

गत 10 सालों में नागौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सीओ विनोद कुमार सीपा ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा 12 चक्का ट्रक में पकड़े गए अवैध डोडा पोस्त चूरा की बरामदगी के बाद ट्रक की सघन तलाशी ली गई तथा मालिक का पता लगाने में टीम जुटी हुई है। वहीं बरामद अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त के सप्लाई करने वाले स्थान तथा पीछे से भेजे जाने वाले स्थान के बारे में पुलिस जांच कर रही है। वहीं पिछले करीब 10 सालों के बाद एक साथ बड़ी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त बरामद करने पर नागौर पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ इसे एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई में सदर थानाधिकारी रुपाराम चौधरी, डीएसटी प्रभारी रोशन लाल सामरिया, उप निरीक्षक अशोक बिसु, हैड कांस्टेबल महावीर सिंह, ओमप्रकाश सिरोही, कांस्टेबल महादेवराम, कैलाशराम, गरीबराम, ओमप्रकाश, राकेश सांगवा, सहीराम, मुकेश, पृथ्वीराज, रामकुमार, कमल, रामदर्शन, सुरेश तथा बजरंग लाल का विशेष योगदान रहा।

पूनिया पर फायर करने वाला शार्प शूटर रणजीत उर्फ अजीत गिरफ्तार
नावांसिटी।  गत शनिवार को नावां उपखंड मुख्यालय पर नमक व्यवसायी एवं राजस्थान नमक उत्पादक संघ के पूर्व अध्यक्ष जयपाल पूनिया को सरेराह गोली मारकर हत्या करने के मामले में शनिवार को पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली व घटना में पूनिया पर फायर करने वाले शार्प शूटर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।  मालूम हो कि पुलिस द्वारा पहले ही पांच जनों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसमें विधायक के भाई मोती सिंह चौधरी, विधायक की बहिन का देवर कुलदीप सिंह, हनुमान माली, फिरोज कायमखान व हारून कायमखानी शामिल है।

पुलिस अधीक्षक नागौर राममूर्ति जोशी ने बताया कि, पहले पकड़े गए पांच आरोपियों से पूछताछ के आधार पर रणजीत उर्फ अजीत गुर्जर, पुत्र शीशराम, निवासी दादाला तन न्यौराणा, थाना पाटन, जिला सीकर को संदिग्ध मानते हुए पकड़ा व पूछताछ में वारदात में शामिल होना पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया। आरोपी रणजीत ने ही पूनिया पर दो गोलियां चलायी थी व मुख्य शूटर था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि, बिना नंबरी बोलेरो में उस दिन कुल छह लोग आये थे, जिनमें से मुख्य शूटर को पकड़ लिया गया है व शेष पांच आरोपियों की भी पहचान कर ली गयी है, जिनको पकड़ने के लिए पुलिस टीमें बराबर पीछा कर रही है व शीघ्र ही उनको भी पकड़ लिया जाउगा, मुख्य शूटर हरियाणा की गैंग के लिए काम करता था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि, परिजनों द्वारा दी गयी रिपोर्ट में सांभर साल्ट में हो रहे अवैध बोरिंग कारोबार में दिन में बोरिंग तोड़ने व रात में करवाने के मामले में अपराध का कारण बनने की दृष्टि से अनुसंधान किया जायेगा व जल्द ही जिला कलक्टर से वार्ता कर समन्वय स्थापित कर कार्यवाही की जायेगी। प्रकरण में पहले पकड़े गये पांच आरोपियों की पुलिस रिमांड की अवधि रविवार को समाप्त हो रही है, जिन्हें वापस एसीजेएम के समक्ष पेश किया जायेगा व आगे की कार्यवाही की जायेगी।

आग से 35 पशु जिंदा जले, किसान का आशियाना जलकर राख
कुचामनसिटी। ग्राम पंचायत मुख्यालय रसाल के एक खेत में लगी भीषण आग ने एक काश्तकार को बर्बाद कर दिया। अब पीड़ित के पास बिछोने के रूप में धरती एवं ओढ़ने के लिए आकाश बचा है। आगजनी में उसका सम्पूर्ण घर, सामान तथा पशुधन जलकर बर्बाद हो गया।

जानकारी अनुसार रसाल निवासी परसाराम बावरी का परिवार शादी समारोह में मायरा लेकर गया हुआ था। पीछे से मध्याह्न करीब साढ़े 12 बजे अज्ञात कारण से छप्पर में आग लग गई, इसी कारण पास बने कच्चे रहवासी आठ छप्पर धूं-धूं कर जल उठे। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि 200 मीटर की दूरी तक भीषण तपन महसूस होने लगी। आगजनी में पशुओं का बाड़ा जलकर राख हो गया। इसी प्रकार 4 भैंस, एक गाय और 30 भेड़-बकरियों आग के हवाले होकर काल-कवलित हो गए। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिनलेकिन तब तक आग ने पूरे घर को अपने चपेट में ले लिया था। सूचना मिलने पर कुचामनसिटी से दमकल मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आग पर काबू पा लिया गया था। आगजनी में एक भैंस, पांच बकरियां गम्भीर रूप से जल गई, जिनका डॉ. जी.आर. मूण्ड की टीम द्वारा इलाज किया जा रहा है। पशु चिकित्सा विभाग द्वारा मृत पशुओं का पोस्टमार्टम किया गया है। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि पीड़ित ने हाल ही में रबी की फसल बेची थी। इसकी रकम ढाई लाख रुपये सहित जेवरात भी घर में रखे थे। ये भी आग के हवाले हो गए। सूचना मिलने पर तहसीलदार कुलदीप, पटवारी हल्का महेंद्र, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीआर मुण्ड, थानाधिकारी कुचामनसिटी हनुमान सिंह, सरपंच प्रतिनिधि मनमोहन दहिया भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पीड़ित किसान को उचित मुआवजा दिलाने की राज्य सरकार से मांग की है।

साढ़े चार लाख की लूट की रची झूठी कहानी
डेगाना। कर्ज और ब्याज से परेशान एक युवक ने अपने मामा के लड़के के साथ व्यापारी के घर से लिए साढ़े चार लाख रुपए की लूट की झूठी कहानी रच डाली। डेगाना डिप्टी नंदलाल सैनी व थानाधिकारी सुभाष पूनिया ने युवक द्वारा रची गई झूठी कहानी का  18 घंटे में पर्दाफाश करते हुए दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

सीआई सुभाषचंद्र पुनिया ने बताया कि शुक्रवार देर रात्रि संजू क्षेत्र के गांव में मनोज पुत्र राम जाति जाट ने उसके साथ अज्ञात लोगों के खिलाफ  4 लाख 50 हजार रुपए लूटकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस दौरान डेगाना पुलिस थाना अधिकारी सुभाषचंद पूनिया मय टीम घटनास्थल पर पहुंचे व आसपास पूछताछ की। मनोज ने बताया कि वह 7 लाख 33 हजार रुपए की फसल बेचकर पैसे लेकर गांव की तरफ जा रहा था। जिसमें 2 लाख 83 हजार डिग्गी में रखें और 4 लाख 50 हजार प्लास्टिक की थैली में स्कूटी पर आगे रखे हुए थे। थोड़ी दूर आगे चलने पर लुटेरे आए व उसकी आंखों में मिर्च झोंककर स्कूटी में आगे रखी साढ़े 4 लाख रुपए से भरी थैली छीनकर ले गए। इसकी जानकारी उसने रिश्तेदारों को फोन पर बताई।  पुलिस को मनोज ने बताया कि उसकी आंखों में जलन हो रही है। इस पर पुलिस ने उसका मेडिकल करवाया तो आंखों में मिर्च का कोई असर नहीं होना पाया। इस पर पुलिस ने शनिवार सुबह मनोज से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि उस पर कर्जा ज्यादा होने से अपने मामा के लड़के प्रहलाद के साथ लूट की झूठी कहानी रची। इस पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

हनी ट्रैप मामले में आरोपी महिला सहित तीन को जमानत
मकराना। मार्बल व्यापारी को हनी ट्रैप के मामले में फंसाने के बहुचर्चित मामले में 12 दिन बाद आरोपी महिला सहित तीनों आरोपियों को न्यायालय से जमानत मिल गई है। पहले आरोपी रेखा कंवर को बुधवार के दिन जमानत मिली जबकि 2 दिन के अंतराल से शुक्रवार को महिला के पति विक्रम सिंह और भांजे शैतान सिंह को जमानत मिलने पर रिहा कर दिया गया है। रेखा कंवर सहित दो अन्य के खिलाफ एक मार्बल व्यापारी ने हनी ट्रैप में फंसाने व ब्लैकमेल कर 31 लाख रुपए की डिमांड का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज करवाया था। रिपोर्ट में व्यापारी के अश्लील वीडियो बना लेने और उन्हें वायरल करने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने गत 25 अप्रैल को तीनों को गिरफ्तार कर एसीजेएम कोर्ट मकराना में पेश किया। जहां से उनकी जमानत खारिज कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में परबतसर जेल भिजवा दिया गया था बाद में एडीजे कोर्ट मकराना में न्यायधीश कुमकुम ने 4 मई को आरोपी महिला के वकील सिकंदर खान की दलीलों को सुनने के बाद रेखा कंवर को सशर्त जमानत पर रिहा कर दिया। उसके बाद दो अन्य आरोपी विक्रमसिंह व शैतानसिंह ने •ाी जमानत अर्जी लगाई जिस पर उन्हें 6 मई को जमानत पर छोड़ा गया है। फिलहाल मामले में संबंधित वीडियो एसएसएल जांच के लिए •ोजा बताया गया है। मामले में पुलिस अनुसंधान जारी है।

मायरा: थाली में 51 लाख लेकर भात भरने पहुंचे मामा
लाडनूं। वैसे तो मायरा भारतीय शादियों की एक सामान्य रस्म है लेकिन राजस्थान के नागौर जिले में मायरे को काफी खास माना जाता है। यहां मायरा परंपरा के साथ ही मान और सम्मान की रस्म के तौर पर भी प्रचलित है। इसी के तहत मंगलवार को लाडनूं में जायल के राजोद निवासियों मामाओं द्वारा भरा गया मायरा काफी चर्चा में रहा। पांच भाइयों की इकलौते बहन के मायरे में 51 लाख नकद के साथ ही 25 तौला सोने और एक किलो चांदी के जेवर देने पर हर कोई वाह-वाह करते नजर आया।

जानकारी के अनुसार वीर तेजा कॉलोनी निवासी और राज हॉस्पिटल के संचालक परमाराम पोटलिया की दो बेटियों प्रियंका (27) और स्वाति (25) की मंगलवार को शादी थी। मामा मगनाराम ने बताया कि 5 भाइयों के बीच सीता देवी इकलौती बहन है। बड़े भाई रामनिवास की तीन साल पहले मौत हो गई थी। उनकी इच्छा थी कि बहन का मायरा जब भी भरे, उसकी चर्चा अवश्य हो। मायरा में किसी भी तरह की कमी नहीं रहे। इस पर जायल के राजोद निवासी चार भाई सुखदेव, मगनाराम, जगदीश, जेनाराम और भतीजा सहदेव रेवाड़ मायरा लेकर पहुंचे। रिश्तेदारों व पंच पटेल की मौजूदगी में मायरा भरा गया।

30 साल से जमा कर रहे थे पैसे
मगनाराम ने बताया कि बड़े भाई की इच्छा के अनुसार 30 साल से रुपए जमा कर रहे थे। शुरू से परिवार की इच्छा थी कि दो भांजी का मायरा गाजे-बाजे के साथ भरा जाए। इस पर चारों मामा थाली में 51 लाख 11 हजार, 25 तोला सोना और 1 किलो चांदी के जेवरात लेकर पहुंचे। इसके अलावा बहन के ससुराल वालों को भी सोने-चांदी के जेवर गिफ्ट के तौर पर दिए गए।

अनाज फैक्ट्री संचालक के साथ लूट: कार में रखा 9 लाख से भरा बैग ले गए बाइक सवार बदमाश
नागौर। शहर में सोमवार को एक ही दिन में अलग-अलग तरीके से लूट की दो वारदात सामने आई। एक तरफ जहां सुबह बदमाशों ने फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर चाय व्यापारी को लूटा तो दोपहर होते ही बाइक सवार दो बदमाश एचडीएफसी बैंक के बाहर अनाज फैक्ट्री संचालक की कार में रखे 9 लाख से भरा बैग लेकर फरार हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मूंडवा रोड स्थित अनाज फैक्ट्री संचालक रविंद्र गौड़ सुबह 11 बजे बीओबी बैंक से 9 लाख कैश लेकर निकला था। इसके बाद वह एक चेक इनक्वायरी के लिए एचडीएफसी बैंक आया था। यहां काम पूरा करने के बाद उसने 9 लाख से भरा बैग कार की पिछली सीट पर रख दिया। इसके बाद कार स्टार्ट करता उससे पहले ही पीछे से बाइक पर दो युवक आए और कार लॉक होने से पहले ही फाटक खोलकर पिछली सीट पर रखा 9 लाख से भरा बैग लेकर भाग गए।

इंकमटैक्स अफसर बनकर पहुंचे और गहने-रुपए लेकर फरार हुए: इसी प्रकार चाय व्यवसायी पुनीत दरक के नकास गेट स्थित मकान पर सोमवार सुबह 6 बजे एक महिला और एक पुलिस की वर्दी पहने व्यक्ति समेत कुल 6 जने पहुंचे थे। उन्होंने व्यापारी दरक को बताया कि वे इनकम टैक्स ऑफिस से आए हैं।

इस दौरान व्यापारी दरक नींद में था और इनकम टैक्स का नाम सुनकर डर गया। आरोपियों ने व्यापारी दरक को धमकाते हुए कहा कि चोरी का माल खरीदते और बेचते बहुत समय हो गया है। अब पूरा माल बाहर निकलेगा। इसके बाद वो घर में तलाशी लेने लग गए। इससे पहले कि कुछ समझते वो घर में रखे 15 हजार रुपए कैश और करीब 50 हजार कीमत की अन्य सामग्री लेकर घर से निकल गए।

20 हजार लेते पंचायत समिति का जेटीए गिरफ्तार
नागौर।  एसीबी की स्पेशल टीम ने बुधवार को खींवसर पंचायत समिति में कार्यरत जेटीए (कनिष्ठ तकनिकी सहायक) पूनमचंद सुथार को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। हालांकि एसीबी रिश्वत की राशि तो बरामद नहीं कर पाई लेकिन आरोपी के हाथ धुलवाने पर रंग अवश्य आ गया। एसीबी के सीआई मोहनसिंह से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी जेटीए पूनमचंद सुथार ने परिवादी ठेकेदार से निर्माण कार्यों के बकाया 10 लाख रुपए के भुगतान के एवज में 5 प्रतिशत कमीशन के रूप में 48 हजार की राशि मांगी थी। एक दिन पहले शिकायत सत्यापन के दौरान उसने 10 हजार रुपए भी ले लिए थे। बुधवार को परिवादी ठेकेदार ने जेटीए पूनमचंद सुथार को 20 हजार रुपए की रिश्वत राशि सौंपी, जो उसने ले ली और कहीं गायब कर दी। एसीबी ने उसे पकड़कर हाथ धुलाए गए तो रंग मिल गया।