blocks - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दुष्प्रचार फैलाने के मामले में 22 यूट्यूब चैनल ब्लॉक
नई दिल्ली। एक बार फिर दुष्प्रचार फैलाने के मामले में 22 यूट्यूब चैनलों पर गाज गिरी है। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने देश की राष्ट्रीय सुरक्षा और अन्य देशों के साथ संबंधों के अलावा सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित दुष्प्रचार फैलाने के मामले में सोशल मीडिया प्लेटफार्म यूट्यूब के 22 चैनलों को ब्लॉक कर दिया है। पिछले साल फरवरी में आईटी नियम-2021 की अधिसूचना जारी होने के बाद से भारतीय यूट्यूब चैनलों पर यह पहली कार्रवाई है।

मंत्रालय ने बताया कि सूचना प्रौद्योगिकी नियम-2021 के तहत समाचार आधारित 18 भारतीय यूट्यूब चैनल समेत पाकिस्तान स्थित चार अन्य चैनलों को ब्लॉक करने के आदेश जारी किये गये हैं। इसके अलावा तीन ट्विटर अकाउंट , एक फेसबुक अकाउंट और एक न्यूज वेबसाइट को भी ब्लॉक किया गया है। भारतीय सशस्त्र बलों और जम्मू कश्मीर के संबंधित विभिन्न मुद्दों के अलावा विदेशी संबंधों को लेकर फर्जी समाचार पोस्ट किये करने के लिए इन चैनलों का उपयोग किया गया था।  मंत्रालय ने बताया कि ये चैनल कुछ भारतीय टीवी समाचार चैनलों के टेम्प्लेट और लोगों का उपयोग कर रहे थे, जिसमें उनके समाचार प्रस्तोताओं की तस्वीरें भी शामिल थीं। ऐसा दर्शकों को यह विश्वास दिलाने के लिए किया जाता रहा है कि ये  समाचार प्रामाणिक हैं।

जिन चैनलों का ब्लॉक किया गया है उनमें एआरपी न्यूज , एओपी न्यूज , एलडीसी न्यूज ,सरकारी बाबू , एसएस जोन हिन्दी , स्मार्ट न्यूज, न्यूज 23 हिन्दी, ऑनलाइन खबर, डीपी न्यूज, पीकेबी न्यूज, किसान टॉक, बोरोना न्यूज, सरकारी न्यूज अपडेट, भारत मौसम, आरजे जोन 6, दिगि गुरुकुल और दिन भर की खबरें शामिल हैं। इसके अलावा पाकिस्तान स्थित यूट्यूब चैनल दुनिया मेरे आगे, गुलाम नबी मदनी, हकीकत टीवी और एक अन्य चैनल इस सूची में शामिल है। वहीं तीन ट्विटर अकाउंट , एक फेसबुक अकाउंट और एक न्यूज वेबसाइट को भी ब्लॉक किया गया है।

भीलवाड़ा में सोना, राजसमंद में निकलेगी चांदी
जयपुर। प्रदेश का भीलवाड़ा जिला जल्द ही सोना उगलेगा। यहां देवतलाई में यह ब्लॉक चिन्हित किया है, जिसकी जल्द ही नीलामी प्रक्रिया शुरू होगी। देवतलाई में 700 हैक्टेयर क्षेत्रफल में सोने के अलावा कॉपर, राजसमंद के करौली में 200 हैक्टेयर में कॉपर, सिन्देसर में 3500 हैक्टेयर में चांदी, लेड और जिंक के ब्लॉक भी तैयार किए हैं। इन ब्लॉकों की नीलामी से राजस्थान को पचास साल में 48354 करोड़ रुपए की आय होगी। जानकारी के अनुसार भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद में कॉपर, सोना, चांदी, लेड के पांच ब्लॉक्स तैयार हो रहे हैं। इसके लिए 39.82 लाख रुपए में खनन ड्रिलिंग व अन्य कार्य होंगे। यह काम नेशनल मिनरल एक्सप्लोरेशन ट्रस्ट फंड करेगी। एसीएस डॉ.सुबोध अग्रवाल ने बताया कि भीलवाड़ा की देवतलाई में करीब 700 हैक्टेयर क्षेत्रफल का कॉपर व गोल्ड ब्लॉक तैयार करने के लिए 12 हजार मीटर ड्रिलिंग, भीलवाड़ा के ही अमरगढ़ में करीब 600 हैक्टेयर क्षेत्रफल का 10 हजार मीटर ड्रिलिंग, चित्तौड़गढ़ के भागल में करीब 500 हैक्टेयर क्षेत्रफल का कॉपर ब्लॉक तैयार करने के लिए 10 हजार मीटर ड्रिलिंग, राजसमंद की करोली में करीब 200 हैक्टेयर क्षेत्रफल का कॉपर ब्लॉक तैयार करने के लिए 3 हजार मीटर ड्रिलिंग, राजसमंद के ही सिन्देसर में करीब 3500 हैक्टेयर क्षेत्रफल का सिल्वर, लेड व जिंक का ब्लॉक तैयार करने के लिए 20 हजार मीटर ड्रिलिंग होगी।