Jodhpur news - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जोधपुर में कमजोर वर्गों को मिला सहारा, करोड़ों के ऋण से सैकड़ों परिवार बने आत्मनिर्भर
जोधपुर। राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड, जोधपुर द्वारा समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। निगम की विभिन्न ऋण योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहायता देकर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होने का अवसर दिया जा रहा है। इन योजनाओं का लाभ लेकर आज सैकड़ों परिवार अपनी आजीविका मजबूत कर रहे हैं। वर्ष 2023-24 इस वर्ष में निगम ने कुल 273 लोगों को स्वरोजगार के लिए 4 करोड़ 5 लाख 80 हजार रुपये का ऋण वितरित किया। यदि वर्गवार समझें तो— सबसे अधिक लाभ अनुसूचित जाति (SC) वर्ग को मिला, जहां 108 लोगों को 2 करोड़ 9 लाख 10 हजार रुपये दिए गए। सफाईकर्मी/स्वच्छकार (NSK) वर्ग के 85 लोगों को 80 लाख 80 हजार रुपये की सहायता दी गई। दिव्यांगजन वर्ग के 42 लाभार्थियों को 57 लाख 30 हजार रुपये मिले। अनुसूचित जनजाति (ST) के 5 लोगों को 10 लाख 74 हजार रुपये दिए गए।

वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के 12 लोगों को 5 लाख 40 हजार रुपये दिए गए । इस वर्ष का आंकड़ा साफ बता रहा है। कि निगम ने अधिक संख्या में लोगों तक पहुंच बनाकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ा। वर्ष 2024-25 : इस वर्ष में कुल 169 लाभार्थियों को 1 करोड़ 45 लाख 34 हजार रुपये का ऋण दिया गया। वर्गवार वितरण इस प्रकार रहा— SC वर्ग के 78 लोगों को 76 लाख 36 हजार रुपये OBC वर्ग के 33 लोगों को 45 लाख 51 हजार रुपये NSK वर्ग के 28 लोगों को 20 लाख 58 हजार रुपये दिव्यांगजन के 16 लोगों को 11 लाख 31 हजार रुपये ST वर्ग के 5 लोगों को 3 लाख 34 हजार रुपये निगम ने जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने का सिलसिला जारी।

गुब्बेड़ियों को पकड़ने गई पुलिस का विरोध, बाएं हाथ की कलाई को दांतों से काटा ; दो शख्स गिरफ्तार
जोधपुर। शहर के एयरपोर्ट पुलिस थाना क्षेत्र शिकारगढ़ में रात के समय में दुकान में गुब्बा खेलने की सूचना पर पहुंची पुलिस को विरोध झेलना पड़ा। गुब्बेड़ी ने एक पुलिसकर्मी की कलाई को दांतों से काट लिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। मौके से दो शख्स को गिरफ्तार किए जाने के साथ गुब्बा की पर्चियां और खाली व लिखित डायरियां आदि जब्त की गई। आरोपी संगठित गिरोह बनाकर गुब्बा खाईवाली कर लोगों को नुकसान पहुंचा रहे थे। एक का दस गुना पर गुब्बा खेला जा रहा था। एयरपोर्ट थाना पुलिस ने बताया कि 30 मार्च की रात 12.07 बजे हैड कांस्टेबल रामखिलाडी, कांस्टेबल अजय एवं वाहन चालक कांस्टेबल राकेश आदि शिकारगढ़ में कन्हैया नगर एसबीआई बैंक के पास एक दुकान में गुब्बा खेलने की जानकारी पर वहां पहुंचे। तब पुलिस को देखकर दो तीन लोग फरार हो गए।

फिर पुलिस ने मौके से सुभाष विश्रोई पुत्र सत्यनारायण एवं सांसी कॉलोनी निवासी सोहनलाल पुत्र मोतीलाल को पकड़ा। वक्त घटना एसबीआई बैंक के पास स्थित जगदम्बा वाइंस शॉप के पास वाली दुकान के अन्दर लाइट जलती नजर आई तथा दुकान का शटर बाहर से नीचे किया हुआ था तथा उसके किसी प्रकार का लॉक नहीं लगा हुआ था तथा अन्दर से काफी जोर से आवाज आ रही थी। पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि वे गुब्बा खाईवाली कर रहे है। अंक खुलने पर दस गुना तक देते है। फरार हुए व्यक्तियों की पहचान दिलीप, मोहन एवं संजय प्रजापत के रूप में की गई।

जोधपुर में ‘मन की बात’ को लेकर दिखा उत्साह, जनप्रतिनिधियों संग आमजन ने सुना कार्यक्रम
जोधपुर। नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात को लेकर रविवार को जोधपुर में विभिन्न स्थानों पर उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर कार्यक्रम को सुना।लूणी विधानसभा क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने आमजन और कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम सुना। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के विचारों को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि यह कार्यक्रम समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य कर रहा है। कुड़ी मंडल की ओर से कार्यक्रम का विशेष आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

वहीं, उद्योग राज्य मंत्री केके बिश्नोई ने भी भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम को सुना। उन्होंने कहा कि मन की बात’देशवासियों को एक सूत्र में बांधने का माध्यम बन चुका है।शास्त्री नगर स्थित अपने आवास पर भी मंत्री केके बिश्नोई ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर कार्यक्रम का श्रवण किया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री द्वारा उठाए गए विषयों पर चर्चा करते हुए उन्हें जनहित में महत्वपूर्ण बताया।कार्यक्रम के दौरान सभी स्थानों पर देशभक्ति और जनभागीदारी का माहौल देखने को मिला।

जोधपुर में सियासी बयानबाज़ी तेज: मंत्री पटेल का गहलोत पर पलटवार, पेयजल संकट पर भी दिया बयान
जोधपुर।  पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर प्रदेश की सियासत में गर्मी बढ गई है प्रदेश में गर्मी के मौसम के साथ ही राजनीति भी गरम होने से अब एक दूसरे पर हमला किया जा रहा है। जोधपुर प्रवास पर आए मंत्री जोगाराम पटेल ने गहलोत के बयान बोला कि पहले वो अपने बारे में सोचे। जिनके खुद के घर शीशे के होते है वो दूसरे के घरो पर पत्थर नही फेका करते है। राजनीति में किसी भी राजनेता को पुत्र आमतौर पर राजनीति एवं कार्य में हस्तक्षेप नही करता है लेकिन गहलोत साहब पहले स्वयं सोचे की अपने ही पुत्र के लिए कई लोगो का हक मारा ,कभी जोधपुर संसदीय क्षेत्र कभी जालौर सिरोही संसदीय क्षेत्र तो कभी किक्रेट कहा कहा हक नही मारा है यह गहलोत साहब को शोभा नही देता है फिर भी वो हमारे है।

प्रदेश में गर्मी के मौसम की शुरूआत हो चुकी है लेकिन पेयजल को लेकर अभी से आमजनता परेशान होने लगी है । पेयजल की किल्लत शुरू होने के साथ प्रदेश सरकार के मंत्री जोगाराम पटेल ने भी स्वीकार किया है कि विशेषकर मारवाड पश्चिम राजस्थान में गर्मी के मौसम में पेयजल की किल्लत होती है। उन्होने कहा कि पेयजल कि किल्लत हर साल होती है लेकिन सरकार इसको लेकर पूरी तरह से तैयार है। उन्होने कहा कि पेयजल को लेकर कंटलजेंसी प्लान तैयार कर लिया है। ऐसे में गर्मी में जनता के पेयजल का ध्यान रखा जाएगा। बार कौंसिल ऑफ राजस्थान में सदस्यों की संख्या बढाने के मामले कहा कि बार कौंसिल ऑफ राजस्थान की स्थापना के समय जितने सदस्य थे आज भी उतने ही है। हम चाहते है कि बार व बेंच का सामजंस्य बना रहे लेकिन बार के सदस्यों की संख्या बढाने के लिए कोई प्रस्ताव नही आया है। हम तो प्रयास कर रहे

रेड में मिला 5 करोड़ का सोना, 35 लाख कैश,बोगस बिलिंग पर शक
जोधपुर। पश्चिमी राजस्थान में डेयरी कारोबार का बड़ा नाम माने जाने वाले मालाणी डेयरी समूह के यहां आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन विंग ने तीन दिन तक चली सघन कार्रवाई में समूह से जुड़े ठिकानों से करीब साढ़े तीन किलो सोना, अनुमानित कीमत 5 करोड़ और 35 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं।  इस कार्रवाई के बाद अब पूरा फोकस अघोषित आयए सोने की खरीद के दस्तावेज और नकदी के स्रोत पर आ गया है। 15 जनवरी से शुरू हुई कार्रवाई में घी कारोबारी घनश्याम सोनी और उनसे जुड़ी फ र्मों के जोधपुर स्थित पांच ठिकानों शास्त्री नगर, मंडोर मंडी, बोरानाडा, न्यू पावर हाउस रोड और भीतरी शहर में एक साथ छापेमारी की गई। तीन दिन तक इन सभी स्थानों को लगभग पुलिस छावनी में तब्दील रखा गया।

अब इलेक्ट्रॉनिक सबूतों की जांच

सूत्रों के अनुसार सोना और नकदी बरामद होने के बाद आयकर विभाग की टीमें अब इलेक्ट्रॉनिक सबूतों की जांच में जुट गई हैं। रेड के दौरान घरों और दफ्तरों से कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल फोन, हार्ड डिस्क और पेन ड्राइव जब्त किए गए हैं। विभाग के तकनीकी विशेषज्ञ इन डिवाइसेज की क्लोनिंग कर रहे हैं और डिलीट किए गए डेटा को रिकवर करने की कोशिश की जा रही है।

अलग फोल्डर में छिपाकर रखे अहम रिकॉर्ड

आशंका है कि टैक्स चोरी से जुड़े कई अहम रिकॉर्ड कच्ची पर्चियों के बजाय कंप्यूटर में कोड वर्ड या अलग फोल्डर में छिपाकर रखे गए हों। जांच एजेंसियों का शक बोगस बिलिंग पर भी गहराता जा रहा है। बताया जा रहा है कि बटर और घी की सप्लाई, खासकर कानपुर और देश के अन्य राज्यों में, कागजों में बढ़ा-चढ़ाकर दिखाई गई हो सकती है। यह भी जांच का विषय है कि असल बिक्री और बिलों में दर्शाई गई बिक्री के बीच कितना अंतर है और उससे कितनी टैक्स चोरी की गई।

और बढ़ सकता है अघोषित आय का आंकड़ा

फिलहाल आयकर विभाग की कार्रवाई पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। इलेक्ट्रॉनिक डेटा और बैंक रिकॉर्ड की जांच के बाद अघोषित आय का आंकड़ा और बढ़ सकता है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह केस टैक्स चोरी और बोगस बिलिंग के एक बड़े उदाहरण के रूप में सामने आ सकता है।

किराए के मकान में पुलिस की रेड : 62 किलो अवैध डोडा पोस्त जब्त, मां बेटे के खिलाफ केस दर्ज ; तलाश जारी
जोधपुर। शहर के निकट बनाड़ स्थित खोखरिया में झोपड़ी रोड श्रीयादे नगर में एक किराए के मकान में पुलिस ने रेड दी। घर की तलाशी में पुलिस को 62 किलो से ज्यादा अवैध डोडा पोस्त मिला। आरोपी हाथ नहीं लगे, पुलिस ने मां बेटे का नामजद कर केस दर्ज किया। उनकी तलाश जारी है। घर से चार कट्टे मिले है जिनमें दो पूर्ण रूप से भरे हुए थे। बनाड़ थानाधिकारी गंगाराम ने बताया कि मुखबिरी सूचना मिली कि झोपड़ी रोड खोखरिया स्थित श्रीयादे नगर क्षेत्र में एक मकान में अवैध रूप से डोडा पोस्त होने की जानकारी मिली।

इस पर पुलिस टीम के साथ वहां रेड दी गई। घर की महिला सुमन विश्रोई वहां से चली गई। बाहर एक कमरें की तलाशी लिए जाने पर चार कट्टे मिले। जिनमें दो पूर्ण रूप से अवैध डोडा पोस्त और दो आधे भरे थे। कुल 62 किलो 700 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। सुमन के पुत्र रोहित को भी नामजद किया गया है। मां बेटे के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस बनाया गया है। दोनों की तलाश जारी है। जिस मकान में रेड दी गई उसके आगे की इनका घर का मकान आया है, पीछे किराए पर ले रखा है।

कुड़ी थाने पर गिरी कोर्ट की गाज : एसएचओ सस्पेंड, थाना स्टाफ लाइन हाजिर
जोधपुर। जोधपुर कमिश्ररेट के जिला पश्चिम के कुड़ी भगतासनी थानाधिकारी हमीर सिंह और अधिवक्ता भरत सिंह राठौड़ के साथ सोमवार की शाम को हुई नोंक-झोंक के बाद थानाधिकारी द्वारा किए गए दुव्र्यवहार को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो ने अधिवक्ताओं में हलचल पैदा कर दी। रातों रात अधिवक्ता लामबद्ध हो गए और कुड़ी थाने पर थानाधिकारी और स्टाफ को लेकर कार्रवाई की मांग करते हुए धरना प्रदर्शन करने लगे। आज सुबह तक काफी संख्या में अधिवक्तागण थाने पर एकत्र हो गए। धरना प्रदर्शन जारी रहा। इस बीच राजस्थान हाईकोर्ट ने कल के इस घटनाक्रम को लेकर प्रसंज्ञान लिया और पुलिस आयुक्त, डीसीपी वेस्ट, एसीपी और थानाधिकारी को कोर्ट में तलब कर दिया।

हाईकोर्ट के कार्यवाहक न्यायाधीश एसपी शर्मा और बीएस संधू की अदालत में सुबह मामले को लेकर सुनवाई आरंभ हुई और पुलिस को कल का वीडियो दिखाया गया। कोर्ट ने पुलिस को थाने में सीसीटीवी कैमरें लगाने के सहित कल के घटना को लेकर फटकार लगाई और एसएचओ को निलंबित किए जाने के आदेश जारी किए। साथ ही थाने में वक्त घटना तैनात पुलिस कर्मियों को थाने से हटाने के आदेश दिए। कोर्ट ने मामले में आईपीएस अधिकारी से जांच करवाने की बात भी की।

पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश ने मामले को लेकर ऐसी पुनरावृति ना हो इसके लिए कोर्ट को आश्वस्त किया। एसएचओ सहित सायंकालिन ड्यूटी पर तैनात स्टाफ को भी हटाने के लिए बात की।

यह है मामला :

कमिश्नरेट के जिला पश्चिम में कुड़ी भगतासनी थाने में थानाधिकारी हमीर सिंह की एक रेप पीड़िता के साथ आए अधिवक्ताओं से नोक झोंक हो गई थी। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। आरोप था कि थाने में एक अधिवक्ता के साथ दुर्व्यवहार किया गया।

दरअसल अधिवक्ता भरत सिंह राठौड़ व महिला अधिवक्ता एक रेप पीड़िता के साथ कुड़ी थाने गए थे। यहां मामले में कार्रवाई व पुलिसकर्मियों के वर्दी नहीं पहनने को लेकर अधिवक्ता की थानाधिकारी हमीर सिंह के साथ बहस हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि अधिवक्ता को पकड़कर अंदर ले जाया जा रहा है। हालांकि उनके साथ आए अधिवक्ता ने विरोध भी जताया।

रात को अधिवक्ता राठौड़ का आरोप लगाया कि उनके साथ वहां दुर्व्यवहार किया गया और थानाधिकारी ने वर्दी का रौब जमाते हुए अपने अधिकारों का दुरूपयोग किया। यह वीडियो तेजी से रात को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद राजस्थान हाईकोर्ट एसोसियेशन और लायर्स एसोसियेशन के अधिवक्ता लामबद्ध हो गए और कार्रवाई की मांग करने लगे थे। आज सुबह तक हंगामा और प्रदर्शन जारी रहा।

राजस्थान होईकोर्ट का बड़ा फैसला : हाथ से लिखी पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर रोक, डिजिटल सॉफ्टवेयर लगाने के निर्देश जारी
जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने अपठनीय मेडिको-लीगल रिपोर्टों को न्याय प्रक्रिया में गंभीर बाधा बताते हुए सख्त कदम उठाया है और हाथ से लिखी पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर रोक लगा दी है। राजस्थान हाईकोर्ट ने अपने जारी आदेश में कहा है​ कि, 1 फरवरी 2026 के बाद से राज्य मे किसी भी परिस्थिति में पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मेडिको-लीगल रिपोर्ट और अन्य चिकित्सकीय कानूनी दस्तावेज हाथ लिखे नहीं होने चाहिए और यदि ऐसा होता है तो उसे कोर्ट में मान्य नहीं किया जाएगा।

इसके साथ ही उस मामले के लिए संबंधित जांच अधिकारी, थाना प्रभारी, जिला पुलिस अधीक्षक तथा जयपुर व जोधपुर पुलिस आयुक्त को व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार माना जाएगा। बता दें कि, न्यायाधीश रवि चिरानिया की एकल पीठ ने एक हत्या के मामले में इस तरह का फैसला सुनाया।

18 दिन के मासूम की संदिग्ध मौत : बच्चे के पिता ने दर्ज कराई सालियों के खिलाफ एफआईआर, नरबलि की आशंका
जोधपुर। शहर के रातानाडा स्थित नेहरू कॉलोनी में शनिवार सुबह 18 दिन के मासूम की संदिग्ध मौत होने से सनसनी फैल गई, बच्चे की मौत को लेकर नरबलि की आशंका भी जताई जा रही है। बच्चा अपनी मौसी के घर में था। पिता ने बच्चे की मौसियों पर हत्या की आशंका जाहिर जता एयरपोर्ट थाने में रिपोर्ट दी है। वही शनिवार दोपहर पुलिस ने शव मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया है। इधर बच्चे की संदिग्ध मौत की सूचना पर पुलिस के आलाधिकारीग मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं लेकिन पुलिस ने मौका ए हालात का ब्यौरा देने से इंकार कर दिया। पूछताछ के लिए बच्चे के मौसी पक्ष के कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

मां के साथ मौसी के घर था
एयरपोर्ट थानाधिकारी रामकृष्ण ताडा ने बताया कि नेहरू कॉलोनी निवासी पूनाराम सांसी के पहले से एक बेटा है। 18 दिन पहले उसके एक और बेटा हुआ था। दूसरा बेटा मौसी के पास मां के साथ था। शनिवार सुबह उसे सूचना मिली कि बच्चे को अस्पताल लाया गया है, उसकी मौत हो गई है।  अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली। इस पर रात्रिकालीन अधिकारी अस्पताल पहुंचे और फिर संबंधित थाने में सूचना दी।

गला दबाकर मारने की आशंका
मासूम की मौत को लेकर आशंका है उसकी हत्या गला दबाकर की गई है। पड़ौस से पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि परिवार के लोग आपस में झगड़ते रहते थे। घर में कलह ना हो इसलिए नरबलि की आशंका जताई। फिलहाल पुलिस हर पहलु पर जांच में जुटी है।

दैनिक नवज्योति की खबर पर लिया स्वत: प्रसंज्ञान : सड़कों पर बढ़ती मौतों पर हाईकोर्ट ने जताई गहरी चिंता, केन्द्र-राज्य से मांगा जवाब
जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने राजस्थान में सड़कों पर बढ़ती दुर्घटनाओं और असामयिक मौतों को लेकर गहरी चिंता जताते कहा, मृत्यु अवश्यंभावी है, पर असामयिक मृत्यु केवल परिवारों को नहीं, राष्ट्र की सामूहिक शक्ति को भी कमजोर करती है। न्यायाधीश डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह भाटी और न्यायाधीश अनुरूप सिंघी की खंडपीठ ने मौत का कहर रोया शहर नशे में डंपर चालक वाहनों को मारता गया टक्कर, बिछा दी 14 लाशें, किसी को कुचला, किसी को उड़ाया, सड़क पर बिखर गए अंग-अंग शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित समाचार पर स्वत: प्रसंज्ञान लेकर जनहित याचिका दायर की है। हाईकोर्ट ने कहा, सड़क दुर्घटनाओं में लगातार हो रही जान-माल की हानि जीवन के मौलिक अधिकार का हनन है और इसे केवल नियामक लापरवाही कहकर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

हाईकोर्ट ने समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों का हवाला देते कहा, पिछले दो हफ्तों में हुई सड़क दुर्घटनाओं की शृंखला में लगभग सौ लोगों की जान चली गई, चिंताजनक है। हाईकोर्ट ने कहा, कि यह घटना तो ध्यान आकर्षित करती है लेकिन ताजा हालात यह दर्शाते हैं कि राज्य में सड़क सुरक्षा व्यवस्था में व्यापक प्रणालीगत विफलता है। हाईकोर्ट ने टिप्पणी की कि नियामक संस्थाएं और नागरिक समाज दोनों ही सड़क सुरक्षा के प्रति असंवेदनशील होते जा रहे हैं, जिससे सामाजिक पीड़ा बढ़ रही है।

पूछा: जन सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं
हाईकोर्ट ने नोटिस जारी करते केन्द्र सरकार व राज्य सरकार से जवाब मांगा हैं, कि सड़क और जन सुरक्षा को लेकर कौन-कौन से ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। हाईकोर्ट ने अतिरिक्त महाधिवक्ता राजेश पंवार सहित सभी विभागों के अतिरिक्त महाधिवक्ताओं एवं अधिवक्ताओं जिसमें चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, लोक निर्माण, परिवहन, गृह, स्थानीय निकाय और राजमार्ग प्राधिकरण को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने विभागों की ओर से अगली सुनवाई पर विस्तृत जवाब पेश करें। हाईकोर्ट ने पांच अधिवक्ताओं जिसमें मानवेंद्रसिंह भाटी, शीतल कुंभट, सुश्री अदिति मोद, सुश्री हेली पाठक और सुश्री तान्या मेहता को अमाइकस क्यूरी नियुक्त करते हुए उन्हें सड़क और जन सुरक्षा से संबंधित नियामक ढांचे को सुदृढ़ करने के ठोस सुझाव देने को कहा गया है। अमाइकस क्यूरी  से कहा, गया है कि वे 13 नवंबर 2025 को होने वाली अगली सुनवाई तक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें। मामले में अगली सुनवाई 13 नवंबर को होगी।

Jodhpur Blast : वैल्डिंग से निकली चिंगारी से बारूद में लगी आग, सिलेंडर फटा ; 13 लोग घायल
जोधपुर। निकटवर्ती खेड़ापा बावड़ी के हरढाणी गांव में मंगलवार देर शाम एक घर में चल रहे वैल्डिंग कार्य के दौरान गैस सिलेंडर फटने से 13 लोग बुरी तरह घायल हो गए। इनमें से आठ को जोधपुर के एमजीएच और एमडीएएम अस्पताल रैफर किया गया है। बताया गया कि घर में गैराज का कार्य चल रहा है जहां बारूद में चिंगारी लगने से हादसा हुआ और सिलेंडर तक फट गए। बारूद की जांच की जा रही है। घर बिरमाराम जाट का बताया जा रहा है।

हादसे में ये हुए घायल
हादसे में गणपत पुत्र अणदाराम, छोटूसिंह पुत्र नरपतसिंह 17 साल का गणेशमाता पुत्र बाबूराम जाट, ओमाराम पुत्र अचलाराम, रामदास पुत्र केवलदास वैष्णव, लवेराकलां के दिनेश पुत्र श्रवणराम, राकेश पुत्र दीनाराम एवं 15 वर्षीय सुनील पुत्र फूसाराम जाट घायल हुए है।

स्कूल जा रहे तीन छात्रों को पिकअप ने कुचला : दो की मौत एक गम्भीर घायल, मृतक दोनों छात्र और घायल एक ही परिवार से
जोधपुर। देचू थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो स्कूली छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल छात्र को जोधपुर रैफर किया है। हादसा सेतरावा कस्बे के खेतनगर गांव में फलोदी-पचपदरा स्टेट हाईवे पर मंगलवार सुबह 9.30 बजे हुआ। लोहावट डीएसपी संग्रामसिंह ने बताया,सेतरावा उपखंड के विरमदेवगढ़ निवासी सुनील (15) पुत्र खीयाराम मेघवाल, नागेश (17) पुत्र चैनाराम मेघवाल और भोमेश उर्फ भोमाराम (17) पुत्र चूनाराम मेघवाल घर से सेतरावा के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के लिए सुबह 9.15 बजे निकले।

घर से दो किलोमीटर दूर सोलंकियातला की ओर से आ रही पिकअप ने तीनों को कुचल दिया। हादसे में सुनील और नागेश की मौत हो गई। वहीं भोमेश गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर जु़टे ग्रामीण तीनोंं बच्चों को  सेतरावा हॉस्पिटल ले गए। जहां दो छात्रोंं को मृत घोषित कर दिया गया, वहीं घायल को मथुरादास माथुर हॉस्पिटल जोधपुर रेफर किया गया।