RSS - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मोहन भागवत ने दिया हिंदू एकता पर बल, कहा-मंदिर, कुएं और श्मशान सभी हिंदुओं के लिए खुले हों, कोई भेदभाव न हो
लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने हिन्दू एकता पर बल देते हुये कहा कि मंदिर, कुएं और श्मशान सभी हिंदुओं के लिए खुले होने चाहिए, इनमें किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए। लखनऊ के निराला नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के माधव सभागार में मंगलवार देर शाम आयोजित कार्यकर्ता कुटुंब मिलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुये उन्होने कहा कि बच्चों को यह समझाना होगा कि करियर का अर्थ केवल पैसा कमाना और उपभोग करना नहीं है। असली करियर वह है, जिसमें व्यक्ति समाज और देश के लिए कुछ कर सके। उन्होंने कहा कि शिक्षा ऐसी होनी चाहिए, जिससे बच्चे अमीर बनकर दान देना और दूसरों के लिए जीना सीखें। विद्या और धन देश के हित में अर्जित किए जाने चाहिए और बच्चों में यह संस्कार विकसित हों कि राष्ट्र सर्वोपरि है।

डॉ. भागवत ने कहा कि संघ पूरे हिंदू समाज को एक मानता है और सामाजिक समरसता भाषणों से नहीं, बल्कि व्यवहार से आती है। इसके लिए व्यक्तिगत और पारिवारिक स्तर पर मेलजोल बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा कि संघ के कुटुंब में जाति-पाति का कोई स्थान नहीं है और यही भाव समाज में भी स्थापित करना होगा।

उन्होंने कहा कि समाज की मूल इकाई व्यक्ति नहीं, बल्कि परिवार है। सामाजिक व्यवहार की पहली पाठशाला परिवार ही होता है। बच्चों में मातृभाषा का ज्ञान, देशभक्ति, ईमानदारी, अनुशासन और कुटुंब गौरव का भाव विकसित करना आवश्यक है। साथ ही तकनीक के उपयोग पर नियंत्रण की आवश्यकता बताते हुए उन्होंने कहा कि स्क्रीन टाइम तय होना चाहिए और नई पीढ़ी को इसके दुष्प्रभावों से अवगत कराना होगा।

सरसंघचालक ने कहा कि हिंदुस्तान एक हिंदू राष्ट्र है और सभी हिंदू आपस में सहोदर हैं। संघ कार्यकर्ताओं को समाज के उन वर्गों तक भी पहुंचना चाहिए, जो अभी संघ के निकट नहीं हैं, और उनसे आत्मीय संबंध स्थापित करने चाहिए। उन्होंने कहा कि संघ चिरतरुण संगठन है और आज देश के सबसे अधिक युवा संघ से जुड़े हुए हैं, जो भारत की शक्ति का प्रतीक है।

संघ के 100 वर्ष में छवि और हकीकत के बीच रहा अंतर, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण : नितिन गडकरी
नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को राष्ट्र निर्माण और मूल्यों पर आधारित विकास पर अपने विशेष ध्यान के लिए जाना जाता है। हाल ही में जारी एक वीडियो के जरिए उन्होंने फिल्म शतक: संघ के 100 वर्ष देखने की अपील की है। उनके अनुसार इस फिल्म को देखकर लोग संघ को सही तरीके से समझ पाएंगे। नितिन गडकरी ने कहा, एक स्वयंसेवक के रूप में मुझे कई बार लगता है कि संघ की छवि और असलियत के बीच अंतर रहा है।

लोगों की धारणा और जमीन की सच्चाई अलग रही है। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वे संघ की विचारधारा को समझें, उसके त्याग, समर्पण और देशभक्ति की भावना को जानें। आदिवासी क्षेत्रों में सेवा, सहकारी संस्थाओं और शिक्षा जैसे कई क्षेत्रों में संघ ने बड़ा काम किया है। लाखों स्वयंसेवकों का योगदान बहुत महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने आगे कहा, देश के विकास में संघ का बड़ा योगदान है। हमें देश के इतिहास के इस महत्वपूर्ण शतक के सफर को मिलकर मनाना चाहिए, संघ को समझना चाहिए और उसकी विचारधारा को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। मैं सभी से निवेदन करता हूं कि यह फिल्म जरूर देखें।

हमारा लक्ष्य भारत को दुनिया में अग्रणी बनाना

संघ के बारे में बात करते हुए गडकरी ने कहा, पिछले 100 वर्षों में आरएसएस ने लाखों युवाओं में देशभक्ति और राष्ट्र निर्माण की भावना जगाई है। मुझे गर्व है कि मैं भी उन स्वयंसेवकों में से एक हूं जिन्हें यह प्रेरणा मिली है। अभी बहुत काम बाकी है और हमारा लक्ष्य भारत को दुनिया में अग्रणी बनाना है। सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक हर क्षेत्र में देश को आगे बढ़ाना है। गडकरी ने यह भी कहा, हम दलितों, वंचितों और गरीबों के उत्थान के लिए काम कर रहे हैं।

हिंदुत्व न तो जातिवादी है और न ही सांप्रदायिक। यह किसी एक धर्म से जुड़ा नहीं है, बल्कि जीवन जीने का एक तरीका है। सभी धर्मों के लोग भारतीय हो सकते हैं। भारतीय पहचान हमारी संस्कृति, इतिहास और परंपरा से जुड़ी है। यही प्रेरणा हमें संघ से मिली है। शतक फिल्म संघ की विचारधारा, उससे जुड़ी गलतफहमियों, उसके सामाजिक कार्यों और पिछले 100 वर्षों की यात्रा को दर्शाती है। हाल ही में जारी किए गए इसके ट्रेलर को लेकर लोगों में काफी चर्चा है। यह फिल्म 20 फरवरी 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

महाराष्ट्र में निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी: मोहन भागव, सचिन तेंदुलकर, शाइना एनसी सहित कई प्रमुख हस्तियों ने डाला वोट
मुंबई। महाराष्ट्र में लंबे अंतराल के बाद आज 29 नगर निकायों के चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है और अब तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत और आरएसएस नेता सुरेश भैयाजी तथा शिवसेना नेता शाइना एनसी समेत कई प्रमुख हस्तियों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर दिया है।

मोहन भागवत ने मतदान शुरू होते ही नागपुर के महाल इलाके के भाउजी दपतारी एनएमसी स्कूल में बने मतदान केंद्र में वोट डाला। वहीं सुरेश भैयाजी ने नागपुर में मतदान करने के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए कहा, हर नागरिक को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए। वे जिसे चाहेंगे उन्हें वोट करेंगे, ये उनकी इच्छा पर निर्भर है, लेकिन जो लोग चुने जाएंगे, ये उनका कर्तव्य है कि वे लोगों की उम्मीदों को पूरा करें।

शाइना एनसी ने बीएमसी चुनाव के लिए वोट डालने के बाद संवाददाताओं से कहा,'मां मुंबा देवी और श्री सिद्धिविनायक की कृपा से मतदान शुरू हो गया है। मैं सभी मुंबईकर से अपील करती हूं कि वे मतदान जरूर करें। लोकतंत्र की यही खूबसूरती है कि ये आपकी आवाज को मजबूत करती है। उन्होंने कहा कि विपक्ष अपनी हार के बहाने ढूंढ रहा है। मुंबई का मेयर मराठी और हिंदू होगा। फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार सहित कई अन्य फिल्मी हस्तियों ने भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लिया है।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका में प्रत्येक वार्ड से केवल एक सदस्य चुना जाना है, इसलिए यहां हर मतदाता को सिर्फ एक वोट डालना होगा। वहीं, राज्य की अन्य 28 नगरपालिकाओं में बहु-सदस्यीय वार्ड प्रणाली लागू है। इन नगर निकायों में प्रत्येक वार्ड में तीन से पांच सीटें हैं, जिसके कारण मतदाताओं को तीन से पांच वोट डालने होंगे। इस व्यवस्था के चलते मतदान प्रक्रिया को लेकर मतदाताओं को पहले से जागरूक किया गया है, ताकि किसी तरह की भ्रम की स्थिति न बने और मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

मतदान की प्रक्रिया आज सुबह 7:30 बजे शुरू हुई और शाम 5:30 बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर पाएंगे। निकाय चुनाव के लिए मुंबई में कुल 10,231 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं और 64,375 अधिकारियों और कर्मचारियों को ड्यूटी पर तैनात किया गया है। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर, नवी मुंबई, वसई-विरार, कल्याण-डोंबिवली, कोल्हापुर, नागपुर, मुंबई, सोलापुर, अमरावती, अकोला, नासिक, पिपरी-चिंचवाड़, पुणे, उल्हासनगर, ठाणे, चंद्रपुर, परभणी, मीरा-भायंदर, नांदेड़-वाघाला, पनवेल, भिवंडी-निजामपुर, लातूर, मालेगांव, सांगली-मिराज-कुपवाड, जलगांव, अहिल्यानगर, धुले, जालना और इचलकरंजी में नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हो रहा है।

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के चुनाव में 227 सीटों के लिए करीब 1,700 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। देश के सबसे अमीर नगर निकाय पर कब्जे की लड़ाई में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)  के नेतृत्व वाली महायुति और उद्धव-राज ठाकरे के गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। कुल 29 नगर निकाय के 893 वार्डों की 2,869 सीटों के लिए होने वाले मतदान में 3.48 करोड़ मतदाता 15,931 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे। अकेले बीएमसी की 227 सीटों पर 1,700 प्रत्याशी मैदान में हैं और 74 हजार करोड़ रुपये के वार्षिक बजट वाली इस संस्था पर सभी दलों की नजर है। शिवसेना विभाजन के बाद यह पहला बीएमसी चुनाव है, जिससे इसका राजनीतिक महत्व और बढ़ गया है। प्रचार में आरोप-प्रत्यारोप, गठबंधन टूट-जुड़ और लोकलुभावन वादों ने माहौल को और दिलचस्प बना दिया है।

जिहाद के मुद्दे पर मोहन भागवत को दी गई ओवैसी की चुनौती की सरकार ने की कड़ी आलोचना, लापरवाह और संवेदनहीन दिया करार
हैदराबाद। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई ने सोमवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन  (एआईएमआईएम) सांसद असदुद्दीन ओवैसी की कड़ी आलोचना करते हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत को 'जिहाद' के मुद्दे पर दी गई चुनौती को लापरवाह और संवेदनहीन करार दिया है। भाजपा ने आरोप लगाया कि सांसद असदुद्दीन ओवैसी की टिप्पणियां या तो जानबूझकर दिखाई गई अज्ञानता को दर्शाती हैं या फिर व्यक्तिगत स्वतंत्रता के बहाने 'संगठित गलत कामों' को संरक्षण देने का एक जानबूझकर किया गया प्रयास है।

एक बयान में भाजपा की राज्य इकाई के मुख्य प्रवक्ता एन वी सुभाष ने कहा, ओवैसी द्वारा इस मुद्दे को 'व्यक्तिगत पसंद' तक सीमित करने का प्रयास बौद्धिक रूप से बेईमानी और राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि जिहाद की अवधारणा, चाहे वह वैचारिक हो, मनोवैज्ञानिक हो या जबरदस्ती वाली हो, अच्छी तरह से दर्ज है। संघ प्रमुख की टिप्पणियों को राजनीतिक लाभ के लिए मरोडऩा जमीनी हकीकतों को नहीं बदलता है।

एन वी सुभाष ने ओवैसी द्वारा 'लव जिहाद' पर 'डेटा' मांगे जाने के संदर्भ में इसे शरारतपूर्ण और भ्रामक बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि हालांकि, केंद्र सरकार ने संसद में स्पष्ट किया है कि 'लव जिहाद' शब्द के तहत कोई केंद्रीकृत डेटा मौजूद नहीं है, लेकिन कई राज्यों ने पीड़ितों और उनके परिवारों की शिकायतों के आधार पर गैर-कानूनी धार्मिक रूपांतरण कानूनों के तहत मामले दर्ज किए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात और उत्तराखंड ने जांच के बाद ऐसे मामलों को स्वीकार किया है।

एन वी सुभाष ने टिप्पणी करते हुए कहा, सिर्फ इसलिए क्योंकि कोई केंद्रीय लेबल वाला डेटासेट नहीं है, ओवैसी का यह ढोंग करना कि यह मुद्दा मौजूद ही नहीं है, ठीक वैसा ही है जैसे भ्रष्टाचार से इनकार करना क्योंकि उस पर अलग-अलग कानूनों के तहत मुकदमा चलाया जाता है। सांसद असदुद्दीन ओवैसी की इस टिप्पणी पर कि मुस्लिम युवाओं को रोजगार की जरूरत है और आरएसएस उन्हें 'गुमराह' कर रहा है, भाजपा नेता ने कहा कि इस बयान से पाखंड झलकता है। उन्होंने झूठी पहचान, भावनात्मक हेरफेर और धर्मांतरण के दबाव के माध्यम से दूसरे धर्मों की लड़कियों को लुभाने के कथित संगठित प्रयासों की चुप्पी पर सवाल उठाया और पूछा कि क्या ये अलग-थलग घटनाएं थीं या राज्यों में दोहराया जाने वाला एक स्वरूप।

एन वी सुभाष ने कहा कि खोजी रिपोर्ट,'द केरला स्टोरी' जैसी फिल्मों और हालिया सार्वजनिक बहस ने सांसद असदुद्दीन ओवैसी जैसे नेताओं को विचलित कर दिया है, क्योंकि ये असहज करने वाले मुद्दों को खुलकर सामने ला रहे हैं। भाजपा नेता एन वी सुभाष ने कहा कि आंकड़ों की बार-बार मांग करना और मुद्दे को खारिज करने का प्रयास सोची-समझी इनकार की रणनीति को दर्शाता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस तरह के हथकंडे जबरन और धोखाधड़ी वाले धार्मिक धर्मांतरण से जुड़ी चिंताओं की गंभीरता को कम नहीं कर पाएंगे।

राहुल गांधी का लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बड़ा बयान, आरएसएस और ‘समानता’ के मुद्दे पर संसद में हंगामा
नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र में मंगलवार को चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान लोकसभा में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपने भाषण में विषय से हटकर आरएसएस, महात्मा गांधी, नाथूराम गोडसे और संवैधानिक संस्थाओं का उल्लेख करना शुरू किया। इस पर सत्तापक्ष ने आपत्ति जताई और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने उन्हें विषय पर केंद्रित रहने की सलाह दी।

चर्चा की शुरुआत चुनाव आयोग द्वारा कई राज्यों में किए जा रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभ्यास को लेकर हुई थी। विपक्षी दल लंबे समय से वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए इस मुद्दे पर संसद में बहस की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस का कहना है कि मतदाता सूची की पारदर्शिता और विश्वसनीयता लोकतंत्र की बुनियाद है और इसमें किसी भी तरह की त्रुटि लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर कर सकती है।

अपने भाषण के दौरान राहुल गांधी ने देश को “ताना-बाना” बताते हुए कहा कि भारत 1.4 अरब लोगों से बना एक सामाजिक कपड़े की तरह है, जो वोट के धागों से बुना गया है। उन्होंने कहा, “अगर वोट सुरक्षित नहीं रहेगा, तो लोकसभा, राज्यसभा और विधानसभाएं भी सुरक्षित नहीं रहेंगी।” इसके आगे राहुल गांधी ने कहा, देश की संस्थाएं वोट की शक्ति से ही अस्तित्व में आई हैं, और इसीलिए चुनावी प्रक्रिया की सुरक्षा बेहद जरूरी है।

राहुल गांधी ने अपने भाषण में आरएसएस का हवाला देते हुए कहा कि संगठन समानता के विचार से असहज महसूस करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरएसएस पदानुक्रम में विश्वास रखता है और खुद को सबसे ऊपर मानता है। उन्होंने यह भी कहा कि आरएसएस संवैधानिक संस्थाओं पर प्रभाव बढ़ाना चाहता है, जिससे लोकतांत्रिक संतुलन कमजोर हो सकता है। अपने वक्तव्य में राहुल गांधी ने महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि 30 जनवरी 1948 को महात्मा गांधी की हत्या एक ऐतिहासिक सच्चाई है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। साथ ही उन्होंने दावा किया कि देश की संस्थाएं और लोकतांत्रिक ढांचा वोट की नींव पर खड़ा है, इसलिए चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता अनिवार्य है।

उन्होंने खादी का उदाहरण देते हुए कहा कि खादी केवल एक कपड़ा नहीं, बल्कि भारत के लोगों की भावना और अभिव्यक्ति है। उनके अनुसार, गांधीजी द्वारा खादी को अपनाना एक सांस्कृतिक और सामाजिक संदेश था, जो देश की आत्मा से जुड़ा हुआ था। इस दौरान सत्ता पक्ष की ओर से लगातार हंगामा होता रहा। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार चुनाव सुधारों पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष के नेता विषय से भटक रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी से अपील की कि वे अपनी बात चुनाव सुधारों तक सीमित रखें।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद सदन में भारी शोर-शराबा देखने को मिला। हालांकि, चुनाव सुधारों और मतदाता सूची की पारदर्शिता जैसे मुद्दों पर विस्तृत चर्चा जारी रहने की संभावना है, क्योंकि यह विषय सभी दलों के लिए राजनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील माना जा रहा है।

आरएसएस के खिलाफ सड़कों पर युवा कांग्रेस : सीएम आवास की तरफ कूच, पुलिस ने बेरिकेडिंग लगाकर राेका; बैन करने की मांग
जयपुर। राजस्थान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पीसीसी मुख्यालय के बाहर आरएसएस के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए विरोध प्रदर्शन किया और आरएसएस को बैन करने की मांग रखी। प्रदर्शन में युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया, कार्यकारी अध्यक्ष यशवीर सूरा, सुधींद्र मूड सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरएसएस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरएसएस को बैन करने की मांग रखी। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ता जब पीसीसी मुख्यालय से पैदल मार्च कर सीएम आवास की तरफ कूच करने लगे तो पुलिस ने संसारचन्द्र रोड पर बेरिकेडिंग लगाकर कार्यकर्ताओं को रोक दिया।

आक्रोशित कार्यकर्ता बेरिकेडिंग को तोड़ने का प्रयास करने लगे और बेरिकेडिंग के ऊपर चढ़कर नारेबाजी करने लगे। पुलिस के जाप्ते ने उन्हें रोके रखा और आगे नहीं जाने दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने वंही आरएसएस का पुतला फूंककर विरोध जताया। इससे पहले पूनिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आरएसएस की नीतियों से देश मे नफरत फैलाने का काम किया जा रहा है। आनँदु ने मरने से पहले आरएसएस के बारे में खुलासे करके सच्चाई सामने ला दी है। आरएसएस को बैन करके आनंदु को न्याय दिलाया जाए। आगामी दिनों में भी हमारा आरएसएस के खिलाफ विरोध जारी रहेगा।

धनखड़ के इस्तीफे ने चौंकाया, कारण तो आरएसएस और मोदी जानते हैं : गहलोत
जयपुर। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफा देने पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी प्रतिक्रिया दी है। गहलोत ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि उपराष्ट्रपति का इस्तीफा क्यों हुआ, यह केवल आरएसएस और प्रधानमंत्री मोदी ही बता सकते हैं. उनसे बेहतर कोई नहीं जानता है। इस्तीफे घटना ने पूरे देश को चौंका दिया है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि आजादी के बाद में उपराष्ट्रपति के पद से पहली बार इस्तीफा हुआ है। स्वास्थ्य कारणों का हवाला देने की बात कही जा रही है, लेकिन आम लोगों को और किसी को भी इसमें सच्चाई नहीं लग रही है। यह घटना ऐसे वक्त पर हुई है जब पीएम मोदी विदेश दौरे पर जा रहे हैं और अचानक उपराष्ट्रपति का इस्तीफा होता है। इससे देश और दुनिया में चर्चा तो बनती ही है। धनखड़ राजस्थान के रहने वाले हैं,इसलिए राजस्थान को इससे बड़ा धक्का लगा है। वह किसानों की बात करते थे, चाहे वो संसद के अंदर हो चाहे वो बाहर हो।

जब किसान आंदोलन हुआ था, तब भी उन्होंने लगातार उनके पक्ष में आवाज उठाई थी और अभी हाल ही में कृषि मंत्री को भी उन्होंने खरी-खरी सुनाई थी। मैंने पहले भी कहा है कि लोकसभा के स्पीकर और राज्यसभा के चेयरमैन दबाव में काम करते हैं और वो सच्चाई आज सामने आ गई है। दबाव में काम करने वाला व्यक्ति ही इस तरह से अचानक इस्तीफा दे सकता है। सोमवार को दिनभर सदन की कार्यवाही चली है, बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक हुई है। अचानक शाम को इस्तीफा हुआ तो चौंकाने वाली घटना तो है। अब इसमें सच्चाई क्या है वो आने वाले दिनों में पता चलेगी। धनखड़ के परिवार से मेरे 50 साल पुराने रिश्ते हैं। मुझे बहुत दुख हुआ है कि उनका इस्तीफा हुआ है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और हमारा तो यही स्टैंड है कि प्रधानमंत्री को प्रयास करना चाहिए कि वे उपराष्ट्रपति का इस्तीफा वापस करवाएं।

संघ के खीर वितरण कार्यक्रम में युवकों ने की चाकूबाजी
जयपुर। करणी विहार थाना इलाके के रजनी विहार में आरएसएस की ओर से शरद पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित खीर वितरण कार्यक्रम में कुछ युवकों ने अचानक चाकूबाजी कर दी। हमले में 10 लोग घायल हो गए, जिनमें से कुछ को गंभीर चोट आई है। इसके बाद कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एसएमएस अस्पताल में भिजवाया है।

पुलिस ने वारदात में शामिल नसीब चौधरी और उसके बेटे को हिरासत में लिया है। घायलों से मिलने के लिए मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, विधायक गोपाल शर्मा, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी मिलने के लिए सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंचे। देर रात पुलिस ने आसपास के इलाके में अतिरिक्त जाब्ता लगाया और वारदात में शामिल अन्य युवकों की तलाश के लिए दबिश शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि स्वयं सेवक संघ की एक शाखा की ओर से शरद पूर्णिमा का कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम में खीर वितरण हो रहा था। इस दौरान अचानक चार पांच युवक आए और दस लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। कुछ लोगों ने हमला करने वाले कुछ लोगों को पकड़ लिया। पुलिस ने घायलों को एसएमएस अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर लोग इकट्ठे होकर थाने भी गए।
ये हुए घायल : बदमाशों ने लोगों के पेट और छाती पर चाकू से वार किए। सभी घायल आरएसएस की जगदम्बा नगर हीरापुरा शाखा से जुड़े हैं। घायल शंकर बागड़ा, मुरारीलाल, राम पारीक, लाखन सिंह जादौन, पुष्पेंद्र व दिनेश शर्मा एसएमएस में भर्ती है। बाकी चार घायलों को दूसरे अस्पताल में भिजवाया गया है। घायलों ने बताया कि गुरुवार रात शरद पूर्णिमा कार्यक्रम में खीर वितरण हो रही थी। तभी आए बदमाशों ने खीर को लात मारी ओर हमला कर दिया।

समाज में भेद करने वाले भाव समाप्त करने होंगे इससे समाज की शक्ति बढे़गी: भैय्याजी जोशी
जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्वयंसेवकों की ओर से विजयादशमी पर शहर के विभिन्न स्थानों पर पथ संचलन का आयोजन किया। इस दौरान विभिन्न मोहल्ला विकास समितियों और सामाजिक संगठनों की ओर से स्वयंसेवकों के पथ संचलन पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरकार्यवाह सुरेश भैय्याजी जोशी और पैरालंपिक पदक विजेता मोना अग्रवाल ने जयपुर महानगर के झोटवाड़ा नगर में शस्त्र पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भैय्याजी ने कहा कि सबके मंगल की कामना करने वाले हम किसी में भेद कैसे कर सकते हैं...समाज में भेद करने वाले भाव समाप्त करने होंगे। इससे समाज की शक्ति बढ़ेगी।

व्यक्ति को जन्म के आधार पर विभाजित नहीं किया जा सकता। जाति का निर्धारण जन्म के आधार पर हो रहा है। जो लोग स्वयं को हिंदू मानते हैं और देश के सभी हिस्सों में रहते हैं। वे इन सभी को अपना मानते हैं, फिर भेद कहां है...जिस तरह से राज्य की सीमाएं हमारे बीच कोई भेद पैदा नहीं कर सकती हैं, उसी तरह जन्म के आधार पर चीजें हमें विभाजित नहीं कर सकती हैं। अगर कोई गलत धारणाएं हैं, तो उसे बदलना होगा, अगर कोई भ्रम या बेकार का अहंकार है, तो उसे खत्म करना होगा।

रावण का पुतला जलाने से कुछ नहीं होगा
भैय्याजी जोशी ने कहा कि हमारे ही देश को स्वच्छ रखने के लिए अभियान चलाना पड़ता है। देश के प्रधानमंत्री अभियान चलाते हैं। हमें अपने कर्तव्य पर चर्चा करनी चाहिए। हमेशा सरकार पर निर्भर होना सही नहीं है। समाज को आगे बढ़ना है तो हर महिला को मां के रूप में देखना होगा। आज के रावण कौन, कौरव कौन, भारत को विश्व गुरु बनना है। नियति में है तो उसके लिए काम करें, ये रावण का पुतला जलाने से कुछ नहीं होगा।

जयपुर में 21 स्थान पर हुए पर संचलन
विजयादशमी पर शनिवार को जयपुर में आरएसएस की ओर से 21 स्थानों पर उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन हुआ। शुक्रवार को गोपाल नगर में कार्यक्रम संपन्न हुआ था प्रत्येक संचलन में सैकड़ों स्वयंसेवक कदम से कदम मिलाते हुए शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरे। वहीं घोष की स्वर लहरियों ने शहरवासियों को अपनी ओर आकर्षित किया।

संघ कार्यकर्ताओं का हुआ पथ संचलन, भैयाजी जोशी ने किया संबोधित
जयपुर। विजयादशमी पर आरएसएस के सांगानेर महानगर के हजारों स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में पराक्रम प्रदर्शन करेंगे। 11 से 14 अक्टूबर तक 6 नगरों के 6 स्थानों पर यह कार्यक्रम होगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जयपुर महानगर के गोपाल नगर में विजयदशमी उत्सव और पथ संचलन का आयोजन किया गया। इसमें संघ के पूर्व सरकार्यवाहक सुरेश भय्याजी जोशी भी मौजूद रहें और अपनी बात रखी।

पथ संचलन सामुदायिक केंद्र भवन त्रिवेणी नगर से हुआ। शुक्रवार के बाद तेजस-2024 कार्यक्रम 12 अक्टूबर प्रातः 8.30 बजे योगेंद्र नगर पार्क, अभ्युदय 2024 का 12 अक्टूबर प्रातः 9 बजे जानकी देवी स्कूल प्रताप नगर में, स्वराज-2024 का 13 अक्टूबर को 4.30 बजे होम्योपैथिक विश्वविद्यालय खेल मैदान में, पराक्रम-2024 का 13 अक्टूबर प्रातः 9 बजे सुबोध पीजी कॉलेज एयरपोर्ट सांगानेर में, सुदर्शन-2024 का 14 अक्टूबर सायं 5 बजे सांगानेर नगर निगम स्टेडियम में होगा।

मदन दिलावर को बकवास करने के लिए भाजपा और आरएसएस ने छोड़ रखा है: डोटासरा
जयपुर। गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि मदन दिलावर के बयान पर कहा कि ऐसे विवेक हैं व्यक्ति के बयान के ऊपर मुझे बयान देना या उसका जवाब देना शोभा नहीं देता, इसको बीजेपी और आरएसएस ने केवल बकवास करने के लिए छोड़ रखा है। इसको शिक्षा मंत्री बना रखा है, मुझे शर्म आती है। डोटासरा ने शनिवार को मीडिया से बात करते हुए यह बात कहीं। उन्होंने कहा कि मदन दिलावर पूरे 5 साल शिक्षा मंत्री रह गए और बीजेपी की पास सीट भी आ जाए तो मुझे बता देना। उन्होंने कहा कि मदन दिलावर गांधी म्यूजियम जाकर कोटा स्टोन तो मेरे वाला ही है कैसे लगा दिया, आप इंजीनियर हो क्या, आप यह कहोगे।

गांधी दर्शन को गांधी जी के इतिहास में शिक्षा मंत्री के नाते प्रदेश के बच्चों को किस प्रकार से ज्यादा पढ़ाऊंगा और बुक्स कैसे उपलब्ध कराऊंगा और मैं बच्चों को म्यूजियम को बच्चों को सभी संस्थाओं की वजहों को दिखाऊंगा यह नमूने हैं मंत्री नहीं है आप पूछते हो तो मजबूरी में करते हो। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जम्मू में ऐसे घूम रहे हैं जैसे देश पता कर लिया हो मुख्यमंत्री पहले इन पर लगाम लगाओ एक मंत्री 3 महीने से कह रहे हैं कि हूं कि नहीं हो आज मदन राठौड़ भाजपा का प्रतिशत अध्यक्ष है, वह कह रहे हैं इस्तीफा नाम मंजूर हो गया है और किरोड़ी जी मंत्री हैं मैं तो चाहूंगा कि कल की कैबिनेट की बैठक में किरोड़ी की कैबिनेट के बैठक में जाए।

जमकर सरकार और बीजेपी को कोसा
डोटासरा ने डिप्टी सीएम पर कहा कि यह 9 महीने से जो सरकार आई है तब दो ही चर्चा है तो ब्यूरोक्रेसी अभी है मंत्री मुख्यमंत्री और विधायकों के चल नहीं रही है और बेटों का घोषित शासन आ गया आप देखना जब भी क्रिकेट की बन रही है सारे नेताओं के बेटे क्रिकेट में भविष्य तलाश रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरा जन्मदिन उतना महत्वपूर्ण नहीं है कि बड़े पैमान पर बना महत्वपूर्ण यह है कि हरियाणा में जो चुनाव चल रहे हैं कांग्रेस पार्टी का प्रचार करूं मैं 1 अक्टूबर का 1 अक्टूबर को प्रचार करने के लिए हरियाणा में कार्यकर्ता के ऐसी चर्चा रहूंगा। मैं पीसीसी अध्यक्ष हूं इसलिए जिले और ब्लॉकों से निवेदन डिमांड करूंगा की 9 महीने का कार्यकाल 9 विफलताएं हैं।

उन्होंने कहा कि हमने उपचुनाव के लिए कमर कस रखिए भाजपा पहले ही हार मान चुकी है कि हमारे तो एक सीट है आए तो ठीक है क्या फर्क पड़ता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के बांग्लादेश में घुसने के आरोपों पर कहा है बांग्लादेशी घुस गए तो इनके काका जी मोदी जी क्या कर रहे थे।

गाजेबाजे के साथ निकली वृक्षों की बिंदोरी, वृक्ष कथा कीर्तन के माध्यम से बताया जीवन में पेड़ पौधों का महत्व
जयपुर। मानसून में पौधरोपण के लिए प्रेरित करने के लिए सरकार, समाज और स्वयसेवी सेवी संस्थाओं की ओर से अपने स्तर पर अनेक आयोजन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पर्यावरण संरक्षण और अमृता प्रकृति संरक्षण अभियान के अंतर्गत मंगलवार को मुरलीपुरा के एक स्कूल में वृक्ष कथा का आयोजन किया गया।

मुख्य वक्ता पर्यावरण संरक्षण गतिविधि जयपुर प्रांत प्रमुख अशोक शर्मा ने भजन कीर्तन के साथ पौधों का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि हमारे ऋषि मुनियों ने पेड़, पौधों का जीवन में अत्यधिक महत्व समझा और उसे धर्म से जोड़ दिया।आस्थावान लोगों ने पेड़ पौधों की सेवा को अपनी दिनचर्या में शामिल किया। हर देवी, देवताओं, ग्रह, नक्षत्र का किसी न किसी वृक्ष से सम्बन्ध है। संबंधित देवी देवता, ग्रह, नक्षत्र का पौधा लगाने से उससे जुड़े देवी देवता की पूजा स्वत ही हो जाती है।

वृक्षों की संगीतमय आरती
इस मौके पर वृक्ष की महाआरती की गई।  इसके बाद वृक्षों का पूजन कर गाजे बाजे के साथ वर्षों की बिंदोरी (शोभायात्रा) निकाली गई। लोगों ने हाथ में पौधे लेकर विभिन्न मार्गो से होते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बिंदोरी में शामिल  बच्चे तपती धरती करे पुकार वृक्ष लगाओ बार बार..., वृक्ष लगाओ धरती बचाओ...जैसे नारे लगाते हुए चल रहे थे। बैंडबाजे की धुन पर लोग नाचते हुए चल रहे थे। लोगों ने  वृक्षों पर वारफेरी की। जगह-जगह बिंदोरी पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। पर्यावरण संरक्षण के इस अनूठे आयोजन में राह चलते लोग भी स्व प्रेरणा से शामिल हुए। विभिन्न मार्गो से होती हुई बिंदोरी संस्कृति चिल्ड्रेन अकेदमी पहुंची। यहां वृक्षों की संगीतमय आरती की गई। इस मौके पर उपस्थित लोगों को  पौधों, कपड़े के बैग, पक्षी घर का वितरण किया गया।

मुख्य अतिथि राज्य मानव अधिकार आयोग के सदस्य अशोक कुमार  गुप्ता ने पर्यावरण संरक्षण के इस अनूठे आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि वर्षों तक की पराधीनता के कारण हम अपनी संस्कृति को भूल गए। हम सदियों से वृक्ष की पूजा करते रहे है। वृक्ष निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा करता है। वह पूरे जीवन काल में परोपकार करता है।

ये रहे उपस्थित
सैन्य अधिकारी हरिओम सिंह, आयुष कुमार शर्मा, एडिशनल एसपी हेमंत जाखड़ सहित अन्य गणमान्य थे।