tinshed - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

टीनशेड पर व्यापारियों का कब्जा, किसानों का माल खुले में पड़ा
कोटा। एशिया की प्रमुख अनाज मंडी में शुमार भामाशाह कृषि उपजमंडी में अभी भी अव्यवस्था का आलम बना हुआ है। लम्बा चौड़ा परिसर और टीनशेड की व्यवस्था होने के बावजूद किसानों को अपनी उपज बेचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। टीनशेड पर व्यापारियों ने कब्जा कर रखा है। जिससे भामाशाहमंडी में आने वाले किसानों को अपने माल का ढेर खुले आसमान के तले करना पड़ता है। यहीं पर व्यापारी वर्ग आकर किसान के माल की बोली लगाता है। इस दौरान कोई प्राकृतिक आपदा हो जाए तो इसका नुकसान किसान के खाते में डाल दिया जाता है। पूर्व के सालों में ऐसे कई घटनाक्रम हो चुके हैं, जिनमें किसानों को तेज हवा व बारिश से नुकसान उठाना पड़ा था। वर्तमान में भामाशाह मंडी मे रोजाना विभिन्न जिंसों की करीब 45 हजार बोरी की आवक हो रही है। इनमें लगभग 15 से 20 हजार बोरी गेहूं और लगभग 7 से 8 हजार कट्टे लहसुन की आवक है। इसके अलावा चना, मसूर व अन्य कृषि जिंस शामिल हैं।

यह नजर आई स्थिति
भामाशाहमंडी में शुक्रवार को चारों तरफ अव्यवस्था की स्थिति बनी हुई थी। सुबह से ही गेहूं व लहसुन से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां मंडी में प्रवेश कर रही थी। लहसुन और गेहूं यार्ड में बने टीनशेडो पर व्यापारियों ने अपना माल जमाकर कब्जा कर रखा था। ऐसे में किसानों को मजबूरी में अपने माल का ढेर टीनशेड के बाहर करना पड़ा। दोपहर के समय तो सड़कों पर जगह-जगह कृषि जिंस के ढेर लग गए थे। खुले में ढेर करने से किसान तपती दोपहरी में बेहाल हो गए। माल की नीलामी में समय लगता है ऐसे में किसान आसपास छांव की तलाश करते रहे। काफी समय बाद माल की बोली लगने पर किसानों को तेज धूप से राहत मिली।

व्यापारियों के माल से अटे टीनशेड
भामाशाहमंडी में रोजाना माल की आवक हो रही और रोजाना ही बोली लगाई जा रही है। इसके बावजूद टीनशेड खाली नहीं हो पा रहे हैं। इसका सबसे कारण यह सामने आया कि किसानों से खरीदे गए माल को व्यापारियों द्वारा टीनशेड के नीचे कब्जा करके जमा दिया जाता है। उसके बाद माल का समय पर उठाव नहीं किया जाता है।इस कारण टीनशेड कभी खाली ही नहीं हो पाते हैं। इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ता है। टीनशेड के बाहर पड़ा माल यदि बारिश से खराब हो जाता है तो किसानों को ही इसका नुकसान वहन करना पड़ता है।

अगर राम भी रुठ गए तो
भामाशाहमंडी में माल बेचने आए किसानें ने बताया कि इस समय भीषण गर्मी का दौर चल रहा है। वहीं मौसम विभाग ने आगामी दिनों में आंधी और प्री मानसून बारिश की चेतावनी जारी की है।
टीनशेड के अभाव में उनका पूरा माल खुले में पड़ा हुआ है। यदि अचानक से बारिश हो जाती है तो वह पूरी तरह से बर्बाद हो जाएंगे। राज तो उनसे पहले ही रुठा हुआ और अगर राम भी रुठ गए तो उनका क्या होगा।

गर्मी में यह प्यास है बड़ी
भामाशाहमंडी परिसर काफी बड़ा होने से अलग-अलग कृषि जिंसों के लिए यार्ड बना रखे हैं। मंडी में कई जगह पर वाटर कूलर होने की बात बताई जा रही थी, लेकिन मौके पर अधिकांशों यार्डों में वाटर कूलर नजर नहीं आए। कई यार्डों में पक्की प्याऊ बनी हुई हैं। जिनमें रखी मटकियों से पेयजल की व्यवस्था की जा रही है। तेज गर्मी के कारण मटकियों का पानी भी उबलने लगा है। ऐसे में गर्म पानी से ही किसानों व मंडी में काम करने वाले मजदूरों को प्यास बुझानी पड़ रही है। वहीं प्याऊ की दूरी भी किसानों व मजदूरों पर भारी पड़ रहा है। एक यार्ड में एक ही प्याऊ है। यार्ड काफी लम्बा होता है। इसलिए प्यास बुझाने के लिए किसानों व मजदूरों को काफी दूरी तय करनी पड़ती है।

भामाशाहमंडी परिसर में टीनशेड किसानों की सुविधा के लिए लगाए गए हैं। इन टीनशेडों में रखे माल को हटाने के लिए समय-समय पर व्यापारियों को नोटिस दिए जाते हैं। वहीं हर दिन माल उठाव के लिए मुनादी भी करवाई जाती है। यदि फिर भी व्यापारी अपना माल नहीं उठाता है तो उसे जब्त कर किसान भवन में रखवा दिया जाता है। मंडी में पेयजल की व्यवस्था के लिए यार्डों में प्याऊ लगी हुई। इनमें पर्याप्त मात्रा में मटकियां रखी हुई है। यदि परेशानी आ रही है तो मामले को दिखवाया जाएगा।
-जवाहरलाल नागर, सचिव भामाशाहमंडी

गोदाम से 43 बोरे पान मसाला चुराने वाला टैम्पो चालक गिरफ्तार
जयपुर। हरमाड़ा पुलिस ने गोदाम का टीनशेड तोड़कर 12 लाख रुपए के पान मसाला के बोरे चोरी करने वाले टैम्पो चालक अली मोहम्मद निवासी गांव धानोता जयपुर ग्रामीण को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी मांगीलाल विश्नोई ने बताया कि 31 मार्च को पार्वती नगर स्थित हनुमान नगर वैशाली नगर निवासी चिराग ने रिपोर्ट दी। पुलिस जांच में आया कि आरोपी ने माल 18 मार्च को चुराया था। टीम ने 14 नंबर के पास दुकानदारों से पूछताछ की तो आरोपी वहां पर पान मसाला बेचता हुआ मिल गया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर 41 बोरे और लोडिंग टैम्पो जब्त कर लिया।

विद्यालय भवन के निर्माण का इंतजार
देई। क्षेत्र की चीता की झौंपडियां गांव स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के भवन निर्माण की मांग ग्रामीणों ने उठाई है। विद्यालय का भवन क्षतिग्रस्त होने से शिक्षा विभाग व प्रशासन ने 2018 में जमींदोज कर दिया था। इसके बाद से बच्चे खुले व टीनशेड के नीचे पढ़ाई करते है। स्थानीय लोगों ने मंत्रियों से लेकर अधिकारियों तक भवन निर्माण के लिए अवगत करवाया है। लेकिन अभी तक विद्यालय मे सिर्फ चारदीवारी का कार्य पूरा हुआ है। वही विद्यालय जमींदोज होने के बाद नीलामी से मिले रुपए व नैनवां उपखंड अधिकारी श्योराम की सहायता से टीनशेड की व्यवस्था बच्चों के लिए हुई थी। लेकिन अभी भी कई कक्षाऐं खुले मे अध्ययन को मजबूर है। सरकार द्वारा पौषाहार शुरू करने के बाद कुक कम हेल्पर के घर पर ही पौषाहार पकाकर विद्यालय के विद्यार्थियों को खिलाया जा रहा है।

विद्यालय भवन निर्माण के लिए टेण्डर प्रकिया होने के बाद भी भवन का काम शुरू नही होने पर  इस बारे में गांव के सरकारी नौकरी कर रहे लोगों ने विद्यालय के बारे में यह बताया। राजस्थान पुलिस मे एएसआई भंवरलाल मीणा ने बताया कि हमारे गांव के बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है, इसको लेकर हम ग्रामवासी द्वारा समय समय पर प्रशासन को अवगत करवा चुके है। फिर भी विद्यालय भवन का कार्य शुरू नही हुआ है। भवन के अभाव मे कक्षा 5 वी कक्षा 8 वीं में अध्ययनरत छात्र की बोर्ड परीक्षा भी नजदीक है पर बच्चों की पढाई बाधित हो रही है।  फौज में हवलदार कालु लाल मीणा ने बताया कि भवन के अभाव मे छात्र छात्राओं का भविष्य अंधकार में जा रहा है। भवन की मांग को लेकर लगातार प्रयास कर रहे है। भवन बनने से बच्चो को बेहतर शिक्षा मिलेगी प्रशासन से मांग है कि विद्यालय भवन का कार्य शुरू करवाऐ।

नर्सिंग अधीक्षक रेल्वे महावीर मीणा ने बताया कि मेरी प्रारंभिक शिक्षा की शुरूआत गांव के इसी स्कूल मे हुई। मैंआज रेलवे में नर्सिंग अधीक्षक के पद पर कार्यरत हूं जबकि मेरे दो छोटे भाई धनराज मीना व मनराज मीना शिक्षक के पद पर सरकारी सेवाऐं दे रहे है परन्तु आज की स्थिति मे विद्यालय भवन नही है इसको लेकर गांव वाले नेताओ व सरकारी कार्यालयों के कई बार चक्कर काट चुके है। हालात वही के वही है हमारी मांग है कि बच्चो को अतिशीघ्र भवन मिले।

मॉडल स्कूल नैनवां मे शारीरिक शिक्षक कैलाशचंद मीना ने बताया कि गांव के विद्यालय में प्रारम्भिक शिक्षा हुई। आज मे व्याख्याता शारीरिक शिक्षक के पद पर कार्यरत हूं। प्रारम्भिक शिक्षा नींव का काम करती है लेकिन वर्तमान समय मे गांव के बच्चों को भवन के अभाव में अध्ययन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ऐसे में बेहतर भविष्य कैसे बन पायेगा। राजस्थान सरकार अतिशीघ्र भवनहीन विद्यालय का कार्य शुरू करे जिससे नौनिहालो को अच्छी शिक्षा मिले और उनकी नींव मजबूत बने।

नैनवां सीबीईओ हुकुमचंद मीना ने बताया कि भवन निर्माण को लेकर समग्र शिक्षा अधिकारियों से जानकारी मिली विद्यालय भवन के लिए टेण्डर  हो चुका है शीघ्र ही वर्क आॅर्डर जारी हो जायेगा और बच्चों को भवन मिल जायेगा।