promote - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

विश्व पर्यटन दिवस आज : टूर ऑपरेटर्स के प्लान में शामिल नहीं होने से नहीं बढ़ पा रहा विदेशी पर्यटकों का ग्राफ
कोटा। चंबल नदी के किनारे व प्राकृतिक सौन्दर्य से भरपूर शहर में चंबल रिवर फ्रंट, ऑक्सीजोन सिटी पार्क, आच्छादित दुर्लभ भीतरिया कुंड, अनोखी अधर शिला, किशोर सागर के गहरे तालाब में खड़ा जगमंदिर, चंबल की कराइयों के बीच बसा गरड़िया महादेव, और शहर के बीच स्थित राजकीय संग्रहालय व मुकुंदरा हिल्स नेशनल पार्क तथा रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व सहित शहर में एक दर्जन से अधिक ऐतिहासिक व सौन्दर्य स्थल होने के बावजूद भी शहर में विदेशी पर्यटकों की संख्या नहीं बढ़ पा रही है। शहर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हर तरह से सौन्दर्यीकरण किया गया। जिसमें मुकुंदरा को टाइगर रिजर्व के रूप में विकसित किया गया। विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए चंबल रिवर फ्रंट और आॅक्सीजोन सिटी पार्क विकसित किए गए। इनको बने करीब दो वर्ष हो चुके हैं, पर अभी तक शहर में विदेशी पर्यटकों की संख्या के ग्राफ को हम नहीं बढ़ा पाए। शहर में वर्ष 2023 में विदेशी पर्यटक 705, वर्ष 2024 में 1107 व 2025 में अगस्त तक 499 पर्यटक आए। वहीं देशी पर्यटकों में वर्ष 2023 में करीब साढ़े नौ लाख, 2024 में दस लाख व 2025 में अभी तक साढ़े छह लाख पर्यटक शहर में आए। कोटा में जब भी पर्यटकों की संभावना की बात होती है तो कहा जाता है एयरपोर्ट नहीं होना सबसे बड़ी कमी है। कोटा पर्यटन विभाग के अधिकारियों से मिले आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2023 से लेकर अगस्त 2025 तक कोटा में कुल 2311 विदेशी पर्यटक आए।

मैं हिन्दुस्तान को पसन्द करती हूं, इंडिया आ चुकी हूं, काफी सुन्दर है। पुष्कर और वृन्दावन तो मैं कई कई दिन रुकी हूं। कोटा नहीं देखा है। मौका मिला तो आउंगी। आई लाइक इंडिया।
- स्टेला मेकरूफ, फ्रांसिसी पर्यटक नाइस

टूर आॅपरेटर्स ने अपने टूर प्लान में बूंदी व जयपुर को शामिल कर रखा है, जिसके चलते शहर में खूबसूरत इमारतें होने के बावजूद भी बहुत ही कम तादाद में विदेशी पर्यटक आते हैं।
- अख्तर हुसैन रेलवे कॉलोनी कोटा

शहर में विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए आगामी जनवरी में हाड़ौती ट्रैवल मार्ट का आयोजन किया जा रहा है, जिसके लिए अभी से ही टूर आॅपरेटर्स सहित अन्य लोगों से संपर्क किया जा रहा है।
- अशोक माहेश्वरी, महासचिव व्यापार संघ

शहर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हमने दशहरा मेले को विभिन्न आॅनलाइन प्लेटफार्म पर लाया है। साथ ही गरड़िया महादेव को जापान व फ्रांस के ट्रैवल मार्ट में प्रदर्शित किया है। साथ ही विभाग के सोशल मीडिया पेज पर समय-समय पर शहर की ऐतिहासिक जानकारी अपडेट करते हैं।
- संदीप श्रीवास्तव, सहायक निदेशक पर्यटन, कोटा

शहर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शहर में सिटी पार्क, आॅक्सीजोन पार्क सहित अन्य विभिन्न स्थान हैं। साथ ही शहर में ट्रैवल मार्ट का आयोजन किया जा रहा है, जिससे शहर में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। शहर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विश्व पर्यटन दिवस पर विभिन्न आयोजन आयोजित होंगे। साथ ही हमारा मार्केटिंग विभाग भी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए काम कर रहा है।
-विकास पांड्या, डायरेक्टर टूरिज्म विभाग

आरतिया और यस बैंक के बीच एमएसएमई क्षेत्र को प्रोत्साहन देने के लिए एमओयू
जयपुर। आरतिया और यस बैंक के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता (एमओयू) हुआ है, जिसका उद्देश्य एमएसएमई क्षेत्र में उद्योगों को प्रोत्साहन और आवश्यक वित्तीय सहयोग प्रदान करना है। इस समझौते के तहत यस बैंक, आरतिया को प्रेफर्ड बैंकिंग पार्टनर बनाकर एमएसएमई लोन, मशीनरी, मेडिकल इक्विपमेंट, इंडस्ट्रीज लोन, सोलर लोन और गोल्ड लोन जैसे वित्तीय उत्पादों को कम ब्याज दर और कम दस्तावेजों के साथ उपलब्ध कराएगा।

यस बैंक की ओर से सीनियर वाइस प्रेसिडेंट नितिन बस्सी और आरतिया के चेयरमैन कमल कन्दोई ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए। आरतिया अध्यक्ष विष्णु भूत ने बताया कि इस समझौते से एमएसएमईज के लिए नए अवसर खुलेंगे। आरतिया द्वारा यस बैंक के साथ विशेष मीटिंग्स आयोजित की जाएंगी, जिससे उद्यमियों को सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा।

इस अवसर पर रामसिंह यादव, प्रेम बियानी, विष्णु गोयल और ओ.पी. राजपुरोहित भी मौजूद थे।

पाकिस्तान राष्ट्रीय विकास के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को देगा बढ़ावा
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सूचना प्रौद्योगिकी एवं दूरसंचार मंत्री, सैयद अमीन उल हक ने कहा कि समय की मांग है कि राष्ट्रीय विकास के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग और बढ़ावा दिया जाए। मंत्री ने बुधवार को एआई पर आयोजित एक आधिकारिक बैठक में कहा कि पाकिस्तान को डिजिटल दुनिया के साथ आगे बढऩे के लिए कई क्षेत्रों में प्रगति करनी होगी, विशेष रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में। हक ने कहा कि देश में एआई को प्रोत्साहित करने के लिए सभी कोशिश की जा रही है।  मौजूदा सरकार आने वाले दिनों में अपनी पहली राष्ट्रीय एआई नीति की शुरुआत करने जा रही है।

उन्होंने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी एवं दूरसंचार मंत्रालय उद्योगों, शिक्षाविदों और एआई विशेषज्ञों को शामिल कर एक नीति समिति का गठन करेगा, जो एआई के संबंध में विभिन्न चुनौतियों से निपटने के लिए प्रस्ताव देगा। शिक्षाविदों के सहयोग से अगले पांच वर्षों में एक लाख स्नातकों को एआई प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एआई नीति डेटा की सुरक्षा के लिए मददगार साबित होगी और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में चुनौतियों से निपटने के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है। पाक मंत्री ने कहा कि सरकार विदेशी एवं स्थानीय निवेशकों दोनों को एआई क्षेत्र में अनुसंधान एवं विकास में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करेगी और रेखांकित किया कि आधुनिक प्रौद्योगिकी स्थानीय उद्योगों के विकास में भी सहायक होगी।

स्कूल में पढ़ाई के दौरान 2007 ‘भुल भूलैया’ मूवी देखी थी, लेकिन ये पता नहीं था कि एक दिन इसी मूवी के सिक्वल में काम करने का मौका मिलेगा: कार्तिक आर्यन
जयपुर। बॉलीबुड कलाकर कार्तिक आर्यन ‘ भूल भुलैया पार्ट 2’ के प्रमोशन के सिलसिले में शुक्रवार को जयपुर आए। आर्यन ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि जयपुर शहर उन्हें बहुत पसंद है। ख़ासकर यहां की मेहमान नवाज़ी अच्छी लगती है। उन्होंने बताया कि राजस्थान में भी फ़िल्म के कुछ हिस्से फ़िल्माए गया हैं। फ़िल्म में ‘ हम नशे में तुम’ सॉंग जयपुर में ही शूट किया गया है। इसके अलावा लखनऊ, मनाली और मुंबई में फ़िल्म की शूटिंग हुई है।

ये फ़िल्म पूरी तरह से फ़ैमिली एंटरटेन मूवी है। इसमें दर्शकों को हॉरर के साथ कॉमेडी देखने को मिलेगी। इससे पहले मैंने काफ़ी कॉमेडी फ़िल्में की है, लेकिन कॉमेडी के साथ हॉरर मूवी पहली बार की है। शूटिंग के दौरान थोड़ा नर्वस था, लेकिन फ़िल्म के डायरेक्टर अनीस बज़्मी सर और तब्बू मैडम ने अच्छा सपोर्ट किया। स्कूल पढ़ाई के दौरान 2007 में ‘भुल भूलैया’ मूवी देखी थी, लेकिन ये पता नहीं था कि क़रीब 14 साल बाद उसी फ़िल्म के सिक्वल में काम करने का मौक़ा मिलेगा। आर्यन का कहना था कि मुझे फ़िट रहना पसंद है। इसलिए रोज़ाना दो घंटे स्पोर्ट्स एक्टिविटी में अपने आपको बिजी रखता हूँ। मेरी ख़्वाहिश है कि एक दिन बॉलीबुड का नम्बर वन हीरो बनना है।

भारत में स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए वाईस्टोरीज स्टार्टअप मीडिया प्लेटफॉर्म की शुरुआत
जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा स्टार्टअप इंडिया के सपने को साकार करने के लिए तीन दोस्त श्याम नागा, गौरव कुमावत और अजय कुमावत जुट गए हैं। विदेश में पढ़ाई करने के बाद इन दोस्तों ने लाखों की नौकरी छोड़ दी और कुछ अलग दिखाने के जुनून के साथ एक स्टार्टअप मीडिया प्लेटफॉर्म वाईस्टोरीज नाम से स्टार्टअप शुरू किया। तीनो दोस्त राजस्थान के जयपुर जिले के रहने वाले हैं।

जीवन की कई चुनौतियों और उतार-चढ़ाव का सामना करने के बाद भी अगर सफलता मिल जाती है तो इसे एक सच्ची उपलब्धि माना जाता है। ऐसी थी इन तीन दोस्तों की जिंदगी, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मुकाम बनाया। श्याम ने वाईस्टोरीज को आईडिया से मीडिया प्लेटफॉर्म बनाने में काफी मेहनत की । लंदन में अपनी पढ़ाई खत्म करने के बाद, गौरव एक अंतरराष्ट्रीय कंपनी में शामिल होने के बजाय इस प्लेटफार्म में शामिल हो गए, और अजय भी इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष में इसमें शामिल हो गए।

कोरोना महामारी ने हम सभी के जीवन को प्रभावित किया है। कोरोना के कहर के बाद बहुत लोगो की नौकरी चली गई, लेकिन कुछ लोगों ने हिम्मत नहीं हारी। नौकरी चले जाने के बाद लोगो ने या तो अकेले या फिर दो तीन लोगो ने मिलकर खुद का स्टार्टअप शुरू किया। वाईस्टोरीज, कुछ इसी तरह के लोगो के संघर्ष, प्रयास और कठिन मेहनत से बनाये गए स्टार्टअप्स की प्रगति और उन्नति को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है। मेक इन इंडिया और स्टार्टअप इंडिया अवधारणा को ध्यान में रखते हुए इन दोस्तों ने वाईस्टोरीज को 13 अक्टूबर, 2020 को लॉन्च किया था।

वाईस्टोरीज, स्टार्टअप उद्योग को बढ़ावा देने के लिए एक सक्षम वातावरण बनाने के लिए काम कर रही है, जिसका देश के स्टार्टअप इको-सिस्टम पर जबरदस्त सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। वाईस्टोरीज विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से स्टार्टअप और उद्यमियों के सफर को कवर करता है। आर्टिकल और वीडियो के साथ साथ स्टार्टअप बिजनेस से रिलेटेड जानकारी पब्लिश करता है जैसे बिजनेस-स्टार्टअप के आर्टिकल्स, फंडिंग अलर्ट, नया प्रोडक्ट, सर्विस लॉन्च, स्टार्टअप प्रेस रिलीज और स्टार्टअप न्यूज़ आदि।

वाईस्टोरीज ने पिछले 18 महीनों में भारत में 1,000 से अधिक कहानियाँ और लेख प्रकाशित किए हैं। इन कहानियों के माध्यम से, वाईस्टोरीज ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर स्टार्टअप को बड़ी पहचान दिलाई है और जिसके चलते कुछ स्टार्टअप्स को निवेशकों के द्वारा वित्तीय सहायता भी मिली हैं। वाईस्टोरीज महिला उद्यमिता, छात्र स्टार्टअप और ग्रामीण स्टार्टअप को बढ़ावा देता है। वाईस्टोरीज का हाल ही मैं आइस्टार्ट, डिपार्टमेंट ऑफ़ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी एंड कम्युनिकेशन, राजस्थान सरकार तथा अटल इन्क्यूबेशन सेंटर्स की साथ MOU हुआ है।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मानते हैं कि देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने में स्टार्टअप उद्योग की बड़ी क्षमता है और इसके लिए उन्होंने 16 जनवरी को नेशनल स्टार्टअप डे मनाने का भी फैसला किया। वर्तमान में वाईस्टोरीज हिंदी और अंग्रेजी भाषा में चल रहा है और निकट भविष्य में क्षेत्रीय भाषाओं में शुरू करने का प्लान है।