albert hall - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अल्बर्ट हॉल पर भव्य सांस्कृतिक संध्या: मुख्यमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में मनाया गया राजस्थान दिवस
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में गुरुवार को राजस्थान दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय सांस्कृतिक संध्या का अल्बर्ट हॉल पर भव्य आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री की पहल पर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को मनाए गए राजस्थान दिवस में पद्मश्री अनवर खां मांगणियार एवं दल और पद्मश्री तगाराम भील एवं दल की ओर से सुरीली प्रस्तुतियां दी गई। वहीं 100 से अधिक लोक कलाकारों एवं कथक नृत्यांगनाओं ने विभिन्न आकर्षक प्रस्तुतियों दी।

भव्य आतिशबाजी ने भरा जोश

अल्बर्ट हॉल पर 2 घंटे से अधिक समय तक आयोजित हुई राज्य स्तरीय भव्य सांस्कृतिक संध्या का समापन रंग-बिरंगी आतिशबाजी से हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं डॉ. प्रेमचंद बैरवा, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, सांसद, विधायक, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, गणमान्य सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

अल्बर्ट हॉल संग्रहालय में संविधान हत्या दिवस पर प्रदर्शनी, घनश्याम तिवाड़ी ने किया प्रदर्शनी का उद्घाटन
जयपुर। राजकीय केन्द्रीय संग्रहालय, अल्बर्ट हॉल में 1975 के आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सुबह 10:30 बजे सचिव, संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली एवं शासन उप सचिव, कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग, राजस्थान सरकार से प्राप्त दिशा-निर्देशों पर संविधान हत्या दिवस विषयक प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन राज्यसभा सांसद  घनश्याम तिवाड़ी ने किया। इस अवसर पर नगर निगम ग्रेटर महापौर, पुरातत्व विभाग के निदेशक डॉ पंकज धरेंद्र, आमेर महल अधीक्षक डॉ राकेश छोलक, हवामहल स्मारक अधीक्षक सरोजनी चंचलानी, जंतर मंतर स्मारक अधीक्षक प्रतिभा यादव, नाहरगढ दुर्ग अधीक्षक सोहन लाल चौधरी, अल्बर्ट हॉल संग्रहालय अधीक्षक महेंद्र कुमार निम्हल सहित विभागीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि आज सारे देश में संविधान हत्या दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उस दौरान इमरजेंसी लगा कर लोकतंत्र और संविधान की हत्या करने की कोशिश की गई। लोगों को जबरन जेलों में डाला गया। इस दौरान सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने इमरजेंसी से जुड़े कई संस्मरण लोगों के बीच साझा किए।

अल्बर्ट हॉल पर फिर बहेगी राजस्थान की लोक संस्कृति की बयार, ‘कल्चर डायरीज’ के अंतर्गत शुक्रवार को होगा अलगोजा वादन
जयपुर। जयपुर की ऐतिहासिक धरोहर अल्बर्ट हॉल एक बार फिर लोक-धुनों और पारंपरिक नृत्यों की झलकियों का साक्षी बनेगा। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की पहल पर शुरू की गई लोकप्रिय सांस्कृतिक श्रृंखला 'कल्चर डायरीज' के तहत 18 और 19 अप्रैल की शामें राजस्थान की लोक कला और संस्कृति को समर्पित रहेंगी।

पहले दिन 18 अप्रैल को जैसलमेर से आए प्रसिद्ध अलगोजा वादक तगाराम भील एवं उनके दल द्वारा लोक संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। उनकी अलगोजा की धुनें श्रोताओं को थार के रेगिस्तान की आत्मा से जुड़ने का अवसर देंगी। यह आयोजन पारंपरिक लोकवाद्य की समृद्ध विरासत को जनमानस तक पहुंचाने का प्रयास है। वहीं दूसरे दिन 19 अप्रैल शनिवार को उदयपुर के धरोहर संस्थान द्वारा चरी, घूमर, भवई, तेहर ताली, गवरी और मयूर नृत्य की भव्य प्रस्तुतियां दी जाएंगी। ये सभी लोक नृत्य राजस्थान की विविध सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतिबिंब हैं, जो दर्शकों को रोमांच और आनंद से भर देंगे।

गौरतलब है कि ‘कल्चर डायरीज’ न केवल प्रदेश के लोक कलाकारों को मंच दे रही है, बल्कि जयपुर आने वाले घरेलू और विदेशी पर्यटकों के लिए सांस्कृतिक अनुभव को भी समृद्ध कर रही है। यह पाक्षिक सांस्कृतिक आयोजन न केवल लोक कलाओं के संरक्षण व संवर्धन की दिशा में कार्य कर रहा है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी हमारी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ रहा है।

पद दंगल और रिम भवई की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
जयपुर। पर्यटन विभाग की ओर से ‘कल्चरल डायरीज’ चौथे संस्करण के तहत शुक्रवार को अल्बर्ट हॉल पर प्रदेश के लोक कलाकारों ने घूमर, पद दंगल, मंजीरा सहित अन्य प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम की शुरुआत संगीता सिंघल के नेतृत्व में पारंपरिक घूमर और मंजीरा नृत्य की प्रस्तुति से हुई। इसके पश्चात पारंपरिक मंजीरा नृत्य में भी इस बार महिला कलाकारों के स्थान पर पुरुष कलाकारों को प्रथम पंक्ति में प्रस्तुति के लिए रखा।

पद दंगल कला एवं इस कला के तीसरी पीढ़ी के कलाकार प्रभुलाल मीणा ने 15 लोक कलाकारों की टीम के साथ में घेरा पद दंगल और ढूंढाढ़ की अद्भुत वाकपटुता और आशुकवित्व, मोती डूंगरी वाल्ड़ा थारा बाजगा बाजा और गुलाबी पगड़ी ये गैटोर का राजा जैसे लोक गीतों की प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। अलवर के प्रसिद्ध लोक कलाकार बन्ने सिंह प्रजापत रिम भवई नृत्य कला के अविष्कारक और प्रथम पीढ़ी के कलाकार माने जाते हैं। उन्होंने अल्बर्ट हॉल पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में अपने 10 कलाकारों के साथ ‘ढोला मारो अलवर सूं आयो, बिछिया बाजणा ल्यायो लोक गीत पर रिम भवई नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अल्बर्ट हॉल संग्रहालय के अधीक्षक महेन्द्र निम्हल, पर्यटन विभाग के उप निदेशक नवल किशोर बसवाल सहित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

सैलानियों को मंत्रमुग्ध करेंगी भक्ति संगीत की प्रस्तुतियां, अल्बर्ट हॉल पर होगा भक्ति परंपरा का अनूठा अनुभव
जयपुर। अल्बर्ट हॉल पर 10 और 11 जनवरी को कल्चरल डायरीज के तहत नाट्य और जागरण शैली की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी। इस सांस्कृतिक श्रृंखला का उद्देश्य राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है।
कल्चरल  डायरीज के तीसरे एडिशन के तहत शुक्रवार, 10 जनवरी को, प्रसिद्ध हिंदी कवि रामधारी सिंह दिनकर की कालजयी रचना रश्मिरथी का मंचन किया जाएगा। यह नाटक नाट्य निर्देशक अभिषेक मुद्गल के निर्देशन में मंचित होगा। महाभारत के कर्ण के जीवन संघर्ष, महानता और उसकी सोच को जीवंत करती यह रचना साहित्य प्रेमियों के साथ-साथ घरेलू और विदेशी पर्यटकों को महाभारतकाल की गहराइयों से जुड़ने का अवसर प्रदान करेगी।

शनिवार, 11 जनवरी को जैसलमेर के प्रसिद्ध लोकगायक महेशाराम और उनके दल द्वारा जागरण शैली में भक्ति संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी। मेघवाल समुदाय के पारंपरिक लोक गायक महेशराम, कबीर, मीरा, रोहल फकीर, गोरखनाथ संतो की वाणियों को अपनी अनूठी शैली में प्रस्तुत करेंगे।

अल्बर्ट हॉल के सामने आयोजित कार्यक्रम से लगा शहर में जाम
जयपुर। अल्बर्ट हॉल के सामने नगर निगम ग्रेटर की ओर से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम ने शहर के यातायात को जाम कर दिया। इसके साथ ही चिड़ियाघर के बेजुबान पक्षी भी परेशान हुए। इस कार्यक्रम के चलते रामनिवास बाग का यातायात बंद कर दिया गया। इससे हालात यह बन गए कि एमआई रोड, टोंक रोड, सांगानेरी गेट, अजमेरी गेट, जवाहर लाल नेहरू मार्ग पर वाहनों की लम्बी लाइनें लग गई। वाहन चालक घंटों तक जाम में फंसे रहे।

यह था कार्यक्रम
जयपुर समारोह 2024 कार्यक्रमों की श्रृंखला में जयपुर नगर निगम ग्रेटर की ओर से अल्बर्ट हॉल में एक म्यूजिकल नाइट कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध बॉलीवुड सिंगर सुखविंदर सिंह ने अपनी प्रस्तुतियां दी।  इस कार्यक्रम की वजह तेज आवाज में साउंड म्यूजिक बजने से नजदीक स्थित चिड़ियाघर के पक्षी भी परेशान रहे। पक्षी प्रेमियों ने इसका विरोध जताते हुए कहा कि अल्बर्ट हॉल संग्रहालय के आसपास विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों का बसेरा है। वहीं जयपुर चिड़ियाघर में भी सैंकड़ों पक्षी रहवास कर रहे हैं। ऐसे में इस ओर शाम को तेज साउंड में कार्यक्रम आयोजित करना गलत है। यहां ऐसे आयोजन नहीं होने चाहिए। वन विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार यहां करीब 20 विभिन्न प्रजातियों के 350 से अधिक पक्षी हैं। पक्षी प्रेमियों का कहना है कि अल्बर्ट हॉल के सामने आए दिन शाम को कार्यक्रम होते हैं। इनके तेज साउंड संगीत और लाइटों से शांति प्रिय पक्षी भी परेशान होते हैं।

अच्छा नहीं है इतना शोर-शराबा
होप एण्ड बियोन्ड के डॉ. जॉय गार्ड्नर का कहना है कि व्यक्ति के लिए तेज साउंड म्यूजिक नुकसानदायक होता है। ऐसे में ये तो बेजुबान पक्षी हैं। जो शांतिप्रिय वातावरण में रहना पसंद करते हैं। अल्बर्ट हॉल के आसपास हरियाली और पेड़ों में कई पक्षी रहते हैं। वहीं चिड़ियाघर समीप है। ऐसे में यहां तेज साउंड म्यूजिक के कार्यक्रम नहीं होने चाहिए। तेज साउंड से पक्षी शॉक में आ जाते हैं। इससे उनकी मृत्यृ की संभावना भी रहती है। अल्बर्ट हॉल के सामने आए दिन शाम को कार्यक्रम होते हैं, जिनसे बेजुबान पक्षियों को परेशानी होती है। शाम को भी तेज साउंड म्यूजियक के कारण ऐसा हुआ।

अल्बर्ट हॉल में प्रदर्शित है 19वीं शताब्दी की पेंटिंग, इसमें महिला को दर्शाया गया है फूलझड़ी चलाते हुए
जयपुर। पुरातत्व विभाग के संरक्षित स्मारकों और संग्रहालयों में इस समय पर्यटकों की अच्छी संख्या देखने को मिल रही है। इस बीच राजकीय संग्रहालय अल्बर्ट हॉल में मिनिएचर पेंटिंग प्रदर्शित है। जिसमें एक महिला को हाथ में फूलझड़ी चलाते हुए दिखाया गया है। सामान्यतः दीपावली पर्व पर भी इस तरह त्यौहार पर फूलझड़ी चलाते हुए देखा जाता है।

अल्बर्ट हॉल संग्रहालय के अधीक्षक मो. आरिफ ने बताया कि संग्रहालय के प्रथम तल पर फूलझड़ी छोड़ती स्त्री की पेंटिंग प्रदर्शित है जो उत्तर मुगल 19वीं शताब्दी की बताई जाती है। साथ ही पेंटिंग में महिला को चमकीले नारंगी रंग के वस्त्र के साथ ही मुगल शैली के आभूषण पहने हुए दर्शाया।

अल्बर्ट हॉल पर सांस्कृतिक संध्या का हुआ आयोजन
जयपुर। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर पर्यटन विभाग की ओर से अल्बर्ट हॉल पर शाम 6 बजे राजस्थानी लोक कला व सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस सांस्कृतिक संध्या में दर्शकों को जयपुर घराने का परम्परागत कथक व राजस्थानी लोक नृत्यों की जुगलबंदी देखने को मिली। इस दौरान कलाकारों ने कालबेलिया व घूमर नृत्य की भी प्रस्तुतियां दी।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री पर्यटन दिया कुमारी ने आरटीडीसी जोधपुर के मारवाड हॉल का वर्चु्अल उद्घाटन भी किया। कार्यक्रम में सोशल मीडिया कन्टेन्ट क्रिएटर्स को भी डिप्टी सीएम द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पर्यटन सचिव रवि जैन, पर्यटन आयुक्त वीपी सिंह, आरटीडीसी की प्रबंध निदेशक सुषमा अरोड़ा, अतिरिक्त निदेशक पर्यटन राकेश शर्मा, पुरातत्व विभाग के निदेशक डॉ.पंकज धरेंद्र सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न टूर पैकेज भी लॉन्च किए गए।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि आज का जमाना सोशल मीडिया का है। सोशल मीडिया कन्टेन्ट क्रिएटर्स प्रदेश के पर्यटन स्थलों के बारे में लिखे। जिससे ज़्यादा से ज़्यादा पर्यटन स्थलों का प्रचार प्रसार हो।

राजस्थान में पहली बार मनाया जाएगा नेशनल फ्रांस डे, फ्रांस के राष्ट्रीय ध्वज के रंगों से रोशन होगा जयपुर का अल्बर्ट हॉल
जयपुर। नेशनल फ्रांस डे के अवसर पर 14 जुलाई को जयपुर के अल्बर्ट हॉल को फ्रांस के राष्ट्रीय ध्वज के रंगों से रोशन किया जाएगा। अल्बर्ट हॉल शाम 7.30 बजे से लकेर रातभर फ्रांस के ध्वज के रंगों से सराबोर नजर आएगा। राजस्थान में फ्रेंच भाषा, शिक्षा और संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रयास के रूप में यह एलायंस फ्रांसेज़ जयपुर, एम्बैसी ऑफ फ्रांस इन इंडिया और फ्रेंच इंस्टीट्यूट इन इंडिया द्वारा पुरातत्व विभाग, राजस्थान सरकार और जयपुर विरासत फाउंडेशन के सहयोग से किया जा रहा है। यह जानकारी एलायंस फ्रांसेस ऑफ जयपुर की निदेशक, संजना सरकार ने दी।

इस कार्यक्रम के बारे में अधिक जानकारी देते हुए, एलायंस फ्रांसेस जयपुर की प्रेसिडेंट, प्रो. तुलिका गुप्ता ने कहा "भारत इस वर्ष फ्रांस में समारोह के लिए 'कंट्री ऑफ ऑनर' है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 जुलाई को पेरिस में विशेष अतिथि हैं। यह फ्रांस और भारत की लंबे समय से चली आ रही दोस्ती का प्रतीक है और यह पहली बार है कि इस अवसर पर राजस्थान के किसी स्मारक को रोशन किया जा रहा है।"

आज 137वें साल में प्रवेश करेगा अल्बर्ट हॉल
जयपुर। अल्बर्ट हॉल संग्रहालय में पुरा महत्व की 2639 वस्तुएं प्रदर्शित हैं, जिनमें सबसे अहम कलेक्शन मिस्त्र की ममी मानी जाती है, जो 2400 साल पुरानी है। इसके अतिरिक्त हैंडी क्राफ्ट, मेटल की मूर्तियां, कारर्पेट, सिक्के, टैक्सटाइल्स, तलवार, भाले, विभिन्न बंदूकें, विभिन्न हथियार, ममी की गैलेरी सहित अन्य दुर्लभ और महत्वपूर्ण वस्तुएं पर्यटकों के अवलोकनार्थ प्रदर्शित हैं। अल्बर्ट हॉल संग्रहालय का निर्माण 21 फरवरी, 1887 में हुआ था। इसमें चौथी से लेकर 14वीं शताब्दी तक की पुरामहत्व की वस्तुएं मौजूद हैं। स्थापना दिवस पर मंगलवार को संग्रहालय आने वाले पर्यटकों को निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा।

संग्रहालय के अधीक्षक डॉ.राकेश छोलक ने बताया कि महारानी विक्टोरिया के पुत्र प्रिंस आॅफ वेल्स अल्बर्ट एडवर्ड ने जयपुर आगमन के दौरान रामनिवास बाग में 1876 में अल्बर्ट हॉल की बुनियाद रखी थी, जो करीब 11 साल में बनकर तैयार हुआ। इसे 5,11,036 रुपए की लागत से तैयार किया गया था। इस बात की जानकारी संग्रहालय में लगे पट्ट पर भी देखने को मिल सकती है। वहीं 21 फरवरी, 1887 को सर एडवर्ड ब्रौडफोर्ड ने इसे जनता के लिए समर्पित किया। संग्रहालय में भारतीय ईरानी स्थापत्य और पाषाण अलंकरण मुगल राजपूत स्थापत्य के लिए खास है। इसमें यूरोप, मिश्र, चीन, ग्रीक सहित अन्य जगहों की सभ्यता की प्रमुख घटनाएं चित्रित की गई ताकि आने वाले पर्यटक अपनी संस्कृति के साथ-साथ अन्य देशों की संस्कृति और सभ्यता से रूबरू हो सकें। साल 2007-08 में संग्रहालय के डिस्प्ले में काफी बदलाव किए गए। ममी की एक गैलेरी बनाई गई थी। साथ ही पर्यटकों की सुविधार्थ इसे नाइट टूरिज्म के लिए खोला गया।

बदल सकता है अल्बर्ट हॉल म्यूजियम का नाम, जयराम रमेश ने दिये संकेत
इन दिनों जब भी जगहों के नाम बदलने का जिक्र आता है तो सत्ताधारी बीजेपी की तस्वीर सामने उभरती है। लेकिन अब इस सिलसिले में कांग्रेस भी शामिल हो गई है। ताजा मामला राजनीतिक उथल पुथल का सेंटर बन चुके राजस्थान की राजधानी जयपुर से जुड़ा है। जहां अल्बर्ट हॉल म्यूजियम मौजूद है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश ने इस ऐतिहासिक म्यूजियम का नाम बदलने के संकेत दिए है।

क्या कहा जयराम रमेश ने
भारत जोड़ो यात्रा जब लालसोट में थी तो वहां मीडिया से बातचीत करते हुए जयराम रमेश ने कहा कि अल्बर्ट हॉल म्यूजियम पर यात्रा के 100 दिन पूरे होने के मौके पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसमें राहुल गांधी भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा है कि इस म्यूजियम का नाम बदल दिया जाए। इसका कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि अल्बर्ट क्वीन विक्टोरिया के पति थे और 2022 में यह नाम होना ठीक नहीं है। जयराम ने आगे कहा कि इस बारें में उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से भी बात की है।

अल्बर्ट हॉल का इतिहास
अल्‍बर्ट हॉल संग्रहालय जयपुर स्थित उद्यान रामनिवास बाग़ में निर्मित किया गया है। इस संग्रहालय में यूरोपीय, चीन, बेबीलोनियन, ग्रीक और मिश्र सभ्यताओं को चित्रण देखने को मिलता है।

महाराजा रामसिंह ने अकाल राहत कार्यो के बीच रामनिवास बाग़ का निर्माण 4 लाख रूपए में करवाया था। महाराजा ने ही 1876 में ब्रिटेन के महाराजा एडवर्ड सप्‍तम प्रिन्स ऑफ़ वैल्‍स के रूप में भारत आने के समय पर स्मृति के रूप में अल्‍बर्ट हॉल का निर्माण प्रारम्‍भ किया गया। इस संग्रहालय का नाम भी किंग एडवर्ड ने ही किंग अल्बर्ट एडवर्ड चतुर्थ के नाम पर दिया था।

भवन की वास्तुनियोजन सर स्विंटन जैकब द्वारा की गयी। भारतीय व फ़ारसी शैली में बनी इस भव्‍य इमारत में इस समय संग्रहालय संचालित किया जा रहा है। वास्तुकार कर्नल एस. जैकब ने दुनिया के संग्रहालयों की जानकारी लेकर इस हॉल का निर्माण करवाया था।

अल्बर्ट हॉल को भेंट की चंद्रशेखर की साइकिल और डंडा
जयपुर। पिंकसिटी में अब आप आजादी में शहीद चंद्रशेखबर आजाद से संबंधित साइकिल और डंडा देख सकेंगे। इसके लिए आपकों ज्यादा कुछ नहीं करना बस जयपुर के अल्बर्ट हॉल जाना होगा। दरअसल कला एवं संस्कृति मंत्री बीड़ी कल्ला की मौजूदगी में मुक्ति नारायण शुक्ल की पौत्री कृष्णा शुक्ल एवं ममता तिवारी ने सोमवार को अल्बर्ट हॉल में स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद से सम्बंधित साइकिल और डंडा पुरातत्व विभाग के निदेशक प्रदीप के गावंड़े को राजकीय संग्रहालय ऐल्बर्ट हॉल के लिए भेंट किया। देश की आजादी में शहीद चंद्रशेखर आजाद का योगदान अतुलनीय है। जयपुर के बाबा हरिशचंद्र मार्ग में क्रांतिकारी राजवैध नारायण शुक्ल उन्हें हथियार सप्लाई करते थे। बाबा हरिशचंद्र मार्ग में दीवान शिवनारायण मिश्र की हवेली में हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन का गुप्त शस्त्रागार था। ऐल्बर्ट हॉल के अधीक्षक डॉ राकेश छोलक ने बताया कि स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद से सम्बंधित साइकिल और डंडे को संग्रहालय में शीघ्र प्रदर्शित किए जाने की योजना है। इस अवसर पर पुरातत्व विभाग के आला अधिकारी भी उपस्थित थे।