uit - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कोटा यूआईटी पटवारी 3 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
कोटा। एसीबी कोटा की स्पेशल यूनिट ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए यूआईटी (केडीए) के पटवारी रॉकी अरोड़ा को तीन हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी पटवारी ने परिवादी से उसके प्लॉट का पट्टा बनाने के एवज में 15 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी ।आरोपी  पटवारी पहले  दो किश्तो में 12 हजार रुपए की रिश्वत ले चुका था।

एएसपी स्पेशल यूनिट मुकुल शर्मा ने बताया कि आरोपी रॉकी अरोड़ा के खिलाफ परिवादी ने शिकायत की थी जिसमें बताया था कि आरोपी पटवारी सोगरिया स्टेशन क्षेत्र में लगा हुआ है। परिवादी ने प्लॉट का पट्टा बनाने के लिए यूआईटी में फाइल लगाई हुई है। इस पर पटवारी ने  पट्टा  बनाने की एवज में 15 हजार रुपए की मांग की  तथा आरोपी उससे दो किश्त में 12 हजार रुपए पहले ही ले चुका था। इस पर टीम ने मामले का सत्यापन कराया  इस दौरान मामला सत्य पाए जाने पर कोटा स्पेशल यूनिट के निरीक्षक पृथ्वीराज सिंह के नेतृत्व में टीम ने आरोपी पटवारी को फरियादी से तीन हजार रुपए की राशि लेते गिरफ्तार किया ।

बाहर से जितना खूबसूरत, अंदर से उतना ही बदहाल कोटा का वैभव जगमंदिर
कोटा। किसे दिखाऊं दहन दाह, किस अंचल में सो जाऊं, पास बहुत है पतझर मुझसे, दूर बहुत मधुमास है, जल-जल कर बुझ जाऊं, मेरा बस इतना इतिहास है... कोटा का वैभवशाली इतिहास और राजपूती स्थापत्य कला का बेहतरीन प्रतिक जगमंदिर अपनी चमक खोता जा रहा है। शहर की पहचान किशोर सागर तालाब का जगमंदिर अपनी दुर्दशा पर आंसू बह रहा है। जिम्मेदारों की लापरवाही से कोटा का वैभवशाली इतिहास अपनी बर्बादी पर आंसू बहा रहा है। हालात यह हैं, जगमंदिर बाहर से जितना खूबसूरत नजर आता है, उतना ही अंदर से बदहाल  हो रहा है। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। फाउंटेन में पानी की जगह कीचड़ जमा है। मृत पक्षियों के अवशेष से उठती दुर्गंध से पर्यटकों का हाल बेहाल है। जबकि, इस मंदिर को देखने के लिए प्रतिदिन सैंकड़ों पर्यटक आते हैं।

एक-दूसरे पर ढोल रहे जिम्मेदारी
जगमंदिर का रिनोवेशन, सार-संभाल व देखरेख की जिम्मेदारी यूआईटी व पुरातत्व विभाग एक-दूसरे पर ढोल रहे हैं। नगर विकास न्यास के अधिकारियों का कहना है, हम मरम्मत करवाना चाहते हैं, जिसके लिए पुरातत्व विभाग को पत्र लिखा है लेकिन वहां से अब तक कोई जवाब नहीं मिला। जबकि, पुरातत्व विभाग के अधिकारी कहते हैं, इसकी सार-संभाल का जिम्मा यूआईटी को दे रखा है। नियमों के अनुसार मरम्मत कार्य करवा सकते हैं। इस संबंध में हमारे पास कोई पत्र नहीं आया है। दोनों विभागों की खींचतान में ऐतिहासिक जगमंदिर बदहाली की कगार पर पहुंच गया।

गंदगी के ढेर, दुर्गंध से पर्यटक परेशान
नेचर प्रमोटर एएच जैदी कहते हैं, शहर का हृदयस्थल जगमंदिर के गार्डन में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। कचरा पात्र टूटे हुए हैं। जिसमें भोजन सामग्री, खाली बोतले, चाय-नाश्ते के कप प्लेट बिखरे पड़े हैं। समय पर कचरा नहीं उठता। गंदगी से उठती दुर्गंध से पर्यटकों का सांस लेना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2008 में इंटेक की पहल पर जगमंदिर का बेहतरीन विकास हुआ था। पूर्व में यहां सफाईकर्मी हुआ करते थे, पानी की मोटरों से इसकी धुलाई होती थी लेकिन आज देखभाल तक नहीं हो रही।

खुले पड़े बिजली के तार, करंट का खतरा
नेचर प्रमोटर एएच जैदी बताते हैं, जगमंदिर को देखने की चाहत में प्रतिदिन सैंकड़ों पर्यटक आते हैं। लेकिन जैसे ही वे अंदर पहुंचते हैं तो अव्यवस्थाएं देख दंग रह जाते हैं। बिजली के तार खुले पड़े हैं। सीढ़ियों के पत्थर टूटे हुए हैं। बारहदरी में गंदगी पसरी है। ऊपर की सीढ़ियों  की सुरक्षा पत्थर की जाली टूटी पड़ी है। जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। जबकि, पर्यटकों के साथ बच्चे भी आते हैं।

पर्यटकों को मिले सुविधा, संवारे विरासत
इंटेक को-कंवीनर बहादूर सिंह हाड़ा कहते हैं, जगमंदिर कोटा की  अनमोल विरासत है, जिसकी दुर्दशा देख न केवल पर्यटक बल्कि शहरवासी मायूस हैं। मंदिर का स्वरूप वैभवशाली है, जो यूआईटी अधिकारियों की लापरवाही से बदहाल है। यहां स्थाई कर्मचारी लगाया जाना चाहिए। नियमित साफ-सफाई हो। फव्वारें फिर से चालू कर रंग बिरंगी लाइटें लगाई जाए। इसकी जल्द से जल्द मरम्मत करवाई जानी चाहिए। ताकि, पर्यटक धरोहर से रुबरू हो सके।

फाउंटेन बंद, सांप-चूहों के बने बड़े-बड़े बिल
इंटेक कंवीनर निखिलेश सेठी कहते हैं, लोकसभा चुनाव से पहले जिला कलक्टर ने यूआईटी को सार-संभाल के निर्देश दिए थे। जगमंदिर कोटा की पहचान है, जो वर्तमान में दुर्दशा का शिकार हो रहा है। मंदिर के गार्डन में फाउंटेन लगे है, जो बंद पड़े हैं। उनमें कीचड़ जम रहा है। वहीं, गार्डन में चूहों व सांपों ने बड़े-बड़े गड्ढेÞ कर बिल बना रखे हैं। बारहदरी में कबूतरों की गंदगी व छत पर जाने की सीढ़ियों की जाली टूटी पड़ी है। जिससे हादसे का खतरा बना रहता है।

डिजाइनर लाइटें व लोहे की रेलिंग गायब
सेठी ने बताया कि जगमंदिर का मुख्य गेट नहीं है। जेटी स्थित चबूतरे के दोनों ओर लोहे की रेलिंग लगी हुई थी जो आज गायब हो गई। वहीं, रंग-बिरंगी डिजाइनर फॉक्स लाइटें भी चोरी हो चुकी है। दीवारों पर लगे लाल पत्थर उखड़े चुके हैं। पूर्व में इंटेक के मार्गदर्शन में लाखों का जीर्णोंद्धार हुआ था। वर्तमान में जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही से ऐतिहासिक स्थल अपना स्वरूप खोता जा रहा है। यह जगमंदिर शहर की पहचान है, जिसे संवारने की आवश्यकता है।

इनका कहना है
यह प्रोपर्टी पुरातत्व विभाग की है। मैंने स्वयं अपनी टीम के साथ किशोर सागर तालाब किनारे यूआईटी द्वारा करवाए गए विकास व सौंदर्यीकरण कार्यों का अवलोकन किया था। इस दौरान जगमंदिर का भी विजिट किया। जगमंदिर की देखरेख, रिनोवेशन, साफ-सफाई, सार-संभाल करना चाहते हैं, लेकिन हमें लिखित में परमिशन तो मिले। इस संबंध में हमने पुरातत्व विभाग को पत्र भी लिखे हैं। जैसे ही परमिशन मिलेगी, हम सभी आवश्यक कार्य करवा देंगे।
- कुशल कोठारी, सचिव केडीए

यूआईटी को जगमंदिर के सार-संभाल का जिम्मा दे रखा है। इसकी मरम्मत, साफ-सफाई, रंग रोगन सहित आवश्यक मेटिनेंस कार्य खुद करवा सकती है। वहीं, नगर विकास न्यास की ओर से इस संबंध में हमें कोई पत्र नहीं मिला है।
- हरिओम चौरसिया, सहायक लेखाधिकारी, पुरातत्व विभाग कोटा

ठेकेदार ने यूआईटी को लगाई लाखों की चपत
कोटा। शहर के सीवी गार्डन और गोपाल निवास बाग (नागाजी का बाग) में ठेकेदार द्वारा यूआईटी को लाखों रुपए की चपत लगा दी गई और नगर विकास न्यास को भनक तक नहीं लगी। दोनों ही पार्कों में यूआईटी की अवैध टिकट पर्चियां बनाकर 50 से 100 रुपए में प्री-वेडिंग व फोटोशूट करवाई जा रही है। जबकि, प्री-वेडिंग के लिए यूआईटी नियमानुसार 5 हजार रुपए चार्ज करती है। लेकिन, ठेकेदारों द्वारा मामूली रकम लेकर लोगों को अवैध रूप से प्री-वेडिंग व फोटो शूट करवा रहे हैं। पिछले तीन महीने में दोनों ही पार्कों में करीब 100 से ज्यादा प्री-वेडिंग, वीडियोग्राफी व फोटोशूट हो चुके हैं।  ऐसे में 5 हजार रुपए के हिसाब से यूआईटी को अब तक लाखों रुपए का नुकसान हो चुका है। जागरूक लोगों की शिकायत पर  दैनिक नवज्योति ने स्टिंग ऑपरेशन कर जब काली कमाई का खेल उजागर किया तो हालात चौंकाने वाले थे। पढ़िए, खास रिपोर्ट...

टेंटनुमा चेंजिंग रूम, किराया 100 रुपए
नागाजी के बाग में टिकट काटने वाले युवक ने बताया कि यहां लोग प्री-वेडिंग के लिए आते हैं। ड्रैस चेंज करने के लिए वैसे तो यहां कोई रूम नहीं है लेकिन हमने एक टेंटनुमा चेंजिंग रूम बना रखा है, जिसमें ड्रेस बदलने के लिए प्रत्येक व्यक्ति से 100 रुपए चार्ज किया जाता है। जबकि, यह सुविधा सीवी गार्डन में नहीं है। हालांकि, यहां लगेज रखने के लिए 20  रुपए से 100 रुपए तक वसूले जाते हैं।

जॉय ट्रेन में वीडियोग्राफी के 4000 रुपए
सीवी गार्डन में मौजूद जॉय ट्रेन में प्री-वेडिंग करवाने के लिए कपल से 4000 रुपए किराया वसूला जाता है। जबकि, प्लेटफॉर्म  पर शूट के लिए 500 रुपए तथा वोटिंग में भी 500 रुपए का चार्ज वसूला जाता है। जबकि, यह टेंडर की नियम शर्तों में नहीं है।

यहां 50 तो वहां 100 रुपए चार्ज
सीवी गार्डन में 50 रुपए पर कैमरे के हिसाब से चार्ज वसूला जाता है। जबकि, नागाजी के बाग में प्रत्येक कपल से 100 रुपए वसूले जाते हंै। यहां टिकट काट रहे लोगों ने बताया कि एक बार चार्ज देने के बाद फोटो शूट, वीडियोग्राफी व प्री-वेडिंग के लिए कैमरे व ड्रोन का इस्तेमाल करने पर कोई रोक नहीं है। इसके  अलावा 5 रुपए प्रति सदस्य एंट्री शुल्क अलग से लिया जाता है।

सीवी गार्डन में टिकट काटने  वाले से बातचीत
सवाल : मैडम हमें प्री-वेडिंग करनी है, कितने रुपए लगेंगे
जवाब : 50 रुपए पर प्रति कैमरा और 5 रुपए प्रत्येक सदस्य एंट्री टिकट का चार्ज है।
सवाल : एक बार टिकट लेने पर कितने समय तक शूट कर सकते हैं?
जवाब : समय की कोई लिमिट नहीं है, चार्ज देने के बाद दिनभर शूट करो, कोई दिक्कत नहीं।
सवाल : ड्रोन से वीडियोग्राफी करनी है, इसका अलग से चार्ज है क्या?
जवाब : नहीं कैमरा चार्ज में ही शामिल है।
सवाल : लगेज सुरक्षित रखने के लिए अलग से कोई व्यवस्था है?
जवाब : हमारे पास ही रख सकते हैं, उसका अलग चार्ज है। लगेज के हिसाब से 20 से 100 रुपए तककिराया है।
सवाल : क्या प्री-वेडिंग के लिए और भी लोग आते हैं?
जवाब : हां, दिनभर में कई लोग आते हैं। कभी एक ही दिन में 20 प्री-वेडिंग हो जाती है तो कभी एक भी नहीं हो पाती। कई बार तो एक ही समय में 50 से ज्यादा वीडियो शूटिंग हुई है।
नागाजी के बाग में टिकट  काटने वाले से बात
सवाल : भईया, प्री-वेडिंग शूट करनी है, क्या चार्ज लगेगा
जवाब : प्रत्येक कपल 100 रुपए चार्ज है। कैमरे का अलग से कोई चार्ज नहीं, संख्या कितनी भी हो।
सवाल : ड्रोन का अलग से कोई चार्ज है क्या?
जवाब : नहीं, अलग से कुछ नहीं
सवाल: दूल्हा-दुल्हन को ड्रेस चेंज करने के लिए कोई रूम है
जवाब : यहां अलग से कोई रुम नहीं है लेकिन टेंटनुमा चेंजिंग रूम है। इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को 100 रुपए चार्ज देना होगा।

यूआईटी का दलदल: खाली प्लॉट के कीचड़ में डूबा 3 वर्षीय मासूम
नवज्योति/कोटा। सुभाष नगर में वर्षों से खाली पड़े भूखंड में भरे पांच फुट गहरे पानी के दलदल में डूबने से शुक्रवार रात तीन वर्षीय एक मासूम बालक की मौत के मामले में अनंतपुरा पुलिस ने शनिवार को भूखंडधारक व यूआईटी प्रशासन के खिलाफ लापवाही व अनदेखी सहित धारा 304 ए में मुकदमा दर्ज किया है। अनंतपुरा पुलिस ने रात को ही तुषार प्रजापति के पुत्र भाविक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया था। उधर, शनिवार को सुबह परिजनों ने बच्चे की मौत के बाद अन्य लोगों के साथ मिलकर मुआवजे की मांग को लेकर मोर्चरी पर प्रदर्शन किया और शव उठाने से इंकार किया।

विधायक और अधिकारी पहुंचे धरने पर
सूचना पर एडीएम सिटी  बृजमोहन बैरवा,  डिप्टी एसपी हर्षराज खरेड़ा, थानाधिकारी अनंतपुरा ब्रजवाला, यूआईटी उप-सचिव अरशिद वर्मा, मुकेश चौधरी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। भाजपा विधायक संदीप शर्मा भी मोर्चरी पहुंचे तथा परिजनों के साथ धरने पर बैठे लोगों को एडीएम बैरवा और विधायक ने समझाइश की। समझाइश के बाद बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया और परिजनों को सौंप दिया गया।

सरकार चाहे तो हाउसिंग बोर्ड को रानपुर में मिल सकती है जमीन
कोटा। कोटा में हाउसिंग बोर्ड के पास आवास बनाने के लिए जमीन का टोटा है। जिससे करीब 21 सालों से यहां नई कॉलोनी नहीं बनी है। लेकिन अब राज्य में सरकार बदल गई है। रानपुर में सेटेलाइट सिटी बनाई जा रही है। ऐसे में सरकार चाहे तो रानपुर में हाउसिंग बोर्ड को जमीन मिल सकती है। कोटा शहर में पहले जहां आवास बनाने का काम हाउसिंग बोर्ड करता था। बोर्ड ने शहर में पुरानी कई जगह पर कॉलोनियां विकसित की है। वहीं वर्तमान में आवास बनाने का काम नगर विकास न्यास द्वारा किया जा रहा है। हाउसिंग बोर्ड के पास शहर में नई कॉलोनी बनाने के लिए जमीन तक नहीं है। जबकि नगर विकास न्यास के पास कोटा शहर ही नहीं आस-पास से लेकर दूर दराज तक के क्षेत्रों की जमीन है।  रानपुर में मथुरेश टेम्पल बोर्ड की जमीन थी। जिसे बोर्ड के तत्कालीन अध्यक्ष ने हाउसिंग बोर्ड को देने पर सहमति जताई थी। टेम्पल बोर्ड अध्यक्ष का कहना था कि यदि हाउसिंग बोर्ड जमीन लेना चाहे तो उन्हें कोई आपत्ती नहीं है। इस संबंध में गजट नोटिफिकेशन भी जारी हो गया था। लेकिन  रानपुर में आईआईटी आने को देखते हुए उस समय उस जमीन को नगर विकास न्यास ने अपने नाम दर्ज करवा लिया था। जिसकी एवज में टेम्पल बोर्ड को भुगतान भी कर दिया था।  हाउसिंग बोर्ड सूत्रों के अनुसार नियमानुसार सिवायचक भूमि में से 30 फीसदी जमीन हाउसिंग बोर्ड को देने का प्रावधान है। लेकिन नगर विकास न्यास द्वारा ऐसा नहीं किया जा रहा है। सभी जमीन न्यास के खाते में दर्ज है।

सरकार चाहे तो अब कुछ संभव
हाउसिंग बोर्ड सूत्रों के अनुसार रा’य में सरकार बदल गई है। कोटा में हाउसिंग बोर्ड के पास आवास के लिए जमीन नहीं है। जबकि सरकार द्वारा रानपुर को सेटेलाइट सिटी बनाया जा रहा है। ऐसे में यदि हाउसिंग बोर्ड को 30 फीसदी जमीन मिल जाए तो वहां बोर्ड आवासीय कॉलोनी विकसित कर सकता है। साथ ही व्यवसायिक गतिविधि भी संचालित की जा सकती है।  सूत्रों के अनुसार ऐसे में कोटा में हाउसिंग बोर्ड को काम के साथ नया जीवनदान मिल सकता है।

हाउसिंग बोर्ड के पास कोटा में तो जमीन नहीं है। लेकिन अन्य जिलों में है। कोटा में अधिकतर जमीन नगर विकास न्यास के पास है। ऐसे में रानपुर में जमीन हाउसिंग बोर्ड को देने के लिए न्यास को पत्र लिखा जा सकता है। उस दिशा में प्रयास करेंगे। हालांकि यह काम उच्च स्तर का है। फिर भी बोर्ड के स्तर पर प्रयास किया जाएगा।
-आर.एम. कुरैेशी, कार्यवाहक  उप आवासन आयुक्त,  हाउसिंग बोर्ड कोटा

कई बार शिकायत फिर भी हालात जस के तस
कोटा। शहर को साफ व स्वच्छ रखने के लिए प्रशासन द्वारा कई अभियान चलाए जाते हैं। वहीं लोगों को स्वच्छाता के प्रति जागरूक करने और शहर की सफाई पर निगम द्वारा लाखों करोड़ों रुपए खर्च किए जाते हैं। शहर के प्रमुख इलाकों में तो इसका असर नजर आता है लेकिन शहर के छोर पर बसे इलाकों में सफाई का कोई पुख्ता बंदोबस्त नहीं है। इन इलाकों में कहीं भी कचरे के ढेर और सड़कों पर नालियों का पानी आता हुआ आसानी से मिल जाएगा। इस तरह के हालात बने हुए हैं शहर के औद्योगिक इलाके की प्रेमनगर आवासीय योजना में जहां कॉलानी के रहवासियों द्वारा निगम और प्रशासन को कई बार शिकायत करने के बावजूद भी हालत जस के तस बने हुए हैं। कॉलोनी में ना कचरा समय पर उठ रहा और ना सफाई हो रही है। कॉलोनी के निवासी बदबू और गंदगी के बीच रहने को मजबूर हैं।

कई दिनों से नहीं हुई सफाई
कॉलोनी में रहने वालों ने बताया कि यहां कई दिनों से ठीक से सफाई तक नहीं हुई है। कचरे की गाड़ी भी मेन रोड से निकल जाती है गलियों में आती तक नहीं है। कॉलोनी की नालियों भी पूरी तरीके से जाम हुई पड़ी हैं, जिनका पानी सड़कों पर फैल रहा है। वहीं कचरे की गाड़ी नहीं आने से लोग कॉलोनी से बाहर स्थित कचरा पॉइंट पर जाने को मजबूर हैं, क्योंकि जो कचरा पॉइंट कॉलोनी के अंदर हैं उनसे महीने में एक बार कचरा उठाया जाता है और जो रहता है उसे भी आवारा मवेशी फैला देते हैं। कॉलोनी वालों की माने तो स्थानीय पार्षद को कई समस्या के लिए बताया लेकिन पार्षद ने भी कर्मचारी ना होने पर हाथ खड़े कर दिए।

सड़क बनी पर नालियों का पानी सड़क पर
यूआईटी द्वारा यहां कुछ समय पहले सड़क तो बना दी गई लेकिन निगम प्रशासन की ओर से होने कामों की व्यवस्थाएं चर्मरायी हुई हैं। जहां कॉलोनी में ना तो सफाई हो रही है ना ही खुले पड़े सीवरेज चैम्बरों को बंद करने का कोई इंतजाम किया जा रहा है। खुले पड़े चैम्बरों के कारण नालियों का पानी सड़कों पर आ रहा है। जो आने जाने वालों के लिए परेशानी का कारण तो बना हुआ है ही साथ ही यहां रहने वालों को भी उससे होने वाली बदबू से परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं किसी जगह पर तो ये चैम्बर इस तरीके से खुले पड़े हैं जहां एक बार में दिखाई तक नहीं देते हैं। जिस कारण रात के समय में इन मार्गों से गुजरने वालों के इन गड्ढों में गिरने का खतरा बना रहता है।

इनका कहना
कॉलोनी की सफाई व्यवस्था के बारे में जानकारी है और कम स्टॉफ में भी काम करवाने की पूरी कोशिश करते हैं।नगर निगम से कई बार इस बारे में मांग भी की लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है।
- सुशील त्रिपाठी, पार्षद वार्ड नं 15, कोटा उत्तर

मेरे फ्लैट के नीचे मौजूद नाली की सफाई हुए महीनों हो गए हैं जिसके कारण गंदगी के साथ में हमेशा बदबू बनी रहती है। कई बार खुदसे पैसे देकर नालियां साफ करवाना पड़ता है।
- सोनू कुमार, ब्लॉक ए

इस कॉलोनी के 3 हजार फ्लैट में लगभग 7 हजार लोग रहते हैं जिनके लिए सफाई की कोई पुख्ता व्यवस्था नहीं है। सफाई कर्मचारी भी हफ्ते में एक दो बार ही सफाई करने आते हैं।
- अमन नागर, सी ब्लॉक

इस कॉलोनी में सफाई की बड़ी समस्या है पार्षद वार्ड बड़ा और सफाई कर्मचारी कम होने का बहाना बना देते हैं ना कोई टिपर की व्यवस्था है ना कचरे उठाने वालों की।
- प्रमोद पारेता, ब्लॉक डी

अफोर्डेबल हाउस:10 साल में ही पड़ने लगी दरारें, दीवारों पर उग आए पेड
कोटा। किसी परिवार के लिए एक घर उसकी सारी जिंदगी की कमाई होती है जिसे वो बड़े अरमानों के साथ सजाता और संवारता है। वहीं सरकार भी रियायती दामों पर आवासीय योजनाएं बनाकर ऐसे लोगों की मदद करती है जो खुद से मकान बनाने में अक्षम होते हैं। इसी तरह साल 2013 में नगर विकास न्यास द्वारा शहर के कंसुआ ईलाके में करीब 1 हजार फ्लैट की अर्फोडेबल आवसीय याजना बनाई ताकि मकान बनाने में अक्षम लोगों अपनी खुद की छत मिल सके। लेकिन इस आवासीय योजना की हालत अभी से खस्ता होने लगी है। मात्र 10 साल के बाद ही इस योजना में बनी बिल्डिंग की दीवारों में दरारें पड़ने के साथ ही प्लास्टर उखड़ने लगा है। इसके अलावा इसमें बनी सीवरेज लाइन का पानी भी सड़क पर आने लगा है। लोग हजारों लाखों रुपए खर्च करके अपने फ्लैटों की मरम्म करवा रहे हैं। वहीं इमारतों से हर समय प्लास्टर गिरने की संभावना बनी रहती है।

इमारतों में उगे पेड़ बना रहे दरारें
1 हजार से ज्यादा फ्लैटों की इस कॉलोनी की ईमारतों की तीसरी व चौथी मंजिलों पर पेड़ उग आए हैं। जो समय के साथ बड़े हो रहे हैं और इमारतों की दीवारों में दरारें पैदा कर रही हैं जो दीवारों के साथ साथ इमारत को भी कमजोर कर रही हैं। दीवारों में पेड़ उगने की घटना इमारत को बनाने में उपयोग की गई निर्माण सामग्री पर सवाल खड़ा करती है। वहीं इमारतों की दीवारों का प्लास्टर भी कमजोर होकर आए दिन गिरता है। कॉलोनी में रहने वालों का कहना है कि दीवारों पर पेड़ जब शुरू में उगने लगे तो हमने कटवा दिए लेकिन दीवार के अंदर पेड़ के बीज होने से ये फिर उग आते हैं। जिसका कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा दीवारों में सीलन की भी समस्या कॉलोनी के निर्माण के समय से ही बनी हुई है। हर बारीश के मौसम में दीवारों में सीलन होती है जिससे बदबू भी बनी रहती है।

दीवारों का प्लास्टर भी उखड़ा
कॉलोनी की दीवारों पर पेड़ के उगने की समस्या तो बनी ही है दूसरी तरफ इन दीवारों का प्लास्टर भी आए दिन गिरता रहता है। कई बार तो प्लास्टर कॉलानियों में रहने वालों के ऊपर ही गिर जाता है जिसके डर के कारण यहां रहने वालों ने बाहर बैठना तक बंद कर दिया है। कॉलोनी में रहने वाले अमन महावर ने बताया कि कुछ महीने पहले बी ब्लॉक में इमारत के छज्जे का प्लास्टर गिरकर नीचे गिर गया था गनीमत ये रही कि छज्ज के नीचे कोई नहीं बैठा हुआ था नहीं तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। इसके अलावा कॉलोनी में सिवरेज पानी के निकास के लिए बनी लाइन से भी कई जगह पर पानी बाहर निकल रहा है, जिससे इलाके में बदबू बनी रहती है।

कॉम्प्लेक्स बस बनकर खड़ा है
इन सबके अलावा कॉलानी में एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स भी बनाया गया था जिसकी बस इमारत बनकर खड़ी हुई कॉम्प्लेक्स कब चालू होगा किसी को पता नहीं है। इस कॉम्प्लेक्स में कॉलोनी में रहने वाले लोगों के लिए दुकाने लगनी थी जिनके लिए अभी तक किसी प्रकार की कोई व्यस्था नहीं की गई है। वहीं कॉलोनी के बीच स्थित सामुदायिक भवन पर भी आवारा मवेशियों व जानवरों ने डेरा डाला हुआ है। जिस पर भी किसी का ध्यान नहीं है।

कॉलोनी की इमारतों पर उगे पेड़ों को कई बार कटवा दिया लेकिन ये वापस उग आते हैं, इनकी जड़ों ने दीवारों में दरारें बनाना शुरू कर दिया है जो इमारत को ही कमजोर कर रही है।
- अमन महावर

कॉलोनी में निर्माण के दौरान की गई लापारवाही का नतीजा आज हमें भुगतना पड़ रहा है क्योंकि प्लास्टर और सीलन के कारण बार दीवारों पर काम करवाना पड़ता है जिससे हजारों रुपए बेवजह खर्च होते हैं।
- बबलू कसाना

कॉलोनी का शॉपिंग कॉम्प्लेक्स आज तक चालू नहीं हुआ है पहले इसकी इमारत बनती रही अब उसमें दुकानों के लगने का इंतजार है।
- राकेश व्यास

अतिक्रमण दस्ते ने केशोरायपाटन तिराहे से हटाया अतिक्रमण
कोटा। नगर विकास न्यास के अतिक्रमण दस्ते ने मंगलवार को केशोरायपाटन तिराहे पर आवागमन में बाधित हो रहे अतिक्रमण को अल सुबह हटा दिया। नगर विकास न्यास ने अतिकर्मियों से अतिक्रमण हटाने के लिए दो-तीन बार समझाइश और मुनादी भी करवाई  लेकिन अतिकर्मियों ने अतिक्रमण नही हटाया, इसके बाद नगर विकास न्यास का दस्ता पूरे लवाजमे के साथ पहुंचा और कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाये गए। नगर विकास न्यास सचिव मानसिंह मीणा ने बताया कि केशोरायपाटन के व्यस्ततम चौराहे का सौंदर्यकरण भी करवाया गया पर अतिकर्मियों ने अतिक्रमण कर रखा था। आवागमन में बाधित बन रहे अतिक्रमण को आज नगर विकास न्यास के पुलिस उपाधीक्षक आशीष भार्गव के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के सभी अतिक्रमण हटाए। कार्रवाई के दौरान न्यास के अतिक्रमण दस्ते के साथ, तहसीलदार हेमराज मीणा, कानूनगो संतोष नायक ,रामदयाल मीणा, न्यास अधिकारी ,पुलिस के जवान भी मौजूद रहे। कार्रवाई में जेसीबी के जरिए अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया और मौके से सामान भी न्यास की टीम ने जप्त किया है।

Chambal River Front: विधानसभा अध्यक्ष और मंत्री धारीवाल ने किया चंबल रिवर फ्रंट का उद्घाटन
कोटा। नगर विकास न्यास की ओर से निर्मित हेरिटेज चंबल रिवर फ्रंट का उद्घाटन मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी और स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने शिलापट्ट का अनावरण करके रिवर फ्रंट का उद्घाटन किया । पूर्व में उद्घाटन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को करना था लेकिन सोमवार देर रात को उन्होंने ट्वीट कर कोटा दौरा रद्द करने की जानकारी दी।  हालांकि मंगलवार सुबह जैसे ही सभी को मुख्यमंत्री का दौरा रद्द होने की जानकारी मिली तो लोगों में निराशा छा गई लेकिन एक दिन बाद प्रस्तावित कैबिनेट की बैठक होने से विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी समेत करीब आधा दर्जन से ज्यादा मंत्री कोटा पहुंच चुके थे साथ ही कई प्रशासनिक अधिकारी भी कोटा पहुंच चुके थे इसे देखते हुए स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने उद्घाटन समारोह को यथावत रखने का निर्णय किया ।

सुबह 9:30 बजे नयापुरा की तरफ से बावड़ी के पास से उद्घाटन समारोह की शुरूआत हुई , वहां लोक कलाकारों ने मंत्री धारीवाल और अन्य अतिथियों का स्वागत किया । इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष और मंत्री धारीवाल ने शिलापट्ट का फीता काटकर उद्घाटन किया।  उसके बाद कुछ देर पैदल तो कुछ देर गोल्फ कोर्ट वाहन में बैठकर एक-एक घाट की तरफ आगे बढ़ते गए और उनका अवलोकन करते रहे।  बीच-बीच में लोक कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम और नृत्य के माध्यम से अतिथियों का स्वागत करते रहे और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते रहे ।आर्किटेक्ट अनूप बरतरिया माइक के माध्यम से प्रत्येक घाट के बारे में जानकारी देते रहे । सुबह 9:30 बजे शुरू हुए उद्घाटन समारोह दोपहर 12:30 बजे मरू घाट पर पहुंचकर ब्रेक के बाद संपन्न हुआ । यहां इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी के अलावा मंत्री बीडी कल्ला, ममता भूपेश, शकुंतला रावत समेत कई अन्य मंत्री और विधायक, आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत भी मौजूद रहे। दोपहर बाद कार्यक्रम में विराम दिया गया । अब शाम को चंबल माता की मूर्ति का लोकार्पण और चंबल माता की आरती की जाएगी ।

आमजन को उद्घाटन समारोह की जानकारी के लिए शहर में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर एलईडी स्क्रीन लगाई गई थी जहां कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया । मुख्यमंत्री व राजदूतों के आने को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे लेकिन मुख्यमंत्री का दौरा आखिरी वक्त पर स्थगित हुआ और बाहर से कोई भी राजदूत कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सका।  मंत्री शांति धारीवाल ने बताया कि बुधवार को मुख्यमंत्री का कोटा आने का कार्यक्रम है । सुबह 9:30 बजे ऑक्सीजन पार्क का लोकार्पण किया जाएगा उसके बाद 11:00 कैबिनेट की बैठक होगी और शाम को नयापुरा स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जाएगा।

रिवर फ्रंट और ऑक्सीजन पार्क का कल होगा उद्घाटन, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व कैबिनेट रहेगी मौजूद
कोटा। कोटा में विकसित किए गए चंबल रिवर फ्रंट और सिटी पार्क विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल बनने जा रहे हैं । देशवासियों को पर्यटन स्थलों की सौगात का काउंटडाउन शुरू हो चुका है 12 और 13 सितंबर को कोटा में भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया जा रहा है जिसमें सीएम अशोक गहलोत सहित 25 मंत्री 25 आयोग के अध्यक्ष विभिन्न देशों के राजदूत शामिल होंगे। वहीं बॉलीवुड सितारे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को कोटा नगर विकास न्यास ने चंबल रिवर फ्रंट का ब्रांड एंबेसडर बनाया है जो साल भर कोटा नहीं देखा तो क्या देखा थीम पर प्रमोशन करेंगे। इन दोनों बॉलीवुड सितारों का उद्घाटन समारोह के दौरान 13 सितंबर को उम्मेद सिंह स्टेडियम में प्रोग्राम भी है जहाँ हजारों लोग इनका परफॉर्मेन्स देखने के लिए शामिल होंगे।  यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल लगातार अंतिम चरण की तैयारी का जायजा ले रहे हैं। आज भी मंत्री धारीवाल ने चंबल रिवर फ्रंट पर उद्घाटन की तैयारी का जायजा लिया। नयापुरा बावड़ी से ही उद्घाटन समारोह के दौरान घाटों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी का जायजा लिया। रिवर फ्रंट पर विकसित किए गए सभी घाटों की विशेषताओं को बारीकी से देखा,  लोक कलाकारों द्वारा अवलोकन के दौरान अद्भुत प्रस्तुतियां दी गई। वहीं कुमाऊँ बैंड ने भी परफॉर्म किया। इस दौरान संभागीय आयुक्त प्रतिभा सिंह, कलेक्टर ओपी बुनकर, एसपी शरद चौधरी ,ओएसडीआरडी मीणा व सचिव मानसिंह मीणा समेत प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

न्यास मंडल की बैठक में विकास कार्यों का किया अनुमोदन
कोटा। नगर विकास न्यास मंडल की 202 वीं बैठक शुक्रवार को नगर विकास न्यास के मीटिंग हॉल में संपन्न हुई। नगर विकास न्यास चेयरमैन कलेक्टर ओपी बुनकर की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई । विभिन्न एजेंडो पर निर्णय कर अनुमोदन किया गया। शहर में चल रहे निर्माण कार्य की समीक्षा के साथ विभिन्न समाजों को आवंटित की गई भूमि, पुनर्वास योजनाओं, न्यास की योजनाओं की लॉटरी ,आवंटन सहित अन्य एजेंडो पर चर्चा कर अनुमोदन किया गया। बैठक के बाद कलेक्टर ओपी बुनकर ने बताया कि कोटा में विकसित किए गए विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल चंबल रिवर फ्रंट, ऑक्सीजोन पार्क का कार्य अंतिम चरण में है।

अगस्त माह के दूसरे सप्ताह में उम्मीद है कि मुख्यमंत्री द्वारा समय दिए जाने पर लोकार्पण समारोह आयोजित किए जा सकेंगे।  बैठक में सचिव राजेश जोशी, उपसचिव चंदन दुबे ,ताहिर मोहम्मद, भावना सिंह ,मुख्य लेखा अधिकारी टीपी मीणा, मुख्य अभियंता ओपी वर्मा, मनोज सोनी,उपाधीक्षक आशीष भार्गव, नगर नियोजक महावीर मीणा सहित न्यास अधिकारी मौजूद रहे।

यूआईटी ने 380 बीघा जमीन को कराया अतिक्रमण मुक्त
कोटा। नगर विकास न्यास के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने शनिवार को देवनारायण आवासीय योजना फेज - 2 में हो रहे अतिक्रमण को ध्वस्त कर करीब 380 बीघा जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। इस मामले में कार्रवाई के लिए यूआईटी की टीम सुबह 8:00 बजे मौके पर पहुंची और जेसीबी की सहायता से अतिक्रमण हटाना शुरू किया। सुबह 8:00 से दोपहर 12:00 बजे तक चली कार्रवाई के दौरान करीब 380 बीघा जमीन पर हो रहे अतिक्रमण को हटाकर जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया। नगर विकास न्यास के सचिव राजेश जोशी ने बताया कि यूआईटी की ओर से हाल ही में देवनारायण आवासीय योजना फेस - 2 लॉन्च की गई है। जिसकी लॉटरी निकालने के बाद आवंटियों  को आवंटन पत्र जारी किए गए। लेकिन बंधा धरमपुरा क्षेत्र स्थित देवनारायण आवासीय योजना फेज - 2 में बड़ी संख्या में लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था।  किसी ने बाड़े  तो किसी ने कच्चे-पक्के मकान बनाकर अतिक्रमण किया हुआ था। पूर्व में अतिक्रमियों को चेतावनी देकर स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए पाबंद भी किया  था लेकिन उन्होंने अतिक्रमण नहीं हटाए।

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई  के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण जैन ,राम कल्याण मीणा ,पुलिस उप अधीक्षक मुकुल शर्मा, यूआईटी के पुलिस उपाधीक्षक आशीष भार्गव, नगर विकास न्यास के उप सचिव चंदन दुबे ,ताहिर मोहम्मद ,भावना शर्मा के साथ बड़ी संख्या में न्यास और पुलिस का जाब्ता मौजूद रहा। न्यास के पुलिस उपाधीक्षक आशीष भार्गव ने बताया कि मौके पर पुलिस जाब्ता मौजूद रहने से वहां अतिक्रमण का विरोध करने का स्थानीय लोगों ने प्रयास किया लेकिन उन्हें समझाइश कर शांत कर दिया। गौरतलब है कि नगर विकास न्यास के अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा कुछ समय पहले भी करोड़ों रुपए की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया था।