entangled - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

समस्याओं में उलझा किशनपोल विस क्षेत्र : तंग गलियां, अतिक्रमण और तारों का जाल, अवैध पार्किंग से जाम
जयपुर। किशनपोल विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 104 से 115 तक शहरी व्यवस्थाओं से जुड़ी कई समस्याएं लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं। पुराने शहर के इस हिस्से में तंग गलियां, बाजारों में अतिक्रमण, आवारा पशु, अव्यवस्थित पार्किंग, ई-रिक्शा की अधिक संख्या, झूलते तार, गंदगी और सीवरेज जाम जैसी समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं। कई जगह स्थानीय स्तर पर किए गए अतिक्रमणों के कारण पहले से संकरी गलियां और छोटी हो गई हैं, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई समस्याओं के समाधान के लिए समय-समय पर कार्रवाई और योजनाएं बनाई जाती हैं, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है।

पोलों पर तारों का मकड़जाल

इलाके की संकरी गलियों में लगे बिजली के पोलों पर इंटरनेट और अन्य संचार सेवाओं के तारों का जाल फैला हुआ है। तारों को भूमिगत करने की योजनाएं पहले भी बनाई गई हैं, लेकिन अब तक धरातल पर इसका प्रभाव नजर नहीं आया है। संकरी गलियों में यह व्यवस्था लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है।

चांदपोल-छोटी चौपड़ के बीच दिनभर जाम

चांदपोल बाजार से छोटी चौपड़ के बीच बड़ी संख्या में ई-रिक्शा संचालित होते हैं। इनके चलते दिनभर यातायात दबाव बना रहता है। इसके अलावा सड़क किनारे अवैध रूप से लगे ठेले और वाहनों की पार्किंग जाम की समस्या को और बढ़ा देती है। बाजार क्षेत्र में पैदल चलने वालों को जगह की कमी का सामना करना पड़ता है।

गलियों में कचरा, सीवरेज जाम से परेशानी

चारदीवारी क्षेत्र की कई कॉलोनियों में सीवरेज जाम की समस्या बनी हुई है। वहीं तंग गलियों में जगह-जगह कचरे के ढेर दिखाई देते हैं। घनी आबादी वाले क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था प्रभावित होने से स्थानीय लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है।

आवारा पशु और बंदरों का आतंक

सड़कों पर दिनभर आवारा पशुओं का जमावड़ा रहता है। इनके कारण कई बार हादसे भी हो चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम की ओर से समय-समय पर पशु पकड़ने की कार्रवाई की जाती है, लेकिन समस्या स्थायी रूप से खत्म नहीं हो रही। इसके साथ ही बंदरों और आवारा श्वानों का आतंक भी कई इलाकों में बना हुआ है।

अवैध डेयरियां भी बड़ी चुनौती

क्षेत्र में कई स्थानों पर अवैध रूप से डेयरियां संचालित होने की शिकायतें हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि घनी आबादी के बीच संचालित डेयरियों और उनसे जुड़ी समस्याओं पर प्रभावी कार्रवाई की जरूरत है। पुराने शहर के इस घनी आबादी वाले क्षेत्र में अलग-अलग समस्याओं पर खानापूर्ति के बजाय विभागों के समन्वय से स्थायी समाधान की जरूरत है।

चा रदीवारी क्षेत्र में अवैध पार्किंग से जाम लगा रहता है। यहां पर नालियों और सीवरेज, रोड लाइटों और तंग गलियों में अतिक्रमण की प्रमुख समस्या है। निगम प्रशासन कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति करता है।

जुगल गुर्जर, स्थानीय निवासी

कि शनपोल विधानसभा के अधिकतर क्षेत्र में ट्रेफिक जाम, अतिक्रमण और आवारा पशुओं का जमावड़ा मुख्य समस्या है। इनका निदान हो तो काफी हद तक सुधार हो सकता है।

विजय सोनी, पूर्व पार्षद

हंगामे की भेंट चढ़ी बगरू नगर पालिका की बोर्ड बैठक, पार्षद आपस में उलझे
बगरू। लिंक रोड़ स्थित नगर पालिका सभागार भवन में गुरुवार प्रातः 11.30 बजे साधारण सभा की बैठक पालिकाध्यक्ष मालूराम मीणा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सड़क,नाली सहित अन्य निर्माण कार्यो पर चर्चा, पालिका क्षेत्र में सौंदर्यकरण तथा चौराहो पर महापुरुषों की प्रतिमा, पेयजल की समस्या, स्ट्रीट लाइट व फेज वायरों व कर्मचारियों की पदोन्नति के लिए अनुमोदन सहित अनेक एजेण्ड़े रखे गये थे। लेकिन एजेण्डों पर चर्चा शुरू हुई थी कि नेता प्रतिपक्ष मुकेश मेहता व कांग्रेसी पार्षद नितिन भारद्वाज ने कहा कि उनके वार्डो में कई दिनों से सफाई की व्यवस्था चरमराई हुई और पालिका सफाई पर ध्यान ना देकर सौंदर्यकरण के नाम पर लाखों रुपए बर्बाद करना चाहती है, चौराहो पर महापुरुषों की प्रतिमाओं लगाने के एजेंडे पर ज्यादातर पार्षदो ने आपत्ति जताई और कुछ पार्षदों ने लगाने का प्रस्ताव सौंपे जिस पर अध्यक्ष ने कहा की जिन वार्डो में प्रस्ताव आएंगे उन में लगा दी जाएगी, लेकिन पार्षद संदीप पाटनी ने इस पर आपत्ति दर्ज करवाते हुए पहले इसकी लागत व जगहों का ड्राफ्ट तैयार करने की मांग रखी। और वही पार्षद दिनेश यादव ने कहां कि ग्रामीण क्षेत्र में कहां क्या सौंदर्यकरण किया जाएगा। इस दौरान पार्षदो ने पालिकाध्यक्ष मीणा पर मीणा मार्केट के सौंदर्यकरण की बात को लेकर तंज कस दिया जिस पर पार्षद आपस में उलझ गये, जिस से बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई और पार्षद आपस में उलझे पड़े, जिन्हे पालिकाध्यक्ष, उपाध्यक्ष व नेताप्रतिपक्ष मेहता ने समझाश कर मामला शांत किया।

वही पार्षद अमरचंद बागडा ने कहा कि उनके वार्ड में होने वाले विकास कार्यो की मॉनिटरिंग उनकी और से ही की जाने की बात रखी। जिसका पालिकाध्यक्ष मालूराम मीणा ने जवाब देते हुए कहा कि नियमानुसार मॉनिटरिंग का काम तकनीकी अधिकारियों की और से ही किया जाएगा, अगर किसी को काम में खामियां दिखे तो शिकायत कर सकते है। नेता प्रतिपक्ष मुकेश महेता ने कस्बे के 35 वार्डों में सफाई व्यवस्था व पेयजल समस्या सहित लाइट, फेज वायर, कैमरा लगाने की समस्याओं को लेकर पालिकाध्यक्ष को घेरा। मेहता ने कहां कि कस्बे में वार्डों में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे रहते हैं आटोटीपर कई दिनों से बंद पड़े हैं व सालों से कैमरे चालू करवाने के लिए मांग उठती रही है, लेकिन पालिका ने अब तक कोई संज्ञान नही लिया। बुधवार को पालिका क्षेत्र से लग्जरी गाड़ी की चोरी होना एक नगरपालिका के लिए एक शर्म की बात है, अगर कैमरे होते तो चोरो की इतनी हिम्मत नही होती। वही पार्षद अभिषेक शर्मा ने 6 महिने से टेंडर होने के बाद निर्माण नही होने के कारण नाराजगी जताई। कई पार्षदो ने स्ट्रटी लाइटों लगाने की मांग उठाई, जिस पर पालिकाध्यक्ष ने नई लाइटें क्रय करने की बात कही। पार्षद ओमप्रकाश कुमावत व सोहनी देवी ने आंगनबाड़ी खुलवाने की मांग उठाई। पार्षद महेश नराणिया ने गंदे नाले को छपवाने की मांग उठाई, जिस पर पालिकाध्यक्ष ने कहां कि जेडीए को चिट्टी लिख दी जाएगी, और इस काम को सब मिलकर कराएंगे। पार्षद र्गिराज चौधरी ने कस्बे में सफाई व्यवस्था को लेकर फर्म द्वारा समय पर सफाई न करने व बताई गये कर्मचारी उपलब्ध नही कराए जाने का विरोध किया और पुनः टेंडर करने की मांग उठाई। जिस पर पालिकाध्यक्ष नियमानुसार कार्यवाही की बात कही। बैठक में पालिकाउपाध्यक्ष अजय चौहान, अधिशासी अधिकारी मोनिका सोलंकी, सहायक अभियंता भरत कुमार, कनिष्ठ अभियंता अपूर्वा शर्मा, टीए ताराचंद, पार्षद जयदेव मीणा, भवानीशंकर बोहरा, सुमन आलोरिया, श्यामा देवी नामा, रेहाना बेगम, गोविंद महरावदिया, जयराम कुमावत, निर्मला देवी, दिनेश यादव, सोनू कुमावत सहित अनेक पार्षद मौजुद रहे।

पेयजल का उठा मुद्दा
बैठक के दौरान कई पार्षदों ने नगरपालिका क्षेत्र में चरमराई हुई पेयजल समस्या का मुद्दा उठाया और प्रत्येक वार्ड में आमजन को पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए सिंगल फेज बोरिंग करवाने की मांग की जिस पर पालिकाध्यक्ष मीणा चर्चा कर पालिका की और छोटे वार्डो में 1-1 व बड़े वार्डो में 2-2 बोरिंग शीघ्र करवाने का आश्वासन दिया।

कमेटियां बनाने की उठी मांग
नगरपालिका बोर्ड गठन को 17 माह बीत जाने के बाद भी कमेटियों के गठन नही होने पर पार्षद संदीप पाटनी, अमरचंद बागड़ा व मनोनीत पार्षद बद्रीनारायण ने कमेटियों के गठन को लेकर राज्य सरकार को प्रस्ताव भिजवाने की मांग की। जिस पर पालिकाध्यक्ष मीणा ने कहां कि 90 दिन के अंदर कमेटियां बनाने की प्रक्रिया है, लेकिन 90 दिन बीत गए है, अब विभाग द्वारा कमेटियो बनाई जाएगी, जिसके लिए जल्द ही विभाग को पत्र लिख दिया जाएगा।

स्पीकर डॉ सीपी जोशी से उलझे रामनारायण मीणा, जमकर हुई नोकझोंक
जयपुर। राज्य विधानसभा में बुधवार को स्पीकर सीपी जोशी और कांग्रेस विधायक रामनारायण मीणा के बीच जमकर नोकझोंक हुई। स्पीकर ने  मीणा के व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए सदन से बाहर निकालने तक की धमकी दे दी।

हुआ यूं कि प्रश्नकाल के दौरान  विधायक रामनारायण मीणा ने अन्य पिछड़ा विशेष पिछड़ा वर्ग की अधिकतम आयु सीमा को लेकर सवाल पूछा, लेकिन  स्पीकर सीपी जोशी ने मीणा के पूरक प्रश्न को असंगत माना।  मीना सवाल पूरक सवाल पूछना चाहते थे, लेकिन जोशी ने अनुमति नहीं दी और आगे का प्रश्न पुकार लिया।  मीना इस बात से खफा हो कर बोलने लगे, तो स्पीकर ने कहा आसान पैरों पर है, फिर भी आप खड़े है ये एक सीनियर जन प्रतिनिधि को शोभा नहीं देता। स्पीकर ने संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल को भी कहा आप सत्ता पक्ष के विधायकों को मर्यादा में रहने को कहे।

कैबिनेट की बैठक में फिर से उलझे मंत्री
जयपुर। बात भले ही तीन दिन पुरानी है, लेकिन चर्चा और बहस जरूरी है। क्योंकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में शनिवार को हुई मंत्रिमण्डल की बैठक में एक बार फिर से मंत्रियों में आपसी में नोकझोंक हुई। सूत्रों के अनुसार मामले को मुख्यमंत्री ने शांत करवाया। हुआ यूं कि कैबिनेट की बैठक में यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल के महकमे से जुड़ा भू राजस्व अधिनियम की धारा-90 ए में संशोधन करते हुए कृषि भूमि पर बसी कॉलोनियों की नियमन के लिए कटऑफ डेट 17 जून, 1999 से बढ़ाकर 31 दिसंबर 2018 का प्रस्ताव रखा तो इस पर कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने कहा कि इसे 31 दिसंबर, 2018 तक ही क्यों किया जाए, 31 दिसंबर 2021 तक क्यों नहीं? इसी बीच प्रताप सिंह खाचरियावास और परसादी लाल मीणा ने भी कटारिया की बात का समर्थन करते हुए जेडीए पर मनमर्जी से काम करने का आरोप लगाया। एक मंत्री ने तो यहां तक कह दिया कि कोटा और जयपुर के लिए अलग से कानून बना लो, लेकिन बाकी प्रदेश को तो रहने दो।

पक्षपात करते हुए जेडीए की कार्रवाई
मंत्रियों ने धारीवाल से कहा कि जेडीए पक्षपातपूर्ण तरीके से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करता है। जब एक व्यक्ति अपनी जमीन पर सड़क बना रहा है तो उसे उखाड़ दिया जाता है और दो कमरे का मकान बनाने पर उसकी छत डलने के दौरान तोड़फोड़ की जाती है, यह कहां तक उचित हैं? एक मंत्री की कार्यशैली को लेकर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जाहिर की।

मुख्यमंत्री आज करेंगे सभी विभागों का रिव्यू
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार को सभी विभागों की रिव्यू बैठक लेंगे। पहले यह बैठक 13 मार्च को प्रस्तावित थी, लेकिन मुख्यमंत्री के सीडब्ल्यूसी की बैठक में भाग लेने दिल्ली जाने के कारण इसे स्थगित कर दिया था। मुख्यमंत्री की शाम छह बजे प्रस्तावित समीक्षा बैठक में पिछली बजट घोषणाओं की क्रियान्विति, वर्तमान बजट घोषणाओं को लेकर विभागों की तैयारी और फ्लैगशिप योजनाओं पर विभागों के किए क्रियान्वयन को लेकर चर्चा होगी। बैठक में सभी विभागों के एसीएस, प्रमुख सचिव, शासन सचिव मौजूद रहेंगे।